Homeसोशल ट्रेंडऋषिकेश में विराट कोहली-पत्नी और बेटी भी साथ, गुरु का लिया आर्शीवाद: नेटिजन्स बोले-...

ऋषिकेश में विराट कोहली-पत्नी और बेटी भी साथ, गुरु का लिया आर्शीवाद: नेटिजन्स बोले- ऑस्ट्रेलिया से टेस्ट सीरीज में शतक पक्का

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान अपने परिवार के साथ ऋषिकेश में स्वामी दयानंद गिरि आश्रम में पहुँचे हैं। यहाँ पहुँचकर दोनों ने ब्रह्मलीन दयानंद सरस्वती की समाधि के दर्शन करने के बाद गंगा आरती भी की।

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली (Virat Kohli) ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज से पहले अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और बेटी वामिका के साथ मंगलवार (31 जनवरी 2023) को ऋषिकेश पहुँचे। यहाँ उन्होंने साधु-संतों के लिए भंडारे का आयोजन किया और स्वामी दयानंद गिरि का आशीर्वाद लिया।

सोशल मीडिया पर इनकी तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हो रही हैं।

दरअसल, भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस वक्त तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है। विराट कोहली को इस सीरीज से ब्रेक मिला हुआ है। ऐसे में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान अपने परिवार के साथ ऋषिकेश में स्वामी दयानंद गिरि आश्रम में पहुँचे हैं। बताया जा रहा है कि विराट और अनुष्का धार्मिक अनुष्ठान के सिलसिले में ऋषिकेश आए हैं। यहाँ पहुँचकर दोनों ने ब्रह्मलीन दयानंद सरस्वती की समाधि के दर्शन करने के बाद गंगा घाट पर संतों और पंडितों के साथ गंगा आरती भी की।

मालूम हो कि स्वामी दयानंंद गिरि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के भी गुरु हैं। सितंबर 2015 में पीएम मोदी भी अपने आध्यात्मिक गुरु स्वामी दयानंद गिरि से आशीर्वाद लेने पहुँचे थे।

सोशल मीडिया पर विराट और अनुष्का की फोटो वायरल होने के बाद एक यूजर ने कमेंट किया, “विराट कोहली का कम से कम 4 टेस्ट मैचों में शतक पक्का है।”

एक अन्य यूजर ने लिखा कि मन की शांति का परफॉर्मेंस पर काफी असर पड़ता है।

ट्विटर पर @RamThirthahalli नाम के यूजर ने कहा कि विराट कोहली इन दिनों नई सीरीज की शुरुआत से पहले।

अक्षत ने लिखा, “आज ऋषिकेश से विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की तस्वीरें सामने आई हैं। 2-3 शतक पक्का है विराट भाई का।”

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली चार मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज 9 फरवरी 2023 से शुरू हो रही है। इस सीरीज में सभी को विराट कोहली से काफी उम्मीदें हैं।

बता दें कि इससे पहले ये दोनों (विराट कोहली और अनुष्का शर्मा) 4 जनवरी 2023 को मथुरा के वृंदावन पहुँचे थे। यहाँ उन्होंने सबसे पहले हनुमान जी के दर्शन किए और बाद में बाबा नीम करोली के श्री श्री माँ आनंदमयी आश्रम में उनके समाधि स्थल के दर्शन करने गए थे। फिर दंपति ने आश्रम में एक घंटे तक ध्यान किया और यहाँ कंबल और ऊनी कपड़े भी बाँटे। इसके बाद भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के तीसरे और आखिरी मैच में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 317 रनों से हराते हुए रिकॉर्ड जीत दर्ज की थी। विराट कोहली 46वाँ शतक बनाकर मैच और सीरीज दोनों के नायक बने थे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

₹15 लाख करोड़ के संदिग्ध रेवेन्यू से SEBI की कार्रवाई तक: जानिए कौन हैं राजेश मेहता और क्यों घिरी उनकी कंपनी Rajesh Exports

सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने राजेश एक्सपोर्ट्स लिमिटेड और उसके प्रबंध निदेशक राजेश मेहता के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

पंजाब के ‘शिक्षा सुधारों’ का श्रेय लेने पर कॉन्ग्रेस और AAP में जंग, पढ़े- जब दिल्ली में केजरीवाल पर शीला दीक्षित के काम को...

पंजाब के शिक्षा क्षेत्र में नंबर-1 बनने के दावे पर विवाद। जानिए AAP और कॉन्ग्रेस के दावों के बीच पूरा रियलिटी चेक और शिक्षा सुधार की टाइमलाइन।
- विज्ञापन -