Homeराजनीतिजो थे राहुल गाँधी के करीबी, वो थामेंगे सपा का दामन? 'PM मोदी को...

जो थे राहुल गाँधी के करीबी, वो थामेंगे सपा का दामन? ‘PM मोदी को टुकड़े-टुकड़े’ और बीवी संग डांस पर हुआ था विवाद

सोशल मीडिया पर इमरान मसूद का अपनी बीवी के साथ एक समारोह में डांस करने का वीडियो वायरल होने के बाद मुस्लिम संगठनों और मौलानाओं ने इसे इस्लाम के खिलाफ बताते हुए उन्हें माफी माँगने के लिए कहा था। इस वीडियो में कुछ महिलाएँ ‘उड़ें जब-जब जुल्फें तेरी’ गाने पर डांस कर रही थीं, जिनमें इमरान की बीवी भी शामिल थीं।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से ठीक पहले विवादित छवि वाले इमरान मसूद (Imran Masood) कॉन्ग्रेस का हाथ छोड़कर समाजवादी पार्टी का दामन थाम सकते हैं। कॉन्ग्रेस के पूर्व विधायक और पार्टी के राष्ट्रीय सचिव के इस कदम से प्रियंका गाँधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) के मिशन यूपी को बड़ा झटका लग सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, मसूद ने सार्वजनिक रूप से कहा, “यूपी में यदि बीजेपी को हराना है तो समाजवादी पार्टी के साथ ही आना होगा। सपा ही उत्तर प्रदेश में भाजपा (BJP) को टक्कर दे सकती है।”

इमरान मसूद ने न्यूज 18 से बातचीत में कहा कि वह सोमवार (10 जनवरी 2022) को कार्यकर्ताओं के साथ इस मामले पर बात करेंगे। उसके बाद समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ज्वॉइन करेंगे। इमरान को कॉन्ग्रेस नेता राहुल गाँधी (Rahul Gandhi) का करीबी माना जाता है, लेकिन अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) से लखनऊ में उनकी मुलाकात से लगभग तय माना जा रहा है कि वह विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Election 2022) समाजवादी पार्टी की तरफ से लड़ने वाले हैं।

मालूम हो कि इमरान मसूद के साल 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले ‘नरेंद्र मोदी के टुकड़े-टुकड़े‘ करने की धमकी देने वाले बयान पर बड़ा हंगामा हुआ था। इसके बावजूद कॉन्ग्रेस ने उन्हें 2019 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की चुनाव समिति का हिस्सा बनाया था।

यही नहीं, सोशल मीडिया पर इमरान मसूद का अपनी बीवी के साथ एक समारोह में डांस करने का वीडियो वायरल होने के बाद मुस्लिम संगठनों और मौलानाओं ने उन्हें जमकर फटकार लगाई थी। मौलानाओं ने कहा था कि ऐसा करना इस्लाम के खिलाफ है। इमरान को इस कृत्य के लिए माफी माँगनी होगी। इस वीडियो में कुछ महिलाएँ ‘उड़ें जब-जब जुल्फें तेरी’ गाने पर डांस कर रही थीं, जिनमें इमरान की बीवी भी शामिल थीं। इस वीडियो में बाकी महिलाएँ और उनकी बीवी इमरान को डांस करने के लिए लगातार कह रही थीं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘पहले मंदिर में नमाज पढ़ेंगे, फिर कहेंगे मस्जिद थी’: बुलंदशहर से भोजशाला तक, हिंदू पवित्र स्थलों पर दावों का कट्टरपंथियों का पैटर्न और लिबरल...

हिंदुओं के पवित्र स्थानों पर नमाज अदा करना भूल नहीं, सोची-समझी साजिश है। अगर इन लोगों के मन इतने ही साफ होते तो ये मंदिरों पर कब्जा नहीं करते।

AC ब्लास्ट के बढ़ते मामलों के पीछे चीन का हाथ? जानिए कैसे घटिया गैस से बढ़ रहा घरों में विस्फोट का खतरा, भारत सरकार...

आए दिन एसी ब्लास्ट की खबरें सामने आती हैं। इनकी पीछे कहीं चीन का हाथ तो नहीं है? क्योंकि इन एसी में चाइनीज R-152a गैस भरी जा रही है, जो ओवरहीटिंग के कारण जल्दी आग पकड़ लेती है।
- विज्ञापन -