Home Blog Page 2398

150 मदरसे, 200 मस्जिदें… नेपाल सीमा से 15 km के दायरे का हाल, जानिए बॉर्डर के उन गाँवों की स्थिति जो बन गए हैं मुस्लिम बहुल: UP-नेपाल बॉर्डर से OpIndia Ground Report

हाल में कई रिपोर्टें आई हैं जो बताती हैं कि नेपाल भारत बॉर्डर पर तेजी से डेमोग्राफी में बदलाव हो रहा है। मस्जिद-मदरसों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जमीनी हालात का जायजा लेने के लिए 20 से 27 अगस्त 2022 तक ऑपइंडिया की टीम ने सीमा से सटे इलाकों का दौरा किया। हमने जो कुछ देखा, वह सिलसिलेवार तरीके से आपको बता रहे हैं। इस कड़ी की 17वीं रिपोर्ट:

इस रिपोर्ट में हमने ये जानने का प्रयास किया कि क्या मुस्लिम आबादी सिर्फ सीमाओं पर मौजूद गाँवों में बढ़ रही है या इसका असर सीमा से कुछ दूरी पर स्थित गाँवों में भी है। इसकी तलाश में हम बलरामपुर जिले के सदुल्लाहनगर थाना क्षेत्र पहुँचें। सीधी दूरी निकाली जाए तो ये बाजार नेपाल बॉर्डर से लगभग 60 किलोमीटर दूरी पर पड़ेगा। इस बाजार में हमने देखा कि अधिकतर दुकानें मुस्लिम समुदाय की हैं। हालाँकि, हमने इस थाना क्षेत्र के गाँवों की आबादी खोजने का प्रयास किया।

यह रिपोर्ट एक सीरीज के तौर पर है। इस पूरी सीरीज को एक साथ पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।

एक ही थाना क्षेत्र के कई गाँव मुस्लिम बहुल

ऑपइंडिया की टीम ने सदुल्लाहनगर थाना क्षेत्र के गाँवों में हिन्दू-मुस्लिम आबादी की जानकारी जुटाई। हमारी जानकारी के मुताबिक, सदुल्लाहनगर थाना क्षेत्र के एक गाँव नेवादा में 95% मुस्लिम आबादी थी। इसके अलावा देवरिया आदम और एदहा नाम के 2 गाँवों में मुस्लिमों की आबादी 80% से 90% के बीच थी। लालपुर भलुहिया, भोलिया मदनपुर, रेकी बदलपुर, देवरिया आदमपुर नामक गाँवों में मुस्लिमों की आबादी 70% से 80% के बीच मिली। खरिका, अलउद्दीनपुर, रानीपुर, भनुवागढ़ आदि गाँवों में मुस्लिमों की आबादी का प्रतिशत 60% से 70% के बीच देखा गया।

इसके अलावा अचलपुर, देवरिया इनायत, रामपुर भरना, भुण्डामाफ़ी, छितसुपुर के साथ लगभग 4 अन्य गाँवों में मुस्लिम आबादी 50% से 60% के बीच है। 40% से 50% के बीच की मुस्लिम आबादी के लौकिया, हसनपुर, किशुनपुर, परशुरामपुर व लगभग आधे दर्जन अन्य गाँव हैं। इसके अलावा मुबरकपुर, नयनपुर कुबेर जैसे दर्जनों गाँवों में मुस्लिम आबादी का प्रतिशत लगभग 30 से 40 का है। कुछ अन्य गाँव 20 से 30% मुस्लिम जनसंख्या की भी श्रेणी में हैं लेकिन उनकी संख्या काफी कम है।

उतरौला बाजार भी मुस्लिम बहुल

इसके अलावा उतरौला बाजार में मुस्लिम आबादी हिन्दुओं से अधिक है। उतरौला से सटे गैंड़ास बुजुर्ग नाम के गाँव में भी हिन्दू आबादी मुस्लिमों से कम है। गैंड़ास बुजुर्ग के रहने वाले दलित परिवार के शिवराज ने ऑपइंडिया से बात करते हुए बताया कि उनकी जमीन पर उनका पड़ोसी नईम आए दिन विवाद करता था। उन्होंने बताया, “योगी की सरकार आने के बाअद कोई के के नाम के दरोगा जी ने हमारी कई सालों से लटके झगड़े से हमें मुक्ति दिलवाई थी, जिसके बाद हम खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।”

अगस्त 2020 में इसी उतरौला बाज़ार का रहने वाला आतंकी अबू युसूफ को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा गिरफ्तार किया गया था। अबू युसूफ के कनेक्शन अफगानिस्तान से जुड़े पाए गए थे, जो ISIS की विचारधारा वाला बताया गया था।

नेपाल बॉर्डर से 15 KM में 100 से अधिक मस्जिद और मदरसे

ऑपइंडिया की टीम ने नेपाल की सीमा को केंद्र मान कर उसेसे भारतीय दिशा में 15 किलोमीटर के दायरे में मौजूद मस्जिद और मदरसों की संख्या का पता लगाने का प्रयास किया। कुछ हमारे खुद के गिने और कुछ स्थानीय लोगों से जुटाए आँकड़ों के मुताबिक, अकेले बलरामपुर जिले में बॉर्डर से 15 किलोमीटर के अंदर लगभग 150 मदरसे चल रहे हैं। इसके अलावा इसी क्षेत्र में नेपाल सीमा से 15 किलोमीटर क्षेत्र में मस्जिदों की संख्या 200 से अधिक है। इन दोनों के अतिरिक्त लगभग 10 स्थान ऐसे भी हैं, जहाँ मस्जिद के ही अंदर मदरसे चल रहे हैं।

इन मस्जिदों में 1 मीनार और 2 मीनारों वाली मस्जिदें शामिल हैं। इस पूरी संख्या में मज़ारों/कर्बला को नहीं गिना गया है, जिनकी अनुमानित संख्या 200 से अधिक है। हालाँकि ये आँकड़े ऑपइंडिया ने अपने व्यक्तिगत प्रयासों और सूत्रों से जमा किए हैं। इबादतगाहों और मदरसों की संख्या इस से कुछ भिन्न भी हो सकती है।

पढ़ें पहली रिपोर्ट : कभी था हिंदू बहुल गाँव, अब स्वस्तिक चिह्न वाले घर पर 786 का निशान: भारत के उस पार भी डेमोग्राफी चेंज, नेपाल में घुसते ही मस्जिद, मदरसा और इस्लाम – OpIndia Ground Report

पढ़ें दूसरी रिपोर्ट : घरों पर चाँद-तारे वाले हरे झंडे, मस्जिद-मदरसे, कारोबार में भी दखल: मुस्लिम आबादी बढ़ने के साथ ही नेपाल में कपिलवस्तु के ‘कृष्णा नगर’ पर गाढ़ा हुआ इस्लामी रंग – OpIndia Ground Report

पढ़ें तीसरी रिपोर्ट : नेपाल में लव जिहाद: बढ़ती मुस्लिम आबादी और नेपाली लड़कियों से निकाह के खेल में ‘दिल्ली कनेक्शन’, तस्कर-गिरोह भारतीय सीमा पर खतरा – OpIndia Ground Report

पढ़ें चौथी रिपोर्ट : बौद्ध आस्था के केंद्र हों या तालाब… हर जगह मजार: श्रावस्ती में घरों की छत पर लहरा रहे इस्लामी झंडे, OpIndia Ground Report

पढ़ें पाँचवीं रिपोर्ट : महाराणा प्रताप के साथ लड़ी थारू जनजाति बहुल गाँव में 3 मस्जिद, 1 मदरसा: भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ती मुस्लिम आबादी का ये है ‘पैटर्न’ – OpIndia Ground Report

पढ़ें छठी रिपोर्ट : बौद्ध-जैन मंदिरों के बीच दरगाह बनाई, जिस मजार को पुलिस ने किया ध्वस्त… वो फिर चकमकाई: नेपाल सीमा पर बढ़ती मुस्लिम आबादी – OpIndia Ground Report

पढ़ें सातवीं रिपोर्ट : हनुमान गढ़ी की जमीन पर कब्जा, झारखंडी मंदिर सरोवर में ताजिया: नेपाल सीमा पर बढ़ती मुस्लिम आबादी, असर UP के बलरामपुर में – OpIndia Ground Report

पढ़ें आठवीं रिपोर्ट : पुरातत्व विभाग से संरक्षित जो जगह, वहाँ वक्फ की दरगाह-मजार: नेपाल सीमा पर बढ़ती मुस्लिम आबादी, मुसीबत में बौद्ध धर्मस्थल – OpIndia Ground Report

पढ़ें नौवीं रिपोर्ट : 2 मीनारों वाली मस्जिदें लोकल, 1 मीनार वाली अरबी पैसे से… लगभग हर गाँव में मदरसे: नेपाल बॉर्डर के मौलाना ने बताया इसमें कमीशन का खेल – OpIndia Ground Report

पढ़ें दसवीं रिपोर्ट : SSB बेस कैंप हो या सड़क, गाँव हो या खेत-सुनसान… हर जगह मस्जिद-मदरसे-मजार: UP के बलरामपुर से नेपाल के जरवा बॉर्डर तक OpIndia Ground Report

पढ़ें 11वीं रिपोर्ट : हिंदू बच्चों का खतना, मंदिर में शादी के बाद लव जिहाद और आबादी असंतुलन के साथ बढ़ते पॉक्सो मामले: नेपाल बॉर्डर पर बलरामपुर जिले में OpIndia Ground Report

पढ़ें 12वीं रिपोर्ट : गाँवों में अरबी-उर्दू लिखे हुए नल, UAE के नाम की मुहर: ज्यादा दाम देकर जमीनें खरीद रहे नेपाली मुस्लिम – OpIndia Ground Report

पढ़ें 13वीं रिपोर्ट : नए बने ओवरब्रिज के नीचे मज़ार-कर्बला, सड़क किनारे मस्जिद-मदरसे-दरगाह: नेपाल के बढ़नी बॉर्डर हाइवे पर ‘हरा रंग’ हावी – OpIndia Ground Report

पढ़ें 14वीं रिपोर्ट : 4 और 14 वाली नीति से एकतरफा बढ़ रही आबादी… उस गाँव में मस्जिद बनाने की कोशिश, जहाँ नहीं एक भी मुस्लिम’ : UP-नेपाल बॉर्डर से OpIndia Ground Report

पढ़ें 15वीं रिपोर्ट: फ़ारसी में ‘गरीब नवाज स्कूल’ का बोर्ड, उस पर बने चाँद-तारे… घरों-दुकानों में लहरा रहे इस्लामी झंडे, सड़क से सटी हुई मजारें: UP-नेपाल बॉर्डर से OpIndia Ground Report

पढ़ें 16वीं रिपोर्ट: ’10 km में 20 गाँव मुस्लिम बहुल, हिन्दू दब कर मनाते हैं अपने त्योहार’: नेपाल सीमा के ग्राम प्रधान ने बताया – गरीब दिखने वाले मुस्लिमों के पास भी बहुत पैसे: UP-नेपाल बॉर्डर से OpIndia Ground Report

‘द गार्जियन’ की आइना खान के लिए ‘जय श्री राम’ का नारा हिंसक, इंग्लैंड में हिंसा के लिए RSS को दे रही दोष: मुस्लिम कट्टरवादियों को बचाने के लिए प्रोपेगंडा

एशिया कप 2022 में हुए भारत-पाकिस्तान मैच (India vs Pakistan Asia Cup) के बाद पूर्वी इंग्लैंड के लीसेस्टर शहर में विरोध प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया है। यूनाइटेड किंगडम में रहने वाले इस्लामवादियों में से आधिकतर पाकिस्तानी हैं, जो हिंदू समुदाय पर हमला करने के लिए सड़कों पर उतर आए हैं। ये लोग बड़ी ही बेशर्मी के साथ खुद को पीड़ित बता रहे हैं और इस हिंसा के लिए हिंदुओं को दोषी ठहरा रहे हैं।

यूके स्थित वामपंथी मीडिया आउटलेट ‘द गार्जियन’ की पत्रकार आइना खान (Aina Khan) ने लीसेस्टर हिंसा को कवर करते हुए अपने ‘तनावपूर्ण दिन’ के बारे में बताते हुए सिलसिलेवार कई ट्वीट किए हैं। वह दावा करती हैं कि उन्होंने एक हिंदू व्यक्ति का साक्षात्कार लिया था, जिसने हेलमेट पहन रखा था और हाथों ने भारत का ध्वज पकड़ा हुआ था।

हालाँकि, ‘द गार्जियन’ की पत्रकार अपने ट्वीट में उस शख्स का नाम नहीं बताती हैं और न ही उसकी कोई तस्वीर दिखाती हैं। भारतीय ध्वज को पकड़ने वाला व्यक्ति मुस्लिम भी हो सकता है, क्योंकि भारत 15% से अधिक मुस्लिमों का भी घर है और हमें यह विश्वास दिलाया जाता है कि वे भी भारतीय ध्वज से उतना ही प्यार और सम्मान करते हैं जितना कि ‘हिंदू राष्ट्रवादी’ करते हैं। इसलिए यह मानना कट्टरता है कि हेलमेट पहनने वाला और तिरंगा पकड़ने वाला शख्स हिंदू व्यक्ति था।

इसके बाद खान लिखती हैं कि हेलमेट पहने हुए व्यक्ति ने दावा किया कि वह आरएसएस का समर्थक है। बाद में खुद से इसमें एक डिस्क्लेमर जोड़ती हैं कि आरएसएस संगठन इतालवी तानाशाह मुसोलिनी से प्रेरित था। यह हैरानी की बात है, क्योंकि आमतौर पर वामपंथियों द्वारा यह दावा किया जाता है कि आरएसएस हिटलर के नाज़ीवाद से प्रेरित था और यह संघ से जुड़े लोगों को अमानवीय बताने के लिए कहा जाता है। दिलचस्प बात यह है कि कॉन्ग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी के पिता स्टेफानो माइनो थे, जिन्होंने वास्तव में मुसोलिनी की सेना में एक सैनिक के रूप में काम किया था।

इसके अलावा, खान ने दावा किया कि हेलमेट पहने हुए आरएसएस का समर्थन करने वाले हिंदू व्यक्ति ने कहा कि भारत को आजादी वास्तव में आठ साल पहले नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री का पद सँभालने के बाद मिली थी, और मोदी भारत में जिहादी मुस्लिमों के लिए रामबाण थे।

फिर ‘द गार्जियन’ की आइना जे खान कहती हैं कि हेलमेट पहनने वाले ने उनसे यह भी कहा कि ब्रिटेन में मुस्लिम एक बड़ी समस्या हैं और ‘रॉदरहैम ग्रूमिंग गैंग’ के बारे में बात की। उस व्यक्ति के ‘मुस्लिम’ कहने का कोई वीडियो क्लिप सामने नहीं आया है, लेकिन यह बात सच है कि रॉदरहैम ग्रूमिंग गैंग मामले में कई मुस्लिम मुख्य आरोपित हैं।

आइना खान का RSS पर निशाना

खान के मुताबिक, ‘हेलमेट मैन’ ने गाँधी की प्रतिमा के करीब खड़े होकर कहा कि RSS एक महान संगठन है। उसका (पत्रकार) दावा है कि यह विडंबना है, क्योंकि गाँधी की हत्या आरएसएस के सदस्य नाथूराम गोडसे ने की थी। लेकिन, सच्चाई ये है कि गोडसे गाँधी की हत्या के समय आरएसएस से नहीं जुड़े थे।

खान के अनुसार, ‘एक और आरएसएस सदस्य’ चर्चा में शामिल हुआ। उनका कहना है कि यह चर्चा ‘जय श्री राम’ के नारे के साथ और ‘गर्म’ हो गई। वह ‘जय श्री राम नारे’ को भारत में चरमपंथियों के नारे के रूप में संदर्भित करती हैं और यह दावा करती हैं कि ‘जय श्री राम’ अब मुस्लिम विरोधी घृणा का पर्याय बन गया है। इस फेक नैरेटिव का इस्तेमाल अक्सर राजनीतिक दलों द्वारा ‘डरा हुआ मुसलमान’ के नैरेटिव को आगे बढ़ाने के लिए किया गया है।

यही वजह है कि भारत में इस्लामवादियों ने ‘जय श्री राम’ के नारे को बदनाम करने के लिए कई बार झूठे आरोप लगाए। जबकि उनका नारा ‘अल्लाहु अकबर’ इतना खूँखार हो गया है कि वे इस्लामी आतंकवादियों के बारे में ज्यादा कुछ नहीं कर सकते हैं, जो इसे बोलते हुए दूसरों को छुरा घोंपते हैं, उनका सिर कलम कर देते हैं। अब यह टूलकिट यूके पहुँच गया है।

पत्रकार ने एक क्लिप साझा की, जिसके बारे में वह दावा करती है कि वह एक सबूत है। समूह शांतिपूर्वक ‘वंदे मातरम’ का नारा लगाते हुए एक मार्च निकाल रहा है। ये भारत का राष्ट्रगीत भी है। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि भारत बनाम पाकिस्तान एशिया कप मैच के बाद हिंसा शुरू हुई थी। पाकिस्तानियों द्वारा भारतीयों पर हमले किए जा रहे थे। खान द्वारा किए जा रहे दावे भारतीयों के प्रति उनकी कट्टरता, नस्लवाद को दर्शाता है। जबकि भारतीय पुरुष एक मुस्लिम व्यक्ति भी हो सकता है, जो अपने देश से प्यार करता है और मातृभूमि के प्रति वफादार है। खान का मजहब के चश्मे से हिंसा को देखना बेतुका है।

वीडियो में भी भारतीय शख्स मुस्लिमों की नहीं, बल्कि पाकिस्तान की बात करता दिख रहा है। वीडियो में एक 'हेलमेट मैन' भी दिख रहा है, लेकिन इसमें कोई आरएसएस के बारे में नहीं बोल रहा है। ऐसे में सवाल ये उठता है कि खान ने 'आरएसएस/हिंदुत्व चरमपंथियों' के बारे में कैसे लिखा, इस एक मिनट के वीडियो में यह कैसे आया जबकि कोई भी इसके बारे में बात नहीं कर रहा है?

बता दें कि इंग्लैंड के लीसेस्टर शहर में रविवार (18 सितंबर, 2022) को हिंदुओं के समूह पर कट्टरपंथियों द्वारा हमला किया गया। इस दौरान ‘अल्लाहु-अकबर’ नारा लगाते हुए मंदिर पर भी अटैक हुआ और उसके ऊपर लगे भगवा ध्वज को भी तोड़कर नीचे गिरा दिया गया था। घटना के विरोध में हिंदुओं ने ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए। कट्टरपंथी भीड़ इतनी बेकाबू थी कि पुलिस ने जब उपद्रवियों को रोकने की कोशिश की, तो उन पर भी काँच की बोतलें फेंकी गई। लाठी-डंडों से लैस भीड़ ने संपत्ति को भी काफी नुकसान पहुँचाया।

इमरान खान पर नहीं चलेगा आतंकवाद का केस: पाकिस्तानी अदालत का फैसला, रैली में महिला जज को धमकाया था

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर अब आतंकवाद की धाराओं में केस नहीं चलेगा। ये आदेश वहाँ के हाईकोर्ट ने दिया है। पूर्व पीएम के ऊपर महिला जजों और पुलिसवालों को धमकी देने का आरोप लगने के बाद ये धाराएँ लगाई गई थीं।

इमरान खान के वकील फैजल चौधरी ने कोर्ट आदेशों के बारे में बताया, “कोर्ट ने कहा है कि इमरान खान के कथित अपराध आतंकवादी गतिविधि जैसे नहीं लगते।” इसके अलावा उनके वकील चौधरी बोले कि इमरान खान के खिलाफ पूरा केस चलता रहेगा लेकिन आतंकवाद रोधी अदालत के बजाय अब सुनवाई साधारण कोर्ट में होगी।

बता दें कि इमरान खान ने कुछ समय पहले अपने एक करीबी की गिरफ्तारी के बाद उसकी जमानत याचिका खारिज किए जाने पर अपना एक बयान दिया था। इसी बयान में उन्होंने महिला जजों और पुलिस अधिकारियों को मंच से धमकी दी थी। इस बयान के बाद उनके ऊपर एफआईआर हुई और कार्रवाई शुरू की गई।

पुलिस ने उनके विरुद्ध एंटी टेररिज्म एक्ट की धारा 7 के अंतर्गत केस दर्ज किया था। आतंकवाद से जुड़े केस में गिरफ्तारी न हो इसके लिए इमरान खान ने इस्लामाबाद हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

याचिका में इमरान खान ने कहा था कि उनकी निडर आलोचना, भ्रष्टाचार और भ्रष्ट राजनेताओं के खिलाफ उठाई आवाज के कारण वो सत्ताधारी पार्टी के निशाने पर हैं। इसी दुर्भावनापूर्ण मकसद से उनके खिलाफ एक झूठी शिकायत को दर्ज किया गया। याचिका में ये भी बताया गया कि सरकार ने इमरान खान को फर्जी केस मे गिरफ्तार करवाने के लिए हर हद्द पार कर दी।

बेल याचिका में लिखा था कि इमरान के ऊपर सरकार अब तक 17 एफआईआर दायर करवा चुकी है। इनमें हालिया तो राजनीति से प्रेरित है जिसमें उनको गलत मंशा से और फर्जी ढंग से फँसाया गया है।

‘उसे ब्लैकमेल किया जा रहा था’: MMS कांड की आरोपित छात्रा के वकील का दावा, पुलिस ने तीनों आरोपितों को 7 दिन के रिमांड पर लिया

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी (CU) में वायरल वीडियो विवाद के बाद हुए प्रदर्शन के 2 दिन बीत जाने के बाद आरोपित लड़की के मोबाइल से 2 वीडियो मिलने की सूचना है। बताया जा रहा है कि इसमें से एक वीडियो खुद गिरफ्तार लड़की का है, जबकि दूसरा किसी और लड़की का। पुलिस ने इन दोनों वीडियो को जाँच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा है। यह जानकारी आरोपित लड़की के वकील संदीप शर्मा ने ANI को सोमवार (19 सितम्बर, 2022) को दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपित लड़की के वकील का ये भी कहना है कि लड़की को एक लड़के द्वारा ब्लैकमेल किया जा रहा था। इस से पहले मोहाली पुलिस और चंडीगढ़ विश्वविद्यालय ने कहा था कि लड़की ने सिर्फ अपने वीडियो अपने दोस्त को भेजे थे न कि किसी और लड़की के। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जाँच में उन्हें आरोपित लड़की के मोबाइल फोन में किसी और का वीडियो नहीं मिला था। इस बीच पुलिस ने गिरफ्तार तीनों आरोपितों को खरार कोर्ट से 7 दिन की रिमांड पर लिया है। अब पुलिस इन तीनों से विस्तृत पूछताछ करेगी।

तीनों की पेशी के दौरान कोर्ट में मीडियाकर्मियों के साथ कई अन्य लोगों की भारी भीड़ थी। पुलिस ने तीनों आरोपितों की सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम भी किए थे। गिरफ्तार तीनों आरोपित (1 छात्रा और 2 छात्र) इसी चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में ही पढ़ाई करते हैं। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने भी कड़े कदम उठाते हुए गर्ल्स हॉस्टल की 2 वॉर्डन को सस्पेंड कर दिया है। सस्पेंड होने वाली कर्मचारियों में वो महिला वॉर्डन भी शामिल है, जिसे एक अन्य वायरल वीडियो में आरोपित छात्रा को डाँटते देखा गया था।

दरअसल चंडीगढ़ विश्वविद्यालय पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ से लगभग 20 किलोमीटर दूर मोहाली, पंजाब में स्थित एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी है। इस मामले के सामने आने के बाद कुछ लड़कियों द्वारा आत्महत्या के प्रयास के दावों का खंडन करते हुए पुलिस ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान कुछ लड़कियाँ बेहोश हो गईं थी, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

गौरतलब है कि 18 सितम्बर ,2022 को अचानक ही चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में एक छात्रा पर 60 लड़कियों का नग्न वीडियो बनाने का आरोप लगा कर हंगामा खड़ा हो गया। कई लड़कियों ने सड़क पर उतर कर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। चंडीगढ़ पुलिस ने हालात को सँभालने का प्रयास किया और आरोपित छात्रा सहित हिमाचल प्रदेश से 31 और 23 वर्षीय 2 छात्रों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में अभी जाँच की जा रही है।

‘कागजों पर चल रहे थे मदरसे, सर्वे शुरू होते ही 2500+ गायब’: UP के मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष का खुलासा, कहा- ओवैसी की बातों में न आएँ

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार राज्य के मदरसों का सर्वे करवा रही है। यह सर्वे बीते मंगलवार यानि 13 सितंबर से शुरू हो चुका है। मदरसों के इस सर्वे के लिए 5 अक्टूबर तक की समय सीमा निर्धारित की गई है। मदरसों के सर्वे को लेकर ‘उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद’ के अध्यक्ष डॉ इफ्तिखार अहमद जावेद ने कहा है कि सर्वे के शुरू होते ही राज्य से 2500 मदरसे गायब हो गए हैं।

अमर उजाला से हुई बातचीत में, डॉ इफ्तिखार अहमद जावेद ने कहा है, “कोई भी व्यक्ति जो गरीब मुसलमानों के बच्चों को आधुनिक बेहतर शिक्षा देने का पक्षधर होगा, वह मदरसों के सर्वे को गलत नहीं ठहरा सकता। हमें समझना चाहिए कि मदरसों के सर्वे का विरोध अब तक कौन और क्यों कर रहा था? जो असदुद्दीन ओवैसी मदरसों के सर्वे को दूसरा एनआरसी कह रहे थे, उन्हीं के भाई अकबरुद्दीन ओवैसी का बेटा अमेरिका में एमबीबीएस कर रहा है और बेटी लंदन में लॉ पढ़ रही है।”

उन्होंने लोगों से अपील की कि लोग ओवैसी की बातों में न आएँ। उन्होंने बताया, “वे लोग अपने बच्चों को बड़े अंग्रेजी मिशनरी स्कूलों में पढ़ाकर उनके लिए तरक्की का रास्ता खोलना चाहते हैं। जबकि गरीब के बच्चों को धार्मिक शिक्षा तक सीमित रखना चाहते हैं, क्यों? इसके पीछे केवल राजनीति जिम्मेदार है, लेकिन मैं कहना चाहता हूँ कि मुसलमानों के गरीब बच्चे भी अब आधुनिक शिक्षा हासिल कर सकेंगे। उनके विकास का रास्ता खुल गया है।”

मदरसों के सर्वे का विरोध करने वाले लोगों पर आगे बोलते हुए उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद के अध्यक्ष डॉ जावेद ने यह भी कहा कि जो लोग मदरसों के सर्वे का विरोध कर रहे थे वे इसे मुसलमानों के आंतरिक मामलों में सरकार का दखल बता रहे थे। लेकिन जब आप केंद्र सरकार से हर साल 3000 करोड़ रुपए की सहायता लेंगे। अनेकों मदरसों में 50 हजार से लेकर लाख रुपए से ज्यादा वेतन लेंगे और उन्हीं मदरसों में सरकार से मिलने वाली बिजली-पानी, सड़क की सुविधा का उपयोग करेंगे, तो यह आपका व्यक्तिगत मामला कैसे रह गया। सरकार को ऐसे संस्थानों के लिए नियम बनाने और इसके हितधारकों की चिंता करने का अधिकार है। इससे कोई बच नहीं सकता।

इसके अलावा, डॉ. इफ्तिखार अहमद जावेद ने कहा कि यह सच है कि भारी संख्या में मदरसे केवल कागजों पर चल रहे थे। इनके नाम पर आने वाला चंदे-जकात का पैसा गलत लोगों की जेबों में जा रहा था। जब सर्वे की शुरुआत हुई थी, तब यूपी में 19 हजार से ज्यादा मदरसे होने की बात कही जा रही थी। लेकिन अब इनकी संख्या केवल 16,513 रह गई है। यानी ढाई हजार से ज्यादा मदरसे गायब हो गए हैं। इससे गलत हाथों में जाने वाला पैसा बचेगा और यह पैसा गरीब मुसलमानों के बच्चों की शिक्षा पर खर्च होगा।

‘सुरक्षा दे प्रशासन, हमलावरों पर तुरंत हो कार्रवाई’: इंग्लैंड हिन्दू विरोधी हिंसा की भारतीय उच्चायोग ने की कड़ी निंदा, UK सरकार के समक्ष उठाया मुद्दा

इंग्लैंड के लीसेस्टर शहर में हिन्दुओं के खिलाफ मुस्लिम भीड़ की हिंसा की भारतीय उच्चायोग ने कड़ी निंदा की है। लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग ने अपने बयान में कहा, “हम लीसेस्टर में भारतीय समुदाय के खिलाफ हिंसा, हिन्दू परिसरों और प्रतीकों को नुकसान पहुँचाए जाने की कड़ी निंदा करते हैं। हमने इस मुद्दे को UK के प्रशासन के समक्ष मजबूती से रखा है। साथ ही इस हमले में संलिप्त लोगों पर तुरंत कड़ी कार्रवाई की माँग की है।”

UK स्थित भारतीय दूतावास ने वहाँ की सरकार से ये माँग भी की है कि इस हिंसा में पीड़ित लोगों को तुरंत सुरक्षा प्रदान की जाए। पुलिस ने इस घटना में 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि दंगा न भड़के, इसीलिए ऐसा किया गया है। भारत-पाकिस्तान के बीच हुए एशिया कप के मैच के बाद यहाँ हिंसा भड़की थी, जो अब दोबारा बड़े रूप में सामने आई है। मुस्लिम भीड़ ने मंदिरों और ॐ लिखे भगवा ध्वज को नुकसान पहुँचाया है।

लीसेस्टर के मेयर ने सोशल मीडिया में चले दुष्प्रचार को इस पूरी हिंसा के लिए जिम्मेदार ठहराया है। कट्टर मुस्लिमों ने मस्जिद पर हमला और मुस्लिम लड़की के अपहरण की झूठी अफवाह फैलाई थी। शहर के ‘Belgrave Road’ की तरफ बढ़ रही मुस्लिम भीड़ को पुलिस ने रोका है। मेयर का दावा है कि सोशल मीडिया में इस घटना की अलग तस्वीर बना कर पेश की जा रही है। उन्होंने दावा किया है कि ये शांतिपूर्ण शहर है, जहाँ बर्मिंघम तक से लोग अशांति फैलाने के लिए बुलाए जा रहे हैं।

ईस्ट मिडलैंड्स के के शहर में हुई हिंसा के बारे में स्थानीय लोग कह रहे हैं कि पहले ऐसा कभी नहीं हुआ। अधिकारी पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि किसी मस्जिद पर कोई हमला नहीं हुआ। वहाँ का वामपंथी मीडिया ‘जय श्री राम’ के नारे को हिंसक बता कर मुस्लिम कट्टरवादियों को बचा रहा है। ‘The Guardian’ ने तो वहाँ की घटना की खबर प्रकाशित करते समय नरेंद्र मोदी और ध्रुवीकरण की बातें कर डाली। जबकि कई वीडियोज में हिन्दुओं के खिलाफ हिंसा को साफ़ देखा जा सकता है।

‘मैं नहीं करती इन चीजों की परवाह’: ‘MMS लीक’ पर भोजपुरी एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, पूछा- ‘आप जानना चाहते हैं मैं उस Video में हूँ या नहीं’

भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने अपने MMS लीक होने की खबरों पर अपना चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने साफ कहा है कि उन्हें ऐसे MMS वायरल होने की खबरों से फर्क नहीं पड़ता।

ई-टाइम्स के साथ बातचीत में अक्षरा सिंह ने कहा, “मुझे नहीं पता कि ऐसी हरकत किसने की है। लेकिन, मैं इन सब चीजों की परवाह नहीं करती हूँ। कोई कुछ भी बोल रहा है। मैंने वो वीडियो देखा भी नहीं है। क्या आप जानना चाहते हैं कि वो मैं हूँ या नहीं? मैं वीडियो में दिख रही हूँ क्या? पता नहीं कौन ये सब कर रहा है। मैं ऐसी चीप हरकत पर रोने वाली नहीं हूँ। मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता।”

अक्षरा सिंह के नाम पर उड़ी अफवाह

पिछले दिनों ‘लॉक अप’ की अंजलि अरोड़ा (Anjali Arora) का प्राइवेट वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर खबर उड़ी थी कि भोजपुरी फिल्मों की अभिनेत्री अक्षरा सिंह (Akshara Singh) का कथित प्राइवेट वीडियो भी (MMS) लीक हो गया है।

इस वीडियो में लड़का और लड़की आपत्तिजनक स्थिति में थे। अफवाह सुनकर अक्षरा के फैंस यह बात मानने को तैयार नहीं थे कि वीडियो में दिखाई दे रही लड़की अक्षरा हो सकती हैं। कई लोगों का कहना था कि वीडियो के साथ छेड़छाड़ हुई होगी।

हालाँकि, इन्हीं सबके बीच एक्ट्रेस का यूट्यूब पर रोते हुए एक वीडियो सामने आ गया। लोगों ने कहा कि वो MMS अक्षरा का है इसलिए उन्होंने अब ये रोता हुआ वीडियो जारी किया है। मगर सच ये था कि अक्षरा का कोई वीडियो नहीं वायरल हुआ था। जिस वीडियो को लोगों ने उनके रोने वाला वीडियो बताया वो दो साल पुराना था।

वायरल वीडियो में रोते हुए अक्षरा ने क्या कहा

उसमें वो कह रही थीं, “तंग करके रख दिया है। जो मुझे पसंद करते हैं वो मुझे हमेशा ही पसंद करेंगे। बेशक मैं कहीं भी जाऊँ और कहीं भी काम करूँ। आप मुझे नहीं रोक सकते। आप बहुत बड़ा नाम हैं तो आप अपना काम कीजिए। चेहरे पर नकली मुखौटा लगाकर क्यों घूम रहे हैं। रियल बनिए, फेक मत बनिए। सिर्फ भोजपुरी इंडस्ट्री में ही ये सब क्यों होता है। दूसरी इंडस्ट्री भी तो हैं।”

बता दें कि अक्षरा सिंह अपने सोशल मीडिया पर लगातार वीडियो डालती रहती हैं। उन्होंने वहाँ भी ऐसी अफवाहों को लेकर कोई बात नहीं की है जबकि अपनी डांस वगैरह की वीडियो वो लगातार डालती रही हैं।

राजस्थान के सरकारी डॉक्टर ने कुत्ते को कार से बाँध कर 5 km घसीटा, पैर टूटा, फट गई चमड़ी: मामला दर्ज होने पर पत्नी पहुँच गई थाने

राजस्थान के जोधपुर से एक कुत्ते को गाड़ी से बाँधकर उसे 5 किलोमीटर तक घसीटने का मामला सामने आया है। इस दौरान वह कुत्ता कई बार सड़क पर गिर पड़ा। इस घटना में कुत्ता का पैर फ्रैक्चर हो गया है, गर्दन पर चोट आई है और उसकी स्किन तक फट गई है। डॉग होम में उसका उपचार कराया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे एक कुत्ते को कार से बाँधकर ड्राइवर उसे सड़क पर घसीटते हुए लेकर जा रहा है। ड्राइवर की पहचान राजस्थान के एक सरकारी अस्पताल के बड़े प्लास्टिक सर्जन के रूप में हुई है। वीडियो में डॉक्टर कार की स्पीड से स्ट्रीट डॉग को घसीटते हुए दिखाई दे रहा है। कार के पीछे आ रहे कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाया और कार रोककर कुत्ते की जान भी बचाई।

इस घटना को लेकर ट्विटर पर एक यूजर ने लिखा, “डॉक्टर होकर इतना निर्दयी कैसे हो सकता है, शर्मनाक।”

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सड़क पर कार के पीछे कुत्ते को बाँधकर दौड़ाते हुए देख कर लोगों ने कार रोकने का प्रयास किया। लेकिन डॉ रजनीश गालवा ने कार नहीं रोकी और लगातार कुत्ते को भगाता रहा। राहगीरों ने कार के पीछे बाइक दौड़ाई और कार को आगे से घेरा। तब जाकर डॉक्टर ने कार रोकी।

डॉक्टर गालवा ने उसे रोकने वाले लोगों से बहस भी की। इतने में एक राहगीर ने डॉग होम फाउंडेशन के वर्करों को सूचना दे दी। फाउंडेशन के सदस्य आए तो उनसे भी डॉक्टर उलझ गया। शास्त्री नगर एसएचओ जोगेंद्र सिंह ने कहा कि डॉ रजनीश गालवा के खिलाफ आईपीसी की धारा 428 (जानवर को मारना या अपंग करना) और पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11 (जानवरों के साथ क्रूरता करना) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

जोधपुर के महात्मा गाँधी हॉस्पिटल में प्लास्टिक सर्जन डॉ रजनीश गालवा ने कहा, “कुत्ता घर में अक्सर घुस जाता है, घर के बाहर भौंकता है। इसने मेरी बेटी को भी काट लिया। इसलिए निगम के बाड़े में छोड़ने जा रहा था। अंदर बैठाता तो वो मुझे काट लेता।”

इस बीच, एसएन मेडिकल कॉलेज ने गालवा को ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी कर 24 घंटे के भीतर जवाब माँगा है। वहीं, डॉग होम फाउंडेशन के कुलदीप खत्री ने कहा कि पुलिस ने डॉक्टर की रसूख के चलते एम्बुलेंस को भी रोका। उन्होंने आरोप लगाया कि मामला दर्ज कराया गया तो डॉक्टर की पत्नी ने थाने पहुँचकर कुछ पैसे देकर मामला दबाने की कोशिश की।

‘मैं इस फालतू रेस में नहीं हूँ’: मीडिया चला रहा ‘ब्रह्मास्त्र’ ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ को पछाड़ा, निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने दिया करारा जवाब – NOT BOLLYWOOD

रणवीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर ‘ब्रह्मास्त्र’ की कमाई को लेकर फिल्म की रिलीज से पहले ही विवाद शुरू हो चुका था। हालाँकि, अब जबकि रिलीज को 10 दिन से अधिक का समय हो चुका ,है तब कमाई के सामने आए आँकड़ों को सोशल मीडिया में गलत बताया जा रहा है। यही नहीं, ‘ब्रह्मास्त्र’ की तुलना ‘द कश्मीर फाइल्स’ से करने पर फिल्म के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने स्पष्ट करते हुए कहा है कि वो इन फालतू की रेस में नहीं हैं।

दरअसल, ब्रह्मास्त्र की रिलीज से पहले ही मीडिया रिपोर्ट्स में, एडवांस बुकिंग के जिस तरह से आँकड़े सामने आ रहे थे उस पर सोशल मीडिया में मजाक उड़ाया जा रहा था। इसके बाद, अब कई मीडिया रिपोर्ट्स में ‘ब्रह्मास्त्र’ की कमाई को ‘द कश्मीर फाइल्स’ से अधिक बताया जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ब्रह्मास्त्र इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। साथ ही कहा जा रहा है कि ब्रह्मास्त्र ने विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को पीछे छोड़ दिया है और दुनिया भर में 300 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। मीडिया इस बात का दावा कर रहा है कि ‘ब्रह्मास्त्र’ भारत में 200 करोड़ रुपए की नेट कमाई के क्लब में शामिल गई है। कहा जा रहा है कि इस क्लब में शामिल होते ही फिल्म ने कश्मीर फाइल्स को पीछे छोड़ दिया है।

मीडिया के इन तमाम दावों पर ‘द कश्मीर फाइल्स’ के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने कई मीडिया रिपोर्टस का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए ट्वीट किया है। इन मीडिया रिपोर्ट्स में बॉक्स ऑफिस आँकड़ों को दिखाते हुए यह कहा गया है कि ‘ब्रह्मास्त्र’ ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ को पीछे छोड़ दिया है।

विवेक अग्निहोत्री ने मीडिया रिपोर्ट्स के इन स्क्रीनशॉट्स को शेयर करते हुए अपने लिखा, “हा हा, मुझे नहीं पता कि उन्होंने द कश्मीर फाइल्स को छड़ी, रॉड्स, हॉकी स्टिक या फिर AK-47 से, किस चीज से पछाड़ा है। या फिर Paid PR और इन्फुलेंसर्स के जरिए। बॉलीवुड फिल्मों को एक-दूसरे से लड़ने दें। हमें अकेला छोड़ दें। मैं ऐसी फालतू की रेस में नहीं हूँ। धन्यवाद।”

साथ ही उन्होंने इस ट्वीट में ‘#NotBollywood’ का भी प्रयोग किया है। इसका सीधा मतलब यह है कि उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि वो बॉलीवुड में नहीं हैं, या बॉलीवुड से अलग हैं। ध्यान दिला दें कि ‘ब्रह्मास्त्र’ का बजट 410 करोड़ रुपए बताया जा रहा है, जो कि ‘द कश्मीर फाइल्स’ के बजट से 8 गुना से भी अधिक है।

‘तेरा भी Video है, वायरल कर देंगे’ : MMS लीक कांड में सामने आया इंटरनेशनल कनेक्शन, कनाडा से धमकी आने के बाद छात्राओं में भड़का गुस्सा

पंजाब की चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से 60 छात्राओं के MMS लीक के मामले में जाँच जारी है। पुलिस ने विशेष जाँच टीम (SIT) का गठन किया है। प्रदर्शन कर रही छात्राओं को शांत करवा दिया गया है। केस में कार्रवाई करते हुए हॉस्टल की वॉर्डन हटाई गई हैं। आरोपित लड़की के अलावा उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया गया है। इन सबके बीच इस केस में एक इंटरनेशनल कनेक्शन भी निकलकर सामने आया है।

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले में उन्हें छात्रा ने जानकारी मिली कि जब रविवार (18 सितंबर 2022) को वीडियो लीक का मामला मीडिया में आया तो यूनिवर्सिटी की एक लड़की को कनाडा के नंबर से कॉल आई थी। लड़की को इस कॉल पर धमकी मिली कि उसका वीडियो भी उन लोगों पर हैं। इसी कॉल के बाद छात्राओं में गुस्सा भड़का और उन्होंने पूरा आरोपित छात्रा की शिकायत करके प्रदर्शन करना शुरू किया।

कॉल करने वाले से छात्रा के बीच बातचीत लगभग 2 मिनट 8 सेकेंड हुई। कॉल पर उसने बोला, “तुम्हारी भी वीडियो बनी हुई है। वायरल कर दी जाएगी।” लड़की ने पूछा भी वीडियो कहाँ का है और वो खुद कौन है, उनका प्लॉन क्या है। लेकिन छात्रा की बात सुन फोन काट दिया गया।

दैनिक भास्कर में प्रकाशित कॉल के अंश का स्क्रीनशॉट

आरोपित लड़की की वायरल चैट आई सामने

इससे पहले दैनिक भास्कर ने इस पूरे मामले में आरोपित लड़की की और आरोपित लड़के की व्हॉट्सएप चैट का खुलासा किया था। खबर के साथ साझा की गई चैट की फोटो में लड़का उस लड़की से चैट और कॉल हिस्ट्री आदि डिलीट करने को कह रहा है।

पुलिस ने ये सब जानने के बाद ही शिमला से सन्नी मेहता और लड़की के कथित बॉयफ्रेंड रंकज वर्मा को हिरासत में लिया। पुलिस इनसे पूछताछ करके ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपितों द्वारा ये हरकत पैसे उगाही के लिए तो नहीं की गई थी।

वायरल चैट (तस्वीर साभार: दैनिक भास्कर)

MMS कांड में पुलिस ने खबरों को ‘निराधार’ कहा

बता दें कि पुलिस ने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के हॉस्टल से 60 लड़कियों के MMS लीक मामले और आत्महत्या वाली बात पर भी बयान जारी किए हैं। पुलिस ने कहा कि ये सारी बातें निराधार हैं। उन्हें जाँच में एक ही वीडियो मिली है। आत्महत्या वाली बात भी गलत है। एंबुलेंस जिस लड़की को ले जा रहे थे उसे एंजायटी हुई थी। वहीं वार्डन की वायरल वीडियो को लेकर मोहाली के एसएसपी ने सफाई दी है कि उन लोगों ने गलती से कह दिया था कि ‘दूसरी लड़कियों की इज्जत का ख्याल रखना था।’ आरोपित लड़की ने किसी दूसरी लड़की का वीडियो नहीं बनाया है।

MMS कांड

गौरतलब है कि शनिवार (17 सितंबर, 2022) दोपहर कुछ लड़कियों ने हॉस्टल वार्डन राजविंदर कौर से शिकायत करते हुए कहा कि एक लड़की वॉशरूम में 6 लड़कियों का वीडियो बना रही थी। इसके बाद वार्डन राजविंदर कौर ने लड़की से पूछताछ की और फिर गर्ल्स हॉस्टल मैनेजर रीतू को इसकी जानकारी दी गई।

हॉस्टल मैनेजर के सामने आरोपित छात्रा ने फोटो या वीडियो बनाने से इनकार कर दिया। हालाँकि, हॉस्टल मैनेजर का कहना है कि जब उसने आरोपित छात्रा के मोबाइल की जाँच की थी तो उसमें से कई फोटो और वीडियो डिलीट किए हुए मिले। इस मामले में पंजाब महिला आयोग और पंजाब के मुख्यमंत्री ने भी पुलिस को कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए हैं। आरोपितों के फोन जब्त करके फॉरेंसिक जाँच के लिए भेजे जा चुके हैं।

चंडीगढ़ विश्वविद्यालय की जो सैंकड़ों छात्र-छात्राएँ विरोध कर रहे थे, उन्हें भी सोमवार की सुबह समझाकर प्रदर्शन समाप्त करने को कहा गया। जिला प्रशासन ने उन्हें निष्पक्ष एवं पारदर्शी जाँच का वादा किया है। पूरे हंगामे के कारण 2 वार्डन निलंबित हुईं हैं और 24 सितंबर तक अवकाश की घोषणा की गई है। विश्वविद्यालय ने घटना के बाद बयान में कहा है कि वो हर हाल में अपनी छात्राओं के साथ हैं। वो चाहे अकादमिक महत्वकांक्षाओं की बात हो या फिर उनकी सुरक्षा की।