Home Blog Page 3042

दिल्ली दंगों में किसने की कैसी प्लानिंग, जनता नहीं जान पाए? उमर खालिद और अन्य आरोपितों की वकील रेबेका जॉन का ‘स्क्रीनशॉट’ तर्क

दिल्ली में हुए हिंदू विरोधी दंगों के मामले में आरोपित जेएनयू छात्रनेता उमर खालिद की वकील रेबेका जॉन ने आज कोर्ट में उन मीडिया संस्थानों पर नाराजगी जाहिर की जिन्होंने दंगों से जुड़े लोगों को खुलासा करने वाली व्हॉट्सएप चैट को सोशल मीडिया पर रिवील किया था। वरिष्ठ वकील ने कोर्ट में विशेषतौर पर ‘लॉबीट’ का नाम लेते हुए कहा कि उन्होंने जिस तरह व्हॉट्सएप मैसेज साझा किए ये बेहद घृणायुक्त था। इन स्क्रीनशॉट्स को हटाया जाना चाहिए और कोर्ट की कार्यवाही के स्क्रीनशॉट नहीं लिए जाने चाहिए। इस दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से सलाह दी गई कि अगर उन चैट को हटवाना है तो इसके लिए उपयुक्त आवेदन दायर हो सकता है। यह तरीका ज्यादा सही होगा।

उल्लेखनीय है कि उमर खालिद की जमानत याचिका के विरोध में चल रही सुनवाई के बीच स्पेशल पब्लिक प्रोसेक्यूटर अमित प्रसाद ने अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अमिताभ रावत के समक्ष खालिद के विरुद्ध कई सबूत पेश किए थे। अभियोजन पक्ष की ओर से बताया गया था कि कैसे गवाह ने बताया है कि विरोध प्रदर्शन के लिए डंडे, पत्थर, लाल मिर्च और तेजाब इकट्ठे किए गए। अमित प्रसाद ने सवाल किया था कि आखिरकार लाठी, डंडे और लाल मिर्च के साथ किया गया विरोध प्रदर्शन किस प्रकार से शांतिपूर्ण हो सकता है? 

इसी दौरान दिल्ली दंगों में उमर खालिद की भूमिका और साजिश की परतें खोलने के लिए अमित प्रसाद ने कड़कड़डूमा कोर्ट में कई वॉट्सऐप चैट, गवाहों के बयान और सीसीटीवी फुटेज भी पेश किए थे। इनमें साफ दिख रहा था कि उमर खालिद ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन के नाम पर दंगे भड़काने की सुनियोजित साजिश रची थी। इन्हीं तस्वीरों को लॉबीट ने अपने ट्वीट्स में साझा किया जिसके बाद आज दिल्ली दंगों में आरोपितों की वकील रेबेका जॉन भड़की दिखाई दीं और अपील करती दिखीं कि उन व्हॉट्सएप संदेशों को हटाया जाना चाहिए। बता दें कि जिन चैट्स को मीडिया में साझा होता देख रेबेका जॉन ने नाराजगी जाहिर की है वो मामले में दायर चार्जशीट का भी पार्ट हैं। इस दौरान अभियोजन पक्ष ने बताया कि कैसे उन संदेशों में चक्का जाम और औरतों को सामने रखने की बातें स्पष्ट थीं।

योगी सरकार के मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह पर ब्लेड से हमले की कोशिश: जहर के साथ गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ में जुटी यूपी पुलिस

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह पर जानलेवा हमले की खबर है। मामला धूमनगंज इलाके का है। जानकारी के मुताबिक, सिद्धार्थ नाथ सिंह गुरुवार (3 फरवरी 2022) को अपना नामांकन पत्र दाखिल करने जा रहे थे। सिद्धार्थ सिंह मुंडेरा स्थित चुनाव कार्यालय पहुँचे थे। इसी दौरान एक शख्स ने उन पर हमले की कोशिश की। शख्स को वहाँ मौजूद सुरक्षाकर्मियों और कार्यकर्ताओं ने पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि युवक के पास से ब्लेड और जहर मिला है। फिलहाल पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।

बता दें कि हाल ही में यूपी सरकार के प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने योगी आदित्यनाथ को बुलडोजर सीएम बताया। प्रयागराज की शहर पश्चिमी विधानसभा सीट से दूसरी बार चुनाव लड़ रहे सिद्धार्थ नाथ सिंह ने खुद को सीएम योगी आदित्यनाथ का एक्सपेरिमेंटल बॉय बताया। उन्होंने कहा कि जिस तरह शहर के पश्चिम में माफिया अतीक अहमद के अवैध कब्जे की जमीन को खाली कराकर उस पर योगी सरकार ने बुलडोजर चलाया है‌। वैसे ही 2022 में बीजेपी की दोबारा सरकार बनने पर पूरी फिल्म दिखाई जाएगी क्योंकि ये तो सिर्फ ट्रेलर था पूरी फिल्म अभी दिखाना बाकी है।

गौरतलब है कि 2017 में चुनाव जीतने के बाद सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा था कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक्सपेरिमेंटल बॉय के रूप में चुनाव लड़ा है। कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने साफ कहा कि उनकी लड़ाई किसी मुखौटे से नहीं है बल्कि माफिया अतीक अहमद से है। पिछले दिनों सिद्धार्थ नाथ सिंह ने शहर पश्चिमी में मुंडेरा मंडी के सामने अपने केंद्रीय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया।

बता दें कि प्रदेश में सभी 403 विधानसभा सीटों के लिए मतदान 7 चरणों में होना है। 10 मार्च को नतीजे आएँगे जिसके साथ ही नई सरकार बनने का रास्ता साफ हो जाएगा। चुनाव को देखते हुए राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है।

₹1034 करोड़ के जमीन घोटाले में शिवसेना MP संजय राउत की बेटियाँ ED के रडार पर: शराब कंपनी में बिजनेस पार्टनर के घर छापेमारी

शिवसेना सांसद संजय राउत (Shiv Sena MP Sanjay Raut) का परिवार जमीन घोटाले के मामले में केंद्रीय एजेंसियों की रडार पर आ गया है। लगभग 1,034 करोड़ रुपए के जमीन घोटाले के मामले में सुजीत पाटकर (Sujit Patkar) के परिसरों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी के बाद संजय राउत की बेटियाँ ईडी के जाँच के दायरे में आ गई हैं। सुजीत पाटकर राउत की बेटियों के व्यवसायिक साझेदार हैं।

सुजीत पाटकर संजय राउत की दो बेटियों- पूर्वशी और विधिता के साथ उनकी वाइन कंपनी मैगपाई डीएफएस प्राइवेट लिमिटेड (Magpie DFS Pvt. Ltd) में पिछले 16 वर्षों से साझेदार हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पाटकर की पत्नी और संजय राउत की पत्नी ने संयुक्त रूप से अलीबाग में जमीन खरीदी है।

इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने प्रवीण राउत नाम के एक रियल स्टेट कारोबारी को बुधवार (2 फरवरी 2022) को गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार, वह पूछताछ में पुलिस का सहयोग नहीं कर रहा था। इसलिए उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गुरु आशीष कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी के पूर्व निदेशक प्रवीण राउत को संजय राउत का करीबी बताया जाता है। मीडिया रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि संजय राउत की पत्नी के खाते में प्रवीण राउत की पत्नी ने पैसे भी हस्तांतरित किए थे। ED ने प्रवीण की 72 करोड़ रुपए की संपत्ति पहले ही कुर्क कर चुकी है।

कहा जा रहा है कि हाउसिंग डिवेलपमेंट ऐंड इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (Housing Development and Infrastructure Limited) की उप-कंपनी गुरु आशीष कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड ने अधिकारियों के साथ मिलीभगत करके जमीन के फ्लोर स्पेस इंडेक्स में फेरबदल किया था। इस कंपनी को सिद्धार्थनगर इलाके में एक चॉल को विकसित करने का काम सौंपा गया था, लेकिन स्थानीय निवासियों को बिना फ्लैट दिए ही उनकी जमीन बेच दी गई। 

वहीं, हाउसिंग डिवेलपमेंट ऐंड इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के प्रमोटर राकेश वधावन और उनके बेटे सारंग वधावन भी जाँच के घेरे में हैं। दोनों गिरफ्तार पिता-पुत्र पर पंजाब ऐंड महाराष्ट्र कोऑपरेटिव बैंक (Punjab and Maharashtra Cooperative Bank) के 6,118 करोड़ रुपये डुबाने सहित कई मामलों में जाँच चल रही है।

‘मरने के लिए पीते हैं लोग दारू, अच्छा है कम होगी जनसंख्या’: JDU विधायक गोपाल मंडल के विवादित बोल, तेजस में चड्ढी-बनियान में घूमकर बटोरी थी चर्चा

तेजस ट्रेन में चड्ढी-बनियान में घूम कर चर्चा में आए बिहार के जनता दल यूनाइटेड विधायक (JDU MLA) गोपाल मंडल ने एकबार फिर विवादित बयान दिया है। गोपाल मंडल ने कहा है कि शराब पीकर लोग अगर ऐसे ही मरते रहेंगे तो जनसंख्या कम होगी। 

गोपाल मंडल ने कहा, “जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बोल रहे हैं, मना कर रहे हैं तो फिर आप दारू क्यों पीते हैं? नीतीश कुमार ने पहले ही कहा है कि पीयोगे तो मरोगे। लोग पीते क्यों हैं, मरने ही के लिए, जगह भी तो खाली होनी चाहिए। अगर ऐसे ही मरते रहेंगे तो जनसंख्या घटेगी। बॉर्डर सील कर दिए गए हैं इसलिए कम शराब आ रही है। खेत के रास्ते शराब लाई जाती है। गरीब आदमी के लिए ही शराब बंद की गई, ऐसे में बनाई हुई शराब पीएगा कोई तो मरेगा ही।”

नहीं रुक रहा नकली शराब का कारोबार

गौरतलब है कि हाल में बिहार में जहरीली शराब से छपरा, नालंदा समेत कई जिलों में लोगों की मौत हो चुकी है। हाल में नालंदा में हुई घटना से आठ लोगों की मौत के बाद हड़कंप मच गया था। बिहार में शराब बिक्री पर पाबंदी है। इसके बावजूद बड़ी मात्रा में नकली शराब यहाँ बिक रही है। यह शराब पीने से बहुत से लोगों की मौत भी हो रही है। करीब दो महीने पहले समस्तीपुर, बेतिया और गोपालगंज में जहरीली शराब से करीब 40 लोगों की मौत हो गई थी।

15 जनवरी को मकर संक्रांति के मौके पर नालंदा के छोटी पहाड़ी गाँव में शराब पीने से 13 लोगों की मौत हो गई। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर बक्सर में भी जहरीली शराब से कई लोगों की मौत हुई है। यही नहीं राज्य में पिछले साल जहरीली शराब से करीब 66 लोगों की मौत हुई थी।

तेजस ट्रेन में अंडरवियर में घूमते मिले थे

शराब पर बयान देने वाले गोपाल मंडल वही विधायक हैं, जो राजेंद्र नगर (पटना) से नई दिल्ली जा रही तेजस राजधानी एक्सप्रेस में शराब पीकर अंडरवियर में घूमते नज़र आए थे। वह ट्रेन के कोच ए-1 में सफर कर रहे थे। ट्रेन जब पटना से चली तब तक तो सब कुछ ठीक था, लेकिन जैसे ही ट्रेन ने कोईलवर पार किया, विधायक अंडरवियर और बनियान में आ गए और इधर-उधर घूमने लगे। गोपाल मंडल के गंजी-जांघिया में देखकर कोच में मौजूद दूसरे पैसेंजर ने कड़ी आपत्ति जताई। जिसके बाद चलती ट्रेन में कोच के अंदर जमकर हंगामा हुआ। उन पर मारपीट और यात्रियों से गाली गलौज करने का भी आरोप लगा था और FIR तक दर्ज हुई थी।

7 साल तक नसीरुद्दीन शाह के बेटे को किया डेट, अब ऋतिक के साथ : जानें सबा आजाद पर क्या बोले इमाद शाह

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन का नाम इन दिनों सिंगर और एक्ट्रेस सबा आजाद के साथ जुड़ रहा है। रुमर्ड कपल को हाल ही में मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर डिनर डेट से लौटते हुए स्पॉट किया गया था। जब पैपराजी की नजर ऋतिक पर पड़ी तब वो सबा का हाथ थामे हुए थे और भीड़ बढ़ने के बावजूद उन्होंने सबा का हाथ नहीं छोड़ा था। ऋतिक रोशन ने पैपराजी से बचाते हुए सबा को अपनी कार में बिठाया था और कैमरे की तरफ बस एक लुक देकर और हाथ हिलाकर वहाँ से निकल गए थे। तस्वीरें और वीडियोज वायरल होने के बाद से ही दोनों के रिश्ते की खबरें सुर्खियों में हैं।

सबा एक्टर नसीरुद्दीन शाह के बेटे इमाद शाह को डेट कर चुकी हैं और दोनों करीब 7 साल तक लिव- इन रिलेशनशिप में थे। हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया ने इमाद से फोन पर बात कर सबा और ऋतिक की वायरल तस्वीरों के बारे में जानने की कोशिश की। हालाँकि इमाद का रिएक्शन हैरान करने वाला था। 

जब इमाद को कॉल कर सबा की वायरल फोटोज के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, “मैं अभी एक मीटिंग में हूँ, अभी बात नहीं कर सकता।” इमाद के रिएक्शन से साफ है कि वो इस बारे में बात नहीं करना चाहते। इसके बाद सबा को कॉल कर उनसे यह कंफर्म करने की कोशिश की गई थी कि क्या ऋतिक के साथ नजर आई लड़की वही थीं? हालाँकि सबा ने भी इससे इनकार नहीं किया, लेकिन उन्होंने इसका जवाब भी नहीं दिया और बाद में बात करने की बात कही। 

कौन हैं सबा आजाद

बता दें कि दिल्ली में जन्मीं 32 वर्षीय सबा आजाद सबा आजाद एक्ट्रेस और म्यूजिशन हैं। सबा ने 2008 में बॉलीवुड फिल्म ‘दिल कबड्डी’ के साथ इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। इसके बाद वो 2011 में आई फिल्म ‘मुझसे फ्रेंडशिप करोगे’ में भी नजर आईं थी। इसके अलावा वो कई टीवी ऐड में भी दिख चुकी हैं, जबकि उन्हें आखिरी बार नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘फील्स लाइक इश्क’ में देखा गया था। उन्होंने कई फिल्मों में गाने भी गाए हैं।

ऋतिक का 2014 में सुजैन से हुआ तलाक

वहीं दूसरी ओर ऋतिक की बात करें तो उन्होंने साल 2000 में सुजैन खान ने शादी की, जिसके बाद 2014 में एक-दूसरे से तलाक ले लिया था। हालाँकि ऋतिक और सुजैन दोनों एक हेल्दी रिलेशन शेयर करते हैं। अभी भी दोनों अच्छे दोस्त हैं और अपने बच्चों हरेन और हिरदान की परवरिश साथ मिलकर करते हैं। कई खास मौकों पर ऋतिक को अपनी एक्स वाइक के साथ देखा जाता है।

ऐसे बना ऋतिक और सबा का कॉन्टेक्ट

अब ऋतिक रोशन और सबा आजाद के कनेक्शन पर लौटकर आए तो इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक ऋतिक और सबा पहली बार एक कॉमन फ्रेंड के जरिए एक-दूसरे से मिले, जो म्यूजिक इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। अपनी पहली मुलाकात के बाद से ही दोनों लगातार कॉन्टेक्ट में रहे और हाल ही में डिनर पर स्पॉट किए गए थे। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया कि दोनों डिनर पर अपने वर्क को डिस्कस करने के लिए साथ आए थे।

गोवा में भी साथ छुट्टी बिता चुके हैं ऋतिक-सबा

इसके अलावा एक मीडिया रिपोर्ट में भी बताया गया कि पिछले महीने दोनों ने गोवा में साथ में छुट्टियाँ बिताई थी। हालाँकि दावा किया जा रहा है कि ऋतिक ने कई महीनों से सबा के साथ अपने रिलेशन को छुपाकर रखा हुआ था, लेकिन अब वो सबके सामने आ चुका है।

‘PM मोदी के कारण चीन-पाकिस्तान ज्यादा नजदीक’ – राहुल गाँधी के बयान पर अमेरिका ने दिया झटका

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति के खिलाफ कॉन्ग्रेस नेता राहुल गाँधी ने बयान दिया। अब उस बयान पर अमेरिकी विदेश विभाग की प्रतिक्रिया आई है। वहाँ के प्रवक्ता नेड प्राइस ने इसका समर्थन देने से इनकार कर दिया है। दरअसल, नेड प्राइस से पूछा गया कि राहुल गाँधी ने कहा है कि पीएम मोदी की अप्रभावी नीतियों के कारण चीन और पाकिस्तान पहले से कहीं ज्यादा करीब आ गए हैं, इस पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा, “मैं निश्चित रूप से इन टिप्पणियों का समर्थन नहीं करूँगा। यह पाकिस्तान और चीन का मुद्दा है और इसे उन दोनों देशों पर ही छोड़ देना चाहिए।”

बुधवार (2 फरवरी 2022) को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर हो रही चर्चा में भाग लेते हुए राहुल गाँधी ने मोदी सरकार पर परोक्ष रूप से निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश को ‘शहंशाह’ की तरह चलाने की कोशिश हो रही है। इस सरकार की नीतियों के चलते आज देश आंतरिक और बाहरी मोर्चों पर ‘बड़े खतरे’ का सामना कर रहा है।

राहुल गाँधी ने यह दावा भी किया कि केंद्र सरकार की नीति के कारण ही आज चीन और पाकिस्तान एक साथ आ गए हैं। उन्होंने कहा, ”चीन के पास एक योजना है। चीनियों का एक बहुत स्पष्ट दृष्टिकोण है कि वे क्या करना चाहते हैं। भारत की विदेश नीति का एकमात्र सबसे बड़ा रणनीतिक लक्ष्य पाकिस्तान और चीन को अलग रखना रहा है। आपने (केंद्र ने) जो किया है, आप उन्हें साथ लाए हैं।”

राहुल गाँधी ने कहा, ‘‘आप खतरे से खेल रहे हैं। मेरी सलाह है कि रुक जाइए।’’ सीमा पर चीन की आक्रामकता और पाकिस्तान की सीमा से जुड़ी चुनौती का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘आप खतरे को हल्के में मत लीजिए। आप चीन और पाकिस्तान को साथ ला चुके हैं। मुझे कोई संदेह नहीं है कि चीन के पास स्पष्ट योजना है। इसकी बुनियाद डोकलाम और लद्दाख में रख दी गई है। यह देश के लिए बहुत बड़ा खतरा है। आपने जम्मू-कश्मीर और विदेश नीति में बहुत बड़ी रणनीतिक गलतियाँ की हैं। आपने दो मोर्चों को एक मोर्चे में बदल दिया है।’’

आज दो भारत, एक अमीरों का और एक गरीबों का: राहुल गाँधी

राहुल गाँधी ने आरोप लगाया कि इस सरकार में दो हिंदुस्तान बन गए हैं, जिनमें से एक अमीरों और दूसरा गरीबों के लिए है। राहुल गाँधी ने यह दावा भी किया कि देश के सामने खड़ी प्रमुख चुनौतियों का अभिभाषण में उल्लेख नहीं किया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘मेरे परनाना (जवाहरलाल नेहरू) इस राष्ट्र को बनाने के लिए ही 15 साल तक जेल में रहे, मेरी दादी (इंदिरा गाँधी) को 32 गोलियाँ मारी गईं और मेरे पिता (राजीव गाँधी) को विस्फोट से उड़ा दिया गया। इन्होंने इस राष्ट्र को बनाने के लिए अपनी कुर्बानी दी। इसलिए मैं थोड़ा बहुत जानता हूँ कि राष्ट्र क्या है।’’

राहुल गाँधी के आरोपों पर विदेश मंत्री जयशंकर का पलटवार

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने राहुल की बातों का जवाब चुटकी लेते हुए दिया। राहुल गाँधी के विदेश नीति वाले बयान पर एस जयशंकर ने कहा कि यह आरोप लगाया जाना कि पाकिस्तान और चीन को मौजूदा सरकार क़रीब लाई है, इसके लिए उन्हें इतिहास का पाठ पढ़ाया जाना चाहिए।

विदेश मंत्री ने ट्विटर पर लिखा, “1963 में पाकिस्तान ने ग़ैर-क़ानूनी तरीके से शक्सगाम वैली को चीन को सौंपा। चीन ने पाक अधिकृत कश्मीर के बीचोंबीच से गुजरने वाला काराकोरम हाईवे को 1970 के दशक में बनाया।”

राहुल गाँधी ने संसद में ये भी कहा कि भारत इस बार गणतंत्र दिवस पर विदेशी मेहमान तक नहीं बुला पाया। इस पर जवाब देते हुए विदेश मंत्री ने ट्वीट कर कहा, “जो लोग भारत में रहते हैं वो जानते हैं कि हम कोरोना लहर के बीच हैं। सेंट्रल एशिया के जिन पाँच राष्ट्रपतियों को यहाँ आना था, उनके साथ एक वर्चुअल बैठक 27 जनवरी को हुई थी। क्या राहुल गाँधी उसे मिस कर गए।”

राम सिंह कूका: गाँधी से पहले असहयोग आंदोलन छेड़ने वाले संत, जिनके शिष्य अंग्रेजों की तोप में डाल देते थे सिर

असहयोग आंदोलन (Non-Cooperation Movement) को लेकर हमेशा से हमें यही पढ़ाया गया है कि ये महात्मा गाँधी के नेतृत्व में चलाया जाने वाला पहला जन आंदोलन था जिसे देश भर में हर वर्ग के लोगों का समर्थन मिला था। अंग्रेजों के विरुद्ध चलाए गए इस आंदोलन की शुरुआत औपराचिक रूप से अगस्त 1920 से बताई जाती है। आज अगर हमें इस अहसयोग आंदोलन के बारे में अधिक जानकारी एकत्रित करनी हो तो इसके तमाम बिंदु हमें स्कूली किताबों से लेकर इंटरनेट पर पढ़ने को मिल जाएँगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये असहयोग आंदोलन का कॉन्सेप्ट पहली दफा महात्मा गाँधी द्वारा भारत को नहीं दिया गया था। ये कॉन्सेप्ट 1920 से 50 साल पहले यानी 1870 के समय में भारत आ गया था। इसे लाने वाले भारतीय का नाम ‘राम सिंह कूका (Ram Singh Kuka)’ था जिनका जन्म 3 फरवरी 1816 को हुआ था। बाद में देश ने उन्हें एक सैनिक, धार्मिक सिख नेता और भारतीय स्वतंत्रता सेनानी के रूप में जाना।

राम सिंह कूका

1816 में पंजाब के लुधियाना जिले के भैनी गाँव में जन्मे राम सिंह कूका सिख सेना के एक सैनिक हुआ करते थे। उन्होंने महाराजा रणजीत सिंह की सेना में भी अपनी सेवा दी थी और समाजिक कुरीतियों से लड़ते हुए उन्होंने न केवल सिखों के बीच जाति-व्यवस्था के ख़िलाफ़ आवाज उठाई थी, बल्कि सिखों में अंतरजातीय विवाह व विधवा औरतों के पुनर्विवाह के लिए लोगों को प्रोत्साहित भी किया था। आज देश उन्हें एक ऐसे सेनानी के रूप में जानता है जिन्होंने असहयोग आंदोलन की शुरुआत कर लोगों को बताया कि अंग्रेजों का विरोध का तरीका उनके सामानों और सेवाओं को बहिष्कार भी हो सकता है। राम सिंह कूका के बारे में मौजूद जानकारी से पता चलता है कि उनके विचार समाज में इतनी तेजी से फैल रहे थे कि अंग्रेजों ने घबराकर उन्हें आजीवन कारावास में भेज दिया था।

जब राम सिंह कूका के शिष्यों ने मौत को लगाया गला

नामधारी संप्रदाय के प्रवर्तक सदगुरु राम सिंह कूका का प्रभाव उनके अनुयायियों पर और समाज में कितना अधिक था इसका पता कुछ किस्सों से भी चलता है जो कि उनसे नहीं उनके शिष्यों से जुड़े हैं। ये वाकये तब के हैं जब सद्गुरु राम सिंह कूका के नेतृत्व में ‘कूका आंदोलन’ अपनी चरम पर था और जब विदेशी चीजों के बहिष्कार के साथ गौहत्या पर भी प्रतिबंध लगाने की माँग की जा रही थी। राम सिंह कूका के ऐसे सैंकड़ों अनुयायी थे जो देश के लिए बलिदान होने को हमेशा तत्पर रहते थे। उन्हें न गोली का डर था, न फाँसी का और न ही तोप का।

शायद यही वजह थी 17 जनवरी, 1872 की सुबह-सुबह जमालपुर गाँव के मैदान में अंग्रेजों ने 50 कूका वीरों को मारने के लिए इकट्ठा किया तो उनमें से एक का पाँव भी पीछे नहीं हटा। बल्कि, जब ब्रिटिश अधिकारी के आदेश पर जब इन सबके मुँह पर कपड़ा बाँधकर पीठ पर गोली मारने की तैयारी हुई तो ये लोग नाराज हो गए और कहा कि ये न तो मुँह पर कपड़ा बँधवाएँगे और न ही पीठ पर गोली खाएँगे। कूका वीरों को मौत के आगे भी इस तरह बेखौफ देख अंग्रेजों ने तोपें मँगवाईं और एक-एक करके सबको मारना शुरू किया।

एक तरफ जहाँ हर तोप के साथ हवा से लेकर जमीन तक में खून और मांस बढ़ता जा रहा था। वहीं देखने वालों के भीतर ब्रिटिश शासन के खिलाफ़ खौफ बैठ रहा था। धीरे-धीरे सभी कूका अनुयायियों को तोप उड़ा रही थी। लेकिन तभी बारी आई एक 12 साल के बालक बिशन सिंह की। बिशन को जब मारने के लिए मैदान में खड़ा किया गया तो उनकी न दाढ़ी थी और मूंछ। उनकी माँ अलग से अंग्रेजी अधिकारी की बीवी से दया की भीख माँग रही थीं। ये सारा दृश्य मैदान में खड़े सभी लोग देख रहे थे। तभी बिशन सिंह की आवाज आई और देश पर कुर्बान होने के लिए वह चिल्लाकर बोले- “ये औरत पागल है इस पर भरोसा मत करना।” 

बिशन सिंह के शब्द सुन अंग्रेजी अधिकारी बौखला गया। उसने राम सिंह कूका को गाली दी और फिर कहा “अगर तूने उस बदमाश राम सिंह का साथ छोड़ा तो हम तुझे छोड़ देंगे।” लेकिन बिशन सिंह मानने की जगह और बिदक गए। उन्होंने अपने गुरु का अपमान सुन अंग्रेजी अधिकारी पर प्रहार कर उसकी दाढ़ी पकड़ ली। बड़ी मशक्कत के बाद जब अधिकारी उस बच्चे से खुद को नहीं छुड़ा पाया तो उसे जमीन पर गिराकर गला दबाया। फिर उसके हाथ-पैर काटे और फिर उसे वहीं गोली मार दी।

इस घटना के बाद अगले दिन जिन लोगों को उसी मैदान में मौत के घाट उतारा गया उसमें एक गौभक्त का नाम वरयाम सिंह था। वरयाम की लंबाई बहुत छोटी थी। इसे देख ब्रिटिश अधिकारी ने कहा कि इसकी लंबाई कम है और छाती तोप के सामने बराबर नहीं आ रही। ऐसे में इसे छोड़ दो। मगर तभी वरयाम सिंह उठ खड़े हुए। उन्होंने आसपास से पत्थर इकट्ठा किए और उन पर खड़े होकर तोप में सिर लगाया और कहा कि अब उनकी छाती तोप के सामने है इसलिए उन्हें भी मार डाला जाए। अंत में संत वरयाम सिंह को भी उनके कहने पर तोप से मारा डाला गया।

ब्रिटिश हुकूमत को लगने लगा राम सिंह कूका से डर

ब्रिटिश हुकूमत को राम सिंह कूका के शिष्यों के अंदर निडरता देख समझ आने लगा था कि उनको यदि छोड़ा गया तो ये उनके लिए खतरा बन जाएँगे। ब्रिटिशों ने बहुत कोशिशें की कि वह नामधारियों को कुचलें। लेकिन संप्रदाय की ताकत दिन पर दिन बढ़ती गई। इसे देख एक दिन ब्रिटिशों ने राम सिंह को बहाने से पकड़ लिया और फिर उन्हें बर्मा भेजा दिया गया। इसके बाद उन्हें रंगून भेजा गया, जिसके बाद 1885 में उनकी मौत हो गई। वे आज भी स्वतंत्रता, स्वदेशी, समाज सुधार, गौरक्षा, गुलामी के सारे शांसन तंत्र को उखाड़ फेंकने के लिए छेड़ी गई अपनी जंग के लिए याद किए जाते हैं। स्वामी रामदेव ने एक ट्वीट में उन्हें संत सिपाही, योगी योद्धा, योद्धा संन्यासी बताया था। मालूम हो कि ये राम सिंह कूका का ही आह्वान था कि लाखों सैनिकों ने असहयोग आंदोलन के तहत संकल्प लिया कि वह अंग्रेजों के नल से पानी नहीं पिएँगे, डाकखाने का, रेल का प्रयोग नहीं करेंगे और जहाँ तक हो सकेगा हर तरह अंग्रेजों का बहिष्कार करेंगे। उनके कूका आंदोलन के नाम पर भारत सरकार ने 2014 में स्टैंप भी जारी किया था।

‘विश्वासघाती’ हामिद अंसारी के लिए देश से ज्यादा इस्लाम जरूरी: जूनियर साथी ने खोला राज, बताया विदेशी-इस्लामी कनेक्शन पर जाँच शुरू

देश के 73 वें गणतंत्र दिवस के मौके पर पूर्व उप-राष्ट्रपति हामिद अंसारी (Hamid Ansari) ने इंडियन अमेरिकन मुस्लिम काउंसिल (IAMC) द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भारत के लोकतंत्र के ख़िलाफ़ जो-जो जहर उगला, अब उस पर पूरा देश उनसे नाराज है। इसी क्रम में शीर्ष भारतीय राजनयिक, प्रधानमंत्री के विशेष सलाहकार व पूर्व राजदूत दीपक वोहरा ने इस बात की पुष्टि की है कि हामिद अंसारी के विदेशी व इस्लामी लिंक्स की जाँच शुरू हो गई है और जल्द ही इस जाँच के नतीजे आएँगे।

द सिटी न्यूज से बातचीत में दीपक वोहरा ने कहा, “ये चेतावनी हमारी कई खुफिया एजेंसियों द्वारा भारत सरकार को दी जा चुकी है कि हामिद अंसारी की प्राथमिकताएँ कभी भी भारत के पक्ष में नहीं थीं। वह हमेशा इस्लाम से जुड़ी थीं। उनकी ईमानदारी हमारे पड़ोसी मुल्क वालों के साथ देखने को मिलती थी।” वोहरा ने बातचीत में ईरान में पकड़े गए भारतीय अधिकारियों का मुद्दा उठाया और याद दिलाया कि कैसे भारतीय अधिकारियों के बच्चे और बीवियाँ अंसारी के आगे गिड़गिड़ा रहे थे कि उनके अपनों को छुड़ा लिया जाए, लेकिन उन्होंने ऐसा करने से मना कर दिया।

इस्लामी और विदेशी लिंक्स की हुई जाँच शुरू

पीएम के विशेष सलाहकार दीपक वोहरा ने बताया कि जब हामिद अंसारी ने आंतकी लिंक से जुड़े वर्चुअल प्लेटफॉर्म पर भारत की निंदा की तो ये साफ हो गया कि उनके कनेक्शन हैं और जिनपर अब जाँच शुरू हो गई है। अब उम्मीद है कि जैसे ही इस जाँच के परिणाम बाहर आते हैं तो अंसारी का न्याय होगा। इस बातचीत में वोहरा ने स्पष्ट तौर पर हामिद अंसारी के बारे में बात करते हुए कहा उनके लिए देश से ज्यादा इस्लाम जरूरी है। 

बता दें कि दीपक वोहरा IFS में हामिद अंसारी के जूनियर थे। इस बात का जिक्र भी उन्होंने सिटी न्यूज के साथ इस बातचीत में किया। उन्होंने जानकारी दी कि हामिद अंसारी उनके IFS में सीनियर रहे हैं और वह उन्हें विश्वासघातियों (Trust Buster) की श्रेणियों में रखते हैं। उन्होंने पूछा कि अगर हामिद अंसारी को देश के प्रधानमंत्री से कोई दिक्कत है भी तो उन्होंने भारत को अंतरराष्ट्रीय मंच पर क्यों बदनाम करने का कार्य किया। उन्होंने बताया कि हामिद अंसारी द्वारा मातृभूमि के बारे में बोले गए शब्दों को लेकर विदेश मंत्रालय ने भी अपनी नाराजगी जाहिर की है।

वह कहते हैं कि इंडियन-अमेरिकन मुस्लिम काउंसिल के साथ हामिद शामिल हुए, उसका ट्रैक रिकॉर्ड हर कोई जानता है। इसी का इस्तेमाल करते हुए हामिद ने भारत को अनाप-शनाप बोला। इंडियन अमेरिकन मुस्लिम काउंसिल को संदिग्ध सूत्रों से फंड मिलता है और इसका संबंध पाकिस्तान खुफिया एजेंसियों से भी है। आगे की बातचीत में दीपक वोहरा ने हामिद अंसारी के उन कारनामों को उजागर किया जो उन्होंने अपने पद पर रहते हुए किए, फिर चाहे वो राष्ट्रीय ध्वज का अपमान हो या फिर ईरान के राजदूतों को दिया गया धोखा हो।

वोहरा ने कहा कि हामिद अंसारी ने ऐसे वर्चुअल प्लेटफॉर्म पर अपनी उपस्थिति जताकर सिर्फ अपनी छवि बिगाड़ी है, अपना स्तर को गिराया है। वह कहते हैं कि हामिद को इस चर्चा में भाग लेने से पहले समझाया गया था कि ये विवादित हो सकता है, इसलिए उन्हें इस पर विचार करना चाहिए। हालाँकि उन्होंने ऐसा नहीं किया। इसके बाद भारतीय राजनयिक ने पूर्व उप राष्ट्रपति को याद दिलाया कि जिस संविधान को लेकर वो एंटी इंडिया मंच पर इतना बोल आए हैं उस संविधान में 100 से ज्यादा दफा संशोधन हो चुका है।

हामिद अंसारी ने क्या बोला?

बता दें कि गणतंत्र दिवस के मौके पर हामिद अंसारी ने देश के लोकतंत्र की आलोचना की थी और कहा था कि देश में असहिष्णुता बढ़ रही है और ये अब संवैधानिक मूल्यों से हट गया है। हिंदू राष्ट्रवाद पर चिंता व्यक्त करते हुए अंसारी ने भारत के ‘बहुलतावादी संविधान के संरक्षण’ भाषण दिया। उन्होंने कहा था, ‘‘हाल के वर्षों में हमने उन प्रवृत्तियों और प्रथाओं के उद्भव का अनुभव किया है, जो नागरिक राष्ट्रवाद के सुस्थापित सिद्धांत को लेकर विवाद खड़ा करती हैं और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की एक नई एवं काल्पनिक प्रवृति को बढ़ावा देती हैं। वह नागरिकों को उनके धर्म के आधार पर अलग करना चाहती हैं, असहिष्णुता को हवा देती हैं और अशांति और असुरक्षा को बढ़ावा देती हैं।’’ इसके साथ ही अंसारी ने खुद से ही अपनी पीठ भी थपथपाई और बताया कि उपराष्ट्रपति के तौर पर उनके कार्यकाल के दौरान देश की संसदीय प्रणाली और कानून पूरी तरह से पारदर्शी था।

सरकारी जमीन पर अवैध मदरसा… लेकिन ढाह नहीं सकते: सूरत नगर निगम की गलती, समय पर रिकॉर्ड नहीं किया अपडेट

सूरत नगर निगम केवल तीन महीनों में वक्फ बोर्ड की दूसरी संपत्ति खो सकता है। इसके पीछे रिकॉर्ड को अपडेट करने में की गई लापरवाही बताई जा रही है। वक्फ बोर्ड को सूरत नगर निगम की जमीन पर बने अवैध मदरसे को गिराने पर रोक लगाने की अनुमति दे दी गई है। इसका कारण है जिला प्रशासन द्रारा कथित तौर पर समय पर रिकॉर्ड अपडेट नहीं करना।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वार्ड नंबर 3 में सिटी सर्वे नंबर 4936 और 4939 में अनवर-ए-रब्बानी तालीम-उल-इस्लाम के नाम से एक मदरसा चल रहा है। लंबे समय से इस बात को लेकर विवाद है कि यह सूरत नगर निगम के स्वामित्व वाली भूमि पर अवैध रूप से बनाया गया है। इसलिए पहले इसे ध्वस्त करने के लिए जिला प्रशासन ने पुलिस बंदोबस्त की भी माँग की थी। हालाँकि वक्फ बोर्ड में रजिस्टर्ड मदरसे पर वक्फ व न्यासियों के बीच विवाद के चलते पुलिस बल की व्यवस्था नहीं की गई थी।

घटनाक्रम से जुड़े सूत्रों का कहना है कि सूरत महानगरपालिका के प्रतिनिधियों ने सुनवाई के दौरान अदालत में पेश होने तक की जहमत नहीं उठाई। अंचल अधिकारी द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार 1969 से नगर सर्वेक्षण रिकॉर्डों में यह भूमि निजी सम्पत्ति थी जबकि पालिका टाउन प्लानिंग के अनुसार यह भूमि सरकार की थी। इसलिए, मध्य क्षेत्र ने उस समय उसे वापस करने के लिए कहा था और निगम ने टाउन प्लानिंग ऑफिस से निजी संपत्ति का अधिग्रहण किया था। हालाँकि यह रिकॉर्ड नगर निगम के रिकॉर्ड में अपडेट नहीं किया गया।

मामले को लेकर प्रशासन ने अब वक्फ बोर्ड से जवाब माँगा है और उन्हें जवाब देने के लिए 16-17 फरवरी तक का समय दिया है। विभाग ने कहा है कि मदरसे की पहली मंजिल अवैध है और स्थानीय कार्यकर्ताओं ने इसे ध्वस्त करने की माँग की है।

गौरतलब है कि 29 दिसंबर 2021 को अवैध मदरसे को ढाहने का नोटिस जारी किया गया था। हालाँकि, अब गुजरात राज्य वक्फ बोर्ड ने ट्रिब्यूनल कोर्ट का रुख किया है। इस पर यथास्थिति तब तक बनी रहेगी, जब तक सूरत नगर पालिका उस पर उचित प्रतिक्रिया नहीं देती। मदरसा पिछले 60 साल से यहाँ पर स्थित पर है। नगर पालिका अवैध रूप से बने मदरसे को तोड़कर उसके ऊपर पार्किंग स्थल बनाना चाहती है। सूरत नगर निगम के स्वामित्व वाली यह दूसरी संपत्ति है, जो केवल तीन महीनों में वक्फ बोर्ड से हार सकती है। वह भी रिकॉर्ड अपडेट करने में की गई लापरवाही की वजह से।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले नवंबर 2021 में सूरत नगर निगम मुख्यालय मुगलिसरा को वक्फ संपत्ति घोषित किया गया था। बोर्ड ने दावा किया था कि शाहजहाँ के मुगल शासन के दौरान, उनकी बेटी जहाँआरा बेगम सूरत की मालकिन थीं और उनके विश्वासपात्र इशाकबैल यज़्दी उर्फ ​​हकीकत खान ने 1644 में इमारत का निर्माण किया था। इसका नाम हुमायूँ सराय रखा गया था। यह कथित तौर पर हज यात्रियों को आराम करने के लिए दान किया गया था।

वक्फ बोर्ड ने दावा किया था कि चूँकि संपत्ति एक मुस्लिम शासक द्वारा वक्फ संपत्ति के रूप में दान की गई थी, इसलिए उद्देश्य नहीं बदलता है और इसलिए कॉर्पोरेशन बिल्डिंग वक्फ बोर्ड का हिस्सा होगा। बोर्ड ने शरिया और सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला देते हुए दावा किया था कि ‘एक बार जो वक्फ की संपत्ति होगी, वह हमेशा के लिए वक्फ की ही संपत्ति रहेगी’। 

जब 20000 की फ़ौज पर भारी पड़े 1000 मराठा सैनिक: उंबरखिंड का युद्ध और छत्रपति शिवाजी की रणनीति, मुगलों को ऐसे दी मात

हमारा इतिहास काफी समृद्ध रहा है, लेकिन अंग्रेजों द्वारा चलाई गई शिक्षा व्यवस्था के अभी तक चले आने का नतीजा ये रहा है कि हमारे भीतर गुलामी की मानसिकता भर दी गई है। हमें ये तो पढ़ाया गया कि महाराणा प्रताप या छत्रपति शिवाजी महाराज कब हारे, लेकिन ये नहीं पढ़ाया गया कि उन्होंने कैसे इस्लामी आक्रांताओं को हराया। कई ऐसे राजाओं के तो हमें नाम तक नहीं मालूम। ऐसा ही एक ‘उंबरखिंड का युद्ध’ है, जिसके बारे में आज महाराष्ट्र के कई बच्चों को भी नहीं पता होगा।

करतलब खान ने बनाया शिवाजी पर ‘सरप्राइज अटैक’ का प्लान

इस युद्ध के बारे में बता दें कि इसे छत्रपति शिवाजी के नेतृत्व वाली मराठा सेना और करतलब खान के नेतृत्व वाली मुग़ल फ़ौज के बीच लड़ा गया था। करतलब खान ने चिंचवड़, तालेगाँव, वडागाँव और मालवाली होकर पुणे से होकर शिवाजी पर चढ़ाई की। आज भी भारतीय रेलवे लाइन सामान्यतः यही रास्ता होकर गुजरती है। वहाँ से वो बाएँ लोहागढ़ के किले की तरफ मुड़ गया, जहाँ का किला दक्कन के पठार और कोंकण की सीमा पर स्थित था। लोहागढ़ को विसपुर के बीच स्थित संकरी गलियों से कोंकण के भीतर बढ़ चला।

उसकी योजना थी कि वो तुंगारण्य के घने जंगलों में घुसे, जिसकी दोनों तरफ से पहाड़ियाँ थीं। इसके बाद वो उंबरखिंड होकर कोंकण में आमजनों के इलाके में घुसना चाहता था। जानकारी के लिए बता दें कि जब अंग्रेजों ने वहाँ रेलवे लाइन बनाई तो उन्होंने मुंबई से पुणे जाने के लिए खंडाला घाट को चुना, उंबरखिंड को नहीं। इसका कारण है कि खंडाला घाट, जिसे बोरघाट भी कहते हैं – वो काफी चौड़ा और खुला-खुला सा है। वहीं उंबरखिंड वाला इलाका अचानक हमले के लिए उपयुक्त था।

करतलब खान भले ही उंबरखिंड की तरफ से बढ़ रहा था, लेकिन छत्रपति शिवाजी को पता था कि वो उधर से आ रहा है और निश्चिंत भी है। भले ही करतलब खान एक गुप्त हमले की साजिश रची थी, लेकिन शिवाजी के जासूस कहीं ज्यादा सक्रिय और दक्ष थे। खान को पता चला था कि क़ुरावण्डा में शिवाजी अपनी सेना के साथ होंगे, जो लोनावला से 3 मील (4.8 किलोमीटर) की दूरी पर स्थित है। लेकिन, जब वो वहाँ पहुँचा तो उसे गहरा धक्का लगा।

ये इसीलिए, क्योंकि वहाँ न तो शिवाजी थे और न ही उनकी सेना का कोई नामोनिशान था। उसके जासूसों ने आकर सूचना दी कि शिवाजी पेन में हैं, घाट के नीचे। इसका परिणाम ये हुआ कि करतलब खान ने अचानक हमले के लिए आगे बढ़ना शुरू कर दिया। वो पहाड़ से निकल कर नाचे आने की कोशिश में था, इस बात से अनभिज्ञ कि महान छत्रपति शिवाजी महाराज की मराठा सेना उंबरखिंड की पहाड़ियों को चारों तरफ से घेर कर पहले से ही घेर कर उसका इंतजार कर रही है।

करतलब खान के साथ एक नुकसान ये भी था कि उसकी फ़ौज कोंकण की जिन नदियों के आसपास से गुजर रही थी, उनमें पानी नहीं था। वो फरवरी का ही महीना था। पीने के पानी की भारी कमी थी। शिवाजी की सेना में कई घुड़सवार भी थे। वो सब छोटे-बड़े पत्थरों के अलावा राइफल और तीन-धनुष से भी लैस थे। शिवाजी की सेना में उस समय 1000 सैनिक थे, लेकिन जंगलों के कारण वो करतलब खान को नहीं दिख रहे थे। 4 घंटे में जब उसकी फ़ौज पहाड़ से नीचे उतरी, तब तक उसे किसी बाधा का सामना नहीं करना पड़ा।

उसी दौरान शिवाजी की सेना के कुक सैनिक ऊपर चढ़ गए और उन्होंने करतलब खान की फ़ौज की संरचना को तोड़ने की। जैसे ही करतलब खान की फ़ौज नीचे आई, उन पर बड़े-बड़े पत्थर बरसने लगे। करतलब खान की फ़ौज नीचे थी और अब शिवाजी की सेना को ऊपर होने का फायदा था। दुश्मन उसे दिख नहीं रहा था, लेकिन उसकी फ़ौज बिखर गई थी। अब आगे बढ़ने से पहले आपको तब की परिस्थितियाँ और इस युद्ध के कारण को भी समझा देते हैं।

क्या था उंबरखिंड के युद्ध का कारण

दरअसल, 10 नवंबर, 1659 को शिवाजी ने अफजल खान को मार डाला था, जो साजिश कर के मुलाकात के बहाने उन्हें मारने के लिए मिला था। प्रतापगढ़ के इस युद्ध के लगभग एक महीने बाद शिवाजी पन्हाला किले के पास प्रकट हुए और बीजापुर के रुस्तम जमान को पराजित किया। शिवाजी के सेनापति नेताजी पालकर ने बीजापुर को दिला डाला, जिस कारण वहाँ के आदिल शाह ने मुग़ल बादशाह से मदद माँगी। मुगलों ने शाइस्ता खान के नेतृत्व में एक बड़ी फ़ौज पुणे भेजी।

बीजापुर से चले सिद्दी जौहर ने पन्हाला को घेर लिया, जिसके बाद शिवाजी फँस गए। लेकिन, फिर वो किसी तरह वहाँ से निकलने में कामयाब रहे। शाइस्ता खान ने उज्बेक फौजदार करतलब खान को कोंकण में शिवाजी के प्रभाव को कम करने की जिम्मेदारी दी और उसके साथ एक बड़ी फ़ौज भेजी। और अब वापस वहाँ आते हैं, जब करतलब खान ने शिवाजी पर ‘सरप्राइज अटैक’ की साजिश तो रच ली लेकिन गच्चा खा गया और उसकी फ़ौज तितर-बितर होने लगी।

पहाड़ के ऊपर से करतलब खान की फ़ौज पर शिवाजी की सेना ने तगड़ा हमला बोला। इस तरह 20,000 की एक फ़ौज को शिवाजी की 1000 की सेना ने रणनीतिक तरीके से हरा दिया और उसके पास आत्मसमर्पण करने के अलावा कोई चारा न रहा। मात्र 2-3 घंटे में ही इस युद्ध का परिणाम आ गया। उसके माफ़ी माँगने के बाद शिवाजी ने उसे वापस तो जाने दिया, लेकिन उनके सारे हथियार, घोड़े, भोजन और सारे साजोसामान ले लिए। साथ ही उनमें से जो भी शिवाजी की सेना में आना चाहता था, उन्हें ले लिया गया।

इस युद्ध के बाद बढ़ा मराठा सेना का हौसला

शिवाजी और उनकी फ़ौज ने एक-एक कर के सभी फौजियों की तलाशी ली, ताकि शर्तों का पालन हो रहा है इसे सुनिश्चित किया जा सके। जब उसकी फ़ौज वहाँ से चली गई, तब शिवाजी की सेना ने बाकी दिन साजोसामान की पैकिंग करने में लगाया। इसके बाद वो राजगढ़ की तरफ निकल गए। इस युद्ध की जीत ने मराठों को मानसिक रूप से एक बड़ी शक्ति दी। उनके साहस को बल मिला। मुगलों ने भी रणनीति बदल ली और कोंकण पर कब्जे की अपनी योजना को बदल डाला।

इसके बाद एक और युद्ध की चर्चा आती है, जिसमें रात के समय शाइस्ता खान पर शिवाजी ने हमला बोला और उसे वहाँ से घायल अवस्था में भागना पड़ा। उंबरखिंड के युद्ध में मिली जीत के बाद उत्साहित होकर ही ये योजना तैयार की गई थी। जहाँ मराठा सैनिकों में से 50 को बलिदान देना पड़ा, इस युद्ध में मुगलों के 400 फौजी मारे गए। लेकिन, हमें सिर्फ यही पढ़ाया गया कि औरंगजेब ने कैसे शिवाजी को कैद किया था। इन युद्धों के बारे में हमें अगली पीढ़ियों को भी बताने की ज़रूरत है।