Home Blog Page 3206

900 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने वाला CEO अब माँग रहा माफी, हो रही थी ग्लोबल बदनामी

डिजिटल फर्स्ट होम ओनरशिप कम्पनी better.com के CEO विशाल गर्ग ने उन सभी 900 कर्मचारियों से माफ़ी माँगी है जिन्हे उन्होंने ज़ूम कॉल पर ही नौकरी से निकाल दिया था। उनके बर्ताव का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। इसी के चलते उनकी सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हो रही थी। यह माफ़ी उन्होंने मंगलवार (7 दिसंबर) को एक पत्र जारी कर के माँगी है। यह ज़ूम कॉल बुधवार (1 दिसंबर) को हुई थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अपने बयान में विशाल गर्ग ने कहा, “मुझे एहसास हुआ है कि मेरा ये संदेश देने का तरीका सही नहीं था। मैंने कर्मचारियों के मुश्किल समय को और भी ज्यादा कठिन कर दिया। मैं अपनी गलती स्वीकार कर रहा हूँ।”

गौरतलब है कि विशाल गर्ग ने तब स्टाफ को नौकरी से निकालते हुए कहा था, ‘“अगर आप इस कॉल से जुड़े हैं, तो आप उस बदकिस्तम ग्रुप के सदस्य हैं, जिनकी छँटनी की जा रही है। आपकी सेवा को यहाँ तत्काल प्रभाव से समाप्त किया जाता है। एचआर की ओर से आपको मेल आ जाएगा।”

इस व्यवहार के बाद सोशल मीडिया पर विशाल गर्ग को खड़ूस बॉस कहा जा रहा था। लोगों को कंपनी से निकाले गए कर्मचारियों के लिए बुरा लग रहा है। वहीं कुछ का पूछना है कि अगर ये आदमी ऐसा है तो इसकी कंपनी में कौन निवेश करना चाहेगा। विशाल गर्ग Better.com के संस्थापक और सीईओ हैं। इसके अलावा गर्ग के लिंक्डइन बायो के अनुसार वो निवेश करने वाली कंपनी वन जीरो कैपिटल के फाउंडिंग पार्टनर भी हैं। उन्होंने 7 साल की उम्र में भारत छोड़ा था। इसके बाद वह न्यूयॉर्क गए थे।

ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह को बचाने की हर संभव कोशिश, सभी अधिकारियों का पार्थिव शरीर आएगा दिल्ली, जाँच शुरू: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

हेलीकॉप्टर हादसे में जान गँवाने वाले CDS जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका सहित सभी पार्थिव शरीर को आज गुरुवार (9 दिसंबर) को दिल्ली लाया जा रहा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस हादसे को लेकर लोकसभा में बयान दिया। राजनाथ सिंह ने बताया कि सुबह 11.48 बजे पर सुलूर के लिए उड़ान भरने वाले Mi 17 V 5 हेलिकॉप्टर को दोपहर 12:15 बजे वेलिंगटन में लैंड करना था, लेकिन लगभग 12.08 बजे हेलीकॉप्टर से सम्पर्क टूट गया। कुछ स्थानीय लोगों ने कुन्नूर के पास जंगल में दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर को जलते हुए देखा।

रक्षा मंत्री ने आगे बताया, “सूचना मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन ने बचाव कार्य शुरू किया। मलबे से जितने भी लोगों को निकाला जा सका, उन्हें वेलिंगट के मिलिट्री अस्पताल ले जाया गया। हेलीकॉप्टर में सवार 14 में से 13 लोगों की मृत्यु हो गई। एकमात्र जीवित व्यक्ति ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह हैं, जो अभी लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर हैं। उन्हें बचाने के सभी संभव प्रयास किए जा रहे हैं। एयर चीफ़ मार्शल (विवेक राम चौधरी) को सूचना प्राप्त होने पर कल ही भेज दिया गया। उन्होंने घटनास्थल और वेलिंगटन हॉस्पिटल जाकर स्थिति का जायजा लिया।”

राजनाथ सिंह का बयान

रक्षामंत्री ने कहा, “इस दुर्घटना के संबंध में इंडियन एयर फोर्स द्वारा एयर मार्शल मानवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में एक इन्क्वायरी के आदेश दे दिए गए हैं। इन्क्वायरी के टीम के ऑफिसर्स ने कल ही वेलिंगटन पहुँचकर अपना कार्य भी प्रारंभ कर दिया। चीफ ऑफ डिफेेंस स्टाफ का अंतिम संस्कार फुल मिलिट्री ऑनर्स के साथ किया जाएगा। अन्य सभी ऑफिसर्स का अंतिम संस्कार भी एप्रोप्रिएट मिलिट्री ऑनर्स के साथ किया जाएगा।”

रक्षा मंत्री देश की ओर सभी दिवंगत अधिकारियों को देश की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। वहीं, दुर्घटना में मारे सभी अधिकारियों के पार्थिव शरीर को वेलिंगटन के मिलिट्री अस्पताल से सम्मान के साथ तमिलनाडु के मद्रास रेजिमेंटल सेंटर लाया गया।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पार्थिव शरीर को दिवंगत CDS बिपिन रावत के घर पर लाया जाएगा, जहाँ लोग उनका अंतिम दर्शन कर सकेंगे।

CDS बिपिन रावत के लिए जिन सैनिकों (रिटायर्ड) ने दिखाई नफरत… पढ़ें आर्मी वाले शाहबेग सिंह को, जो बन गया था खालिस्तानी

भारतीय वायु सेना का Mi-17 V5 हेलीकॉप्टर बुधवार (8 दिसंबर 2021) को तमिलनाडु के नीलगिरी जिले के कुन्नूर इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में भारत ने अपने पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत के अलावा अन्य 11 सैनिकों को खो दिया।

हेलीकॉप्टर सुलूर से वेलिंगटन के लिए उड़ान भर रहा था। उस पर 14 लोग सवार थे। यात्रियों में सीडीएस रावत के साथ उनकी पत्नी मधुलिका रावत, ब्रिगेडियर एलएस लिद्दर, लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह, एनके गुरसेवक सिंह, एनके जितेंद्र, लांस नायक विवेक कुमार, लांस नायक बी साई तेजा और हवलदार सतपाल शामिल थे।

हालाँकि, जब बिपिन रावत की मौत की कोई पुष्टि नहीं हुई थी, तब भी वर्दी पहन चुके (अब रिटायर हो चुके) कुछ लोग देश के पहले सीडीएस के लिए अपनी नफरत नहीं छिपा सके। ऐसे समय में जब पूरा देश जनरल बिपिन रावत की सुरक्षा और भलाई के लिए प्रार्थना कर रहा था, कुछ सेना के जवान (रिटायर्ड) ऐसे भी थे, जिन्होंने उनकी मृत्यु की बात ट्वीट कर दी। कुछ अन्य लोगों ने तो यहाँ तक कह दिया कि बिपिन रावत के साथ वही हुआ, जिसके वह हकदार थे।

लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) एचएस पनाग ने ट्वीट किया था, ‘RIP General Bipin Rawat’ ट्वीट कर दिया, जबकि उस समय सेना या केंद्र सरकार की तरफ से उनकी मौत की पुष्टि नहीं की गई थी।

एक अन्य रिटायर्ड कर्नल बलजीत बख्शी ने ट्वीट किया, “लोगों के साथ डील करने का कर्म (Karma) का अपना तरीका होता है।” उनके ट्वीट ने सोशल मीडिया पर आक्रोश फैला दिया। नेटिज़न्स ने जनरल बिपिन रावत पर निंदनीय कमेंट करने के लिए उन पर हमला किया।

Retired armymen hating on CDS reminds one of army officer turned Khalistan Shahbeg Singh

बख्शी ने बाद में ट्वीट को डिलीट कर दिया और माफी माँगते हुए कहा कि उनके ट्वीट को कई लोगों ने पसंद नहीं किया। उनका किसी के प्रति कोई बुरा इरादा नहीं था। हालाँकि कुछ ही मिनट बाद उन्होंने अपनी माफी वाली ट्वीट भी डिलीट कर दी।

As retired armymen express their hate for country's CDS, read who was Shahbeg Singh

उल्लेखनीय है कि रिटायर्ड कर्नल बलजीत बख्शी ने खालिस्तानियों के समर्थन वाले प्रतिबंधित ‘सिख फॉर जस्टिस’ जैसे संगठनों के लिए अपना पुरजोर समर्थन दिखाया था, जिन्होंने तथाकथित किसानों के आंदोलन को हाइजैक कर लिया था।

19 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों कृषि कानूनों को निरस्त करने की घोषणा की थी, जिसके बाद रिटायर्ड कर्नल बलजीत बख्शीत ने एक व्यक्ति की तस्वीर पोस्ट की थी, जिसका चेहरा खून से लथपथ था और लिखा था, “आखिरकार, खून रंग लाया। अभी तो मोदी ने जुर्म कबूल किया है, सजा मिलना तो बाकी है।

शाहबेग सिंह कौन थे?

वर्दी पहनने वाले और देश के प्रतिष्ठित और सम्माननीय सशस्त्र बलों में सेवा करने वाले लोगों के ये अविवेकपूर्ण कथन भारतीय सेना के एक अधिकारी शाहबेग सिंह की याद दिलाते हैं, जिन्होंने बाद में खालिस्तानी आतंकवादी जरनैल सिंह भिंडरावाले के सैन्य सलाहकार के रूप में काम किया।

खालिस्तानी आंदोलन शुरू होने से पहले शाहबेग सिंह भारतीय सेना में कार्यरत थे और बांग्लादेश मुक्ति युद्ध के दौरान पाकिस्तान समर्थित इस्लामवादियों द्वारा उत्पन्न खतरों को दूर करने के लिए मुक्ति वाहिनी स्वयंसेवकों की ट्रेनिंग में शामिल थे। उन्हें भ्रष्टाचार के आरोप में सेना से बर्खास्त कर दिया गया था और उनके रिटायर होने से ठीक एक दिन पहले उनकी पेंशन रोक दी गई थी।

शाहबेग और जरनैल सिंह भिंडरावाले

सशस्त्र बलों से बर्खास्त होने के बाद, शाहबेग सिंह खालिस्तान आंदोलन में शामिल हो गए और समूह के आतंकवादियों के लिए एक सैन्य सलाहकार और ट्रेनर के रूप में कार्य किया। रॉ की काउंटर-खुफिया रिपोर्ट के अनुसार, खालिस्तान सेना के तीन प्रमुख व्यक्ति मेजर जनरल शाहबेग सिंह, बलबीर सिंह और अमरीक सिंह थे।

दिसंबर 1983 में, सिख राजनीतिक दल अकाली दल के अध्यक्ष हरचरण सिंह लोंगोवाल ने जरनैल सिंह भिंडरावाले को स्वर्ण मंदिर परिसर में रहने के लिए आमंत्रित किया था। शाहबेग सिंह को व्यापक रूप से मंदिर परिसर की सुरक्षा को मजबूत करने का श्रेय दिया जाता है, जिसने पैदल कमांडो ऑपरेशन की संभावना को असंभव बना दिया था।

कहा जाता है कि शाहबेग सिंह ने जून 1984 में अमृतसर के हरमंदिर साहिब में मौजूद सिख आतंकवादियों को संगठित किया था। उसी महीने भारत सरकार ने खालिस्तानी आतंकवाद के खतरे को हमेशा के लिए खत्म करने के लिए ऑपरेशन ब्लू स्टार शुरू किया था। सिंह ऑपरेशन के शुरुआती चरणों के दौरान अकाल तख्त और दर्शिनी देवरी के बीच गोलीबारी के दौरान मारे गए थे। बाद में उसका शव मिला और ऑपरेशन खत्म होने पर उसकी पहचान की गई। देश के साथ विश्वासघात के बावजूद, सिंह का अंतिम संस्कार सिख रीति-रिवाजों और पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया।

ब्लैक बॉक्स और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर… CDS बिपिन रावत के हेलिकॉप्टर के महत्वपूर्ण उपकरण बरामद: लोकसभा में श्रद्धांजलि

भारत के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत का बुधवार (8 दिसंबर 2021) को तमिलनाडु के कुन्नूर में विमान हादसे में निधन हो गया। सीडीएस बिपिन रावत, उनकी पत्नी और हेलिकॉप्टर क्रैश में मारे गए सभी लोगों के पार्थिव शरीर को वेलिंग्टन मिलिट्री हॉस्पिटल से मद्रास रेजिमेंट सेंटर लाया गया। यहाँ सैन्य अधिकारियों ने श्रद्धांजलि दी।  

हेलिकॉप्टर क्रैश वाली साइट को घेर दिया गया है। भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने तमिलनाडु के डीजीपी सी सिलेंद्र बाबू के साथ नीलगिरी जिले में कुन्नूर के पास हेलिकॉप्टर दुर्घटना स्थल का दौरा किया। यहाँ उन्होंने पूरे इलाके का मुआयना किया और अधिकारियों से घटनाक्रम पर बात की। डायरेक्टर श्रीनिवासन के नेतृत्व में तमिलनाडु फोरेंसिक विज्ञान विभाग की एक टीम कुन्नूर में कैटरी के पास दुर्घटनास्थल पर पहुँची।

वायु सेना के अधिकारियों ने तमिलनाडु के पास कुन्नूर के पास दुर्घटनाग्रस्त हुए Mi-17 के महत्वपूर्ण उपकरण मौके से बरामद किए हैं।

बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त हुए Mi-17 हेलिकॉप्टर का फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर साइट से बरामद किया गया है। इसके अलावा एक ब्लैक बॉक्स मिलने की भी बात कही जा रही है। माना जा रहा है कि इसकी जाँच से हादसे की वजह का पता लगाने में आसानी होगी। 

वहीं कछ वीडियो भी सामने आया है, जिसे स्थानीय लोगों ने क्रैश से पहले बनाया था। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी लोकसभा में इसके बारे में बात करते हुए बताया कि सबसे पहले स्थानीय लोगों को इस घटना की जानकारी हुई। 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हेलिकॉप्टर हादसे की पूरी जानकारी लोकसभा में दी। उन्होंने बताया कि Mi 17 हेलिकॉप्टर ने सुबह 11:48 पर सुलूर से उड़ान भरी। इसे 12:15 पर वेलिंगटन में लैंड करना था, लेकिन 12:08 मिनट पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूट गया। इस दौरान लोगों ने आवाज सुनी तो मौके पर पहुँचे और तुरंत ही रेस्क्यू शुरू किया।

उन्होंने बताया कि हेलिकॉप्टर में सवार 14 में से 13 लोगों की मृत्यु हो गई। इनमें सीडीएस बिपिन रावत एवं उनकी पत्नी मधुलिका रावत भी शामिल थीं। जनरल बिपिन रावत वेलिंगटन के डिफेंस कॉलेज के छात्रों से बातचीत के लिए अपने एक शेड्यूल्ड कार्यक्रम पर थे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में कहा कि कल सुबह 11:20 बजे विमान से संपर्क टूट गया था। उन्होंने कहा कि वायुसेना के चीफ को मौके पर भेजा गया है। आज शाम तक सीडीएस समेत सभी लोगों के शव दिल्ली लाए जाएँगे और पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

…तो राम मंदिर की सुनवाई टल जाती: पूर्व CJI रंजन गोगोई ने नहीं घुसने दिया उस शख्स को, जो पहुँचाना चाहता था बाधा

पूर्व चीफ जस्टिस और अयोध्या के राम जन्मभूमि मामले पर ऐतिहासिक फैसला सुनाने वाले रंजन गोगोई (Ranjan Gogoi) की आत्मकथा ‘जस्टिस फॉर द जज’ (Justice for the Judge) का लोकार्पण बुधवार (8 दिसंबर 2021) को हुआ। इस किताब को लेकर उन्होंने एक ऐसे शख्स का जिक्र किया, जिसको उन्होंने राम जन्मभूमि मामले के फैसले में बाधा डालने से रोका था।

पूर्व चीफ जस्टिस ने बताया कि 16 अक्टूबर, 2019 को सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या मामले में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था, लेकिन उस दिन एक शख्स ने सुप्रीम कोर्ट में प्रवेश कर इस फैसले पर रुकावट डालने का प्रयास किया था। हालाँकि, 9 नवंबर 2019 को इस मामले पर सुनवाई हुई और हिंदुओं के पक्ष में फैसला सुनाया गया।

वर्तमान में राज्यसभा सांसद रंजन गोगोई ने इसका भी खुलासा​ किया है कि सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में पेश हुए वकीलों में से एक न्यायपालिका के कार्य में बाधा डाल रहा था। उसे जस्टिस गोगोई के आदेश के बाद अदालत में आने से रोक दिया गया था। जस्टिस गोगोई ने बताया कि ऐसा उन्होंने इसलिए किया क्योंकि उन्हें आभास हो गया था कि उस शख्स का उद्देश्य केवल सुनवाई को बाधित करना था।

पूर्व सीजेआई ने कहा कि अगर वह शख्स अदालत में प्रवेश कर जाता, तो इससे कोर्ट का कामकाज प्रभावित होता और कोर्ट को इस मामले को स्थगित करना पड़ सकता था। अयोध्या मामले पर ऐतिहासिक फैसला सुनाने वाले गोगोई ने उस शख्स को लेकर टाइम्स ऑफ़ इंडिया को बताया, “मैं उसकी पहचान कभी नहीं बताऊँगा।”

लोहे के पेन और हीरे की निब से लिखी गई पुस्तक

बता दें कि नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी में पूर्व सीजेआई की आत्मकथा का लोकार्पण हुआ। उस समय उनके साथ पूर्व चीफ जस्टिस एसए बोबडे भी थे। जस्टिस बोबडे ने कहा कि यह पुस्तक लोहे के पेन और हीरे की निब से लिखी गई है।

17 नवंबर, 2019 को रिटायर हुए रंजन गोगोई की आत्मकथा के लोकार्पण पर बोबडे के अलावा सुप्रीम कोर्ट के जज, पूर्व कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद व अन्य लोग भी मौजूद थे। इस दौरान गोगोई ने अयोध्या मामले को प्राथमिकता देने और कश्मीर में मानवाधिकार उल्लंघन के मामले और अनुच्छेद-370 को हटाए जाने के मामले को प्राथमिकता न दिए जाने के सवालों पर कहा कि अयोध्या का मुकदमा लंबे समय से लंबित था। उन्होंने उसकी सुनवाई की पीठ गठित की और तय समय में इसे पूरा किया।

मॉडल करवाने आई फोटोशूट… सलीम, अजमल और शमीर ने किया गैंगरेप: केरल पुलिस पर ढिलाई का आरोप

केरल के कोच्चि में फोटोशूट करवाने आई एक मॉडल के साथ गैंगरेप किया गया। गैंगरेप करने वाले आरोपितों के नाम सलीम, मोहम्मद अजमल और शमीर हैं। सलीम और अजमल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

गैंगरेप पीड़िता को क्रिस्टीना रेसीडेंसी नाम के लॉज में बंधक बनाया गया था। बंधक बना कर उनके साथ दुष्कर्म 1 दिसंबर से 3 दिसंबर 2021 तक किया गया। पीड़िता का अश्लील वीडियो भी बनाया गया। साथ ही उन्हें ब्लैकमेल भी किया गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीड़ित मॉडल मलप्पुरम से कोच्चि किसी परिचित के पास आई थीं। वह 28 नवम्बर को कोच्चि पहुँची थीं। यहाँ वो एक लॉज में ठहरीं, जिसका नाम क्रिस्टीना रेसीडेंसी है और यहीं उनके साथ दुष्कर्म किया गया।। यह लॉज ककनाथ में एदाचिरा के पास है।

क्रिस्टीना रेसीडेंसी लॉज में पीड़िता के ठहरने के बाद आरोपितों ने रात में फोटोशूट के बहाने उन्हें अपने कमरे में भी बुलाया। हालाँकि पीड़िता ने मना कर दिया था। इसके बाद लॉज की मालकिन क्रिस्टीना ने अपने साथियों (सलीम, मोहम्मद अजमल और शमीर) के साथ मिल कर इस कृत्य को अंजाम दिया। इसके लिए इन लोगों ने पीड़िता की कोल्डड्रिंग में नशा मिला दिया था। जब उन्हें होश आया, तब उनका अश्लील वीडियो दिखा कर उनके साथ कई बार दुष्कर्म किया गया।

पीड़ित मॉडल की उम्र 27 साल है। पीड़िता के मुताबिक पहले वो डर से चुप रहीं लेकिन बाद में हिम्मत कर के शिकायत का फैसला किया। यह केस इंफोपार्क पुलिस स्टेशन में दर्ज है। पीड़िता के मजिस्ट्रेट के सामने भी बयान दर्ज हो चुके हैं।

बयान में पीड़िता ने बताया है कि उन्हें कमरे में बंद रखा जाता था। मॉडलिंग और फोटोशूट के नाम पर पीड़िता ने आरोप लगाया कि ये आरोपित केरल और दूसरे राज्यों की लड़कियों को इन्हीं मकसद (गैंगरेप) से अपने यहाँ रखते हैं। पीड़िता ने केरल पुलिस पर भी ढिलाई बरतने के आरोप लगाए। मॉडल के अनुसार पुलिस का व्यवहार संतोषजनक नहीं रहा। उन्होंने आरोपितों को भागने का मौका दिया।

आरोपित सलीम की उम्र लगभग 33 साल है। पुलिस ने चौथे आरोपित के रूप में लॉज की मालकिन क्रिस्टीना को नामजद किया है। पुलिस फरार क्रिस्टीना और शमीर की तलाश कर रही है।

कलावा बाँध खुद को विशाल बताता था नवाजिश, हिंदू युवती का यौन शोषण कर ₹2.5 लाख ऐंठे: लैपटॉप से मिले कई लड़कियों के डिटेल

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में लव जिहाद के हालिया मामले में नवाजिश नाम के एक मुस्लिम युवक ने खुद को विशाल ठाकुर बताकर एक लड़की से दोस्ती की, उसके बाद उसका शारीरिक शोषण करने लगा। इस दौरान उसने लड़की से ढाई लाख रुपये भी ऐंठ लिए। पीड़िता ने इस संबंध में अलीगंड थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके लैपटॉप और मोबाइल से कई अन्य लड़कियों की तस्वीरें और मोबाइल नंबर पुलिस ने बरामद किए हैं।

मामला लखनऊ के अलीगंज थाना क्षेत्र का है। यहाँ बीटेक करने के बाद केवाईसी वेरिफिकेशन का काम करने वाले नवाजिश के हाथ एक युवती का मोबाइल नंबर लगा। इसके बाद वह उस लड़की से बात करने लगा। इस दौरान वह अपना नाम विशाल ठाकुर बताता था। इस तरह उसने युवती से दोस्ती कर ली और फिर प्रेम के जाल में फँसा लिया। वह दिखावा के लिए हाथ में कलवा बाँधता था और खुद को हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार दिखाता था।

युवक को देखकर लड़की को किसी का संदेह नहीं हुआ और वह आरोपी को हिंदू को समझने लगी। इसी दौरान शादी का झाँसा देकर आरोपित ने युवती से दुष्कर्म भी किया। अपनी आर्थिक स्तिथि का हवाला देकर वह युवती से ढाई लाख रुपये भी ऐंठ लिया। जब लड़की को सच्चाई पता चली तो उसने थाने में नवाजिश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

गाजीपुर के इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि आरोपित युवक का नाम नवाजिश पुत्र शम्शुल है और वह मूल रूप से अंबेडकर नगर के बसखारी का रहने वाला है। वह एक निजी कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई कर रहा है।

पुलिस ने बताया कि नवाजिश के लैपटॉप और लैपटॉप से कई अन्य लड़कियों की तस्वीरें और मोबाइल नंबर मिले हैं। पुलिस को अशंका है कि आरोपित ने कई और लड़कियों को भी अपने प्रेम जाल में फँसाकर रखा है। इन लड़कियों के साथ भी शादी के नाम पर वह शारीरिक शोषण करता होगा और उनसे पैसे ऐंठता होगा।

पिता कर्नल रहे, भाई नौसेना में: 10000 फ़ीट से खराब विमान को लैंड कराने वाले ग्रुप कैप्टन जूझ रहे मौत से, क्रैश में 14 में एकमात्र जीवित व्यक्ति

तमिलनाडु के कुन्नूर में जिस हैलीकॉप्टर क्रैश में CDS (चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ) जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत सहित 13 लोगों की मौत हो गई, उसी दुर्घटना में घायल ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह फ़िलहाल मौत से लड़ाई लड़ रहे हैं। हैलीकॉप्टर में सवार 14 लोगों में वो एकमात्र ऐसे व्यक्ति हैं, जो जीवित बचे हैं। वेलिंगटन सैन्य अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। उन्हें इसी साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ‘शौर्य चक्र’ से सम्मानित किया गया था।

उन्होंने एक एरियल इमरजेंसी के दौरान अपनी LCA तेजस फाइटर एयरक्राफ्ट को बचाया था, जिसके लिए उन्हें ये सम्मान दिया गया। वो गंभीर रूप से घायल हैं। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की है। ‘लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (LCA) स्क्वाड्रन’ में ‘विंग कमांडर’ रहे पायलट वरुण सिंह को भारत का तीसरे सबसे बड़े पीस टाइम गैलेंट्री अवॉर्ड से नवाजा गया था। फ्लाइंग कंट्रोल सिस्टम खराब होने के बाद भी 10 हजार फीट की ऊँचाई से विमान की सफल लैंडिंग कराने पर उन्हें ये सम्मान दिया गया था।

वो देवरिया के कान्हाली गाँव के रहने वाले हैं और पूर्व विधायक अखिलेश प्रताप का भतीजे हैं। उनके पिता केपी सिंह भी सेना में कर्नल थे, जो अब रिटायर हो चुके हैं। उनके छोटे भाई भारतीय नौसेना में सेवा दे रहे हैं। बता दें कि 12 अक्टूबर, 2020 को वरुण सिंह लाइट कॉम्बेट एयर क्राफ्ट के साथ उड़ान पर थे। लगभग 10,000 फीट की ऊँचाई पर पहुँचते ही विमान का फ्लाइट कंट्रोल सिस्टम खराब हो गया था। इस दौरान उन्होंने संयम और धैर्य से काम लेकर सफल लैंडिंग कराई।

उस समय वो तेजस उड़ा रहे थे। उन्होंने न सिर्फ विमान को बर्बाद होने से बचा लिया था, बल्कि कई लोगों की जान भी बचाई थी। उनकी देखरेख में सेना के कई विमान उड़ान भरते थे। फिर उन्हें नीलगिरि हिल्स में ‘टेस्ट पायलट’ का पद दिया गया था। कभी उड़ान नियंत्रण प्रणाली के विफल होने के बाद भी असाधारण कौशल से उसे लैंड कराने में सफलता हासिल करने वाले वरुण सिंह आज अस्पताल में जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं.। मंथन हो रहा है कि बेहतर इलाज के लिए उन्हें एयर एम्बुलेंस से दिल्ली कब लाया जाए।

लेकिन, उस वक्त में खराबी आने के बाद उनके पास उसे छोड़ने का विकल्प था, लेकिन उन्होंने एयरक्राफ्ट को काफी जोखिम होने की आशंका के बाद भी सफलतापूर्वक लैंड कराया था। इससे विशेषज्ञों को सही विश्लेषण में मदद मिली, ताकि दूसरे एयरक्राफ्ट्स में ये खराबी न हो। रुद्रपुर तहसील के रहने वाले वरुण सिंह के चाचा अखिलेश प्रताप कॉन्ग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। लोग ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं कि अब और क्षति न हो, वरुण सिंह सकुशल बच जाएँ।

मोनिश ने मनीष बन हिन्दू छात्रा को फँसाया, जबरन धर्मांतरण… निकाह… फिर कैद: पुलिस में शिकायत पर किया अश्लील वीडियो वायरल

उत्तर प्रदेश में प्रशासन की कड़ाई के बावजूद लव जिहाद के मामले थमने के नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला अमरोहा जिले का है, जहाँ मीट का काम करने वाले मोनिश कुरैशी ने मनीष कुमार नाम बताकर एमए की एक छात्रा को अपने झाँसे में ले लिया। उसके बाद पीड़िता का जबरन धर्म परिवर्तन कराकर न सिर्फ निकाह किया, बल्कि उसका लगातार रेप करता रहा और अश्लील वीडियो भी बनता रहा। पीड़िता ने जब आत्महत्या की कोशिश की तो आरोपी ने उसे इस शर्त के साथ कैद से मुक्त किया कि वह पुलिस में शिकायत की तो उसका अश्लील वीडियो वायरल कर देगा। कुछ समय के बाद आरोपी उसे फोन कर अपने पास आने के लिए मजबूर करने लगा। तंग आकर पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पीड़िता अमरोहा के सैदन गली के एक मुहल्ले की रहने वाली है। उसने बताया कि जब वह उझारी कस्बा में बीए की पढ़ाई कर रही थी, उस दौरान उसी कस्बे का आरोपित उसका पीछा करता था। एक दिन उसने छात्रा के सामने अपना नाम मनीष कुमार बताते हुए प्रेम प्रस्ताव रखा। छात्रा ने बताया कि उसे नहीं पता था कि वह मुसलमान है और उसका असली नाम मोनिश है। अपने प्रेम जाल में फँसा लेने के बाद मोनिश अक्टूबर 2020 में छात्रा को भगाकर औरेया के दलेल नगर गाँव स्थित अपने एक रिश्तेदार के यहाँ ले गया।

छात्रा का आरोप है कि दलेल गंज गाँव की ग्राम प्रधान नूरी खान ने उसे अपने घर ठहराया। उसी दौरान उसे पता चला कि आरोपित का नाम मोनिश कुरैशी है और वह मुसलमान है। वहाँ नूरी के पति इकबाल खान और वहाँ पहले से ही मौजूद मोनिश की तीन बहनों और बहनोई ने उस पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डाला। आरोपियों ने धर्म परिवर्तन कर निकाह नहीं करने पर हत्या करने की धमकी दी। उसके बाद गाँव के ही मौलवी को बुलाकर उसका धर्म परिवर्तन करवा दिया गया और उसका नाम गुड़िया रख दिया गया।

पीड़िता का कहना है कि धर्म परिवर्तन कराने के बाद मोनिश उससे जबरन निकाह कर लिया और उसके साथ रेप करने लगा। इस दौरान वह पीड़िता का अश्लील वीडियो भी बनाता था। प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता ने भागने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो सकी। उसके बाद मोनिश ने धमकी दी कि अगर वह भागने की कोशिश की तो उसका अश्लील वीडियो वह वायरल कर देगा और उसके घर वालों को मार देगा।

उत्तराखंड के एक कॉलेज से अब MA कर रही पीड़िता का कहना है कि आरोपी उसे कमरे में बंद रखने लगा। एक महीने बाद वह पीड़िता को औरेया लेकर आया और कामिल कुरैशी के घर रखा। इसके बाद वह गजरौला में अपनी बहन तराना के यहाँ उसे लेकर आया, जहाँ उसके बहनोई गुलफाम और उसके भाँजे चाँद और अयान ने उसके साथ बदसलूकी की। प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता ने आत्महत्या करने की कोशिश की। इसके बाद आरोपित मोनिश ने औरेया में नूरी खान के घर एक स्टाम्प पेपर पर जबरन हस्ताक्षर कराने के बाद फरवरी 2021 में उसे उसके घरवालों को सौंप दिया और धमकी दिया कि अगर इसकी पुलिस में शिकायत की तो वह अश्लील वीडियो को वायरल कर देगा।

पीड़िता के अनुसार, घर आने के लगभग 5 महीने तक सब कुछ ठीक रहा, लेकिन जुलाई 2021 में मोनिश पीड़िता को कॉल कर ब्लैकमेल करने लगा और अपने पास बुलाने लगा। जब वह बात नहीं मानी तो मोनिश सोशल मीडिया पर लड़कियों के नाम से फर्जी आईडी बनाकर उसका अश्लील वीडियो वायरल करने लगा। उसके बाद पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने उसकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया और डीआईजी से शिकायत करने के बाद उसकी शिकायत लिखी गई। पीड़िता का आरोप है कि मोनिश गिरफ्तार किया गया, लेकिन 7 दिन बाद ही वह जेल से बाहर आ गया और फिर से अश्लील वीडियो वायरल करने लगा। हालाँकि, इस मामले में इंस्पेक्टर सैदनगली इंस्पेक्टर ने बताया कि मोनिश के खिलाफ FIR दर्ज की गई है, लेकिन अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

जब देश कर रहा था CDS रावत की सलामती की प्रार्थना, गुल पनाग के पिता ने तभी लिख दिया ‘RIP’ : पुष्टि का भी नहीं किया इंतजार

क्या आपको पता है कि जब पूरा देश CDS (चीफ ऑफ डिफेन्स स्टाफ) जनरल बिपिन रावत की सलामती के लिए प्रार्थना कर रहे थे, तब लेफ्टिनेंट जनरल एचएस पनाग ने उनकी मृत्यु की बात ट्वीट कर दी थी। उन्होंने बुधवार (8 दिसंबर, 2021) को दोपहर 2:52 बजे ‘RIP General Bipin Rawat’ ट्वीट कर दिया था। बता दें कि किसी के निधन के बाद ‘RIP (Rest In Peace)’ अर्थात, ‘आत्मा की शांति’ को लेकर ट्वीट करते हैं। देखिए लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) एचएस पनाग का ट्वीट:

2:52 PM में ही एचएस पनाग ने कर दिया था ‘RIP’ वाला ट्वीट

बता दें कि उस समय CDS बिपिन रावत की मृत्यु की पुष्टि नहीं हुई थी। शाम को भारतीय वायुसेना ने उनके निधन की पुष्टि की। उस समय तक अस्पताल में उनका इलाज चलने की बात ही कही जा रही थी। बता दें कि उस हैलीकॉप्टर में कुल 14 लोग सवार थे, जिनमें से 13 की मौत हो गई है और एक घायल अभी भी जीवन और मौत के बीच जूझ रहा है। जब एचएस पनाग से पूछा गया था कि वो कुछ नैतिकता रखें और ऐसा ट्वीट न करें, तब उन्होंने दावा किया था कि मीडिया ने इसकी पुष्टि कर दी है।

उस समय पूरा देश आधिकारिक बयान का इंतजार कर रहा था और CDS जनरल बिपिन रावत की सलामती के लिए प्रार्थना कर रहा था। बता दें कि जब अक्टूबर 2017 में जब अरुणाचल प्रदेश में विषम परिस्थितियों में भारतीय सेना का एक हैलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ था, तब एचएस पनाग ने मृत सैनिकों के कॉफिन्स की भ्रामक तस्वीरें शेयर कर के लोगों को भड़काया था। बता दें कि एचएस पनाग भारतीय सेना में कमांडिंग ऑफिसर रह चुके हैं।

2019 के लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने दावा किया था कि अगर नरेंद्र मोदी सत्ता में वापस लौटते हैं तो सेना द्वारा तख्तापलट ही एकमात्र विकल्प है। उन्होंने 2012 में भी शेखर गुप्ता की ‘तख्तापलट’ वाली कहानी को बढ़ावा दिया था। उन पर पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम के बाद हुई हिंसा का जश्न मनाने के आरोप भी लगे थे। बता दें कि वो 1969 से 2008 तक भारतीय सेना का हिस्सा रहे हैं। उनकी बेटी गुल पनाग अभिनेत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) की नेता रही हैं।