Home Blog Page 1018

‘आपके ₹15 लाख कहाँ गए? जुमलेबाजों से सावधान रहें’: वीडियो में आमिर खान को कॉन्ग्रेस का प्रचार करते दिखाया, अभिनेता ने दर्ज कराई FIR, कहा – कभी नहीं किया किसी पार्टी का समर्थन

एक वायरल बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने उनके नाम पर चल रहे भ्रामक विज्ञापन के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। एक वीडियो के आधार पर दावा किया जा रहा था कि ‘3 इडियट्स’ (2009) और ‘दंगल’ (2016) अभिनेता ने कॉन्ग्रेस को अपना समर्थन दिया है। अब उन्होंने स्पष्टीकरण जारी किया है। आमिर खान ने वायरल वीडियो के खिलाफ एक्शन लेने की बात करते हुए कहा कि उन्होंने आजीवन किसी भी राजनीतिक दल का समर्थन नहीं किया है।

आमिर खान के आधिकारिक प्रवक्ता ने मंगलवार (16 अप्रैल, 2024) को बयान जारी कर कहा, “हम एक ताज़ा वीडियो को लेकर सचेत हैं, जिसमें दावा किया जा रहा है कि आमिर खान एक खास राजनीतिक दल का समर्थन कर रहे हैं। हम स्पष्ट करना चाहेंगे कि ये एक फर्जी वीडियो है, ये पूरी तरह असत्य है। उन्होंने कई प्रशासनिक स्तरों पर इसकी शिकायत की है। मुंबई पुलिस के साइबर क्राइम सेल में FIR भी दर्ज कराई गई है। आमिर खान ने अपने 35 वर्षों के फ़िल्मी करियर में किसी भी पार्टी का समर्थन नहीं किया है।”

हालाँकि, 1988 में ‘क़यामत से क़यामत तक’ फिल्म से बॉलीवुड में लीड रोल में डेब्यू करने वाले आमिर खान ने इस बयान के माध्यम से देशवासियों से ये अपील ज़रूर की है कि वो अधिक से अधिक संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करें। उन्होंने बताया है कि मतदान को लेकर जागरूकता फैलाने के चुनाव आयोग के पिछले कई अभियानों का वो हिस्सा रहे हैं। वो अपने टीवी शो ‘सत्यमेव जयते’ के माध्यम से भी वोटिंग को लेकर जागरूकता फैला चुके हैं।

आमिर खान की तस्वीर लगा कर सोशल मीडिया में कॉन्ग्रेस से जुड़े हैंडलों ने लिखा था, “आपने अकाउंट में 15 लाख रुपए नहीं हैं? ये गए कहाँ? ऐसे जुमलेबाजों से सावधान रहें। नहीं तो आपका नुकसान हो जाएगा।” वीडियो बना कर आमिर खान से भी यही कहलवाया गया है। ये वीडियो डीपफेक है। ‘सितारे जमीं पर’ फिल्म को लेकर इन दिनों व्यस्त आमिर खान की पिछली फ़िल्में फ्लॉप रही हैं। ऐसे में उन पर खासा दबाव है। वो ‘लाहौर 1947’ फिल्म का भी निर्माण कर रहे हैं, जिसमें ‘ग़दर 2’ के जरिए बॉलीवुड में धमाकेदार कमबैक करने वाले सनी देओल मुख्य अभिनेता हैं।

कोई आतंकी साजिश में शामिल, कोई चाइल्ड पोर्नोग्राफी में… भारत के 2.13 लाख अकाउंट X ने हटाए: एलन मस्क अब नए यूजर्स से लाइक-ट्वीट का भी लेंगे पैसा

दुनिया भर में पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर अगर आपका अकाउंट है, तो कोई समस्या नहीं है, लेकिन अगर आप नया अकाउंट बनाना चाहते हैं, तो फिर आपको पैसे देने पड़ सकते हैं। जी हाँ, अभी तक फ्री में एक्सेस हो रहे एक्स पर नया अकाउंट बनाने वाले लोगों को लाइक, ट्वीट, रीट्वीट करने के लिए भी पैसे देने की जरूरत पड़ेगी, इसके साथ ही उस यूजर को ये भी साबित करना होगा कि वो ‘इंसान’ ही है, कोई बोट नहीं।

इस बदलाव के बारे में X डेली न्यूज नाम के यूजर ने जानकारी दी है। एक्स डेली न्यूज नाम के इस अकाउंड पर एक्स से जुड़े तमाम अपडेट्स मिलते हैं। इस अकाउंट ने बताया कि पॉपुलर सोशल मीडिया साइट को स्पैम और फेक अकाउंट्स से बचाने के लिए ये योजना लाई गई है। एलन मस्क की कोशिश है कि एक्स पर सिर्फ असली अकाउंट ही रहें। इसके लिए नए यूजर्स से पैसे लिए जा रहे हैं। यही नहीं, फिलीपींस और न्यूजीलैंड जैसे दो देशों में इस काम को शुरू भी कर दिया गया है।

X डेली न्यूज नाम के अकाउंट के मुताबिक, ये पेमेंट वाला नियम पहले न्यूजीलैंड और फिलीपींस में चल चुका है। पेमेंट वाला नियम शुरू में ट्राई किया गया था ताकि स्पैम कम हो और कुल मिलाकर यूजर्स का अनुभव बेहतर हो। इस ट्वीट के जवाब में एलन मस्क ने कहा कि ‘नए यूजर्स को कुछ पैसे देने का नियम ही बॉट्स (नकली अकाउंट) को रोकने का एकमात्र तरीका है। आजकल की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (और फेक अकाउंट बनाने वाले ग्रुप) आसानी से ये बता सकते हैं कि वो बॉट नहीं हैं।’

एलन मस्क का कहना है कि फेक अकाउंट्स की वजह से अच्छे यूजरनेम भी भर चुके हैं। इसलिए वो एक्स को पेमेंट वाला बनाकर स्पैम बॉट्स को रोकना चाहते हैं। अभी न्यूज़ीलैंड और फिलीपींस में ये व्यवस्था की गई है, जहाँ 1 डॉलर (अमेरिकी डॉलर) का चार्ज लिया जा रहा है। न्यूज़ीलैंड के हिसाब से ये करीब 1.75 न्यूज़ीलैंड डॉलर के बराबर होता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, ये व्यवस्था शुरुआती तीन महीनों के लिए है।

बता दें कि एलन मस्क ने पिछले साल एक्स को लेकर बड़ी घोषणा की थी, जिसमें एक्स की प्रीमियम सर्विस शुरू की गई थी और पैसे देकर कोई भी ब्लू टिक खरीद सकता था। इसके लिए मासिक और सालाना तौर पर पैसे लगते हैं। हालाँकि बाद में एक्स ने कहा कि जिन लोगों के 1 मिलियन फॉलोवर हैं, उन्हें प्रीमियम सर्विस मुफ्त मिलेगी। हाल ही में एक्स ने 500 वेरिफाइड सब्सक्राइबर वाले अकाउंट्स को भी प्रीमियम सर्विस का मुफ्त एक्सेस देने की घोषणा की थी।

भारत में 2 लाख से ज्यादा अकाउंट सस्पेंड

इस बीच, भारत में एक महीने के अंदर 2.12 लाख से अधिक एक्स हैंडल सस्पेंड कर दिए गए हैं। एक्स ने अपने मासिक रिपोर्ट में ये बात कही है। एक्स ने बताया है कि इस साल 26 फरवरी से 25 मार्च के बीच चाइल्ड पोर्नोग्राफी, चाइल्ड सेक्सुअल अव्यूज और न्यूडिटी के साथ आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले 2,12,627 एक्स अकाउंट्स को बंद कर दिया गया है। इसमें से 1235 अकाउंट्स पर आतंकवाद का समर्थन करने के आरोप हैं।

पिता ने कबूला इस्लाम, पढ़ने लगा नमाज… परेशान होकर जवान बेटे ने जहर खाकर दे दी जान : परिजन बोले- मौलाना का था घर पर आना-जाना

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना चर्चा में है। बताया जा रहा है कि युवक अपने पिता द्वारा इस्लाम कबूल किए जाने से काफी परेशान था। 25 वर्षीय मृतक का नाम श्री कृष्णा है। मृतक के पिता के धर्म परिवर्तन के पीछे उनके घर में अक्सर आने वाले एक मौलाना को जिम्मेदार बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जाँच में जुटी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना शनिवार (13 अप्रैल 2024) को बरेली जिले के थानाक्षेत्र बारादरी की है। यहाँ बैंक में काम करने वाले हरिशंकर अपने परिवार के साथ रहते थे। हरिशंकर के परिजनों ने बताया कि उनके घर अक्सर एक मौलाना आया करता था। मौलाना बरेली के ही एजाज नगर गौटिया का निवासी बताया जा रहा है। वह हरिशंकर से काफी घुल-मिल गया था। आरोप है कि कुछ दिनों बाद मौलाना ने हरिशंकर का धर्मान्तरण करवा दिया। इस्लाम कबूलने के बाद हरिशंकर के हाव-भाव में काफी बदलाव आ गया।

पीड़ित परिजनों ने आरोप लगाया है कि हरिशंकर ने चोरी -छिपे नमाज पढ़नी भी शुरू कर दी थी। जब उनके घर वालों के आगे धर्म परिवर्तन का भेद खुला तो सबने उनका विरोध किया। बताया जा रहा है कि धर्मान्तरण के मुद्दे पर हरिशंकर का अक्सर उनके परिजनों से झगड़ा हो रहा था। 13 अप्रैल (शनिवार) को हरिशंकर और उनके बेटे श्री कृष्णा के बीच इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसी गुस्से में श्री कृष्णा ने जहर खा लिया। तबियत बिगड़ने पर श्री कृष्णा को उसके परिजन अस्पताल ले गए।

डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद श्री कृष्णा को बचाया नहीं जा सका। शनिवार को ही उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक युवक एक प्राइवेट कम्पनी में काम करता था। बारादरी थाना प्रभारी अमित पांडेय से मीडिया से बात करते हुए बताया है कि मामले की जाँच और अन्य जरूरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उनका यह भी कहना है कि पीड़ित के परिजनों द्वारा लिखित शिकायत अभी तक नहीं मिली है।

सोशल मीडिया में यह घटना तूल पकड़ रही है। बरेली के एक स्थानीय हिंदूवादी कार्यकर्ता ने पुलिस से जाँच के साथ आरोपितों पर NSA के तहत कार्रवाई की माँग की है। ऑपइंडिया से बात करते हुए एक स्थानीय हिंदूवादी नेता हिमांशु पटेल ने कहा कि वो मामले का जमीनी स्तर पर पता कर रहे हैं। हिमांशु ने बताया कि वो इस मामले में बरेली पुलिस से जाँच और कड़ी कार्रवाई की माँग करेंगे।

‘आतंकी हमले’ से ऑस्ट्रेलिया में भड़का दंगा, जख्मी बिशप बोले – हमलावर के लिए प्रार्थना करो: अरबी बोलने वाले ने चर्च में घुसकर घोंप दिया था चाकू

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में सोमवार (15 अप्रैल, 2024) को चर्च में हमले में 4 लोग घायल हो गए, जिसमें एक पादरी भी शामिल है। उक्त पादरी लोकप्रिय है और दुनिया भर में उसके अनुयायी हैं। चाकूबाजी की इस घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस में बहस भी हुई। सिडनी के डाउनडाउन से 30 किलोमीटर पश्चिम में स्थित सबअर्ब वेकले में हुए इस हमले के मामले में एक 15 वर्षीय किशोर को गिरफ्तार किया गया है। उसे एक चर्च में छिपाया गया, क्योंकि भीड़ उसे बाहर निकालने की माँग कर रही थी।

बोंडी क्षेत्र में बीचसाइड मॉल में हुए हमले की वारदात के बाद ये 3 दिनों में ऑस्ट्रेलिया में चाकूबाजी की दूसरी बड़ी वारदात थी। चर्च के सोशल मीडिया पेज पर लाइवस्ट्रीम से कैप्चर किए गए घटना के वीडियो में देखा जा सकता है कि ‘असीरियन क्राइस्ट द गुड शेफर्ड चर्च’ के बिशप मार मारी इमैनुएल सोमवार को एक शाम के परयर के दौरान बोल रहे थे, तभी एक व्यक्ति उनकी ओर आया और चाकू से हमला कर दिया। उसने पादरी के सिर और छाती में कई बार वार किया।

इस घटना से वहाँ मौजूद लोग चिल्लाने लगे। एक वीडियो में हमलावर को अरबी में चिल्लाते हुए सुना जा सकता है, जिसमें वो कह रहा है – “अगर वो हमारे पैगंबर का अपमान नहीं करते, तो मैं यहाँ नहीं आता। अगर वो हमारे मजहब में दखल नहीं देते, मैं यहाँ नहीं आता।” अब तक इस आतंकी वारदात के पीछे की मंशा का पता नहीं लगाया जा सका है। नाराज़ लोगों ने पुलिस पर पत्थरबाजी की। 100 से अधिक पुलिस अधिकारियों को मामले को सँभालने के लिए बुलाया गया, जिनमें 2 घायल हुए। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।”

2 लोगों ने तो मिर्च पाउडर भी स्प्रे किया। चूँकि घायल बिशप के अनुयायियों की संख्या काफी है, इसीलिए लोग गुस्से में थे। कैनी नाम के एक स्थानीय व्यक्ति ने कहा कि वो उक्त बिशप से प्यार करता है, क्योंकि वो लॉर्ड के बारे में बताते हैं। हमलावर को एक गुप्त स्थान पर ले जाया गया है। घायलों में फादर आइजैक रॉयल भी शामिल हैं। चर्च ने अपने एक पोस्ट में कहा है कि ये प्रार्थनाओं का समय है, बिशप और फादर की इच्छा है कि आप सब हमलावर के लिए भी प्रार्थना करें।

इमैनुएल को 2009 में प्रीस्ट और 2011 में बिशप की पदवी मिली थी। YouTube और TikTok पर उनके वीडियो क्लिप्स को लाखों व्यूज मिलते हैं। कोरोना के दौरान लॉकडाउन को उन्होंने ‘सामूहिक दासता’ करार दिया था। वो कह चुके हैं कि UN (संयुक्त राष्ट्र) की स्थापना शैतान ने की थी। न्यू साउथ वेल्स में इन हमलों को लेकर बैठक भी हुई है, जिसमें कई मजहबी नेता शामिल रहे। ऑस्ट्रेलिया के यहूदी संगठनों ने भी सिडनी पर चर्च के हमले की निंदा की है।

वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि हमलावर ने ‘अल्लाह-हू-अकबर’ भी बोला और पुलिस ने इसे आतंकी हमला घोषित किया है। NSW के पुलिस कमिश्नर करेन वेब्ब ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं है। उन्होंने कहा कि इस हमले के बाद अगर बदले में हमले होते हैं तो कानून इससे निपटेगा। घटना के बाद हुई हिंसा में पुलिस की 20 कार क्षतिग्रस्त हुई है। भीड़ रोकने के लिए पुलिस को हेलीकॉप्टर तक लगाने पड़े।

धनंजय सिंह की 3 पत्नी… पहली ने की ‘सुसाइड’, दूसरी ने पहुँचाया जेल, तीसरी जौनपुर से BSP कैंडिडेट: कौन हैं श्रीकला रेड्डी जिनके पास बाहुबली पति से भी अधिक प्रॉपर्टी

लोकसभा चुनाव 2024 में उत्तर प्रदेश की जौनपुर सीट से बहुजन समाज पार्टी के बाहुबली नेता धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला रेड्डी को बीएसपी ने चुनावी मैदान में उतारा है। बसपा द्वारा जारी की गई पाँचवी लिस्ट में उनका नाम है। पहले इस सीट से धनंजय खुद खड़े होने वाले थे। हालाँकि रंगदारी के केस में जेल जाने के बाद उनकी पत्नी श्रीकला रेड्डी चुनावी मैदान में उतरीं।

श्रीकला रेड्डी धनंजय सिंह की तीसरी पत्नी हैं। उनकी पहली पत्नी ने शादी के 9 महीने बाद संदिग्ध परिस्थितियों में सुसाइड कर ली थी। इसके बाद डॉ जागृति सिंह सिंह से उनकी शादी हुई, लेकिन जागृति पर नौकरानी की हत्या का आरोप लग गया और उन्हें 2013 में जेल जाना पड़ा। इसके बाद साल 2017 में धनंजय सिंह की शादी तलाकशुदा श्रीकला रेड्डी से बेहद भव्य ढंग से पेरिस में हुई थी, जिसकी चर्चा हर जगह थी। इस शादी में बड़े बड़े सुपरस्टार्स तक पहुँचे थे। वहीं लखनऊ में हुए रिसेप्शन में कई बड़े नेता आए थे।

आइए अब जब श्रीकला इन चुनावों के कारण चर्चा में हैं तो आपको बताते हैं कि उनकी पहचान सिर्फ धनंजय सिंह की पत्नी होने के नाते नहीं है बल्कि वो एक बड़ी बिजनेस फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। फिलहाल श्रीकला जौनपुर की जिला पंचायत अध्यक्ष हैं जिसे लेकर बातें होती हैं कि धनंजय सिंह ने अपने रसूख पर उन्हें पद दिलाया था। हालाँकि, एक सच यह भी है कि राजनीति से सिर्फ श्रीकला का ससुराल पक्ष ही नहीं बल्कि मायका पक्ष भी शुरू से सक्रिय था। उनके पिता जितेंद्र रेड्डी 1969 में तेलंगाना की कोदद से निर्दलीय विधायक रह चुके हैं। वहीं उनकी माँ ललिता रेड्डी भी अपनी गाँव की सरपंच हैं।

इसके अलावा अगर केवल श्रीकला रेड्डी की संपत्ति की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि धनंजय सिंह द्वारा दिए गए चुनावी हलफनामे के मुताबिक श्रीकला के पास 6.71 करोड़ से ज्यादा की चल संपत्ति है, जबकि 780 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। इतनी संपत्ति धनंजय सिंह के पास भी नहीं है। कुल 5.31 करोड़ की अचल संपत्ति और 3.56 करोड़ की चल संपत्ति है।

बता दें कि श्रीकला रेड्डी की शिक्षा की बात करें तो श्रीकला ने 12वीं तक पढ़ाई चेन्नई से की है। इसके बाद उन्होंने हैदराबाद से बीकॉम किया। ग्रेजुएशन के बाद वह अमेरिका से आर्किटेक्चर इंटीरियर डिजाइनिंग का कोर्स करके बिजनेस में आ गईं। कुछ समय उन्होंने बिजनेस भी किया, लेकिन उनका राजनीति में रुझान शादी के बाद दिखा जब पहले उन्होंने भाजपा ज्वाइन की और पंचायत सदस्य भी बनीं। अब वह जौनपुर से प्रत्याशी हैं।

कपड़े उतार कर फिलिस्तीन के समर्थन नारेबाजी, रोकने पर सिक्योरिटी स्टाफ का सिर फोड़ा: गुजरात के वॉटर पार्क में हिंसा के बाद 15 हिरासत में, बाकी की तलाश जारी

गुजरात के सूरत शहर में फिलिस्तीन के समर्थन में नारेबाजी का मामला सामने आया है। यह नारेबाजी एक वॉटर पार्क में तब की गई जब वहाँ बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। नारेबाजी कर रही भीड़ को जब सिक्योरिटी स्टाफ ने रोकने की कोशिश की तब उन्हें भी पीट-पीट कर घायल कर दिया गया। मामले में FIR दर्ज कर के पुलिस ने 15 आरोपितों को हिरासत में लिया है। CCTV फुटेज के आधार पर अन्य संदिग्धों की तलाश की जा रही है। घटना शनिवार (13 अप्रैल, 2024) की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना सूरत शहर के थाना क्षेत्र पूना की है। यहाँ ‘इमैजिका वॉटर पार्क’ स्थित है जिसमें शनिवार को बड़ी संख्या में लोग घूमने-फिरने आए थे। इस दौरान फिलिस्तीन के झंडे वाली टी-शर्ट पहन कर 2 युवक अंदर आए। उन्होंने जोर-जोर से ‘फिलिस्तीन जिंदाबाद’ के नारे लगाने शुरू कर दिए। थोड़ी देर में दोनों युवकों ने टी-शर्ट उतार कर हाथ में ले कर लहराना शुरू कर दिया। आरोप यह भी है कि सभी युवक वाटर पार्क के प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसना चाहते थे। इस हरकत से पार्क में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

वॉटर पार्क में मौजूद सुरक्षा गार्डों ने जब यह हरकत देखी तो वो रोकने के लिए आगे बढ़े। इस दौरान दोनों युवकों की सिक्योरिटी गार्डों से बहस हो गई। आरोप है कि इस दौरान लगभग 1 दर्जन अन्य युवक गार्डों की तरफ दौड़ पड़े। इन सभी ने मिल कर सिक्योरिटी अफसर मेहुल देसाई की पिटाई कर दी। मेहुल देसाई के सिर में चोटें आई हैं। उनको बचाने आए दूसरे सुरक्षाकर्मी को भी हमलावरों ने पीटा जिसके हाथ में घाव हो गया। हंगामे की सूचना पुलिस को दी गई।

घटनास्थल पर पहुँची पुलिस ने लगभग 15 लोगों को हिरासत में लिया है। इन सभी को थाने लाया गया। कुछ अन्य हमलावर फरार हो गए थे जिनकी CCTV फुटेज के आधार पर तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपितों के खिलाफ FIR दर्ज कर के कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

लालू-राबड़ी के ‘लालटेन युग’ पर PM मोदी का अटैक, कहा- बिहार को RJD की केवल दो देन- जंगलराज और भ्रष्टाचार: घमंडिया गठबंधन की पोल खोल गिनाए NDA के काम

लोकसभा चुनाव 2024 में एनडीए के लिए 400+ सीटों पर जीत का लक्ष्य लेकर बिहार पहुँचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गया और पूर्णिया में रैली की। उन्होंने इंडी गठबंधन के सभी दलों पर चुन-चुन कर करारे हमले किए। पीएम मोदी ने गया में कहा कि सूर्य की किरणें कल गया में रामलला के मस्तक का विशेष अभिषेक करेंगी। लेकिन घमंडिया गठबंधन के लोगों को राम मंदिर से भी परेशानी है। आरजेडी पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि राजद के कार्यकाल में चारा चोरी किया गया, गरीबों को लूटा गया। पीएम मोदी ने आरजेडी पर तंज कसते हुए कहा कि ‘क्या लालटेन से मोबाइल चार्ज होगा?’ ये चुनाव विकसित भारत, विकसित बिहार के उसी संकल्प का चुनाव है। गया की धरती पर उमड़ा ये जनसैलाब, ये अपार जनसमर्थन साफ बता रहा है – फिर एक बार मोदी सरकार।

पीएम मोदी ने कहा कि 25 करोड़ देशवासियों को आपके इस सेवक ने गरीबी से बाहर निकाला है। दशकों तक गरीबों को रोटी, मकान के सपनें दिखाए कॉन्ग्रेस और उनके साथियों ने, लेकिन, 4 करोड़ गरीबों को पक्के मकान दिए NDA सरकार ने। पीएम मोदी ने कहा कि दलित, वंचित और पिछड़ों के नाम पर कॉन्ग्रेस और राजद ने सिर्फ अपना राजनीतिक स्वार्थ साधा। दलितों वंचितों और पिछड़ों को अधिकार और सम्मानपूर्ण जीवन NDA ने दिया है।

संकल्प पत्र ही गारंटी कार्ड

पीएम मोदी ने कहा, “अभी 2 दिन पहले BJP ने अपना संकल्प पत्र जारी किया है। ऐसा पहली बार है, जब किसी पार्टी के संकल्प पत्र को गारंटी कार्ड बोला जा रहा है। क्योंकि 10 वर्षों में सबने देखा है कि मोदी की गारंटी यानी गारंटी पूरा होने की भी गारंटी। अब अगले 5 वर्षों के लिए मोदी का गारंटी कार्ड अपडेट हो गया है। गरीबों के लिए 3 करोड़ पक्के घर बनाए जाएंगे, ये मोदी की गारंटी है। गरीबों को अगले 5 साल तक मुफ्त राशन मिलेगा, ये मोदी की गारंटी है।” पीएम मोदी ने आगे कहा, “70 वर्ष की आयु से ऊपर के हर बुजुर्ग को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलेगा, ये मोदी की गारंटी है। किसान सम्मान निधि आगे भी जारी रहेगी, ये मोदी की गारंटी है।”

पीएम मोदी ने पूर्णिया में कहा कि ‘आपके सपने ही मोदी का संकल्प है।’ हमारी सरकार ने सीमांचल इलाके की कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए वंदे भारत और नमो भारत जैसी ट्रेनें दी।

पीए मोदी ने कॉन्ग्रेस और इंडी अलायंस पर बोला हमला

पीएम मोदी ने कॉन्ग्रेस और उसके सहयोगी दलों पर हमला बोला। उन्होंने कहा, “कल रामनवमी का पावन पर्व है। सूर्य की किरणें कल अयोध्या में रामलला के मस्तक का विशेष अभिषेक करेंगी, लेकिन घमंडिया गठबंधन के लोगों को राम मंदिर से भी परेशानी है। जो लोग कभी भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाते थे, वो आज राम मंदिर पर कैसी-कैसी भाषाएं बोल रहे हैं। एक समुदाय के वोटबैंक के लिए इन्होंने प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण ठुकरा दिया। ये हमारे देश के संस्कार और परंपरा नहीं है। पीएम मोदी ने कहा, “कॉन्ग्रेस के युवराज तो खुलेआम कहते हैं कि, वो हिन्दू धर्म की शक्ति का विनाश कर देंगे। इनके दूसरे साथी हमारे सनातन धर्म को डेंगू, मलेरिया कहते हैं।”

जंगलराज का सबसे बड़ा चेहरा राजद, दूसरों के काम को अपना कहते हैं

पीएम मोदी ने कहा, “RJD ने बिहार को केवल दो ही चीजें दी हैं- जंगलराज, और भ्रष्टाचार! इन्हीं का दौर था, जब बिहार में अपहरण और फिरौती एक उद्योग बन गया था। हमारी बहन-बेटियाँ घर से बाहर नहीं निकल पाती थी, हमारे गया जैसे इलाके नक्सली हिंसा की आग में जलते रहते थे। RJD ने बिहार के कितने ही परिवारों को बिहार छोड़कर जाने पर मजबूर कर दिया था।”

पीएम मोदी ने कहा कि बिहार में जंगलराज का सबसे बड़ा चेहरा राजद है। बिहार में भ्रष्टाचार का दूसरा नाम राजद है। बिहार की बर्बादी की सबसे बड़ी गुनाहगार राजद है। उन्होंने कहा, “घमंडिया अलायंस के पास न कोई विजन है, न कोई विश्वास है। ये लोग जब वोट मांगने जाते हैं, तो भी नीतीश जी के कामों पर वोट मांगते हैं। ये लोग क्यों नीतीश जी और केंद्र सरकार के कामों का क्रेडिट खाते हैं, वो पूरा बिहार जानता है। RJD ने भी इतने वर्षों तक बिहार पर राज किया है। लेकिन इनकी हिम्मत नहीं है कि अपनी सरकारों ने क्या काम किए, उसकी चर्चा कर लें।”

क्या शशि थरूर हैं ‘गंदा शशि’? करण थापर ने ‘इज्जत’ बचाने को किया था मैसेज, महुआ मोइत्रा के पूर्व बॉयफ्रेंड का दावा: होटल में यौन शोषण का मामला

अधिवक्ता जय अनंत देहाद्राई कुछ दिनों पहले तक खासे चर्चा में थे, कारण थीं – महुआ मोइत्रा। TMC नेता महुआ मोइत्रा की सांसदी जाने और उनके खिलाफ CBI व ED की जाँच शुरू होने का कारण जय अनंत देहाद्राई ही थे जो उनके पूर्व प्रेमी हैं। महुआ मोइत्रा ने उनका कुत्ता तक चुरा लिया था, लेकिन कई बार चेतावनी के बाद उन्होंने ‘हेनरी’ को लौटा दिया। शशि थरूर के साथ पार्टी करते हुए उनकी तस्वीर भी सामने आई थी। अब इन सब प्रकरण में करण थापर का नाम आया है।

जय अनंत देहाद्राई ने नया खुलासा किया है। असल में जय अनंत देहाद्राई ने बताया है कि ‘The Wire’ में काम करने वाले वरिष्ठ एजेण्डाबाज करण थापर ने उन्हें मैसेज भेजा है। करण थापर को विकृत एवं भ्रष्ट शैतान बताते हुए अधिवक्ता ने कहा कि 11 अक्टूबर, 2022 को होटल में यौन शोषण के मामले में ‘गंदे शशि’ को बचाने के लिए उन्होंने पूरा जोर लगा दिया था, जबकि उन्हें पीड़िता का समर्थन करना चाहिए था। जय अनंत देहाद्राई ने कहा कि लुटियंस दिल्ली की गंदगी हैरान करने वाली है।

उन्होंने जो स्क्रीनशॉट शेयर किया है, उसमें करण थापर ने उन्हें लिखा है, “जय, चूँकि तुम मुझसे बात नहीं करते हो इसीलिए मैंने सोचा कि मैं तुम्हें टेक्स्ट करूँ। अगर तुम सब कुछ सार्वजनिक कर देते हो और उनकी प्रतिष्ठा व राजनीतिक करियर को हानि पहुँचाओगे, तबाह करोगे तो इसका शशि पर कोई असर नहीं पड़ेगा क्योंकि वो चुनाव हारने जा रहे हैं। तुमने मुझे बताया है कि उन्होंने इससे पहले कई बार ऐसा किया, तो मुझे लगता है कि लोग इस बारे में जानते हैं।”

इसके बाद करण थापर किसी महिला को लेकर बात करने लगे और कहने लगे, “तुम उनसे पागलपन की हद तक ___ करते हो तो फिर कुछ ऐसा क्यों करना जिससे उसकी इज्जत जाए? इस बारे में सावधानी से सोचो। कम से कम उससे इस बारे में चर्चा तो करो, सब कुछ सार्वजनिक करने से पहले। तुम शशि को लेकर उसे खतरे में नहीं डालोगे। कृपया रुको और फिर से सोचो।” CNN-IBN के साथ लंबे समय तक सक्रिय रहे करण थापर जवाहरलाल नेहरू के भी रिश्तेदार हैं।

असल में जय अनंत देहाद्राई ने इस मामले को लेकर पहले भी बताया था। अधिवक्ता ने दावा किया था कि उन्होंने और महुआ मोइत्रा ने दिल्ली के ताज चैम्बर्स में शशि थरूर को एक महिला का यौन शोषण करते हुए देखा था। हालाँकि, ‘X’ पर किया गया ये पोस्ट उन्होंने डिलीट कर लिया था। महुआ मोइत्रा पर सांसद रहते कारोबारी दर्शन हीरानंदानी से पैसे और तोहफे लेकर संसद में अडानी को नुकसान पहुँचाने के लिए सवाल पूछने के आरोप हैं। उन्होंने पैसे लेकर अपने सरकारी आवास की मरम्मत कराई, कारोबारी की गाड़ियों का यात्रा के लिए इस्तेमाल किया।

हमास का समर्थन, PM मोदी को गाली, हिंदुओं से घृणा… अमेरिकी संस्था ने रिद्धि पटेल को नौकरी से निकाला, हत्या की धमकी के बाद हुई थी जेल

अमेरिका में रहने वाली भारतीय मूल की फिलीस्तीन समर्थक और हिंदू विरोधी रिद्धि पटेल को उनकी नौकरी से निकाल दिया गया है। वह ‘सेंटर ऑफ रेस, पावर्टी एन्ड एनवायरनमेंट’ संस्था में काम करती थीं। अब इसी संस्था ने अपने एक्स अकॉउंट पर रिद्धि को जॉब से निकालने की जानकारी दी है।

एक्स पर एक पोस्ट में सीआरपीई ने कहा कि वे हिंसा या अनैतिक व्यवहार की किसी भी धमकी की निंदा करते हैं। सीआरपीई ने कहा, “इस घटना के परिणामस्वरूप, हमने रिद्धि पटेल को बर्खास्त करने का निर्णय लिया है।”

एक्स पर साझा किए गए बयान में कहा गया है, “सेंटर ऑन रेस, पॉवर्टी एंड द एनवायरनमेंट (सीआरपीई) को 10 अप्रैल, 2024 को बेकर्सफील्ड सिटी काउंसिल की बैठक में हमारे पूर्व कर्मचारी रिद्धि पटेल से जुड़ी एक घटना के बारे में पता चला। हम हिंसा या अनैतिक व्यवहार की किसी भी धमकी की स्पष्ट रूप से निंदा करते हैं। हम पिछले 35 वर्षों से हमारे सभी कार्यों और संबंधों में सत्यनिष्ठा, व्यावसायिकता और सम्मान के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। इस घटना के परिणामस्वरूप, हमने रिद्धि पटेल को बर्खास्त करने का निर्णय लिया। हम मानते हैं कि यह एक कठिन स्थिति है, और हम इसे अत्यंत सावधानी और संवेदनशीलता के साथ संभालने में लगे हुए हैं।”

बयान में आगे बताया गया कि सीआरपीई अपने मिशन पर ध्यान केंद्रित करना जारी रखेगा, वह जिनकी सेवा करते हैं उनकी सेवा भी करते रहेंगे। संस्था ने कहा कि वह अहिंसा, समावेशिता और सम्मान की संस्कृति को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता पर कायम हैं।

बता दें कि रिद्धि पटेल 28 वर्षीय भारतीय मूल की हिंदू विरोधी, हमास समर्थक हैं। पूर्व में अच्छी एथलीट होने के कारण उन्हें सीआरपीई में नौकरी मिली थी। हालाँकि, उससे हाथ उन्हें इसलिए धोना पड़ा क्योंकि कुछ दिन पहले ही उन्होंने कैलिफोर्निया स्थित बेकर्सफील्ड में वहाँ के मेयर को मारने की धमकी दी थी जिसके फौरन बाद मेयर करेन गोह ने उन्हें हिरासत में लेने के लिए पुलिस से कहा था। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद जब उन्हें कोर्ट ले जाया गया तो वहाँ रोने लगी थी। इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर आई थी, जिसे देखते हुए लोग बोल रहे थे कि पहले धमकी देते हुए रोना नहीं आया, अब सजा मिलने पर क्यों रो रही हो।

मालूम हो कि पटेल का हिंदू विरोधी इतिहास रहा है। उसने हमास के समर्थन में ही नहीं, बल्कि पीएम मोदी के लिए अकसर उलटा सीधा कहा है। रिद्धि पटेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा और ‘हिन्दू फासीवाद’ को ‘फक यू’ कहते हुए अपशब्दों का इस्तेमाल किया था। वो फिलिस्तीन के समर्थन में अक्सर प्रदर्शन करती रही हैं।

बंगाल में रामनवमी शोभायात्रा निकालने के लिए भी हिंदुओं को जाना पड़ा हाई कोर्ट, ममता सरकार कह रही थी- रास्ता बदलो: HC ने कहा- उसी रूट से निकलेगी

कोलकाता हाईकोर्ट ने मंगलवार (16 अप्रैल 2024) को दो हिंदू संगठनों को बंगाल के हावड़ा में राम नवमी के मौके पर शोभा यात्रा निकालने की अनुमति दी है। इन संगठनों के नाम अंजनी पुत्र सेना और विश्व हिंदू परिषद हैं। ये संगठन हावड़ा में 17 अप्रैल को शोभा यात्रा निकालेंगे।

बार एंड बेंच की रिपोर्ट के अनुसार, कोलकाता हाईकोर्ट के जस्टिस जय सेन गुप्ता ने हिंदू संगठनों को शोभा यात्रा निकालने की अनुमति दी। अनुमति में ये भी कहा गया कि ये शोभा यात्रा उसी रास्ते से होकर निकलेगी जिस रास्ते से पिछले 15 सालों से निकलती है।

बता दें कि पिछले साल इसी क्षेत्र में शोभा यात्रा के दौरान हावड़ा मैदान पर हिंसा हुई थी। इसके कारण बंगाल सरकार ने हिंदुओं से कहा था कि वो शोभा यात्रा के लिए अलग-अलग रास्तों का इस्तेमाल करें। हालाँकि हिंदू संगठनों को ये नागवार गुजरा और उन्होंने कोर्ट से गुहार लगाई।

अब कोर्ट ने हिंदुओं के पक्ष को सुनते हुए इस शोभा यात्रा की अनुमति दे दी है, लेकिन साथ ही कोर्ट ने कहा है कि जुलूस में 200 लोगों से ज्यादा लोग शामिल नहीं होने चाहिए। इसके अलावा किसी भी तरह से किसी भी समुदाय के लिए कोई भड़काऊ बयानबाजी या नारेबाजी भी नहीं होनी चाहिए। कोर्ट ने राज्य सरकार से कहा है कि वो राम नवमी की शोभा यात्रा आराम से निकले, इसके लिए राज्य पुलिस के साथ केंद्रीय बलों की सहायता भी ले सकती है।

गौरतलब है कि साल 2023 में रामनवमी के दिन पश्चिम बंगाल में कई जगहों पर हिंसा हुई थी। इसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए थे। रामनवमी पर शोभायात्रा के दौरान असामाजिक तत्वों ने पत्थरबाजी की थी और फिर कई वाहनों में आग लगा दी गई थी। इसके बाद कोलकाता हाईकोर्ट ने इस मामले को राष्ट्रीय जाँच एजेंसी को सौंपा था। बाद में 11 लोग गिरफ्तार हुए थे।