Home Blog Page 1277

स्त्री की योनि हवन कुंड | साधु के मुँह में गुप्तांग | सिगरेट पीती माँ काली… हिंदू-घृणा से सना और सनातन विरोधी बॉलीवुड: 2023 में भी पूरे साल एक्टिव रहा गैंग

सनातन के प्रतीकों का सबसे ज्यादा मजाक कहाँ उड़ाया गया? हिंदू देवी-देवताओं से जोड़ कर भद्दे और अश्लील/द्विअर्थी संवाद और चुटकुले कहाँ परोसे गए? बोलने-बताने-दिखाने-सुनाने की आजादी के नाम पर हिंदुओं को कभी लालची तो कभी क्रूर, कभी चरित्रहीन तो कभी गद्दार किस प्लेटफॉर्म ने बताया? बिना ज्यादा सोचे एकमात्र उत्तर जो दिमाग में आएगा, वो है – बॉलीवुड।

सोशल मीडिया के दौर में लिखने-बोलने-दिखने का ऑप्शन अब आम जनता के पास भी है। बॉलीवुड के सनातन-विरोधी रवैये पर लोग अब इनकी खाल उतारने लगे हैं। तो क्या ऐसे में मुंबइया फिल्म इंडस्ट्री हिंदुओं को लेकर अपनी घटिया मानसिकता से बाहर आ चुकी है? अभिव्यक्ति की जिस आजादी के नाम पर हिंदू धर्म को नीचा दिखाया जाता है, क्या उसी तरीके से इस्लाम और ईसाई मजहब को लेकर यह इंडस्ट्री कहानियाँ लिख सकती है, उसे पर्दे पर उतारती है? बिना ज्यादा सोचे एकमात्र उत्तर जो दिमाग में आएगा, वो है – नहीं।

बॉलीवुड एक फट्टू इंडस्ट्री है। बॉलीवुड धंधा करने वाली कौम का नाम है। इन लोगों को पता है कि हिंदू को छोड़ कर ये अगर किसी और पर निशाना साधे तो ‘सर तन से जुदा’ निश्चित है, बिजनेस का बेड़ागर्क पक्का है। इसलिए हर बार ये मजाक उड़ाते हैं सनातनी परंपराओं का, हिंदुओं की आस्थाओं का। साल 2023 भी इनके लिए कोई अपवाद नहीं रहा। जब-जब इन्होंने हिंदू प्रतीकों का मजाक उड़ाया, नीचा दिखाया, OpIndia ने उसे खबर की शक्ल दी, प्रकाशित किया। बॉलीवुड की पूरे साल भर की नीच हरकतों को अब एकसाथ लेकर आए हैं हम। मकसद स्पष्ट है – जब तक इनकी मानसिकता को तोड़ेंगे नहीं, छोड़ेंगे नहीं!

दिसंबर 2023

  • बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर क्रिसमस के मौके पर केक पर दारू डलवा रहे थे और फिर आग लगाते हुए ‘जय माता दी’ कहते सुनाई पड़े। वीडियो में देख सकते हैं कि रणबीर कपूर जब केक पर शराब डलने के बाद जय माता दी कहते सुनाई पड़ते हैं, तभी उनके परिवार के अन्य लोग भी जय माता दी कहते हैं।
  • इजरायल और हमास के बीच चल रहे युद्ध के बीच मशहूर गायक लकी अली ने फिलीस्तीन जाने की इच्छा जताई। उन्होंने अपने एक्स अकॉउंट पर लिखा- “इंशाल्लाह मैं फिलीस्तीन जाना चाहता हूँ।” सोशल मीडिया पर इसको लेकर उन्हें जवाब मिला कि इनकी सारी मोहब्बत उम्माह के लिए है। क्योंकि इन्होंने कभी नहीं कहा कि ये भारत के साथ मिल कर पाकिस्तान से लड़ना चाहते हैं। मगर फिलीस्तीन जाने के लिए ये उतावले हैं।

नवंबर 2023

  • जैसे ही हिन्दू पर्व-त्योहार आते हैं, वैसे ही बॉलीवुड हस्तियाँ ज्ञान देने लगते हैं। दिवाली पर दीया मिर्जा ने वीडियो बना कर कहा – “कुछ ज़्यादा ही पैकेजिंग हो जाती है और काफी कचरा पैदा हो जाता है। इस दिवाली मुझे कुछ मत दीजिए। आप उन संगठनों का समर्थन करें जो पर्यावरण के स्वास्थ्य के लिए काम कर रहे हैं।” आश्चर्य यह कि यही दीया मिर्जा ईद-बकरीद या क्रिसमस पर इस तरह के ज्ञान नहीं देती दिखती हैं।

अक्टूबर 2023

  • सलमान खान की फिल्म ‘Tiger 3’ का एक गाना है – ‘लेके प्रभु का नाम’। इसमें कैटरीना कैफ सेक्सी कपड़ों में दिख रही हैं। कई अन्य लड़कियाँ भी इसी तरह की ड्रेस में नाचती हैं। गाने के बैकग्राउंड के लिए ‘लिंगनुमा आकृतियों’ का इस्तेमाल किया गया है। इस पर कई लोगों ने सवाल उठाया कि गाने में आखिर ‘प्रभु’ का नाम लेने की बात ही क्यों, इस्लाम के ‘खुदा’ या ‘अल्लाह’ का नाम क्यों नहीं?

सितंबर 2023

  • खालिस्तान समर्थक सिंगर शुभनीत सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी “पंजाब के लिए प्रार्थना करें” पोस्ट किया। इसमें भारत का बिगड़ा हुआ नक्शा दिखाया गया था। नक्शे से केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, पंजाब और उत्तर-पूर्वी राज्य गायब थे। यह पोस्ट भारत की संप्रभुता को चुनौती देने और खालिस्तान को बढ़ावा देने की एक कोशिश थी। इस गायक को सोशल मीडिया की ताकत का अहसास कराया गया। कैसे? भारत में इसके शो ‘स्टिल रोलिन इंडिया टूर’ रद्द करके।
  • गणपति उत्सव के दौरान चप्पल पहन कर पूजा करने पहुँचीं बॉलीवुड डायरेक्टर फराह खान। जब सोशल मीडिया यूजर्स ने सवाल किया तो फर्जी का सफाई पेश करने लगीं।
  • बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की पूर्व बीवी किरण राव का कहना है कि अब गलत मैसेज देने वाली फिल्में भी सैकड़ों करोड़ रुपए कमा रही हैं। ऐसी फिल्मों को कमाई करता देख उन्हें दुख होता है। यह दुख उन्होंने तब जाहिर किया जब ‘द केरल स्टोरी’, ‘गदर 2’, ‘कश्मीर फाइल्स’ जैसी फिल्मों ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की और ‘द वैक्सीन वार’ रिलीज होने वाली थी।
  • बॉलीवुड एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने कहा है कि कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचार का सच दिखाती फिल्म ‘कश्मीर फाइल्स’ के हिट से वह परेशान हो गए हैं। उन्होंने कहा, “मैंने ‘द केरल स्टोरी’ और ‘गदर 2’ जैसी फिल्में नहीं देखीं। परेशान करने वाली बात यह है कि ‘द कश्मीर फाइल्स’ जैसी फिल्में इतनी लोकप्रिय हैं। ऐसी फिल्में सभी गलत चीजों को सही दिखाते हैं और बिना किसी कारण के अन्य समुदायों को नीचा दिखाते हैं। यह एक खतरनाक प्रवृत्ति है।”
  • एक्टर प्रकाश राज ने तमिलनाडु के मंत्री और मुख्यमंत्री स्टालिन के बेटे उदयनिधि द्वारा दिए गए हिन्दू विरोधी बयान को दोहराते हुए कहा, “सनातन डेंगू बुखार की तरह है और इसे मिटाया जाना चाहिए। सनातन का खात्मा जरूरी है।” उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग सनातन धर्म को कायम रखने पर आक्रामक तरीके से बोलते हैं, वे हिंदू नहीं हैं।

अगस्त 2023

  • हिंदुओं के भगवान पर आधारित विवादास्पद फिल्म ‘ओ माय गॉड-2 (OMG-2)’ को सेंसर बोर्ड ने पास कर दिया। हस्तमैथुन, अप्राकृतिक सेक्स, लिंग, शराब, नग्नता के अलावा इस फिल्म में ‘स्त्री की योनि हवन कुंड है’ जैसे डायलॉग भी थे, जिसे सेंसर बोर्ड ने बदलने को कहा।
  • ‘ओ माय गॉड 2 (OMG 2)’ के निर्माताओं को महाकाल मंदिर के पुजारियों ने कानूनी नोटिस भेजा। पुजारियों का कहना है कि ट्रेलर में भगवान शिव को कचौड़ी खरीदते दिखाया गया। महाकाल मंदिर के पुजारी ने कहा कि भगवान शिव ने न सिर्फ कचौड़ी खरीदा बल्कि उनसे कचौरी बेचने वाले को पैसे भी माँगते दिखाया गया। इससे शिव भक्तों की भावनाएँ आहत हुईं।

जुलाई 2023

  • क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘Oppenheimer’ में अभिनेता और अभिनेत्री, दोनों ही बिस्तर पर नंगे हैं। युवती को पूरी तरह न्यूड दिखाया गया है और उसके स्तन पर्दे पर दिख रहे होते हैं। इसी सीन में आगे वो भगवद्गीता का श्लोक पढ़ती है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने पूछा कि आखिर भारत में सेंसर बोर्ड ने इस दृश्य को कैसे पास कर दिया? लोगों ने सवाल किया है कि क्या जिस तरह से सेक्स सीन में गीता को दिखाया गया है, वैसे किसी अन्य मजहब की पुस्तक दिखाई जा सकती है?
  • हिन्दू धर्म को लेकर कई ऐसी फ़िल्में बनी हैं, जिनमें तरह-तरह के सन्देश दिए जाते हैं। सुधारवादी फ़िल्में बनती हैं और धर्म को लेकर अच्छा-बुरा बताया जाता है। लेकिन इस्लामी आतंकवाद से संबंधित विषय पर फिल्म ’72 हूरें’ बनाने में 11 साल लग गए। और तो और जैसे ही ये रिलीज होने आई, वैसे ही धमकियों का दौर शुरू हो गया।
  • इस्लामी आतंकवाद के चेहरे को उजागर करती फिल्म ’72 हूरें (72 Hoorain)’ को लेकर भोजपुरी एक्ट्रेस सबीहा शेख आपत्ति जताई। उन्होंने कहा है कि ऐसी फिल्में लोगों को मजहबी आधार पर बाँटने के लिए बनाई जाती हैं। उन्होंने कहा, “इस फिल्म में कुरान को गलत तरीके से दिखाया गया है। कुरान किसी की जान लेना नहीं सिखाता।”

जून 2023

  • अशोक पंडित की फिल्म ’72 हूरें’ को सर्टिफिकेट देने से सेंसर बोर्ड ने इनकार कर दिया था। इससे कुरान का रेफरेंस हटाने को कहा गया था। लोगों ने सवाल किया कि जब भगवान श्रीराम, हनुमान और लक्ष्मण के अलावा माँ सीता को लेकर बनी फिल्म ‘आदिपुरुष’ में देवी-देवताओं को लेकर आपत्तिजनक संवाद और दृश्य पास हो गए, फिर ’72 हूरें’ को लेकर ही क्रिएटिव फ्रीडम का मर्दन क्यों?
  • भगवान श्रीराम और हनुमान जी को आपत्तिजनक रूप से प्रदर्शित करने के लिए इलाहाबद उच्च न्यायालय ने ‘आदिपुरुष’ फिल्म के निर्माताओं को खरी-खरी सुनाई। हाईकोर्ट ने पूछा कि आखिर एक समुदाय की सहिष्णुता के स्तर की बार-बार क्यों परीक्षा ली जा रही है?
  • 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘The Kerala Story’ को OTT पर खरीददार मिलने में दिक्कत हुई। ये सब तब हुआ, जब इसी साल आई ‘भीड़’ और ‘अफवाह’ जैसी प्रोपेगंडा फ़िल्में सुपर फ्लॉप होने के बावजूद OTT पर तुरंत रिलीज हो गई। ‘The Kerala Story’ में दिखाया गया था कि कैसे एक साजिश के तहत केरल में हिन्दू लड़कियों को निशाना बनाया जाता है और उनसे फँसा कर उनका धर्मांतरण और निकाह कर दिया जाता है।
  • रामायण पर आधारित फिल्म ‘आदिपुरुष’ के संवाद लेखक मनोज मुंतशिर शुक्ला ने अपने संवाद के बचाव के पीछे खूब तर्क दिया। उन्होंने अपनी गलती को छिपाने के लिए कुछ ऐसे तर्क भी दे डाले, जिसको लेकर लोग उन्हें धर्मद्रोही तक कहने लगे। उन्होंने कहा, “भगवान राम ने अपना पूरा जीवन मानव मूल्यों पर जिया है। उन्होंने कभी चमत्कार नहीं दिखाया। उनकी शक्तियाँ अर्जित की हुई थीं। जैसा उन्होंने कमाई थीं, वैसा हम और आप भी कमा सकते हैं। श्रीराम की कथा की विशेषता यही है।”
  • फिल्म ‘आदिपुरुष’ के डायलॉग लेखक मनोज मुंतशिर ने दावा किया है कि हनुमान जी भगवान नहीं थे। उन्होंने कहा कि हनुमान जी भगवान नहीं, बल्कि भक्त थे। उन्होंने कहा कि बजरंग बली श्रीराम की तरह बात नहीं करते हैं और हमने उन्हें भगवान बनाया है।
  • फिल्म ‘आदिपुरुष (Adipurush)’ के डायरेक्टर ओम राउत ने अभिनेत्री कृति सेनन को मंदिर परिसर में विदाई चुम्मा दिया। मंदिर प्रांगण में इस हरकत पर कई लोगों ने आपत्ति जताई। मंदिर प्रांगण में ‘गुडबाय किस’ पर मंदिर के प्रधान पुजारी ने भी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा, “यह निंदनीय कृत्य है। आप होटल के कमरे में जाकर यह सब कर सकते हैं। आपका व्यवहार रामायण और देवी सीता का अपमान करने जैसा है।”

मई 2023

  • The Kerala Story नसीरुद्दीन शाह के लिए एक प्रोपेगेंडा फिल्म है। नसीरुद्दीन ने कहा, “ऐसा लगता है कि हम नाजी जर्मनी की ओर बढ़ रहे हैं, जहाँ हिटलर के समय में फिल्म निर्माताओं को सर्वोच्च नेता हिटलर द्वारा उस समय के फिल्ममेकर्स को ऐसी फिल्में बनाने के लिए कहा जाता था, जिसमें उसकी तारीफ हो और यहूदियों को नीचा दिखाया जाए। ये खतरनाक चलन है।”
  • अभिनेता से नेता बने कमल हासन ने फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ पर निशाना साधा। कमल हासन ने सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्म को प्रोपेगेंडा फिल्म करार दिया। उन्होंने कहा, “सिर्फ ‘सच्ची कहानी’ लिख देना पर्याप्त नहीं होता। कहानी वास्तव में सच होनी चाहिए और ये (फिल्म) सच नहीं है।”
  • फिल्म ‘द क्रिएटर- सृजनहार’ के खिलाफ बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। बजरंग दल कार्यकर्ता हिरेन रबारी ने कहा, “यह फिल्म हमारे बच्चों को भारतीय संस्कृति से खुद को अलग करने और लव जिहाद के जाल में फँसने के लिए उकसाती है। फिल्म में युवाओं को माता-पिता से दूर रहकर गैर-धर्म के लोगों के साथ प्यार करने की सीख दी गई है।”
  • सोनाक्षी सिन्हा और विजय वर्मा की एक वेब सीरीज है ‘दहाड़’। इसमें दिखाया गया है कि ‘ठाकुरों की लड़की’ एक मुस्लिम लड़के के साथ भाग जाती है और हिन्दू संगठन पुलिस के कामकाज में बाधा डालते हैं। हिन्दू कार्यकर्ताओं को उपद्रव करने वाला दिखाया गया है।
  • हिंदू देवी देवताओं को गाली देकर पैसे कमाने वाले कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी को स्टार स्पोर्ट्स पर आईपीएल मैच के दौरान शो होस्ट करने का मौका मिला। स्टार स्पोर्ट्स पर हिंदूफोबिक कॉमेडियन को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए। लोग बोले – ‘Jio Cinema’ पर ही देखेंगे।

अप्रैल 2023

  • ‘द कश्मीर फाइल्स’ को जनता का काफी प्यार मिला लेकिन फिल्म के निर्माता अभिषेक अग्रवाल को Filmfare Awards 2023 में आमंत्रित तक नहीं किया गया। जबकि फिल्म को 7 कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया था। और तो और, ‘द कश्मीर फाइल्स’ को एक भी अवॉर्ड नहीं दिया गया।
  • बॉलीवुड सिंगर और संगीतकार एआर रहमान चेन्नई में हुए एक अवॉर्ड शो पहुँचे। साथ में उनकी बीवी भी थी। इस दौरान एआर रहमान को बीवी सायरा बानो से कहते हुए सुना गया, “हिंदी में मत बोलो, तमिल में बोलो।” ये ऐसे लोग हैं जो पूरे देश को जोड़ने के बजाय भाषा के आधार पर तोड़ने में लगे रहते हैं।
  • रैपर बादशाह (Badshah) की नई एलबम ‘सनक’ के गाने में अश्लील शब्दों के साथ भगवान भोलेनाथ को जोड़ा गया। गाने के लाइन कुछ इस तरह हैं, “कभी सेक्स तो कभी ज्ञान बाँटता फिरूँ, जो भी जलता है उसकी @##@# फाड़ता फिरूँ, भोलेनाथ के साथ मेरी बनती है…।” इसको लेकर उज्जैन के महाकाल मंदिर के पुजारी सहित कई शिव भक्तों ने आपत्ति जताई।
  • बॉलीवुड सिंगर मकसूद महमूद अली (लकी अली के नाम से मशहूर) ने कहा, ‘ब्राह्मण’ शब्द ‘अब्राहम’ से लिया गया है। अली ने अपने फेसबुक पोस्ट में दावे के साथ कहा, “ब्राह्मण’ नाम ‘ब्रह्मा’ से आया है और ‘ब्रह्मा’ शब्द की उत्पत्ति ‘अब्राम’ से हुई है… जिसे अब्राहम या इब्राहिम से लिया गया है।”

मार्च 2023

  • बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने एक फोटोशूट में लाल रंग के डीप-नेक आउटफिट के साथ माँ लक्ष्मी का नेकलेस पहना। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “यह लाल रंग मुझे कब छोड़ेगा।” इसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने तापसी को आड़े हाथों लेकर कहा – “वल्गर फोटो में माँ लक्ष्मी का हार पहनने पर तुम्हें शर्म आनी चाहिए।”
  • Netflix पर एक वेब सीरीज है, ‘राणा नायडू’ नाम की। इसमें एक किरदार है हिन्दू साधु का। उसका तकिया कलाम ‘अनंत आनंदम्’ है। ‘विजयवाड़ा महाराज’ नाम का ये किरदार मतलब हिंदू साधु बच्चों का यौन शोषण करने वाला होता है। ये और इसके शिष्य बार-बार ‘अनंत आनंदम्’ बोलते हैं। एक दृश्य में तो ‘विजयवाड़ा महाराज’ को गुप्तांग भी मुँह में लेकर अश्लील हरकतें करते हुए दिखाया गया है।
  • बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अपने परिवार के साथ होलिका दहन किया। इसके लिए शिल्पा ने अपने घर के अंदर होलिका दहन में बाँस का इस्तेमाल किया। साथ ही जूते पहनकर पूजा की। इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने उनको जमकर खरी-खोटी सुनाई। किसी ने लिखा कि होलिका कभी भी घर के अंदर नहीं जलाई जाती है। तो किसी ने कहा कि हिंदू धर्म में बाँस जलाना वर्जित है।

फरवरी 2023

  • बॉलीवुड अभिनेता नसीरुद्दीन शाह का कहना है कि अकबर ने कोई अलग मजहब नहीं चलाया। उनके अनुसार इतिहास की किताबों में गलत तथ्य पढ़ाए गए हैं। जबकि ऐसा माना जाता है कि दीन-ए-इलाही के नाम से अकबर ने एक मजहब चलाया था और इसमें इस्लाम का सबसे ज्यादा प्रभाव था।
  • बॉलीवुड एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने कहा कि मुगलों के योगदान को नकारा नहीं जा सकता। उनके अनुसार मुगल लूट-मार करने नहीं, बल्कि बसने आए थे। उन्होंने कहा कि अगर मुगल इतने ही बुरे थे तो उनका विरोध करने वाले लोग मुगलों द्वारा बनाई गई स्मारकों जैसे ताजमहल और लाल किले को गिरा क्यों नहीं देते?
  • बॉलीवुड गीतकार जावेद अख्तर फैज़ फेस्टिवल में शामिल होने के लिए पाकिस्तान गए। ये वही फैज अहमद हैं, जिन्होंने लिखा था, “सब ताज उछाले जाएँगे, सब तख्त गिराए जाएँगे। बस नाम रहेगा अल्लाह का।” भारत मे अक्सर देश विरोधी और हिंदू विरोधी प्रोपगेंडा में इस नज्म का प्रयोग किया जाता है।
  • सोशल मीडिया की ताकत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 2012 में रिलीज हुई फिल्म में हिंदू-घृणा से भरा सीन था। इसके लिए 2023 में एक्टर को माफी माँगनी पड़ी। ‘कमाल धमाल मालामाल’ नाम की फिल्म में श्रेयस तलपड़े हिंदुओं के पवित्र धार्मिक प्रतीक ॐ पर पैर रखे हुए थे। वीडियो जब वायरल हुआ तो श्रेयस तलपड़े ने माफी माँगी।

जनवरी 2023

  • ‘राजी’ फिल्म हरिंदर सिक्का की किताब ‘कॉलिंग सहमत’ पर बनाई गई थी। किताब में सहमत तिरंगे को पूजती थीं। मगर मेघना ने फिल्म से तिरंगे को ही निकाल दिया और फिल्म में पाकिस्तान के झंडे दिखाए। इसके अलावा फिल्म से राष्ट्रभक्ति के सीन ही हटा दिए गए, भारतीय एजेंट्स पर सवाल खड़ा किया गया और पाकिस्तानी आर्मी को नर्म दिल दिखाया।
  • हिंदू घृणा से सनी फिल्म मेकर लीना मणिमेकलई ने अपनी डॉक्यूमेंट्री ‘काली’ के पोस्टर में हिंदुओं की आराध्य देवी माँ काली को सिगरेट पीते हुए दिखाया। इतनी घटिया हरकत के बावजूद लीना मणिमेकलई ने कहा कि एक रचनात्मक फिल्म मेकर के रूप में उनका इरादा किसी की धार्मिक भावना को ठेस पहुँचाना नहीं था। इसके खिलाफ कई राज्यों में एफआईआर दर्ज हुई।
  • शाहरुख़ खान की फिल्म ‘पठान’ के गाने ‘बेशरम रंग’ में दीपिका पादुकोण को भगवा बिकनी में दिखाए जाने के बाद हिन्दू संगठनों ने आपत्ति जताई। इसके बाद मानवी तनेजा नामक एक अभिनेत्री ने वीडियो डाल कर इससे भी घटिया हरकत की। वो वीडियो में ‘भगवा आइसक्रीम’ खाती हुई दिख रही और कह रही, “ये मेरी आइसक्रीम है, इसको मैं चाटूँगी। ये लो भक्त, तुम चाटो। चाटो-चाटो। कोई समस्या है?”
  • सोनी टीवी ने प्रसिद्ध ‘क्राइम पेट्रोल’ के एक एपिसोड में ‘अहमदाबाद-पुणे मर्डर’ नाम से कार्यक्रम प्रसारित किया। यह एपिसोड श्रद्धा वालकर हत्या का नाट्य रूपांतरण था। लेकिन इस नाट्य रूपांतरण में श्रद्धा और आफताब का धर्म बदलकर दिखाया गया। इसमें श्रद्धा का नाम ईसाई लड़की एना फर्नांडिस रखा गया, जबकि उसकी हत्या करने वाले आफताब का हिंदू नाम मिहिर रखा गया।

14 ऑटो वाले, 150 CCTV, 100 फोन नंबर: इजरायली दूतावास के बाहर धमाके मामले की जाँच जामिया की ओर मुड़ी, अल्लाह-हू-अकबर लिखकर किया था विस्फोट

इजरायली दूतावास के पास 26 दिसंबर 2023 को हुए धमाके के मामले में पुलिस अब तक छह संदिग्धों और 14 ऑटो चालकों से पूछताछ कर चुकी है। इसी क्रम में खबर ये भी है कि दिल्ली पुलिस ने जाँच की दिशा को जामिया की तरफ मोड़ा है, वो अब जामिया से लेकर इजरायली दूतावास तक के पूरे रूट की जाँच कर रही है। इसमें करीब 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी शामिल है।

जामिया से इजरायली दूतावास तक के रास्तों की सावधानीपूर्वक जाँच के अलावा पुलिस ने एक लंबे कद के व्यक्ति को संदिग्ध माना है। अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है। कोशिश है आरोपित जल्द से जल्द गिरफ्तार हों।

हमलावरों को पकड़ने के लिए पुलिस की तकनीकी टीम भी काम में जुटी है। वह फोन कॉल्स का विश्लेषण कर रही है, जिसके तहत 100 से अधिक संदिग्ध फोन नंबरों की पहचान हुई है। इन नंबरों के बारे में अधिक जानकारी जुटाने के प्रयास चल रहे हैं, लेकिन बताया जा रहा है कि कुछ नंबर इसमें से बंद हो गए हैं।

राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) और दिल्ली पुलिस के फोरेंसिक विशेषज्ञों द्वारा विस्फोट स्थल से पत्तियों और मिट्टी के नमूने भी एकत्र किए गए हैं। एनएसजी बम स्क्वाड टीम द्वारा दिल्ली पुलिस को एक विस्तृत सीलबंद रिपोर्ट सौंपने वाली है, जिसमें अहम जानकारियाँ होने की उम्मीद है।

बता दें कि 26 दिसंबर 2023 को इजरायली दूतावास से 260 मीटर दूर नंदास हाउस के गेट नंबर -4 पर धमाका हुआ था। इस जगह पर सीसीटीवी कैमरा भी नहीं था। दूतावास के पास तैनात एक सुरक्षा अधिकारी ने घटना को स्पष्ट रूप से याद करते हुए कहा, “मैंने शाम करीब 5 बजे एक तेज आवाज़ सुनी, यह आवाज टायर फटने जैसी थी। मैंने एक पेड़ के पास धुआँ भी देखा।”

धमाके के बाद मौके पर पहुँची दिल्ली पुलिस को यहाँ से एक पत्र बरामद हुआ था जिसमें जिहाद और अल्लाह-हू-अकबर जैसे नारों और गाजा में चल रहे युद्ध का जिक्र किया गया था। एक पन्ने के इस पत्र को टाइप किया गया था और इजरायल के झंडे में लपेटकर यहाँ छोड़ा गया था। इस पत्र में इजरायल के खिलाफ जिहाद जारी रखने की धमकी दी गई थी। शुरुआत में इस मामले में दो लोगों को संदिग्ध के तौर पर पहचाना गया था, लेकिन उनकी भूमिका अभी तक साफ नहीं हो सकी है। बता दें कि इज़राइल और हमास के बीच चल रहे तनाव की वजह से इजरायली दूतावास के आसपास सुरक्षा उपायों को काफी बढ़ा दिया गया है।

गलाकाट प्रतियोगिता, परिवार की उम्मीदों का भार… विद्यार्थियों की आत्महत्या में कोटा ने इस साल बना दिया अनचाहा ‘रिकॉर्ड’, हॉस्टलों में एंटी-हैंगिंग डिवाइस

कभी इंजीनियरिंग-मेडिकल की तैयारी के लिए छात्र-छात्राओं के लिए सबसे पसंदीदा जगह के रूप में उभरा राजस्थान का कोटा, अब आत्महत्या की फैक्ट्री बन चुका है। यहाँ हर साल हजारों छात्र-छात्राएँ आँखों में सपने लेकर आते हैं। इनमें से कुछ विभिन्न कारणों से दुनिया को अलविदा कह जाते हैं। पिछले कुछ वर्षों में कोटा में आत्महत्या की प्रवृत्ति में भारी इजाफा हुआ है।

साल 2023 में कोटा में 26 विद्यार्थियों ने आत्महत्या कर ली। यह आँकड़ा डराने वाला है। पिछले साल यह आँकड़ा 15 था। यह कोटा में छात्रों में आत्महत्या करने का अभी तक का सबसे अधिक आँकड़ा है। अगर इसके लिए कोई निरोधात्मक उपाय नहीं किए गए तो इस प्रवृत्ति में कमी आने की कोई संभावना नहीं दिख रही।

छात्रों में आत्महत्या करने की बढ़ रही प्रवृत्ति के कारण वहाँ के मकान, हॉस्टल, लॉज, पीजी आदि जगहों के मालिक भी परेशान हैं। मालिकों ने मकानों एवं हॉस्टलों के कमरे के पंखों में एंटी-हैंगिंग डिवाइस लगाना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही बालकनियों और लॉबी में लोहे की जाली लगा रहे हैं, ताकि आत्महत्या के लिए कोई जगह ना मिले।

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के रहने वाले रमेश कुमार (बदला हुआ नाम) ऐसे ही एक बदनसीब पिता हैं। उन्होंने अपने सबसे बड़े बेटे को मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए कोटा भेजा था, लेकिन इस साल उनके बेटे ने अपने हॉस्टल के रूम में आत्महत्या कर ली थी। अब उन्होंने अपने छोटे बेटे को कोटा से वापस लाने के निर्णय लिया है, जो इस साल के शुरू में वहाँ गया था।

रमेश का कहना है कि उनके दोनों बच्चे अलग-अलग हॉस्टल में रहते थे। उन्होंने कहा कि उन्होंने सोचा था कि वे साल 2024 में अपनी पत्नी को कोटा भेजेंगे, ताकि किराए का कमरा लेकर दोनों बच्चों को अपने साथ रख सके। इससे उन्हें घर जैसी सुविधा भी मिलती और बच्चे आराम से तैयारी कर पाते। इससे पहले ही यह दुर्घटना हो गई।

उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि उनके बच्चे इंजीनियरिंग या मेडिकल के बेस्ट कॉलेज में पढ़ें, लेकिन यह काम जीवन की कीमत लगाकर नहीं होना चाहिए। इसलिए उन्होंने अब अपने छोटे बेटे को वापस बुलाने का निर्णय लिया है। रमेश का कहना है कि अब जोखिम लेने का उनका कोई इरादा नहीं है।

इंजीनियरिंग के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) और मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (एनईईटी) जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए हर साल लगभग दो लाख छात्र-छात्राएँ कोटा जाते हैं। गला काट प्रतियोगिता और माता-पिता की आकांक्षाओं के बोझ तले डूबे छात्र-छात्राएँ यहाँ कोचिंग के मायाजाल में उलझे रहते हैं।

कोटा प्रशासन द्वारा एंटी हैंगिंग डिवाइस और बालकनी में नेट लगाने के निर्देश के साथ-साथ कोटा पुलिस ने हॉस्टल वार्डनों को ‘दरवाज़े पर दस्तक’ अभियान में हिस्सा लेने के लिए कहा है। इसके साथ ही मेस कर्मचारियों और टिफिन देने वालों को यह रिपोर्ट करने के लिए नियुक्त किया गया कि यदि कोई छात्र बार-बार मेस से अनुपस्थित रहता है और बिना खाए टिफिन पाया जाता है तो इसकी जानकारी दें।

शहर पुलिस ने प्रतियोगी परीक्षा के उम्मीदवारों में तनाव और अवसाद के शुरुआती लक्षणों का पता लगाने के लिए एक समर्पित स्टूडेंट सेल की स्थापना की है। अधिकारियों के मुताबिक, सेल में 11 पुलिसकर्मी शामिल हैं। उन्हें इसलिए चुना गया क्योंकि सभी की उम्र 40 के आसपास है और उनके किशोर बच्चे हैं, जिससे उन्हें छात्रों के सामने आने वाली चुनौतियों को समझने में मदद मिलेगी।

‘₹1 करोड़ का कर्ज, भाई की नौकरी गई, माफ़ी माँगने गए परिवार को भगा दिया’: जेल से निकले मनीष कश्यप ने साझा किया दर्द, बोले – बिहार में बनाऊँगा ‘कुरुक्षेत्र’

YouTuber त्रिपुरारी तिवारी उर्फ मनीष कश्यप ने जेल से रिहा होने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार को आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया है। उन्होंने सीएम नीतीश और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला है।

मनीष कश्यप 9 महीने तमिलनाडु और बिहार की जेलों में कैद रहने के बाद 23 दिसंबर, 2023 को बेउर जेल से रिहा हुए। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर आकर अपना दर्द और परेशानी साझा करते हुए नीतीश सरकार को जमकर कोसा। इस वीडियो में न सिर्फ उन्होंने अपना दर्द साझा किया है, बल्कि नीतीश सरकार की नाकामियों पर भी बात की है।

मनीष कश्यप ने इस वीडियो में कहा, “अरे क्यों किए मेरे साथ ऐसा, मुझे जेल में डालते, मेरे परिवार के साथ ऐसा क्यों किया? मेरे परिवार को क्यों परेशान किए? मेरे भाई की नौकरी छूट गई।”

वो आगे कहते हैं, “मैं आज कम से कम 1 करोड़ रुपए कर्जा में हूँ। मेरा परिवार और मेरा भाई जब माफी माँगने गया तो आप लोगों ने कहा भगा दो इसे। मेरा परिवार डर गया था क्योंकि आप लोगों ने मेरे ऊपर NSA लगा दिया था। आपलोगों ने मुझे भारत का सबसे बड़ा अपराधी बना दिया।”

मनीष कश्यप ने आगे कहा, “एक कुरुक्षेत्र श्रीकृष्ण ने हरियाणा में बनाया था और एक कुरुक्षेत्र मैं बिहार में बनाऊँगा।” मनीष कश्यप ने बिहार के प्रति अपने लगाव की बात करते हुए कहा कि जैसे माँ अपने बच्चे को बगैर किसी भेदभाव के प्यार करती है वो भी बिहार को वैसे ही प्यार करते हैं।

यही नहीं बीजेपी सांसद मनोज तिवारी से मुलाकात का एक वीडियो अपने एक्स हैंडल पर शेयर करते हुए मनीष कहते नजर आ रहे हैं कि उन्हें पता नहीं था कि दिल्ली में उनके एक बड़े भाई बैठे हुए हैं।

वो आगे कहते हैं, “हमने तो बीजेपी सरकार से भी अनेकों सवाल किए हैं, बहुत सारे वीडियो बनाए हैं, लेकिन बीजेपी वालों ने मेरी गर्दन दबाने का प्रयास नहीं किया।” उन्होंने कहा, “मेरे 5000 वीडियो हैं, जिनमें से कई मैंने भाजपा शासित प्रदेशों में घूम-घूम कर भी बनाए हैं। YouTube पर सारे पड़े हुए हैं। सारे प्रमाण मौजूद हैं, कोई भी जाकर देख सकता है।”

मनीष कश्यप ने बीजेपी सांसद मनोज तिवारी को अपने घर आने का आमंत्रण भी दिया, जिसे उन्होंने मंजूर भी किया। इस दौरान मनीष ने अपना दर्द भी उनसे साझा किया।

मनीष ने उनसे कहा, “मैं आपको उस घर में बुलाना चाहता हूँ जिस घर का कुर्की हुआ। 9 महीने बाद NSA मेरे ऊपर से हटा दिया गया। मेरा तो 9 महीना बर्बाद हो गया। कोर्ट ने कह दिया कि NSA गलत तरीके से लगाया गया। अगर NSA नहीं लगा होता तो मेरा 9 महीना बचता।”

उन्होंने आगे कहा, “मेरी इज्जत तार -तार कर दी गई, जिस घर को मेरे दादा जी ने बनाया था जो चीन के युद्ध में लड़े हैं मैं वो 4 बीघा जमीन दिखाऊँगा जो भारत सरकार ने इस युद्ध में लड़ने के दौरान मेरे दादाजी को दिया दी थी। मेरे घर से वो जमीन 3 किलोमीटर की दूरी पर है। मेरा पूरा क्षेत्र जानता है कि रामसागर तिवारी को ये सम्मान के रूप में दी गई है।”

बता दें कि मनीष कश्यप पर तमिलनाडु सरकार ने NSA लगाया था। यूट्यूबर कश्यप पर तमिलनाडु में बिहार के मजदूरों को लेकर कथित तौर पर फर्जी वीडियो शेयर करने का आरोप लगा था। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।

छिपाता रहा वामपंथी मीडिया, बताता रहा OpIndia: नूंह हिंदू-विरोधी हिंसा, AMU में ISIS मॉड्यूल, हल्द्वानी का लैंड जिहाद… 2023 की टॉप-10 ग्राउंड रिपोर्ट

ग्राउंड रिपोर्टिंग एक ऐसा माध्यम है जो पाठकों के बीच मीडिया संस्थान की विश्वसनीयता को बढ़ाता है और हर वो पक्ष सामने रखने में मदद करता है जो बाकी जगह मौजूद नहीं होता।

साल 2023 में हमने ऐसी कई ग्राउंड रिपोर्ट कीं। फिर चाहे वो AMU और ISIS के बीच निकले कनेक्शन पर हो, मुख्तार अंसारी के इलाके में जाकर उसके काले चिट्ठे का पता लगाना हो। हमने नूँह में हुई हिंसा पर भी हर खबर पहुँचाई थी और हल्दवानी में रेलवे की जमीन पर होते कब्जे की भी। हमने साहिल साक्षी हत्याकांड का भी खुलासा किया था और ये भी बताया था कि कैसे शिव बारात से पहले श्रद्धालुओं पर जामा मस्जिद से पथराव हुआ।

साल 2023 खत्म होने को है तो एक बार फिर ऑपइंडिया द्वारा कवर की गई टॉप 10 ग्राउंड रिपोर्ट को संक्षिप्त तरीके से आपको याद दिला रहे हैं ताकि आपका विश्वास हमारी रिपोर्ट्स पर हमेशा बरकरार रहे।

1. नूंह हिंदू-विरोधी हिंसा की ग्राउंड रिपोर्ट: हरियाणा के नूंह इलाके में जलाभिषेक यात्रा निकाल रहे हिन्दुओं पर हमला किया गया। ऑपइंडिया ने यहाँ पहुँच ग्राउंड रिपोर्टिंग की। कुछ ऐसी बातें जो मेनस्ट्रीम मीडिया छिपा रही थी, हमने पाठकों तक उसे पहुँचाई।

  • इसमें एक थी अभिषेक की हत्या। उसे न सिर्फ गोली मार दी गई बल्कि उनका गला काटकर सिर को पत्थरों से कूच दिया गया। यह सब ISIS और तालिबान के स्टाइल में किया गया।
  • शक्ति सैनी तो नूंह की जलाभिषेक यात्रा में शामिल भी नहीं थे। मुस्लिम दंगाइयों ने उन्हें भी मार डाला। शक्ति सैनी मिठाई की दुकान में काम करते थे। उन्हें दुकान से अपहरण कर कहीं और ले जाया गया और बाद में मारकर फेंक दिया गया।
  • प्रदीप कुमार नल्हड मंदिर के पास हुए हमले में सुरक्षित बचा कर नूंह पुलिस लाइन तक लाए गए थे। लेकिन मुस्लिम दंगाई भीड़ को उनकी सटीक मुखबिरी मिली। वो जैसे ही पुलिस लाइन से घर जाने लगे, घेर कर मार डाला।
  • नूंह हिंदू-विरोधी हिंसा में एक गुरुकुल में घुस रही थी मुस्लिम भीड़। वो मंजर इतना खौफनाक था कि वहीं काम करने वाला एक व्यक्ति ‘विक्षिप्त’ सा हो गया। मुस्लिम बाहुल्य भाड़स गाँव के इस गुरुकुल को 1992 में बाबरी ढाँचा ध्वस्त होने के बाद तबाह कर दिया गया था

2. साहिल-साक्षी हत्याकांड की ग्राउंड रिपोर्ट: दिल्ली के शाहबाद डेयरी में हुई साक्षी की निर्मम हत्या पर आपने जो रिपोर्ट्स हमारी साइट पर पढ़ी उसकी एक-एक जानकारी ग्राउंड रिपोर्ट पर जाकर एकत्रित की गई थी।

  • ग्राउंड रिपोर्टिंग से ही हमें पता चला कि जहाँ साक्षी की हत्या हुई वहाँ से थोड़ी दूर AAP विधायक का भी ऑफिस था, जिन्होंने हत्या के बाद फौरन अपने कार्यालय से बैनर हटवा लिए थे ताकि किसी को पता न चले घटना कार्यालय के पास की है।
  • इलाके में एक अवैध मजार भी मिली। पूछा तो पता चला कुछ समय से इस इलाके में बांग्लादेशियों की भी घुसपैठ है। पब्लिक पार्क पर मुस्लिम आबादी ने कब्जा कर लिया है। लड़कियाँ घूमती है तो उनसे छेड़खानी होती है। लव जिहाद के भी मामले इलाके से आते रहते हैं।

3. हल्द्वानी में रेलवे की जमीन पर कब्जे की ग्राउंड रिपोर्ट– साल की शुरुआत में हल्दवानी में सरकारी जमीन को कब्जे से मुक्त का आदेश आया था। इसके बाद हल्ला मचाया गया कि मुस्लिमों से उनकी जमीन ली जा रही है। वामपंथी मीडिया ने इस नैरेटिव को फैलाने में खूब साथ दिया। लेकिन जब हम ग्राउंड पर गए तो तस्वीर कुछ और थी।

  • ग्राउंड पर हमें इलाका शांत मिला। जब पूछा वो प्रदर्शनकारी कहाँ गए जिन्हें मीडिया दिखा रहा है तो पता चला कि वो लोग सिर्फ तब जुटते हैं जब वामपंथी मीडिया आए।
  • हमने इस दौरान ये भी देखा कि एक पत्रकार उस भीड़ को क्लास दे रहा था कि क्या, कैसे, कितना बोलना है और बता रहा था वो उनकी बात द वायर पर चलाएगा।
  • थोड़ी देर ग्राउंड पर और रुके तो एक मुस्लिम शख्स मिला जिसने बताया कि वो लोग तो यहाँ सालों से बिना जमीन खरीदें रह रहे हैं।
  • बातचीत में यह भी सामने आया कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किए रखने के लिए ये लोग महिलाओं और बच्चों का भी इस्तेमाल करते हैं। इसमें मदरसे के हाफिज और लोकल नेता सब सपोर्ट करते हैं।
  • फिर भी मीडिया उनका पक्ष दिखाती है लेकिन हल्दवानी में जिन हिंदुओं की जमीन मुस्लिम कब्जाते हैं, उनके मंदिर तोड़ते हैं, उन्हें त्योहार नहीं मनाने देते… उस पर कोई कवरेज नहीं होती, न सवाल उठाया जाता है।

4. राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास संस्थान (NIMHR) का मदरसे सा हाल: इस बारे में साल की शुरुआत जनवरी में ही पता चला था कि जिस NIMHR का उद्घाटन पीएम मोदी ने किया उसे इस संस्थान के डिप्टी रजिस्ट्रार मोहम्मद अशफाक ने मदरसे सा बना दिया है

  • संस्थान के छात्रों ने तीन पन्नों का लेटर अशफाक के खिलाफ PMO को भेजा था जिसमें आरोप थे कि वो मनमाने ढंग से संस्थान चलाता है। हिंदू चरित्रों के बारे में उल-जुलूल बात करता है।
  • इस मामले पर ऑपइंडिया ने विस्तृत रिपोर्ट की थी जिसपर संज्ञान लेकर PMO ने जाँच शुरू की थी और ABVP ने भी डिप्टी रजिस्ट्रार के खिलाफ प्रदर्शन किया था।
  • अंत में फैसला आया था कि NIHMR ने डिप्टी रजिट्रार अशफाक को निकाल दिया है।

5. पलामू में शिव बारात पर हमला, जामा मस्जिद से पथराव: झारखंड के पलामू में फरवरी को महाशिवरात्रि के लिए तोरणाद्वार लगा रहे श्रद्धालुओं पर पथराव और आगजनी की घटना सामने आई थी। ऑपइंडिया ने जब इसकी ग्राउंड से पड़ताल की तो कुछ बिंदु सामने आए।

  • लोकल सामाजिक कार्यकर्ता से बात के दौरान पता चला कि पलामू में ये हमला जामा मस्जिद से हुआ था। भीड़ ने मस्जिद की छत से हिंदुओं पर पेट्रोल बम तक फेंके थे।
  • उसके बाद अपनी ही दुकान तोड़कर हिंदुओं को फँसाने की साजिश भी रची गई थी। कार्यकर्ता ने इस घटना को गजवा-ए-हिंद का ट्रायल बताया था।
  • इस घटना पर प्रशासन पर एक तरफा कार्रवाई करने के आरोप लगे थे। साथ ही ये भी कहा गया था कि हिंदू पुरुषों की तलाश में महिलाओं से मारपीट की गई।
  • इतना ही नहीं कुछ दिन बाद पत्रकार कमलेश कुमार सिंह पत्रकार के साथ भी पुलिस ने निर्ममता से मारपीट की थी। इसमें उनका सिर फूट गया था। महिलाओं के रोने-पीटने पर उन्हें लहूलुहान करके छोड़ा था।

6.दिल्ली के कट्टर ईसाई अधिकारी ने दोस्त की बेटी से किया रेप: अगस्त माह में दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में डिप्टी डायरेक्टर प्रेमोदय खाखा पर एक बच्ची के साथ बलात्कार का आरोप लगा था। ऑपइंडिया ने इस पर भी रिपोर्ट की थी। 

  • हमारी पड़ताल में निकल कर आया कि प्रेमोगय खाखा सरकारी अधिकारी होते हुए कट्टर ईसाई था। उसने पहले अपने ही दोस्त की मृत्यु के बाद उसकी बेटी से 3 माह तक रेप किया था और उसकी पत्नी बच्ची को गर्भपात की दवाई देती थी।
  • आगे की छानबीन में ये निकलकर आया कि खाखा ने सिर्फ बच्ची से दुष्कर्म नहीं किया था। ऑफिस में भी वो 3 अन्य महिलाओं का उत्पीड़न कर चुका था।
  • सबसे हैरान करने वाली बात यह थी कि दिल्ली हाई कोर्ट इस बाबत आप सरकार को कई पत्र लिख चुकी थी मगर उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं थी।

7. मुख्तार अंसारी सीरीज: योगी सरकार ने जब से मुख्तार अंसारी के खिलाफ कार्रवाई शुरू की, तब से ये मुद्दा गरमाया हुआ था। ऐसे में हमने मुख्तार के काले चिट्ठों पर स्थानीयों से बात करके ग्राउंड रिपोर्ट की।

  • इस दौरान पता चला कि गैंगस्टर मुख्तार ने अंसारी यूनिवर्सिटी बनाने के लिए मंदिर की करोड़ों रुपए की जमीन पर कब्जा किया था और अधिकारी उसे खाली कराने से भी डरते थे।
  • मुख्तार का खौफ पुलिस में इतना था कि अधिकारी उसके डर से सूअर पकड़ने के लिए पानी में घुस जाते थे। वह पत्रकारों को राइफल से पीटता था और बड़े से बड़ा नेता या पुलिस अधिकारी कुछ नहीं कह पाते थे।
  • ग्राउंड रिपोर्टिंग के दौरान हमें ये भी पता चला कि वो मुख्तार जिसके खौफ से मऊ कांपता था वो एक समय में ब्लैक टिकट बेचता था। इसके अलावा जो उसके दादा के ब्रिगेडियर होने की कहानी भी स्थानीयों ने झूठी बताई।
  • उस पर दर्ज हत्या के केसों और उनसे जुड़ी कहानियों को भी हमने इसी दौरान रिपोर्ट किया था।

8.योग कारोबार हुआ ₹8 लाख करोड़ पार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया योग कॉन्सेप्ट आज जमीनी स्तर और बाजार के स्तर पर कैसे फल फूल रहा है। इस पर हमने योग टीचरों से बात करते हुए एक रिपोर्ट की थी।

  • इसमें मुख्यत: बताया गया था कि कैसे योग एक करियर की तरह उभरा है जिसमें महिलाएँ सक्रिय होकर अपना भविष्य बना रही हैं। इसके अलावा WHO ने भी योग का लोहा माना है और अमेरिका में इसका कितना क्रेज बढ़ा है इस सब पर हमने इस रिपोर्ट में बताया था।
  • ग्लोबल योगा मार्केट की रिपोर्ट का हवाल देकर बताया था कि 2022 में योग का कारोबार 8 लाख करोड़ रुपए पहुँच चुका है।

9.ऋषिकेश में थीं घरों में दरगाहें, करवाई गई ध्वस्त- सितंबर 2023 में ऋषिकेश में तोड़ी जाने वाली दरगाहों को लेकर खबर आई। ऑपइंडिया ने इस मामले पर स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता चंद्रभूषण शर्मा से बात करके पूरा मामला समझा किया

शर्मा ने बताया कि ऋषिकेश व आसपास 200 से अधिक मजारें घरों के अंदर बन चुकी हैं। इन घरों में पुरोहित से लेकर सैनिक और व्यापारियों के घर भी थे। जब इस बात पर प्रश्न उठे तब स्थानीयों को समझाकर उन मजारों को तुड़वाने का कार्य हुआ।

10. AMU ISIS सीरीज: उत्तर प्रदेश पुलिस की एटीएस ने इस वर्ष जब अलीगढ़ ISIS मॉड्यूल का खुलासा किया तो ऑपइंडिया ने हर कार्रवाई की खबर आप पर सक्रिय रूप से पहुँचाई और इन आतंकियों का अलीगढ़ यूनिवर्सिटी से क्या कनेक्शन था ये भी बताया।

  • इस सीरीज के दौरान चाहे AMU से पीएचडी करने वाले ISIS आतंकी वजीउद्दीन की छत्तीसगढ़ से गिरफ्तारी की बात हो या उसकी सास की अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में नौकरी करने की… हमने हर पहलू को आपके सामने रखा।
  • ये भी बताया कि अलीगढ़ ISIS मॉड्यूल के कुल 7 आतंकी एटीएस ने पकड़े हैं और अब्दुल-फैजान नाम के आतंकियों को वो तलाश रहे हैं, जिनपर 25 हजार का इनाम भी रखा गया है।
  • इसके अलावा इनके मकसद, इनके कट्टरपंथी कनेक्शन, इनकी जिहाद की बैयत, किस ऐप से एक दूसरे से जुड़े थे, कैसे हथियार जमा कर रहे थे ये सब हमने अपनी रिपोर्ट में आपको बताया था।

राजस्थान के रेगिस्तान में आएगा ‘चक्रवात’, पहुँच रही UAE की सेना: ‘जायद तलवार’ के बाद अब ‘डेजर्ट साइक्लोन’

भारत और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास होने वाला है। इसे नाम दिया गया है ‘Desert Cyclone’, जिसका समान हिंदी अर्थ लगाएँ तो इसे ‘रेगिस्तानी तूफ़ान’ कहा जा सकता है। हालाँकि, संयुक्त सैन्य अभ्यासों को इस तरह का नाम दिया जाना कोई नई बात नहीं है। राजस्थान में 2 जनवरी से लेकर 15 जनवरी तक भारत-UAE की सेनाओं का संयुक्त सैन्य अभ्यास चलेगा। ‘डेजर्ट साइक्लोन 2024’ के तहत दोनों सेनाएँ मिल कर ड्रिलिंग करेंगी।

शहरी इलाकों में ऑपरेशन चलाने को लेकर दोनों एक-दूसरे के साथ अपने अनुभव साझा करेंगे। साथ ही कई नई चीजें भी साथ मिल कर सीखेंगे। भारतीय सेना ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल ने इस ऑपरेशन के बारे में जानकारी दी है। भारत और UAE के बीच संबंध काफी पुराने हैं। आर्थिक रूप से खासकर दोनों देश एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। रक्षा उपकरणों के निर्माण, विकास और रख-रखाव से लेकर सूचनाएँ एवं सिद्धांतों को साझा करने के लिए भी जॉइंट मिलिट्री ऑपरेशन्स का इस्तेमाल किया जाता है।

हाल के दिनों में डिफेंस ट्रेनिंग और डिफेन्स इन्वेंट्री की सप्लाई के मामले में भी भारत और UAE ने एक-दूसरे के साथ सहयोग किया है। थोड़ा पीछे जाएँ तो सितंबर 2008 में दोनों देशों की वायुसेनाओं ने अबुधाबी स्थित अल-धफरा बेस पर संयुक्त अभ्यास किया था। अबुधाबी में हर 2 वर्ष पर होने वाले ‘इंटरनेशनल डिफेन्स एक्सहिबिशन (IDEX)’ में भी भारत नियमित रूप से हिस्सा लेता रहा है। अब राजस्थान के थार रेगिस्तान में दोनों देशों की सेनाएँ मिल कर अभ्यास करेंगी।

दो देशों की सेनाएँ साथ मिल कर इसीलिए भी अभ्यास करती हैं, ताकि एक-दूसरे की काबिलियत को भी सीख सकें। हर देश की सेना अलग-अलग भौगोलिक परिस्थितियों में काम करने को लेकर दक्षता रखती है। इसी साल 2023 में भारतीय नौसेना के ‘INS विशाखापत्तनम’ और ‘INS त्रिकांड’ ने कमांडर ऑफ रियर एडमिरल विनीत मैकार्टी के नेतृत्व में ‘वेस्टर्न फ्लीट (FOCWF)’ ने ‘ज़ायद तलवार’ नामक द्विपक्षीय अभयास में UAE की नौसेना के साथ अभ्यास में हिस्सा लिया था।

आधिकारिक रूप से भारत और UAE के बीच कूटनीतिक रिश्ते 1972 से शुरू हुए, जब UAE ने नई दिल्ली में अपना दूतावास खोला। इसके अगले ही साल भारत ने भी UAE में अपना दूतावास स्थापित किया। दोनों देशों के नौसेना जहाज आपस में संपर्क में रहते हैं और नियमित रूप से एक-दूसरे के साथ सहयोग करते हैं। UAE में भारत के क्रिकेट टूर्नामेंट IPL का आयोजन भी हो चुका है। UAE एक समृद्ध देश है, जहाँ भारत के कई लोग काम भी कर रहे हैं।

2024 में BJP आई तो छीन लेगी वोट देने का अधिकार: PM मोदी के अयोध्या रोड शो के बाद तिलमिलाए अखिलेश यादव, रोया ‘संविधान बचाने’ का रोना

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने दावा किया है कि भाजपा 2024 में सत्ता में आने के बाद लोगों को वोट नहीं देने देगी। अखिलेश यादव ने ये दावा उत्तर प्रदेश के एटा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा। अखिलेश यादव ने इसके अलावा उत्तर प्रदेश में 2024 लोकसभा में सभी सीटें जीतने का दावा भी किया है। उन्होंने कहा कि यह लोकसभा चुनाव संविधान बचाने को लेकर लड़ा जाएगा। हालाँकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि संविधान किससे खतरे में हैं।

गौरतलब है कि अखिलेश यादव का यह बयान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अयोध्या में रोड शो के बाद आया है। प्रधानमंत्री मोदी ने 30 दिसंबर, 2023 को अयोध्या में श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा से पहले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नए अयोध्या जंक्शन और एयरपोर्ट का लोकार्पण किया। इसी के साथ प्रधानमंत्री को मिले भारी जनसमर्थन से भाजपा ने 2024 के लोकसभा चुनावों की टोन सेट कर दी है।

सपा के मुखिया अखिलेश यादव एटा में जनसभा को संबोधित करने और मेजर केपी सिंह यादव की प्रतिमा का अनावरण करने पहुँचे थे। गौरतलब है कि एटा की लोकसभा सीट पर अभी उतर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के बेटे राजवीर सिंह भाजपा से सांसद हैं। यह सीट 2004 के बाद से सपा नहीं जीत पाई है जबकि यह अखिलेश के गृह जिले मैनपुरी के प्रभाव क्षेत्र वाली सीट है। अखिलेश यादव ने इस दौरान श्रीराम मंदिर को लेकर कहा कि, जिसे भगवान बुलाते हैं वह जाता और जब बुलाते हैं तब जाता है। वह श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निमंत्रण के विषय में बात कर रहे थे।

अखिलेश यादव, विपक्षी पार्टियों के INDI गठबंधन में भी शामिल हैं। हालाँकि, उत्तर प्रदेश में सीट बँटवारे को लेकर कुछ तल्खी की खबरें भी सामने आई हैं। यहाँ वह कॉन्ग्रेस को ज्यादा सीट देने के मूड में नहीं हैं। कॉन्ग्रेस वहीं दूसरी तरफ बराबरी का हक उत्तर प्रदेश में चाहती है। समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश में भाजपा के सामने मुख्य विपक्षी दल है। 2019 के लोकसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी ने मायावती की बहुजन समाज पार्टी से गठबंधन किया था। हालाँकि, इससे उन्हें कोई खास फायदा नहीं हुआ था और वह मात्र पाँच सीट जीतने में कामयाब हुए थे। इस बार भी समाजवादी पार्टी, कॉन्ग्रेस और रालोद से गठबंधन की जुगत लगा रही है।

अखिलेश यादव, विपक्षी पार्टियों के INDI गठबंधन में भी शामिल हैं। हालांकि, उत्तर प्रदेश में सीट बँटवारे को लेकर कुछ तल्खी की खबरें भी सामने आई हैं। यहाँ वह कॉन्ग्रेस को ज्यादा सीट देने के मूड में नहीं हैं। कॉन्ग्रेस वहीं दूसरी तरफ बराबरी का हक उत्तर प्रदेश में चाहती है।

‘ऑस्ट्रेलिया से वापस ली जाएगी वर्ल्ड कप ट्रॉफी’, ‘Zomato डिलीवरी गर्ल’ और ‘बिहार में सोना’… 2023 की टॉप-10 खबरें

हर साल की तरह वर्ष 2023 में भी हमारे पाठकों ने हमारा खूब साथ दिया। हमने बस प्रयास किया था कि समय से आप तक हर खबर पहुँचाएँ, लेकिन आपने उसे बड़ी तादाद में पढ़कर हमारा खूब उत्साह बढ़ाया।

खबर चाहे खेल जगत की हो, राजनीति की हो, सोशल मीडिया की हो या देश-समाज की। आपने जो विश्वास हम पर दिखाया उसके लिए हम आभारी हैं। साल खत्म होते-होते आइए एक नजर उन टॉप 10 खबरों पर डाल लेते हैं जो आप लोगों द्वारा सबसे अधिक पढ़ी गईं।

1. ऑस्ट्रेलिया से वापस ली जाएगी ट्रॉफी

साल 2023 में वर्ल्ड कप का जो क्रेज था, वो शायद ही किसी और चीज का रहा हो। लेकिन जब फाइनल में भारत के हाथ से ट्रॉफी गई तो करोड़ों भारतीयों की आस टूट गई। ऐसे में खबर फैली की ऑस्ट्रेलिया से वापस ली जाएगी वर्ल्ड कप की ट्रॉफी, 3 मैचों से होगा चैंपियन का फैसला।

ये खबर वास्तविकता में एक व्यंग्य थी, जिसे कुछ लोग हकीकत समझ कर शेयर कर रहे थे। ऑपइंडिया ने आपको इस खबर की सच्चाई बताते हुए रिपोर्ट की थी, जिसे आप पाठकों ने रिकॉर्ड तोड़ पढ़ा।

2. MMS लीक होने के बाद इन्फ्लुएंलर गुनगुन गुप्ता ने कर ली आत्महत्या? 

19 साल की इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर गुनगुन गुप्ता का MMS लीक होना सोशल मीडिया पर काफी वायरल मुद्दा था, जिसके चलते कई जगह ये अफवाह भी फैली कि उन्होंने आत्महत्या कर ली है। उनकी तस्वीरों पर माला डालकर ब्रेकिंग न्यूज लिखकर खबरें फैलाई गईं।

लेकिन अपने पाठकों को हमने इस खबर का फैक्ट चेक करके दिया, जिसका निष्कर्ष निकला था कि गुनगुन गुप्ता ने आत्महत्या नहीं की है। कुछ दिन बाद उनका सोशल मीडिया पर पोस्ट भी देखने को मिला था।

3. वर्ल्ड कप में शामी, सिराज, बुमराह को अलग गेंद: पाकिस्तानी क्रिकेटर

वर्ल्ड कप में भले ही भारत जीत न सका, लेकिन इस बात में कोई संदेह नहीं है कि उन्होंने फाइनल तक पहुँचने के लिए वर्ल्ड कप के हर मैच में शानदार प्रदर्शन किया। ये प्रदर्शन इतना उत्कृष्ट था कि हर मैच में उनकी जीत देख पाकिस्तानी क्रिकेटर ने इस पर सवाल भी खड़े किए थे।

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर हसन रजा ने ABN News चैनल पर एंकर से बात करते हुए अंपायर, थर्ड अंपायर, BCCI, ICC आदि पर गंभीर आरोप लगाए थे। हसन ने कहा था कि मोहम्मद शामी, मोहम्मद सिराज या जसप्रीत बुमराह अगर सीम या स्विंग करा पा रहे हैं तो इसकी वजह है उनको दी जाने वाली अलग तरह की गेंद।

पाकिस्तान के इस पूर्व क्रिकेटर की बेबुनियाद बात का खूब मजाक बना था।

4. डीपफेक का शिकार हुईं सचिन तेंदुलकर की बेटी

भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ सारा तेंदुलकर के होने की अफवाहों को हकीकत बताने के लिए कुछ लोगों ने डीपफेक का इस्तेमाल किया था। डीपफेक तस्वीर में सारा के साथ खड़े उनके भाई को हटाकर शुभमन गिल की तस्वीर लगा दी गई।

बाद में इस फोटो को वर्ल्ड कप के समय बहुत फैलाया गया। हालाँकि रश्मिका मंदाना के साथ हुई डीपफेक की घटना के बाद लोग जागरूक हो गए थे और उन्हें समय नहीं लगा समझने में कि सारा तेंदुलकर भी उसी डीपफेक का शिकार हुई हैं।

5. ऑरी को जानने में उत्सुक दिखे लोग

बॉलीवुड की हर अभिनेत्री के साथ क्लोज पोज देने वाला ऑरी साल 2023 की चर्चित हस्तियों में शुमार था। वो क्या करता है और कैसे उसकी बॉलीवुड हिरोइनों से नजदीकियाँ हैं? इस पर हमने जो रिपोर्ट की थी, उसे पाठकों ने खूब पढ़ा। इसमें ऑरी को लेकर इंटरनेट पर मौजूद हर जानकारी हमने आप तक पहुँचाई थी।

6. शॉर्ट्स पहनकर दिखी Zomato की डिलीवरी गर्ल

अक्टूबर में एक वीडियो सामने आई थी जिसमें एक लड़की जोमैटो की टीशर्ट पहनकर लक्जरी बाइक चला रही थी। इस वीडियो ने लोगों का ध्यान अपने ऊपर खूब खींचा था और इसके बारे में जानने में भी उत्सुक दिखे थे कि ये लड़की वाकई डिलीवरी गर्ल है या फिर सिर्फ वायरल होने का स्टंट है।

वीडियो को लेकर खुद zomato संस्थापक दीपिंदर ने बाद में बताया था कि इस वीडियो से उनका कोई लेना-देना नहीं है। लड़की उनकी कंपनी की नहीं है। न ही उसे प्रचार के लिए हायर किया गया है।

7. छत्तीसगढ़ में हिंदू युवक की हत्या

घटना छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले की थी। बिरनपुर गाँव में दो स्कूली छात्रों की साइकिल से टक्कर हो गई थी। इसे लेकर मुस्लिम युवक ने हिंदू छात्र के हाथ पर काँच की बोतल से हमला किया। हाथ फ्रैक्चर हुआ तो परिजनों ने सवाल किया। इस पर विवाद बढ़ा और मुस्लिम भीड़ ने हिंदुओं के घर तलवार से हमला कर दिया। इस घटना में भुनेश्वेर साहू नामक व्यक्ति की मौत हो गई थी।

8. मेहताब ने बीवी का सेक्स वीडियो किया वायरल

अपनी बीवी के साथ सेक्स वीडियो रिकॉर्ड करके उसे उसके घरवालों को भेजने वाले मेहताब के खिलाफ इस वर्ष के मार्च माह में शिकायत दर्ज हुई थी। मामला मध्य प्रदेश के खंडवा का था। मेहताब की बीवी ने आरोप लगाया था कि उसके शौहर ने उनके बेडरूम में सीसीटीवी लगवाया था और शारीरिक संबंध बनाते समय वीडियो बनाता था। बाद में उसे महिला के पिता और भाई को भेज दिया था।

9. घोड़ी से दुष्कर्म

यूपी के बरेली में घोड़ी का दुष्कर्म का मामला हैरान करने वाले था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस पर संज्ञान लिया था और मामले में 5 लोगों को नामजद करके उन्हें गिरफ्तार किया गया था। आरोपितों के नाम जीशान, रिज़वान, आमिर, भगवत और देवेंद्र थे। घटना की जानकारी होने के बाद स्थानीय निवासी बहुत नाराज हुए थे। वीडियो में दिख रहा था कि इन लोगों ने घोड़ी को एक जगह बाँधकर उसकी लगाम पकड़कर उसके साथ यौन संबंध बनाए।

10. बिहार में मिला सोने का अकूत भंडार

भारत के बिहार में मिला सोने का अकूत भंडार… ये खबर नवंबर में आई थी। गरीबी की मार झेल रहे प्रदेश में यह किसी खुशखबरी से कम नहीं थी। इसलिए इस खबर को भी पाठकों ने खूब पढ़ा। इसमें बताया गया था कि बांका जिले के जयपुर थाना क्षेत्र के चंदे पट्टी गाँव में सुनहरे पत्थर के बारे में GSI को जानकारी मिली है, जहाँ सोने की खदान होने का अनुमान है। GSI की टीम पहुँचकर खुदाई कर रही है जबकि स्थानीयों में खुशी का माहौल है।

गणतंत्र दिवस की झाँकी पर भी विपक्ष की बाँटने वाली राजनीति: 56 में से 35 प्रस्ताव नामंजूर, जानिए क्यों गलत है केरल, बंगाल और तमिलनाडु से भेदभाव वाले दावे

केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों के इस दावे को खारिज कर दिया है कि राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड से उनकी झाँकी को अस्वीकार करना राजनीति से प्रेरित है। सरकार ने मुख्यमंत्रियों के उन दावों का खंडन किया और कहा कि यह निर्णय गैर-राजनीतिक विशेषज्ञों की एक समिति द्वारा किया गया है। इसे क्षेत्रीय गौरव के साथ नहीं जोड़ा जाना चाहिए।

कहा जा रहा है कि केंद्र के सूत्रों ने कहा, “यह एक गलत मिसाल है, जिसे राज्यों के मुख्यमंत्रियों द्वारा एक वस्तुनिष्ठ प्रक्रिया के परिणाम को केंद्र और राज्यों के बीच टकराव के बिंदु के रूप में चित्रित करने के लिए अपनाया गया है। यह देश के संघीय ढाँचे को काफी हद तक नुकसान पहुँचाता है। इन मुख्यमंत्रियों के पास शायद कोई सकारात्मक एजेंडा नहीं है, इसलिए हर साल गलत सूचना के तहत उसी पुरानी चाल का सहारा लेना पड़ रहा है।”

यह बयान ऐसे समय में आया है, जब गणतंत्र दिवस परेड में केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों की झाँकियों को अस्वीकार कर दिया गया है। विपक्ष दलों द्वारा शासित सभी राज्यों ने केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि यह सब कुछ जानबूझकर किया गया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र में अपना गुस्सा और निराशा व्यक्त किया है।

ममता बनर्जी ने यह भी कहा कि उनके राज्य की झाँकी को बिना स्पष्टीकरण के खारिज कर दिया गया था। केरल के कुछ नेताओं ने इसे केंद्र सरकार द्वारा किया गया अपमान बताया है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन ने अपने पत्र में कहा कि जुलूस में तमिलनाडु के प्रमुख मुक्ति नायकों की झाँकी शामिल नहीं करने से उन्हें निराशा हुई।

इस मामले में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से तुरंत हस्तक्षेप करने की अपील की।

झाँकी की चयन प्रक्रिया

झाँकियों का फैसला केंद्र सरकार नहीं करती। इसके चयन के लिए रक्षा मंत्रालय एक विशेषज्ञ पैनल नियुक्त करता है जिसमें कला, संस्कृति, चित्रकला, मूर्तिकला, संगीत, वास्तुकला, नृत्य जैसे विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख लोग शामिल होते हैं। सुझाव देने से पहले समिति प्रस्तुतियों के विषय, विचार, डिज़ाइन और दृश्य प्रभाव पर विचार करती है।

समय की कमी के कारण कुछ ही सुझावों को मंजूरी दी जा सकी। इस वर्ष राज्यों और केंद्रीय मंत्रालयों से प्राप्त 56 प्रस्तावों में से 21 को आगे विचार के लिए चुना गया। यह कहना कि केरल, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के साथ गलत व्यवहार किया जा रहा है, गलत होगा।

दरअसल, नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने 2018 और 2021 में केरल की झाँकी को स्वीकार किया था। इसी तरह, तमिलनाडु की झाँकी को 2016, 2017, 2019, 2020 और 2021 में स्वीकार कर लिया गया था। पश्चिम बंगाल की झाँकी को 2016, 2017, 2019 और 2021 में स्वीकार किया गया था।

ममता बनर्जी ने केंद्र पर राज्य की झाँकी को अस्वीकार कर नेताजी सुभाष चंद्र बोस का अपमान करने का भी आरोप लगाया है। हालाँकि, मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि इस वर्ष की झाँकी में केंद्र सरकार के केंद्रीय लोक निर्माण विभाग में नेताजी को एक विषय के रूप में शामिल किया गया है। इसलिए, बंगाल सरकार द्वारा नेताजी के अपमान का लगाया जाने वाले आरोप का कोई सवाल ही नहीं उठता।

राम भजनों को करो सोशल मीडिया पर शेयर, माहौल राम मय हो जाएगा: PM मोदी ने 108वीं बार की ‘मन की बात’ , कहा- ये एपिसोड है बेहद खास

साल 2023 के आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के साथ मन की बात की। उन्होंने देश-विदेश से लेकर मनोरंजन, खेल आदि क्षेत्रों में भारत की उपलब्धियों पर बात करते हुए कहा कि आने वाले वर्ष देश और ज्यादा बेहतर होगा। बस 2024 में इसी भावना और मोमेंटम को बनाए रखना है। बता दें मन की बात का उनका ये 108वाँ मन की बात का संस्करण था।

इसकी शुरुआत में उन्होंने कहा, “हमारे यहाँ 108 अंक का महत्व है, उसकी पवित्रता, एक गहन अध्ययन का विषय है। माला में 108 मनके, 108 बार जप, 108 दिव्य क्षेत्र, मंदिरों में 108 सीढ़ियाँ, 108 घंटियाँ, 108 का ये अंक असीम आस्था से जुड़ा हुआ है। इसलिए ‘मन की बात’ का 108वाँ एपिसोड मेरे लिए और खास हो गया है।”

पीएम मोदी ने भारत के इनोवेशन हब बनने पर बात की और कहा कि 2015 में ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स में 81वीं रैंक थी और आज ये रैंक 40 हो गई है। इस कार्यक्रम के दौरान क्रिकेटर हरमन प्रीत कौर, एक्टर अक्षय कुमार ने भी अपनी बातें रखीं। प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात में क्षेत्रीय भाषा और मातृभाषा पर बात की। साथ ही झारखंड के जनजातीय गाँव में बच्चों को कुडुख मातृभाषा में शिक्षा की अनूठी पहल की सराहना की।

उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर 70 हजार अमृच सरोवरों का निर्माण हुआ। इसके अलावा साल 2023 में पेटेंट्स की संख्या भी बहुत ज्यादा रही। उन्होंने देश के 5 वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने पर खुशी जाहिर की। सफलतापूर्व जी-20 समिट के आयोजन पर खुशी जताई।

उन्होंने मनोरंजन क्षेत्र की चर्चा करते हुए नाटू-नाटू गाने को मिले ऑस्कर का जिक्र किया तो द एलीफेंट व्हिस्पर को मिले सम्मान के बारे में बात करने से नहीं चूके। उन्होंने देश के खिलाड़ियों द्वारा एशियन गेम्स में किए गए उत्कृष्ट प्रदर्शन पर भी बात की। देश को याद दिलाया कि 107 खिलाड़ियों ने एशियन पैरा गेम्स में 11 मेडल जीते। वहीं वर्ल्ड कप में भी क्रिकेटरों के प्रदर्शन ने सबका दिल जीता।

उन्होंने राम मंदिर का जिक्र कर कहा इसे लेकर पूरे देश में उत्साह, उमंग है। लोग अपनी भावनाओं को अलग तरह से व्यक्त कर रहे हैं। उन्होंने ये भी कहा कि कुछ दिनों में श्रीम राम और अयोध्या को लेकर कई सारे नए गीत, नए भजन, बनाए गए हैं। बहुत से लोग नई कविताएँ भी लिख रहे हैं। इसमें बड़े-बड़े अनुभवी कलाकार भी हैं तो नए उभरते युवा साथियों ने मन मोह लेने वाले भजनों की रचना की है।

उन्होंने मन की बात में अपील करते हुए कहा, “हम सभी लोग ऐसी सारी रचनाओं को एक कॉमन हैशटैग #shrirambhajan के साथ शेयर करें। मेरा आपसे अनुरोध है कि हैशटैग श्री राम भजन के साथ अपनी रचनाओं को सोशल मीडिया पर शेयर करें। ये संकलने, भावों का, भक्ति का, ऐसा प्रवाह बनेगा जिसमें हर कोई राम मय हो जाएगा।”