Home Blog Page 1397

जिस विदेशी ब्लॉगर को मुंबई में शेख और अंसारी ने जबरन चूमा, अब पीली शर्ट वाले ने उसके नितम्बो को… अयोध्या पुलिस ने शुरू की जाँच

दिसंबर 2022 में मुंबई में दक्षिण कोरिया की महिला ब्लॉगर म्योची (Mhyochi) को जबरन चूमने की घटना सामने आई थी। अब इस महिला ब्लॉगर के साथ कथित तौर पर अयोध्या में अभद्रता हुई है। पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है।

म्योची का आरोप है कि अयोध्या के राम की पौड़ी इलाके में रविवार (12 नवम्बर 2023) को दीपोत्सव कार्यक्रम के दौरान एक व्यक्ति ने उनके साथ अभद्रता की। इस बावत उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया। हालाँकि बाद में उन्होंने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया।

यह मामला अयोध्या कोतवाली थाना क्षेत्र का है। 12 नवम्बर को दक्षिण कोरियाई यूट्यूबर दीपावली का कार्यक्रम देखने के लिए राम की पौड़ी पर थीं। आरोप है कि इस दौरान पीली टी शर्ट पहने एक व्यक्ति ने उनके नितम्बों को गलत ढंग से छुआ।

पहली बार म्योची को लगा कि शायद भीड़ में ऐसा गलती से हुआ हो। लेकिन आरोपित ने दूसरी बार वही हरकत दोहराई। इस पर म्योची ने पीली शर्ट वाले युवक को डाँटा। यह देख कर आसपास के लोग जमा हो गए और उन्होंने भी आरोपित को डाँटा-फटकारा।

इसके बाद म्योची अपने बॉयफ्रेंड के साथ मौके से चली गईं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस घटना की शिकायत करने के दौरान पहले तो म्योची को लगा कि शायद लोग उन्हें ही गलत कहेंगे और इसे भारत की छवि खराब करने की साजिश बताएँगे। लेकिन होटल आ कर उन्होंने इस पर गंभीरता से विचार किया और बाकी महिलाओं की सुरक्षा आदि के लिए आरोपित को सामने लाने का फैसला किया। बकौल म्योची वह यौन उत्पीड़न की शिकार वो पीड़िता नहीं बनना चाहती हैं, जो चुपचाप सब सह ले।

साथ ही म्योची ने अपनी भारत यात्रा को अद्भुत और यादगार बताया है। उन्होंने इस घटना से किसी और को कुछ भी गलत न सोचने की नसीहत देते हुए कहा है कि एक व्यक्ति की खराबी से सारे समाज को गलत नहीं कहा जा सकता है। उन्होंने अपने अंदर भी बुराइयाँ होने की बात कही। अपनी भारत यात्रा को आगे भी जारी रखने की बात कहते हुए सभी को दीपावली की शुभकामना दी है।

चित्र साभार- Mhyochi

गौरतलब है कि मुंबई के खार इलाके में म्योची को जब मोबीन और अंसारी ने जबरन चूमा था, तब वे लाइव स्ट्रीमिंग कर रही थीं। इस दौरान 1000 से ज्यादा लोग लाइव जुड़े हुए थे। दोनों आरोपितों का पुलिस ने चालान किया था, जिन्हे बाद में कोर्ट से जमानत मिल गई थी।

बाबर-औरंगजेब को टाइट नहीं किया तो CM बनने का क्या फायदा: MP में कॉन्ग्रेस पर बरसे हिमंता, पूछा- क्या मुल्ला पैदा करना सरकार का काम

मध्य प्रदेश चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी की ओर असम के सीएम हिमंता बिस्व सरमा ने भोपाल में जनसभा को संबोधित करते हुए कॉन्ग्रेस पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि कॉन्ग्रेस को वोट देने का मतलब होगा बाबर और औंरगजेब को वोट देना। उन्होंने कहा कि जहाँ प्रधानमंत्री मोदी देश को विश्व गुरु बनाने के सपने देख रहे हैं, वहीं कॉन्ग्रेस नेता सिर्फ एक दूसरे के कपड़े फाड़ने की राजनीति में लगे हैं।

उन्होंने कहा, “आज कमलनाथ पूछते हैं कि क्या राम मंदिर भाजपा का है? अरे राम मंदिर भाजपा का है या नहीं अलग बात है लेकिन राम मंदिर कॉन्ग्रेस का तो बिलकुल नहीं है। इतना सोच-समझ लो। अगर ऐसा होता तो जवाहरलाल नेहरू- इंदिरा गाँधी-राजीव गाँधी के वक्त में ही राम मंदिर बन जाता।” वो पूछते हैं जनता से कि अगर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नहीं होते तो क्या देश में रामलला का मंदिर बन पाताय़ इसके बाद वो कहते हैं कि कमलनाथ अपने आपको बड़ा ‘हनुमान भक्त’ बताते हैं तो वो बताएँ कि आजतक वो रामलला के मंदिर क्यों नहीं गए?

सरमा बोले कि ये कॉन्ग्रेसी राम मंदिर इसलिए नहीं जाते क्योंकि इससे देश के ‘बाबर’ लोग उनसे नाराज हो जाएँगे। इसलिए वो रामलला मंदिर नहीं जाते। सीएम सरमा ने यह भी पूछा कि हमास ने इजरायल पर इतना बड़ा धमाका किया लेकिन इनकी ओर से हमास पर कभी नहीं बोला गया कि उसने गलती की है। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि इन्हें आसपास जो ‘हमास’ हैं उनकी चिंता ज्यादा है।

आगे सीएम सरमा ने बताया कि पिछले दिनों एक रैली के दौरान उनकी बाबर-औरंगजेब की टिप्पणी पर से कुछ लोग नाराज होकर उनकी शिकायत निर्वाचन आयोग में कर दिए थे, जिसके जवाब में उन्होंने यही कहा- “अगर मुख्यमंत्री होकर मैं बाबर-औरंगजेब को टाइट नहीं करूँगा तो मेरा मुख्यमंत्री बनने का क्या फायदा। इनको टाइट करने के लिए ही तो मैं मुख्यमंत्री बना हूँ।”

उन्होंने बताया की उनके सीएम बनने के बाद उनके पास फाइल आई कि मदरसा के शिक्षक को सैलरी देनी है। इस पर उन्होंने पूछा कि इससे क्या पैदा होता है, क्या मिलता है तो जवाब आया कि मुल्ला। इतना सुन वह बोले- “क्या मुल्ला पैदा करना सरकार का काम है क्या? ये मुल्ला पैदा करने की दुकान बंद करो, डॉक्टर इंजीनियर पैदा करने की दुकान खोलो।”

मुख्यमंत्री कहते हैं कि आर्टिकल 370 हटाना हो या रामलला के मंदिर बनने की बात हर बार कहा गया कि ये लोग (कट्टरपंथी) नाराज होंगे, हल्ला होगा… लेकिन सब कुछ हो गया। मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है ये लोग क्या कर पाए, कुछ नहीं।

वहीं कॉन्ग्रेस के समय में संसद पर हमला हो गया तब भी ये लोग कुछ नहीं कर पाए। बस कहते रहे- हम क्या कर सकते हैं उनके पास परमाणु है। पर, वही स्थिति जब मोदी सरकार में आई तो उन्होंने पठानकोट में हमला करने का जवाब मिला और पाकिस्तान न्यूक्लियर रखते हुए कुछ नहीं कर पाया।

उन्होंने भारत की कामयाबियों को गिनाते हुए कहा कि इस देश पर अगर कोई आँख उठाकर देखेगा तो वो जल जाएगा चाहे वो औरंगजेब हो चाहे बाबर। कॉन्ग्रेस बार बार कह रही है कि सरकार बदलो मध्यप्रदेश में। कर्नाटक में बदलकर देख ली न- अकबर बाबर को विटामिन मिल गया है। मध्यप्रदेश में भी अगर इनकी सरकार आई तो आज ये लोग जो 10 इंच का सीना लेकर घूम रहे हैं ये 30 इंच का करके घूमेंगे ये सोचकर कि उनकी सरकार आ गई।

मिट्टी के दीपक बेच रही थी हिन्दू लड़की, माजिद ने लात मारकर तोड़ा सामान: Video वायरल, पुलिस पहुँचने पर भीड़ ने किया विरोध

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में माथे पर टीका लगाए एक बच्ची रो रही है। उसे कहते भी सुना जा सकता है कि किसी ने उसके मिट्टी के दीपक तोड़ दिए। घटना का पता चलने पर पुलिस ने इस पर संज्ञान लिया। उन्होंने केस दर्ज करके जाँच की तो पाया आरोपित का नाम माजिद है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। घटना शनिवार (11 नवम्बर 2023) की है। मामले में जाँच व कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक यह मामला मुरादाबाद जिले के थानाक्षेत्र बिलारी का है। यहाँ की व्यस्त नई सड़क बाजार में एक नाबालिग हिन्दू लड़की पिछले 2 दिनों से मिट्टी के दीपक और खिलौना मकान बेचने आ रही थी। इसी बाजार में अब्दुल वाज़िद के बेटे माज़िद की चश्मा और बेल्ट आदि बेचने की दुकान है। पीड़िता का आरोप है कि माज़िद पिछले 2 दिनों से उसे डाँट रहा था। वह इसे बेफालतू में लगाई गई दुकान बताता था। आरोपित माज़िद पीड़िता पर दबाव बना रहा था कि वो अपने दीपक कहीं और जा कर बेचे।

बताया जा रहा है कि पीड़िता ने उसे समझाया कि दीवाली को बस 1 दिन बाकी है उसका सामान न हटाया जाए। हालाँकि माज़िद पर इस मिन्नत का कोई फर्क नहीं पड़ा। शनिवार को आरोपित अचानक बच्ची की टोकरी के पास आया। आरोप है कि उसने पहले पीड़िता को उल्टा सीधा कहा और बाद में टोकरी पर लात मार कर सारा सामान बिखेर दिया। इस हरकत से मिट्टी के कई दीपक और खिलौना घर टूट गए। मुरादाबाद के स्थानीय पत्रकार ने इस घटना की वीडियो बनाई जो बाद में वायरल हो गई।

पुलिस ने इस घटना का संज्ञान लिया है और आरोपित की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। एक अन्य वायरल वीडियो में आरोपित को पकड़ने पहुँचे पुलिस सब इंस्पेक्टर से भीड़ को उलझते देखा जा सकता है। भीड़ द्वारा माज़िद की गिरफ्तारी का विरोध किया जा रहा है। खुद माज़िद भी पुलिस के साथ जाने को तैयार नहीं हो रहा है। मिल रही जानकारी के मुताबिक फिलहाल पीड़िता के पिता को कुछ लोगों ने समझा-बुझा कर इस केस में समझौता करवा दिया है। हालाँकि पुलिस के मुताबिक मामले में अन्य कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

उल-जलूल लोगों को छोड़िए… प्रमोद कृष्णम ने कॉन्ग्रेस की ‘चांडाल चौकड़ी’ को बताया राम, गाय, गंगा और गीता नफरत करने वाला तो भड़के रणदीप सुरजेवाला

कॉन्ग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने अपनी पार्टी के हिन्दू विरोधी रवैये पर करारा हमला बोला है। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने एक्स (पहले ट्विटर) पर कहा है कि उनकी पार्टी में एक चाण्डाल चौकड़ी ऐसी है जो प्रभु राम के अलावा गाय, गंगा, गायत्री और गीता से भी नफरत करती है।

आचार्य प्रमोद कृष्णम कॉन्ग्रेस का पक्ष रखते दिखते हैं। उन्होंने 2019 में लखनऊ से कॉन्ग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा था। हाल ही में उन्होंने टीवी पर कहा कि कॉन्ग्रेस के कुछ नेता राम से नफरत करते हैं। ये कॉन्ग्रेस नेता हिन्दू नाम तक से नफरत करते हैं। आगे उन्होंने यह भी कहा कि जो राम से नफरत करता है, वह हिन्दू नहीं है।

कॉन्ग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम के इस बयान पर भाजपा के राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने ट्वीट किया। त्रिवेदी ने प्रमोद कृष्णम के जरिए कॉन्ग्रेस के हिन्दू विरोधी कदमों को रेखांकित किया है। इस पर प्रमोद कृष्णम ने रिप्लाई किया है।

उन्होंने लिखा, “आप मेरी वेदना का राजनैतिक लाभ उठाने का प्रयास कर रहे हैं और आपको करना भी चाहिए, लेकिन ये शाश्वत सत्य है कि हमारी पार्टी में एक ऐसी चाण्डाल चौकड़ी है, जो राम से ही नहीं गाय, गंगा, गीता और गायत्री से भी नफ़रत करती है।”

प्रमोद कृष्णम के बयान के बारे में पूछे जाने पर मध्य प्रदेश चुनाव के दौरान कॉन्ग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा था कि आप इस प्रकार के उल-जलूल लोगों को छोडिए। इस पर भी उन्होंने रणदीप पर करारा हमला किया है।

उन्होंने कहा, “कॉन्ग्रेस के भाग्य की विडंबना यही है कि एक ऐसे लफ़ंडर को पार्टी का महासचिव बना रखा गया है, जिसने राज्यसभा के चुनाव में विधायक रहते हुए भाजपा के उम्मीदवार और Zee न्यूज़ के मालिक सुभाष चंद्रा को जितवाने का पाप सिर्फ़ एक अश्लील CD के प्रसारण को रुकवाने के लिए किया।”

आचार्य प्रमोद कृष्णम के श्रीराम को लेकर बयान के कारण कई कॉन्ग्रेसी नेता उनसे चिढ़े हुए हैं। प्रियंका गाँधी के निजी सचिव संदीप सिंह ने प्रमोद को सलाह दी है कि वह संघ की शाखाओं में जाना शुरू कर दें।

‘T राजा सिंह का मर्डर कर दूँगी’: असदुद्दीन ओवैसी के सामने मुस्लिम महिला ने BJP विधायक को लेकर दी धमकी, AIMIM प्रमुख को बताया ‘शेर माँ का बच्चा’ – वीडियो

तेलंगाना में 30 नवंबर, 2023 को विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में सत्ताधारी BRS, हैदराबाद में प्रभाव रखने वाली BRS, विपक्षी कॉन्ग्रेस और उभरती हुई भाजपा – सब मैदान में डटे हुए हैं। चुनाव से ऐन पहले भाजपा ने अपने विधायक T राजा सिंह का निलंबन वापस लेकर उन्हें हैदराबाद के गोशमहल से प्रत्याशी बनाया। वहीं असदुद्दीन ओवैसी अपना हैदराबाद का गढ़ मचाने में लगे हैं। वहाँ उनके 7 विधायक हैं। साथ ही वहाँ की नगरपालिका पर भी उनकी ही पार्टी का कब्ज़ा है।

असदुद्दीन ओवैसी के भाई विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी हिन्दुओं के खिलाफ घृणात्मक बयान देने के कारण चर्चा में रहे हैं। उन्होंने हिन्दुओं को धमकाते हुए 15 मिनट के लिए पुलिस हटाने की धमकी दी थी। वहीं अब असदुद्दीन ओवैसी का एक नया वीडियो सामने आया है। चुनाव प्रचार के दौरान के इस वीडियो में एक महिला विधायक टी राजा सिंह की हत्या की बात कह रही है। महिला ओवैसी को देख कर बार-बार कहती है, “शेर माँ का बच्चा है ये।”

इसके बाद वो कहती है, “दुश्मनों को खत्म करो। मुसलमानों की दुआ है बेटा आपलोगों को। सारी दुनिया आपलोगों के पीछे है। उस मजलूम कमीने, राजा सिंह के मोहल्ले से मुझे खड़ा करो। मैं उसका मर्डर कर दूँगी।” असल में असदुद्दीन ओवैसी उस महिला के घर पर वोट माँगने पहुँचे थे। खास बात ये है कि इस वीडियो में हत्या की धमकी वाले बयान पर उस महिला को ओवैसी टोकते भी नहीं हैं। महिला उनके कामयाब होने की दुआ भी देती है।

उधर राजा सिंह भी गोशमहल से बतौर विधायक हैट्रिक लगाने के लिए तैयार हैं। उनके खिलाफ BRS ने नंदकिशोर व्यास को उतारा है। राजा सिंह ने तेलंगाना में भाजपा सरकार बनने की बात भी कही है। उन्होंने ओवैसी भाइयों पर केवल अपनी संपत्ति बढ़ाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इनके कारण पुराने हैदराबाद शहर के मुस्लिम पिछड़े ही रह गए। उन्होंने कहा कि ओवैसी मुस्लिमों के वोट बीआरएस को बेचते हैं। राजा सिंह ने कॉन्ग्रेस पर भी निशाना साधा।

केरल की वामपंथी सरकार का दोमुँहापन: पहले इजरायल भेजे मंत्री और अब कह रहे हम उसके साथ नहीं, फिलिस्तीन के साथ

केरल के वामपंथी मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा है कि ‘भाजपा के इजरायल के समर्थन’ को ‘भारत के इजरायल को समर्थन’ के तौर पर ना देखा जाए। उनका यह बयान इस्लामी आतंकी संगठन हमास द्वारा इजरायल पर हमले के बाद भारत द्वारा की गई निंदा लेकर आया है।

विजयन ने कहा कि भारत को इजरायल से रक्षा और सैन्य संबंध नहीं रखने चाहिए। इजरायल नई दिल्ली को फिलिस्तीन के खिलाफ कंधे के तौर पर इस्तेमाल कर रहा है। हालाँकि, उनके इस बयान की आलोचना भी हुई है और उनकी पार्टी के दोहरे मापदंड भी सामने आ गए हैं।

सबसे पहली बात तो यह है कि विदेश सम्बन्ध भारत में केंद्र सरकार के अधीन आते हैं। राज्य सरकारों का यह विषय ही नहीं है। ऐसे में एक मुख्यमंत्री का इस विषय पर बोलना और उस पर भी देश के स्टैंड को लेकर बात करना नैतिक और संवैधानिक रूप से सही नहीं है।

दूसरी बात यह है कि जो विजयन आज इजरायल का विरोध कर रहे हैं उनकी ही पार्टी के इजरायल के समबन्ध रहे हैं। केरल की समाचार वेबसाइट ऑनमनोरमा में छपे एक लेख के अनुसार, उनकी पार्टी की सरकार अपने प्रतिनिधिमंडल को लगातार इजरायल भेजती रही है।

इसका सबसे बड़ा उदाहरण फरवरी 2023 में ही इजरायल गया एक प्रतिनिधिमंडल है। केरल सरकार के एक बड़े अफसर के साथ 27 लोगों का यह प्रतिनधिमंडल इजरायल में खेती की नई तकनीकें सीखने के लिए गया था। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व पहले केरल के कृषि मंत्री पी प्रसाद करने वाले थे, लेकिन पार्टी ने उन्हें किन्हीं कारणों से जाने से रोक दिया।

हालाँकि यह कोई नई बात नहीं है। वर्ष 1997 से 2001 के बीच केरल के ही इके नायनार की सरकार में कृषि मंत्री रहे कृष्णन कनियमपरम्बिल भी इजरायल गए थे। वह इजरायल जाने वाले केरल की वामपंथी सरकार के पहले मंत्री थे।

केरल की वामपंथी सरकार ही नहीं, बल्कि देश के अन्य वामपंथी सरकार के नेता भी इजरायल की यात्रा करते रहे हैं। पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री ज्योति बसु वर्ष 1997 में बंगाल से 21 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल लेकर इजरायल गए थे। बड़े वामपंथी नेता और लोकसभा के पूर्व स्पीकर सोमनाथ चटर्जी भी वर्ष 2000 में इजरायल गए थे।

मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के इस बयान की निंदा भारत के पूर्व विदेश सचिव कंवल सिब्बल ने भी की है। उन्होंने विजयन के इस बयान पर एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा है, “राज्य कब से भारत की विदेश नीति तय करने लगे?”

एक अन्य बिंदु यह भी है कि बड़ी संख्या में केरल के लोग काम करते हैं और अपनी आजीविका चलाते हैं। एक आँकड़े के अनुसार, केरल में कम से कम 7,000-8,000 मलयाली काम करते हैं। वह वहां से आजीविका कमा कर केरल भेजते हैं। बड़ी संख्या में मलयालियों को रोजगार देने वालों की खुले मंच से आलोचना कहाँ तक सही है, इस पर भी प्रश्न उठ रहे हैं।

गौरतलब है कि 7 अक्टूबर 2023 को इस्लामी आतंकी संगठन हमास ने हमला करके 1,400 इजरायली नागरिकों को मार दिया था। इसके बाद से इजरायल लगातार गाजा पर हमले कर रहा है।

URL :

उत्तराखंड में टनल ढहने से अंदर फँसे 36 मजदूर: रेस्क्यू के लिए ऑपरेशन चालू, पाइप से अंदर पहुँचाई जा रही ऑक्सीजन

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में दिवाली के दिन बड़ा हादसा हो गया है। उत्तरकाशी में सिलक्यारा से डंडालगाँव तक निर्माणाधीन टनल का एक हिस्सा ढह गया है। टनल के अंदर 30 से 35 मजदूरों के फँसने की खबर सामने आ रही है। इसको लेकर एनडीआरफ और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुँच चुकी है और राहत और बचाव कार्य जारी है। टनल के अंदर पाइप से ऑक्सीजन पहुँचाई जा रही है। साथ ही जल्द से जल्द टनल को खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। 

रिपोर्ट के अनुसार, सुबह काम करते वक्त टनल धँसने लगा था। टनल के धँसने से उसके अंदर काम कर रहे 30 से 35 मजदूर और अन्य कर्मचारी अंदर ही फँस गए। वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही उत्तरकाशी के एसपी भी मौके पर पहुँच चुके हैं और पूरी घटना पर नजर बनाए हुए हैं। 

एसपी अर्पण यदुवंशी ने भी घटना की पुष्टि करते हुए टनल में 36 लोगों के फँसे होने की बात कही है। उन्होंने बताया कि टनल का करीब 30 मीटर हिस्सा मलबे से पटा हुआ है। इसके आगे सुरंग सही स्थिति में है। जहाँ मजदूर फँसे है, फ़िलहाल अभी वहाँ ऑक्सीजन उपलब्ध है, साथ ही बाहर से पाइप डालकर भी ऑक्सीजन पहुँचाई जा रही है। उन्होंने बताया कि अभी तक टनल में फँसे श्रमिकों से संपर्क नहीं हो पाया है।

वहीं इस मामले में NHDCL के पूर्व प्रबंधक ने बताया कि ब्रहम्खाल-पोलगाँव में निर्माणाधीन रोड टनल जो सिलक्यारा से लगभग 2340 मीटर निर्माण की गई है। सिलक्यारा की तरफ से टनल के 270 मीटर भाग के पास 30 मीटर क्षेत्र में मलवा आने के कारण टनल के अन्दर की ओर लगभग 35-40 मजदूर फँसे हैं। 

फँसे मजदूरों को बाहर निकालने के लिए टनल से मलबा हटाने का तेजी से किया जा रहा है। लेकिन इस प्रक्रिया में बाधा इससे आ रही है कि जितना मलबा हटाया जा रहा है, उससे अधिक मलबा टनल के ऊपरी तरफ से आ जा रहा है। क्योंकि जिस जगह टनल में मलबा आ रहा है, वहाँ कठोर चट्टान (हार्ड रॉक) नहीं है।

शिफ्ट चेंजिंग के दौरान हुआ हादसा

बता दें कि यह हादसा तब हुआ जब रात्रि शिफ्ट वाले श्रमिक टनल से बाहर आ रहे थे और अगली शिफ्ट वाले भीतर जा रहे थे। टनल के मुख्य द्वार से करीब 300 मीटर दूरी पर ऊपरी हिस्से से मलबा आने से टनल बंद हो गई। यहाँ से करीब 2700 मीटर भीतर 40 से 50 मजदूर काम कर रहे थे।

आलवेदर रोड प्रोजेक्ट के तहत हो रहा टनल का निर्माण

गौरतलब है कि इस प्रोजेक्ट की यह सबसे लंबी सुरंग लगभग साढ़े चार किलोमीटर की है। इसका करीब 4 किलोमीटर निर्माण हो गया है। सुरंग के निर्माण में करीब 1000 मजदूर दिन-रात जुटे रहते हैं। जो अलग-अलग शिफ्ट में काम कर रहे हैं। क्योंकि फरवरी, 2024 तक इसकी खोदाई पूरी करने का लक्ष्य है। 

बता दें कि यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिलक्यारा और जंगल चट्टी के बीच इस सुरंग के निर्माण से गंगोत्री और यमुनोत्री के बीच की दूरी 26 किमी कम हो जाएगी। यह सुरंग करीब 853 करोड़ की लागत से बन रही है। 

हौसले भी हमारे होंगे, हथियार भी हमारे होंगे… दिवाली पर चीन सीमा के पास से गरजे PM मोदी, बोले – हमारे जवानों के सीने में वो आग है, जिसने गढ़े पराक्रम के प्रतिमान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (12 नवंबर, 2023) को हिमाचल प्रदेश के लेप्चा में चीन सीमा के पास भारतीय सेना और ITBP के जवानों के साथ दिवाली मनाई। इस दौरान उन्होंने देशवासियों को इन जवानों की बहदुरी और दृढ़ता की याद दिलाते हुए बताया कि उनके कारण ही हम सुरक्षित हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय सेनाओं और सुरक्षा बल के पराक्रम का ये उद्घोष, ये ऐतिहासिक धरती और दीपावली का ये पवित्र त्योहार – ये अद्भुत संयोग है, ये अद्भुत मिलाप है।

उन्होंने कहा कि संतोष और आनंद से भर देने वाला ये पल, मेरे लिए भी, आपके लिए और देशवासियों के लिए भी दीपावली में नया प्रकाश पहुँचाएगा, ऐसा उनका विश्वास है। दुर्गम परिस्थितियों में भारत की रक्षा कर रहे जवानों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि परिवार की याद हर किसी को आती है लेकिन आपके चेहरों पर उदासी नजर नहीं आ रही है। उन्होंने जवानों से कहा कि आपके उत्साह में कमी का नामोनिशान नहीं है। उत्साह से भरे हुए हैं, ऊर्जा से भरे हुए हैं क्योंकि आप जानते हैं कि 140 करोड़ का परिवार भी आपका अपना ही है।

पीएम मोदी ने उन्हें याद दिलाया कि देश इसलिए आपका कृतज्ञ है, ऋणी है। उन्होंने कहा कि उनके लिए जहाँ उनकी भारतीय सेना है, जहाँ उनके देश के सुरक्षा बल के जवान तैनात हैं, वह स्थान किसी मंदिर से कम नहीं है। उन्होंने जवानों से कहा कि जहाँ आप है, वहीं उनका त्योहार है। पीएम मोदी ने कहा कि हमारे जवानों के पास हमेशा इस वीर वसुंधरा की विरासत रही है, सीने में वह आग रही है, जिसने हमेशा पराक्रम के प्रतिमान गढ़े हैं। उन्होंने कहा कि प्राणों को हथेली पर रखकर हमारे जवान हमेशा सबसे आगे चले हैं।

हिमाचल प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले, “हमारे जवानों ने हमेशा साबित किया है कि सीमा पर वह देश की सबसे सशक्त दीवार हैं। दुनिया में कहीं पर भी भारतीय अगर संकट में हैं, तो भारतीय सेना और सुरक्षा बल उन्हें बचाने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। भारत की सेनाएँ और सुरक्षा बल संग्राम से लेकर सेवा तक हर स्वरूप में सबसे आगे रहते हैं। इसलिए हमें गर्व है हमारी सेनाओं पर, हमें गर्व है हमारे सुरक्षा बलों पर। भारत तब तक सुरक्षित है, जब तक इसकी सीमाओं पर हिमालय की तरह अटल और अडिग ये मेरे जांबाज साथी खड़े हैं। आपकी सेवा के कारण ही भारत भूमि सुरक्षित है और समृद्ध के मार्ग पर प्रशस्त भी है।” इस दौरान उन्होंने एक कविता भी पढ़ी, जो कुछ इस प्रकार है:

“अब संकल्प भी हमारे होंगे, संसाधन भी हमारे होंगे।
अब हौसले भी हमारे होंगे, हथियार भी हमारे होंगे।
दम भी हमारा होगा, कदम भी हमारे होंगे।
हर श्वास में हमारे विश्वास भी अपार होगा
खिलाड़ी हमारा खेल भी हमारा
जय विजय ओर अजेय है प्रण हमारा
ऊँचे पर्वत हों या रेगिस्तान
समंदर अपार या मैदान विशाल
गगन में लहराता ये तिरंगा सदा हमारा
अमृतकाल की इस बेला में, वक्त भी हमारा होगा,
सपने सिर्फ़ सपने नहीं होंगे, सिद्धि की एक गाथा लिखेंगे
पर्वत से भी ऊपर संकल्प होगा।
होगा पराक्रम ही होगा विकल्प
गति और गरिमा का जग में सम्मान होगा
प्रचंड सफलताओं के साथ,
भारत का हर तरफ जयगान होगा।”

पीएम मोदी ने आगे कहा कि प्राणों को हथेली पर रखकर हमारे जवान हमेशा सबसे आगे चले हैं। उन्होंने कहा कि भारत की सेनाएँ और सुरक्षा बल संग्राम से लेकर सेवा तक हर स्वरूप में सबसे आगे रहते हैं। इसलिए हमें गर्व है हमारी सेनाओं पर, हमें गर्व है हमारे सुरक्षा बलों पर। पीएम मोदी के शब्दों से वहाँ मौजूद जवान खासे उत्साहित नज़र आए। लेप्चा चीन सीमा के पास है, ऐसे में वहाँ ITBP (इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस) भी तैनात हैं। हिमाचल प्रदेश की 260 किलोमीटर की सीमा चीन से लगती है।

OYO होटल ले जाकर अरशद ने किया दलित लड़की का रेप, शादी का झाँसा देकर 1 साल से बना रहा था संबंध: अमरोहा में गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में एक दलित लड़की से रेप का मामला सामने आया है। आरोपित का नाम अरशद है। पुलिस ने शुक्रवार (10 नवम्बर 2023) को दबिश दे कर अरशद को गिरफ्तार कर लिया है। अरशद पिछले 1 साल से पीड़िता से शादी का झाँसा देकर रेप कर रहा था। पीड़िता के परिवार ने ऑपइंडिया से बात करते हुए खुद को हो रही कार्रवाई से संतुष्ट बताया।

यह मामला अमरोहा जिले के थानाक्षेत्र डिडौली का है। यहाँ की रहने वाली पीड़िता ने गुरुवार (9 नवंबर 2023) को पुलिस में शिकायत दी। शिकायत में पीड़िता ने खुद को जाटव जाति से बताया। पीड़िता स्थानीय कॉलेज में BSC तृतीय सेमेस्टर की छात्रा है। शिकायत के मुताबिक जोया कस्बा इकबाल नगर में यामीन का बेटा अरशद रहता है। वह पिछले 1 साल से पीड़िता से शारीरिक संबंध बना रहा था। अरशद ने पीड़िता को शादी का झाँसा देकर चुप कराए रखा।

शिकायत में आगे 3 अक्टूबर 2023 की घटना का जिक्र किया है। पीड़िता के अनुसार इस दिन आरोपित अरशद उसे ले कर मुबारकपुर इलाके में स्थित एक OYO होटल ले गया था। यहाँ पर अरशद ने लड़की से रेप किया। शिकायत के अंत में पीड़िता ने पुलिस से कड़ी कार्रवाई की माँग की है। ऑपइंडिया के पास FIR कॉपी मौजूद है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर FIR दर्ज करते हुए 10 नवम्बर को अरशद को गिरफ्तार कर लिया है।

अरशद पर IPC की धारा 376 के साथ SC/ST एक्ट के सेक्शन 3(2)(v) के तहत कार्रवाई की है। मामले की जाँच की जा रही है। ऑपइंडिया ने इस मामले में पीड़िता के परिजनों से बात की। लड़की के परिवार वालों ने हमसे बातचीत के दौरान प्रशासन द्वारा की जा रही कार्रवाई से खुद को को संतुष्ट बताया। हालाँकि उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में जरूरत पड़ी तो वो लोग मीडिया की मदद लेंगे।

‘अपने देश इजरायल भागो…’: न्यूयॉर्क में हमास के समर्थन में पोस्टर लगा रहे भारतीय कपल ने यहूदी शख्स से की बदतमीजी, शाहरुख खान से कनेक्शन !

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में एक यहूदी व्यक्ति को परेशान करने और इस्लामी आतंकी संगठन हमास द्वारा अपहृत लोगों के पोस्टर उखाड़ने के आरोपितों की पहचान हो गई है। जिन लोगों ने ये काम किया है, वे भारतीय हैं और पति-पत्नी हैं। इनके नाम शैलजा गुप्ता और कुरुष मिस्त्री हैं।

जानकारी के अनुसार, 9 नवम्बर 2023 की शाम को कुरुष मिस्त्री और शैलजा गुप्ता यहाँ पर उन लोगों के पोस्टर से छेड़छाड़ कर रहे थे, जिन्हें 7 अक्टूबर के हमले में हमास ने अपह्रत किया था। इन पोस्टर पर ‘हमास द्वारा अपहृत'(Abducted by Hamas) लिखा हुआ था। ये लोग इनकी जगह ‘कब्ज़ा करने वाले परिणाम भोगते हैं’ (Occupiers Face Consequences) की पट्टियाँ चिपका रहे थे।

जब एक यहूदी व्यक्ति ने उन्हें रोकने की ये दोनों उस शख्स से बदतमीजी करने लगे। शैलजा और उसके पति कुरुष ने यहूदी व्यक्ति से अपने देश ‘इराजयल’ जाने को कहने लगे। शैलजा ने इस दौरान खुद को एक फिलिस्तीनी बता डाला कहा कि वह अमेरिका में इसलिए रह रही है, क्योंकि अब फिलिस्तीन नहीं है। एक पत्रकार एंडी न्गो ने इस पूरी घटना की वीडियो एक्स (पहले ट्विटर) पर साझा की है।

इन दोनों भारतीय नागरिकों यहूदी घृणा का उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शैलजा और कुरुष के इस कृत्य से अमेरिका में फैल रही यहूदी घृणा पर भी चर्चा शुरू हो गई है। अभी इस घटना में न्यूयॉर्क पुलिस ने कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

एक सोशल मीडिया यूजर ने शैलजा और उसके पति के बारे में कई खुलासे किए हैं। यह भी सामने आया है कि शैलजा केवल यहूदियों से ही नहीं, बल्कि हिन्दुओं से भी घृणा रखती हैं। शैलजा का 2021 का एक पुराना फेसबुक पोस्ट भी सामने आया है जहाँ वह रक्षाबंधन को ‘बाल मजदूरी की खान’ और ‘लिंगभेदी छुट्टी’ बताती हैं।

शैलजा के पति कुरुष के बारे में भी कई खुलासे हुए हैं। कुरुष के फेसबुक पेज से खुलासा हुआ है कि वह चेन्नई का रहने वाला है और फ्रीपॉइंट कमोडिटीस में एक एनालिस्ट है। यह भी पता चला है कि आईआईएम अहमदाबाद से पढ़ा हुआ है और इससे पहले बड़ी फर्म मॉर्गन स्टैनले में काम कर चुका है।

एक्स (पहले ट्विटर) पर एक अकाउंट @Yearofthekraken ने दावा किया है कि शैलजा ने 2011 में रिलीज हुई बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म रा-वन (Ra-One) के लिए भी काम किया था। शैलजा ने इस फिल्म के लिए कई प्रोडक्ट बनाए थे, जिनमें कार्टून और बाकी डिजाइन शामिल थे।

शाहरुख ने ना सिर्फ अपनी फिल्म के प्रोडक्ट शैलजा से बनवाए, बल्कि उसे आर्थिक मदद भी दी। शैलजा शाहरुख के फिल्म प्रोडक्शन हाउस ‘रेड चिलीज इंटरटेनमेंट’ की अमेरिका की प्रमुख थी। शैलजा ने बॉलीवुड की कुछ अन्य फिल्मों जैसे कि बादशाह, फिर भी दिल ही हिंदुस्तानी और कभी ख़ुशी कभी ग़म की वेबसाइट भी बनाई थी।

यहूदियों से घृणा का यह पहला कोई मामला नहीं है। इससे पहले भी पश्चिमी देशों में इस तरह के पोस्टर फाड़ने की घटनाएँ सामने आई हैं। गौरतलब है कि इस्लामी आतंकी संगठन हमास के हमले में 1,400 इजरायलियों की मौत हो गई थी। हमास ने 200 से अधिक लोगों को अगवा भी कर लिया था।