Home Blog Page 1727

मुस्लिम बनाने के लिए हिंदू युवक को बनाया कुत्ता, शिवराज सरकार ने मिट्टी में मिला दिए घर: गले में पट्टा बाँधने वालों पर NSA भी लगा

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक हिन्दू युवक को इस्लामी धर्मांतरण के लिए मुस्लिम कट्टरपंथियों द्वारा यातनाएँ देने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया था। पीड़ित को न सिर्फ कुत्ते की तरह भौंकने के लिए कहा गया, बल्कि उसके गले में कुत्ते का पट्टा पहना कर उसे घसीटा भी गया। मज़बूरी में प्रताड़ित युवक को कहना पड़ा – “मैं मियाँ बनने के लिए तैयार हूँ।” पुलिस ने 6 आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

मध्य प्रदेश पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 आरोपित फैजान खान, समीर खान और साहिल उर्फ सलाउद्दीन को गिरफ्तार कर लिया है। केंद्रीय गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जानकारी दी है कि इस मामले में ‘राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA)’ के तहत कार्रवाई की जा रही है। पकड़े गए आरोपितों का न सिर्फ जुलूस निकाला गया, बल्कि उनके अवैध निर्माणों को भी ध्वस्त किया गया है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मामले को लेकर गंभीर हैं।

इस मामले में बयान जारी करते हुए गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा, “हमने 24 घंटे में कार्रवाई करने की बात कही थी। 6 घंटे के भीतर आरोपित गिरफ्तार कर लिए गए। थाना प्रभारी को लाइन अटैच कर दिया गया है। ऐसी घृणित मानसिकता वाले लोगों को, ऐसी घृणित सोच को हम कुचलने का काम करेंगे। भोपाल में वो कार्रवाई होगी, जो पूरे मध्य प्रदेश के लिए नजीर बनेगी।” वीडियो में देखा जा सकता है कि पीड़ित युवक से जबरन कहवाया गया कि ‘साहिल और फैजान मेरे बाप हैं।”

आरोपितों के घरों को ध्वस्त करने के लिए भोपाल नगर निगम के कर्मचारी पहुँचे। लालघाटी स्थित पंचवटी कॉलोनी के रहने वाले पीड़ित ने अपनी शिकायत में बताया है कि उसके साथ मारपीट भी की गई थी। ‘बजरंग दल’ के कार्यकर्ताओं ने इस मामले को लेकर जमालपुरा थाने के सामने विरोध प्रदर्शन भी किया है। खुद सीएम चौहान ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया। फ़िलहाल समीर के घर के घर पर बुलडोजर चला है, लेकिन बाकियों के विरुद्ध भी ये कार्रवाई होगी।

पीड़ित ने बताया है कि सभी मुस्लिम आरोपित उसे मुस्लिम बन जाने के लिए कह रहे थे और उसे डरपोक भी बता रहे थे। स्थानीय राम मंदिर वाली सड़क से उसे उठा कर ये लोग ले गए थे और कई तमाचे भी मारे। उसकी स्कूटी और मोबाइल फोन भी छीन ली गई। इतना ही नहीं, पीड़ित की माँ को भी फोन कर के धमकाया गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि पीड़ित सॉरी बोलने की बात कह रहा है, लेकिन फिर भी उसे पीटा जा रहा है।

चीनी में फिनायल, बाथरूम में फिसलन… माँ मर जाए इसके लिए 13 साल की बेटी करती थी कई जतन, वजह जान चौंक जाएँगे

गुजरात के अहमदाबाद से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पता चला है कि 13 साल की एक लड़की अपनी ही माँ को मार डालने की साजिश रच रही थी। इसके लिए कभी वह चीनी में फिनायल मिला देती तो कभी बाथरूम की फर्श पर फिसलन वाली चाजें बिखेर देती। वजह, माँ ने बेटी से मोबाइल छीन ली थी। फिलहाल बच्ची की काउंसलिंग करवाई जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह मामला पश्चिमी अहमदाबाद का है। 45 वर्षीया महिला को अक्सर किचन में रखी चीनी से अजीब सी बदबू आती थी। कई बार उन्होंने चीनी को फेंक दिया। इसके अलावा वे जब भी बाथरूम जाती थीं तो उन्हें वहाँ फिसलने वाला कोई पदार्थ बिखरा मिलता था। जब महिला को कुछ भी समझ में नहीं आया तो उन्होंने इसकी निगरानी करने का फैसला किया। आखिरकार इन सभी हैरान कर देने वाले कामों के पीछे महिला की 13 साल की बेटी निकली। वह चीनी में बाथरूम साफ करने वाला फिनायल मिलाती थी।

इसी के साथ महिला ने यह भी पाया कि उनकी नाबालिग बेटी यह भी चाहती थी कि वो बाथरूम में फिसल कर गिर जाएँ। अपनी ही बेटी के इस तरह के व्यवहार का सच जानने के लिए महिला ने अभ्यम 181 की महिला हेल्पलाइन काउंसलर की सलाह ली। बच्ची की काउंसलिंग के दौरान यह बात सामने आई कि लड़की फोन की एडिक्ट (लती) हो चुकी थी। दिन भर सोशल मीडिया हैंडलों को चलाना, रील देखना और दोस्तों से ऑनलाइन चैटिंग उसकी दिनचर्या बन चुकी थी। वह किसी से मिलना भी नहीं चाहती थी।

एक दिन उसकी माँ ने नाराज होकर उससे मोबाइल छीन लिया। लड़की ने अपना फोन वापस लेने की बहुत जिद की। इस दौरान वो झगड़ने भी लगी जिससे नाराज हो माँ ने उसकी पिटाई कर दी। साथ ही कभी भी मोबाइल न देने की चेतावनी भी दी। इस बात से लड़की काफी नाराज हो गई और उसके बाद अपनी माँ को मारने या उन्हें तकलीफ देने की फिराक में लगी रहती थी। लड़की ने काउंसलर को यह भी बताया कि वह चाहती थी कि उनकी माँ फिनायल मिली चीनी खा कर मर जाएँ या बाथरूम में फिसल कर चोटिल हो जाएँ।

बेड पर पटका, मुँह में डाला लिंग, प्राइवेट पार्ट में उँगलियाँ: मालदीव के रिजॉर्ट में रेप की आपबीती ट्विटर पर वायरल, चीन की युवती ने दिखाए दरिंदगी के निशान

मालदव में चीन की एक पर्यटक के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। मालदीव की पुलिस सर्विस इस मामले की जाँच कर रही है। ये घटना रिट्ज-कार्लटन रिजॉर्ट की है, जिसे काफी प्रतिष्ठित माना जाता रहा है। उक्त घटना मालदीव्स के ‘Fari Islands’ की है। पीड़िता की पहचान फ़िलहाल Xu Yitong के रूप में हुई है। पीड़िता ने सोशल मीडिया के जरिए आकर ही इस घटना के संबंध में बताया था और अपना कड़वा अनुभव साझा किया था।

महिला ने बताया कि जब वो रिजॉर्ट में पहुँचीं तो उन्हें एक बटलर (खाना-शराब परोसने वाला) असाइन किया गया, जिसका नाम उशम था। उसने सारी फैसिलिटी के बारे में समझाया और मदद की। उसी दिन पीड़िता के फोन पर पानी गिर गया। उन्होंने जब रिजॉर्ट प्रबंधन को बताया तो इसी व्यक्ति को उनकी मदद के लिए भेजा गया। माँ से बात कराने के लिए उसने अपने फोन में उनका सिम लगाया। इसके बाद वो बिस्तर पर बैठ कर बातें करने लगा, पूछना लगा कि वो कहाँ से हैं और अकेले क्यों आईं।

पीड़िता ने बताया, “इसके बाद वो मुझसे पूछने लगा कि मैं रात को कहाँ सोई थी। मैं पूल के पास सोई थी और उसने देख लिया तो क्या होता। तभी मुझे इसका एहसास हुआ कि वो मुझे देख रहा था। मैंने बात बदलने की कोशिश की और वो कुछ देर के लिए कमरे से चला गया। फिर वो वापस आया और बताया कि मेरी माँ ने मैसेज भेजा है। वो च्युइंग गम चबाने लगा और किस के लिए पूछने लगा। उसने मेरा मुँह खोल कर अपनी जीभ डालने की कोशिश की। वो कहने लगा कि सेक्स करने में कोई शर्म नहीं होनी चाहिए।”

पीड़िता ने ट्विटर पर बताया है कि वो पायजामे में थी। तभी आरोपित ने उनके मुँह में अपने जीभ डालना शुरू कर दिया। इसके बाद उसने पीड़िता को बिस्तर पर पटक कर अपनी पैंट खोल ली और पीड़िता मुँह में अपना गुप्तांग दो बार डाला। फिर उसने प्राइवेट पार्ट्स को छूटे हुए रेप की कोशिश की। पडीता ने बताया कि उसने उनके प्राइवेट पार्ट्स में अपनी उँगली घुसा दी। उसने कम्प्यूटर स्क्रीन को गंदा कर दिया। महिला ने कहा कि होटल प्रबंधन ने उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया और होटल छोड़ने के लिए कहा।

इसके बाद ये मामला प्रकाश में आया। महिला ने बताया कि उसके साथ ये घटना तब हुई, जब वो उस लक्जरियस रिजॉर्ट में ठहरी हुई थी। पीड़िता ने इसके बाद न सिर्फ मालदीव पुलिस, बल्कि वहाँ स्थित चीन के दूतावास में भी इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़िता ने इस मामले में न्याय की माँग करते हुए बलात्कारियों को सज़ा दिलाने के लिए भी आवाज उठाई। स्थानीय प्रशासन को मंगलवार (6 जून, 2023) को ये शीयता मिली, जिसके बाद जाँच शुरू की गई।

जिस रिजॉर्ट में ये घटना हुई, उसे लक्जरी बीच और वर्ल्ड-क्लास हॉस्पिटैलिटी के लिए जाना जाता रहा है। असल में महिला का रेप उसी व्यक्ति ने किया, जिसे रिजॉर्ट में खाना-पीने परोसने के लिए नौकरी पर रखा गया था। पीड़िता की उम्र 26 साल बताई जा रही है। थुलुसधू स्थित एक अस्पताल में पीड़िता का मेडिकल परीक्षण हुआ। फॉरेंसिक सबूतों को भी जुटाया गया है। बता दें कि मालदीव को टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में ही जाना जाता है।

हालाँकि, पुलिस ने कहा है कि अब तक इस मामले में कोई गिरफ़्तारी नहीं हुई है। घटना के 12 दिन बाद आई स्थानीय मीडिया की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि अब तक कोई गिरफ़्तारी नहीं हुई है। पुलिस सिर्फ इतना कह रही है कि जाँच के लिए ज़रूरी सभी सैम्पल ले लिए गए हैं। काफू एटोल के जिस अस्पताल में पीड़िता की मेडिकल जाँच हुई, वहाँ भी पुलिस गई थी। पीड़िता ने ट्विटर पर आरोपित की तस्वीर और शिकायत की कॉपी भी शेयर की है।

गोंडा के टोल प्लाजा कर्मी की बिहार में पीट-पीटकर हत्या, पीड़ित पिता का दावा- बृजभूषण सिंह के जिले से था इसलिए हरियाणा के बाउंसरों ने ली जान

पिटाई से एक टोल प्लाजा कर्मी की मौत का मामला पहलवानों और बृजभूषण शरण सिंह के बीच चल रहे विवाद से जुड़ गया है। मृतक टोल कर्मी उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले का रहने वाला था। बिहार के आरा-पटना फोरलेन के कुम्हड़िया टोल प्लाजा पर बतौर सुपरवाइजर तैनात था। पीड़ित पिता का दावा है कि उनके बेटे की हत्या बृजभूषण शरण सिंह के जिले से होने के कारण की गई है। कर्मी की पिटाई करने के आरोपितों में से कुछ हरियाणा के हैं।

मृतक टोल कर्मी की पहचान गोंडा के कटरा बाजार थाना क्षेत्र के मनकापुर गाँव निवासी 35 वर्षीय बलवंत सिंह के तौर पर हुई है। एक वायरल वीडियो में कुछ लोग बुरी तरह उनकी पिटाई करते नजर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार शुक्रवार (16 जून 2023) को 50 रुपए की चोरी का आरोप लगाकर उनकी पिटाई की गई। आरोपित भी इसी टोल पर काम करते हैं।

रिपोर्ट के अनुसार वायरल वीडियो में पिटाई करते दिख रहे लोगों की पहचान हरियाणा के रोहतक के रहने वाले अभिमन्यु शर्मा, सुनील जाखर, सुमित, विक्रम कौशिक और यूपी के ज्ञानेंद्र सिंह, सागर, गोलू के रूप में हुई है। लेकिन बलवंत सिंह के पिता सूर्य नारायण सिंह का कहना है कि उनके बेटे की हत्या पहलवानों और बृजभूषण शरण सिंह के बीच चल रहे विवाद को लेकर हुई है। उनका बेटा बृजभूषण सिंह का समर्थक था। इसके कारण प्लानिंग के तहत इस घटना को अंजाम दिया गया।

बलवंत सिंह के साले अमित सिंह ने ऑपइंडिया को बताया पहलवानों के मुद्दे पर टोल पर तैनात हरियाणा के बाउंसरों से उनके बहनोई की बहस हुई थी। बृजभूषण का पक्ष लेने पर उन्हें बेरहमी से पीटा गया। उन्होंने बताया कि जिस दिन यह घटना हुई उसी रात गोंडा जिले के मनकापुर जंक्शन पर बलवंत बेसुध हालत में मिले थे। तब उनकी साँसे चल रही थी। रेलवे पुलिस ने उन्हें गोंडा के अस्पताल में भर्ती करवाया, जहाँ इलाज के दौरान 17 जून को उनकी मौत हो गई।

अमित ने बताया कि 18 जून को बलवंत का अंतिम संस्कार किया गया। उनकी 2 बेटियाँ और 1 बेटा है। सबसे बड़ी बेटी 11 साल की है। उन्होंने बताया कि बलवंत करीब एक महीने पहले ही टोल पर काम करने बिहार गए थे। उससे पहले यूपी के सुल्तानपुर और गोरखपुर टोल पर नौकरी की थी। उनका यह भी दावा है कि पिटाई टोल प्लाजा की छत पर की गई न कि किसी होटल की छत पर, जैसा कई रिपोर्टों में बताया जा रहा है। साथ ही बताया कि बिहार टोल से उन्हें इस मामले में समझौता करने को भी फोन आ रहे हैं।

कुछ रिपोर्टों में बताया गया है कि बुरी तरह पिटाई करने के बाद सिंह को एक ट्रेन में फेंक दिया गया। मानकपुर स्टेशन पर ट्रेन के पहुँचते ही वह गिर पड़े। रेलवे सुरक्षा बल ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनके पास मिले पहचान पत्र के आधार पर उनके परिजनों को इसकी सूचना दी गई।

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार मौत के बाद परिजन सिंह का शव अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे। इसी बीच शनिवार को पिटाई का वीडियो वायरल हो गया। इस पर संज्ञान लेते हुए गोंडा पुलिस आनन-फानन में सिंह के घर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

घटना का जो वीडियो वायरल है उसमें कई लोग बलवंत को घेर कर खड़े हैं और डंडों से पिटाई कर रहे हैं। वे बलवंत से कुछ पूछना चाह रहे थे, जिसे वे कबूल नहीं कर रहे हैं। वे किसी गोलू भैया का भी नाम ले रहे हैं।

बिहार के भोजपुर SP ने मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपितों के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश दिए हैं। गोंडा पुलिस ने भी इस घटना का संज्ञान लेते हुए खुद को बिहार पुलिस के सम्पर्क में बताया और नियमानुसार कार्रवाई की बात कही है।

कलेक्टर टीना डाबी की बहन IAS रिया ने IPS मनीष से की गुपचुप शादी: 2 माह बाद गृह मंत्रालय के नोटिफिकेशन से खुलासा, अब अगले महीने होगी दावत

राजस्थान के जैसलमेर जिले की कलेक्टर टीना डाबी की छोटी बहन IAS रिया डाबी ने IPS मनीष कुमार से शादी कर ली। मनीष कुमार अब तक महाराष्ट्र कैडर के आईपीएस थे। लेकिन शादी के बाद उन्होंने अपना कैडर राजस्थान करा लिया है। रिया और मनीष ने अप्रैल 2023 में कोर्ट मैरिज की।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अलवर जिले की अपर कलेक्टर IAS रिया डाबी और IPS मनीष कुमार की पहली मुलाकात मसूरी अकादमी में हुई थी। यहाँ मुलाकात के बाद दोनों में दोस्ती हुई और फिर दोस्ती प्यार में बदल गई। प्यार परवान चढ़ा तो दोनों ने इसी साल अप्रैल में कोर्ट मैरिज कर ली। 

इस शादी को लेकर रिया डाबी की बड़ी बहन IAS टीना डाबी ने कहा है कि इस शादी से वह बेहद खुश हैं। रिया और मनीष दोनों ही 2021 बैच के ऑफिसर हैं। IPS मनीष कुमार मूल रूप से दिल्ली के रहने वाले हैं। बीटेक करने के बाद उन्होंने सिविल सर्विस जॉइन की है। वह महाराष्ट्र कैडर के ऑफिसर थे, उनकी पहली पोस्टिंग उस्मानाबाद में हुई थी। लेकिन शादी के बाद अब उन्होंने अपना कैडर राजस्थान करा लिया है। 

राजस्थान तक से बातचीत में टीना डाबी ने यह भी कहा है कि इन लोगों ने कोर्ट मैरिज की है। इसलिए अब तक कोई भी रिसेप्शन नहीं हुआ है। हालाँकि अगले महीने सोशल फंक्शन रखा जाएगा।

गृह मंत्रालय के नोटिफिकेशन के बाद सामने आई खबर

दरअसल, गृह मंत्रालय ने एक नोटिफिकेशन जारी कर महाराष्ट्र कैडर के आईपीएस मनीष कुमार को राजस्थान कैडर में ट्रांसफर कर दिया है। इस नोटिफिकेशन में कैडर ट्रांसफर की वजह राजस्थान कैडर की IAS रिया डाबी से हुई उनकी शादी को बताया गया है। इस नोटिफिकेशन के सामने आने के बाद से ही IAS रिया डाबी और IPS मनीष कुमार की शादी को लेकर चर्चा हो रही है।

बता दें कि IAS टीना डाबी ने भी अप्रैल 2022 में IAS प्रदीप गवांडे से शादी की थी। यह शादी टीना डाबी की दूसरी शादी थी। इससे पहले टीना ने आईएएस अतहर आमिर से निकाह किया था। मसूरी में आईएएस की ट्रेनिंग के दौरान टीना और अतहर के बीच नजदीकियाँ बढ़ी थीं। इसके बाद उन्होंने निकाह का फैसला किया था। यह निकाह 2018 में हुआ था, जिसके बाद टीना डाबी ने अपने सरनेम के आगे खान लगा लिया था।

2020 में तलाक की अर्जी देने से कुछ समय पहले ही उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट से अपने नाम के आगे से खान सरनेम हटा दिया था। अगस्त 2021 में तलाक की अर्जी मंजूर कर ली गई थी। कई राजनेताओं और पत्रकारों ने इस निकाह का खूब डंका बजाया था और इसे ‘सेक्युलर इंडिया की पहचान’ से लेकर सांप्रदायिक सद्भाव का प्रतीक तक बताया था। तलाक के बाद अतहर कैडर बदलकर अपने गृह राज्य जम्मू कश्मीर वापस लौट गए थे। यहाँ अतहर आमिर खान ने डॉ मेहरीन काजी से दूसरी बार निकाह किया। वह उनकी ही तरह कश्मीर की रहने वाली हैं।

भारत में ‘बुआ-बाप’ जैसे संवादों से घिरी ‘आदिपुरुष’ पर नेपाल में भी संकट, काठमांडू-पोखरा में फिल्म पर प्रतिबंध: ‘जानकी भारत की बेटी’ डायलॉग पर विवाद

स्तरहीन संवादों को लेकर विवादों में घिरी आदिपुरुष का एक डायलॉग के कारण नेपाल में भी विरोध हो रहा है। फिल्म में जानकी को भारत की बेटी बताए जाने पर एतराज जताया जा रहा है। राजधानी काठमांडू और पर्यटन नगरी पोखरा में फिल्म को बैन करने की खबरें आ रही हैं।

यह विवाद काठमांडू के मेयर के एक सोशल मीडिया पोस्ट से शुरू हुई थी। इसमें उन्होंने कहा था- “19 जून से काठमांडू शहर में सभी हिंदी फिल्मों के प्रदर्शन पर रोक लगा दी जाएगी, क्योंकि फिल्म ‘आदिपुरुष’ के संवाद में आपत्तिजनक शब्द अभी तक नहीं हटाए गए हैं।”

उन्होंने कहा, “हमने तीन दिन पहले फिल्म से ‘जानकी भारत की एक बेटी है’ वाले संवाद के आपत्तिजनक हिस्से को तीन दिन के भीतर हटाने के लिए पहले ही नोटिस जारी कर दिया है।”

उनके इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रिया आई। कई यूजर्स ने इस फैसले का स्वागत किया। लेकिन कुछ ने विरोध भी। हालाँकि काठमांडू के महापौर बालेंद्र शाह ने रविवार को आदेश के साथ कहा कि शहर में किसी भी हिंदी फिल्म के प्रदर्शन की अनुमति तब तक नहीं दी जाएगी, जब तक कि ‘आदिपुरुष’ में ‘जानकी भारत की एक बेटी है’ संवाद को न केवल नेपाल में बल्कि भारत में भी हटा दिया जाता है।

इसके बाद खबरें आई कि इस फिल्म को पोखरा में भी बैन कर दिया गया। पोखरा के महापौर धनराज आचार्य ने कहा कि सोमवार से ‘आदिपुरुष’ के प्रदर्शन पर रोक लगा दी जाएगी।

बता दें कि एक ओर जहाँ आदिपुरुष को लेकर देश-विदेश में विवाद बढ़ता देख लेखक-निर्माता द्वारा कहा गया कि फिल्म के कुछ संवादों को संशोधित किया जाएगा और फिल्म इस हफ्ते नए बदलावों के साथ रिलीज हो जाएगी, वहीं नेपाल के काठमांडू और पोखारा ने बदलाव होने तक इस फिल्म को बैन किए रखने का फैसला लिया है। काठमांडू मेट्रोपॉलिटियन सिटी के पुलिस प्रमुख राजू पांडे ने जानकारी दी है कि मेयर के निर्देशानुसार रविवार को सभी सिनेमाघरों कर निरीक्षण किया गया और वहाँ हिंदी फिल्मों की बजाय नेपाली और अंग्रेजी फिल्म चलाई गई।

गौरतलब है कि माता सीता को जानकी के नाम से भी जाना जाता है। ऐसे में नेपाल के लोगों का मानना है कि उनका जन्म नेपाल के जनकपुर में हुआ था। इसी कारण से फिल्म के संवाद को लेकर वहाँ बवाल है। जबकि भारत में बवाल इसलिए है क्योंकि भारतीय लोगों को आदिपुरुष में दिखाए गए चित्रण नहीं भा रहे, उसमें लिखे गए डॉयलॉग उन्हें पसंद नहीं आ रहे। फिल्ममेकर्स ने कहा भी है कि वो एक हफ्ते में इसके डॉयलॉग बदल देंगे।

‘एक दिन इसे अपने लोग मारेंगे’: PM मोदी के लिए जावेद मियांदाद ने फिर उगला ‘जहर’, कहा- भाड़ में जाए भारत

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर जावेद मियांदाद (Javed Miandad) ने एक बार फिर भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अपनी घृणा का प्रदर्शन किया है। कहा है कि मोदी को एक दिन उसके कौम के ही लोग मारेंगे। एशिया कप के लिए पाकिस्तान दौरे से बीसीसीआई के इनकार से भड़के मियांदाद ने कहा कि पाकिस्तानी क्रिकेट टीम भारत का दौरा कर चुकी है। ऐसे में अब भारत की पाकिस्तान आने की बारी है। यदि मुझे फैसला लेना होता तो पाकिस्तान क्रिकेट टीम कभी भारत नहीं जाती।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जावेद मियांदाद ने कहा, “पाकिस्तान साल 2012 और यहाँ तक कि साल 2016 में भी भारत गया था। इसलिए अब भारतीयों की बारी है। उन्हें यहाँ आना चाहिए। पहले यही होता था एक साल वो आते थे फिर अगले साल हम जाते थे। लेकिन जिस तरह से उनका बर्ताव है और खासकर यह मोदी इसने तो तबाह कर दिया है। वह तो देश भी तबाह कर देगा। ऐसा वक्त आएगा इनके अपने लोग मोदी को मारेंगे। तुम पड़ोसी को कैसे बदल सकते हो? आप पड़ोस को कभी भी खत्म नहीं कर सकते। ये एकदम अलग दिशा में जा रहे हैं।”

मियांदाद ने कहा, “अगर मुझे फैसला करना होता तो मैं कभी भी कोई मैच खेलने भारत नहीं जाता। यहाँ तक कि विश्व कप खेलने भी मैं भारत नहीं जाता। हम हमेशा उनके साथ खेलने के लिए तैयार रहते हैं। लेकिन भारत हमारे यहाँ आकर खेलने के लिए कभी भी तैयार नहीं रहता। पाकिस्तान क्रिकेट बड़ा है। हम अब भी अच्छे खिलाड़ी तैयार कर रहे हैं। भारत भाड़ में जाए। मुझे नहीं लगता कि अगर हम भारत नहीं जाते हैं तो इससे हमें कोई फर्क पड़ेगा।

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने आगे कहा, “मैं हमेशा कहता हूँ कि कोई भी अपना पड़ोसी खुद नहीं चुन सकता। इसलिए एक-दूसरे के साथ सहयोग करके रहना ही बेहतर है। क्रिकेट एक ऐसा खेल है जो लोगों को करीब लाता है और देशों के बीच गलतफहमी और शिकायतों को दूर कर सकता है। यह तो तय ही था कि एशिया कप के लिए भारत अपनी टीम नहीं भेजेगा। इसलिए अब समय आ गया है कि हम भी कड़ा रुख अपनाएँ।”

दरअसल, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने पाकिस्तान जाकर क्रिकेट खेलने से इनकार कर दिया था। इसके बाद एशिया क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने गुरुवार (15 जून 2023) को एशिया कप 2023 का शेड्यूल जारी किया है। इसके हिसाब से एशिया कप की मेजबानी के लिए ACC ने हाइब्रिड मॉडल तैयार किया है। इसके तहत 4 मैच पाकिस्तान में खेले जाएँगे। वहीं, शेष 9 मैच श्रीलंका में आयोजित होंगे। चूँकि भारत और पाकिस्तान एक-दूसरे की जमीन पर खेलने से मना कर चुके हैं। ऐसे में यह माना जा रहा है कि भारत-पाकिस्तान के मैच श्रीलंका में होंगे।

गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट टीम ने आखिरी बार साल 2008 में एशिया कप के लिए पाकिस्तान का दौरा किया था। हालाँकि इसके बाद मुंबई के ताज होटल में हुए आतंकी हमले (26/11) के बाद दोनों देशों के बीच संबंध खराब होते चले गए। इस कारण भारतीय क्रिकेट टीम ने बीते 15 सालों में पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है। वहीं, पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने आखिरी बार साल 2016 में एशिया कप के लिए भारत का दौरा किया था। यही नहीं, साल 2008 के बाद से दोनों देश सिर्फ ICC या ACC के टूर्नामेंट में ही आमने-सामने आए हैं। यानी कि 26/11 के बाद से दोनों देशों के बीच कोई भी द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली गई है। 

मनोज मुंतशिर को मुंबई पुलिस ने दी सुरक्षा, बोले अनुराग ठाकुर- भावनाएँ आहत करने का हक किसी को नहीं: ‘आदिपुरुष’ ने 3 दिन में कमाए ₹340 करोड़

फिल्म ‘आदिपुरुष’ को लेकर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी इस पर टिप्पणी की है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि सेंसर बोर्ड (CBFC) ने ज़रूरी कार्रवाई की है। साथ ही उन्होंने कहा कि फिल्म के कुछ डायलॉग्स को हटाने के लिए निर्माता-निर्देशक तैयार हो गए हैं। अनुराग ठाकुर ने स्पष्ट किया कि किसी को भी जनभावनाओं को ठेस पहुँचाने का अधिकार नहीं है।

जहाँ तक बॉक्स ऑफिस का सवाल है, रिलीज के तीसरे दिन रविवार (18 जून, 2023) को ‘आदिपुरुष’ की कमाई का आँकड़ा शनिवार के बराबर ही रहा। T-Series ने जानकारी दी है कि फिल्म ने तीसरे दिन 100 करोड़ रुपए की कमाई की, जिससे 3 दिनों में दुनिया भर में इसकी कमाई का आँकड़ा 340 करोड़ रुपए पहुँच गया है। हालाँकि, इसका बजट 600 करोड़ रुपए है और भारत में इसकी नेट कमाई 200 करोड़ रुपए के पार भी नहीं गई है।

इसका मतलब है कि फिल्म ने अभी अपने बजट का तीसरा हिस्सा भी नहीं निकाला है। इसकी असली परीक्षा सोमवार से होगी जब वीकेंड्स खत्म हो गए हैं। फिल्म के डायलॉग्स को लेकर लेखक मनोज मुंतशिर की आलोचना हो रही है। अब सामने आया है कि मनोज मुंतशिर ने मुंबई पुलिस से सुरक्षा की माँग की, जिसके बाद मुंबई पुलिस ने उन्हें सिक्योरिटी दी है। देश भर में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच उन्होंने खुद पर खतरे की आशंका जताई है

फिल्म ‘आदिपुरुष’ के जिन डायलॉग्स पर आपत्ति जताई जा रही है, उन्हें बदलने के लिए फिल्म की टीम तैयार हो गई है। लेकिन, महाराष्ट्र से लेकर छत्तीसगढ़ तक फिल्म के शो रोके जा रहे हैं और हिन्दू कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। अयोध्या, काशी और हरिद्वार के साधु-संत भी इसके खिलाफ आ गए हैं। मनोज मुंतशिर ने टीवी चैनलों पर घूम-घूम कर सफाई दी, लेकिन जब विभीषण की पत्नी के अश्लील चित्रण को लेकर सवाल हुए तो वो कन्नी काटते हुए निर्देशक ओम राउत पर ठीकरा फोड़ गए।

JDU सांसद के परिवार की कंपनी के हाथ में दे दी बिहार की एम्बुलेंस सेवा, गड़बड़ियों के बावजूद ₹1600 करोड़ का ठेका: BJP बोली – महिलाओं-बच्चों के जीवन से खिलवाड़

बिहार में भ्रष्टाचार का एक और मामला सामने आया है। पटना उच्च न्यायालय के आदेश को किनारे रख कर और ऑडिट्स में अनियमितताओं के सामने आने, ऑक्सीजन के गायब होने और दवाओं के एक्सपायर होने की घटनाएँ सामने आने और कई दस्तावेजों के लीक होने के बावजूद बिहार सरकार ने एक बार फिर से राज्य में एम्बुलेंस का 1600 करोड़ रुपए का ठेका सत्ताधारी जदयू सांसद के रिश्तेदारों द्वारा संचालित कंपनी को दे दिया है।

ये कंपनी अगले 5 साल के लिए फिर से एम्बुलेंसों का प्रबंधन करेगी। साथ ही एक नया नियम जोड़ा गया है कि अगली बार फिर से 3 साल के लिए इस करार को आगे बढ़ाया जा सकता है। ‘डायल 102 इमरजेंसी सेवा’ के अंतर्गत बिहार में 2125 एम्बुलेंस हैं, जिनके प्रबंधन का कार्य पटना स्थित ‘पशुपतिनाथ डिस्ट्रीब्यूटर्स प्राइवेट लिमिटेड (PDPL)’ को दे दिया गया है। जहानाबाद के सांसद चंदेश्वर सिंह चंद्रवंशी के रिश्तेदार इसे चलाते हैं।

इस सेवा के तहत एम्बुलेंस मरीजों को अस्पताल ले जाते और ले आते हैं। गर्भवती महिलाओं और बच्चों से लेकर गंभीर रूप से बीमार मरीजों को मुफ्त में सरकार ये सेवा देती है। PDPL के निर्देशकों में जदयू सांसद के बेटे सुनील कुमार भी हैं। सुनील कुमार की पत्नी नेहा रानी, सांसद के एक और बेटे जितेंद्र कुमार की पत्नी मोनालिसा और सांसद के साले प्रसाद निराला भी कंपनी के संचालकों में शामिल हैं। 2017 में भी इसी कंपनी और ‘सम्मान फाउंडेशन’ को 650 एम्बुलेंसों के प्रबंधन के लिए 400 करोड़ रुपए का करार मिला था।

नियम ये है कि इस करार के लिए वही कंपनी दावा कर सकती है, जिसके पास 750 एम्बुलेंस के संचालन का अनुभव हो और इनमें 50 एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस होने चाहिए। बाद में नियमों में बदलाव कर के क्वालिटी और कोस्ट सेलेक्शन में से क्वालिटी वाली शर्त हटा दी गई। राजद के ही 3 विधायकों ने बिहार के तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को पत्र लिख कर गड़बड़ी की शिकायत की थी। राजद-जदयू की गठबंधन सरकार बनते ही ये शिकायत ठंडे बस्ते में चली गई।

राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि उस समय उन्हें गड़बड़ी लगी थी तो उन्होंने शिकायत की थी, लेकिन अब एक नेता के रूप में उनके कुछ लिमिटेशंस हैं। जदयू सांसद चंदेश्वर कह रहे हैं कि इस कंपनी में व्यक्तिगत रूप से उनका कोई हिस्सा नहीं है, ये उनके रिश्तेदारों की है। दिसंबर 2022 में पटना हाईकोर्ट ने टेंडर की प्रक्रिया पर आपत्ति जताई थी। कोर्ट ने अगले आदेश तक इसे रोकने को कहा था, लेकिन बिहार सरकार ने नुकसान का बहाना बनाते हुए कॉन्ट्रैक्ट सांसद के रिश्तेदारों को दे दिया।

वहीं अब भाजपा ने भी इस मुद्दे को उठाया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि आपात एम्बुलेंस चलाने के लिए ऐसी कंपनी को ठेका दे दिया गया है, जिसके बारे में कई गड़बड़ियाँ पाई गई हैं। उन्होंने ‘इंडियन एक्सप्रेस’ की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि महिलाओं-नवजात के स्वास्थ्य से जुड़े मामले में नियमों की अनदेखी करना ठीक नहीं है। उन्होंने इस पर रोक लगाते हुए कहा कि जाँच कराई जानी चाहिए कि गर्भवती महिलाओं और बच्चों के जीवन के साथ खिलवाड़ तो नहीं हो रहा है।

गले में पट्टा बाँध हिंदू युवक को कुत्ता बनाया, पीड़ित बोला- मियाँ भाई बनने को तैयार हूँ: भोपाल का Video वायरल, 3 गिरफ्तार

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है। इसमें एक हिंदू युवक के गले में कुछ लोगों ने पट्टा डाल रखा है। उसे कुत्ते की तरह भौंकने को कह रहे हैं। वीडियो में पीड़ित युवक माफी माँगते और मियॉँ बनने की बात कहता सुनाई पड़ रहा है। इससे लगता है कि उस पर धर्मांतरण का आरोपित दबाव बना रहे थे। वीडियो वायरल होने के बाद मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। खबर लिखे जाने तक तीन आरोपित गिरफ्तार हो चुके थे।

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, मामला भोपाल टीला जमालपुरा थाना क्षेत्र का है। आरोपितों की पहचान बिलाल टीला, फैजान लाला, मोहम्मद समीर टीला, साहिल बच्चा और मुफीद खान के तौर पर बताई गई है। 

वायरल वीडियो में आरोपितों ने एक युवक के गले में पट्टा बाँध रखा है। पीड़ित घुटने के बल बैठा दिखाई दे रहा है। एक आरोपित उससे कहता है- बोल भाई सॉरी। इस पर डरा सहमा पीड़ित कहता है- साहिल भाई मेरे बाप हैं, मेरे भाई के बड़े भाई हैं। फिर आरोपित कहता है- बोल फैजान भाई मेरे भी पापा हैं। इस पर पीड़ित कहता है, “फैजान भाई मेरे भाई हैं। मेरी माँ उनकी भी माँ है और उनकी माँ मेरी भी माँ है।

इसके बाद पीड़ित युवक घुटनों के बल खड़े होने की कोशिश करता है। इस पर आरोपित कहता है- कैसी हरकतें कर रहा तू, मैंने तेरा क्या किया था ये बता तू। इस पर पीड़ित कहता है- साहिल भाई, अपनी माँ की कसम मैंने आपसे सॉरी बोल तो दिया है स्टोरी पर, देखो न। इसके बाद एक अन्य आरोपित कहता है- कुत्ते की तरह भौंक। 

पीड़ित आरोपितों से गुहार लगाते हए कहता है- मैंने कुछ नहीं किया, सब आपके दोस्तों ने कराया है। इस पर दो आरोपित गालियाँ देने के बारे में पूछते हैं। जवाब में पीड़ित गाली देने की बात से इनकार करते हुए कहता है- माँ कसम मैंने गाली नहीं दी। किसी और ने स्टोरी डाली है। शाहरुख के कहने पर ऐसा किया। वही डराता है भाई। अपनी माँ की कसम मियाँ भाई बनने को तैयार हूँ।

इस मामले में मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा है, “मैने वह वीडियो देखा है। बहुत गंभीर किस्म का लगा। किसी भी मानव के साथ इस तरह का दुर्व्यवहार निंदनीय है। मैंने भोपाल के पुलिस कमिश्नर को तत्काल निर्देश दिए हैं कि इसकी जाँच कर सत्यता का पता लगाएँ और कानूनी कार्रवाई करें।” वहीं, पुलिस ने मामले की जाँच करते हुए 3 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। शेष की तलाश की जारी है।