Home Blog Page 2230

सूख के छुहारे हुए सत्येंद्र जैन! वकील का दावा- जेल में 28 किलो कम हो गया वजन; तिहाड़ से आए Video में ‘व्यंजन सुख’ लेते दिखे AAP के मंत्री

सत्येंद्र जैन (Satyendar Jain) का तिहाड़ जेल से एक नया वीडियो सामने आया है। यह वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया है। बुधवार (23 नवंबर 2022) को जारी यह वीडियो 13 सितंबर का है। इसमें जैन को भोजन करते देखा जा सकता है। यह वीडियो ऐसे वक्त में सामने आया है जब जैन ने जेल में ड्र्राई फ्रूट्स और सलाद मुहैया कराने को लेकर याचिका डाली है।

जैन दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार में मंत्री हैं। मनी लॉन्ड्रिंग (Money laundering) मामले में जेल में बंद हैं। इससे पहले आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता जैन का जेल में मसाज लेते हुए वीडियो आया था।

सामने आए वीडियो में जैन को अपने बैरक में भोजन करते देखा जा सकता है। ANI ने सूत्रों के हवाले से कहा है कि जैन को जेल में पर्याप्त भोजन दिया जा रहा है। उनका वजन 8 किलो बढ़ गया है। हालाँकि उनके वकीलों ने वजन 28 किलो कम होने का दावा किया है।

इससे पहले AAP नेता ने ‘धार्मिक आहार’ के लिए सीबीआई कोर्ट में अर्जी लगाई थी। इसमें उन्होंने ड्राई फ्रूट्स और सलाद मुहैया कराने की माँग की थी। याचिका में कहा था कि जेल प्रशासन उन्हें मिश्रित बीज, फल, खजूर, सूखे मेवे, सलाद सहित उनकी धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बुनियादी चीजें उपलब्ध नहीं करवा रही है। साथ ही बताया था कि कि वे छह महीने से धार्मिक उपवास पर हैं। इसलिए उन्हें ड्राई फ्रूट्स और अन्य फल खाने की आवश्यकता है। यदि उपवास के दौरान ये चीजें नहीं दी जाएँगी तो उनके शरीर में प्रोटीन और आयरन की कमी हो जाएगी।

गौरतलब है कि जैन के जेल में ‘मसाज सुविधा’ लेने के मामले में भी बड़ा खुलासा हुआ था। वायरल वीडियो में सत्येंद्र जैन को जिस शख्स से जेल में मसाज कराते हुए देखा गया था, वह नाबालिग से रेप का आरोपित बताया जा रहा है। तिहाड़ जेल के अधिकारिक सूत्रों का कहना है कि सत्येंद्र जैन की मालिश करने वाले कैदी का नाम रिंकू है। वह फिजियोथेरेपिस्ट नहीं है। रिंकू एक नाबालिग से बलात्कार के मामले में जेल में बंद है। उस पर पॉक्सो (POCSO) की धारा 6 और IPC की धारा 376, 506 और 509 के तहत केस दर्ज है।

करीब आने को तैयार नहीं थी ममता, मोहम्मद शरीक ने गला दबाकर मार डाला: चंडीगढ़ का मामला, पहले से शादीशुदा है बिहार का रहने वाला हत्यारा

श्रद्धा वाकर मर्डर केस (Shraddha Walker Murder Case) ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। इसी बीच चंडीगढ़ से भी एक हिंदू युवती की हत्या का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान ममता के तौर पर हुई है। आरोपित मोहम्मद शरीक बिहार का रहने वाला है।

रिपोर्टों के अनुसार मोहम्मद शरीक ने खुद के शादीशुदा होने की बात छिपाकर हिंदू युवती को अपने प्रेम जाल में फँसाया। जब युवती को उसकी सच्चाई पता चली तो उसने शरीक से दूरी बना ली। इससे नाराज शरीक ने गला दबाकर लड़की की हत्या कर दी। हत्या को अंजाम देने के बाद वह फरार होने की फिराक में था। लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। हत्या से पहले युवती से दुष्कर्म की आशंका भी जताई जा रही है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना चंडीगढ़ के बुड़ैल की है। 19 नवंबर 2022 को शरीक ने इस घटना को अंजाम दिया। उसकी उम्र 25 साल है। वह बिहार के मधुबनी जिले के बेला गाँव का रहने वाला है। मोहम्मद फूड डिलीवरी बॉय का काम करता था। वहीं, लड़की की उम्र 18 साल बताई जा रही है। वह मूलरूप से उत्तर प्रदेश के हरदोई जिला के बेनीगंज के गाँव मलाहपुर की रहने वाली थी।

ममता अपनी माँ और भाई के साथ किराए पर घर लेकर यहाँ रहती थी। युवती की माँ घरों में साफ-सफाई का काम करती है और उसका पिता उत्तर प्रदेश के अपने पैतृक गाँव में रहता है। लड़की का भाई छठी कक्षा का छात्र है। वह 19 नवंबर को सुबह घर से स्कूल के लिए निकला। उसी समय शरीक लड़की के घर में घुसा और उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। जब दोपहर में भाई लौटा तो उसने घर का मुख्य दरवाजा खुला पाया। उसकी बहन बिस्तर पर बेसुध पड़ी थी। बेटे ने इसकी जानकारी अपनी माँ को दी। माँ चंपा ने घर लौटते ही देखा उसकी बेटी का शरीर नीला पड़ चुका था। उसके बाल बिखरे हुए थे और कान से खून निकल रहा था। उसके गले पर खरोंच के निशान भी थे। उसने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

युवती की माँ चंपा की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपित को सेक्टर-45 से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से कपड़ों से भरा बैग भी बरामद हुआ है। पुलिस का कहना है कि मोहम्मद शरीक फरार होने की फिराक में था। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश किया, जहाँ से उसे दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, हत्या से पहले युवती से दुष्कर्म की भी आशंका है। इसके लिए दोनों के सैंपल फारेंसिक लैब भेजे गए हैं।

युवती की माँ चंपा ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया था, “मेरी बेटी को लगभग छह महीने पहले आरोपित के शादीशुदा होने की बात पता चली थी। इसके बाद से उसने मोहम्मद शरीक से दूरी बना ली। फिर भी वह उसका पीछा करने लगा, जिससे मेरी बेटी काफी परेशान रहने लगी थी। लगभग डेढ़ महीने पहले उसने मुझसे यह बात बताई थी। इस पर मैंने भी उसे शरीक से दूर रहने को कहा था। इसी बात से शरीक गुस्से में था।”

अंसारी ने ‘सोनू’ बन कर लड़की को फाँसा, फिर किया बलात्कार, उधर ‘सचिन’ नाम से फेक आईडी बना हिन्दू लड़कियों को फाँस रहा था 45 साल का शहंशाह

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के ओबारा में लव जिहाद का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक मुस्लिम शख्स को नाम बदलकर हिंन्दू युवती के शारीरिक शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया है। प्राथमिकी पीड़िता के पिता ने दर्ज कराई है जिसमें आरोप लगाया गया है कि मुस्लिम लड़के ने अपना नाम एस.के. सोनू बताकर लड़की से जान-पहचान बनाई और उसके बाद शादी का झाँसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

शारीरिक शोषण के बाद दी अपने असली मजहब की जानकारी

पुलिस सूत्रों के अनुसार, लड़की का शारीरिक शोषण करने के लिए सोनू खुद को हिन्दू बताता रहा। इसके बाद 20 नवंबर 2022 की रात वह लड़की के घर पहुंच गया। लड़की को अकेला पाकर उसने उसके साथ दुष्कर्म किया, जिसका विरोध करने पर सोनू अंसारी लड़की को शादी का झँसा देने लगा। लड़की के दबाव में सोनू ने उसके परिजनों के सामने शादी का प्रस्ताव रखा।

इस दौरान उसने अपना नाम ‘सोनू अंसारी’ और पिता का नाम ‘शफीक’ बताया। युवक का असली नाम जानकर युवती रोने लगी और उसने अपने परिजनों को बताया कि सोनू ने खुद को हिन्दू बताते हुए अपना नाम एस.के.सोनू बताया था। लड़की के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित सोनू अंसारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। मंगलवार (22 नवंबर, 2022) को आरोपी सोनू अपने घर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। उस पर सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।

सचिन बने शहंशाह आलम ने लड़की के साथ की जबरदस्ती की कोशिश

उधर बिहार की लड़की को कानपुर के शहंशाह आलम ने ‘लव जिहाद’ में फँसाने की कोशिश की। शहंशाह की उम्र 45 साल है और उसने फेसबुक पर सचिन नाम से फेक आईडी बनाई हुई थी। इस आईडी से वह हिन्दू लड़कियों से दोस्ती करता था। बिहार के मोतिहारी की एक लड़की से भी इस शख़्स ने दोस्ती की थी। लड़की को नौकरी देने के बहाने शहंशाह आलम ने उसे कानपुर बुला लिया। कानपुर आई लड़की को शहंशाह कानपुर के होटल में ले गया, होटल में उसने लड़की के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की लेकिन लड़की ने इसका विरोध किया और किसी तरह होटल के रिसेप्शन तक पहुँच गई।

लड़की ने तुरन्त पुलिस को बुला लिया। पुलिस के आने के बाद सचिन बने शहंशाह आलम की असलियत सबके सामने आई। पुलिस सूत्रों का कहना है कि उसकी फेसबुक आईडी पर आधा दर्जन से ज्यादा लड़कियों की बातचीत मिली है। लड़कियों के पर्सनल डिटेल भी मिली है। अब पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपित ने पहले भी फर्जी नाम की मदद से किसी लड़की के साथ कोई हरकत की है या नहीं।

आज़ादी के 100 वर्ष पूरे होने तक $40 ट्रिलियन की हो जाएगी भारत की अर्थव्यवस्था: बोले मुकेश अंबानी – यहीं होगी एनर्जी और डिजिटल क्रांति

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और देश के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी ने भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर बड़ा बयान दिया है। अंबानी ने कहा है कि साल 2047 देश की अर्थव्यवस्था 3 ट्रिलियन डॉलर से बढ़कर 40 ट्रिलियन डॉलर पर पहुँच जाएगी और भारत की गिनती दुनिया की 3 बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में होगी।

दरअसल, मुकेश अंबानी मंगलवार (22 नवंबर 2022) को गुजरात के गाँधीनगर में पंडित दीनदयाल एनर्जी यूनिवर्सिटी के 10वें दीक्षांत समारोह में छात्रों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा है कि भारत अमृत काल के दौरान आर्थिक विकास और अवसरों में अभूतपूर्व उछाल के लिए तैयार है। भारत 2047 तक 3 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था से बढ़कर 40 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था वाला देश हो जाएगा।

मुकेश अंबानी ने यह भी कहा है कि साल 2047 भारत की आजादी का 100वाँ वर्ष होगा तब, देश के सामने आर्थिक विकास का नया आयाम खुलेगा। उन्होंने आगे कहा गेमचेंजर समझी जाने वाली तीन क्रांतियाँ आने वाले दशक में भारत के विकास को नियंत्रित करेंगी। ये क्रांतियाँ क्लीन एनर्जी क्रांति, बायो एनर्जी क्रांति और डिजिटल क्रांति होगीं।

छात्रों को संबोधित करते हुए मुकेश अंबानी ने यह भी कहा है कि क्लीन एनर्जी और बायो एनर्जी द्वारा स्थाई रूप से एनर्जी प्रोडक्शन होगा। साथ ही, डिजिटल रिवॉल्यूशन हमें बेहतर तरीके से एनर्जी इस्तेमाल करने में सक्षम बनाएगी। ये तीनों माध्यम हमारे जीवन को बदल देंगे। क्लीन एनर्जी, बायो-एनर्जी और डिजिटल रिवॉल्यूशन मिलकर भारत और दुनिया को जलवायु संकट से निपटने में मदद करेंगे।

इस कार्यक्रम में उन्होंने यह भी कहा है कि भारत के भविष्य के नेताओं को यह सुनिश्चित करना होगा कि देश वैश्विक स्वच्छ और हरित ऊर्जा क्रांति का नेतृत्व करे। उन्होंने इस मिशन में सफलता प्राप्त करने के लिए 3 मंत्र दिए – थिंक बिग, थिंक ग्रीन, और थिंक डिजिटल।

अंबानी ने पंडित दीनदयाल एनर्जी यूनिवर्सिटी के छात्रों को माता-पिता के संघर्षों को याद रखने का संदेश देते हुए कहा कि देश के युवा 4जी और 5जी को लेकर उत्साहित हैं लेकिन उन्हें यह याद रखना चाहिए कि इस दुनिया में माताजी और पिताजी से बड़ा कोई ‘जी’ नहीं है। युवाओं को अपने माता-पिता के संघर्ष और त्याग को नहीं भूलना चाहिए।

बदलेगी मनसा देवी मंदिर क्षेत्र की तस्वीर, ‘होली कॉम्प्लेक्स’ के निर्माण का ऐलान: CM खट्टर ने बैठक में लिया बड़ा फैसला, संस्कृति गुरुकुल-वृद्धाश्राम भी बन रहा

हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सरकार ने पंचकूला स्थित श्री माता मनसा देवी मंदिर क्षेत्र को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने कहा है कि मंदिर क्षेत्र को ‘होली कॉम्पलेक्स’ बनाया जाएगा। सरकार ने साथ ही मंदिर के निर्धारित क्षेत्र में शराब की दुकानों को बंद करने का फैसला लिया है।

मंदिर क्षेत्र से करीब 2.5 किलोमीटर के क्षेत्र में शराब बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया जाएगा। जिन ठेकों को वहाँ से हटाया जाएगा, सरकार उसकी भी वैकल्पिक व्यवस्था करेगी। हरियाणा सचिवालय में श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड की बैठक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने यह फैसले लिए। उन्होंने कहा कि जिन ठेकों को निर्धारित क्षेत्र से हटाया जाएगा, उसे कहीं ओर आवंटित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस बैठक की अध्यक्षता की और कई अहम फैसलों पर मुहर लगाई। बोर्ड की बैठक में फैसला लिया गया कि श्री माता मनसा देवी परिसर में बन रहे संस्कृत कालेज को श्राइन बोर्ड ही चलाएगा। इस कालेज में स्टाफ की नियुक्ति, उनका वेतन व छात्रों से ली जाने वाली फीस श्राइन बोर्ड द्वारा ही तय की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संस्कृत को बढ़ावा देने के लिए यह एक अनूठी पहल है। कॉलेज की आधारशिला रखी जा चुकी है। श्राइन बोर्ड ने इसके लिए जमीन मुहैया करवा दी है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री माता मनसा देवी मंदिर परिसर में बन रहे वृद्धाश्रम की इमारत लगभग तैयार हो गई है। इसके संचालन के लिए बोर्ड को जल्द से जल्द कोई प्लान तैयार करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने श्री माता मनसा देवी मंदिर में बनने वाले राष्ट्रीय आयुर्वेद, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान व संस्कृत गुरुकुल के काम को जल्द से जल्द पूरा करने के भी निर्देश दिए।

तमिलनाडु में रोज 4500 लोग हो रहे कंजक्टिवाइटिस के शिकार, आइसोलेशन का नया कारण बना ‘आँख आना’: समझें क्या है ‘पिंक आई’, कैसे करें बचाव

तमिलनाडु में कंजंक्टिवाइटिस (आँख आना) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से चेतावनी जारी की गई है। इसे आमतौर पर ‘मद्रास आई’ के नाम से भी जाना जाता है। तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री मा सुब्रमण्यम (Ma Subramanian) ने चेन्नई के एग्मोर के सरकारी नेत्र अस्पताल में कंजंक्टिवाइटिस के मरीज़ों से मुलाकात की। इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री ने पत्रकारों को जानकारी दी कि चेन्नई में औसतन 80-100 लोग इस बीमारी से प्रभावित हो रहे हैं और राज्य भर में प्रतिदिन लगभग 4500 लोग इस नेत्र विकार के चपेट में आ रहे हैं।

स्वास्थ्य मंत्री मा सुब्रमण्यम ने संक्रमित लोगों से खुद को आइसोलेट करने की अपील की। आपको बता दें कि सलेम और धर्मपुरी जैसे जिलों में कंजंक्टिवाइटिस के मामले ज्यादा हैं।

क्या है कंजंक्टिवाइटिस?

कंजंक्टिवाइटिस को नेत्रश्लेष्मलाशोथ या ‘मद्रास आई’ भी कहते हैं। आम बोलचाल की भाषा में इसे ‘आँख आना’ कहते हैं। यह जीवाणु या वायरल संक्रमण के कारण होता है। इस बीमारी का मुख्य कारण एडेनोवायरस होता है। इस वायरस से प्रभावित होने के बाद आँख में खुजली होने लगती है, आँख लाल हो जाता है और आँख से आँसू के समान पानी बहता रहता है। सुबह के समय यदि आँख चिपकी मिलती है और कीचड़ आने लगता है तो यह भी बैक्टिरियल कंजंक्टिवाइटिस का लक्षण हो सकता है। संक्रमण से आँखों के आकार में भिन्नता आ जाती है।

यह वायरस तेजी के साथ एक से दूसरे आँख तक फैल सकता है।

कैसे करें बचाव?

इसके प्रसार को रोकने का एकमात्र तरीका संक्रमित लोगों को अलग-थलग करना है। यह एक संक्रामक रोग है इसलिए पीड़ित को आइसोलेट हो जाना चाहिए। मरीज़ को नजदीकी नेत्र रोग विशेषज्ञ से जाँच करानी चाहिए। बार-बार चेहरे और हाथ को पानी से धोना चाहिए। प्रभावित से उचित दूरी बनाए रखना चाहिए साथ ही हाथ मिलाने से भी बचना चाहिए।

क्या है कंजंक्टिवाइटिस का इलाज?

इसके लक्षण देखे जाने के बाद बहुत ही सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है। विशेषज्ञों की मानें तो कंजक्टिवाइटिस के मरीज़ को दिन में कई बार आँखों को ठंडे पानी से धोना चाहिए। ठंडे कपड़े से आँखों की सिकाई कर सकते हैं इससे आँखों में हो रही सूजन और खुजली कम होगी। गुलाब जल में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, इसलिए गुलाबजल की कुछ बूँदें आँखों में डालने पर आँखों को आराम मिलेगा। डॉक्टर की सलाह पर एंटीबायोटिक आई ड्रॉप का इस्तेमाल करना चाहिए।

‘मोहिन सिसोदिया’ बन कर मोईनुद्दीन ने लिया ‘पुनर्जन्म’ और सेना में हो गया भर्ती, अब्बा ने सरपंच संग मिल किया फर्जीवाड़ा: छोटा भाई पहले से आर्मी में

राजस्थान के अजमेर जिले में भारतीय सेना में नौकरी पाने के लिए फर्जीवाड़ा करने का मामला सामने आया है। दरअसल, मोइनुद्दीन नामक युवक ने आर्मी में भर्ती होने के लिए खुद को मरा घोषित करते हुए अपना डेथ सार्टिफिकेट बनवा लिया। यही नहीं, आधार कार्ड में अपना नाम मोहिन सिसोदिया कराते हुए सेना में भर्ती भी हो गया था। हालाँकि, अब उसके इस फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ हो चुका है और मामले की जाँच की जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अजमेर जिले के बांदरसिंदरी थाना क्षेत्र अंतर्गत काकनियावास गाँव निवासी मोइनुद्दीन का छोटा भाई आसिफ साल 2018 में सेना में भर्ती हो चुका है। मोइनुद्दीन भी इंडियन आर्मी में शामिल होना चाहता था। लेकिन, वह ओवरएज हो चुका था। इसलिए, उसके अब्बा मोहम्मद नूर ने सरपंच से साठगाँठ करते हुए उसका डेथ सार्टिफिकेट बनवा दिया। मोइनुद्दीन के डेथ सार्टिफिकेट में लिखा था, मोइनुद्दीन की 18 अगस्त 2019 को मौत हो चुकी है।

इसके बाद मोइनुद्दीन ने अपने नजदीकी गाँव नुलू में स्थित बाल कृष्णा भारती स्कूल में मोहिन सिसोदिया के नाम से 9वीं कक्षा में एडमिशन ले लिया। उसका यह एडमिशन मोहिन सिसोदिया नाम से हुआ जिसमें जन्मतिथि 6 नवंबर, 2001 थी। इसके बाद इसी स्कूल से उनसे साल 2019 में दसवीं और साल 2021 में 12वीं पास कर ली।

दसवीं की मार्कशीट के आधार पर मोइनुद्दीन ने आधार कार्ड में भी अपना नाम मोहिन सिसोदिया करवा लिया। इसके बाद, आधार कार्ड के ही सहारे अन्य दस्तावेजों में भी नाम बदलवा लिया। हालाँकि, उसने आधार कार्ड में अपना नाम और जन्मतिथि तो बदल ली थी। लेकिन, आधार नंबर वही रहा।

मोइनुद्दीन के भाई की भूमिका भी संदिग्ध

इस पूरे मामले में मोइनुद्दीन के छोटे भाई की भूमिका भी संदिग्ध है। मोइनुद्दीन का छोटा भाई आसिफ सेना में है और वह अपने बड़े भाई को नौकरी दिलाने की कोशिश में लगा हुआ था। इसलिए, उसने आर्मी के रिलेशनशिप कोटे में मोइनुद्दीन को अपना छोटा भाई बताते हुए आसिफ ने उसकी सिफारिश कर दी। इस सिफारिश के आधार पर मोइनुद्दीन इंडियन आर्मी में भर्ती हो गया और उसकी ट्रेनिंग चल रही थी। इससे पहले की उसकी जॉइनिंग होती इस फर्जीवाड़े मामले का खुलासा हो गया है।

सेना के लेटर से हुआ खुलासा

मोइनुद्दीन सेना में भर्ती हो गया था और वह जैसा चाहता था वैसा ही हो रहा था। हालाँकि, उसकी आर्मी ट्रेनिंग के दौरान साली गाँव निवासी गफूर खान ने मोइनुद्दीन के फर्जीवाड़े की जानकारी सेना को दे दी। इस जानकारी के आधार पर जाँच हुई तो फर्जीवाड़ा खुलकर सामने आ गया। फिलहाल, मोइनुद्दीन को इंडियन आर्मी से बर्खास्त कर दिया गया है और सेना के लेटर के आधार पर उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हो गई है।

चूँकि, यह पूरा मामला भारतीय सेना और देश की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। इसलिए, इस मामले की गहनता से जाँच होना निश्चित है। साथ ही, मामले के आरोपित मोइनुद्दीन व इसमें संलिप्त उसके पिता, भाई और गाँव के सरपंच व स्कूल प्रशासन की भूमिका संदिग्ध दिखाई दे रही है। ऐसे में, इन सबके खिलाफ भी जाँच होने की संभावना है।

हिन्दू देवी-देवताओं का अपमान, कहा – उनकी तस्वीरें फेंक दो: पादरी के खिलाफ हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन, सभा बुला कर रहा था धर्मांतरण

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में अवैध तौर पर ईसाई धर्मांतरण का मामला सामने आया है। आरोप है कि रवि फ्रांसिस नाम का पादरी इस इलाके में प्रार्थना के नाम पर भोले-भाले हिन्दुओं का धर्म परिवर्तन करवाता है। इस घटना के विरोध में हिन्दू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया। मामले की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुँची और पादरी को अपने साथ थाने ले आई। बताया जा रहा है कि बाद में पादरी को छोड़ दिया गया है, लेकिन इस मामले में केस दर्ज कर के जाँच शुरू कर दी गई है। घटना रविवार (20 नवंबर, 2022) की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला ईसी रोड का है। यहाँ आरोपित पादरी रवि फ्रांसिस का घर है। घटना की शिकायत देहरादून के ही छत्रपाल सिंह ने दी है। उन्होंने पादरी पर आरोप लगाते हुए बताया कि उसके घर पर अक्सर ईसाइयों का कार्यक्रम चलता रहता है। शिकायत में आगे बताया गया है कि रविवार को देहरादून के बाहर के भी लोगों को कार्यक्रम में बुलाया गया था जिसमें पौड़ी गढ़वाल तक के हिन्दू शामिल थे।

अपनी शिकायत में छत्रपाल सिंह ने आरोप लगाया है कि इस सभा में हिन्दू देवी-देवताओं के बारे में अशोभनीय बातें बोली जा रहीं थी। शिकायतकर्ता के मुताबिक वो खुद उस कार्यक्रम में मौजूद थे जहाँ हिन्दू समाज के लोगों के धर्म परिवर्तन की कोशिश की जा रही थी। शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया है कि पादरी पानी का लोटा ले कर सभा में मौजूद लोगों पर छिड़क रहा था। इस दौरान वो हिन्दू देवी-देवताओं की तस्वीरों को घर से बाहर फेंक देने के लिए भी कह रहा था।

छत्रपाल के अनुसार, जब उन्होंने रवि फ्रांसिस की इस हरकत का विरोध किया तब उनकी पिटाई भी की गई। उनका आरोप है कि अभी तक पादरी रवि फ्रांसिस लगभग 50 से 60 लोगों को ईसाई बना चुका है। अपने ऊपर लगे आरोपों की सफाई में रवि फ्रांसिस ने बताया कि वो किसी को बुलावा नहीं भेजता, बल्कि लोग खुद ही उसके पास प्रार्थना के लिए आते हैं। पादरी ने खुद पर लगाए धर्मांतरण के आरोपों से भी इंकार कर दिया।

इस घटना की जानकारी हिन्दू संगठनों को हुई तो उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और लोगों को समझा-बुझा कर शांत करवाया। पुलिस पादरी को भी अपने साथ ले गई थी जिसे थोड़ी देर की पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया था। बाद में सीनियर अधिकारियों के निर्देश पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर के जाँच शुरू कर दी गई है। देहरादून की पुलिस अधीक्षक सरिता डोभाल के मुताबिक जो भी धर्मांतरण के अपराध में लिप्त पाया जाएगा उस पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

जब PornHub ने AAP के ‘मंत्री’ को बताया अपना कर्मचारी… सत्येंद्र जैन बलात्कारी से ले रहे मसाज, राशन के बदले यौन शोषण में फँसे थे संदीप

दिल्ली की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) के मंत्री सत्येंद्र जैन (Satyendra Jain) भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बंद हैं। वह आए दिन जेल में अपनी विलासिता के लिए खूब सुर्खियाँ बटोरते हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह जेल के अपने सेल में मसाज करवाते दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो की खूब चर्चा हुई। आप नेताओं की कारस्तानी का यह बस नमूना भर है। इससे पहले आप के मंत्री संदीप कुमार पर राशन कार्ड के बदले यौन शोषण करने के आरोप लग चुके हैं।

संदीप कुमार आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री थे। 2016 में, आप के कैबिनेट स्तर के मंत्री का नौ मिनट के एक कथित वीडियो सामने आने के बाद हंगामा खड़ा हो गया था, जिसमें उन्हें एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा गया था।

रिपोर्टों में यह भी दावा किया गया था कि सेक्स टेप में दिखाई देने वाली महिला ने संदीप कुमार पर राशन कार्ड दिलाने के बहाने उसका यौन शोषण करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद, पुलिस ने 3 सितंबर 2016 को आरोपित को गिरफ्तार किया था और उसे 3 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया था।

संदीप कुमार पर आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार), 328 (अपराध करने के इरादे से जहर से हानि पहुँचाना), आईटी अधिनियम की धारा 67 ए (यौन सामग्री को प्रकाशित या प्रसारित करने) और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

सितंबर 2016 में, इस सीडी को किसी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर भेज दिया था। आधे घंटे बाद, केजरीवाल ने ट्वीट किया कि वह अपने मंत्रिमंडल में सबसे कम उम्र के मंत्री संदीप कुमार को बर्खास्त कर रहे हैं। केजरीवाल ने तब कहा था कि संदीप कुमार ने आप समर्थकों के साथ विश्वासघात किया है और इसलिए वह बर्खास्त किए जाने के योग्य हैं।

बलात्कार के आरोपों के अलावा, संदीप कुमार पर एक और विवाद से घिरे हुए थे। उन पर अपने नवजात बेटे के लिए अमेरिकी नागरिकता सुनिश्चित करने के लिए अपने आधिकारिक पद का दुरूपयोग करने का आरोप था।

विधायक ने तब बलात्कार के आरोपों के खिलाफ अपना बचाव करते हुए कहा था कि दलित होने के कारण उन्हें निशाना बनाया गया है। कुमार की पत्नी भी अपने पति के समर्थन में सामने आई थीं, उन्होंने दावा किया था कि उन्हें ‘झूठा फँसाया’ गया है।

आप के सेक्स टेप पर खबर वायरल होने के बाद, सबसे बड़ी एडल्ट वीडियो वेबसाइट ‘पोर्नहब’ ने भी इस स्कैंडल पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। वेबसाइट ने आप मंत्री को ‘अपना कर्मचारी’ बताकर उनका मजाक उड़ाया था।

2019 में, संदीप कुमार को लोकसभा चुनाव में बसपा का समर्थन करने के लिए पार्टी से अयोग्य घोषित कर दिया गया था। सुल्तानपुर माजरा निर्वाचन क्षेत्र के विधायक पर बसपा को समर्थन देकर 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी की संभावनाओं को नुकसान पहुँचाने का आरोप लगाया गया था।

बच गई आवारा कुत्ते के हमले में घायल 1 साल की बच्ची, लेकिन चेहरे पर लग गए 115 टाँके: 36 घंटे तक चला मैराथन ऑपरेशन

आवारा कुत्तों के हमलों का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। इन कुत्तों के हमलों का शिकार अक्सर छोटे बच्चे बनते हैं। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से इसी तरह की एक और भयानक घटना सामने आई। यहाँ एक साल की बच्ची रिया पर आवारा कुत्ते ने बेरहमी से हमला कर दिया। कुत्ते के हमले में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई थी। 36 घंटे तक चले ऑपरेशन में पीड़िता को 115 टाँके लगे हैं।

घटना शहर के विजयनगर इलाके की है। एमएमजी जिला अस्पताल में रिया नाम की बच्ची का ऑपरेशन किया गया। रविवार (20 नवंबर, 2022) को घर के बाहर खेल रही बच्ची पर कुत्ते ने हमला कर दिया था। कुत्ते ने हमले के दौरान लड़की के चेहरे से मांस तक नोच लिया था। चेहरे पर जख्म इतने गहरे थे कि बच्ची के दाँत भी बाहर से दिखने लगे थे।

‘अमर उजाला’ की रिपोर्ट के मुताबिक, एमएमजी के ईएनटी विशेषज्ञ डॉक्टर राकेश ने बताया कि लड़की के चेहरे पर कई चोटें थीं, जिसके लिए बहुत छोटे टाँके लगाने पड़े। डॉ महेंद्र और ईएनटी स्पेशलिस्ट ने मिलकर प्राथमिक सर्जरी की। बच्ची को चेहरे पर लगभग सवा सौ टांके लगे हैं। ईएनटी स्पेशलिस्ट डॉक्टर राकेश ने बताया कि बच्ची के चेहरे, नाक कान के पास कई स्थानों पर टेढ़े-मेढ़े घाव थे, जिन पर टाँके लगाने पड़े हैं।

बच्चे की हालत अब स्थिर है। डॉक्टरों का कहना है कि बच्ची अगले 14-15 दिनों में सामान्य हो जाएगी। सीएमएस डॉ मनोज चतुर्वेदी ने बताया कि इस तरह की सर्जरी के लिए सीरम और एंटी-रेबीज जैसे इंजेक्शन की जरूरत होती है जो सर्जरी के दौरान दिए जाने होते हैं। ये इंजेक्शन काफी महँगे होते हैं और बाहर से मँगवाए जाते हैं। इनकी आपूर्ति सरकार द्वारा नहीं की जाती है।

दूसरी ओर बच्ची के पिता ने आरोप लगाया है कि बच्ची को नोएडा के चाइल्ड पीजीआई अस्पताल ने भर्ती करने से मना कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि वहाँ के डॉक्टरों ने पीड़िता को किसी अन्य अस्पताल में रेफर भी नहीं किया। बच्ची के पिता का कहना है निजी अस्पताल ऑपरेशन के लिए बहुत पैसे माँग रहे थे, लेकिन एमजीएम में बेहतर इलाज हो गया। हालाँकि बच्ची के चेहरे पर घाव के निशान रह जाने का खतरा है।