Home Blog Page 2252

ब्लास्ट से दहली तुर्की की राजधानी, 6 की मौत और 53 घायल: ‘आतंकवाद’ के खिलाफ बातें कर रहे मुल्क के राष्ट्रपति, कश्मीर पर पाकिस्तान का करते हैं समर्थन

तुर्की की राजधानी इस्तांबुल के एक व्यस्त इलाके में हुए ब्लास्ट में 6 लोगों की मौत हो गई है और 53 लोग घायल हुए हैं। वहाँ के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोगन अब ‘आतंकवाद’ के खिलाफ बातें कर रहे हैं। हालाँकि, उनका मुल्क कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान का समर्थन करता रहा है और आतंकवाद पर भारत के कड़े रुख का विरोधी रहा है। अब उनके ही मुल्क में स्थित ‘इस्तिक़लाल एवेन्यू’ में हुए बम ब्लास्ट से मुल्क दहल गया है।

ये धमाका रविवार (13 नवंबर, 2022) को स्थानीय समय के अनुसार 4:20 बजे शाम को हुआ। इस धमाके का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालाँकि, जो वीडियोज सामने आए हैं, उनमें लोगों को जमीन पर बेसुध पड़े हुए और चीखते-चिल्लाते हुए देखा जा सकता है। एक धमाके की आवाज़ भी सुनाई दे रही है और वीडियो में आग की लपटें निकलते हुए भी देखा जा सकता है। एम्बुलेंस और फायर ट्रक्स मौके पर पहुँचे। एक बैग बेंच पर रखा हुआ था, जिससे धमाका होने की बात कही जा रही है।

तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोगन ने कहा है कि मुल्क के विरुद्ध आतंकवाद का इस्तेमाल करने वाले नहीं बचेंगे। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि इस धमाके को अंजाम देने वाले अपराधी जिस सज़ा के हक़दार हैं, वो उन्हें मिलेगी। उन्होंने बताया कि इस ‘देशद्रोही हमले’ के पीछे के तत्वों को बेनकाब करने के लिए एजेंसियाँ काम कर रही हैं। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि धमाके के बाद लोग स्तब्ध रह गए और एक-दूसरे की तरफ देखने लगे, फिर भगदड़ मच गई।

बता दें कि तुर्की भारत विरोधी गतिविधियों का हब बना हुआ है। हाल ही में भारत में एक बड़े नेता को निशाना बनाने के लिए जिस ISIS के आतंकी को रूस में दबोचा गया था, उसे तुर्की में ही आतंक की ट्रेनिंग मिली थी। बता दें कि अनुच्छेद 370 के मुद्दे पर तुर्की ने पाकिस्तान की बातों का समर्थन किया था। अक्टूबर 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना तुर्की दौरा रद्द कर दिया था। अभिनेता आमिर खान भी तुर्की फर्स्ट लेडी से मिले थे।

‘इसे ही कर्मा कहते हैं’: T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में हार के बाद मोहम्मद शमी के हत्थे चढ़े शोएब अख्तर, लोग बोले – भारत के Pak प्रेमियों के पटाखे भी बर्बाद

आईसीसी टी 20 विश्व कप के फाइनल में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया है। इस तरह से इंग्लैंड दूसरी बार टी 20 विश्वकप विजेता बन गया है। इंग्लैंड की जीत के हीरो सैम करन और बेन स्टोक्स रहे। एक ओर जहाँ सैम करन ने पाकिस्तान के तीन बल्लेबाजों को आउट किया। वहीं बेन स्टोक्स ने गेंद और बल्ले दोनों से कमाल करते हुए पहले एक विकेट लिया और फिर 52 रनों की पारी खेलते हुए अंत तक नाबाद रहे।

इंग्लैंड की इस शानदार जीत और पाकिस्तान की करारी हार के बाद एक से बढ़कर एक मीम के साथ नेटिजन्स पाकिस्तान को ट्रोल कर रहे हैं। इसमें, भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी शामिल रहे। शमी ने तो पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर का ‘दिल तीन बार तोड़’ दिया। मोहम्मद शमी ने शोएब अख्तर के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए कहा “सॉरी भाई, इसे कर्मा कहते हैं।”

वहीं, RekenduSharma नामक ट्विटर यूजर ने पाकिस्तान द्वारा जिम्बाब्वे में ‘नकली मिस्टर बीन’ भेजे जाने को लेकर बनाए गए एक मीम को ट्वीट कर कहा, “हाँ असली को जीतने दो…”

इसके अलावा Memenist_ नामक ट्विटर यूजर ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑफिशियल अकाउंट से किए गए एक ट्वीट, जिसमें बाबर आजम को टी20 ट्रॉफी के साथ दिखाते हुए लिखा गया था, “लगभग पहुँच गए” – उसे कोट करते हुए कहा, “तुम्हारे लोन आवेदन की तरह…”।

Vikrantkumar नामक यूजर ने वीडियो शेयर कर कहा, “इंग्लैंड के हाथों पाकिस्तान की हार के बाद भारतीयों की स्थिति ऐसी है..”।

Desimojito नामक यूजर ने कहा, “भारत में रह रहे पाकिस्तान प्रेमियों के लिए दुख हो रहा है। पटाखे बर्बाद हो गए।”

Battakashmiri नामक यूजर ने इंग्लैंड की पूर्व महारानी एलिजाबेथ की फोटो और #PKMKB लिखी हुई फोटो शेयर करते हुए लिखा, “बॉयज प्लेड वेल लेकिन नमाज ने काम नहीं किया।”

‘Chad_Infe’ नामक यूजर ने पाकिस्तानी लड़कियों की दुआ वाला वीडियो शेयर करते हुए कहा “ऊपर वाले का फरमान गलत देश पहुँच गया।”

‘Ravipakhare10’ नामक यूजर ने शोएब अख्तर के वीडियो को रीट्वीट करते हुए कहा, “भाई पाकिस्तान से अच्छा नीदरलैंड खेला।”

‘अपनी संपत्तियाँ बेच रहा भारतीय रेलवे, 151 ट्रेनों का कर दिया निजीकरण’: PIB ने खोली राहुल गाँधी के दावे की पोल, वीडियो शेयर कर फैलाया था प्रोपेगंडा

केंद्र सरकार की नोडल एजेंसी ‘प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB)’ ने रेलवे के प्राइवेटाइजेशन को लेकर राहुल गाँधी (Rahul Gandhi) द्वारा किए गए दावों को फर्जी करार दिया है। राहुल गाँधी ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें कहा गया था कि भारतीय रेलवे ने 151 ट्रेनों का निजीकरण कर दिया है।

राहुल गाँधी के इस दावे को लेकर ‘पीआईबी फैक्ट चेक‘ ने उनके एक ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए कहा, “एक ट्वीट में फर्जी दावा किया जा रहा है कि भारतीय रेलवे की 151 ट्रेनों, रेलवे संपत्ति, स्टेशनों और अस्पतालों का निजीकरण कर दिया गया है। ये दावे पूर्णतः फर्जी एवं तथ्यहीन हैं। रेल मंत्रालय अपनी किसी संपत्ति का निजीकरण नहीं कर रहा।”

दरअसल राहुल गाँधी ने शनिवार (12 नवंबर, 2022) को वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था, “भारतीय रेल देश को जोड़ती है। 12 लाख लोगों को रोजगार, 2.5 करोड़ देशवासियों की रोज सेवा करती है। प्रधानमंत्री जी, रेलवे देश की संपत्ति है, इसे निजीकरण नहीं, सशक्तिकरण की ज़रूरत है। बेचिए मत।”

राहुल गाँधी ने जो वीडियो शेयर किया था, उसमें वह दक्षिण मध्य रेलवे कर्मचारी संघ के सदस्य भरणी भानु प्रसाद व अन्य लोगों से बातचीत करते दिख रहे हैं। इस वीडियो में रेलवे के निजीकरण को लेकर बात कही गई है।

उक्त वीडियो में राहुल गाँधी ने रेलवे कर्मचारी संघ के सदस्य भरणी भानु प्रसाद से पूछा, “वे भारतीय रेलवे के किस हिस्से का निजीकरण कर रहे हैं?” इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा, “रेलवे स्टेशन, रेलवे वर्कशॉप, रेलवे मेडिकल हॉस्टिपल और रेलवे प्रतिष्ठानों का निजीकरण होने जा रहा है।” राहुल गाँधी ने आगे पूछा, “वे ऐसा करने की योजना कब बना रहे हैं? क्या वे पहले से ही इसे धीरे-धीरे कर रहे हैं?” इस पर कहा गया “हाँ सर।”

इसके बाद राहुल गाँधी ने आगे पूछा, “वे इसे किसे दे रहे हैं? बड़ी कंपनियाँ या छोटी कंपनियाँ?” इस पर रेलवे यूनियन संघ के सदस्यों ने एक स्वर में कहा, “बड़ी कंपनियाँ, ज्यादातर अंबानी और अडानी की कंपनियाँ।” इसके अलावा वीडियो में यह भी कहा गया है, “भारत में पहले से ही निजी ट्रेनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। 151 ट्रेनों का निजीकरण कर दिया गया है।”

इसके अलावा वीडियो में भरणी भानु प्रसाद ने यह भी कहा, “भारतीय रेलवे के 170 साल के इतिहास में हमने निजीकरण के बारे में पहले कभी नहीं देखा या सुना है। अब हम इस निजीकरण का विरोध कर रहे हैं।” बता दें कि कॉन्ग्रेस सहित अन्य राजनीतिक दलों के नेता रेलवे के निजीकरण को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तरह-तरह के आरोप लगाते रहते हैं। इसी कड़ी में राहुल गाँधी ने भी झूठ फैलाने का प्रयास किया था। जिसे अब पीआईबी (PIB) ने फर्जी बता दिया है।

संदिग्ध हालत में मिला वैज्ञानिक का शव, कैंसर पर कर रहे थे रिसर्च: भाई ने बताया – अंतिम स्टेज में था शोध

कैंसर पर रिसर्च कर रहे एक वैज्ञानिक (Scientist) बृजगौरव शर्मा की इंदौर के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। शर्मा रिसर्च सिलसिले में नोएडा से इंदौर आए थे और यहाँ के होटल अशोक में ठहरे थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जाँच शुरू कर दी है।

मृतक वैज्ञानिक शर्मा मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थित नरहोली के रहने वाले थे। वे एक निजी संस्थान में कैंसर की दवा पर शोध कर रहे थे। इसी सिलसिले में वे पिछले 7 दिनों से इंदौर आए थे और होटल में ठहरे थे।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मौत से पहले शर्मा ने अपने परिजनों से बात की थी। वीडियो कॉलिंग के माध्यम से बताया था कि उनकी तबीयत थोड़ी खराब है और उनके सर में दर्द हो रहा है। उन्होंने कहा था कि वह ठीक हो जाएँगे और हैदराबाद के लिए निकल जाएँगे। हालाँकि, उसी रात उनकी मौत हो गई।

बीती रात जब उनकी तबीयत बिगड़ने लगी तो उन्हें निजी अस्पताल में ले जाया गया था। वहाँ पहुँचने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें रेफर कर दिया। इसके साथ दूसरे अस्पताल पहुँचते-पहुँचते उनकी हालत बिगड़ गई थी और अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बृजगौरव शर्मा के भाई ने बताया कि वह बहुत सारे दवाओं पर शोध किया करते थे। वह फिलहाल कैंसर की दवाई पर इंदौर में रिसर्च कर रहे थे, जो आखरी स्टेज पर थी। उधर, वे जिस कंपनी के लिए शोध कर रहे थे उसके मालिक वीरेंद्र मंडलोई ने बताया कि शर्मा और उनकी कंपनी के बीच एक एग्रीमेंट था। इसी सिलसिले वे यहाँ आए थे।

मौत को लेकर उन्होंने बताया कि कुछ भी नहीं कहा जा सकता, क्योंकि वह जिस जगह रुके थे वहाँ से 3 मिनट की दूरी पर हॉस्पिटल है। उन्होंने हत्या की आशंका से इनकार नहीं किया और कहा कि हो सकता है कि कंपीटीटर को पता चल गया हो कि वह यहाँ हैं। उनके साथ गलत होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। 

झारखंड में हिन्दू नेता की हत्या, पेट्रोल बम लेकर आए थे हमलावर: गर्दन पर घाव के कारण गिर पड़े, प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने भाजी लाठियाँ

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में हिन्दू नेता कमलदेव गिरी की हत्या कर दी गई है। हत्या के लिए उन पर बोतल बम फेंका गया है। कमलदेव की मौत की खबर सुन कर पूरे जिले में तनाव फ़ैल गया है। हालात को संभालने के लिए पुलिस के साथ रैपिड एक्शन फ़ोर्स को भी तैनात किया गया है। घटना के बाद पथराव और तोड़फोड़ की भी सूचना है। घटना शनिवार (12 नवम्बर, 2022) की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना चक्रधरपुर क्षेत्र की है। कमलदेव गिरी पर हमला भारत भवन में हुआ, जहाँ वो अपने दोस्त शंकर सिंह के साथ रुके हुए थे। घटना के कुछ समय पहले उन्होंने भाजपा नेताओं से मुलाक़ात की थी। थोड़ी देर के बाद ‘भारत भवन’ में हाथों में पेट्रोल बम लेकर 3 हमलावर आए। उन्होंने पहला वार कमलदेव की पीठ पर किया जिस से वो बच गए। इस दौरान उन्होंने अपने दोस्त शंकर सिंह को भागने के लिए कहा और अपनी बाइक स्टार्ट करने की कोशिश करने लगे।

बताया जा रहा है कि इसी दौरान कमलदेव पर 2 बम और फेंके गए। इस हमले से गिरी की गर्दन पर घाव हो गया और वो वहीं गिर पड़े। बाद में उन्हें पास के रेलवे हॉस्पिटल पहुँचाया गया जहाँ उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। कमलदेव की हत्या की खबर सुन कर हिन्दू संगठन आक्रोशित हो गए। उन्होंने शव को पवन चौक पर रखा। बताया जा रहा है कि इस दौरान आक्रोशित लोगों ने नारेबाजी की। विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शन करने वालों की अनुमानित संख्या ढाई से 3000 बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, थोड़ी देर की नारेबाजी के बाद दूसरे पक्ष के लोग भी जमा हो गए। इस दौरान दोनों तरफ से पथराव शुरू हो गया। हिंसक माहौल में आधे दर्जन दुकानों में तोड़फोड़ हुई और पुलिस के एक वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर डाला गया। हालात को बिगड़ता देख कर पुलिस ने लाठियाँ भाँजी और आँसू गैस के गोले छोड़े। पुलिस ने आक्रोशित भीड़ को समझा-बुझा कर शव के अंतिम संस्कार के लिए तैयार करवाया। इस दौरान तनावपूर्ण माहौल में भारी सुरक्षा के बीच कई सीनियर अधिकारियों की मौजूदगी में लाश को श्मशान घाट पहुँचाया गया।

बताया जा रहा है कि पोस्टमार्टम के मुद्दे पर भी कमलदेव के परिजनों और पुलिस के बीच नोकझोंक हुई। काफी समझाने के बाद पीड़ित परिजन इसके लिए तैयार हुए। मृतक का पोस्टमार्टम डॉक्टरों द्वारा बनाए गए विशेष पैनल द्वारा किया गया। एहतियातन प्रशासन ने चक्रधरपुर में 19 नवम्बर तक सख्ती से धारा 144 लागू कर दी है। घटना के विरोध में चक्रधरपुर बाजार बंद रहा। किया जाएगा। पुरी के अनुसार कमलदेव गिरी नगर निगम का चुनाव लड़ने की तैयारी कर चुके थे इसलिए उनको विरोधियों द्वारा रास्ते से हटा दिया गया।

भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने इस मामले में झारखंड सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने आक्रोश व्यक्त कर रहे लोगों वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “हेमंत सोरेन जी, आपकी तुष्टिकरण एवं विध्वंसकारी राजनीति से झारखंड के लोगों में ज़बरदस्त ग़ुस्सा है।”

राम चरण-जूनियर NTR की ‘RRR’ का आएगा सीक्वल: अमेरिका में SS राजामौली ने किया ऐलान, सांसद पिता लिख रहे हैं कहानी

हाल ही में आई दक्षिण भारत की फिल्म RRR के सुपरहिट होने के बाद निर्देशक एसएस राजामौली ने इसका सीक्वेल बनाने की घोषणा की है। अमेरिका के शिकागो के एक कार्यक्रम में उन्होंने बताया कि उनके पिता विजयेंद्र प्रसाद इसके सीक्वल पर काम कर रहे हैं। 

निर्देशक राजामौली ने कहा, “मेरे पिता जी ने मेरी सभी फिल्मों की कहानी लिखी है। हमने RRR 2 के बारे में थोड़ी सी चर्चा की है और वो अभी कहानी पर काम कर रहे हैं।” दरअसल, ऑस्कर कैंपेन शुरू हो चुका है। ऐसे में डायरेक्टर राजामौली इन दिनों यूएस में RRR की कई स्क्रीनिंग से जुड़े इवेंट्स में पहुँचे हुए हैं। 

राजामौली के निर्देशन में बनी RRR ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बनाए हैं। हाला ही में इसे जापान में भी रिलीज किया गया, जहाँ फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया और बॉक्स ऑफिस पर अच्छी-खासी कमाई की है। RRR ने जापान में रिलीज हुई कई भारतीय फिल्मों के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है।  

RRR की वर्ल्ड वाइड ग्रॉस कलेक्शन 1100 करोड़ रुपए की है, जबकि भारत में इसकी ग्रॉस कलेक्शन 900 करोड़ रुपए की है। इसे अकेले हिंदी वर्जन से ही 250 करोड़ रुपए की कमाई हुई है। इसने कमाई में कई बॉलीवुड फिल्मों को भी पछाड़ दिया।

फिल्म की कहानी दक्षिण भारत के दो स्वतंत्रता सेनानी कोमाराम भीम और अल्लूरी सीताराम राजू से प्रेरित है। दोनों ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ आवाज उठाते हैं। RRR में राम चरण, जूनियर एनटीआर के साथ-साथ आलिया भट्ट और अजय देवगन ने भी शानदार अभिनय किया है।

राजामौली ने अपने निर्देशन की शुरुआत स्टूडेंट नंबर 1 से की थी। उन्हें ‘मगधीरा’ से देश भर में पहचान मिली और बाहुबली सीक्वेल के जरिए प्रसिद्धि। इस साल के शुरुआत में रिलीज हुई फिल्म RRR के जरिए उन्हें दुनिया भर में पहचान मिली है। इस फिल्म को ऑस्कर अवॉर्ड 2023 में 14 कैटेगरी में नामांकित किया गया है

इंग्लैंड बना T-20 विश्व कप विजेता: फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया, बेन स्टोक्स बने इंग्लिश हीरो

ऑस्ट्रेलिया के मेलबॉर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए टी20 विश्व कप फाइनल मुकाबले (T20 world cup final) में इंग्लैंड की जीत हुई है। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने टी20 विश्व कप का खिताब दूसरी बार अपने नाम कर लिया है। बेन स्टोक्स ने शानदार 52 रन की पारी खेली।

इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इंग्लैंड के गेंदबाजों ने पाकिस्तान को 137 के स्कोर पर ही रोक दिया। 138 रनों का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और पहले ही ओवर में एलेक्स हेल्स को शाहीन शाह अफरीदी ने क्लीन बोल्ड कर दिया।

उसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे फिलिप साल्ट (Philip Salt) भी कुछ खास नहीं कर सके और 10 रन बनाकर चलते बने। उन्हें हारिस रऊफ ने अपने पहले ही ओवर में फिलिप सॉल्ट को इफ्तिखार अहमद के हाथों कैच कराया। अंग्रेजी टीम को बड़ा झटका तब लगा जब पावर प्ले के दौरान 45 रन के स्कोर पर इंग्लैंड का तीसरा विकेट कप्तान जोस बटलर के रूप में गिरा।

13 वें ओवर में खेल का रुख तब बदल गया जब शादाब खान ने हैरी ब्रुक को आउट कर दिया। ब्रुक ने 23 गेंदों में 20 रनों की धीमी पारी खेली।

मैच के 16 वें ओवर की पहली गेंद फेकने के बाद शाहीन अफरीदी चोटिल होकर मैदान से बाहर चले गए। गेंद इफ्तिखार अहमद को थमाई गई। बेन स्टोक्स और मोईन अली क्रीज पर मौजूद थे। उन्होंने गियर बदलते हुए पाकिस्तानी गेंदबाजों पर प्रहार करना शुरु किया और अपनी टीम की जीत सुनिश्चित करवा दी।

पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की शुरुआत औसत रही। कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने पारी की शुरुआत की। पांचवें ओवर में 29 के स्कोर पर पाकिस्तान ने अपना पहला विकेट गंवाया। सैम करन ने मोहम्मद रिजवान को बोल्ड किया।

आठवें ओवर में पाकिस्तान को दूसरा झटका लगा। पाकिस्तान का स्कोर 45 तक पहुंचा ही था कि लेग स्पिनर आदिल रशीद ने पाकिस्तान के इन फॉर्म बल्लेबाज मोहम्मद हारिस भी पवेलियन लौट गए। हारिस 12 गेंदों में आठ ही रन बना सके। कप्तान बाबर आज़म ने भी पाकिस्तानी फैन्स को निराश किया और 28 गेंदों में 32 रन बनाकर आदिल रशीद का शिकार बन गए। 13 वें ओवर में पाकिस्तान को चौथा झटका लगा तब तक टीम का स्कोर 85 रन था।

इंग्लैंड के गेंदबाज़ों के सामने टेके घुटने

पाकिस्तान की तरफ से एक भी अर्धशतकीय पारी देखने को नहीं मिली। इंग्लैंड के गेंदबाज़ों के सामने सभी पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए। शान मसूद ने भले ही 28 गेंदो पर 38 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली लेकिन टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में नाकाम रही। पाकिस्तान ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खो कर 137 रन बनाए।

इंग्लैंड की गेंदबाज़ी की बात करें तो सैम करन (Sam Curran) ने अपने 4 ओवरों में 3 खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा। उन्होंने सिर्फ 12 रन खर्च किए। आदिल रशीद और क्रिस जॉर्डन को 2-2 सफलता मिली।

फारुख के बेटे सोहैल ने दलित लड़की के साथ बलात्कार किया, फिर दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया: लोगों ने पकड़ कर पुलिस को सौंपा

मध्य प्रदेश के सीहोर में दलित समुदाय की एक लड़की के साथ रेप और जान से मार डालने की कोशिश का मामला सामने आया है। यहाँ सोहेल नाम के व्यक्ति पर दुष्कर्म में असफल होने पर लड़की को दूसरी मंजिल से फेंक देने का आरोप है। हालाँकि, आरोपित इससे पहले पीड़िता का रेप कर चुका था। लोगों ने सोहेल को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। पीड़िता को काफी चोटें आई हैं, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटना शनिवार (12 नवंबर 2022) की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना जवार थानाक्षेत्र की है। यहाँ पर फारुख खां के 22 वर्षीय बेटे सोहेल पर आरोप है कि उसने 4-5 माह पूर्व एक लड़की से घर में घुस कर दुष्कर्म किया था। इसके बाद वो लगातार फोन पर लड़की को गंदी नीयत से ब्लैकमेल कर रहा था। इसी धमकी के चलते घटना के दिन एक बार फिर से पीड़िता को ले कर इंदौर-भोपाल हाइवे पर मौजूद जावर-मेहतवाड़ा के पास स्थित ‘अतिथि’ नाम के होटल पर ले गया था। आरोप है कि यहाँ भी एक बार फिर से सोहेल ने पीड़िता से दुष्कर्म किया।

बताया जा रहा है कि होटल में मौजूद अन्य लोगों को इस बात की जानकारी हो गई कि सोहेल लड़की के साथ गलत हरकत कर रहा है। इसके चलते कुछ लोगों ने होटल को घेर लिया और सोहेल को नीचे उतरने के लिए कहा। आरोप है कि खुद को घिरता देख कर सोहेल ने लड़की को दूसरी मंज़िल से धक्का दे कर नीचे गिरा दिया। लड़की के नीचे गिरने से उसके पैरों में काफी चोट आई, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

बताया जा रहा है कि लड़की के नीचे गिरने से आसपास मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। सोहेल इसी आपाधापी का फायदा उठा कर भागने लगा। लोगों ने सोहेल को दौड़ा कर पकड़ लिया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने आरोपित को IPC की धारा 307, 376, 376(2 एन) 506 और SC/ST एक्ट तहत गिरफ्तार कर लिया है। सोहेल को जेल भेजा जा रहा है और पुलिस मामले की जाँच कर रही है। अस्पताल में भर्ती लड़की की हालत स्थित बताई जा रही है।

‘कीड़े में विटामिन होता है, चुपचाप खा लो’: मिड-डे मील की शिकायत करने पर प्रिंसिपल मोहम्मद मिसवाउद्दीन ने छात्रा का हाथ तोड़ा

बिहार के वैशाली (Vaishali, Bihar) जिले के लालगंज अततुल्लाहपुर स्थित एक मिडिल स्कूल में मिड-डे-मील में कीड़े निकलने का मामला सामने आया है। जब छात्रों ने इसकी जानकारी प्रिंसिपल मोहम्मद मिसवाउद्दीन को दी तो उन्होंने कहा कि चुपचाप खा लो। कीड़ों में विटामिन होता है।

जब विद्यार्थियों ने कीड़े वाला मिड-डे-मील खाने से मना किया तो प्रिंसिपल ने एक छात्रा का हाथ तोड़ दिया। इस घटना के बाद स्कूल में छात्रों और उनके अभिभावकों ने जमकर हंगामा किया। घटना की जानकारी मिलते ही शिक्षा विभाग ने इसकी जाँच शुरू कर दी है।

अततुल्लाहपुर के मिडिल स्कूल में शनिवार (12 नवंबर 2022) को बच्चों को मिड-डे-मील परोसा गया था। खाने में चावल था। जब छात्र खाना खाने लगे तो उन्होंने देखा कि चावल में कीड़े हैं। इसके बाद छात्रों ने इसकी शिकायत प्रिंसिपल मोहम्मद मिसवाउद्दीन से की।

प्रिंसिपल मोहम्मद मिसवाउद्दीन ने छात्रों से कहा कि कीड़े में विटामिन होता है। चुपचाप खा लो। हालाँकि, छात्रों ने खाना खाने से साफ मना कर दिया। इस बात पर प्रिंसिपल उनकी पिटाई करनी शुरू कर दी। एक छात्र को मिसवाउद्दीन ने इतना मारा कि एक छात्रा का हाथ टूट गया।

जब परिजनों को इसकी जानकारी मिली तो वे स्कूल आकर जमकर हंगामा किया। इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत शिक्षा विभाग से की। शिकायत मिलने के बाद शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस मामले की जाँच के लिए एक टीम स्कूल भेजी है।

शिक्षा पदाधिकारी परशुराम सिंह ने स्कूल पहुँचकर बच्चों से बात की और छात्रा के टूटे हाथ की मेडिकल रिपोर्ट देखी। उन्होंने कहा कि मामले की अभी जाँच चल रही है। छात्रा के साथ मारपीट का आरोप सही निकलता है कि तो प्रिंसिपल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि बिहार में मिड-डे-मील को लेकर लगातार शिकायतें आती रहती हैं। हाल ही में भागलपुर में मिड-डे-मील का खाना खाने के बाद 200 से अधिक बच्चों की तबीयत खराब हो गई थी।

‘₹3 करोड़ में माफिया को बेच दिया टिकट’: टिकट न मिलने से नाराज़ AAP नेता हसीब टॉवर पर चढ़ गया, कहा – आतिशी होंगी मेरी मौत की जिम्मेदार

दिल्ली नगर निगम (DMC) चुनाव में टिकट न मिलने से नाराज आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता हसीब उल हसन ने हाईटेंशन लाइन टावर पर चढ़ गए। हसीब ने पार्टी नेताओं पर धोखा देने और 3 करोड़ रुपए लेकर टिकट बेचने का आरोप लगाया है। इस पूरे ‘ड्रामे’ का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हसीब उल हसन आम आदमी पार्टी के पूर्व मनोनीत पार्षद हैं। पार्टी द्वारा टिकट न दिए जाने से नाराज हसीब दिल्ली के शास्त्री पार्क मेट्रो स्टेशन के पास एक ट्रांसमिशन टॉवर पर चढ़ गए। उनका आरोप है कि पार्टी नेताओं की ओर से उन्हें टिकट देने का आश्वासन दिया गया था।

इस दौरान हसीब ने कहा, “मुझे आज अगर कुछ होता है तो मेरी मौत के जिम्मेदार आम आदमी पार्टी के दुर्गेश पाठक और आतिशी मार्लेना होंगी। मेरे डॉक्यूमेंट्स और पासबुक तक इन लोगों ने जमा कर लिए हैं। कल नामांकन का आखिरी दिन है। मेरे बार-बार माँगने पर भी पार्टी कागज वापस नहीं दे रही है। टिकट नहीं देना था तो ना दें, लेकिन कागजात वापस कर दें।”

AAP नेता के हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही घटना स्थल के आसपास स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। साथ ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुँच गई थी। पुलिस व स्थानीय लोगों के मनाने के बाद भी वह नीचे उतरने का नाम नहीं ले रहे थे। हालाँकि, इसके बाद पुलिस द्वारा जब उन्हें समझा गया और उनके कागज उन्हें वापस दिलवाए तो वह नीचे उतर आए।

टॉवर से नीचे उतरने के बाद हसीब उल हसन ने आरोप लगाया है कि टिकट के लिए उनसे तीन करोड़ रुपए माँगे गए थे, जो उनके पास नहीं थे। इसलिए, उन्हें टिकट नहीं दिया। उनका कहना है कि अब इलाके के माफिया से 3 करोड़ रुपए लेकर उसे टिकट बेच दिया गया है।

पहले भी वायरल हो चुका है वीडियो

यह पहली बार नहीं है जब हसीब उल हसन का ऐसा वीडियो वायरल हुआ हो। इससे पहले, इसी साल मार्च में उनका एक वीडियो सामने आया था जिसमें वह नाले में उतरकर सफाई करते दिख रहे थे। उस दौरान, हसीब ने कहा था कि नाले में गंदगी जमा होने के कारण बार-बार ओवर फ्लो हो रहा था। इस बारे में कई बाद शिकायत हो चुकी है लेकिन सफाई नहीं हुई। उनका कहना था कि इसलिए उन्होंने सफाई करने का फैसला किया। नाले की सफाई के बाद जब वह बाहर निकले तब लोगों ने उन्हें दूध से नहलाया था।