Home Blog Page 2643

कॉलेज गर्ल्स और सेक्स वर्कर्स को न्यूड चैट की ट्रेनिंग, भारतीय जवानों को फाँसने के लिए Pak में खूबसूरत लड़कियों की फ़ौज: जुटाती है सीक्रेट दस्तावेज

राजस्थान में हनीट्रैप के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। भारतीय सेना के जवानों को अपने जाल में फँसाने के लिए पाकिस्तान ने सभी हदें पार कर दी हैं। खबर है कि पाकिस्तानी एजेंट को न्यूड चैट की ट्रेनिंग दी जा रही है। पाकिस्तान ने भारतीय सैनिकों को फँसाने के लिए हनीट्रैप के 7 मॉड्यूल तैयार कर रखे हैं। इसमें 25 से ज्यादा लड़कियाँ हैं, जिनमें कुछ कॉलेज गर्ल्स हैं तो कुछ सेक्स वर्कर्स। जिस तरह आर्मी में ट्रेनिंग दी जाती है, उसी तरह पाकिस्तान इन लड़कियों को हनीट्रैप के लिए ट्रेनिंग दे रहा है।

पिछले म​हीने जोधपुर में सेना के जवान को हनीट्रैप में फँसाने का मामला सामने आया था। जोधपुर में गनर के पद पर तैनात प्रदीप को पाकिस्तान एजेंट ने रिया बनकर अपने जाल में फँसाया था। पाकिस्तानी एजेंट की खूबसूरती, दीवारों पर ​भगवान की तस्वीरें और शादी के झांसे में फँसकर प्रदीप ने आर्मी के सीक्रेट्स तक उसे दे दिए थे, जवान प्रदीप सेना की बेहद अहम रेजिमेंट से जुड़ा हुआ था। आठ महीने पहले उसने पाकिस्तानी महिला एजेंट को पोखरण में हुए कुछ मिसाइल परीक्षणों के वीडियो के साथ ही मिसाइलों का पूरा ब्योरा तक भेज दिया था। इसके मोबाइल से महिला को भेजे गए डॉक्यूमेंट की जानकारी भी मिली है। फिलहाल प्रदीप जेल में बंद है।

दैनिक भास्कर’ के मुताबिक, हनीट्रैप आर्मी में केवल खूबसूरत लड़कियों को ही भर्ती किया जाता है। कराची, लाहौर, हैदराबाद जैसे शहरों में आईएसआई और पाक मिलिट्री इंटेलिजेंस के अफसर लोकल सेक्स वर्कर्स को ढूंढकर उन्हें हायर करते हैं। इन लड़कियों को ‘पाकिस्तानी इंटेलिजेंस ऑपरेटिव (PIO)’ कहा जाता है। सबसे पहले पाकिस्तानी हनीट्रैप आर्मी की एजेंट ये लड़कियाँ सोशल मीडिया पर फर्जी ID बनाकर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजती हैं।

रिक्वेस्ट एक्सेप्ट होने के बाद वह जवानों से प्यार भरी बातें करती हैं और दावा करती हैं कि वो हर सुख-दुःख में उनका साथ देंगी। दोस्ती होने के बाद वे टारगेट को शादी का झाँसा देती हैं। इसके बाद शुरू होती है सेक्स चैट। इससे जाल में फँसने वाले को लगता है कि लड़की सचमुच उससे प्यार करती है।

ये लडकियाँ भारतीय नंबर से वाॅट्सऐप आईडी बनाती हैं, धोखा देने के लिए घर की दीवारों पर भगवान की तस्वीरें लगाती हैं। ताकि उन्हें हिंदू समझा जाए। टारगेट काे फँसाने के लिए ये लड़कियाँ न्यूड कॉल भी करती हैं। इसके बाद टारगेट इनके कहने पर देश की सुरक्षा से जुड़े सीक्रेट डॉक्यूमेंट भी शेयर करने के लिए तैयार हो जाता है। टारगेट और लड़की के बीच हुई सारी चैटिंग व वीडियो कॉल को पीआईओ रिकॉर्ड कर लेता है। टारगेट सीक्रेट डॉक्यूमेंट देने से इनकार कर दे, तो न्यूड वीडियो के दम पर उसे ब्लैकमेल किया जाता है।

जाल में फँसाने से पहले पूरा होमवर्क करती हैं

ये पाकिस्तानी ISI महिला एजेंट जवानों को अपने जाल में फँसाने से पहले पूरा होमवर्क करती हैं। कैप्टन रैंक के अफसरों द्वारा इन्हें मारवाड़ी और पंजाबी में बातें करने और रहन-सहन की ट्रेनिंग दी जाती है। यही नहीं, इन युवतियों को रिया, पूजा, अवनी, अनिका, हरलीन, मुस्कान जैसे नाम देकर हिंदू पहचान दी जाती है ताकि आसानी से सेना का जवान इनके जाल में फँस सके। गनर प्रदीप कुमार को अपने जाल में फँसाने वाली मिलिट्री नर्सिंग सर्विस की नर्स बनी रिया अब तक 10 लोगों को फँसा चुकी है।

गौरतलब है कि पिछले साल राजस्थान में हनीट्रैप के 17 मामले सामने आए थे। ISI की ये खूबसूरत लड़कियाँ सोशल मीडिया के जरिए भारतीय नागरिकों और सेना के जवानों को फँसाती हैं। खासकर जिन लोगों ने सेना की वर्दी में तस्वीरें डाल रखी होती हैं, ये सबसे पहले उन्हें अपना निशाना बनाती हैं। इसके बाद चैटिंग की प्रक्रिया शुरू की जाती है। उनके साथ घूमने-फिरने से लेकर शादी तक का झाँसा दिया जाता है। उनके अश्लील वीडियो बनाकर के ब्लैकमेल का तरीका भी आजमाया जाता है। कई मामलों में चीनी कंपनी के गैजेट्स या मोबाइल का प्रयोग कर रहे जवानों को ज्यादा निशाना बनाया गया है।

‘तुमने ही मारा है: रिया चक्रवर्ती ने सुशांत को याद किया तो लोगों ने बताया ‘ड्रामेबाज’, पूछा – ‘पैसे ख़त्म हो गए क्या?’; 2 साल बाद भी CBI खाली हाथ

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की आज दूसरी पुण्यतिथि है। दो साल पहले आज ही के दिन सुशांत की मौत हुई थी। वह मुंबई के बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। इसके पीछे साजिश की आशंका जताई गई थी। सीबीआई मामले की जॉंच कर रही है। सुशांत की गर्लफ्रेंड रहीं एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) ने दिवंगत अभिनेता के साथ अपने पुराने दिनों को याद करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। साथ ही लिखा, “मिस यू एवरीडे।”

अपनी पोस्ट को लेकर रिया यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं। यूजर्स उन्हें ड्रामेबाज बता रहे हैं। वहीं गौरव नाम के एक यूजर ने लिखा, “बहन पैसे खत्म हो गए क्या?” एक अन्य यूजर ने रिया पोस्ट पर कमेंट किया, “इंसान की कदर उसके मरने के बाद ज्यादा होती है।”

फोटो साभार: रिया का इन्स्टाग्राम

एक और यूजर ने लिखा, “सब कुछ करके अब याद कर रही है।”

फोटो साभार: रिया का इन्स्टाग्राम

वहीं एक यूजर ने तो उन्हें सुशांत का हत्यारा तक बता दिया।

फोटो साभार: रिया का इन्स्टाग्राम

सुशांत अपनी बहनों के काफी करीब थे। इस खास मौके पर सुशांत की बहन श्वेता ने अपने भाई के लिए एक पोस्ट शेयर की है। सुशांत की बहन श्वेता इंस्टाग्राम पर लिखती हैं, “आपको दुनिया से गए दो साल हो गए हैं, लेकिन जिन मूल्यों और सिद्धांतों के लिए आप हमेशा खड़े रहते थे, आज आप उस वजह से अमर हो गए हैं।” श्वेता ने आगे लिखा, “दया, करुणा और सबके लिए प्यार आपके गुण थे। आप सभी के लिए बहुत कुछ करना चाहते थे। हम आपके सम्मान में आपको गुणों और आदर्शों का लगातार पालन करते रहेंगे। आपने दुनिया को बेहतर के लिए बदला है और आपके न रहने पर हम इसे लगातार जारी रखेंगे।”

इसके बाद श्वेता ने जलते हुए दीपक वाली इमोजी पोस्ट की और लिखा, “आइए हम सब आज दीप जलाएँ और किसी के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए निःस्वार्थ भाव से काम करें।” इस पोस्ट के अंत में उन्होंने उर्दू-हिन्दी के शायर निदा फ़ाज़ली की दो पंक्तियाँ लिखी हैं, “घर से मस्जिद है बहुत दूर चलो यूँ कर ले, किसी रोते हुए बच्चे को हँसाया जाए।”

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने टीवी शो ‘पवित्र रिश्ता’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने अपने करियर में ‘धोनी अनटोल्ड स्टोरी’, ‘काई पो चे’, ‘छिछोरे’ के अलावा कई हिट फिल्में दी थीं। 14 जून 2020 को सुशांत की मौत की खबर सुनने के बाद उनके परिवार, दोस्त और फैंस पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में बिहार में मुजफ्फरपुर की अदालत ने करण जौहर और एकता कपूर समेत 7 फ़िल्मी हस्तियों को नोटिस जारी किया था।

जिला एवं सत्र न्यायाधीश राकेश मालवीय की अदालत ने आदेश जारी किया था कि ये सभी अक्टूबर 21, 2020 तक हाजिर हों, या फिर अपने वकीलों के माध्यम से उपस्थिति दर्ज कराएँ। इन दोनों के अलावा आदित्य चोपड़ा, संजय लीला भंसाली, साजिद नाडियावाला, एकता कपूर, भूषण कुमार और दिनेश विजया को भी नोटिस भेजा गया था। 7 अक्टूबर को अभिनेता सलमान खान ने अपने वकील के माध्यम से अदालत में उपस्थिति दर्ज कराई थी। लेकिन, बाकी सातों हस्तियॉं गैर-हाजिर थीं।

AK-47 मामले में दोषी पाए गए ‘$ड़ा की सरकार है’ वाले लालू के विधायक, 21 जून को सुनाई जाएगी सज़ा: लिपि सिंह ने की थी छापेमारी

बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह के पैतृक आवास नदावां स्थित घर से एके 47 व हैंड ग्रेनेड बरामदगी के मामले में मंगलवार (14 जून 2022) को पटना के एमपी-एमएलए कोर्ट का फैसला आ गया। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) विधायक अनंत सिंह को दोषी करार दे दिया गया है।

अदालत अब 21 जून को अनंत सिंह के खिलाफ सजा का ऐलान करेगी। अनंत सिंह फिलहाल पटना की बेऊर जेल में बंद हैं। अनंत सिंह के घर से 16 अगस्त, 2019 को छापेमारी कर एके 47 राइफल, हैंड ग्रेनेड, कारतूस आदि बरामद किए थे। 

पुलिस के सर्च ऑपरेशन की अगुवाई करने वाली तत्कालीन एसपी लिपि सिंह का दावा था कि हथियार तस्करी की पुख्ता सूचना के आधार पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इसकी जानकारी पटना की तत्कालीन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गरिमा मलिक और तत्कालीन पुलिस महानिदेशक (अब अवकाश प्राप्त) गुप्तेश्वर पांडेय को भी दी गई थी। फुलप्रूफ तरीके से पुलिस ने सुबह-सुबह करीब चार बजे ही अनंत सिंह के घर छापेमारी कर दी थी।

छापेमारी के बाद बिहार पुलिस ने अनंत सिंह के पैतृक आवास के केयरटेकर को गिरफ्तार कर लिया था। इसकी सूचना मिलते ही बाहुबली विधायक अनंत सिंह फरार हो गए थे। हालाँकि, तीन से चार दिन बाद उन्होंने दिल्ली के साकेत कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। इसके बाद बिहार पुलिस उन्हें बाढ ले आई थी। वह 2019 से ही पुलिस की गिरफ्त में हैं। 

एमपी-एमएलए कोर्ट के विशेष जज त्रिलोकी नाथ दुबे की अदालत में सोमवार (13 जून, 2022) को कानूनी बिंदुओं पर सुनवाई पूरी होते ही फैसले के लिए 14 जून क तिथि सुनिश्चित कर दी थी। पुलिस ने बाढ़, मोकामा, पंडारक, एनटीपीसी, हाथीदह व बेलछी थानों की पुलिस ने नदावां गाँव में अनंत सिंह के घर से 16 अगस्त, 2019 को छापेमारी कर एके 47 राइफल, हैंड ग्रेनेड, कारतूस आदि बरामद किए थे। उक्त मामलों में अभियोजन पक्ष ने 13 गवाहों से गवाही करवाई।

बचाव पक्ष ने 34 गवाहों से गवाही करवाई। अनंत सिंह अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। उनके नाम से सोशल मीडिया पर कई मीम्स वायरल होते रहे हैं। नीतीश कुमार के ‘सुशासन’ को लेकर ‘$%ड़ा की सरकार है’ वाला बयान देकर उन्होंने सुर्खियाँ बटोरी थी।

कश्मीरी छात्राओं को चाहिए ‘निजाम-ए-मुस्तफा’, बुर्काधारी औरतें देखना चाहती हैं नुपूर शर्मा का ‘सिर तन से जुदा’ : वीडियोज

पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी मामले में नुपूर शर्मा की हत्या की माँग अब भी कट्टरपंथी लगातार कर रहे हैं। उनके इस अभियान में पहले छोटे लड़के जोड़े गए और अब कौम की महिलाओं व लड़कियों ने भी नुपूर शर्मा का सिर तन से जुदा देखने की इच्छा जाहिर कर दी है। सोशल मीडिया पर ऐसी कई वीडियोज वायरल हो रही हैं जिसमें कश्मीर की औरतें व स्कूली छात्राएँ खुलेआम सड़कों पर निजाम-ए-मुस्तफा माँग रही हैं।

एक वीडियो कश्मीर के सोपोर क्षेत्र से आई है। इसमें बुर्काधारी महिला एक लय में गा रही है, “गुस्ताख-ए-नबी का सिर चाहिए।” इसके बाद पीछे खड़ी सारी महिलाएँ भी इसी शब्द को दोहराती हैं। आगे उन्हें कहते सुना जा सकता है, “गुस्ताख-ए-नबी की एक सजा, सिर तन से जुदा-सिर तन से जुदा।” ये महिलाएँ धमकी देती हैं- “गुस्ताख-ए-नबी तेरी खैर नहीं, खैर नहीं, तेरी खैर नहीं।”

अगली वीडियो कश्मीर की कुछ स्कूली छात्राओं की है। इन लड़कियों को हिजाब बाँधे सड़कों पर खुलेआम ‘कश्मीर में चलेगा निजाम-ए-मुस्तफा। गुस्ताख-ए-रसूल की एक ही सजा सिर तन से जुदा, सिर तन से जुदा’ कहते सुना जा सकता है।

एक वीडियो कुछ अन्य कश्मीरी छात्र लड़कों की है। इस वीडियो में छात्र नुपूर शर्मा का सिर काटने की माँग रहे हैं। वीडियो में सुना जा सकता है कि पहले एक छात्र पूछता है ‘बोलो-बोलो क्या चाहिए।’ इस पर पीछे चल रहे छात्र कहते हैं- ‘नुपूर शर्मा का सिर चाहिए।’ फिर ये छात्र नुपूर शर्मा मुर्दाबाद के नारे भी लगाते हैं।

सामने आई युवा लड़कों की वीडियो कथिततौर पर कश्मीर की सेंट्रल यूनिवर्सिटी की है। जहाँ कश्मीर के गांदरबेल के लॉ विभाग के छात्रों ने सड़कों पर हाथ में पोस्टर लेकर नुपूर शर्मा के खिलाफ नारेबाजी की। 13 जून को एक यूजर ने इस वीडियो को शेयर करके राज्य के उपराज्यपाल से कार्रवाई की माँग की थी और दावा किया था कि ये वीडियो 13 जून की ही है।

गौरतलब है कि नुपूर शर्मा केस में कट्टरपंथियों लगातार देश के कोने-कोने से तस्वीरें आ रही हैं। कहीं पर हिंदुओं को धमकी दी जा रही है कि वो देश छोड़ दें तो कहीं पर निजाम-ए-मुस्तफा माँगा जा रहा है। हाल में मुंबई में भी बुर्का पहनी कई महिलाएँ और बच्चियाँ नूपुर शर्मा के विरोध में प्रदर्शन में शामिल की गई थीं। बुजुर्गों से लेकर युवा तक ने सड़कों पर उतर कर माहौल बिगाड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। वीडियोज में देखा गया था कि कैसे कुछ युवक खुलेआम नुपूर शर्मा की हत्या की बात बेखौफ होकर कर रहे थे। इन युवकों की उम्र ज्यादा नहीं थी लेकिन रील्स में ये कहते सुनाई पड़ते हैं, “जिसने नबी की शान में गुस्ताखी की है। कानून का काम है उसे फाँसी देना और अगर हम इंसाफ पर उतर आए तो हमें आतंकवादी मत कहना।”

गाय के साथ रेप करने वाले शाहबुद्दीन को अयोध्या पुलिस ने दबोचा, वीडियो से खुला राज़: कबूल किया अपना गुनाह

रामनगरी अयोध्या (Ayodhya) में मानवता को शर्मशार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहाँ पुलिस ने एक शख्स को गाय (Cow) के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध (Rape) बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपित युवक की पहचान शाहबुद्दीन के रूप में हुई है। आरोपित शाहबुद्दीन शिवकर गाँव का रहने वाला है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना 7 जून की है। इस घटना का खुलासा तब हुआ जब कुछ लोगों ने आरोपित को गाय के साथ आपत्तिजनक हालात में देख लिया। उसने इसका वीडियो बना लिया और पुलिस को भेज दिया।

इस घटना की दो वीडियो सामने आए हैं। वीडियो में साफतौर पर दिख रहा है कि युवक गाय के साथ रेप (Rape) कर रहा है। घटना अयोध्या के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के सराय गाँव की है। शिकायत मिलने पर पुलिस आरोपित तक पहुँची और उसे गिरफ्तार कर लिया।

सराय खरगी निवासी हरिओम सिंह ने पुलिस से इस वीडियो के आदर पर शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद शुक्रवार (10 जून, 2022) को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपित युवक पर अपराध संख्या- 217 /22 और भारतीय दंड संहिता की धारा 377 यानी किसी पशु के साथ अननैचुरल सेक्स करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाली बीकापुर के निरीक्षक सुमित श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपित युवक ने इस मामले में पुलिस को अपना बयान दे दिया है।

अपने बयान में आरोपित ने गाय के साथ रेप की बात को कबूल कर लिया है। इसके बाद पुलिस उसे गिरफ्तार करके मजिस्ट्रेट के सामने कोर्ट में पेश कर चुकी है। पुलिस ने बताया कि कि मामले की अभी जाँच चल रही है और घटना के पीछे की वजह जानने की कोशिश कर रही है।

गौरतलब है कि गाय से रेप के यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी अप्रैल 2022 में उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) से एक गाय (Cow) के साथ दुष्कर्म (Rape) करने का मामला सामने आया था। लखनऊ पुलिस ने गाय के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के आरोप में माजिद नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया था।

इससे पहले मार्च 2022 में उत्तराखंड के चमोली जिले में आलम अंसारी नाम का व्यक्ति गाय के साथ रेप करते हुए पकड़ा गया था। लोगों ने उसको पुलिस के हवाले कर दिया। आलम अंसारी मूल रूप से झारखंड के हजारीबाग का रहने वाला था और जो चमोली में JCB मशीन चलाने का काम करता था।

कई बड़े नामों के बावजूद बुरी तरह फ्लॉप हुई ‘सम्राट पृथ्वीराज’, ₹200 करोड़ बजट ने बढ़ाई टेंशन: नहीं चला नब्बे वाले ‘चाणक्य’ का दाँव

अक्षय कुमार की फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ बड़ी तरह फ्लॉप हो गई है। फिल्म के साथ बड़े-बड़े नाम जुड़े हुए थे, ऐसे में ये विश्लेषकों के लिए भी माथापच्ची का विषय बना हुआ है। लगातार हिट पर हिट दे रहे अक्षय कुमार के अलावा सोशल मीडिया पर सक्रिय सोनू सूद और 2017 में ‘मिस वर्ल्ड’ का ख़िताब जीतने वाली मानुषी छिल्लर के अलावा वरिष्ठ अभिनेता संजय दत्त भी इस मूवी का हिस्सा थे। निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी को नब्बे के दशक में ‘चाणक्य’ के सफल निर्देशक और अभिनय के लिए जाना जाता है।

सबसे बड़ी बात तो ये कि इस फिल्म को इंडस्ट्री में अक्षय कुमार के 30 वर्ष पूरे होने के रूप में सेलिब्रेट किया गया था। ‘यशराज फिल्म्स (YRF)’ जैसे बड़े बैनर ने इसका निर्माण किया था। फिल्म का बजट 200 करोड़ रुपए से भी अधिक बताया जा रहा है, ऐसे में इसे बड़ा घाटा लगा है। फिल्म को रिलीज हुए 10 दिन से अधिक हो गए हैं और सिनेमाघरों ने इसे निकाल बाहर किया है। अब इसे OTT पर ‘अमेज़न प्राइम’ पर समय पूर्व ही रिलीज किया जाएगा। अक्षय कुमार की पिछली फिल्म ‘बच्चन पांडेय’ भी फ्लॉप साबित हुई थी।

10 दिनों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शंस की बात करें तो ‘सम्राट पृथ्वीराज’ ने 62.30 करोड़ रुपए नेट कमाए। रविवार (12 जून, 2022) को इसकी कमाई सवा 3 करोड़ रुपए रही, जो इतनी बड़ी बजट वाली फिल्म के लिए निराशाजनक है। इस हफ्ते ‘निकम्मा’ फिल्म रिलीज हो रही है, जो बड़ी फिल्म नहीं है। इसके बावजूद 2 हफ़्तों में ‘सम्राट पृथ्वीराज’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शंस 65 करोड़ के आपस ही रहने की उम्मीद है। अब अक्षय कुमार की अगली फिल्म ‘रक्षा बंधन’ पर सबकी निगाहें टिकी हैं।

ये 11 अगस्त, 2022 (गुरुवार) को रक्षाबंधन और स्वतंत्रता दिवस जैसे बड़े अवसर पर रिलीज हो रही है। सबसे बड़ी बात कि आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ भी उसी दिन रिलीज हो रही है और क्लैश होने की संभावना है। इसी तरह अक्षय कुमार की पिछली फिल्म ‘बच्चन पांडेय’ भी ‘द कश्मीर फाइल्स’ की आँधी में उड़ गई थी और ये 50 करोड़ रुपए की नेट कमाई को भी तरस गई थी। उससे पहले उनकी लगातार कई फ़िल्में हिट रही थीं।

पुतिन किसी देश में नहीं छोड़ते अपनी सुसु-पॉटी, स्पेशल सूटकेस में भरकर सब रूस जाता है: रिपोर्ट्स

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि राष्ट्रपति पुतिन जहाँ भी जाते हैं वहाँ उनके साथ बॉडीगार्डों की एक स्पेशल टीम होती है जिसका काम उनकी सुसु-पॉटी कलेक्ट करने का होता है। कथिततौर पर पुतिन के सुरक्षाकर्मियों की टीम इसे एक सूत्र केस में रखकर मॉस्को भेजती है।

मीडिया में दी जा रही जानकारी के मुताबिक, ये सीक्रेट सर्विस देने के लिए गार्ड्स पुतिन के साथ वॉशरूम जाते हैं और सुसु-पॉटी कलेक्ट करते हैं। कथिततौर पर ये सब इसलिए किया जाता है ताकि किसी को भी पुतिन की स्वास्थ्य संबंधी जानकारी न होने पाए। बताया जाता है कि इस संबंध में खबर सबसे पहले 2017 में आई थी जब वो फ्रांस गए थे। इसके बाद 2019 में सऊदी अरब दौरे के दौरान भी यही प्रक्रिया देखी गई।

कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर इसे लेकर वायरल हुई थीं। एक वीडियो में देखा गया था कि जिस वॉशरूम का इस्तेमाल पुतिन करने गए उसमें उनके साथ 6 गार्ड गए। फिर पहले उसमें से 2 गार्ड निकले और फिर 1 गार्ड बाहर आया जिसके हाथ में स्पेशल सूटकेस था। इसके बाद पुतिन निकले और फिर दो गार्ड और भी बाहर आए।

रिपोर्ट्स में ये भी कहा जाता है कि रूसी एंबेसियों पर काम कर रहे लोगों को एफएसओ से कड़ी चेतावनी है कि वो इस मसले पर किसी से कोई बात साझा न करें। ये सब इसलिए होता है कि जब पुतिन कहीं से निकलें तो उनसे जुड़ी कोई चीज पीछे व छूटे और सब कुछ उनकी मातृभूमि पर उनके साथ जाए। इसके अलावा ये भी कहते हैं कि पुतिन एक पुरानी बीमारी से पीड़ित हैं और इलाज चल रहा है। इसलिए वह जहाँ जाते हैं वह अपनी मेडिकल टीम को निजी टीम की तरह ले जाते हैं।

पुतिन से जुड़ी इन बातों पर एक बार अभिनेत्री जुलिया लुइस का भी बयान आया था। जुलिया ने द लेट शो विथ स्टिफन कोल्बर्ट में 2020 में बताया था कि जब वो ऑस्ट्रिया के एक म्यूजियम गई थीं, तो वहाँ उन्हें मिले गाइड ने बताया था कि उसी ने एक बार राष्ट्रपति पुतिन को भी टूर करवाया था और उसी दौरान उसे पता चला था कि कैसे जब पुतिन उस म्यूजियम में आए थे तो म्यूजियम प्रशासन को एक प्राइवेट टॉयलेट का सेटअप लगवाना पड़ा था।

सीमा सोलंकी को ब्लेड मारने वाले बादशाह बेग पर NSA, ‘मामा का बुलडोजर’ भी चला: भोपाल में छेड़छाड़ का विरोध करने पर हुआ था हमला

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के टीटी नगर इलाके में छेड़छाड़ का विरोध करने पर सीमा सोलंकी नामक महिला पर ब्लेड से हमला किया गया था। इस मामले के मुख्य आरोपित बादशाह बेग पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत कार्रवाई होगी।

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने सोमवार (13 जून 2022) को इसकी जानकारी दी। साथ ही DGP के निर्देश पर दोषियों को सख्त सजा दिलाने के लिए एसआईटी का गठन किया गया‌ है, जो जल्द चार्जशीट पेश करेगी।

CM शिवराज सिंह चौहान ने दी आर्थिक मदद

इस मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार (12 जून 2022) को पीड़िता से मिलने शिवाजी नगर स्थित उसके घर पहुँचे थे। यहाँ सीएम ने पीड़िता और उस परिवार की हिम्मत बढ़ाते हुए उस परिवार के साथ होने का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने पीड़िता की बहादुरी के लिए 1 लाख रुपए की आर्थिक मदद की घोषणा की और जरूरत पड़ने पर प्लास्टिक सर्जरी का खर्च वहन करने का भी आश्वासन दिया।

आरोपितों के घर पर चला बुलडोजर 

इस दौरान सीएम ने आरोपितों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की बात कही थी। उन्होंने अधिकारियों को तलब कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद रविवार शाम पुलिस और नगर निगम अमले की संयुक्त कार्रवाई में आरोपितों के अतिक्रमण पर बुलडोजर कार्रवाई की गई।

छेड़खानी का विरोध करने पर हुआ था हमला

9 जून 2022 की रात सीमा सोलंकी अपने पति सुनील सोलंकी के साथ टीटी नगर के श्रीपैलेस होटल गई थीं। यहाँ सीमा बाइक के पास खड़ी थीं और उसके पति होटल के अंदर गए थे। बाइक के पास खड़ी सीमा को बदशाह बेग और दो नाबालिग आ गए और अश्लील हरकत करने लगे। सीमा ने उन्हें रोका तो वे नहीं माने। इस बीच सीमा ने बादशाह को थप्पड़ मार दिया। 

यह देखकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों को देखकर उस समय तो आरोपित चले गए, लेकिन बाद में जब सीमा अपने पति के साथ बाइक से घर जाने के लिए निकली तो आरोपित उसके पीछे आए और सीमा पर ब्लेड से हमला कर दिया। इससे उनका चेहरा, आँख और गाल कट गया था। घटना के बाद सीमा को उसके पति लहुलूहान हालत में अस्पताल लेकर गए थे। इस मामले में पुलिस ने तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें दो नाबालिग हैं।

मोहम्मद जुबैर ने डिलीट किया फेसबुक अकाउंट, हिंदू घृणा वाले पोस्ट हो रहे थे वायरल: भगवान राम, रामायण सब का कर चुका है अपमान

प्रोपेगेंडा वेबसाइट ऑल्ट न्यूज (AltNews) के को-फाउंडर मोहम्मद जुबैर (Mohammed Zubair) ने अपना फेसबुक अकाउंट डिलीट कर लिया है। हिंदू घृणा से सने उसके पोस्ट विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गए थे। इसके बाद उसने अपना फेसबुक प्रोफाइल (AltNewsZubair) 13 जून 2022 को डिएक्टिवेट कर लिया।

ये वही मोहम्मद जुबैर है जिसने भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा के खिलाफ कथित ईशनिंदा को लेकर इस्लामवादियों को भड़काने का काम किया। लेकिन उसके जो पोस्ट वायरल हुए हैं उससे जाहिर होता है कि वह खुद हिंदू घृणा से सना है। हिंदू अराध्यों के अपमान का वह आदी रहा है।

हिंदूफोबिक पोस्ट वायरल होने के बाद जुबैर ने डिलीट/डिएक्टिवेट किया अकाउंट, साभार: फेसबुक

ट्विटर यूजर The Hawk Eye (@thehawkeye) ने हिंदू देवताओं और मान्यताओं का मजाक उड़ाते हुए मोहम्मद जुबैर के कुछ पोस्ट का कोलाज शेयर किया है। हॉक आई ने जुबैर के ट्वीट के स्क्रीनशॉट के साथ लिखा है, “दूसरों के भगवान, धर्म, संस्कृति और शास्त्रों का मजाक बनाना आसान है, क्योंकि इसका कोई अंजाम देखने को नहीं मिलता है। विडंबना यह है कि यह ट्वीट उसी शख्स ने किया, जिसने एक ऐसी घटना को अंजाम दिया जिसने पूरे देश को अशांत कर दिया और हिंसक तबाही अभी भी जारी है।”

द हॉक आई द्वारा शेयर किए गए एक ट्वीट में, जुबैर शिवलिंग का मज़ाक उड़ाते हुए और वेटिकन सिटी के टॉप व्यू से इसकी तुलना करते हुए दिखाई दे रहा है।

फोटो साभार: मोहम्मद जुबैर ट्विटर

इसी तरह फेसबुक पेज ‘अनऑफिशियल मोहम्मद जुबैर’ पर एक पोस्ट में भगवान राम पर कटाक्ष करने के लिए अरुण गोविल का मजाक उड़ाया गया है। इसमें उसने कहा है कि ISRO को अरुण गोविल से परामर्श करना चाहिए, क्योंकि वह रॉकेटरी/विमान के बारे में अधिक जानते हैं।

‘अनऑफिशियल मोहम्मद जुबैर’ की एक अन्य पोस्ट में पानी के नीचे के हवाई जहाज को कैप्शन के साथ दिखाया गया है। जिसमें लिखा गया है, “ब्रेकिंग: रावण द्वारा 5000 साल पहले इस्तेमाल किया गया अंडरवाटर पुष्पक विमान हिंद महासागर में पाया गया।”

हिंदू देवताओं का मजाक उड़ाने के अलावा, जुबैर ने हिंदू मान्यताओं का भी मजाक उड़ाया है और संस्कृत पर कटाक्ष किया है। इसे हिंदू धर्म की सबसे महत्वपूर्ण भाषाओं में से एक माना जाता है और हिंदू देवताओं के बातचीत का माध्यम माना जाता है।

फोटो साभार: मोहम्मद जुबैर ट्विटर
फोटो साभार: मोहम्मद जुबैर ट्विटर

नूपुर शर्मा को मौत की धमकी

बता दें कि मोहम्मद जुबैर के उकसाने के बाद से भाजपा की पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता नुपुर शर्मा को मुस्लिम कट्टरपंथियों द्वारा लगातार हत्या की धमकी दी जा रही है। उनकी हत्या करने वालों को ईनाम देने तक की घोषणा कर रखी गई है। जुबैर के भड़काने के बाद कट्टरपंथियों ने देश में कई जगहों पर दंगा और आगजनी किया।

सरकारी नौकरी पर मिशन मोड में मोदी सरकार: 1.5 साल में 10 लाख लोगों की बहाली होगी, सभी विभागों का रिव्यू कर PM ने दिए निर्देश

मोदी सरकार ने लोगों को रोजगार देने के क्रम में बड़ी घोषणा की है। प्रधानमंत्री कार्यालय से ट्वीट करके बताया गया कि अगले डेढ़ साल यानी कि 18 महीनों में सरकार अलग-अलग विभाग में लोगों को 10 लाख नौकरियाँ देगी।

पीएमओ इंडिया ने आज (14 जून 2022) इस संबंध में ट्वीट करके जानकारी दी। ट्वीट में लिखा था, “प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने सभी विभागों और मंत्रालयों की समीक्षा की और निर्देश दिया है कि मिशन मोड में अगले डेढ़ वर्षों में दस लाख लोगों की भर्ती की जाए।”

बता दें कि बीते साल केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने राज्यसभा में एक सवाल के जवाब में बताया था कि केंद्र सरकार के विभागों में 1 मार्च, 2020 तक 8.72 लाख पद खाली थे। अब ऐसे में साफ है कि फिलहाल यह रिक्त पद बढ़कर 10 लाख के करीब हो गया होगा, जिन पर भर्ती के लिए समीक्षा के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने आदेश दिया है। जितेंद्र सिंह ने बताया था कि केंद्र सरकार के समस्त विभागों में कुल 40 लाख 4 हजार पद हैं, जिनमें से 31 लाख 32 हजार के करीब कर्मचारी नियुक्त हैं। इस तरह 8.72 लाख पदों पर भर्ती की जरूरत है।

उल्लेखनीय है कि सरकार में नौकरी की भर्ती के लिए दो संगठन हैं। पहला- संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) और दूसरा कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी)। यूपीएससी का गठन संविधान में निहित प्रावाधात के तहत किया गया था जो केंद्र सरकार के तहत उच्च सिविल सेवाओं और सिविल पदों पर नियुक्ति के लिए परीक्षा आयोजित करता है। किसी भी नौकरी की भर्ती की प्रक्रिया में आयोग से कंसल्टेशन अनिवार्य है। इसके अलावा पदोन्नति और ट्रांसफर वाले केसों में भी नियमों का पालन होता है। देश के कई राज्यों में पिछले दिनों कई युवा लंबे समय से सरकारी नौकरियों की माँग कर रहे थे। कई जगह इनके लिए प्रदर्शन भी हुए थे। ऐसे में मोदी सरकार का यह फैसला उनके लिए किसी बड़ी खुशखबरी से कम नहीं है।