पश्चिम बंगाल (West Bengal) से मानवता को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। नए साल के मौके पर शनिवार (1 जनवरी 2021) को पिकनिक मनाकर लौट रहे एक समूह को हथियारबंद आरोपितों ने कोलकाता-बासंती हाईवे पर रोक लिया फिर गाड़ी से महिला को जबरन नीचे उतारा और उसके साथ गन प्वाइंट पर गैंगरेप (Gangrape) किया। इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, घटना के बाद कुमारजाल के स्थानीय लोगों ने महिला को बचाया और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुँची मीनाखान पुलिस ने इलाज के लिए महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता की शिकायत पर मीनाखा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। वहीं इस केस में जिन 6 आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है उन सभी की उम्र करीब 20 साल बताई जा रही है। रविवार (2 जनवरी 2021) की सुबह पुलिस ने जिन आरोपितों को गिरफ्तार किया, उनके नाम सलाम सरदार, हबीबुर मुल्ला, शरीफुल गाजी, सुरजीत मंडल, बकिबिल्लाह तराफदार और रकीबुल इस्लाम हैं।
इन सभी को बसीरहाट जिला अदालत (Basirhat district court) में पेश किया गया, जहाँ से इन सभी को पुलिस ने 13 दिनों की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। वहीं पीड़िता की हालत अभी नाजुक बताई जा रही है। एक बार उसके स्वस्थ होने के बाद उसका बयान दर्ज कराने के लिए उसे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा।
कैसे हुआ शुरू हुआ विवाद
नए साल के मौके पर दक्षिण 24 परगना के घाटपुकुर इलाके के 25 कारोबारी लोग टाकी में पिकनिक मनाने के लिए गए थे। वहीं पर आरोपितों का उनसे विवाद हो गया था। मारपीट में दोनों तरफ की तीन गाड़ियाँ भी क्षतिग्रस्त हो गईं। शाम को जब 25 लोग वापस लौट रहे थे तो कोलकाता-बासंती हाईवे पर मीनाखा के पास आरोपितों ने घाटपुकुर जा रही गाड़ी को ओवरटेक कर रोक लिया। महिला को जबरदस्ती गाड़ी से नीचे उतारने के बाद उसके साथ गैंगरेप किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि टाकी इलाके में आए दिन इस तरह की घटनाएँ होती रहती हैं।
मोहनदास करमचंद गाँधी (Mohandas karamchand Gandhi) को लेकर कालीचरण महाराज (Kalicharan Maharaj) के बयान के बाद अब एक और संत तरुण मुरारी बापू (Tarun murari bapu) ने बयान दिया है। उन्होंने गाँधी को लेकर कहा कि जो राष्ट्र के टुकड़े कर दें, वो राष्ट्रपिता कैसे हो सकता है? तरुण मुरारी बापू ने गाँधी का विरोध करते हुए कहा कि मेरी नजर में वो देशद्रोही हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, कॉन्ग्रेस (Congress) की शिकायत पर उनके खिलाफ मंगलवार (4 जनवरी 2022) को नरसिंहपुर पुलिस ने केस दर्ज किया है। कॉन्ग्रेस की शिकायत के बाद संत के खिलाफ जिले के स्टेशनगंज पुलिस स्टेशन में कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि सोमवार (3 जनवरी 2022) को छिंदवाड़ा रोड स्थित वीरा लॉन में श्रीमद् भागवद कथा के दौरान तरुण मुरारी बापू ने गाँधी को लेकर विवादित बयान दिया। संत के मुताबिक, महात्मा गाँधी न तो महात्मा हैं और न ही वो राष्ट्रपिता हो सकते हैं। जीते जी देश के टुकड़े करने वाले को देशद्रोही कहा जाना चाहिए।
गौरतलब है कि संत तरुण मुरारी बापू का यह बयान सामने आने के बाद यूथ कॉन्ग्रेस नेता रोहित पटेल ने नरसिंहपुर जिले के SP विपुल श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपकर उनसे कार्रवाई की माँग की थी। इस मामले में 153, 504, 505 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक ने कहा, “हमने वीडियो देखा जिसके बाद धारा 505 (2) और 153 B के तहत मामला दर्ज किया गया था। सीआरपीसी की धारा 41 A के तहत 7 साल से कम की सजा है। हमने उन्हें नोटिस भेजा है।”
हालाँकि, तरुण मुरारी बापू अब भी अपनी बात पर कायम हैं। उन्होंने कहा, “मैं ये दोहरा रहा हूँ। वो देशद्रोही है जो देश को टुकड़े-टुकड़े कर देता है और तथाकथित बापू ने यह काम किया है। महात्मा गाँधी ने कहा था कि विभाजन मेरी लाश पर होगा, लेकिन यह उनकी आँखों के सामने था। आप हों, मैं या बापू, जो भी देश को बाँटता है, वह मेरे विचार में ‘देशद्रोही’ है।”
गौरतलब है कि कालीचरण महाराज ने भी देश बाँटने के लिए ही गाँधी को जिम्मेदार ठहराया था। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया।
हिंदू महिलाओं को निशाना बनाने के लिए टेलीग्राम पर बनाए गए चैनल- ‘Hindu Ran*yan’ पर देश के आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कार्रवाई करते हुए उसे ब्लॉक करवा दिया है। इस चैनल के ख़िलाफ़ ट्विटर के सक्रिय यूजर अंशुल सक्सेना ने आवाज उठाई थी। अंशुल ने मुंबई पुलिस को टैग करते हुए सवाल किया था कि ऐसे प्लेटफॉर्म के ख़िलाफ़ कार्रवाई क्यों नहीं होती। उनके बाद कई और यूजर्स ने इस तरह के चैनल की मौजूदगी पर आवाज उठाई और सवाल दागे। हालाँकि, इस बीच मुंबई पुलिस का अंशुल के ट्वीट पर कोई जवाब नहीं आया जिन्हें टैग करके प्रश्न पूछा गया था। उनकी जगह आईटी मंत्री ने इस पर कार्रवाई की।
अंशुल के ट्वीट को अब तक 6000 से ज्यादा बार रीट्वीट किया जा चुका है। इसी बीच मीरा मोहंती नाम की एक सोशल मीडिया यूजर ने अंशुल से पूछा था कि वह आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव या गृह मंत्री से ऐसे चैनलों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए क्यों नहीं कह रहे हैं, अगर उन्हें वाकई में उनके बारे में चिंता है।
मोहंती के इस ट्वीट के बाद देश के आईटी मंत्री ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि वो इस चैनल को ब्लॉक करवा चुके हैं और कार्रवाई शुरू हो गई है। उन्होंने ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, “चैनल ब्लॉक कर दिया गया। भारत सरकार कार्रवाई के लिए राज्यों के पुलिस अधिकारियों के साथ सहयोग कर रही है।”
Channel blocked. Government of India coordinating with police authorities of states for action. https://t.co/kCB6Ys8TI2
अंशुल ने भी बाद में अपने ट्विटर अकॉउंट पर शेयर किया कि उस अकाउंट की रिपोर्ट कर दी गई है और उसे डिलीट कर दिया गया है। इसके साथ ही उन्होंने फेसबुक पर मौजूद कुछ अन्य चैनल्स और पेजों के बारे में बताया जिसमें हिंदू महिलाओं का अपमान किया गया था और उन्हें ‘मुस्लिम मर्दों की दीवानी’ कहा गया था। जानकारी के मुताबिक इन पेजों के विरुद्ध भी आईटी मंत्रालय ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मेटा ने इन्हें अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया।
गौरतलब है कि हिंदू महिलाओं के ख़िलाफ़ सोशल मीडिया पर बनाए गए ऐसे चैनल्स के बारे में पता चलने से पहले 4 जनवरी को मुंबई पुलिस ने मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरें शेयर करने वाली ‘बुल्ली बाई’ नाम का ऐप बनाने के आरोप में 21 साल के विशाल और 18 साल की लड़की श्वेता को गिरफ्तार किया था।
कर्नाटक के कोपा स्थित सरकारी महाविद्यालय में हिजाब पहनकर आने वाली मुस्लिम छात्रों का विरोध अनोखे तरीके से किया गया। यहाँ पर छात्रों का एक समूह हिजाब के विरोध में भगवा रंग का स्कार्फ पहन कर कॉलेज पहुँचा। इसे देखते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य ने कहा है कि 10 जनवरी को SMC की बैठक होगी। उसमें जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे। उस बैठक में जो भी फैसला लिया जाएगा, उसे सभी को उसे मानना होगा।
दरअसल बालागाडी स्थित राजकीय डिग्री कॉलेज ने शुरुआत में विद्यार्थियों को भगवा स्कार्फ पहनकर कक्षा में आने की अनुमति दे दी थी। प्रबंधन ने लड़कियों को हिजाब नहीं पहनकर आने को कहा था। लेकिन अब उसने 10 जनवरी तक सभी को अपनी इच्छा से कुछ भी पहन कर आने की अनुमति दे दी है। महाविद्यालय के प्राचार्य अनंत मूर्ति ने कहा कि तीन साल पहले इसी तरह की बैठक में फैसला किया गया था और सभी अब तक उसका पालन कर रहे थे।
सोमवार (3 जनवरी 2022) को कुछ छात्र कक्षा में भगवा स्कार्फ पहन कर आए। उन्होंने कुछ छात्राओं के परिधान पर आपत्ति जताई। बीकॉम के छात्र विनय कोप्पा ने आरोप लगाया कि मुस्लिम लड़कियाँ कॉलेज में हिजाब पहनकर आ रही हैं। छात्र ने कहा कि तीन साल पहले भी इसी तरह का विवाद महाविद्यालय में हुआ था। तब यह फैसला किया गया था कि कोई भी हिजाब पहनकर नहीं आएगा। लेकिन पिछले कुछ दिनों से कुछ छात्राएँ हिजाब पहनकर महाविद्यालय आ रही हैं, इसलिए उन्होंने भगवा स्कार्फ पहनकर महाविद्यालय आने का फैसला किया।
छात्रों ने कहा कि उनके अनुरोध पर महाविद्यालय प्रशासन ने कई बार मुस्लिम छात्राओं से अनुरोध किया कि वे हिजाब पहनकर नहीं आएँ, लेकिन वो नहीं मानीं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इस मुद्दे का समाधान नहीं किया गया तो आनेवाले दिनों में उनका विरोध और तेज होगा। गौरतलब है कि इससे पहले कर्नाटक के उडुपी जिले से इसी तरह का मामला सामने आया था। कॉलेज नियमों को धता बताकर मुस्लिम छात्राएँ हिजाब पहनने पर अड़ी हुई थीं। मामला उडुपी जिले के सरकारी महिला पीयू कॉलेज का था।
डिब्बे में भरकर ‘पाद (Fart)’ बेचने वाली विदेशी महिला एक्ट्रेस स्टेफनी मट्टो (Stephanie Matto) को कुछ समय पहले अस्पताल भागना पड़ा था, जिसका कारण था उनके पाद की हाई डिमांड। रिपोर्ट के अनुसार, स्टेफनी द्वारा अजीबोगरीब कारोबार को शुरू करने के बाद एक समय ऐसा आया कि उनके पाद की डिमांड बढ़ गई और उन्हें एक हफ्ते में 50-50 जार पाद भरकर भेजनी पड़ी।
उन्होंने जैम प्रेस को अपने हालात बताते हुए कहा, “मुझे ऐसा लगा कि मुझे दौरा पड़ रहा है और ये मेरे अंतिम क्षण हैं। मैं इसे हद्द से ज्यादा निकाल रही थी।” उन्होंने बताया कि अपने इस बिजनेस को चलाने के लिए वो दिन में तीन प्रोटीन शेक, बड़े कटोरे में काले चने का सूप पीती थीं। उन्हें बाद में पेट में ऐसा लगना शुरू हुआ कि ये ठीक नहीं है। उनके मुताबिक पेट में बना प्रेशर उनके शरीर में ऊपर चढ़ जाता था।
स्टेफनी कहती हैं कि उन्हें सांस लेने में दिक्कत होती थी और हर बार जब वो सांस लेने की कोशिश करती थीं तो दिल के पास ऐसा महसूस होता था जैसे किसी ने चुटकी काटी हो। इसके अलावा घबराहट होना, परेशानी होना भी सामान्य हो गया था। बाद में उन्होंने एक दिन अपने दोस्त को बुलाया और अस्पताल की ओर दौड़ीं। उन्हें लग रहा था कि उन्हें दिल का दौरा आने वाला है।
स्टेफनी के अनुसार उन्होंने अस्पताल में जाकर डॉक्टर से अपना चेकअप कराया। लेकिन अपने अजीबोगरीब करियर के बारे में नहीं बताया। वहाँ पता चला कि उन्हें शरीर में जो असहजता लग रही थी वो कोई स्ट्रोक या हार्ट अटैक नहीं था बल्कि गैस का दर्द था। डॉक्टर ने एक्ट्रेस को उनका डाइट प्लान बदलने की सलाह दी जिसके बाद उन्होंने अपने बिजनेस पर ताला लगा दिया।
बता दें कि स्टेफनी मट्टो नामक अमेरिका की एक महिला ने पिछले साल ही एक डब्बे में बंद कर के अपना ‘पाद (Fart)’ 1000 डॉलर (74310.85 रुपए) में बेचना शुरू किया था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए बताया था कि वो ‘पॉपुलर डिमांड’ पर ऐसा कर रही हैं। ताजा रिपोर्ट के अनुसार इस बिजनेस से उन्होंने हफ्ते-हफ्ते में 38000 पाउंड यानी 38 लाख रुपए से ज्यादा रुपए कमाए हैं।
चीन के कर्ज जाल में फँस कंगाली के कगार पर पहुँच चुके श्रीलंका के साथ भारत ने रणनीतिक लिहाज से बेहद अहम समझौता किया है। इसके तहत भारत और श्रीलंका मिलकर त्रिंकोमाली तेल टैंक परिसर (Trinkomali oil tank farm) को विकसित करेंगे। इसे चीन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। साथ ही उम्मीद जताई जा रही है कि इससे श्रीलंका की अर्थव्यवस्था को भी बड़ी राहत मिलेगी।
समझौता के तहत दोनों देश मिलकर इस ऑयल टैंक फॉर्म को पुनर्जीवित करेंगे। इस मसले पर मंगलवार (4 जनवरी 2022) को श्रीलंका सरकार ने कहा कि भारत के साथ तीन समझौतों की समीक्षा के बाद दोनों पक्ष इस परियोजना का संयुक्त रूप से विकास करने पर सहमत हुए हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीलंका के कैबिनेट ने सीलोन पेट्रोलियम कार्पोरेशन और इंडियन ऑयल कार्पोरेशन के लोकल ऑपरेटर्स को क्रमश: 24 और 14 तेल टैंक आवंटित करने के प्रस्ताव को मंजूर कर दिया है। वहीं 61 तेल टैंकों का विकास त्रिंको पेट्रोलियम टर्मिनल प्राइवेट लिमिटेड करेगी। इसमें 51 फीसदी हिस्सेदारी सीलोन की और 49 फीसदी हिस्सेदारी इंडियन ऑयल की होगी। श्रीलंका के ऊर्जा मंत्री उदय गमनपिला (Uday Gammanpila) के मुताबिक, दोनों देशों के बीच ये एग्रीमेंट अगले 50 सालों के लिए हुआ है।
इस मामले में अगला कदम दोनों देशों के बीच तीन औपचारिक समझौते करना होगा। इसमें से दो समझौते सीलोन पेट्रोलियम और इंडियन ऑयल के बीच होगा। वहीं तीसरा समझौता श्रीलंकाई सरकार और इंडियन ऑयल के बीच होगा। उल्लेखनीय है कि 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने श्रीलंका का दौरा किया था। उसी दौरान इस परियोजना के पुनर्विकास को लेकर सहमति बनी थी।
गौरतलब है कि श्रीलंका की गोटाबाया राजपक्षे सरकार ने जिस त्रिंकोमाली समझौते को मंजूरी दी है उसका जिक्र करीब 35 साल पहले 29 अक्टूबर 1987 को तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गाँधी के शासनकाल में किया गया था। उस दौरान इस परियोजना के विकास के लिए दोनों देशों के बीच पत्रों का आदान-प्रदान भी हुआ, लेकिन बाद में इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। अब 35 साल बाद मोदी सरकार इस परियोजना को अमलीजामा पहना रही है। ज्ञात हो कि त्रिकोंमाली द्वीप तमिलनाडु से बेहद नजदीक है। इसी कारण से रणनीतिक लिहाज से भी यह भारत के लिए बेहद अहम है।
त्रिंकोमाली तेल टैंक परिसर का असर
श्रीलंका चीन के कर्ज के बोझ तले दबा हुआ है और आज कंगाली की कगार पर खड़ा हुआ है। श्रीलंका की अर्थव्यवस्था मुख्यत: पर्यटन पर आधारित है, लेकिन कोरोना के कहर के कारण ये चौपट हो चुकी है। वहीं उस पर चीन का करीब 5 अरब डॉलर से अधिक का कर्ज है और पिछले साल उसने अपने गंभीर वित्तीय संकट से निपटने में मदद के लिए बीजिंग से अतिरिक्त 1 अरब डॉलर का ऋण लिया था, जिसका भुगतान किस्तों में किया जा रहा है। विश्व बैंक का अनुमान है कि श्रीलंका में महामारी की शुरुआत के बाद से 5,00,000 लोग गरीबी रेखा से नीचे आ गए हैं।
ऐसे में दोनों देशों के बीच इस समझौते से वहाँ रोजगार का सृजन होगा और उसकी अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। चीन ने श्रीलंका के हंबनटोटा बंदरगाह के विकास के नाम पर उसे अपने कब्जे में ले लिया था। अब इस समझौते से रणनीतिक तौर पर भारत को बढ़त मिलेगी। साथ ही उसकी तेल की जरूरतें भी पूरी होंगी। चीन लंबे समय से इस ऑयल टैंक पर अपनी नजर बनाए हुए था। यह तेल टैंक द्वितीय विश्वयुद्ध के पहले का है जिसकी भंडारण क्षमता 10 लाख टन की है।
‘अनाथ बच्चों की माँ’ कही जाने वाली सामाजिक कार्यकर्ता और पद्मश्री पुरस्कार विजेता सिंधुताई सपकाल (Sindhutai Sapkal) का निधन हो गया है। उन्होंने मंगलवार (4 जनवरी 2022) को 73 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। सिंधु सपकाल को अक्सर सिंधुताई या ‘माँ’ कहकर पुकारा जाता था।
उन्होंने अपना पूरा जीवन अनाथ बच्चों की जिंदगी सँवारने में लगा दिया। 2000 से ज्यादा अनाथ बच्चों का पालन-पोषण किया। उत्कृष्ट समाज सेवा के लिए भारत सरकार ने उन्हें पिछले साल पद्मश्री (Padma Shri) से सम्मानित किया था। सिंधुताई सेप्टीसीमिया से पीड़ित थीं और पिछले डेढ़ महीने उनका इलाज पुणे के गैलेक्सी हॉस्पिटल में जारी था। उन्होंने मंगलवार शाम 8.10 बजे अंतिम साँस ली। आज पुणे में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
सिंधुताई का जीवन, सेवा की प्रेरक गाथा: राष्ट्रपति कोविंद
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने डॉ. सिंधुताई सपकाल के निधन पर दुख जताते हुए कहा है, “सिंधुताई का जीवन साहस, समर्पण और सेवा की प्रेरक गाथा था। वह अनाथों, आदिवासियों और हाशिए के लोगों से प्यार करती थीं और उनकी सेवा करती थीं। उनके परिवार और अनुयायियों के प्रति मेरी संवेदनाएँ है।”
President Kovindpresents Padma Shri to Dr Sindhutai Sapkal (Maai) for Social Work. She is a social worker from Maharashtra. She has dedicated her life to the cause of the poor and destitute. She has nurtured over 1500 orphaned children over a period of 45 years. pic.twitter.com/ie3cOKfo6M
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताते हुए कहा है, “डॉ. सिंधुताई सपकाल को समाज के लिए उनकी नेक सेवा के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने हाशिए के समुदायों के बीच भी बहुत काम किया। उनके निधन से आहत हूँ। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना।”
Dr. Sindhutai Sapkal will be remembered for her noble service to society. Due to her efforts, many children could lead a better quality of life. She also did a lot of work among marginalised communities. Pained by her demise. Condolences to her family and admirers. Om Shanti. pic.twitter.com/nPhMtKOeZ4
महाराष्ट्र के वर्धा में एक गरीब परिवार में सिंधुताई का जन्म हुआ था। लड़की होने के कारण लंबे समय तक भेदभाव झेलना पड़ा। सिंधुताई की जिंदगी एक ऐसे बच्चे के तौर पर शुरू हुई थी, जिसकी किसी को जरूरत नहीं थी। सिंधुताई की माँ उनके स्कूल जाने के विरोध में थीं। हालाँकि उनके पिता चाहते थे कि बेटी पढ़े और आगे बढ़े। जब वह 12 साल की थीं, तब उनकी शादी करा दी गई थी। उनका पति उनसे करीब 20 साल बड़ा था। सिंधुताई को पति गालियाँ देता था और मारपीट भी करता था। जब वह 20 वर्ष की थी और चौथी बार गर्भवती हुईं, तो उनकी बेवफाई की अफवाहें गाँव में फैल गई। उनके पति ने इस पर विश्वास करते हुए उन्हें पीटा और मरने के लिए छोड़ दिया। खून से लथपथ अर्धचेतन अवस्था में उन्होंने पास के गोशाला में एक बच्ची को जन्म दिया। उन्होंने अपने हाथ से अपनी नाल काटी थी।
इसके बाद भी उन्होंने घर लौटने की कोशिश की, लेकिन उनकी माँ ने उन्हें अपमानित करके भगा दिया। इसके बाद जीवित रहने और अपने बच्चे को खिलाने के लिए सिंधुताई ने ट्रेनों और सड़कों पर भीख माँगना शुरू कर दिया। अपनी और अपनी बेटी की सुरक्षा के डर से उन्होंने कब्रिस्तानों और गोशालाओं में रातें बिताईं।
फिर जो भी बच्चा अनाथ मिला, उसे अपना लेती थीं सिंधुताई
सिंधुताई को प्रताड़ना ने अंदर तक हिला दिया था। अपनी बेटी के साथ रेलवे प्लेटफॉर्म पर भीख माँगकर गुजर-बसर करने के दौरान वो ऐसे कई बच्चों के संपर्क में आईं जिनका कोई नहीं था। उन बच्चों में उन्हें अपना दुख नजर आया और उन्होंने उन सभी को गोद ले लिया। उन्होंने अपने साथ इन बच्चों के लिए भी भीख माँगना शुरू कर दिया। इसके बाद तो सिलसिला चल निकला और जो भी बच्चा उन्हें अनाथ मिलता, वो उसे अपना लेतीं और उसकी देखभाल से लेकर पढ़ाई तक करवाती थीं। सिंधु ताई ने अनाथ बच्चों का पेट भरने के लिए ट्रेनों और सड़कों पर भीख माँगी।
मिल चुका है 700 से ज्यादा पुरस्कार
उनके इस काम के लिए उन्हें पद्मश्री समेत 700 से ज्यादा सम्मानों से नवाजा गया। पद्मश्री पुरस्कार मिलने पर सिंधुताई ने कहा था कि ये पुरस्कार उनके सहयोगियों और उनके बच्चों का है। उन्होंने लोगों से अनाथ बच्चों को अपनाने की अपील की थी। ताई ने कहा था, “मेरी प्रेरणा, मेरी भूख और मेरी रोटी है। मैं इस रोटी का धन्यवाद करती हूँ क्योंकि इसी के लिए लोगों ने मेरा उस समय साथ दिया, जब मेरी जेब में खाने के भी पैसे नहीं थे। यह पुरस्कार मेरे उन बच्चों के लिए हैं जिन्होंने मुझे जीने की ताकत दी।”
सम्मान से प्राप्त हुई रकम को सिंधु ताई ने बच्चों के पालन-पोषण पर खर्च करतीं। उन्हें डी वाई इंस्टीट्यूटऑफ टेक्नोलॉजी एंड रिसर्च पुणे की तरफ से डाॅक्टरेट की उपाधि दी गई थी। उनके जीवन पर मराठी फिल्म मी सिंधुताई सपकाल बनी है, जो साल 2010 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को 54वें लंदन फिल्म फेस्टिवल में भी दिखाया गया था।
उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में ‘बहनों (लड़कियों/महिलाओं)’ के बल पर मैदान में उतरी कॉन्ग्रेस पार्टी अभी से उनसे धोखा करने में लगी हैं। दरअसल, कल (जनवरी 4, 2022) बरेली में कॉन्ग्रेस ने लड़कियों की एक मैराथन करवाई थी और जीतने वाली लड़की को एक स्कूटी दी थी। अब उसी लड़की ने उस स्कूटी की एक झलक वीडियो में शेयर की है। वीडियो में देख सकते हैं कि स्कूटी के अंजर पंजर सब अलग हैं। कहीं पर वेल्डिंग करके उन्हें जोड़ा गया है और कहीं से तो नट ही गायब है। यहाँ तक सीट लॉकर भी स्कूटी से गायब है।
प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मीडिया सलाहकार मृत्युंजय कुमार ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “कॉन्ग्रेस ने लड़कियों के लिए मैराथन का आयोजन किया। जीतने वाली लड़की को स्कूटी दी जो टूटी हुई थी और जिसका लॉक भी नहीं लगता था। भ्रष्टाचार और कॉन्ग्रेस… सत्ता के साथ भी और बाद भी।”
कांग्रेस ने लड़कियों के लिए मैराथन का आयोजन किया..
जीतने वाली लड़की को स्कूटी दी जो टूटी हुई थी और जिसका लॉक भी नहीं लगता था।
बता दें कि बरेली में ‘लड़की हूँ लड़ सकती हूँ’ के बैनर तले कॉन्ग्रेस द्वारा आयोजित की गई मैराथन में कल कई छात्राएँ घायल हो गई थीं। वीडियो में देखने को मिला था कि भगदड़ मचते ही लड़कियाँ एक के ऊपर एक गिरना शुरू हुईं जिसके बाद उनमें से कई को चोट भी आई। इस घटना पर ही पूर्व महापौर सुप्रिया एरेन ने बेतुका बयान जारी किया था। उन्होंने घटना को वैष्णो देवी में हुई दुर्घटना से जोड़कर जस्टिफाई करने की कोशिश की थी।
बरेली : कांग्रेस की मैराथन में भगदड़ का मामला, कांग्रेस नेताओं पर दर्ज होगी एफआईआर, जांच में कोविड गाइड लाइन का उल्लंघन, सिटी मजिस्ट्रेट ने जांच रिपोर्ट DM को भेजी, डीएम ने FIR दर्ज कराने के दिए आदेश। @CMOfficeUPhttps://t.co/SKrpuHCRJt
हालाँकि बाल आयोग ने भी इस मामले में संज्ञान लेकर डीएम से कार्रवाई करने को कहा। आयोग ने 24 घंटे में एक्शन रिपोर्ट की माँग करते हुए 7 दिन के अंदर पूरे मामले की रिपोर्ट तलब करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस तरह आयोजित मैराथन पर डीएम को पत्र लिखा कि राजनीतिक कार्यक्रमों में बच्चों का इस्तेमाल करना निषेध है, इसलिए ये बाल संरक्षण नियमों के उल्लंघन में आता है। दूसरा ये कोविड गाइडलाइन का भी उल्लंघन है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जिला कलेक्टर ने इस मामले पर संज्ञान लेने के साथ ही कॉन्ग्रेस नेताओं पर एफआईआर करने के आदेश दे दिए हैं।
Cong women marathon: 4 girls hurt , NCPCR directs Bareilly DM to lodge FIR https://t.co/TGbw0uwv4j
वहीं इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार कॉन्ग्रेस जिला अध्यक्ष मिर्जा अशफाक और अन्य अज्ञात लोगों के विरुद्ध बरेली में ही एक एफआईआर हुई है। बरेली एसएसपी रोहित सिंह ने बताया, “जिला प्रशासन द्वारा जाँच के बाद मैराथन के आयोजकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।” इस केस को आईपीसी की धारा 188, 269, 270 समेत विभिन्न धाराओं में दर्ज किया गया है। पुलिस अन्य लोगों की तलाश में है। सिटी मजिस्ट्रेट की रिपोर्ट से अब तक यही बात सामने आई है कि इस मैराथन में 200 बच्चों को शामिल करवाने की अनुमति दी गई थी। लेकिन दौड़ में भाग लेने वाले बच्चे उससे कहीं ज्यादा थे।
आपने अक्सर वामपंथी इतिहासकारों को मुगलों का गुणगान करते देखा होगा। उन्हें उनकी प्रशासनिक क्षमता के लिए महिमामंडन का पात्र बनाते हुए देखा होगा। शाहजहाँ भी उन्हीं मुगलों में से एक था। अकबर के बारे में इतिहास में फैलाया गया कि वो एक नरमदिल और सेक्युलर बादशाह था। जबकि असल में वो ‘छिपी छुरी के अत्याचार’ में निपुण था। शाहजहाँ ने शासन संभालते ही खुलेआम इस्लामी कट्टरवादी सोच को आगे बढ़ाना शुरू कर दिया। उसके राज्य में भूखमरी से लाखों लोग मरे।
ताजमहल बनवाने और मुमताज महल के साथ उसके प्रेम के किस्से का बखान करने वाले इतिहासकार ये नहीं बताते कि शाहजहाँ के शासन काल में उसकी वजह से 74 लाख लोगों को अपनी जान गँवानी पड़ी थी। गुजरात, मालवा और डेक्कन में आई इस तबाही का पूरा कारण शाहजहाँ की नीतियाँ ही थीं। इसे ‘Deccan famine of 1630–1632’ भी कहा जाता है। कभी बारिश न होने और फिर अधिक बारिश होने की वजह से किसान बर्बाद हो गए थे।
मालवा और डेक्कन में शाहजहाँ उस दौरान एक बड़ी मुग़ल फ़ौज के साथ डेरा डाले हुआ था। मालवा के मुग़ल कमांडर ने निजाम शाह और आदिल शाह की डेक्कन फ़ौज के साथ हाथ मिला लिया था, जिसके बाद पूरा का पूरा क्षेत्र बड़ी तबाही से गुजर रहा था। इसका परिणाम ये हुआ कि किसानों की फसलें बर्बाद हो गईं, मौसम प्रतिकूल तो था ही। भूखमरी और अकाल के कारण लोग मरने लगे। प्लेग सहित कई रोगों ने संक्रमण की जाल में पूरा क्षेत्र को ले लिया।
जो भूख से नहीं मरे, उन्हें महामारी ने निगल लिया। 30 लाख लोगों की अकेले गुजरात में मौत हो गई। डच इतिहासकारों की मानें तो सन् 1631 ख़त्म होते-होते 74 लाख लोग काल के गाल में समा गए थे। नीदरलैंड्स के ‘यूनिवर्सिटी ऑफ एम्स्टर्डम’ की रिया विंटर्स और लंदन स्थित ‘नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम’ के जूलियन ह्यूमे ने ‘ResearchGate’ पर प्रकाशित एक शोध पेपर में इसे लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं। साथ ही इसमें कई ऐतिहासिक साक्ष्य भी दिए गए हैं।
उस दौरान कुछ विदेशी सूरत आए थे, जिनकी लेखनी के अनुवाद में इस अकाल की वीभत्स्ता का पता चलता है। उन विदेशियों ने लिखा है कि कैसे सूरत में हजारों लोग मारे गए थे। लोग इतने भूखे और गरीब हो गए थे कि-दूसरे को ही खाने लगे थे। एक महिला तो अपने ही बच्चों को खा गई। एक दोस्त दूसरे दोस्त को खा रहे थे। एक महिला की कहानी भी आती है इसमें, जो काफी गरीब थी। भूख से बेहाल उस महिला ने अपने 7 बच्चों को मार डाला और उनका मांस खा गई।
उस महिला ने अपने भतीजे पर भी पीछे से तलवार से वार कर के उसे मारना चाहा, लेकिन वो किसी तरह वहाँ से बच निकला और प्रशासन से इसकी शिकायत कर डाली। प्रशासन ने उसे सज़ा दी। सज़ा के रूप में उस महिला को तलवार से टुकड़े-टुकड़े काट डाला गया। जानवरों, खासकर हाथियों के मल में भी लोग अन्न के दाने खोज रहे थे, भोजन की कमी का ये आलम था। एक व्यक्ति के बारे में डच व्यापारी बताते हैं कि उसे काट कर उसके फेंफड़े और लिवर को भी लोग खा गए थे। किसी ने पका कर, तो किसी ने कच्चा ही।
गुजरात में सन् 1631 में आए अकाल और भूखमरी पर शोध पत्र
जहाँ एक तरफ जनता त्रस्त थी, मुग़ल खानदान और उनके सिपहसालार भोग-विलास एवं ऐश्वर्य से भरी ज़िंदगी जी रहे थे। लेकिन, फर्जी इतिहासकार ये कह कर शाहजहाँ का गुणगान करते हैं कि उसने कर में छूट दे दी थी और भूखे लोगों के लिए भोजनालय बनवाया था। लेकिन, लेकिन उस दौरान वो बंगाल में पुर्तगालियों से लड़ाई में व्यस्त था। ऑटोमन साम्राज्य के साथ गिफ्ट्स के आदान-प्रदान में व्यस्त था। महाराष्ट्र के दौलताबाद में निजामशाही के किले पर कब्ज़ा करने में व्यस्त था।
गुजरात में 30 लाख और अहमदनगर व उसके आसपास 10 लाख लोगों की मौत का अनुमान लगाया गया। कहीं अन्न मिल भी रहा था तो उसके दाम आसमान छू रहे थे। एक अन्य रिसर्च पेपर में बताया गया है कि किस तरह गुजरात की सड़कों पर लाशें बिछ गई थीं। लाशों के कारण सड़कों पर चलना मुश्किल था। कृषकों की हालत शाहजहाँ के पूरे शासनकाल में बदतर रही। अब्दुल हमीद लाहौरी ने इस अकाल का वर्णन करते हुए लिखा है कि लोग घोर यातनाओं का सामना कर रहे थे। जब ये सब हो रहा था, तब 1632 ईस्वी में शाहजहाँ ने ताजमहल की आधारशिला रखी।
उसने लिखा है कि किस तरह एक-एक रोटी के लिए लोग अपना जीवन तक बेचने के लिए तैयार थे, लेकिन स्थिति इतनी बदतर थी कि कोई खरीदने वाला ही नहीं था। उसने लिखा है कि कभी दूसरों को दान देने वाले भी आज अन्न के दाने-दाने के लिए हाथ फैलाने को मजबूर थे। शाहजहाँ ने लोगों में रुपए ज़रूर बाँट कर इतिश्री कर ली, लेकिन मृतकों की संख्या असंख्य थी। शाहजहाँ को तब गद्दी पर बैठे 5 साल ही हुए थे। इसी तरह शाहजहाँ के शासन के अंतिम कुछ वर्ष भी उत्तराधिकार की लड़ाई के कारण अशांति भरे रहे।
In 1632, the Country was going through one of the most devastating famines in history. Famine had claimed 7.4 million lives.
The same year, Emperor Shah Jahan laid the foundation stone of the Taj Mahal.
मुग़ल बादशाह शाहजहाँ के बारे में कई विदेशी इतिहासकारों ने दावा किया है कि उसने अपनी ही बेटी जहाँआरा बेगम से शारीरिक सम्बन्ध बनाए थे। जहाँआरा बेगम उसकी सबसे बड़ी बेटी थी, द्वारा शिकोह और औरंगजेब की बड़ी बहन। कहा जाता है कि उसने जहाँआरा बेगम का निकाह भी नहीं होने दिया था। इस बारे में बुलाई गई मौलवियों की बैठक में कहा गया था कि बादशाह को अपने ही द्वारा लगाए गए पेड़ का फल खाने से वंचित नहीं किया जा सकता है।
शाहजहाँ ने अत्याचारों की सीमा लाँघ दी थी। ओरछा में राजा राम के प्रमुख मंदिर को ध्वस्त कर दिया गया। लोगों पर अत्याचार हुए। जुझार सिंह के पोते को जबरन इस्लाम कबूलवाने को मजबूर किया गया। ओरछा के चतुर्भुज मंदिर का खजाना भी लूट लिया गया। शाहजहाँ ने काशी में निर्माणाधीन या बन कर तैयार हो चुके 76 मंदिरों को ध्वस्त करवा दिया था। उसके राज में मंदिर के निर्माण पर पूरी तरह पाबंदी लगी हुई थी। शाहजहाँ के हरम में 8000 रखैलें थीं जो उसे उसके अब्बू जहाँगीर से विरासत में मिली थी। उसने अब्बू की ‘संपत्ति’ को और बढ़ाया।
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मिशनरीज ऑफ चैरिटी द्वारा संचालित 13 संस्थानों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष (CMRF) से राहत प्रदान की है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने मंगलवार (4 जनवरी 2021) को एक बयान जारी कर कहा, “ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मिशनरीज ऑफ चैरिटी (MoC) को सहायता के रूप में मुख्यमंत्री राहत कोष (सीएमआरएफ) से 78.76 लाख रुपए की मंजूरी दी है।”
Chief minister Naveen Patnaik sanctions Rs 78.76 lakh from Chief Minister’s Relief Fund for 13 institutions run by Missionaries of Charity in #Odisha. @timesofindia
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, कार्यालय के अनुसार, यह सहायता राज्य के आठ जिलों में संचालित हो रहे मिशनरीज ऑफ चैरिटी (MoC) के संस्थानों के लिए है। इस निर्णय से 900 से अधिक कुष्ठ (Leprosariums) और अनाथालयों (Orphanages) को लाभ होगा।
CM has sanctioned assistance for 13 institutions run by MoC spreading over 8 districts. More than 900 inmates in various leprosiums and orphanages in the state will be benefited by this decision: CMO, Odisha
गौरतलब है कि हाल ही में ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने जिला कलेक्टरों को मदर टेरेसा द्वारा स्थापित मिशनरीज ऑफ चैरिटी द्वारा संचालित संगठनों के साथ नियमित संपर्क में रहने को कहा था, जबकि मिशनरीज ऑफ चैरिटी के फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) के नवीनीकरण को मंजूरी देने से गृह मंत्रालय ने इनकार कर दिया था।
इसके बाद भी आज नवीन पटनायक ने मुख्यमंत्री राहत कोष (CMRF) के धन का इस्तेमाल मदर टेरेसा द्वारा स्थापित मिशनरीज ऑफ चैरिटी द्वारा संचालित संगठनों को देने के लिए किया। बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हाल ही में जानकारी दी थी कि विदेशी अभिदाय विनियमन कानून के तहत पंजीकरण के नवीनीकरण के मिशनरीज ऑफ चैरिटी के आवेदन को 25 दिसंबर को कुछ पात्रता शर्तों को पूरा नहीं करने के कारण खारिज कर दिया गया है।