Home Blog Page 3142

‘बॉयफ्रेंड बन सकता हूँ? शादी करोगी…’ छात्राओं को अश्लील मैसेज भेजता था कॉलेज शिक्षक अरशद, यूपी पुलिस ने किया गिरफ्तार

कॉलेज की छात्राओं को आपत्तिजनक मैसेज भेज कर उनको प्रपोज करने वाले आरोपित प्रोफेसर अरशद फरीदी को बिजनौर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित प्रोफेसर बिजनौर के वीरा इंजीनियरिंग कॉलेज में कार्यरत था। अरशद को आज 15 दिसम्बर (बुधवार) को गिरफ्तार किया गया है। बिजनौर पुलिस ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

बिजनौर पुलिस के एडिशनल SP ने इस घटनाक्रम पर बयान दिया है। मामले में उत्तर प्रदेश के बिजनौर के वीरा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट के एक शिक्षक की शर्मनाक हरकत सामने आई है। शिक्षक अरशद ने ना केवल छात्राओं को व्हाट्सएप्प पर अश्लील मैसेज भेजकर चैटिंग की, बल्कि उनके सामने शादी का प्रस्ताव भी रखा। 

बिजनौर पुलिस की प्रेसनोट के मुताबिक, ‘आरोपित प्रोफेसर अरशद की उम्र लगभग 41 वर्ष है। उसके अब्बा का नाम इफ्तेहार अहमद है। वह बिजनौर के ही मोहल्ला चाहशीरी बी – 21 में रहता है। आरोपित अरशद फरीदी के छात्राओं के भेजे आपत्तिजनक स्क्रीनशॉट 13 दिसम्बर को वायरल हुए थे। इस मामले में शहर कोतवाली में अपराध संख्या – 848 / 21 के तहत FIR दर्ज की गई थी। अरशद पर IPC की धारा 294 के साथ 67 आईटी एक्ट में कार्रवाई की गई है।

पुलिस प्रेसनोट

गौरतलब है कि आरोपित अरशद ने न केवल छात्राओं को व्हाट्सएप्प पर अश्लील मैसेज भेजकर चैटिंग की थी, बल्कि उनके सामने शादी का प्रस्ताव भी रखा था। मामला प्रकाश में आने के बाद छात्राओं ने अपने परिजनों, हिंदू संगठनों और एबीवीपी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर लव जिहाद के प्रयास का आरोप लगाते हुए एक घंटे तक कॉलेज के बाहर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया था। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ था। वहीं, कालेज प्रबंधन ने शिक्षक को सस्पेंड कर दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह कॉलेज सपा की पूर्व विधायक रुचि वीरा का है।

‘खेल सर्वोपरि है, इससे ऊपर कोई नहीं है’: विराट कोहली और BCCI विवाद पर बोले केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर

विराट कोहली और BCCI के बीच चल रहे विवाद के बीच केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने स्पष्ट संदेश दिया है कि खेल से बड़ा कोई नहीं है। मोदी सरकार में खेल एवं युवा मामलों के साथ-साथ सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की भी जिम्मेदारी संभाल रहे अनुराग ठाकुर हिमाचल प्रदेश के हमीर से लगातार चौथी बार सांसद हैं। बता दें कि भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली और वनडे-T20 टीम के कप्तान रोहित शर्मा के बीच विवाद के कारण भारतीय क्रिकेट अधर में है।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि खेल से बड़ा कोई नहीं है और सम्बंधित संस्था को इस बारे में जानकारी उपलब्ध करानी चाहिए। उन्होंने कहा कि खेल सर्वोपरि है और इससे ऊपर कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि वो इस बारे में कोई सूचना नहीं दे सकते कि किस खेल में किन खिलाड़ियों के बीच क्या चल रहा है। उन्होंने कहा कि ये सम्बंधित संस्थाओं/संघों का कार्य है। उन्होंने ‘इंडिया टुडे’ से कहा कि अच्छा होगा कि आधिकारिक रूप से ये संस्था/संघ ही जानकारी दे।

बता दें कि भारत में क्रिकेट का प्रशासन ‘भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)’ करता है। पिछले सप्ताह विराट कोहली को हटा कर दक्षिण अफ्रीका सीरीज में रोहित शर्मा को ODI की कप्तानी दिए जाने के बाद से दोनों में विवाद की खबरें आ रही हैं। वहीं हाल ही में हुए T20 विश्व कप से पहले ही कोहली ने घोषणा कर दी थी कि सबसे छोटे फॉर्मेट में बतौर कप्तान ये उनका अंतिम टूर्नामेंट होगा। इस विश्व कप में भारत सेमीफाइनल तक भी नहीं पहुँच पाया।

दक्षिण अफ्रीका के साथ होने वाली टेस्ट सीरीज से रोहित शर्मा ने हैमस्ट्रिंग चोट की बात करते हुए खुद को बाहर कर लिया है। इस टेस्ट सीरीज में विराट कोहली कप्तान हैं। फिर अटकलें आईं कि अपनी बेटी वामिका के पहले जन्मदिन के कारण विराट कोहली ने ODI सीरीज से खुद को बाहर कर लिया है, जिसमें रोहित शर्मा कप्तान हैं। एक BCCI अधिकारी द्वारा विराट कोहली को ‘स्वार्थी’ बताए जाने की खबरें भी आईं। बुधवार (15 दिसंबर, 2021) को होने वाली विराट कोहली की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर अब सभी की निगाहें टिकी हैं।

जानकारी दे दें कि विराट कोहली और रोहित शर्मा ने T20 विश्व कप में भारतीय टीम के बाहर होने के बाद से साथ नहीं खेला है। वहीं BCCI के अधिकारी ये भी कह रहे हैं कि विराट कोहली ने खुद को टीम से बाहर किए जाने सम्बंधित कोई निवेदन अभी तक संस्था से नहीं किया है। BCCI अध्यक्ष सौरभ गांगुली या सचिव जय शाह के पास ऐसा कोई निवेदन नहीं आया है। सूत्रों का कहना है कि कोहली वनडे सीरीज खेलेंगे और परिवार के साथ यात्रा करेंगे। कहा गया है कि टेस्ट सीरीज के बाद बायो बबल से थकान या कमजोरी के कारण वो आराम ले सकते हैं।

600 साल पुराने मंदिर का विध्वंस, 250 हिंदुओं का नरंसहार: बांग्लादेश की वो जगह, जहाँ जाएँगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बुधवार को बांग्लादेश की तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर रवाना हो गए। वे वहाँ 50वें विजय दिवस समारोह में शामिल होने गए हैं। इस यात्रा के दौरान वह अपने समकक्ष के साथ बातचीत करेंगे और राजधानी ढाका में स्थित रमना काली बारी मंदिर भी जाएँगे। 

बता दें कि ढाका में स्थित काली बारी मंदिर वही जगह है जिसे पाकिस्तानी सेना ने 1971 में तोड़ डाला था। उस दौरान पाकिस्तानी सेना ने मंदिर में सैंकड़ों हिंदुओं की हत्या की थी। ये हत्याएँ ऑपरेशन सर्चलाइट के तहत किया गया था। इस ऑपरेशन में हिंदुओं के साथ लाखों स्थानीय तब के पूर्वी पाकिस्तान में मारे गए थे।

रिपोर्ट्स के अनुसार, 600 साल पुराने इस मंदिर पर 27 मार्च 1971 को ताबड़तोड़ गोलियाँ दागी गई थीं। मंदिर के पुजारी श्रीमठ स्वामी परमानंद गिरी ने मूर्तियों को हाथ में पकड़ा था, मगर पाकिस्तानी सेना ने उन्हें भी जिंदा नहीं छोड़ा। अनुमान है कि कुछ 250 हिंदू पुरूष, महिलाएँ और बच्चे उस दिन हमले में मारे गए थे।

अमेरिकी सांसद गॉर्डन एलॉट ने साइट का दौरा करने के बाद कहा था, “रमना काली बारी में अब कोई हिंदू नहीं है। मैं इसे देखने गया था। घर अभी भी जल रहे थे और शव अजीबोगरीब ढंग से रखे गए थे।”  

जब भारतीय सेना की मदद से पाकिस्तान सेना को खदेड़ा गया और बांग्लादेश का निर्माण हुआ तब कइयों ने उम्मीद की कि शायद वहाँ की तत्कालीन सरकार हिंदू मंदिर के निर्माण पर कार्य के। हालाँकि ऐसा नहीं हुआ और सरकार ने मंदिर की जमीन को हिंदू बोर्ड से शत्रु संपत्ति अधिनियम के तहत जब्त कर लिया। बाद में इसे पीडब्ल्यूडी को सौंप दिया गया और फिर इसे ढाका क्लब को दे दिया गया। 

इस बीच हिंदू लगातार मंदिर की जमीन पर प्रार्थना करने के लिए अपनी याचिकाएँ लगाते रहे। करीब 3 दशक ये कोशिशें हुई हैं और 2000 में शेख हसीना सरकार इसके लिए मान गई। बस, तभी से यहाँ हर साल पंडाल लगने लगा और काली पूजा की शुरुआत हुई। 2004 में माँ की मूर्ति की स्थापना की गई और 2006 में खलीदा जिया सरकार ने हिंदुओं को आखिर में मंदिर निर्माण की अनुमति दी। मगर, ये भी कहा कि ओरिजनल साइट से हटकर थोड़ी दूर पर इसका निर्माण हो। इसके लिए सरकार ने  2.5 एकड़ की जमीन असाइन की, लेकिन मंदिर का निर्माण नहीं हुआ। साल 2017 में जब सुषमा स्वराज बांग्लादेश गईं, तो घोषणा की गई कि काली बारी मंदिर के निर्माण में भारत बांग्लादेश की मदद करेग।

अब राष्ट्रपति कोविंद द्वारा  इसी काली मंदिर के नए पुननिर्मित खंड का उद्घाटन और निरीक्षण करने की उम्मीद है। राष्ट्रपति 15 से 17 दिसंबर को ढाका में रहेंगे। यात्रा के पहले दिन बुधवार को वो सावर में राष्ट्रीय शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद उनके कार्यक्रम में मुक्तिजोद्धाओं या बांग्लादेशियों के बैठक भी शामिल है।

IAF के ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का निधन, तमिलनाडु हैलीकॉप्टर क्रैश में बचे थे एकमात्र जीवित, CDS बिपिन रावत के साथ थे सवार

तमिलनाडु के कुन्नूर में हुए हैलीकॉप्टर क्रैश में एकमात्र जीवित बचे व्यक्ति भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का निधन हो गया है। भारतीय वायुसेना (IAF) ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से ये जानकारी दी है। IAF ने लिखा, “हम इसकी सूचना देते हुए काफी व्यथित हैं कि ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का निधन हो गया है। 8 दिसंबर, 2021 को तमिलनाडु में हुए हैलीकॉप्टर दुर्घटना में घायल होने के कारण वो चल बसे। हम उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं।”

बताते चलें कि इस हैलीकॉप्टर क्रैश में CDS जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत सहित 13 लोगों की मौत हो गई थी। रावत दंपति का उनकी दोनों बेटियों ने अंतिम संस्कार किया और उसके बाद उनकी अस्थियों को हरिद्वार में गंगा में प्रवाहित किया गया। इसी तरह अन्य जवानों के पैतृक गाँवों में भी उनके अंतिम संस्कार में भारी संख्या में लोग जुटे। पूरे देश में इस हैलीकॉप्टर क्रैश के कारण माहौल गमगीन था। लोग वरुण सिंह के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना कर रहे थे।

2 निकाह कर चुका पेंटर आसिफ तीसरी लड़की शालू से चाहता था सेक्स, मना करने पर फरीदाबाद के जंगलों में मार डाला

दिल्ली के देश बंधु गुप्ता रोड थाने की पुलिस ने आसिफ नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया है जिसने अपनी प्रेमिका शालू को पहले प्यार के जाल में फँसाया, फिर शारीरिक संबंध नहीं बनाने पर दिल्ली से फरीदाबाद के सूरजकुंड के जंगलों में गला घोंटकर हत्या कर दी। मामले में मध्य जिला पुलिस ने यूपी के बरेली जिले के मीरगंज के गाँव हल्दीखुर्द के रहने वाले आसिफ को गिरफ्तार किया है। घटना फरीदाबाद की है।

जानकारी के मुताबिक आरोपित की पहले से ही दो शादियाँ हो चुकी हैं। वह दिल्ली में पेंटर का काम करता है। मध्य जिला पुलिस उपायुक्त श्वेता चौहान के मुताबिक 10 दिसंबर की रात एक महिला ने देशबंधु गुप्ता रोड थाना पहुँच कर बताया कि उनकी 20 वर्षीय बेटी पार्क रोड अजमल खान एरिया में काम करती है। सुबह काम पर गई थी, लेकिन वापस नहीं आई।

गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर युवती जहाँ काम करती थी, उस जगह के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज जाँच की गई। पता चला कि दस दिसंबर की शाम सात बजे वह काम करके यहाँ से चली गई थी। युवती का कुछ पता नहीं चलने पर आखिरकार पुलिस ने मामले में अपहरण का केस दर्ज कर लिया।

फरीदाबाद से बरामद हुआ शव

12 दिसंबर को फरीदाबाद के सूरजकुंड के जंगलों में युवती की लाश बरामद हुई। उसके गले पर दुपट्टा लिपटा हुआ था और घाव भी था। पुलिस की तफ्तीश एक बार फिर अजमल खान पार्क क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज पर केंद्रित हुई। नौ दिसंबर को युवती पास की एक केक की दुकान पर किसी युवक के साथ मौजूद थी। जहाँ पर युवती काम करती थी, वहाँ कई अन्य युवक भी काम करते हैं।

पूछताछ के दौरान पता चला कि पेंटर का काम करने वाला आसिफ उस शाम युवती के साथ मौजूद था। 12 दिसंबर को उसके मोबाइल की लोकेशन भी उस जगह की मिली, जहाँ शव बरामद हुआ था। इसके बाद पुलिस ने आसिफ को गिरफ्तार कर लिया।

युवती बना रही थी शादी का दबाव

पुलिस को जाँच में पता चला कि आसिफ की युवती से दोस्ती थी। उसने शादीशुदा होने के बारे मे नहीं बताया था। अपनी शादी की बात नहीं बताई थी। वह युवती से शारीरिक संबंध बनाना चाहता था, लेकिन युवती उससे शादी करना चाहती थी। ऐसे में 10 दिसंबर को उसने शादी की बात करने के लिए उसे बुलाया। 10 दिसंबर की रात को ही युवती को बाइक पर फरीदाबाद के एक होटल ले गया। यहाँ रात भर दोनों के बीच झगड़ा हुआ।

अगले दिन वह युवती को सूरजकुंड क्षेत्र में सुनसान जगह पर ले गया। वहाँ पर उसने युवती की गर्दन पर चाकू से हमला किया। युवती के विरोध के दौरान चाकू गिर गया। इसके बाद दुपट्टे से ही उसका गला घोंटकर फरार हो गया था।

‘RSS, बजरंग दल वालों की आँखें फोड़ने को तैयार… जितना भी बड़ा मंदिर बना लो, वहाँ अल्लाहू अकबर गूँजेगा: SDPI की खुली धमकी

कर्नाटक के मैसूर में सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और बजरंग दल को खुली धमकी दी है। उनकी यह धमकी कैमरे में कैद हो गई है। जानकारी के मुताबिक SDPI नेता नूरुद्दीन फारूकी ने RSS और बजरंग दल को धमकी देते हुए कहा कि ‘टीपू सुल्तान की सेना’ उनकी ‘आँखें निकाल लेगी’। बता दें कि नूरुद्दीन फारूकी मैसूर में आयोजित किए गए विरोध प्रदर्शन का हिस्सा था।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, मैसूर में हिंदू समूहों द्वारा श्रीरंगपटना मस्जिद में हनुमान चालीसा का पाठ करने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई थी, क्योंकि समूहों ने दावा किया है कि अभी जिस स्थान पर मस्जिद है, वहाँ पर पहले एक हनुमान मंदिर हुआ करता था। इसके बाद एसडीपीआई ने योजनाबद्ध कार्यक्रम के विरोध में मार्च का आयोजन किया था और इस दौरान एसडीपीआई सदस्य ने विरोध के दौरान आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। यह विरोध प्रदर्शन 6 दिसंबर को किया गया था।

एसडीपीआई सदस्य के भाषण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें नूरुद्दीन कहता है, “मैं कर्नाटक में बजरंग दल और आरएसएस से कहना चाहता हूँ कि अगर वे धर्मनिरपेक्षता को नष्ट करना चाहते हैं और श्रीरंगपटना मस्जिद को देखने की हिम्मत करते हैं, तो टीपू सुल्तान का हर एक सैनिक आपकी आँखें फोड़ने के लिए तैयार है। आप चाहे जितना भी बड़ा मंदिर का निर्माण करें, वहाँ अल्लाहु अकबर का नारा गूँजेगा।”

नूरुद्दीन ने TNM से इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि मस्जिद में हनुमान चालीसा का पाठ करने के लिए हिंदू समूहों के कार्यक्रम के ‘प्रतिशोध’ के रूप में विरोध प्रदर्शन किया गया था। उन्होंने यह भी दावा किया कि यह कर्नाटक के मंत्री केएस ईश्वरप्पा और कर्नाटक के भाजपा विधायक यतनाल द्वारा पहले दिए गए एक बयान का जवाब था, जिन्होंने पहले भी कई भड़काऊ टिप्पणियाँ की हैं।

एसडीपीआई के वरिष्ठ सदस्य ने मामले को थोड़ा शांत करने की कोशिश में TNM से कहा, “SDPI सदस्य ने केवल इतना कहा था कि अगर RSS संविधान, या धर्मनिरपेक्षता या मस्जिद को नष्ट करने के लिए आता है, तो वह उनकी आँखें फोड़ देगा। कर्नाटक के मंत्री ईश्वरप्पा और सांसद अनंतकुमार हेगड़े पहले भी इसी तरह के बयान दे चुके हैं। यतनाल ने भी अपशब्द कहे हैं। उनकी तुलना में यह कोई बड़ी बात नहीं है।”

इस मामले पर टाइम्स नाउ से बात करते हुए, कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने कहा कि उन्होंने मैसूर पुलिस को मामले का स्वत: संज्ञान लेने और उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

‘भारतीय सेना के जवानों… काम कठिन है तो छोड़ दो नौकरी, रोना-धोना बंद करो’ : फेसबुक मीम पेज ने ऐसे उड़ाया मजाक

फेसबुक और इंस्टाग्राम पर एक फेमस मीम पेज है। नाम है – ‘अंधेरी वेस्ट शिट पोस्टिंग (Andheri West Shit Posting)’। इस पेज पर मंगलवार (14 दिसंबर 2021) को एक पोस्ट किया गया। इसमें भारतीय सेना, अर्धसैनिक और पुलिस बलों के खिलाफ लिखा गया था।

बवाल होने के बाद यह पोस्ट अब डिलीट कर दी गई है। लेकिन स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर मौजूद है। इस पोस्ट में सशस्त्र बलों और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को लेकर कहा गया कि वे यह न सोचें कि उनकी नौकरी कठिन है। ‘अंधेरी वेस्ट शिट पोस्टिंग’ ने लिखा, “मुझे नहीं पता कि पुलिस, रक्षा और अर्धसैनिक बलों (और उनके परिवार के सदस्य भी) के लोग हमेशा अन्य लोगों से उनका सम्मान करने के लिए क्यों कहते हैं? उन्हें क्यों लगता है कि उनका काम कठिन है?”

इस मेम पेज ने अपनी इस सोच के पीछे तर्क भी दिया, सही ठहराने की कोशिश की। इसने आगे लिखा कि जब इन लोगों ने अपना पेशा चुना, तो ‘बलिदान’ या ‘लंबे समय तक काम’ जैसी चीजों पर जरूर सोचा होगा। और तो और, ‘अंधेरी वेस्ट शिट पोस्टिंग’ ने यह भी लिख दिया कि सेना के इन जवानों को किसी ने धकेल कर वर्दी पहनने को मजबूर नहीं किया था।

नौकरी के साथ होने वाले खतरे पर ज्ञान देते हुए इस मीम पेज ने आगे लिखा कि कैसे अग्निशामक, डॉक्टर, रेलवे फोरमैन, नाली साफ करने वाले… इन सब नौकरियों के भी अपने खतरे होते हैं जैसे – त्योहारों, पारिवारिक कार्यक्रमों आदि में समय से नहीं पहुँच पाना। फिर इनमें से किसी भी नौकरी पेशा को हर समय इन खतरों पर रोते-चिल्लाते नहीं देखा गया है।”

‘अंधेरी वेस्ट शिट पोस्टिंग’ मीम पेज ने सबसे जहरीला अंत में लिखा कि यदि सशस्त्र बलों, पुलिस और अन्य सुरक्षा कर्मियों को अपनी नौकरी कठिन लगती है, तो वे ‘इस्तीफा दे सकते हैं, शांत बैठ सकते हैं। इस मीम पेज के अनुसार हम ऐसे समाज में रहते हैं, जहाँ हर कोई अपना काम करता है और सभी का काम महत्वपूर्ण होता है।

आश्चर्य की बात यह है कि जब देश ने सेना के सबसे बड़े अधिकारी को खोया है, साथ में 12 अन्य वीरों के बलिदान से गमगीन है, इस मीम पेज ने एक तरीके के हमारी सेना का मजाक ही उड़ाया है। इस मीम पेज के एडमिन को शायद यह पता भी नहीं होगा हेलीकॉप्टर दुर्घटना में अकेले जीवित बचे ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह इस समय अपने जीवन के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

वायरल होने के बाद खुद रोने लगा मीम पेज का एडमिन

ऐसे कंटेंट वाले पोस्ट को वायरल होना था, सो हुआ। लेकिन जैसी प्रतिक्रिया आई, उसके तुरंत बाद ‘अंधेरी वेस्ट शिट पोस्टिंग’ मीम पेज के एडमिन ने ‘दक्षिणपंथी ट्रोल’ और ‘फौजियों’ को ही दोषी ठहरा दिया। इनके एडमिन के अनुसार ये लोग इस तरह की बातचीत को तैयार नहीं हैं। इसने तर्क दिया कि एक दिन भारत ऐसी जगह पहुँच जाएगा, जहाँ ‘किसी को किसी पर एहसान नहीं करना पड़ेगा’ और सभी तरह की नौकरियों को समान सम्मान के साथ देखा जाएगा।

अंधेरी वेस्ट शिट पोस्टिंग पेज (Andheri West Shit Posting)

इस मीम पेज की प्रोफाइलिंग वाइस पर की गई है। इसके अनुसार बिहार से ताल्लुक रखने वाले बलराम विश्वकर्मा ( जो वर्तमान में मुंबई में रहता है) ने 2018 में मीम पोस्ट करने के लिए इस ‘मजेदार’ पेज की शुरुआत की थी। अब इस पेज के लगभग एक लाख फॉलोअर्स हैं इंस्टाग्राम पर। फरदीन शेख और मेल्विन दीपक सदनकर इस मीम पेज के 2 और एडमिन हैं।

इस प्रोफाइल के अनुसार, बलराम विश्वकर्मा एक समय मोदी समर्थक थे, हर साल उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएँ देते थे, वो समलैंगिकता के विरोधी और सेक्सिस्ट भी थे। फिर वो वामपंथी और उदारवादी बन गए। हालाँकि इस प्रोफाइल में यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि मीम पेज लॉन्च करने के समय ये ‘वाम-उदारवादी’ में तब्दील हुए या उसके पहले?

अंधेरी वेस्ट शिट पोस्टिंग पेज के एडमिन को शायद यह अहसास नहीं है कि सेना के जवान सच में देश की रक्षा कर हम नागरिकों के ऊपर एहसान करते हैं। उनके कारण हम सुरक्षित हैं, तभी कोई अंधेरी वेस्ट शिट पोस्टिंग कर पाता है क्योंकि ऐसे लोग खुद दुश्मन की गोली अपने सीने पर सहने के लिए सेना जॉइन करने का साहस नहीं रखते हैं।

बलात्कारी है, उसके पास पुरुषों वाला लिंग भी है… लेकिन कह सकते हैं ‘महिला’: स्कॉटलैंड पुलिस पर भड़की जेके रॉलिंग, मिल रही गालियाँ

स्कॉटलैंड पुलिस ने हाल में बलात्कारियों पर एक्शन लेने के संबंध में एक अजीबोगरीब बयान दिया था। उनका कहना था कि अगर कोई रेप का आरोपित खुद को ‘महिला’ बताता है तो उसका केस वो लोग महिला वाली श्रेणी में दर्ज करेंगे, फिर चाहे उसके पेनिस ही क्यों न हो।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने अपनी यह नीति पूर्व एसएनपी जस्टिस सेक्रेट्री केनी मैकआस्किल के सवाल पर बताई। केनी ने पुलिस से पूछा था कि वो एसएनपी के नए Gender Recognition Act के तहत रेप केसों से कैसे निपटेंगे।

अब पुलिस के इसी बयान पर तमाम नारीवादी नाराज हैं। इसी क्रम में हैरी पॉटर की लेखिका जेके रॉलिंग ने भी इस बयान पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। रॉलिंग ने तंज कसते हुए बड़े क्रिएटिव ढंग से लिखा, “युद्ध शांति है। स्वतंत्रता गुलामी है। अनभिज्ञता ही शक्ति है। आपका बलात्कार करने वाला पेनिस्ड व्यक्ति एक महिला है।”

अब हालाँकि रॉलिंग का यह तंज इस आधार पर था कि पेनिस वाला कोई व्यक्ति महिला कैसे कहलाया जा सकता है, लेकिन लेखिका का यह ट्वीट कुछ उदारवादियों को पसंद नहीं आया और उन्होंने फौरन रॉलिंग पर ट्रांसफोबिक होने का इल्जाम मढ़ दिया। कई नामी लोगों ने उन्हें ट्रांसवीमेन्स-ट्रांसमेन्स के ख़िलाफ़ नफरत फैलाने वाला बताया।

एक यूजर ने उन्हें कहा कि आखिर उनका यह ट्वीट रेपिस्ट के बारे में न लगकर ‘ट्रांस’ लोगों के बारे में क्यों लग रहा है। MikaAdais नाम के एक यूजर ने कहा, “मैं तुम्हारा फैन हुआ करता था। जब मैं 8 का था तो मुझे प्रताड़ित किया गया। मैं ट्रांस हूँ। तुम्हारी किताब ने मुझे इंस्पायर किया और मुझे उम्मीद दी। लेकिन अब मुझे तुमसे नफरत है और मैंने सारी हैरी पॉटर दान दे दी हैं। ये दुख देने वाला है जब एक हीरो आपके दर्द का कारण बने।”

बता दें कि ये पहली दफा नहीं है जब हैरी पॉटर की लेखिका को इस तरह ट्रांसफोबिक कह कहकर नकारा गया हो। इससे पहले उन्होंने जब बायोलॉजिकल सेक्स को हकीकत कहा था और मासिक धर्म को लेकर कहा था कि ये सिर्फ़ महिलाओं को ही हो सकता है। तब भी उन्हें ट्रांसफोबिक कहकर शिकार बनाया गया था। दरअसल, कुछ ‘उदार’ लोगों का तर्क था कि जेंडर का निर्माण सोसायटी से होता है, इसका बायोलॉजिकल सेक्स से लेना-देना नहीं होता।

‘वो मुझसे कमर और छाती का साइज पूछते थे’: कास्टिंग काउच पर छलका सुरवीन चावला का दर्द, बताया- पहली फिल्म मीटिंग के समय क्या हुआ था

एंटरटेनमेंट की दुनिया दिखने में जितनी रंगीन है उसके अंदर का सच उतना ही काला है। इस बात का खुलासा हाल में बॉलीवुड अभिनेत्री सुरवीन चावला ने किया है। चावला ने बताया है कि उन्होंने पहली फिल्म की मीटिंग के समय कास्टिंग काउच का सामना किया था।

सुरवीन ने बताया कि जब वो टेलीविजन जगत में अपना करियर बनाने की कोशिश कर रही थीं तब भी उन्होंने मुंबई में अपनी पहली फिल्म की मीटिंग के दौरान कास्टिंग काउच को फेस किया था। इस घटना के बाद उन्हें खुद पर डाउट हो गया था। उनसे उनकी अपीयरेंस, वजन, कमर, छाती के साइज पर प्रश्न किए गए थे।

हेट स्टोरी-2 की अभिनेत्री सुरवीन ने अपने हालिया इंटरव्यू में कास्टिंग काउच-बॉडी शेमिंग को लेकर बात की। वह बोलीं कि अपनी पहली फिल्म की मीटिंग के दौरान उनसे कहा गया था कि उन्हें कोई रोल नहीं मिल सकता क्योंकि वो 56 किलो की हैं। उन्होंने यह भी बताया कि अक्सर लोग उनके बढ़े हुए वेट को लेकर उनका मजाक बनाते थे और उनके कमर व छाती का साइज पूछते थे।

आरजे सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में उन्होंने इस पूरे मुद्दे पर बात की। जब आरजे ने उनसे बॉडी शेमिंग को लेकर सवाल किया तो सुरवीन ने कहा, “हाँ, यह वास्तव में मुंबई में मेरी पहली फिल्म मीटिंग के समय हुआ था। मैं टेलीविजन में काम कर रही थी और उसी समय मैं इस मीटिंग के लिए गई थी। आप जानते हैं कि यह उनका काम है कि वो आपको उस जगह पहुँचा दें, जहाँ आप खुद से सवाल करने लगें। और यह ज्यादातर महिलाओं के साथ होता है, जहाँ उनकी शक्ल पर सवाल उठाया जाता है, उनके वजन पर सवाल उठाया जाता है, आपकी कमर और आपकी छाती के आकार पर सवाल उठाया जाता है।” उन्होंने कास्टिंग काउच को बेहद बेहूद बताया और कहा कि आखिर महिला को आँकने के लिए ये कौन से पैरामीटर्स होते हैं।

आगे सुरवीन ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री की ओर इशारा कर ये भी कहा कि वहाँ ऐसा बहुत होता है और साथ ही ये भी कहा कुछ सालों में ये सब बहुत हद तक बदला भी है। एक्ट्रेस ने बताया कि वहाँ शुरुआती दिन उनके लिए मुश्क‍िल थे, पर अब बॉडी शेमिंग जैसी चीजें बदल रही हैं।

साल 2019 में भी सुरवीन ने पिंकविला से बात करते हुए कहा था, “मुझे तीन बार कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा। एक समय था जब मुझे एक फिल्ममेकर के साथ जाने के लिए कहा गया था। एक रोल के लिए निर्देशक ने मुझे कहा गया था , ‘मैं आपके शरीर के अंगों के हर इंच को जानना चाहता हूँ। मैंने तब से ऐसे लोगों को अनदेखा करना शुरू कर दिया।”

मालूम हो कि सुरवीन ने अपने करियर की शुरुआत एकता कपूर के सीरियल कसौटी जिंदगी से की थी। बाद में वह बॉलीवुड की हेट स्टोरी-2, पार्च्ड, किएटर, 3-डी जैसी फिल्मों भी नजर आईं। आखिरी बार उन्हें वेब सीरिज सेक्रेड गेम्स में देखा गया था।

अब BCCI ने ‘नाराज़’ विराट कोहली को बताया ‘स्वार्थी’, रोहित शर्मा की कप्तानी में खेलने से हटा लिया है नाम: रिपोर्ट

पिछले लंबे समय से भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और वनडे/टी-20 कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के बीच मनमुटाव की खबरें खासा चर्चा में रही हैं। मीडिया खबरों की मानें तो अब तो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भी विराट और रोहित के बीच की कलह को मान लिया है। ‘दैनिक भास्कर’ की खबर के अनुसार, बोर्ड ने इस विवाद का दोषी कोहली को ठहराया है, लेकिन सुलह के लिए रास्ता भी खोज निकाला है। BCCI के एक अधिकारी ने कहा, “विराट को वन-डे की कप्तानी से हटाना टीम की भलाई के लिए था, लेकिन उनका रिस्पॉन्स सेल्फिश था। उन्हें स्वार्थी नहीं बनना चाहिए।”

एक स्पोर्ट्स वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में BCCI अधिकारी ने कहा, “विराट ने टीम इंडिया के लिए बहुत योगदान दिया है। उन्होंने हमेशा ही टीम को पहले रखा है, पर जो हो रहा है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। बोर्ड साउथ अफ्रीका दौरे के बाद दोनों कप्तानों को साथ बैठाएगा और फिर आगे का रास्ता तय किया जाएगा।”

BCCI अधिकारी ने यह भी बताया, “कोहली ने कप्तानी से हटाए जाने के फैसले को हल्के में नहीं लिया है। उन्होंने साउथ अफ्रीका दौरे पर जो वनडे सीरीज होने वाली है उससे अपना नाम हटा लिया है। कोहली ने इसके लिए अपने पारिवारिक कारणों का विकल्प चुना है, लेकिन कोई भी इतना भोला नहीं हो सकता है। जो हो रहा है, वह पूरी तरह से अस्वीकार्य है।”

बता दें कि रोहित शर्मा चोटिल होने के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। वहीं, कोहली ने वनडे सीरीज के दौरान ब्रेक ले लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विराट कोहली ने अपनी बेटी के जन्मदिन के मौके पर परिवार के साथ समय बिताने का निर्णय लिया है। विराट की बेटी वामिका का जन्मदिन 11 जनवरी को होता है और इस वक्त भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा टेस्ट खेला जा रहा होगा।