Home Blog Page 3290

‘कुछ लोग मुझे झूठे केस में फँसाना चाहते हैं’: NCB अधिकारी समीर वानखेड़े ने मुंबई पुलिस कमिश्नर को लिखा पत्र, कहा- गलत मंशा से कार्रवाई न की जाए

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खाने के बेटे आर्यन खान को ड्रग्स केस में जब से गिरफ्तार किया गया है, तभी से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े के खिलाफ बयानबाजी हो रही है। एनसीपी नेता और महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक उनके खिलाफ एक के बाद एक आरोप लगा रहे हैं। इस बीच उनके ऊपर लगाए जा रहे आरोपों के बाद अब समीर वानखेड़े ने मुंबई के पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने कहा है कि उन्हें झूठे केस में फँसाने की साजिश रची जा रही है।

पत्र में वानखेड़े ने कहा है कि उन्हें इस बात की सूचना मिली है कि कुछ अनजान लोग अपराध क्रमांक 94/2021 से जुड़े होने के कारण उन पर खिलाफ गलत आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ बड़े ओहदे वाले लोगों ने उन्हें पद से हटवाने और जेल भिजवाने की बात कही है। इस बात का ध्यान रखा जाना चाहिए कि एनसीबी के डिप्टी डायरेक्टर जनरल मुथा अशोक जैन ने प्रभाकर सैल के आरोप को डायरेक्टर जनरल के पास भेज दिया है।

एनसीबी अधिकारी ने मुंबई पुलिस कमिश्नर से गलत उद्देश्य और आरोपों के आधार पर कोई भी कार्रवाई नहीं करने का अनुरोध किया है। गौरतलब है कि आर्यन ड्रग्स केस में गवाह होने का दावा कर रहे प्रभाकर सैल ने एनसीबी पर 18 करोड़ रुपए में डील करने और प्लेन कागज पर साइन करवाने का आरोप लगाया है। इस आरोप पर भी एनसीबी ने बयान जारी किया है। एनसीबी के अधिकारी मुथा अशोक जैन के मुताबिक, प्रभाकर सैल का हलफनामा सोशल मीडिया के माध्यम से उन तक पहुँचा है।

खुद को केपी गोसावी का बॉडीगार्ड बताने वाले प्रभाकर सैल ने दावा किया था कि उसने गोसावी और सैम डिसूजा की बातचीत को सुना था, जिसमें 8 करोड़ रुपए समीर वानखेड़े को देने की बात कही गई थी।

‘मेरी सरकार आई तो इंशाअल्लाह घाटी में बहाल होगा धारा 370’: फारुक अब्दुल्ला ने फिर की पाकिस्तान की पैरवी

जम्मू-कश्मीर के नेताओं का पाकिस्तान प्रेम पुराना है, जो आए दिन बाहर आ ही जाता है। इसी क्रम में नेशनल कॉन्फ्रेंस के चीफ और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुक अब्दुल्ला ने पाकिस्तान से दोबारा बातचीत शुरू करने की माँग केंद्र सरकार से की है। उनका कहना है कि घाटी में शांति का माहौल तभी कायम होगा, जब भारत सरकार पाकिस्तान के साथ बातचीत करेगी।

उन्होंने पुंछ जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात कही। पाकिस्तान प्रेम में डूबे फारुक अब्दुल्ला का मानना है कि जब तक केंद्र सरकार पाकिस्तान के साथ बातचीत की टेबल पर नहीं आएगी, तब तक घाटी में शांति की उम्मीद करना बेमानी है। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार पर अनुच्छेद 370 और 35ए को खत्म कर कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश बनाने का आऱोप लगाया और दावा किया कि कश्मीरियों के साथ बेईमानी की गई है।

नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता ने कश्मीरियों को बरगलाते हुए उन्हें एक बार फिर से अनुच्छेद 370 की बहाली का सब्जबाग दिखाया। उन्होंने कहा कि यदि हमारी सरकार वापस आती है तो 370 और 35ए को फिर से बहाल कर दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि अगर 1947 में पाकिस्तान मूर्खता नहीं करता तो कश्मीर के अंतिम शासक महाराजा हरि सिंह कश्मीर को स्वतंत्र बनाए रखते। अब्दुल्ला ने ये भी दावा किया कि अभी घाटी में कश्मीरी पंडितों को बसाने लायक माहौल नहीं है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कश्मीर दौरे पर निशाना साधते हुए अब्दुल्ला ने कहा कि शाह द्वारा कश्मीर के परिसीमन और राज्य का दर्जा वापस करने की बात हास्यास्पद है। उन्होंने कहा कि चुनाव पर बात तभी होगी, जब अनुच्छेद 370 की बहाली होगी।

गौरतलब है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद जम्मू कश्मीर का हाल ही में दौरा किया है। इस दौरान उन्होंने कहा था कि परिसीमन के क्यों रोका जाना चाहिए। परिसीमन होगा, फिर चुना और बाद में राज्य का दर्जा वापस होगा।

T20 WC में सबसे ज्यादा पचासा लगाने वाले बल्लेबाज बने कोहली, Pak को 152 रनों का टारगेट: अफरीदी की आग उगलती गेंदबाजी

भारत ने T20 विश्व कप के अपने पहले मैच में पाकिस्तान को 152 रनों का टारगेट दिया है। भारतीय टीम ने 7 विकेट खो 151 कर रन बनाए। लगातार विकेट गिरने के बावजूद भारतीय टीम एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुँचने में कामयाब रही।

भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई में T20 विश्व कप का महा मुकाबला चल रहा है। भारत की इस मैच में शुरुआत अच्छी नहीं रही क्योंकि पाकिस्तान के तेज़ गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने पहले ही ओवर में रोहित शर्मा को आउट कर दिया। रोहित शर्मा गोल्डन डक का शिकार हुए, अर्थात वो अपनी पहली ही बॉल पर आउट हो गए – बिना कोई रन बनाए। शाहीन अफरीदी जब अपना दूसरा ओवर लेकर आए तो केएल राहुल का विकेट चटका दिया।

केएल राहुल 8 गेंदों पर मात्र 3 रन बना कर चलते बने। दोनों सलामी बल्लेबाजों का विकेट मात्र 6 रनों पर गिर चुका था। तीसरे नंबर पर सूर्यकुमार यादव खेलने आए, जिन्होंने एक छक्का और एक चौका लगाया, लेकिन वो एक अन्य पाकिस्तान तेज़ गेंदबाज हसन अली का शिकार हुए। इस तरह भारत का स्कोर 5.4 ओवर में 31 रन था और 3 विकेट गिर चुके थे। पहला पॉवरप्ले भारत के लिए एकदम ही बुरा रहा।

लेकिन, इसके बाद मैच को संभाला कप्तान विराट कोहली और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने। विराट कोहली जहाँ एंकर की भूमिका में रहे, ऋषभ पंत ने एक हाथ से दो छक्के लगा कर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। उन्होंने 30 गेंदों में 39 रन एक की महत्वपूर्ण पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने 2 छक्के और 2 चौके लगाए। शादाब खान ने उन्हें अपनी फिरकी में फँसा लिया। इसके बाद लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन बनाए रखने के लिए विराट कोहली के साथ बल्लेबाजी करने रविंद्र जडेजा आए।

आग उगलती गेंदबाजी करने वाले शाहीन अफरीदी ने अपने पहले दोनों विकेट अपने बलबूते लिए। रोहित को कहाँ उन्होंने एलबीडब्ल्यू आउट किया, वहीं राहुल को क्लीन बोल्ड किया। मैच की पहली 17 गेंदों पर भारतीय टीम ने कोई बाउंड्री नहीं सकी। कप्तान बाबर आजम ने शाहीन अफरीदी से लगातार 3 ओवर फिंकवा दिए। तेज़ गेंदबाज डेथ ओवर्स में विराट कोहली और रविंद्र जडेजा के सामने एक बेहद की किफायती ओवर फेंका।

17वें ओवर में उन्होंने मात्र 4 रन ही दिए। हालाँकि, इस दौरान विराट कोहली क्रिच पर जमे रहे और उन्होंने 45 गेंदों में अपना शानदार अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने जिम्मेदारी भरी पारी खेली। अर्धशतक पूरा करने के अगली ही गेंद पर उन्होंने एक चौका भी जड़ा। T20 विश्व कप में उन्होंने 10वाँ अर्धशतक जड़ कर क्रिश गेल को पीछे छोड़ा। रविंद्र जडेजा 13 गेंदों में 13 रनों की पारी खेल कर हसन अली का शिकार बने।

हालाँकि, विराट कोहली पचासा बनाने के बाद ज्यादा देर टिक नहीं सके और शाहीन अफरीदी की दूसरी स्पेल में उनका शिकार बने। विराट ने 49 गेंदों पर 57 रनों की पारी खेली। इस तरह शाहीन अफरीदी ने भारत के शीर्ष तीन बल्लेबाजों को चलता किया। उन्होंने अपनी 4 ओवर की बॉलिंग में 31 रन दिए। उन्होंने अंतिम ओवर में एक नो बॉल फेंकी, जिस पर ओवरथ्रो में 4 रन लगे और बल्लेबाज भी एक रन दौड़ गए। इस तरह 19वें ओवर में 17 रन आए।

आर्यन खान को नशामुक्ति केंद्र भेजो, पिछड़ा वर्ग से होने के कारण समीर वानखेड़े को बार-बार निशाना बनाया जा रहा: केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को ड्रग्स केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद से इस मुद्दे पर लगातार राजनीति हो है। एनसीपी नेता और महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक लगातार एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े पर आरोप लगा रहे हैं। अब केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले समीर वानखेड़े के समर्थन में आ गए हैं। अठावले ने आर्यन खान को नशामुक्ति केंद्र में भेजने की सलाह दी है।

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया ने स्पष्ट कर दिया कि इस मुद्दे पर एनसीबी का साथ देगी। आरपीआई के प्रमुख अठावले ने नवाब मलिक पर बार-बार समीर वानखेड़े के चरित्र को ठेस पहुँचाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि वानखेड़े पर लगे आरोपों का कोई भी सबूत नहीं है। केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, “वानखेड़े पिछड़ी जाति से हैं, इसलिए जानबूझकर उन्हें बदनाम किया जा रहा है। वो बहुत ही बेहतर अधिकारी हैं। एनसीबी अच्छा काम कर रही है। नवाब मलिक झूठे आरोप लगा रही हैं। जाँच एजेंसी ने उनके दामाद के खिलाफ कार्रवाई की थी, जिससे वो चिढ़े हुए हैं।”

आर्यन को नशामुक्ति केंद्र भेजने की सलाह

ड्रग्स केस में केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने अभिनेता शाहरुख खान को भी सलाह दे दी है। उन्होंने कहा कि शाहरुख को आर्यन को सुधारना चाहिए। उन्हें एक या दो महीने के लिए नशा मुक्ति केंद्र में भेज देना चाहिए, ताकि वो ड्रग्स की लत से छुटकारा पा सकें।

गौरतलब है कि आर्यन खान को 3 अक्टूबर को मुंबई से गोवा जा रही कॉर्डेलिया क्रूज शिप पर ड्रग्स पार्टी चल रही थी। उसी दौरान एनसीबी की टीम ने वहाँ पर रेड कर दी। इसी दौरान आर्यन खान समेत कई अन्य को गिरफ्तार किया गया था। तभी से एनसीपी के नेता नवाब मलिक लगातार समीर वानखेड़े को निशाना बना रहे हैं। हाल ही उन्होंने वानखेड़े पर बॉलीवुड के लोगों को डराकर वसूली करने का आरोप लगाया था।

J&K में आएगा ₹51000 करोड़ का निवेश, जम्मू-श्रीनगर में मेट्रो भी: सरहद के अंतिम गाँव तक पहुँचे अमित शाह, जवानों से मिले

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह फ़िलहाल जम्मू कश्मीर दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ घाटी के विभिन्न लोगों से संपर्क किया और आतंकी हमलों में मारे गए नागरिकों के परिजनों से मुलाकात की, बल्कि प्रदेश को कई योजनाओं की भी सौगात दी। अमित शाह ने कहा कि जम्मू कश्मीर में अब अन्याय नहीं, विकास होगा। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में अब तीन परिवारों का शासन नहीं चलेगा। उन्होंने बताया कि जम्मू कश्मीर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल में बसता है।

केंद्रीय गृह मंत्री ने जम्मू में भारत की सीमा के अंतिम गाँव मकवाल में जाकर ग्रामवासियों का हाल जाना। वहाँ उन्होंने कहा कि देश के संसाधनों पर जितना हक राजधानी में रहने वाले एक नागरिक का है उतना ही सरहद के गाँव में रहने वाले नागरिक का भी है और पीएम मोदी के नेतृत्व में हम बॉर्डर तक हर सुविधा व विकास पहुँचाने के लिए कटिबद्ध हैं। सुरक्षाकर्मियों से मुलाकात के दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार देश की सुरक्षा करने वाले हमारे सुरक्षाबलों के कल्याण व उनके परिजनों की देखरेख के प्रति पूरी तरह समर्पित है।

उन्होंने सुरक्षा बलों के जवानों से कहा कि आप चिंतामुक्त होकर देश की रक्षा करें आपके परिवारों की चिंता मोदी सरकार करेगी। अमित शाह ने जम्मू के मकवाल में बॉर्डर आउट पोस्ट पर जाकर BSF के जवानों से भेंट कर उनके साथ कुछ समय बिताया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत की रक्षा के प्रति हमारे सुरक्षा प्रहरियों का समर्पण सचमुच अद्भुत है और समस्त देशवासियों की ओर से अपने सुरक्षाबलों की बहादुरी को नमन कर कृतज्ञता व्यक्त करता हूँ।

वहीं एक रैली को सम्बोधित करते हुए अमित शाह ने कहा, “पीएम मोदी के नेतृत्व में J&K में अनुसूचित जाति व जनजाति हेतु सीटें आरक्षित करने के लिए आयोग बन गया है, अन्य पिछड़ा वर्ग की जातियाँ तय होने वाली है। पहाड़ी जनजाति समुदायों हेतु 4% आरक्षण दिया गया है व अब इनका नुमाइंदा भी विधानसभा में गौरव के साथ बैठेगा व मंत्री बनकर सबके बीच आएगा। पीएम मोदी के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर में ₹12 हजार करोड़ का निवेश आया है व 2022 तक ₹51 हजार करोड़ का निवेश आने वाला है।”

अमित शाह ने स्पष्ट किया की ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शासन है और अब न तो किसी का शोषण होगा और न तुष्टिकरण होगा। उन्होंने जानकारी दी कि जल्द ही जम्मू व श्रीनगर में मेट्रो की शुरुआत होने वाली है और ₹700 करोड़ से जम्मू एयरपोर्ट का भी विकास होने वाला है। नई हेलिकॉप्टर पॉलिसी के तहत J&K के हर जिले में हेलीपैड बनाकर हर जिले को आपस में जोड़ने का भी काम मोदी सरकार ने शुरू किया है।

उन्होंने बताया कि देश भर में सबसे पहले कोविड वैक्सीन की शत-प्रतिशत पहली डोज J&K में लगी और दूसरा टीका लगाने का काम भी 50% से ज्यादा हो पूरा हो चुका है। आयुष्मान भारत योजना के तहत भी 5 लाख के मुफ्त बीमा का लाभ भी J&K के हर नागरिक को मिलता है। अमित शाह ने जम्मू के गुरुद्वारा डिगियाना आश्रम में मत्था टेककर सभी की खुशहाली व समृद्धि के लिए अरदास की और गुरुओं की शिक्षा को याद किया।

टीम इंडिया की प्लेयिंग XI में आश्विन-ईशान को जगह नहीं, खिलाया ये मिस्ट्री स्पिनर: रोहित शर्मा पहले ही ओवर में ही OUT

भारत और पाकिस्तान के बीच T20 विश्व कप का मुकाबला शुरू हो गया है। प्लेयिंग एलेवेन में भारतीय टीम में स्पिनर रविचंद्रन आश्विन, विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और स्पिनर राहुल चाहर और शार्दुल ठाकुर को जगह नहीं मिली है। भारतीय टीम की तरफ से रोहित शर्मा और केएल राहुल सलामी बल्लेबाजी करने उतरे हैं। कप्तान विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव मध्य क्रम में बल्लेबाजी करेंगे।

वहीं भारतीय टीम की प्लेयिंग एलेवेन में ऑलराउंडर के रूप में जहाँ रविंद्र जडेजा को जगह मिली है, वहीं हार्दिक पंड्या बतौर बल्लेबाज ही खेलेंगे। हार्दिक पंड्या ने साफ़ किया है कि वो इस मैच में गेंदबाजी नहीं करेंगे। आगे वो गेंदबाजी करते हैं या नहीं, इसका फैसला वो और मेडिकल टीम लेगी। टीम इंडिया ने मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह के रूप में तीन तेज गेंदबाजों को खिलाया है।

पाकिस्तान की प्लेयिंग एलेवेन इस प्रकार है – बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), फखर जमान, मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक, आसिफ अली, इमाद वसीम, शादाब खान, हसन अली, हरिस रऊफ, शाहीन अफरीदी। पाकिस्तान की टीम टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी कर रही है। भारतीय टीम में ऋषभ पंत बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज खेल रहे हैं। मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को भी जगह मिली है।

वहीं रोहित शर्मा बिना कोई रन बनाए पहले ही ओवर में आउट हो गए हैं। उधर पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज गेंदबाज वसीम अकरम ने अपनी टीम के खिलाड़ियों को एक महत्वपूर्ण सलाह दी है। उन्होंने अपनी टीम से कहा है कि वो भारत से मैच से पहले जाकर उनके बल्ले न चेक करें। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम के खिलाड़ी वरिष्ठ हैं और बड़े क्राउड के सामने खेलते हैं। उन्होंने याद दिलाया कि हाल ही में भारतीय टीम के खिलाड़ी IPL खेल कर लौटे हैं, तो इससे भी बड़ा फर्क पड़ता है।

3 बच्चों के बाप गुलाम रसूल ने बबलू बन हिंदू युवती को फँसाया: अश्लील वीडियो दिखाकर जबरन की शादी, हत्या की धमकी दे करवाने लगा देह व्यापार

बिहार के मुजफ्फरनगर से लव जिहाद का एक मामला सामने आया है, जहाँ मोहम्मद गुलाम रसूल नाम के एक व्यक्ति ने बबलू बनकर हिंदू महिला से दोस्ती की और बाद में खुद को अनाथ बताकर उससे शादी की। इसके बाद वह पीड़िता से देह व्यापार का धंधा करवाने लगा। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना मुजफ्फरपुर के हाथी चौक इलाके की है। एक दिन आरोपित महिला को लेकर वैशाली गढ़ धंधा करवाने के लिए लेकर जा रहा था। उसी दौरान पीड़िता को मौका मिला और उसने बाइक से छलाँग लगा दी। जिस जगह पर पीड़िता ने बाइक से छलाँग लगाकर खुद की जान बचाई, वह जगह करजा थाना क्षेत्र के अख्तियारपुर थी। गिरने के साथ ही पीड़िता ने शोर मचाया तो आसपास के लोग वहाँ इकट्ठे हो गए। पीड़िता ने लोगों को अपनी आपबीती बताई, उसके बाद लोगों ने उसे पुलिस के पास पहुँचाया।

थाने पहुँचने के बाद थानाध्यक्ष मणि भूषण को पीड़िता ने अपनी कहानी बताई। पीड़िता ने बताया कि वह अहियापुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर के रहने वाले मोहम्मद गुलाम रसूल के साथ हाथी चौक इलाके में किराए के मकान में रहती है। पीड़िता के मुताबिक, बचपन में ही उसके पिता की मौत हो गई थी। उसने तीन साल पहले ही जागरण का कार्यक्रम करना शुरू किया था। इसी कड़ी में एक साल पहले उसकी मुलाकात बबलू राय (असली नाम मोहम्मद गुलाम रसूल ) से हुई। दोनों की दोस्ती हो गई। इस बीच एक दिन बबलू उर्फ गुलाम रसूल ने खुद को अनाथ बताते हुए पीड़िता को शादी के लिए प्रपोज किया।

साभार: दैनिक भास्कर

दोनों के हालात और परिस्थितियाँ लगभग समान समान समझकर वह गुलाम रसूल से शादी करने के लिए तैयार हो गई। पीड़िता ने बताया कि 17 अगस्त 2020 को दोनों कोर्ट मैरिज के लिए कोर्ट में गए। वहाँ पर जब उससे उसका पहचान पत्र माँगा गया तो उसने अपना आधार कार्ड दिया। इसमें उसका असली नाम मोहम्मद गुलाम रसूल लिखा था। उसकी पहचान सामने आने के बाद पीड़िता ने शादी से इनकार किया। इसके बाद गुलाम रसूल ने उसके अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसकी इच्छा के विरुद्ध उससे शादी की।

तीन बच्चों का पिता है आरोपित

पीड़िता के मुताबिक, आरोपित तीन बच्चों का पिता है। शादी के बाद दो महीने तक सब कुछ ठीक था, लेकिन इसके बाद उसने पीड़िता के साथ मारपीट करने लगा और उस पर देह व्यापार का दवाब बनाने लगा। जब युवती ने इससे इनकार किया तो उसने चाकू दिखाकर उसकी हत्या करने की धमकी दी। अपनी जान बचाने के लिए पीड़िता उसके कहे अनुसार काम करने लगी। युवती कहीं भाग न जाए इसके लिए वह बाहर जाते वक्त घर में ताला लगाकर जाता था। वह बीते एक साल से उसके चंगुल से निकलने की कोशिश कर रही थी।

‘खेल से पहले भारतीय खिलाड़ियों का बल्ला न चेक करें’: वसीम अकरम की Pak टीम को सलाह, टॉस हारी भारतीय टीम

T20 विश्व कप में भारत का पहला ही मुकाबला रविवार (24 अक्टूबर, 2021) को पाकिस्तान से है। पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीत कर गेंदबाजी का निर्णय लिया है। यानी, भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करेगी।

पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज गेंदबाज वसीम अकरम ने अपनी टीम के खिलाड़ियों को एक महत्वपूर्ण सलाह दी है। उन्होंने अपनी टीम से कहा है कि वो भारत से मैच से पहले जाकर उनके बल्ले न चेक करें। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम के खिलाड़ी वरिष्ठ हैं और बड़े क्राउड के सामने खेलते हैं। उन्होंने याद दिलाया कि हाल ही में भारतीय टीम के खिलाड़ी IPL खेल कर लौटे हैं, तो इससे भी बड़ा फर्क पड़ता है।

उन्होंने अपनी टीम के बारे में कहा, “मेरी पाकिस्तान की टीम से सलाह है कि खेल से पहले आप विपक्षी खिलाड़ियों से हाथ-वाथ मिलाओ, हाय-हैलो करो, लेकिन उनका बल्ले चेक करने के लिए मत पहुँच जाओ कि यार तेरा बल्ला बहुत अच्छा है, दो बल्ले दे दे। उनकी धाक में मत रहो। खेल के बाद आप जाकर उनकी गोदी में बैठ सकते हैं, वो आपकी गोदी में बैठ सकते हैं। लेकिन, खेल से पहले दूरी बनाए रखिए।”

वसीम अकरम ने अपनी टीम को सलाह दी है कि वो खेल से पहले भारतीय खिलाड़ियों को हैलो करें, उन्हें सलाम करें, लेकिन अपने खेल पर ध्यान केंद्रित करो और अपनी टीम के साथ रहो। पाकिस्तान की एक टीवी चैनल पर T20 विश्व कप में भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले एक चर्चा के दौरान उन्होंने ये बातें कही। चर्चा चल रही थी कि आखिर भारत से मैचों में पाकिस्तानी टीम पर इतना दबाव क्यों होता है।

बता दें कि ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने बताया था कि वह फाइनल राउंड की शुरुआत में अपने भाले को खोज रहे थे और उन्हें वह मिल नहीं रहा था। तभी, उन्होंने पाकिस्तानी एथलीट अरशद नदीम को अपने जैवलीन के साथ घूमते देखा। चोपड़ा ने नदीम से फौरन उनका भाला लौटाने को कहा। नदीम ने उन्हें उस भाले को दिया और फिर चोपड़ा ने खेल में पार्टिसिपेट किया। चोपड़ा कहते हैं कि इसी वाकये की वजह से वह पहली थ्रो के समय थोड़ा हड़बड़ाहट में थे।

आजाद खान ने पहले करवा चौथ पर हिंदू बीवी को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतारा, परिवार की मर्जी के खिलाफ कीर्ति ने किया था प्रेम विवाह

उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी में बीवी की हत्या करने के आरोप में 25 वर्षीय मोहम्मद आजाद खान को गिरफ्तार किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आजाद खान ने 14 अक्टूबर को कीर्ति नाम की 19 वर्षीया हिंदू महिला से निकाह किया था। इसके कुछ दिनों बाद ही यानी 23 अक्टूबर को आजाद ने उसे कई बार चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। आरोपित हत्या करने के बाद फरार हो गया था, लेकिन उत्तरी जिला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्यारे शौहर को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपित आजाद खान टेंपो चालक है और वह बुराड़ी में अपनी बीवी कीर्ति के साथ रहता था। डिप्टी पुलिस कमिश्नर (नॉर्थ) सागर सिंह कलसी ने कहा कि उन्हें शनिवार सुबह 9.50 बजे एक पीसीआर कॉल मिली। फोन करने वाले ने उन्हें बुराड़ी के पश्चिमी कमल विहार में एक घर के अंदर शव पड़े होने की जानकारी दी थी। मौके पर पहुँची पुलिस टीम ने शव को बरामद कर लिया है। अधिकारी ने कहा, “मृतक की माँ ने अपने दामाद पर शक जताया, जिसके बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया था।”

आरोपित को पकड़ने के लिए आठ टीमें बनाई गई थीं। पुलिस के मुताबिक, आजाद की 22-23 अक्टूबर की रात को अपनी बीवी के साथ किसी बात को लेकर बहस हो गई थी, जिसके बाद गुस्से में आकर उसने कीर्ति के पेट और छाती में चाकू से कई बार वार किए थे। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, इसके बाद वह छत की ओर भागा और चाकू वहीं छोड़ दिया।

बता दें कि कीर्ति ने अपने परिवार की मर्जी के खिलाफ आजाद से कोर्ट में प्रेम विवाह किया था। कीर्ति एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती थी। यहीं उसकी मुलाकात आजाद से हुई थी। दोनों में प्यार हुआ और इन्होंने प्रेम विवाह कर लिया। जिस मकान में कीर्ति की हत्या हुई थी, उसकी छत से ही वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर लिया गया है।

‘बाबा ने ढाई साल इंतजार किया’: छत्तीसगढ़ में कॉन्ग्रेस की रैली में मारपीट, TS सिंह देव समर्थक नेता को धक्के मार-मार कर मंच से उतारा

छत्तीसगढ़ में अब कॉन्ग्रेस की कलह कार्यकर्ताओं तक भी पहुँच गई है और रैलियों में मंच पर ही मारपीट हो रही है। जशपुर में हुए एक कॉन्ग्रेस के कार्यक्रम में मंच पर भाषण दे रहे नेता को धक्के मार-मार कर निकाल दिया गया। उक्त नेता राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव का समर्थक है। लंबे समय से ये चर्चा चल रही है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और टीएस सिंह देव में सीएम पद को लेकर ढाई-ढाई साल का समझौता हुआ था।

जशपुर की इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। दरअसल, ये मामला कॉन्ग्रेस पार्टी के एक कार्यकर्ता सम्मलेन का है, जिसमें जशपुर में पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष पवन अग्रवाल भाषण दे रहे थे। सब कुछ ठीक चल रहा था। लेकिन, जैसे ही उन्होंने अपने नेता टीएस सिंह देव के समर्थन में बात करनी शुरू की, मामला गड़बड़ हो गया। कुछ लोग उनकी तरफ दौड़ पड़े और उन्हें धक्के मारे।

भूपेश बघेल समर्थक नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके साथ मारपीट कर के उन्हें मंच से हटा दिया। इस दौरान दोनों पक्षों में जम कर मारपीट भी हुई। पवन अग्रवाल ने बाद में कहा कि आज टीएस सिंह देव की वजह से ही राज्य में कॉन्ग्रेस सत्ता में है और उन्हें मुख्यमंत्री पद पर बिठाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सिंह देव उर्फ़ ‘बाबा’ ने ढाई साल इंतजार किया है, ऐसे में अब बघेल कुर्सी खाली करें। अग्रवाल ने कहा कि जब सत्ता कॉन्ग्रेस सत्ता में नहीं थी तब बघेल-सिंह देव साथ काम करते थे, यही कहने पर मुझे कुंकुरी के विधायक के लोगों ने मंच से हटा दिया।