Home Blog Page 3295

इंडोनेशिया के पहले राष्ट्रपति की बेटी सुकमावती इस्लाम छोड़ रहीं, अपनाएँगी हिंदू धर्म: सुधी वदानी रस्म की होगी प्रक्रिया

इंडोनेशिया के पहले राष्ट्रपति सुकर्णो की बेटी ने इस्लाम से वापस हिंदू धर्म अपनाने का फैसला किया है। वह मंगलवार को (26 अक्टूबर, 2021) विधि विधान से हिंदू धर्म में कन्वर्ट होंगी। इसके लिए जालान मेयर मेतरा, सिंगराजा बुलेलेंग बाली में बंग कर्णो की माँ न्योमन राय श्रीमबेन के घर पर सुधी वदानी नाम की रस्म होगी।

इसको लेकर बाली में सुकर्णो परिवार के प्रमुख आर्य वेदकर्ण ने शुक्रवार (22 अक्टूबर) को धर्म परिवर्तन के सुकमावती के निर्णय को बंग कर्णो के परिवार मेगावती सोकर्णोपुत्री, गुंटूर सोकर्णोपुत्र और गुरुह सोकर्णोपुत्र का आशीर्वाद बताया है। सुकमावती के तीनों बच्चों ने भी इसकी अनुमति दी है।

70 साल की उम्र में सुकमावती ने हिंदू धर्म अपनाने का फैसला किया है, क्योंकि वह अपने धर्म में वापस लौटना चाहती थीं। वेदकर्ण ने कहा, “सिंगराजा की दादी न्योमन राय सिरिम्बेन भी एक हिंदू हैं। इसलिए वह भी जकार्ता में नहीं बल्कि बाली में अपनी जगह चाहती हैं।”

सुकर्णो सेंटर बाली के प्रमुख ने कहा कि समिति ने बंग कर्णो के पूरे परिवार, राष्ट्रपति जोकोवी और इंडोनेशिया कैबिनेट के सभी मंत्रियों को निमंत्रण दिया है। उन्होंने कहा, “अभी तक सभी तैयारियाँ अच्छी रही हैं।”

आर्य वेदकर्ण ने कहा कि सुकमावती का हिंदू धर्म में जाना अपने पैतृक धर्म में लौटने का उनका अधिकार है। उनके अनुसार, सुकमावती की दादी, इदा आयु न्योमन राय श्रीम्बेन, सिंगराजा, बुलेलेंग रीजेंसी, बाली से हैं और सभी हिंदू हैं।

सोनिया गाँधी साथ पाकिस्तानी अरूसा आलम, पूर्व PM मनमोहन भी लपेटे में: कैप्टन अमरिंदर ने पंजाब के बहाने पूरे कॉन्ग्रेस को घेरा

पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा और पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह आमने-सामने आ गए हैं। रंधावा ने शुक्रवार (22 अक्टूबर 2021) को कहा कि पंजाब पुलिस पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पाकिस्तानी पत्रकार दोस्त अरूसा आलम की आईएसआई से लिंक की जाँच करेगी। पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के मीडिया सलाहकार ने इसको लेकर जो ट्वीट किए हैं, उससे अब यह मसला सिर्फ अरूसा आलम तक सीमित नहीं रहा बल्कि कॉन्ग्रेस और सोनिया गाँधी से लेकर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह तक पहुँच गया है।

अरूसा आलम की आईएसआई से लिंक और पंजाब पुलिस द्वारा इसकी जाँच को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के मीडिया सलाहकार ने एक तस्वीर पोस्ट की। इसमें कॉन्ग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी और अरूसा आलम को हाथ मिलाते देखा जा सकता है। तस्वीर के साथ ही तंज कसते हुए उन्होंने ‘Just by the way’ लिखा।

इससे पहले रंधावा ने पंजाबी में किया गया एक ट्वीट हटा दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि पाकिस्तानी जासूसी एजेंसी आईएसआई के साथ अरूसा आलम के कथित संबंध की जाँच के आदेश जारी किए गए हैं। गुरुवार को मीडिया के एक सवाल का जवाब देते हुए कि क्या अरूसा एक आईएसआई एजेंट थी, इस पर रंधावा ने जालंधर में कहा था कि वह पुलिस महानिदेशक से यह देखने के लिए कहेंगे कि ‘बीबी जी (अरूसा) के (आईएसआई के साथ) क्या संबंध हैं।’ रंधावा ने कहा कि वह डीजीपी से मुख्यमंत्री के रूप में अमरिंदर के समय में पाकिस्तान से ड्रोन आने की रिपोर्ट की जाँच करने के लिए भी कहेंगे।

इसको लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के मीडिया सलाहकार ने शुक्रवार को पलटवार करते हुए पूर्व सीएम की तरफ से कहा, “रंधावा मेरे मंत्रिमंडल में मंत्री थे। तब कभी अरूसा आलम के बारे में शिकायत क्यों नहीं की?

अमरिंदर सिंह के मीडिया सलाहकार ने स्पष्ट किया कि अरूसा आलम का वीजा पूर्व सीएम ने ही स्पॉन्सर किया था… वो भी 16 सालों तक। लेकिन उसकी पूरी प्रक्रिया एक सामान्य पाकिस्तानी नागरिक के वीजा प्रोसेस के तहत (विदेश मंत्रालय, हाई कमीशन, रॉ, आईबी) ही हुई थी। 2007 में जब अमरिंदर सिंह सीएम नहीं थे, तब देश के पीएम मनमोहन सिंह के आदेश पर अरूसा आलम को वीजा देने के लिए NSA द्वारा इन्क्वायरी की गई थी।

पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा कि अरूसा 16 साल से भारत सरकार की मंजूरी के बाद ही यहाँ आ रही है। कैप्टन के मीडिया सलाहकार ने लिखा कि अरूसा यूपीए और एनडीए के कार्यकाल में भारत आईं, तो क्या वो यह कहना चाहते हैं कि दोनों सरकारें आईएसआई से मिली हुई थीं?

अमरिंदर ने रंधावा से कहा, “ऐसे समय में जब आतंकवाद का खतरा अधिक है और त्योहार नजदीक हैं, कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर ध्यान केंद्रित करने की बजाय आपने पंजाब की सुरक्षा को दाव पर लगाते हुए डीजीपी पंजाब पुलिस को आधारहीन जाँच पर लगा दिया।”

कैप्टन अमरिंदर सिंह की तरफ से उनके मीडिया सलाहकार ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर सुखजिंदर सिंह रंधावा को घेरा। उन्होंने कहा, “तो अब आप व्यक्तिगत हमले का सहारा ले रहे हैं। अपना पद संभालने के एक महीने बाद आपको लोगों को दिखाना होगा। बरगाड़ी और ड्रग्स के मामले में आपके बड़े-बड़े वादों का क्या हुआ? पंजाब अभी भी आपके वादे के मुताबिक कार्रवाई का इंतजार कर रहा है।”

पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने जालंधर में शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में कहा, “किसी ने भी यह नहीं कहा है कि जाँच की जाएगी।” रंधावा ने आगे कहा कि यह उनका (कप्तान) डर था। पूर्व सीएम होने के नाते अमरिंदर को पता होना चाहिए कि यह रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) था, न कि राज्य सरकार ने विदेशी नागरिकों से पूछताछ की थी। पंजाब के उपमुख्यमंत्री ने आगे कहा, “पता नहीं क्यों उनको डर लग रहा है।”

हालाँकि, इसके तुरंत बाद रंधावा ने चार ट्वीट किए, जिनमें से एक में लिखा था, “वैसे, कैप्टन अमरिंदर सर आप अरूसा और आईएसआई लिंक की जाँच से इतने परेशान क्यों हैं? उसका वीजा किसने स्पॉन्सर किया था और उससे जुड़ी हर चीज की पूरी जाँच की जाएगी। मुझे उम्मीद है कि संबंधित सभी लोग जाँच में पुलिस का सहयोग करेंगे।”

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उप-मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह अब कह रहे हैं कि प्रदेश को आईएसआई से खतरा है। जबकि एक वीडियो में कैप्टन की महिला मित्र अरूसा आलम आईएसआई के लोगों के साथ खड़ी हैं।

दलित युवक का मुमताज ने करवाया सेक्स चेंज, पति-पत्नी की तरह रहने की धमकी, फिर हुआ फरार… तलाश में UP पुलिस

उत्तर प्रदेश के जिला गोरखपुर में मुमताज नाम के एक आरोपित ने एक दलित युवक को धोखे से लड़की बनवा दिया। इसी के साथ मुमताज ने पीड़ित के 10 लाख रुपए और जेवर भी हड़प लिए हैं। पीड़ित शादीशुदा और 2 बच्चों का पिता है। इस घटना की FIR गोरखपुर के गोला थाने में दर्ज हो चुकी है। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गोरखपुर के गोला बाज़ार में मोहल्ला खटिकाना पड़ता है। यहाँ रहने वाले शनि कुमार DJ पर डाँस कर के अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। जून 2020 में उनकी मुलाकात किन्नरों की टोली में ढोल बजाने वाले मुमताज से हुई। मुमताज ने उनको और ज्यादा पैसे कमाने के लिए दिल्ली चलने को कहा।

नवंबर 2020 में मुमताज अपने साथ शनि को ले कर दिल्ली आ गया। एक दिन उसने शनि को नशीला पदार्थ खिला कर बेहोश किया। शनि को जब होश आया, तब उनका लिंग परिवर्तन करवाया जा चुका था। होश में आने के बाद शनि को पता चला कि वो अब लड़की बन चुका था।

शनि को चुप करवाते हुए मुमताज ने उस से पति पत्नी की तरह साथ रहने का वादा किया। मुमताज ने शनि से खुद को कुँवारा बताया था। लड़की बनाने के बाद मुमताज ने शनि को नया नाम मनचली दिया। लगभग 4 महीने बाद वो मनचली बने शनि को ले कर वापस गोरखपुर आ गया।

आरोपित मुमताज गोरखपुर के उरुवा थानाक्षेत्र के गाँव भरवलिया का रहने वाला बताया जा रहा है। 3 अक्टूबर 2021 को मुमताज शनि को अपने गाँव ले गया। गाँव में जा कर पता चला कि मुमताज पहले से ही शादीशुदा है। मुमताज के बच्चे भी हैं। इसी के साथ मुमताज ने शनि को मुँह बंद रखने की धमकी भी दी।

पीड़ित के अनुसार उस रात वह मुमताज के ही घर पर सो गया। जब सुबह सो कर उठा तब उसके बैग से 10 लाख रुपए गायब थे। उसके जेवर भी चुरा लिए गए थे। जब मुमताज से उसने इसके बारे में पूछा तो उसको बुरी तरह से डराया और धमकाया गया।

जैसे-तैसे भाग कर शनि ने इसकी शिकायत पुलिस में की। शनि ने अपने साथ हुए घटनाक्रम की शिकायत मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में भी की। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी गोरखपुर ने फौरन ही इस मामले में FIR दर्ज करने के आदेश दिए।

मिल रही जानकारी के अनुसार इस घटना पर मुमताज़ के विरुद्ध धारा 320, 326, 328, 506, 406, 379, SC ST नृशंसता निवारण अधिनयम 3 (1) (द), 3 (1) (ध), 3 (2) (वी), मानव अंग प्रत्यारोपण अधिनियम 1994 की धारा 18 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। मुमताज को पकड़ने के लिए थाना गोला पुलिस टीम के साथ कई अन्य टीमों का भी गठन किया गया है।

‘तिरंगे और देश का अपमान बर्दाश्त नहीं’: हरभजन सिंह ने लाइव शो में की शोएब अख्तर की बोलती बंद, ये है मामला

भारत और पाकिस्तान के बीच 24 अक्टूबर को टी-20 वर्ल्ड कप-2021 खेला जाना है। ऐसे में पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर ने IPL में पाकिस्तानी खिलाड़ियों को खेलने और पैसा कमाने का मौका नहीं मिलने पर अपनी शिकायत की, जिसके बाद भारत के मशहूर स्पिनर हरभजन सिंह उन पर टूट पड़े। उन्होंने अख्तर को साफ कहा, “हम अपने झंडे और देश की तौहीन बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं।”

दरअसल, दोनों दिग्गज क्रिकेटर आज तक के खास कार्यक्रम ‘सलाम क्रिकेट’ के ‘किसमें कितना है दम’ में आमने-सामने आए। काफी हँसी-मजाक हुआ। लेकिन 36 मिनट 21 सेकेंड की वीडियो में करीब 23 मिनट के स्लॉट के बाद वो बात छिड़ी जहाँ शोएब ने आईपीएल में पाकिस्तान को मौका न मिलने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा, “जब आईपीएल शुरू हुआ, पैसा बनाने की बारी आई, आपको दिक्कत क्या है पाकिस्तानी क्यों ना पैसा कमाए, पूरी दुनिया कमा रही है। मैंने ब्रेट ली से कहा था हमारे नसीब में इतना ही था, तुम कमा लो।”

इस पर हरभजन सिंह ने जवाब दिया- “हमें कोई दिक्कत नहीं है। किसी को कोई दिक्कत नहीं है। सब आपको प्यार करते हैं। दिक्कत तब होती है जब कोई खिलाड़ी भारत के खिलाफ गलत बात करता है, हमारे झंडे की बदमानी करता है। तो हम सबको दिक्कत है। हम लोगों के बीच जो प्यार है उस पर हमारे लोगों को गुस्सा तब आता है जब कोई बेतुका आदमी उठकर हिन्दुस्तान पर ऐसे दाग लगाता है, कहता है कि कश्मीर हमारा है, या वो हमारा है, भाई वो जिनका मुद्दा है उनको संभालने दो। हमें उसमें नहीं जाना। हमारा कद उतना बड़ा नहीं है, कि हम उन मुद्दों में घुसें। हम क्रिकेटर हैं, हम क्रिकेटर बनकर रहें।”

भारत के मुद्दे पर हरभजन का सख्त तेवर देख शोएब भी हैरान हुए और पूछने लगे कि ये क्या बात हो रही है। इस पर एंकर ने शाहिद अफरीदी की ओर इशारा किया जिसपर अख्तर ने कहा कि वह अफरीदी की ओर से जवाब नहीं दे सकते हैं, लेकिन उनके दिल में किसी के लिए नफरत नहीं है। अख्तर ने कहा, “मुझे हिंदुओं से नफरत नहीं है, मुझे किसी जाति या धर्म से मतलब नहीं है।”

आतंक पर योगी सरकार लगाएगी नकेल: जम्मू-कश्मीर में बंद 26 आतंकियों को भेजा जा रहा यूपी, स्लीपर सेल के जरिए फैला रहे थे आतंकवाद

जम्मू-कश्मीर में अचानक बढ़ी आतंकी घटनाओं को रोकने के लिए सख्ती शुरू हो गई है। इसके लिए केंद्र शासित प्रदेश की जेलों में बंद ए और बी कैटेगरी के हार्डकोर आतंकियों को दूसरे राज्यों की जेलों में शिफ्ट किया जा रहा है। कश्मीर घाटी की अलग-अलग सेंट्रल जेलों में बंद 26 आतंकियों का पहला ग्रुप शुक्रवार (22 अक्टूबर 2021) को ही उत्तर प्रदेश की आगरा सेंट्रल जेल के लिए रवाना कर दिया गया।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासन ने इन आतंकियों को शिफ्ट करने का आदेश जम्मू एंड कश्मीर पब्लिक सेफ्टी एक्ट-1978 की धारा 10 (बी) के तहत जारी किया है। बताया जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर की जेलों में बंद ऐसे 100 आतंकियों की लिस्ट तैयार की गई है, जो सुरक्षा बलों की तरफ से तैयार की गई है। ए और बी कैटेगरी के आतंकियों की लिस्ट में शामिल हैं। ये आतंकी जेल में रहकर भी बाहर अपने स्लीपर सेल के साथ लिंक जोड़े हुए हैं।

मीडिया में सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि हालिया आतंकी घटनाओं को जेल में बंद ऐसे ही आतंकियों ने अपरोक्ष तरीके से स्लीपर सेल के जरिए अंजाम दिया है या घटना को अंजाम देने वाले आतंकियों की मदद अपने स्लीपर सेल से कराई है। 30 आतंकी ए कैटेगरी में जबकि 70 आतंकी बी कैटेगरी में रखे गए हैं। सुरक्षा बलों ने इनके जेलों से फरार होने का खतरा जताया था।​​​​​

इन 100 आतंकियों की लिस्ट में से सबसे पहले 26 आतंकियों को दूसरे राज्यों की जेल में भेजा जा रहा है। ये 26 आतंकी कश्मीर की जेलों में बंद थे, जहाँ से उन्हें निकालकर हाई सिक्योरिटी के बीच श्रीनगर एयरपोर्ट पहुँचाया गया। फिर वहाँ से इन आतंकियों को चार्टर्ड प्लेन के जरिए आगरा भेजा जा रहा है।

जम्मू में सेना की व्हाइट नाइट कॉर्प्स के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचिंद्र कुमार के नेतृत्व में एक हाई सिक्योरिटी रिव्यू किया गया। इसमें सीआईएफ (डी), जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के एडीजी और आईजी व बीएसएफ के डीआईजी समेत कई अन्य पुलिस व सेना के अधिकारी शामिल थे। इस बैठक में हाल में हुई आतंकी घटनाओं पर चर्चा की गई। साथ ही सभी सुरक्षा बलों के बीच आपसी तालमेल की भी समीक्षा की गई।

गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों में घाटी के अंदर आतंकी हमलों में तेजी आई है। आतंकियों द्वारा घाटी में गैर-कश्मीरियों की हत्या करने की कई वारदातें हुई हैं। ऐसे में सुरक्षाबल पूरी सतर्कता के साथ काम कर रहे हैं।

‘बधाई देना भी हराम’: सारा ने अमित शाह को किया बर्थडे विश, आरफा सहित लिबरलों को लगी आग, पटौदी की पोती को बताया ‘डरपोक’

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के जन्मदिन के मौके पर उन्हें देश के कोने-कोने से बधाई मिल रही हैं। ऐसे में बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान के नाम वाले एक ट्विटर अकॉउंट से भी उन्हें सम्मानपूर्वक उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएँ दी गईं। लेकिन ये देख कट्टरपंथी बिदक गए और उन्हें भला बुरा बोला जाने लगा। इस क्रम में एक सबसे बड़ा नाम आरफा खानुम शेरवानी का है। 

यहाँ स्पष्ट कर दें कि सारा के नाम वाले अकॉउंट से ट्वीट किया गया था, “माननीय केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।” इस पर आरफा ने लिखा, “टाइगर पटौदी की पोती से ऐसी कायरता (डरपोक) देखकर अफ़सोस हुआ..साथ ही उनकी दादी शर्मिला टैगोर की पारिवारिक जड़ें रवींद्रनाथ टैगोर से जुड़ी हैं। वह व्यक्ति जिन्होंने एक ऐसी दुनिया की कल्पना की थी जहाँ ‘मन बिना किसी डर के हो और सिर ऊँचा रहे।”

आरफा के मन में केंद्रीय गृहमंत्री के प्रति कितनी नफरत है इसका अंदाजा इससे लगता है कि उन्हें ये भी बर्दाश्त नहीं है कि कोई उनके समुदाय का गृहमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएँ दे।

ऐसी घृणा देख कई यूजर ने आरफा को लताड़ लगाई। प्रणव महाजन ने लिखा, “तुम्हारे पास दूसरों से नफरत करने का गजब का टैलेंट है।”

एक यूजर ने कहा, “मतलब अपने से अलग सोच वाले लोग होने ही नहीं चाहिए।”

पल्लवी पूछती हैं, “अब जन्मदिन विश करना हराम हो गया। आपको लगता है कि अमित शाह को बर्थडे विश कर देने से एनसीबी और ईडी उसे छोड़ देंगी अगर वो दोषी हुई तो। अगर ऐसा है तो टैक्स वाले कैफे कॉफी डे के मालिक के पीछे क्यों थे जबकि उनके पिता एसएम कृष्णा भाजपा से जुड़ गए थे।”

अनूप कहते हैं, “तुम डरपोक हो अगर तुम किसी ऐसे व्यक्ति को विश करो जिसे आरफा ने न विश किया हो।”

यहाँ बता दें कि एक ओर जहाँ आरफा को उनके ट्वीट के लिए सुनाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर सारा अली खान के ट्वीट पर तमाम लिबरल गिरोह वाले और कट्टरपंथी उनके ट्वीट को भाजपा से बचने का उपाय बता रहे हैं। उन्हें कहा जा रहा है कि ये सब काम नहीं आएगा। कोई उस अकॉउंट को ही फेक बता रहा है जिससे ट्वीट किया गया।

मुख्तार अंसारी की बीबी के नाम पर चल रहे पेट्रोल पंप की कुर्की की तैयारी में योगी सरकार, आजमगढ़ पुलिस ने भेजी रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के बांदा जेल में बंद गैंगस्टर मुख्तार अंसारी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। राज्य में योगी आदित्यनाथ सरकार के आने के बाद मुख्तार की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। मुख्तार की अरबों रुपए की संपत्ति को जब्त कर लिया गया है और उसके गुर्गों पर भी राज्य सरकार ने बड़ी और सख्त कार्रवाई की है। वहीं राजधानी लखनऊ में माफिया मुख्तार के बेटों के नाम पर डालीबाग में बने मकान को गिराने के बाद अब मुख्तार की बीबी आयशा अंसारी की जमीन पर बने पेट्रोल पंप को बंद करने की तैयारी चल रही है।

जानकारी के मुताबिक हुसैनगंज के 21 विधानसभा मार्ग पर पेट्रोल पंप बना है। दिलचस्प ये है कि इस पेट्रोल पंप का कोई भी एग्रीमेंट हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पास नहीं है। वहीं इस पेट्रोल पंप को नियमों को दरकिनार कर बनाया गया है। लिहाजा अब एलडीए इस पेट्रोल पंप को बंद करने की दिशा में कार्रवाई कर रहा है। एलडीए के अफसरों के मुताबिक पेट्रोल पंप करीब 8900 वर्ग फीट पर बना है और इसका एक हिसा मुख्तार अंसारी की बीबी के पास है।

बताया जा रहा है कि लखनऊ विकास प्राधिकरण के सचिव पवन गंगवार को आजमगढ़ पुलिस ने रिपोर्ट भेजी है। जिसके मुताबिक पेट्रोल पंप को नियमों की अनदेखी कर बनाया गया है। असल में इस जमीन को लेकर विवाद है। क्योंकि इस जमीन के रिकार्ड ना तो एलडीए के पास हैं और ना ही नगर निगम के। वहीं बताया जा रहा है कि आयशा अंसारी द्वारा 25 अगस्त 2007 को खरीदी गई जमीन के दक्षिणी हिस्से में एक पेट्रोल पंप भी चल रहा है।

एलडीए की रिपोर्ट में पूरी जमीन के एक बड़े हिस्से की लीज भी खत्म हो गई है और इसका नक्शा भी प्राधिकरण से मंजूर नहीं है। वहीं कहा जा रहा है कि आजमगढ़ पुलिस की SWAT टीम इस मामले में लखनऊ के डीएम से मुलाकात कर एलडीए सचिव से भी मुलाकात करेगी और अपनी रिपोर्ट देगी। इसके बाद इस जमीन की कुर्की की कवायद शुरू होगी। फिलहाल इस मामले पर लखनऊ के जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने कहा है कि मामला संज्ञान में है और एलडीए की रिपोर्ट के मुताबिक नियमों की अनदेखी कर पेट्रोल पंप संचालित किया जा रहा है। लिहाजा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ईसाई धर्मान्तरण के खिलाफ बेलगावी में सड़क पर उतरा जैन समाज, कर्नाटक सरकार से धर्मान्तरण विरोधी कानून की माँग

अवैध धर्मान्तरण के विरोध में कर्नाटक के बेलगावी जिले में जैन समाज ने एक बड़ी रैली आयोजित की। इस रैली में जैन समाज के तमाम संगठनों के पदाधिकारी और धर्मगुरु शामिल हुए। यह रैली गुरुवार (21 अक्टूबर 2021) को निकाली गई थी।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस रैली में बड़ी संख्या में जैन धर्म को मानने वाले लोग भी शामिल हुए। यह रैली रानी चेनम्मा सर्किल से शुरू हुई थी। रैली का समापन डिप्टी कमिश्नर कार्यालय पर जा कर हुआ।

रैली में सामूहिक रूप से कर्नाटक में बढ़ रहे धर्मांतरण पर चिंता जताई गई। आयोजनकर्ताओं के अनुसार कित्तूर, बेलगावी, खानापुर, बाईहोंगल तालुका में बहुत व्यापक पैमाने पर धर्मान्तरण कराया जा रहा है। रैली ने प्रशासन से धर्मान्तरण को सख्ती से रोकने की माँग की।

इसी के साथ रैली में मौजूद जैन नेताओं ने सरकार से भी धर्मांतरण की तरफ ध्यान देने का आग्रह किया। DC कार्यालय पर इस आशय के साथ एक ज्ञापन भी दिया गया। ज्ञापन में कर्नाटक सरकार से धर्मांतरण कराने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की माँग की गई है।

इसी के साथ रैली में मौजूद जैन नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की। रैली में शामिल जैन युवा संगठन के नेता कुण्ठीनाथ कालमणि ने धर्मान्तरण विरोधी कानून को लागू करने की माँग की। उनके अनुसार अवैध धर्मान्तरण को रोकने के लिए यह क़ानून बेहद जरूरी है। इस रैली में जैन अंतर्राष्ट्रीय व्यापार संगठन, कर्नाटक जैन एसोशिएशन बंगलुरु, दक्षिण भारत जैन सभा, भारतीय जैन संगठन व कई अन्य समूहों ने हिस्सा लिया।

गौरतलब है कि कर्नाटक के देहात क्षेत्रों में धर्मांतरण अपने चरम पर है। रिपोर्ट के अनुसार ईसाई मिशनरियाँ इन इलाकों में लालच और डर दिखा कर व्यापक स्तर पर धर्मान्तरण करवा रही हैं। अल्पसंख्यक कल्याण और अनुसूचित जाति विभाग ने अधिकारियों को आदेश दिया है कि वो अपने क्षेत्रों में धर्मांतरण में सक्रिय मिशनरियों की संख्या बताएँ।

इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के विधायक गूलीहट्टी शेखर ने अवैध धर्मांतरण को ले कर बड़ा खुलासा किया है। भाजपा विधायक के अनुसार प्रदेश में सक्रिय 40 प्रतिशत ईसाई मिशनरियों का कोई आधिकारिक रिकॉर्ड नहीं है। उन्होंने इस मुद्दे को विधानसभा में भी उठाया। मामले की गंभीरता बताते हुए भाजपा विधायक ने कहा कि उनकी खुद की माँ भी ईसाई मिशनरियों द्वारा धर्मान्तरित करवा दी गईं।

भाजपा विधायक ने बताया था कि उनकी माँ को ईसाई मिशनरियों ने तिलक आदि लगाने से मना कर दिया था। उनका ऐसा ब्रेनवाश कर दिया गया था कि उन्होंने हिन्दू देवी देवताओं की तरफ देखना भी बंद कर दिया था। भाजपा विधायक के अनुसार उनकी माँ को पहले सिर्फ प्रार्थना सभा के लिए बुलाया गया था। यह प्रार्थना सभा उनके घर के बगल में चलती थी।

भाजपा विधायक ने यह भी बताया था कि ईसाई मिशनरियों के निशाने पर SC समुदाय के लोग अधिक होते हैं। इसी के साथ आदिवासियों को भी धर्मांतरित करने में वो बेहद सक्रिय रहते हैं। यदि कोई हिन्दू संगठन से जुड़ा कार्यकर्ता उनका विरोध करता है तो ये उन्हें किसी न किसी मामले में फँसा देती हैं। इस फर्जी मामलों में रेप और जाति संबंधित मुकदमे खास तौर पर हथियार की तरह प्रयोग किए जाते हैं।

IPL से जुड़ेंगे दो और बॉलीवुड स्टार, रणवीर और दीपिका पादुकोण खरीद सकते हैं नई टीम: 25 अक्टूबर को दुबई में होगा फैसला

साल 2022 में आईपीएल में 2 नई टीमें आएँगी और अभी से ही इसको लेकर अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं कि कौन से लोग इन नई टीमों का मालिकाना हक ले सकते हैं। इस सीजन आईपीएल में कुल 8 टीमों ने हिस्सा लिया था लेकिन अगले साल इस बढ़ाकर 10 कर दिया जाएगा। क्रिकेट और बॉलीवुड का जुड़ाव कोई नया नहीं है और खबरों की माने तो एक बार इस कड़ी में एक और नाम जुड़ सकता है।

इस दौरान नई टीम को खरीदने की दौड़ में कई बड़ी हस्तियों का नाम आगे आ रहा है और इसमें अब बॉलीवुड के स्टार कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का नाम भी जुड़ गया है। Outlook में छपी एक खबर के अनुसार ये कपल आईपीएल में एक टीम खरदीने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। हालाँकि कलाकारों की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। लेकिन ऐसी खबरों से अटकलों का बाजार गर्म है।

इससे पहले खबर आई कि अडानी ग्रुप और आरपी-संजीव गोयनका ग्रुप आईपीएल 2022 की नई टीमों के लिए बोली लगाएँगे। हालाँकि, अब इस रेस का दायरा बढ़ गया है क्‍योंकि रिपोर्ट्स मिली है कि इंग्लिश प्रीमियर लीग फुटबॉल क्‍लब मैनचेस्‍टर यूनाइटेड के मालिकों ने भी टीम खरीदने में दिलचस्‍पी दिखाई है। तो वहीं अब दीपिका और रणवीर के भी टीम खरीदने की खबरें सामने आ रही है। आईपीएल की इन दो नई टीमों की तस्वीर 25 अक्टूबर को दुबई में साफ हो जाएगी। दो सबसे बड़ी बोली लगाने वालों को टीम के राइट्स मिलेंगे।

आईपीएल में पहले ही बॉलीवुड की हस्तियाँ मौजूद हैं। इनमें शाहरुख खान और जूही चावला कोलकाता नाइट राइडर्स के सह-मालिक हैं, जबकि प्रीति जिंटा पंजाब किंग्स की मालकिन हैं। ये आईपीएल की शुरूआत यानी साल 2008 से ही अपनी-अपनी टीमों के मालिकों में शुमार हैं।

इसके अलावा दीपिका पादुकोण का आईपीएल टीम खरीदना हैरानी भरा नहीं होगा क्‍योंकि उनका परिवार खेल पृष्‍ठभूमि का है। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का खेलों से नाता काफी गहरा है। उनके पिता प्रकाश पादुकोश बैडमिंटन के जाने-माने पूर्व खिलाड़ी रहे हैं, जिन्होंने ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप का खिताब भी अपने नाम किया हुआ है। रणवीर सिंह की अगर बात करें तो वह प्रसिद्ध बास्केटबॉल लीग (NBA) के ब्रैंड एम्बैसडर हैं इसके अलावा वह फुटबॉल में भी EPL की टीम से जुड़े हुए हैं।

उल्लेखनीय है कि इंडियन प्रीमियर लीग 2021 का समापन हो चुका है। आईपीएल के 14वें सीजन में धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने विपक्षी टीमों को धूल चटाते हुए चौथी बार आईपीएल खिताब पर अपना कब्जा जमाया और अब बीसीसीआई आईपीएल 2021 के समापन के बाद अगले सीजन यानी की तैयारियों में जुट गया है।

‘जमानत के लिए भगवान भरोसे हैं आर्यन खान’: जेल में रोज हो रहे आरती में शामिल, कैदियों से मिलती है दिलासा

मुंबई के ड्रग केस में पकड़े जाने के बाद आर्यन खान को अब धीरे-धीरे 19-20 दिन हो गए हैं जेल में बंद हुए। वो वहाँ क्या करते होंगे? क्या खाते होंगे? उनकी दिनचर्या क्या होगी? इसे लेकर अक्सर सबके मन में सवाल रहता है।

ऐसे में खबर आई है कि आर्यन इन 19-20 दिन में बदल गए हैं। वो अपनी रिहाई के इंतजार में बस छुप बैठे रहते हैं। उनके बैरक में एक मंदिर बना है। वो वहाँ रोज सुबह 7 बजे आरती में शामिल होते हैं और जब तक आरती पूरी नहीं हो जाती तब तक वहीं रहते हैं। इसके अलावा वह किसी से ज्यादा बात भी नहीं करते।

यहाँ बता दें कि 2 अक्टूबर को आर्यन खान को क्रूज पर पार्टी के दौरान NCB ने पकड़ा था। इसके बाद उन्होंने जाँच एजेंसी के सामने स्वीकारा कि वो गांजे का सेवन करते हैं। उनसे मिलने अभी हाल में शाहरुख खान भी ऑर्थर रोड जेल गए थे। वे करीब 18 मिनट तक वहाँ रुके थे। इस दौरान इंटरकॉम पर काँच की दीवार के पीछे खड़े आर्यन से 10 मिनट तक बात की।

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार शाहरुख जैसे ही जेल से लौटे,आर्यन विजिटर रूम में ही रोने लगे। बाद में एक संतरी ने उन्हें चुप करवाया। कैदियों ने भी उन्हें शांत रहने के लिए कहा। इसके अलावा जो लोग विजिटर लाइन में थे उन्होंने भी आर्यन को तमाम समझाया।

उनसे कहा गया, “टेंशन मत लो, तुम दिवाली घर पर ही मनाओगे।” इसके बाद उन्हें बैरक में ले जाया गया जहाँ उन्होंने काफी देर तक कुछ नहीं खाया और एक कोने में शांत बैठे रहे। इस बीच एक दो बंदियों ने उनसे कुछ सवाल किए तो उन्होंने बस सिर हिलाकर जवाब दिया।