राजनीति

राहुल गाँधी ने कहा ‘चौकीदार चोर है’ ग्रामीण महिलाओं ने लगाए ‘मोदी जिंदाबाद’ के नारे

महिलाओं का उत्साह इस कदर था कि वह केवल पत्रकारों को बयान देकर ही नहीं रुकीं, बल्कि यह पूछा भी कि उनकी नारेबाजी को नोट किया गया है या नहीं।

सर्जिकल स्ट्राइक का मजाक उड़ाने वाले आज कह रहे हैं MeToo-MeToo: PM मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि कॉन्ग्रेस पहले कहती थी कि सर्जिकल स्ट्राइक कुछ नहीं होती। ये तो सेना हर दिन करती थी। उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक का मजाक उड़ाया और जब देखा कि जनता मोदी के साथ खड़ी है तो विरोध करना शुरू किया और जब इससे जनता का समर्थन बढ़ गया, तो जनता का समर्थन हासिल करने के लिए वो भी कहने लगे कि उन्होंने भी स्ट्राइक की थी। यानी पहले मजाक उड़ाया, फिर विरोध किया और अब मीटू-मीटू करने लगे हैं।

केजरीवाल के दावे के 7 घंटे के भीतर AAP विधायक BJP में शामिल

केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता विजय गोयल ने केजरीवाल पर कटाक्ष करने का फैसला किया और उन्होंने यह दावा किया कि AAP के 14 विधायक भाजपा के संपर्क में हैं जो भाजपा में शामिल होने के इच्छुक हैं।

राजस्थान के बाद अब मध्यप्रदेश में ‘NYAY’ योजना के फ़र्ज़ी फॉर्म बँटवा रही कॉन्ग्रेस

कॉन्ग्रेस कार्यकर्ता इस फॉर्म को बाँटते वक्त लोगों को बकायदा ये भी बता रहे हैं कि किस सूची में कौन सी जानकारी भरनी है। इस फॉर्म में गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लोगों से महत्त्वपूर्ण जानकारियाँ जैसे नाम, पिता का नाम, बैंक का नाम, बैंक खाता और आधार नंबर आदि भरवाया जा रहा है और इसके महत्त्व को बढ़ाने के लिए इस पर अँगूठे का निशान भी लिया जा रहा है।

बिप्लब देब के खिलाफ अफवाह फैलाने के आरोप में कॉन्ग्रेस उपाध्यक्ष तापस डे पर मामला दर्ज

तापिस डे ने इस बात को स्वीकार किया कि उन्होंने व्हाट्सएप ग्रुपों पर इसे शेयर किया था, मगर उनका कहना है कि उन्होंने ये सिर्फ अपने दोस्तों के साथ शेयर किया था, ताकि इस खबर की पुष्टि की जा सके।

हमारा दिमाग ही सभी फैसले करता है, मुझे गाजर खाना पसंद नहीं था, लेकिन अब मैं खाता हूँ: राहुल गाँधी

राहुल ने कहा कि मिस्टर मोदी और बीजेपी चुनाव नहीं जीत रहे हैं। कॉन्ग्रेस की अगुवाई में यूपीए सरकार बनाने वाली है।

नागरिकता पर राहुल ने नहीं दिया जवाब: EC में उम्मीदवारी निरस्त करने को याचिका

भारतीय गृह मंत्रालय ने बड़ा क़दम उठाते हुए राहुल गाँधी को नोटिस थमाकर उनकी विदेशी नागरिकता पर 15 दिनों के भीतर स्पष्टीकरण देने को कहा है जिसपर अभी तक राहुल ने जवाब नहीं दिया है।

Mumbai Mirror ने मोदी को बताया गोधरा का कसाई, बाद में माँगी माफ़ी

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब जब मुंबई मिरर ने एक राजनीतिक नेता के ख़िलाफ़ अपमानजनक और अप्रिय टिप्पणी प्रकाशित की हो। पिछले साल, उन्होंने एक 'फ़ैशन ब्लॉगर' द्वारा एक कॉलम प्रकाशित किया था, जिसमें केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के ख़िलाफ़ बेहद ग़लत और अपमानजनक टिप्पणी लिखी थी।

14 AAP विधायक छोड़ सकते हैं पार्टी: BJP नेता विजय गोयल से केजरीवाल की नोकझोंक

केजरीवाल के आरोप का जवाब देते हुए विजय गोयल ने यह दावा किया है कि आप के 7 नहीं, बल्कि 14 विधायक उनके संपर्क में हैं। उनका कहना है कि आप पार्टी के भीतर घुटन का माहौल है, जिसकी वजह से पार्टी के नेता पार्टी से किनारा कर रहे हैं।

PM को ‘जानवर’ बोलने वाले वीडियो पर NCPCR ने प्रियंका गाँधी से माँगा जवाब

इस वीडियो के वायरल होने के बाद भाजपा लगातार प्रियंका गाँधी की आलोचना कर रही है। केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया है।

ताज़ा ख़बरें

प्रचलित ख़बरें