Homeदेश-समाजगीता और आइशी के बाद अब देखिए कॉमरेड चुनचुन का वीडियो, डंडा लेकर कर...

गीता और आइशी के बाद अब देखिए कॉमरेड चुनचुन का वीडियो, डंडा लेकर कर रहा था पत्थरबाजी

जेएनयू हिंसा को लेकर एक अजीब बात ये है कि जिन वामपंथी गुंडों ने एबीवीपी के छात्रों को चुन-चुन कर पीटा, वही वामपंथी बाद में ख़ुद को पीड़ित भी दिखाने लगे। लगातार पोल खुलने के बावजूद बॉलीवुड सेलेब्रिटीज और विपक्षी नेताओं के समर्थन से ये वामपंथी ख़ुद को निर्दोष बता कर उलटा एबीवीपी पर ही आरोप लगाते रहे।

कॉमरेड चुनचुन- ये वो नाम है, जो वामपंथी छात्र संगठन आइसा से जुड़ा हुआ है। एक हाथ में डंडा और दूसरे हाथ में पत्थर- यही इसका रूप है। हाथ में डंडा लिए पत्थरबाजी करते वामपंथी छात्र नेता चुनचुन कुमार को पेरियार हॉस्टल के बाहर देखा गया। उसके साथ अन्य वामपंथी गुंडे भी थे। वो सभी मिल कर लगातार हिंसा कर रहे थे। कॉमरेड चुनचुन की ये हरकत कैमरे में क़ैद हो गई और जेएनयू में हिंसा कौन फैला रहा था, इसकी तस्वीर भी साफ़ हो गई। इससे पहले और भी कई वामपंथी छात्रों के ऐसे कई वीडियो वायरल हो चुके हैं।

हमनें गीता कुमारी के एक वीडियो के बारे में बताया था। गीता जेएनयू छात्र संगठन की अध्यक्ष रही हैं। अभी भी वो वामपंथी छात्र नेता हैं। वो नकाबपोश गुंडों के साथ हमले की साज़िश रचते देखी गईं। वीडियो में एक शख्स उन्हें समझाता दिखाई दे रहा है लेकिन वो गुंडों के साथ व्यस्त हैं। इसी तरह छात्र संघ की वर्तमान अध्यक्ष आइशी घोष का भी वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि आइशी नकाबपोश गुंडों को हॉस्टल में घुसा रही है। इन्हीं वामपंथी गुंडों ने आतंक मचाया। फिलहाल आप कॉमरेड चुनचुन के वीडियो को देखिए:

जेएनयू हिंसा को लेकर एक अजीब बात ये है कि जिन वामपंथी गुंडों ने एबीवीपी के छात्रों को चुन-चुन कर पीटा, वही वामपंथी बाद में ख़ुद को पीड़ित भी दिखाने लगे। लगातार पोल खुलने के बावजूद बॉलीवुड सेलेब्रिटीज और विपक्षी नेताओं के समर्थन से ये वामपंथी ख़ुद को निर्दोष बता कर उलटा एबीवीपी पर ही आरोप लगाते रहे। यहाँ तक कि अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी उनके समर्थन में JNU पहुँचीं। अनुराग कश्यप और जावेद अख़्तर सरीखों ने हिंसक वामपंथियों को बचाने के लिए सोशल मीडिया में अभियान चलाया।

एक के बाद एक लगातार सामने आ रहे वीडियो में वामपंथियों की पोल खुल रही है। इन्होने दंगे किए, पत्थरबाजी की, छात्रों की पिटाई की और जेएनयू की संपत्ति को नुकसान पहुँचाया। बावजूद इसके इन्हें बॉलीवुड के लोगों का समर्थन लगातार मिल रहा है। सरकार और पुलिस को ही उलटा निशाना बनाया जा रहा है। एबीवीपी के कई पीड़ित छात्र हॉस्पिटलों में भर्ती हैं लेकिन सेलेब्रिटीज में से किसी ने भी उनकी परवाह नहीं की। एक कॉमरेड चुनचुन का वीडियो आने के बाद नए सिरे से उनकी पोल खुलती दिख रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

₹15 लाख करोड़ के संदिग्ध रेवेन्यू से SEBI की कार्रवाई तक: जानिए कौन हैं राजेश मेहता और क्यों घिरी उनकी कंपनी Rajesh Exports

सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने राजेश एक्सपोर्ट्स लिमिटेड और उसके प्रबंध निदेशक राजेश मेहता के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

पंजाब के ‘शिक्षा सुधारों’ का श्रेय लेने पर कॉन्ग्रेस और AAP में जंग, पढ़े- जब दिल्ली में केजरीवाल पर शीला दीक्षित के काम को...

पंजाब के शिक्षा क्षेत्र में नंबर-1 बनने के दावे पर विवाद। जानिए AAP और कॉन्ग्रेस के दावों के बीच पूरा रियलिटी चेक और शिक्षा सुधार की टाइमलाइन।
- विज्ञापन -