Homeदेश-समाजतैराकी कोच ने नाबालिग एथलीट से की छेड़छाड़, किरेन रिजिजू ने लिया संज्ञान; नहीं...

तैराकी कोच ने नाबालिग एथलीट से की छेड़छाड़, किरेन रिजिजू ने लिया संज्ञान; नहीं मिलेगी पूरे देश में कहीं नौकरी

''मैंने इस घटना पर गहन विचार किया। गोवा स्विमिंग एसोसिएशन ने कोच सुरजीत गांगुली के अनुबंध को समाप्त कर दिया है। मैं भारत के तैराकी संघ से यह सुनिश्चित करने के लिए कह रहा हूँ कि इस कोच को भारत में कहीं भी काम न दिया जाए। यह सभी फेडरेशन और शिक्षण संस्थानों पर लागू है।"

सोशल मीडिया पर एक चौंका देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में, मूल रूप से पश्चिम बंगाल का और वर्तमान में गोवा के मापुसा में रहने वाला तैराकी कोच, सुरजीत गांगुली को 15 साल की राष्ट्रीय स्तर की तैराक के साथ क्रूरतापूर्वक छेड़छाड़ करते देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफ़ी शेयर किया गया जिससे गांगुली की यह शर्मनाक हरक़त प्रशासन तक अपनी पहुँच बना सके।

लोगों द्वारा बड़े स्तर पर विरोध जताए जाने पर, किरेन रिजिजू ने तैराकी कोच के ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई की है। इस घटना पर संज्ञान लेते हुए उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ”मैंने इस घटना पर गहन विचार किया। गोवा स्विमिंग एसोसिएशन ने कोच सुरजीत गांगुली के अनुबंध को समाप्त कर दिया है। मैं भारत के तैराकी संघ से यह सुनिश्चित करने के लिए कह रहा हूँ कि इस कोच को भारत में कहीं भी काम न दिया जाए। यह सभी फेडरेशन और शिक्षण संस्थानों पर लागू है।”

युवा मामले और खेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) किरेन रिजिजू ने पुलिस से इस जघन्य अपराध के लिए कोच के ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई करने का आग्रह किया है।

तैराकी के क्षेत्र में इससे पहले भी शर्मसार करने वाली कई घटनाएँ सामने आ चुकी हैं। ख़बर के अनुसार, 2018 में पैरा स्वीमिंग कोच पर रेप के आरोप के चलते तीन साल का प्रतिबंध लगा दिया गया था। एक महिला ने कोच पर जयपुर में हुई नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप के दौरान यौन शोषण का आरोप लगाया था। इसके अलावा,  2016 मेंं कोच पर एक सात साल की बच्ची के यौन उत्पीड़न का आरोप लगा था। इसके बाद कोच को पुलिस हिरासत में ले लिया गया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -