Homeदेश-समाजशिवलिंग पर पैर रखकर कराया फोटोशूट, यूपी पुलिस ने कहा- 'आरोपितों की तलाश जारी'

शिवलिंग पर पैर रखकर कराया फोटोशूट, यूपी पुलिस ने कहा- ‘आरोपितों की तलाश जारी’

एक व्यक्ति ने फोटो ट्वीट कर यूपी पुलिस को टैग किया और लिखा- "यह तस्वीर उत्तर प्रदेश के अम्बेडकर नगर स्थित कोरझा गाँव की है। हिन्दुओं की भावनाओं को SC/ST एक्ट को ढाल बनाकर कुचला जा रहा है।"

उत्तर प्रदेश में धार्मिक भावनाएँ भड़काने के लिए 2 लोगों द्वारा भगवान शिव का अपमान करने का मामला सामने आया है। यदुनंदन पांडेय नामक व्यक्ति ने एक फोटो ट्वीट कर यूपी पुलिस को टैग किया और लिखा- “यह तस्वीर उत्तर प्रदेश के अम्बेडकर नगर स्थित कोरझा गाँव की है। हिन्दुओं की भावनाओं को SC/ST एक्ट को ढाल बनाकर कुचला जा रहा है।” अभिषेक आजाद नामक व्यक्ति ने भी इस फोटो को ट्वीट कर सीएम योगी आदित्यनाथ को टैग किया है।

तस्वीर में देखा जा सकता है कि 2 लोग शिवलिंग पर पाँव रख कर खड़े हैं। लोगों ने पुलिस से पूछा है कि उक्त मामले में क्या कार्रवाई की गई है? अम्बेडकर नगर पुलिस ने ट्वीट का जवाब देते हुए कहा कि जैतपुर थाने ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर ली है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। हालाँकि, अभी तक दोनों आरोपितों की पहचान सामने नहीं आई है, इसीलिए फिलहाल व्यक्तिगत ट्वीट्स में बताए जा रहे पहचान की पुष्टि नहीं की जा सकती।

हाल ही में ऐसे कई मामले सामने आए हैं जिसमें हिन्दू प्रतीक चिह्नों और देवी-देवताओं का अपमान किया गया। कुछ दिनों पहले इरशाद नामक व्यक्ति द्वारा शिवलिंग पर पेशाब करने की बात सामने आई थी। ताज़ा मामले में पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -