HomeराजनीतिCAA रद्द करो, NPR-NRC लाए तो एक नया शाहीन बाग खड़ा कर देंगे:...

CAA रद्द करो, NPR-NRC लाए तो एक नया शाहीन बाग खड़ा कर देंगे: ओवैसी ने दी धमकी

"मैं पीएम मोदी और बीजेपी से सीएए को कृषि कानूनों की तरह वापस लेने की अपील करता हूँ क्योंकि ये संविधान के खिलाफ है। अगर वे एनपीआर और एनआरसी पर कानून बनाएँगे तो हम सड़कों पर उतरेंगे और यहाँ एक और शाहीन बाग बनेगा।"

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र सरकार से नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) रद्द करने की माँग की है। साथ ही धमकी दी है कि यदि नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर (NPR) और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन्स (NRC) पर कानून लाया गया तो एक नया ‘शाहीनबाग’ खड़ा किया जाएगा। शाहीन बाग राजधानी दिल्ली का एक इलाका है जो सीएए विरोधी प्रदर्शनों का केंद्र था। कोरोना के कारण बिगड़े हालात के बाद प्रदर्शनकारी यहाँ से हटे थे।

एआईएमआईएम प्रमुख ओवैसी ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में यह बात कही। उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों की तरह ही CAA रद्द किया जाए। यदि एनपीआर-एनआरसी पर कानून बना तो दूसरा शाहीन बाग बना देंगे।

उन्होंने कहा, “मैं पीएम मोदी और बीजेपी से सीएए को कृषि कानूनों की तरह वापस लेने की अपील करता हूँ क्योंकि ये संविधान के खिलाफ है। अगर वे एनपीआर और एनआरसी पर कानून बनाएँगे तो हम सड़कों पर उतरेंगे और यहाँ एक और शाहीन बाग बनेगा।” साथ ही कहा, “किसानों को सरकार पर भरोसा नहीं है, उनका कहना है कि जब संसद शुरू होगी और विधेयक पेश होगा तो हम फैसला करेंगे।”

वहीं रामपुर में आयोजित एक सभा में औवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नौटंकीबाज बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश के सबसे बड़े ‘नौटंकीबाज’ हैं और गलती से राजनीति में आ गए हैं। वे राजनीति में नहीं होते तो फिल्म उद्योग के लोगों का क्या होता। सभी बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मोदी ही जीतते।

बता दें कि पिछले दिनों पीएम नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित करते हुए तीनों कृषि कानून वापस लेने का ऐलान किया था। उन्होंने किसानों से अपने अपने घर लौटने का आग्रह किया था। बावजूद कथित किसान नेता अड़ियल रवैया दिखा रहे हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करो’: माँग जब जिद में बदल जाए, प्रदर्शन जब राजनीति की टूल बन जाए तो भीड़तंत्र को लोकतंत्र पर हावी...

कॉकरोचों को पता ही नहीं चला कि कब उनके नीचे की जमीन पर बैटिंग कोई और कर रहा है, और वो भी उस खेल में शामिल हो गए।

जौहर यूनिवर्सिटी के फायदे के लिए बना ₹150 करोड़ का फ्लाईओवर, आजम खान ने कौड़ियों के भाव जमीनें हड़पीं: रामपुर के ग्रामीणों ने ऑपइंडिया...

लोगों का आरोप है कि आजम खान अपने घर से सीधे और बिना किसी जाम के यूनिवर्सिटी पहुँचने के लिए इस ₹150 करोड़ के प्रोजेक्ट को पास करवाया था।
- विज्ञापन -