Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयईरान के रक्षा मंत्रालय पर इजरायल ने साधा निशाना… परमाणु बनाने वाले ठिकानों को...

ईरान के रक्षा मंत्रालय पर इजरायल ने साधा निशाना… परमाणु बनाने वाले ठिकानों को भी नहीं छोड़ा: हर जगह दागी मिसाइल, साफ कहा- अब हमला किया तो पूरा तेहरान जला देंगे

तेहरान की एक ऊँची रिहायशी इमारत पर इजरायली हमले में 29 बच्चों समेत 60 लोगों की मौत हो गई। इजरायल के मुताबिक IDF ईरान की परमाणु हथियार परियोजना को नुकसान पहुँचाने के लिए उन ठिकानों को भी निशाना बनाया है। इनमें ईरान के रक्षा मंत्रालय का मुख्यालय, एसपीएनडी परमाणु परियोजना का मुख्यालय और अन्य लक्ष्य शामिल थे।

इजरायल और ईरान के बीच तीसरी रात भी जंग जारी रही। दोनों देशों ने एक दूसरे पर जमकर मिसाइलें दागी। पिछले 48 घंटे से संघर्ष जारी है। दोनों देशों की सुबह सायरन की आवाजों से हुई। इजरायल ने ईरान के रक्षा मंत्रालय को निशाना बनाने का दावा किया है। इसके साथ तेहरान और बुशहर में ऑयल डिपो और गैस रिफाइनरी समेत 150 से ज्यादा ठिकानों पर हमला किया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शनिवार (14 जून 2025) रात को तेहरान की एक ऊँची रिहायशी इमारत पर इजरायली हमले में 29 बच्चों समेत 60 लोगों की मौत हो गई। इजरायल के मुताबिक IDF ईरान की परमाणु हथियार परियोजना को नुकसान पहुँचाने के लिए उन ठिकानों को भी निशाना बनाया है। इनमें ईरान के रक्षा मंत्रालय का मुख्यालय, एसपीएनडी परमाणु परियोजना का मुख्यालय और अन्य लक्ष्य शामिल थे।

वहीं, टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक ईरान ने इजरायल के 4 ठिकानों पर हमला किया। इनमें तेल अवीव के अलावा बत याम, रेहोवोत और रमत गान क्षेत्र शामिल हैं। यहाँ बैलिस्टिक मिसाइल हमले में एक 60 साल की महिला समेत 8 लोगों की मौत हुई है। जबकि 200 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

बता दें कि इजरायल अब ईरान के सभी न्यूक्लियर ठिकानों को पूरी तरह तबाह करने की योजना पर काम कर रहा है। ईरान में फोर्दो, खोनडाब, नतांज, इस्फहान और बुशेहर जैसे पाँच बड़े न्यूक्लियर प्लांट हैं, जिन्हें इजरायल लगातार निशाना बना रहा है।

इससे पहले इजरायल के रक्षा मंत्रालय ने ईरान को स्पष्ट शब्दों में चेताया है कि अब ईरान के हमले के जवाब में इजरायल कोई कमी नहीं छोड़ेगा। रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने ईरान को चेतावनी दी है कि अगर ईरान की ओर से इजरायल पर एक भी मिसाइल का हमला होता है तो जवाब में ‘तेहरान जल जाएगा।’

ईरान परमाणु की नहीं देगा जानकारी

ईरान और इजरायल के बीच परमाणु युद्द के बीच ईरान ने फैसला लिया है। ईरान ने कहा कि वह इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी (IAEA) के साथ अब और सहयोग नहीं करेगा। साथ ही ईरान ने इजरायल के हमलों पर IAEA की चुप्पी पर भी नाराजगी जताई।

ईरान उप विदेश मंत्री काजम गरीबाबादी ने IAEA को लेकर कहा कि इसका कोई मतलब नहीं है कि हमारे साइट पर हमला हो और एजेंसी चुप रहे। उन्होंने कहा, “ईरान अब IAEA को अपने न्यूक्लियर साइट डेवलपमेंट की जानकारी नहीं देगा।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

भगवान राम का अपमान, आजादी के नारे और तिरंगे से बदसलूकी: कॉकरोचों को ये तक नहीं पता कि वे क्यों आए हैं, पढ़ें- CJP...

कॉकरोचों के प्रदर्शन में छात्रों के मुद्दे नहीं बल्कि आजादी के नारे, डफली गैंग, तिरंगे से बदसलूकी और हिंदू देवी-देवताओं का अपमान दिखा। पढ़ें रिपोर्ट।

तमिलनाडु में द्रविड़ राजनीति के ‘घृणा मॉडल’ को अन्नामलाई की चुनौती, पेरियार नहीं, कलाम हैं आदर्श: समझें- ‘We The Change’ से राष्ट्रवाद का शंखनाद...

अन्नामलाई ने कहा कि तमिल संस्कृति-भाषा पर गर्व और भारत माता के प्रति समर्पित रहना एक-दूसरे के विरोधी नहीं, बल्कि एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।
- विज्ञापन -