Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयMEA ने मालदीव के हाई कमिश्नर को तलब किया, 5 मिनट में ही बाहर...

MEA ने मालदीव के हाई कमिश्नर को तलब किया, 5 मिनट में ही बाहर निकले इब्राहीम शहीब: PM मोदी पर टिप्पणी करने वाले 3 मंत्री हो चुके हैं बर्खास्त

मालदीव के विदेश मंत्री मूसा जमीर ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने भारत का नाम लिए बिना कहा है कि इस तरह विदेशी नेताओं और करीबी पड़ोसियों पर हालिया टिप्पणी अस्वीकार्य है। ये मालदीव के आधिकारिक पक्ष को नहीं दिखाता।

मालदीव की मुइज्जू सरकार में शामिल मंत्रियों के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारत को लेकर की गई टिप्पणियों से भारत सरकार खासी नाराज है। भारत ने मामले को राजनयिक चैनलों से उठाने के बाद अब मालदीव के हाई कमिश्नर इब्राहीम शहीब को विदेश मंत्रालय ने तलब किया।

मालदीव के हाई कमिश्नर 8 जनवरी, 2024 को सुबह नई दिल्ली में भारत के विदेश मंत्रालय पहुँचे। वह 9:35 मिनट पर भारतीय विदेश मंत्रालय पहुँचे थे और 9:40 पर बाहर आते हुए दिखे। उन्हें यहाँ कुछ ही मिनटों के लिए बुलाया गया था। मालदीव की सरकार द्वारा भारत के हाई कमिश्नर मुनु महावर को भी मालदीव के विदेश मंत्रालय बुलाए जाने की बात सामने आई है।

मालदीव के विदेश मंत्री मूसा जमीर ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने भारत का नाम लिए बिना कहा है कि इस तरह विदेशी नेताओं और करीबी पड़ोसियों पर हालिया टिप्पणी अस्वीकार्य है। ये मालदीव के आधिकारिक पक्ष को नहीं दिखाता।

गौरतलब है कि हाल ही में मालदीव की मुइज़्ज़ू सरकार में मंत्री मरियम शिनुआ, मालशा शरीफ और अब्दुल्ला मह्जूम समेत पार्टी के अन्य सदस्यों ने भारत और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ काफी अपमानजनक टिप्पणियाँ की थीं। इनकी यह अभद्रता प्रधानमंत्री मोदी के लक्षद्वीप दौरे की तस्वीरें डालने के बाद सामने आई थी।

भारत के नाराज होने के बाद मालदीव की सरकार ने इन मंत्रियों को निलंबित कर दिया था और साथ ही एक बयान जारी करके कहा था कि मालदीव की सरकार ऐसे बयानों का समर्थन नहीं करती है और यह इन व्यक्तियों के निजी मत हैं। मालदीव के दो पूर्व राष्ट्रपति और मालदीव की राजनीतिक पार्टियों ने भी मुइज्जू सरकार के मंत्रियों की आलोचना की थी।

इनकी अपमानजनक टिप्पणियों के कारण भारत में मालदीव के प्रति उबाल आ गया और लोगों ने मालदीव के इस रवैये की आलोचना की। एक्स (पहले ट्विटर) पर भी इसको लेकर लगातार अभियान चलाया गया। भारत ने प्रधानमंत्री मोदी के प्रति की गई टिप्पणियों को राजनयिक स्तर पर भी मालदीव के साथ उठाया।

प्रधानमंत्री मोदी के ऊपर अपमानजनक टिप्पणियाँ करने के कारण कई बॉलीवुड सितारों और हस्तियों ने ने मालदीव के रवैये की आलोचना की थी। कई बॉलीवुड सितारों ने लक्षद्वीप को बढ़ावा देने वाले ट्वीट किए थे और साथ ही खुद भी जाने की बात कही थी। एक ऑनलाइन ट्रैवल कम्पनी EaseMyTrip ने भी कहा था कि वह मालदीव की फ्लाइट टिकट बुक करना बंद कर देंगे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?

मुस्लिमों को रिझाने में 2017 में औंधे मुँह गिरे थे अखिलेश, आरक्षण का वादा किया लेकिन घोषणापत्र खाली रहा: 2027 के चुनावी रण में...

मुस्लिम आरक्षण पर अखिलेश बयानों से लेकर मुलायम सिंह यादव की मुस्लिम राजनीति अपने पुराने ढर्रे पर रही है। हालाँकि अब यूपी में वोटर्स अपनी प्रथमिकताएँ बदल रहे हैं।
- विज्ञापन -