Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयइमरान खान को नहीं है प्रोटोकॉल और नियम की तमीज़, सऊदी ने रद की...

इमरान खान को नहीं है प्रोटोकॉल और नियम की तमीज़, सऊदी ने रद की कैबिनेट मीटिंग

पाकिस्तानी पत्रकार नायला इनायत ने पाकिस्तानी सेना की कथित 'पीएम सेलेक्शन कमेटी' को सलाह दी कि आगे से वे जिसे भी पीएम चुनें, उसे कम-से-कम प्रोटोकॉल के नियम सिखा दें।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की एक ‘बेहूदा’ हरकत की वजह से उनके देश को अंतरराष्ट्रीय शर्मिंदगी और कूटनीतिक झटके का सामना करना पड़ रहा है। सऊदी के राजा किंग सलमान से अपनी बात अधूरी छोड़ इमरान आगे चल दिए। बताया जा रहा है कि इसके बाद किंग सलमान और उनकी कैबिनेट के साथ इमरान की बैठक रद्द कर दी गई।

अपनी बात कहकर चल पड़े इमरान, देखते रह गए अनुवादक और किंग सलमान

सोशल मीडिया पर चल रहे वीडियो के अनुसार इमरान खान सऊदी के दरबार में पहुँचे और किंग सलमान से उन्होंने कुछ बोला। अभी किंग सलमान का जवाब देना तो दूर, उनके शाही अनुवादक ने इमरान की बात का अनुवाद भी नहीं किया था कि पाकिस्तानी पीएम ने सर हिलाकर उन दोनों को इशारा किया और चल पड़े। किंग सलमान और उनके अनुवादक देखते रह गए।

इस पर पाकिस्तानी पत्रकार नायला इनायत ने पाकिस्तानी सेना की कथित ‘पीएम सेलेक्शन कमेटी’ को सलाह दी कि आगे से वे जिसे भी पीएम चुनें, उसे कम-से-कम प्रोटोकॉल के नियम सिखा दें। यह आम धारणा है पाकिस्तानी पीएम इमरान खान के बारे में कि उनका जनता ने निर्वाचन नहीं बल्कि सेना ने ‘चुनाव’ किया था, पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को सत्ता से दूर रखने के लिए।

सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी ही ले रहे मजे

इमरान खान की इस हरकत पर पाकिस्तानी ही उनके सबसे ज्यादा मजे ले रहे हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -