Homeरिपोर्टराष्ट्रीय सुरक्षाJK में सेना के वाहन में लगी आग आतंकी हमला, 5 जवान बलिदान: जैश...

JK में सेना के वाहन में लगी आग आतंकी हमला, 5 जवान बलिदान: जैश के सहयोगी PAFF ने ली हमले की जिम्मेदारी

इस घटना की शुरुआत में जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश को देखते हुए वाहन पर बिजली गिरने की आशंका जताई जा रही थी। कहा जा रहा था कि हो सकता है कि बिजली गिरने के कारण वाहन में आग लग गई हो।

जम्मू-कश्मीर में पुंछ-जम्मू नेशनल हाइवे पर सेना की गाड़ी में लगी भीषण आग कोई दुर्घटना नहीं, बल्कि आतंकी हमला था। इस हमले में सेना के पाँच जवान बलिदान हो गए हैं। वहीं, एक जवान घायल है, जिसका इलाज चल रहा है। सेना ने बताया कि हमला संभवत: ग्रेनेड से किया गया था, जिसके कारण गाड़ी में आग लग गई।

दरअसल, गुरुवार (20 अप्रैल 2023) को दोपहर भारतीय सेना का एक वाहन राजौरी सेक्टर में भीमबेर गली और पुंछ के बीच से गुजर रहा था। इसी दौरान अज्ञात आतंकवादियों ने गोलीबारी की। सेना ने कहा, “आतंकवादियों द्वारा ग्रेनेड के संभावित उपयोग के कारण वाहन में आग लग गई।”

जिन जवानों की मौत हुई है, वे सभी राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट के थे। वे काउंटर टेररिस्ट ऑपरेशन के लिए तैनात किए गए थे। हमले के बाद सेना ने पूरे इलाके को घेर लिया है और सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। बताया जा रहा है कि हमला करने वाले आतंकियों की संख्या चार थी।

दरअसल इस इलाके में पहले भी आतंकियों के साथ मुठभेड़ हो चुकी है। ऐसे में माना जा रहा है कि आतंकी ग्रुप ने भारी बारिश का फायदा उठाकर गश्त पर निकले इस वाहन पर हमला कर दिया। इस हमले में वाहन आग की चपेट में आ गया और सेना के जवान अपनी जान गँवा बैठे।

उधर, इस हमले की ज‍िम्‍मेदारी आतंकवादी संगठन पीपुल्स एंटी-फ़ासिस्ट फ्रंट (PAFF) ने ली है। PAFF पाकिस्तान आधारित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) द्वारा समर्थित आतंकी संगठन है। वह पहले भी कई हमलों की जिम्मेदारी ले चुका है।

यह आतंकी संगठन अंसार गजवात-उल-हिंद के मारे गए कमांडर जाकिर मूसा से प्रेरित है। यह आतंकी संगठन वैश्विक आतंकी संगठन अल कायदा के लिए भी वफादार माना जाता है। हाल की कई आतंकी घटनाओं में इसका नाम सामने आया है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे से घटना की जानकारी ली। जनरल पांडे ने आतंकवादी हमले और पाँच सैनिकों की मौत के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना जमीनी स्थिति पर नजर रख रही है और उचित कार्रवाई की जा रही है।

इस घटना की शुरुआत में जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश को देखते हुए वाहन पर बिजली गिरने की आशंका जताई जा रही थी। कहा जा रहा था कि हो सकता है कि बिजली गिरने के कारण वाहन में आग लग गई हो। हालाँकि, यह आशंका अब जाकर दूर हुई है और वास्तविक स्थिति का पता चला है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दिल्ली पुलिस ने कुछ गलत नहीं किया: जानिए कैसे पुलिसवालों के खिलाफ हिंसा भड़काने के लिए झूठ का जाल बुन रहे हैं अभिजीत दिपके

जंतर-मंतर पर टेंट गाड़ने और सड़कों को अनिश्चितकाल के लिए ब्लॉक करने की कॉकरोची जिद के सामने दिल्ली पुलिस ने गजब के संयम का परिचय दिया है।

जो कभी AIMIM-कॉन्ग्रेस का रहा था प्रचार, उसके पोस्टर अब CJP के प्रदर्शन में चमके: जानिए कौन है US से युवाओं को भड़काने और...

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में अमेरिका के उस्मान अली के पोस्टर दिखाई दिए। उस्मान अली AIMIM और कॉन्ग्रेस सपोर्टर है और विदेश में बैठकर भारत के युवाओं को भड़का रहा है।
- विज्ञापन -