Home Blog Page 2025

BBC के दफ्तरों में जारी है आयकर सर्वे, बार-बार नोटिस के बावजूद नहीं दे रही थी जवाब: नियमों की जानबूझकर अनदेखी का आरोप

पूर्वाग्रह से ग्रस्त अपने रिपोर्ट के कुख्यात ब्रिटेन की मीडिया एजेंसी बीबीसी (BBC) के दिल्ली और मुंबई स्थित कार्यालय पर आयकर विभाग (Income Tax Department) ने दूसरे दिन बुधवार (15 फरवरी 2023) को भी ‘सर्वे’ की। बीबीसी ने अपने कर्मचारियों को मेल भेजकर अधिकारियों के साथ सहयोग करने के लिए कहा है।

विदेशी मीडिया हाउस में यह सर्वे अर्जित किए गए लाभ को विदेश भेजने और ट्रांसफर प्राइसिंग रूल्स के उल्लंघन के कारण आयकर विभाग ने यह एक्शन लिया है। इसके पहले अधिकारियों ने इससे संबंधित बीबीसी को कई बार नोटिस भेजा था, लेकिन वहाँ से कोई जवाब नहीं आया।

आयकर विभाग का कहना है कि हस्तांतरण मूल्य निर्धारण नियमों (Transfer Pricing Rules) को जानबूझकर नजरअंदाज करने और विशाल लाभ को विदेश भेजने के मामले में सर्वे किया। अधिकारियों का यह भी कहना है कि यह छापेमारी या तलाशी नहीं है। आयकर नियमों के तहत इस तरह के सर्वे नियमित रूप से किए जाते हैं।

इन नियमों की अनदेखी के कारण आयकर विभाग ने बीबीसी को कई नोटिस भेजे थे, लेकिन बीबीसी ने जानबूझकर उनका जवाब नहीं दिया। बीबीसी कार्यालय में सर्वे का मुख्य कारण सूत्रों टैक्स का फायदा सहित अनधिकृत लाभों में हेरफेर है।

बता दें कि आयकर विभाग ने मंगलवार (14 फरवरी 2023) को बीबीसी के दफ्तर पर छापेमारी की थी। कहा जाता है कि उस दौरान अधिकारियों ने कर्मचारियों के मोबाइल और लैपटॉप रखवा लिया था। इसके साथ ही वहाँ के कर्मचारियों को सहयोग करने के लिए कहा था।

बीबीसी ने मंगलवार की शाम को कहा था, “आयकर अधिकारी नई दिल्ली और मुंबई में बीबीसी कार्यालयों में हैं। कई कर्मचारियों ने अब इमारत छोड़ दी है, लेकिन कुछ को वहाँ मौजूद रहने के लिए कहा गया है। वे पूछताछ में सहयोग कर रहे हैं।”

बुधवार को बीबीसी ने अपने कर्मचारियों को ईमेल कर कहा, “दफ्तर में जारी आयकर सर्वे में सभी कर्मचारी सहयोग करें। सभी कर्मचारी आयकर अधिकारियों को सहयोग करें और उनके सवालों का विस्तृत जवाब दें।” इसके साथ ही बीबीसी ने कर्मचारियों को वेतन से संबंधित जानकारी नहीं देने के लिए कहा है।

इस सर्वे को लेकर सरकार के खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है। सरकार और भारत विरोधी तत्वों का कहना है कि बीबीसी ने हाल में एक ही डॉक्यूमेंट्री रिलीज की थी, जिसमें गुजरात दंगों के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका को लेकर सवाल उठाया गया था। हालाँकि, जो लोग इस बात। को समझ रहे हैं, वे इससे सहमत नहीं है।

अमेरिका ने इस सर्वे को लेकर बयान दिया है। अमेरिका का कहना है कि वह आयकर विभाग के इस सर्वे से वाकिफ है, लेकिन फिलहाल निर्णय देने की स्थिति में नहीं है। हालाँकि, ब्रिटेन की तरफ कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

तमिलनाडु, कर्नाटक और तेलंगाना में 60+ ठिकानों पर NIA की छापेमारी: कोयंबटूर में मंदिर के सामने हुआ था ब्लास्ट, ISIS से जुड़ा था कनेक्शन

राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (NIA) ने दक्षिण भरत के अलग-अलग प्रदेशों में 60 से अधिक स्थानों पर दबिश दी है। ये छापेमारी केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में की गई है। छापेमारी का मकसद कोयंबटूर जिले में एक मंदिर के आगे कार में हुए विस्फोट से जुड़े संदिग्धों की धरपकड़ है। इन संदिग्धों का कनेक्शन अंतर्राष्ट्रीय आतंकी समूह ISIS से भी बताया जा रहा है। ये कार्रवाई बुधवार (15 जनवरी, 2023) को हुई है जो अब तक जारी बताई जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, छापेमारी के लिए सबसे अधिक स्थान कर्नाटक में चिह्नित किए गए हैं। यहाँ एक साथ 45 से ज्यादा जगहों पर NIA की टीम पहुँची है। हालाँकि, इस मामले में अभी तक हुई गिरफ्तारियों या बरामदगी का खुलासा नहीं किया गया है।

अक्टूबर 2022 में हुआ था कोयंबटूर ब्लास्ट

गौरतलब है कि 23 अक्टूबर 2022 को कोयंबटूर के कोट्टई ईश्वरम मंदिर के सामने एक कार में सिलिंडर ब्लास्ट हुआ था। इस ब्लास्ट में जमिज़ा मुबीन नाम का संदिग्ध आतंकी मारा गया था। 25 वर्षीय मुबीन इंजीनियरिंग ग्रेजुएट था। कुछ समय बाद इसकी जाँच NIA को सौंप दी गई थी। NIA ने अपनी जाँच के दौरान इस करतूत के पीछे ISIS की विचारधारा से जुड़े लोगों का हाथ पाया था। इस ब्लास्ट की साजिश में शामिल एक आतंकी मोहम्मद अजहरुद्दीन का कनेक्शन श्रीलंका में ईस्टर के मौके पर हुए सीरियल ब्लास्ट से भी मिला था।

बताते चलें कि पिछले कुछ वर्षों में NIA दक्षिण भारत के कई राज्यों में सक्रिय रही है। जनवरी 2023 में केरल के कोल्लम जिले से प्रतिबंधित कट्टरपंथी इस्लामी संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) का मोहम्मद सादिक नाम का ‘रिपोर्टर’ पकड़ा गया था। वह ‘हिट स्क्वॉड’ के लिए गैर-मुस्लिमों (काफिरों) की पहचान कर उनके बारे में जानकारी जुटाता था। दिसंबर 2022 में NIA ने केरल से ही एक मोहम्मद मुबारक नाम के एक वकील को पकड़ा था जो PFI के चरमपंथियों को गला काटने की ट्रेनिंग दे रहा था।

जुलाई 2019 में NIA ने तमिलनाडु में छापेमारी करते हुए वाहदत-ए-इस्लामी हिंद नाम के चरमपंथी संगठन का पर्दाफाश करते हुए 14 संदिग्धों को गिरफ्तार किया था। यह सगंठन भारत को इस्लामी मुल्क बनाना चाहता था।

राम मंदिर पर लिखे भारत विरोधी नारे, PM मोदी के खिलाफ उगला जहर: कनाडा में एक और हिंदू मंदिर खालिस्तानी घृणा का बना शिकार

कनाडा में खालिस्तानियों ने फिर से एक हिंदू मंदिर को निशाना बनाया है। मिसिसॉगा स्थित राम मंदिर की दीवारों पर भारत विरोधी नारे लिखे जाने की तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल है। इस घटना को लेकर कनाडा में रह रहे हिंदू रोष में हैं। टोरंटो में भारत के महावाणिज्य दूतावास (Consulate General of India) ने इस घटना पर नाराजगी जाहिर करते हुए सख्त कार्रवाई करने का आह्वान किया है।

दूतावास ने एक बयान में कहा है, “हम मिसिसॉगा (Missisauga) में राम मंदिर (Ram Mandir) को भारत विरोधी नारों से विरूपित करने की कड़ी निंदा करते हैं। हमने कनाडा के अधिकारियों से घटना की जाँच करने और अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।” मंदिर की दीवारों पर मोदी को आतंकवादी घोषित करो, हिंदुस्तान मुर्दाबाद और संत भिंडरांवाले शहीद हैं जैसे नारे लिखे गए थे।

एक रिपोर्ट के अनुसार, घटना की जिम्मेदारी प्रतिबंधित आतंकी संगठन ‘सिख फॉर जस्टिस (Sikh For Justice)’ ने ली है। ब्रैम्पटन के मेयर पैट्रिक ब्राउन ने इसकी निंदा करते हुए कहा है, “मिसिसॉगा में राम मंदिर मंदिर में नफरत से प्रेरित बर्बरता के बारे में सुनकर मुझे दुख हुआ है। अज्ञात संदिग्धों ने मंदिर के पिछले हिस्से की दीवारों पर स्प्रे पेंट कर दिया है। इस प्रकार की नफरत के लिए यहाँ कोई जगह नहीं है।”

यह पहली बार नहीं है जब कनाडा में किसी हिंदू मंदिर को निशाना बनाया गया है। इससे पहले ब्रैम्पटन शहर में 29 जनवरी 2023 की रात को गौरी-शंकर मंदिर की दीवारों पर भारत विरोधी नारे लिखने की घटना सामने आई थी। इसके पीछे भी खालिस्तानी आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) का हाथ होने का शक जताया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गौरी-शंकर मंदिर की दीवारों पर खालिस्तान समर्थकों ने ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ ‘हिंदुस्तान मुर्दाबाद’ के नारे लिख दिए थे।

उससे पहले सितंबर 2022 में कनाडा के टोरंटो में स्थित बीबीएस स्वामी नारायण मंदिर में खालिस्तानी आतंकियों ने तोड़फोड़ की थी। इसके बाद मंदिर की दीवारों पर ‘खालिस्तान जिंदाबाद’, ‘हिंदुस्तान मुर्दाबाद’ के नारे लिखे थे। फरवरी 2022 में भी टोरंटो में छह मंदिरों पर हमला किया गया था। यहाँ तक कि उपद्रवी दान पेटियों से नकदी, भगवान की मूर्तियाँ और उन्हें चढ़ाए गए आभूषण भी चोरी करके ले गए थे। ऐसी ही घटना 15 जनवरी 2022 को जीटीए शहर के ब्रैम्पटन में श्री हनुमान मंदिर में हुई थी। यही नहीं, उपद्रवियों ने 25 जनवरी, 2022 को ब्रैम्पटन में माँ चिंतपूर्णी के मंदिर को भी तोड़ दिया था।

श्रद्धा के टुकड़े करने वाला आफताब करेगा हायर स्टडी, कहा- पेंसिल और नोटबुक दी जाए: साकेत कोर्ट ने जारी किया नोटिस

आफताब अमीन पूनावाला की याचिका पर साकेत कोर्ट ने जेल प्रशासन और दिल्ली पुलिस से जवाब माँगा है। याचिका में उसने चार्जशीट की कॉपी और वीडियो व्यवस्थित तरीके से देने की माँग की है। श्रद्धा वाकर की हत्या के आरोपित आफताब ने हायर स्टडी के लिए पेंसिल और नोटबुक की भी डिमांड की है। साथ ही अपना एजुकेशनल सर्टिफिकेट दिलाने की माँग की है।

आफताब के वकील एमएस खान की तरफ से दी गई याचिका में कोर्ट से कहा गया है कि उपलब्ध कराया गया चार्जशीट पढ़ने योग्य नहीं है। चार्जशीट जिस पेन ड्राइव में दिया गया है] वह ओवरलोडेड है। पेन ड्राइव में उपलब्ध फुटेज भी साफ नहीं है। याचिका में माँग की गई है कि फुटेज और चार्जशीट की कॉपी अलग-अलग पेन ड्राइव में उपलब्ध कराई जाए।

आफताब की तरफ से दी गई दूसरी याचिका में कहा गया है कि जाँच अधिकारी उसकी पढ़ाई-लिखाई से जुड़ी सर्टिफिकेट वापस दें। आफताब का कहना है कि वह आगे पढ़ाई करना चाहता है इसलिए उसे इनकी आवश्यकता है। इन्हीं याचिकाओं पर जेल प्रशासन और जाँच अधिकारी से जवाब माँगा गया है। लिखित मटेरियल और सर्टिफिकेट उपलब्ध कराए जाने पर कोर्ट बुधवार (15 फरवरी, 2023) को सुनवाई करेगी। जबकि साफ चार्जशीट और फुटेज उपलब्ध कराए जाने पर अदालत में शुक्रवार (17 फरवरी, 2023) को सुनवाई होगी।

बता दें आफताब ने अपनी लिव इन पार्टनर श्रद्धा की हत्या कर शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए थे। लाश के टुकड़ों को उसने फ्रिज में रखा था और एक-एक कर टुकड़ों को ठिकाने लगा दिया था। आफताब के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने 24 जनवरी, 2023 को 6629 पन्नों की चार्जशीट अदालत में पेश की थी। इसके मुताबिक श्रद्धा को मारने के बाद आफताब ब्लेड, हथौड़ा, प्लास्टिक लेने गया था। सामान लेकर लौटने के बाद उसने शव को बाथरूम में काटना शुरू किया। पहले श्रद्धा की कलाई काटकर पॉलीथीन में रखी और फिर अगले पाँच दिन में शव के 17 टुकड़े कर दिए। इन 17 टुकड़ों में दोनों हाथ-पाँव के 6-6 टुकड़े शामिल थे। इसके अलावा सिर, धड़, अंगूठों को भी काट डाला गया था।

TATA की एयर इंडिया ने की सबसे बड़ी डील! 250 एयरबस-220 बोइंग विमान खरीदेगी, अमेरिका-फ्रांस-ब्रिटेन सब हुए मुरीद

एयर इंडिया (Air India) की कमान हाथों में लेने के बाद अब टाटा समूह (Tata Group) इस विमानन कंपनी के बेड़े का आकर बढ़ाने और संचालन को विस्तार देने में जुट गई है। इसी कड़ी में अमेरिका और फ्रांस की कंपनियों के साथ करार किया गया है। यह एविएशन सेक्टर की सबसे बड़ी डील बताई जा रही है।

एयर इंडिया फ्रांस की एयरबस (AirBus) से 250 और अमेरिकी विमान निर्माता बोइंग (Boing) से 220 यात्री विमान खरीदेगी। एयर इंडिया के इस कदम से एविएशन सेक्टर में भारत की प्रतिष्ठा वैश्विक स्तर पर बढ़ी है। अमेरिका (America), फ्रांस (France) और ब्रिटेन (Britain) के राष्ट्राध्यक्षों ने डील को लकर खुशी जाहिर की है।

फोटो क्रेडिट -CNBC आवाज

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने इस समझौते को ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने कहा है कि एयर इंडिया बोइंग से 220 एयरक्राफट खरीदने जा रही है। इस डील से 44 राज्यों में करीब 10 लाख अमेरिकी जॉब पैदा होंगी। इस डील की वजह से अब कईयों को अपनी चार साल की डिग्री को पूरा करने की जरूरत नहीं है। यह घोषणा भारत और अमेरिका के बीच मजबूत होती आर्थिक साझेदारी को भी दर्शाता है।

वही फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने ट्वीट कर कहा, ”एयरबस और टाटा संस ने जिस कॉन्ट्रैक्ट पर हस्ताक्षर किए, वह भारत और फ्रांस की रणनीतिक साझेदारी में एक नया चरण है। फ्रांस और हमारे उद्योग में आपके विश्वास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद।”

दूसरी ओर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने भी इस समझौते को लेकर खुशी जताई। उन्होंने अपने बयान में कहा, “यह दशकों में भारत के साथ सबसे बड़े निर्यात सौदों में से एक है और यूके के एयरोस्पेस क्षेत्र के लिए एक बड़ी जीत है। विंग्स का निर्माण ब्रॉटन में और इंजन का निर्माण डर्बी में होगा। यह सौदा देश भर में नौकरियाँ पैदा करेगा और हमारी पाँच प्राथमिकताओं में से एक- अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने में मदद करेगा।”

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (14 फरवरी 2023) को कहा कि भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा एविएशन हब बनने को तैयार है। यह समझौता भारत की एविएशन सेक्टर की सफलताओं को बताता है। भारत सरकार इस सेक्टर को मजबूत करने पर खास ध्यान दे रही है। अगले 15 वर्षों में भारत को दो हजार विमानों की जरूरत होगी। भारत में ‘मेक इन इंडिया-मेक फार द व‌र्ल्ड’ को लेकर अवसरों के नए द्वार खुल रहे हैं।

फिटनेस के लिए इंजेक्शन, विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच इगो प्रॉब्लम… स्टिंग में फँसे चेतन शर्मा, टीम इंडिया की बात बाहर

चेतन शर्मा का एक स्टिंग सामने आया है। वे टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर हैं। इसमें उन्होंने बताया है कि भारतीय क्रिकेटर खुद को फिट रखने के लिए इंजेक्शन लेते हैं। साथ ही विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच इगो प्रॉब्लम की बात कही है। बताया है कि हार्दिक पांड्या भविष्य में कप्तान होंगे और रोहित शर्मा के लिए अब टी20 टीम में जगह नहीं बनती।

यह स्टिंग ऐसे वक्त में सामने आया है जब भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरिज चल रहा है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) उनके खिलाफ एक्शन ले सकता है, क्योंकि चयनकर्ता अनुबंध से जुड़े होते हैं और उन्हें मीडिया से बात करने की मनाही होती है। पिछले महीने दोबारा चीफ सेलेक्टर बनाए गए शर्मा पर यह स्टिंग ‘जी मीडिया’ ने किया है।

स्टिंग में किए गए दावे

  • भारतीय क्रिकेटर फिट रहने के लिए इंजेक्शन लेते हैं। उन्हें पता है कि कौन से इंजेक्शन डोपिंग में नहीं आते हैं। खिलाड़ी 80 फीसदी फिटनेस पर भी खेलने को तैयार हैं। वे इंजेक्शन लेते हैं और खेलना शुरू करते हैं।
  • विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच कोई लड़ाई नहीं है। लेकिन इगो प्रॉब्लम है। दोनों बड़े फिल्मी सितारों की तरह हैं। आप कह सकते हैं, अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र।
  • टीम इंडिया के खिलाड़ी सेलेक्टर के टच में रहते हैं। रोहित मुझसे फोन पर आधा-आधा घंटा बात करता है। हार्दिक पांड्या मेरे घर आते रहते हैं।
  • जसप्रीत बुमराह को 2022 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ जबरदस्ती टीम में शामिल गया था। उसकी चोट इतनी गंभीर है कि यदि वे ऑस्ट्रेलिया में टी-20 वर्ल्ड कप का एक भी मैच खेलते, तो वह कम से कम एक साल के लिए बाहर हो जाते।
  • सौरव गांगुली और विराट कोहली के बीच अहंकार की लड़ाई है। गांगुली ने रोहित का पक्ष नहीं लिया। लेकिन उन्होंने विराट को कभी पसंद नहीं किया।
  • T20 में शुभमन गिल जैसों को मौका देने के लिए विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे मजबूत प्लेयर्स को ‘आराम’ दिया जाता है। हार्दिक पंड्या लंबे समय में कप्तान के रूप में कार्यभार संभालेंगे। रोहित शर्मा अब T20 टीम का हिस्सा नहीं होंगे।
  • मैं टीम में सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, शुभमन गिल और अन्य 15-20 खिलाड़ियों को लेकर आया हूँ।

नागपुर के बाद अयोध्या में भी बनाएगा RSS मुख्यालय, माँगी जमीन: मीडिया रिपोर्टों को संघ ने नकारा, कहा- पहले से ही बना हुआ है बड़ा कार्यालय

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) अयोध्या में अपना दूसरा बड़ा मुख्यालय बनाने की तैयारी कर रहा है। संघ ने इस बाबत राज्य के आवास विकास परिषद से 100 एकड़ जमीन के लिए आवेदन किया है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि संघ ने ग्रीन फील्डशिप योजना (नव्य अयोध्या) में जमीन की माँग की है। अभी संघ का मुख्यालय नागपुर में है और यह एक एकड़ में फैला हुआ है। अगर संघ का आवेदन स्वीकार हो जाता है तो यह मुख्यालय, नागपुर मुख्यालय से करीब 100 गुणा ज्यादा बड़ा होगा।

हालाँकि, RSS ने इन खबरों को सिरे से नकार दिया है और इसे फेक न्यूज़ बताया है।

संघ 2025 में अपनी शताब्दी वर्ष मनाने की तैयारी कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि इसी को ध्यान में रखते हुए आरएसएस अयोध्या (Ayodhya) में अपना नया भव्य मुख्यालय बनाना चाहता है। एक रिपोर्ट के अनुसार, इस मुख्यालय में आरएसएस कार्यकर्ताओं के रहने की भी व्यवस्था होगी। इसके आलावा आरएसएस शताब्दी वर्ष में अयोध्या में बड़ा कार्यक्रम करने की तैयारी कर रहा है। हालाँकि, RSS के ताज़ा बयान की मानें तो पहले ही वहाँ एक बड़ा प्रांतीय कार्यालय बन चुका है, ऐसे में ये खबरें सही नहीं हैं।

उल्लेखनीय है कि अभी आरएसएस का मुख्यालय नागपुर (Nagpur) के रेशीमबाग में स्थित है। 27 दिसंबर, 1925 को आरएसएस की स्थापना की गई थी। वर्ष 2025 में संगठन 100 साल का हो जाएगा। दिल्ली के झंडेवालान में भी आरएसएस का बड़ा केंद्र है। यह लगभग 3 एकड़ में फैला हुआ है। संघ के कुछ अधिकारी झंडेवालान केंद्र में भी रहते हैं।

जैसा कि हमने बताया, अयोध्या के साकेतपुरी कॉलोनी में पहले ही एक विशाल प्रांतीय मुख्यालय बनकर तैयार हो चुका है। इसका नाम साकेत निलयम रखा गया है और यह एक लाख वर्ग फीट में फैला हुआ है। यह राम मंदिर से महज तीन से पांच किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के बाद से ही संघ के कार्यकर्ताओं की आवाजाही यहाँ लगातार बढ़ रही है। आने वाले दिनों में अयोध्या में संघ की गतिविधि और बढ़ने की उम्मीद है।

‘सेना का इस्तेमाल कर के हर जुर्म पर पर्दा डालती है BJP, शहीदों के खून का करती है सौदा’: गुलाम के बयान पर बोले CM नीतीश – मिलूँगा तो पूछूँगा

बिहार में जनता दल यूनाइटेड के नेता गुलाम रसूल बलियावी ने भारतीय सेना में 30 प्रतिशत मुस्लिम रिजर्वेशन की माँग की है। उन्होंने भाजपा पर सेना के शौर्य का फायदा उठाने का इल्जाम लगाया। वहीं समाधान यात्रा पर निकले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को बोलने की आदत होती है। उनपर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत नहीं है।

JDU नेता ने ANI को दिए गए अपने ताजा बयान में कहा है कि भारतीय जनता पार्टी अपने हर जुर्म पर पर्दा डालने के लिए सेना का सहारा लेती है। उन्होंने भाजपा पर वोट के लिए सेना के शहीदों के खून का सौदा करने का इल्जाम लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा पाकिस्तान का डर दिखाकर बहुसंख्यकों के बीच मुस्लिमों के प्रति नफरत का भाव पैदा कर रही है। उन्होंने कहा कि सेना में 30 प्रतिशत मुस्लिमों को आरक्षण दे दो पाकिस्तान को बढ़िया से ठंडा कर देंगे। बलियावी ने कहा कि मुस्लिमों के बच्चों को पता है और वीर अब्दुल हमीद ने भी बताया है कि उनके टैंकों को कैसे तोड़ा जाता है।

इसके पहले भी रविवार (12 फरवरी, 2023) को गुलाम रसूल बलियावी ने बिहार के नवादा में सेना के शौर्य पर सवाल उठाया था। बलियावी ने कहा था कि यदि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पाकिस्तान के आतंकियों से निपटने में डर लगता है तो सेना में 30 प्रतिशत मुस्लिमों को जगह दे दो।

जेडीयू नेता गुलाम रसूल बलियावी के विवादित बयान पर नीतीश कुमार की प्रतिक्रिया आई है। बलियावी के बयान पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि कौन क्या बोलता है मैं इस पर ज्यादा धयान नहीं देता। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को बोलने की आदत होती है वे बोलते रहते हैं। मेरा ध्यान क्षेत्र के काम पर है। उन्होंने कहा कि मैं बाद में उनसे (बलियावी) से मिलकर पूछूँगा कि वे क्या कह रहे हैं।

‘सीरिया वाले शरणार्थियों को बाहर निकालो, ये लूट रहे हमारी घरें-दुकानें’: भूकंप के बाद तुर्की के लोगों में आक्रोश, मरने वालों की संख्या 37000 के पार

तुर्की (Turkey) और सीरिया (Syria) में हाल ही में आए भूकंप से हजारों लोगों की मौत हो गई है और मृतकों का आँकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। दूसरी ओर तुर्की में लाखों सीरियाई शरणार्थियों के प्रति तुर्कों के बीच नाराजगी भी बढ़ती जा रही है। कुछ लोग सीरियाई शरणार्थियों पर अराजकता और तबाही के बीच लूटपाट का आरोप लगा रहे हैं।

यही वजह है कि एक मुस्लिम-बहुसंख्यक देश तुर्की में सीरियाई लोगों के खिलाफ घृणा के मामले बढ़ रहे हैं। समाचार एजेंसी रॉयटर्स में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप प्रभावित कस्बों और शहरों में, कुछ तुर्कों ने सीरियाई लोगों पर क्षतिग्रस्त दुकानों और घरों से चोरी करने का आरोप लगाया है। ट्विटर पर सीरियाई विरोधी स्लोगन ट्रेंड कर रहा है। तुर्क लोग ‘हम सीरियाई नहीं चाहते हैं’, ‘अप्रवासियों को वापस भेजो’, ‘अब कोई स्वागत नहीं’ जैसे स्लोगन को ट्रेड करवा रहे हैं। 

रिपोर्ट के मुताबिक आपातकालीन शिविरों में शरण लिए हुए सीरियाई भूकंप पीड़ितों को कथित तौर पर आश्रय शिविरों से बाहर निकाल दिया गया है। एक सीरियाई व्यक्ति ने मेर्सिन शहर में अपने हमवतन लोगों के लिए विशेष रूप से आश्रय स्थापित किया था, उसे भी तुर्को द्वारा नस्लवादी टिप्पणी का सामना करना पड़ा। 

नाम न बताने की शर्त पर एक सीरियाई व्यक्ति ने अफसोस जताते हुए कहा कि अरबी बोले जाने पर लोग उनपर चिल्लाने लगते हैं। इसलिए, उन्होंने बचाव स्थलों पर जाना बंद कर दिया है। उन्होंने आगे कहा कि लोग कलह पैदा करने के लिए लगातार उन पर लूटपाट का आरोप लगाते हैं।

तुर्की और सीरिया में भूकंप के कारण मरने वालों की आधिकारिक संख्या 37,000 से अधिक हो गई है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशँका है। स्थानीय निवासियों और सहायता सहायता कर्मियों के अनुसार हजारों विस्थापितों को भोजन और आपातकालीन आश्रय प्रदान करने में कई क्षेत्रों में कई दिनों की देरी हुई है। इसके अलावा, लूटपाट की खबरें आई हैं। कुछ विदेशी सहायता टीमों ने बिगड़ती सुरक्षा स्थिति के कारण अस्थायी रूप से अपने काम को रोक दिया है।

तुर्की के न्याय मंत्री ने घोषणा कर कहा है कि कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने लूटपाट के आरोप में 48 लोगों को बिना पहचान के आधार पर गिरफ्तार किया है। राष्ट्रपति तैयप एर्दोगन (Recep Tayyip Erdoğan) ने लुटेरों से सख्ती से निपटने का संकल्प लिया है।

उल्लेखनीय है कि 2011 में सीरिया में गृहयुद्ध छिड़ने के बाद से तुर्की ने लगभग 40 लाख सीरियाई शरणार्थियों को अपने यहाँ शरण दी और उन्हें घर उपलब्ध कराया है। इनमें से अधिकांश शरणार्थी देश के दक्षिण में सीरियाई सीमा के पास रहते हैं। गज़ियान्तेप (Gaziantep) शहर भूकंप से बुरी तरह प्रभावित हुआ है और यहाँ लगभग 500,000 सीरियाई लोग रहते हैं, जो आबादी का 25% है।

हालाँकि, सीरियाई लोगों के प्रति आक्रोश कोई नई घटना नहीं है, वो बात अलग है कि भूकंप ने मौजूदा तनाव को बढ़ा दिया है। ताजा मामले अरब दुनिया के देशों के बीच मौजूद मतभेदों को रेखांकित करते हैं, भले ही वे इस्लाम के बैनर तले एकता का दिखावा करते रहे हों।

यहाँ तक कि तुर्की गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहा है, इसने सीरियाई शरणार्थियों पर पिछले एक दशक में 40 अरब डॉलर से अधिक खर्च किया है। कुछ तुर्की लोग सीरियाई लोगों को सस्ते मजदूर मानते हैं जिन्होंने नौकरियों पर कब्जा कर लिया है और सेवाओं का इस्तेमाल किया है।

साहिल ने प्रेमिका को गला दबा कर मार डाला, अगले ही दिन दूसरी लड़की से रचा ली शादी: ढाबे के फ्रिज में पड़ी हुई थी लाश, 5 साल से थे संबंध

दिल्ली में प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की गला दबाकर हत्या करने के बाद अगले दिन दूसरी लड़की के साथ शादी रचा ली। कातिल की पहचान साहिल गहलोत के तौर पर हुई है। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि साहिल और उसकी प्रेमिका निक्की के बीच 5 सालों से प्रेम संबंध थे। साहिल दूसरी शादी की तैयारी कर रहा था लेकिन निक्की इसका विरोध कर रही थी जिसकी वजह से इस अपराध को अंजाम दिया गया।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, मंगलवार (14 फरवरी, 2023) की सुबह उन्हें नजफगढ़ के मित्राऊ के पास स्थित एक ढाबे के फ्रिज में लड़की के लाश मिलने की सूचना दी गई। पुलिस की टीम ने लाश बरामद कर ढाबे के मालिक साहिल गहलोत को उसके गाँव से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान साहिल ने बताया कि साहिल और निक्की 5 सालों से एक दूसरे को जानते थे। साहिल ने बताया कि हत्या वाली रात भी उसका प्रेमिका के साथ झगड़ा हुआ था।

दरअसल, 10 फरवरी को उसकी शादी एक अन्य लड़की से होने वाली थी। प्रेमिका निक्की इस शादी का विरोध कर रही थी। ‘आज तक’ की रिपोर्ट के अनुसार, निक्की ने दूसरी शादी करने पर साहिल को फँसाने की धमकी भी दी थी। रिपोर्टों के अनुसार, लड़की की हत्या 9-10 फरवरी की रात हुई। हत्या दिल्ली के कश्मीरी गेट आईएसबीटी के पास कार के अंदर की गई। हत्या गला दबाकर की गई। कत्ल के बाद लड़की की लाश को मित्राउ गाँव ले जाया गया, जहाँ ढाबे में रखे एक फ्रिज में उसे छिपा दिया गया। अगले दिन (10 फरवरी) साहिल ने शादी कर ली।

पुलिस का कहना है कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपित से पूछताछ की जा रही है। सामने आ रहे तथ्यों के आधार पर आगे की जाँच की जाएगी।