Home Blog Page 2060

₹7 लाख तक की कमाई पर टैक्स नहीं, ₹2200 करोड़ बागवानी, ₹20 लाख करोड़ कृषि के लिए: मोदी सरकार के बजट में ‘ग्रीन ग्रोथ’ पर ध्यान

साल 2023-24 के आम बजट में किसानों और नौकरीपेशा लोगों का खासतौर पर ख्याल रखा गया है। इस बजट को पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जहाँ किसानों को प्रोत्साहित करने की बात कही। वहीं नौकरी वाले लोगों के लिए ऐलान किया कि 7 लाख रुपए तक की इनकम पर कोई टैक्स नहीं देना होगा।

वित्त मंत्री ने बजट पेश करते हुए मिलेट्स को ‘श्री अन्न’ का नाम दिया। उन्होंने बताया कहा कि भारतीय मिलेट्स संस्थान का भी गठन होगा।

उन्होंने बताया कि मोदी सरकार इस वर्ष बागवानी परियोजनाओं के लिए 2200 करोड़ रुपए की रकम जारी करेगी। इतना ही नहीं किसानों के साथ पर्यावरण की रक्षा पर भी खासा ध्यान दिया जाएगा जिसे ग्रीन ग्रोथ का नाम दिया गया है। इसी तरह किसानों के लिए बड़ा ऐलान करते हुए वित्त मंत्री ने बताया कि इस बार सरकार कृषि से जुड़े स्टार्टअप्स को प्राथमिकता देने वाली है। इसके लिए युवा उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए एग्रीकल्चर एक्सीलेटर फंड बनाया जाएगा।

वित्त मंत्री ने डिजिटल इंफ्रा फॉर एग्रीकल्चर की मदद से किसानों की समस्या के समाधान की कोशिश करने की भी बात कही है। उन्होंने कहा कि इससे फसल, मार्केट इंटेलिजेंस और एग्रीटेक उद्योग एवं स्टार्टअप में मदद मिलेगी।

इसी तरह मुफ्त अनाज पर 2 लाख करोड़ का बजट जारी होगा, पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन पर ध्यान देने के साथ कृषि ऋण लक्ष्य को बढ़ाकर 20 लाख करोड़ रुपए किया जाएगा। निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट के अनुसार इस वर्ष भी किसानों को लोन में छूट दी जाती रहेगी।

2

₹7 लाख की आय पर कोई टैक्स नहीं

बता दें कि बजट 2023 में जहाँ किसानों के लिए कई ऐलान किए गए हैं। वहीं शहर में रहने वाले नौकरी पेशा लोगों को भी मोदी सरकार ने सौगात दी है। इस बजट में कहा गया है कि सालाना 7 लाख कमाई वाले लोगों को कोई टैक्स नहीं देना होगा।

यहाँ मालूम हो कि निर्मला सीतारमण ने लंबे सय के बाद इनकम टैक्स स्लैब में बड़े बदलाव किए हैं। 2014 के बाद पहली बार टैक्स एग्जेंप्शन लिमिट को बढ़ाया गया है। इसमें ढाई लाख रुपए से बढ़ाकर तीन लाख कर दिया गया है।

80 करोड़ को मुफ्त राशन, 47.8 करोड़ के जनधन खाते: निर्मला सीतारमण ने बताया भारत 9 सालों में बना 5वीं सबड़े बड़ी अर्थव्यवस्था, ₹1.97 लाख हुई प्रति व्यक्ति आय

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज 2023-24 का आम बजट पेश करते हुए कई महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने जहाँ इस बजट को अमृतकाल का पहला बजट बताया। वहीं पिछले वर्ष में सरकार की नीतियाँ और उपलब्धियों पर भी गौर करवाया। उन्होंने कहा कि 9 सालों में भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया की 10वीं से 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है।

उन्होंने बताया कि कैसे मोदी सरकार ने कोरोना काल के दौरान 80 करोड़ से ज्यादा गरीब लोगों को 28 महीने से मुफ्त राशन दिया गया। इसके अलावा प्रति व्यक्ति आय भी तेजी से बढ़ते हुए 1.97 लाख रुपए हो गई है। वित्त मंत्री ने बताया कि उनकी सरकार में अब तक  47.8 करोड़ जनधन खाते खोले गए हैं। इसके अलावा 14 करोड़ से ज्यादा किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि के तहत मदद दी गई है।

उल्लेखनीय है कि साल 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले संसद में आज (1 फरवरी 2023) वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मोदी सरकार का 11वाँ बजट (Budget 2023) 11 बजे से पेश करना शुरू कर दिया है। बजट पेश करने से पहले उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से अनुमति ली। उसके बाद पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग से बजट की मंजूरी ली। 

बजट की खास बात यह है कि वित्त मंत्री इस बार भी पेपरलेस बजट पेश कर रही हैं। बताया जा रहा है कि पत्रकारों व अन्य लोगों को इस बार बजट की हार्ड कॉपी पढ़ने को नहीं मिलेगी। केवल मंत्रियों एवं सांसदों के पढ़ने के लिए हार्ड कॉपी भी प्रिंट कराई गई हैं। इस बजट में सरकार रोड और रेल नेटवर्क जैसे इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए बड़ा बजट जारी कर सकती है। वहीं पीएम किसान सम्मान निधि और मनरेगा जैसी कल्याणकारी स्कीमों के लिए भी आवंटन में बढ़ौतरी देखी जा सकती है।

न खाना, न बिस्तर, न बाथरूम: नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बीवी का घर में 7 दिन से चल रहा टॉर्चर, बताया- सिक्योरिटी गार्ड और कैमरों से हो रही निगरानी

बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बीवी आलिया की माने तो बीते 7 दिन से घर में उन्हें टॉर्चर किया जा रहा है। घर के हॉल में उनको सीमित कर उनकी निगरानी की जा रही है। उन्हें न खाना मिल रहा है। न उनके पास सोने को बिस्तर है और न बाथरूम।

आलिया ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया है कि अपने शौहर के घर में उन्हें हॉल में रहने को मजबूर किया जा रहा है। दुबई से लौटे उनके बच्चे भी सोफे पर सोने को मजबूर हैं। सिक्योरिटी गार्ड और कैमरों से उनकी निगरानी हो रही है। वे किसी तरह गेस्ट टॉयलेट का इस्तेमाल कर पा रही हैं। उन्होंने बताया है कि यह सब कुछ सात दिनों से चल रहा है। लेकिन उनके शौहर नवाजुद्दीन सिद्दीकी को उनकी सुरक्षा की चिंता नहीं है।

आलिया के वकील ने इस प्रताड़ना के लिए नवाजुद्दीन के परिजनों को जिम्मेदार ठहराया है। साथ ही पुलिस पर भी अपनी मुवक्किल को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आलिया के वकील रिज़वान ने अपनी मुवक्किल के साथ हो रही पुलिस कार्रवाई पर असंतोष जताया है। रिज़वान ने कहा कि नवाजुद्दीन और उनके घर वालों ने आलिया को घर से बेदखल करने के लिए सारे हथकंडे अपना रहे हैं। वकील के अनुसार ससुराल में आलिया को खाने और नहाने तक नहीं दिया जा रहा। आलिया की सास मेहरुन्निशा द्वारा दर्ज FIR को झूठा बताते हुए एडवोकेट रिज़वान ने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई कर आलिया को परेशान करने का आरोप लगाया है।

एडवोकेट रिज़वान ने कहा कि पुलिस ने कभी भी आलिया के अधिकारों की रक्षा नहीं की। यहाँ तक कि उनकी प्रताड़ना और फजीहत उन्होंने पुलिस के आगे ही की। वकील का आरोप है कि पुलिस के आगे ही न सिर्फ आलिया के चरित्र पर सवाल खड़े किए गए बल्कि उनके बच्चे की प्रमाणिकता पूछी गई। रिज़वान के मुताबिक इस बाबत भी आलिया द्वारा IPC 509 की दी गई शिकायत पर भी पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।

आलिया के वकील ने आगे आरोप लगाया है कि पिछले 7 दिनों से आलिया के ससुराल वाले उसे बुरी तरह से प्रताड़ना दे रहे हैं। इस प्रताड़ना में आलिया को 24 घंटे CCTV सर्विलान्स में रखने के साथ उनके आसपास पुरुष सिक्योरिटी गार्ड रखना शामिल है।

गौरतलब है कि पिछले महीने सास मेहरुन्निशा ने आलिया पर मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में IPC 452, 323, 504, 506 के तहत FIR दर्ज करवाई थी। इस केस में पुलिस ने आलिया को 23 जनवरी तक पेश हो कर अपना पक्ष रखने का नोटिस जारी किया था। इस FIR को अपने खिलाफ अन्याय बताते हुए आलिया ने पुलिस पर अपनी शिकायत पर ध्यान न देने और अपने खिलाफ हुई शिकायत पर फ़ौरन कार्रवाई करने का आरोप लगाया था।

कोरोना लॉकडाउन के दौरान भी आलिया और नवाजुद्दीन के बीच अनबन की खबरें आईं थीं। तब आलिया ने नवाजुद्दीन पर अपने साथ मारपीट करने का आरोप लगाया था। आलिया ने मुंबई के वर्सोवा थाने में अपने शौहर नवाजुद्दीन, उनके भाई मिनाजुद्दीन, फैजुद्दीन, अयाजुद्दीन और अम्मी मेहरूनिशा आदि के खिलाफ FIR दर्ज करवाया था। बाद में घटनास्थल उत्तर प्रदेश का मुजफ्फरनगर होने की वजह से यह केस बुढ़ाना थाने में ट्रांसफर हो गया था। इस शिकायत में आलिया ने नवाजुद्दीन के भाई मिनहाजुद्दीन पर छेड़छाड़ और अश्लील वीडियो दिखाने का आरोप लगाया था।

‘अमृत काल का पहला बजट’ : FM निर्मला सीतारमण लाईं 2023 का पेपरलेस बजट, रुपए में तेजी आई

साल 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले संसद में आज (1 फरवरी 2023) वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मोदी सरकार का 11वाँ बजट (Budget 2023) पेश करना शुरू कर दिया है। बजट पेश करने से पहले उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से अनुमति ली। उसके बाद पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग से बजट की मंजूरी ली। 11 बजे से उन्होंने संसद में बजट पढ़ना शुरू किया और कहा कि ये अमृत काल का पहला बजट है। पूरी दुनिया की नजर भारत की अर्थव्यवस्था पर है। हमें विश्वास है कि देश की आजादी के लिए लड़ने वाले स्वतंत्रता सेनानी जहाँ भी होंगे खुश होंगे।

बजट की खास बात यह है कि वित्त मंत्री इस बार भी पेपरलेस बजट पेश कर रही हैं। बताया जा रहा है कि पत्रकारों व अन्य लोगों को इस बार बजट की हार्ड कॉपी पढ़ने को नहीं मिलेगी। केवल मंत्रियों एवं सांसदों के पढ़ने के लिए हार्ड कॉपी भी प्रिंट कराई गई हैं। इस बजट में सरकार रोड और रेल नेटवर्क जैसे इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए बड़ा बजट जारी कर सकती है। वहीं पीएम किसान सम्मान निधि और मनरेगा जैसी कल्याणकारी स्कीमों के लिए भी आवंटन में बढ़ौतरी देखी जा सकती है।

बता दें कि संसद में बजट पेश होने से ठीक पहले रुपए को डॉलर के मुकाबले मजबूत होते देखा गया। रिपोर्ट्स बता रही हैं रुपए में आज 12 पैसे की तेजी देखी गई है। फिलहाल रुपया 81.76 रुपए का कारोबार कर रहा है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले निर्मला सीतारमण ने बजट सत्र की शुरुआत करते हुए मंगलवार (31 जनवरी, 2023) को संसद में आर्थिक सर्वेक्षण 2023 पेश किया था। इस सर्वे में देश की जीडीपी में तेजी से बढ़ोतरी की उम्मीद जताई गई थी। साथ ही कहा गया था कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना रहेगा। जारी वित्तीय वर्ष की पहली तीन तिमाही में सरकार ने जीएसटी से 13.40 लाख करोड़ रुपए का राजस्व एकत्रित किया है। आर्थिक सर्वेक्षण 2023 मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन के मार्गदर्शन में आर्थिक मामलों के विभाग (DEA) द्वारा तैयार किया गया। 

हिंदू बनना चाहता है गाजियाबाद का एक मुस्लिम परिवार, परिजन नाराज: घर वापसी रोकने को समुदाय विशेष के युवक दे रहे धमकी

गाजियाबाद के इंदिरापुरम में रहने वाला एक मुस्लिम परिवार घर वापसी करना चाहता है। लेकिन उसे हिंदू बनने से रोकने को लेकर धमकी दी जा रही है। धमकी देने का आरोप समुदाय विशेष के कुछ युवकों पर हैं। पीड़ित मोहम्मद रईस ने इस संबंध में इंदिरापुरम थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

रिपोर्ट के अनुसार मोहम्मद रईस वर्ष 2014 से इंदिरापुरम में अपनी पत्नी सुगरा, बेटे शाद व बेटी रिमशा के साथ रहते हैं। वह मूल रूप से दिल्ली के द्वारका सेक्टर-3 के जेजे कॉलोनी के रहने वाले हैं। दिल्ली में उनका कपड़ों का कारोबार है। मोहम्मद रईस का कहना है कि वह बीते 3-4 सालों से हिंदू धर्म को जान-समझ रहे हैं और इससे प्रभावित हैं। इसके चलते वह परिवार के साथ हिंदू धर्म अपनाना चाह रहे हैं । बकौल रईस, जब उन्होंने यह बात अपने परिजनों को बताई तो सब नाराज हो गए। कई लोगों ने उनसे रिश्ता तोड़ लिया।

रईस के अनुसार परिचित उन्हें हिंदू धर्म अपनाने से रोक रहे हैं। इसी क्रम में डासना का रहने वाला उनका परिचित रेहान और राजा दिसंबर में उनके घर आए। हिंदू धर्म नहीं अपनाने के लिए कहा। मदद के नाम पर 10 हजार रुपए भी दिए। मोहम्मद रईस ने आरोप लगाया है कि 23 जनवरी 2023 को ये लोग फिर से उसके घर आए और बहला-फुसलाकर नोएडा ले गए। वहाँ घर वापसी नहीं करने का दबाव डाला। मना करने मारपीट की और मोबाइल फोन छीन लिया। वे किसी तरह से वहाँ से जान बचाकर भागे।

उन्होंने इसकी शिकायत इंदिरापुरम थाने में की है। मामले को लेकर एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया, “27 जनवरी 2023 को गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाने में इस बाबत शिकायत दर्ज कराई गई थी। एक मुस्लिम युवक ने शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उसने बताया था कि वह धर्म परिवर्तन करना चाहता है। इस वजह से उसे लगातार धमकी मिल रही हैं। युवक ने मामले में कुछ लोगों के नाम बताए हैं, जिसे लेकर एक मुकदमा दर्ज किया गया है।” एसीपी ने कहा कि कोई भी बालिग व्यक्ति अपनी इच्छा से धर्म परिवर्तन कर सकता है। यह उसका लोकतांत्रिक अधिकार है। रईस र उसके परिवार के सदस्यों की सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं। 

क्या आयकर पर नई लकीर खींचेंगी निर्मला सीतारमण, जानिए मोदी सरकार के बजट में क्या-क्या हो सकता है खास

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2023 को मोदी सरकार का 11वाँ बजट संसद में पेश करने जा रही हैं। उन्होंने अब तक 5 बार केंद्रीय बजट को पेश किया है। 2023-24 का ये आम बजट आम जनता के साथ-साथ सरकार के लिए भी अहम है। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों से पहले ये आखिरी पूर्ण बजट है। लोग उम्मीद लगाकर बैठे हैं कि इसमें हर वर्ग का ध्यान रखा जाएगा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार बजट में सरकार होम लोन पर टैक्स की कटौती की सीमा को 2 लाख की सीमा से बढ़ाकर 5 लाख रुपए तक कर सकती है। इसके अलावा हेल्थकेयर सर्विसेज से जीएसटी हटाने पर विचार किए जाने की उम्मीद सरकार से की जा रही है। नौकरीपेशा लोग और रियल सेक्टर सेक्टर वाले भी टैक्सेशन में राहत की आस लेकर बैठे हैं। महंगाई से प्रभावित लोगों को इस बजट से राहत मिलेगी ऐसे कयास भी रिपोर्ट्स में लगाए जा रहे हैं। किसानों और ग्रामीण इलाकों को भी ध्यान में रखकर बड़ा ऐलान किया जा सकता है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले निर्मला सीतारमण ने बजट सत्र की शुरुआत करते हुए मंगलवार (31 जनवरी, 2023) को संसद में आर्थिक सर्वेक्षण 2023 पेश किया था। इस सर्वे में देश की जीडीपी में तेजी से बढ़ोतरी की उम्मीद जताई गई थी। साथ ही कहा गया था कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना रहेगा। जारी वित्तीय वर्ष की पहली तीन तिमाही में सरकार ने जीएसटी से 13.40 लाख करोड़ रुपए का राजस्व एकत्रित किया है।

आर्थिक सर्वेक्षण 2023 मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन के मार्गदर्शन में आर्थिक मामलों के विभाग (DEA) द्वारा तैयार किया गया। इस सर्वे में कहा गया है कि दुनिया भर में मंदी की आहट के बाद भी आगामी वित्तीय वर्ष (2023-24) में देश की आर्थिक विकास दर 6.5% रहने का अनुमान है। हालाँकि, यह विकास दर मौजूदा वित्त वर्ष के 7% और पिछले वित्त वर्ष यानी 2021-22 के 8.7% से कम है।

ब्लू फिल्म दिखाता है, उलटे-सीधे पोजीशन बनवाता है… मना करने पर बुरी तरह पीटता है: बीवी ने पुलिस से लगाई गुहार, फैजल गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक महिला ने अपने शौहर के खिलाफ अप्राकृतिक सेक्स करने की शिकायत दर्ज करवाई है। पीड़िता का कहना है कि उसका शौहर ब्लू फिल्म दिखा कर उसके साथ कुकर्म करता है। आरोपित का नाम फैज़ल खान है। उस पर अपनी बीवी को दहेज़ के लिए प्रताड़ित करने के साथ पड़ोसन को भगाकर ले जाने का भी आरोप है। पुलिस ने केस दर्ज कर 27 जनवरी 2023 को फैज़ल को गिरफ्तार कर लिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मामला आज़ाद नगर थानाक्षेत्र का है। यहाँ की रहने वाली एक महिला ने अपने शौहर के खिलाफ कुकर्म का आरोप लगाया है। महिला का मायका उज्जैन जिले में है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया है कि उसका शौहर फैज़ल ब्लू फिल्म देख कर उसके साथ अप्राकृतिक सेक्स करता है। इस दौरान वह उल्टी-सीधी पोजीशन बनाने का भी दबाव डालता है। पीड़िता का कहना है कि उसने अपने शौहर को बहुत समझाया, लेकिन उसकी एक भी बात नहीं मानी गई।

शिकायत में महिला द्वारा आगे बताया गया है कि कुकर्म में सहयोग करने से मना करने पर आरोपित उसकी बुरी तरह से पिटाई करता है। इसी के साथ पीड़िता ने फैज़ल पर दहेज़ माँग कर भी प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि आए दिन की प्रताड़ना से वह अपने मायके चली गई तब उसका शौहर घर में दूसरी औरत ले आया। यह दूसरी औरत मूल रूप से मध्य प्रदेश के ही धार जिले की बताई जा रही है। इस मामले में फैज़ल पर IPC 365 के तहत धार जिले में केस भी चल रहा है। बताया गया है कि इस लड़की की शादी कुछ ही समय बाद होने वाली थी।

फैज़ल की बीवी का आरोप है कि दूसरी महिला भी आए दिन फैज़ल की प्रताड़ना सह रही है, लेकिन गरीब होने के नाते कुछ बोल नहीं पाती है। बताया जा रहा है कि फैज़ल द्वारा धार से लाई गई दूसरी लड़की के पिता बीमार रहते हैं। वहीं पुलिस ने अपनी जाँच में पाया है कि फैज़ल पर पिछले साल जानलेवा हमले का भी केस IPC 307 के तहत दर्ज हो चुका है। फ़िलहाल पुलिस ने IPC 377, दहेज़ अधिनियम व अन्य धाराओं के तहत फैज़ल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

‘हिंदू राष्ट्र की शपथ- अपराध कैसे’: सुदर्शन टीवी वाले सुरेश चव्हाणके के खिलाफ SC में एक और शिकायत, शो में पूछा था सवाल

सुदर्शन न्यूज के एमडी व एडिटर-इन-चीफ सुरेश चव्हाणके अपने हिंदुत्व समर्थित रुख की वजह चर्चा में रहते हैं। इसी कारण से वह इस्लामिक कट्टरपंथियों के निशाने पर भी रहते हैं। उन्होंने सोमवार (30 जनवरी 2023) को बताया कि उनके विरुद्ध सर्वोच्च न्यायालय में एक और आवेदन लग गया है।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ”मेरे विरुद्ध सर्वोच्च न्यायालय में एक और आवेदन लग गया है। वह भी TV शो में ‘हिंदूराष्ट्र की शपथ’ अपराध कैसे यह पूछने पर।” अपने ट्वीट के साथ उन्होंने ‘JudicialLynching’ का हैशटैग भी लगाया।

वहीं इससे पहले दिल्ली पुलिस ने सोमवार (30 जनवरी 2023) को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) को सूचित किया कि दिसंबर 2021 में दिल्ली में सुदर्शन न्यूज़ टीवी के संपादक सुरेश चव्हाणके के नेतृत्व में आयोजित हिंदू युवा वाहिनी कार्यक्रम को लेकर हेट स्पीच केस में अंतिम रिपोर्ट लगभग तैयार है।

अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल केएम नटराज ने पीठ को बताया, ”जाँच लगभग तक पूरी हो चुकी है। अंतिम रिपोर्ट करीब-करीब तैयार है। इसे फिर से जाँच के लिए भेजा गया है और हम कम समय में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल करेंगे।

इस मामले को लेकर भी सुरेश सुरेश चव्हाणके ने ट्वीट किया था। उन्होंने कहा था, ”100 करोड़ हिन्दुओं के लिए न्याय की उम्मीद।”

उल्लेखनीय है कि इस मामले में सुरेश चव्हाणके पर ये आरोप लगा था कि उन्होंने गोविंदपुरी मेट्रो स्टेशन पर हिंदू युवा वाहिनी द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारत को ‘हिंदू राष्ट्र’ बनाने की बात कही। साथ ही लोगों को एक समूह को इसके लिए मरने और मारने की शपथ भी दिलाई। इस बाबत एक याचिका भी दाखिल की गई थी।

याचिका में चव्हाणके के खिलाफ भाषण देने और साम्प्रदायिक, विभाजनकारी, आग लगाने वाले और घृणास्पद भाषण देने वाले बयान देने के लिए प्राथमिकी दर्ज करने की माँग की गई थी। इसमें यह कहा गया था कि इस तरह के भाषणों से कुछ समुदायों में तनाव की स्थिति उत्पन्न होगी, जिससे हिंसा भड़केगी। याचिका में इस ओर अदालत का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की गई थी कि चव्हाणके का बयान भारत को एक हिंदू राष्ट्र (हिंदू राष्ट्र) बनाने के लिए अल्पसंख्यकों के खिलाफ बल प्रयोग से हिंसा का खतरा पैदा हो गया है।

याचिका में दावा किया गया था कि 19 दिसंबर की घटना के बाद चव्हाणके ने ‘एक ही सपना हिंदू राष्ट्र’ ट्वीट किया था, जो देश के संविधान के मूल मूल्यों, धर्मनिरपेक्षता, समानता और बंधुत्व पर सीधा हमला है और धर्म के नाम पर दुश्मनी पैदा करने के इरादे से किए गए हैं। 

इजरायल ने अडानी को सौंपा अपना बंदरगाह, पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से मिले गौतम अडानी: FPO भी सारा का सारा हुआ सब्स्क्राइब

अडानी समूह ने इजराइल के हाइफा बंदरगाह (Israel’s Haifa port) का अधिग्रहण कर लिया है। इस मौके पर अधिग्रहण समारोह का भी आयोजन किया। इस समारोह में इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अडानी समूह के प्रमुख गौतम अडानी भी शिरकत करने पहुँचे। गौतम अडानी ने पीएम नेतन्याहू के साथ अपनी तस्वीर ट्वीटर पर साझा की और हाइफा बंदरगाह के अधिग्रहण पर खुशी जताई।

हिंडनबर्ग रिपोर्ट के आने के बाद से अडानी समूह की कंपनियों के शेयरों में गिरावट की खबरों के बीच गौतम अडानी ने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात की। पीएम नेतन्याहू ने मुलाकात के दौरान पोर्ट ऑफ हाइफा अडानी पोर्ट को हैंडओवर कर दिया। गौतम अडानी ने बेंजामिन नेतन्याहू के साथ मुलाकात की एक तस्वीर ट्विटर पर शेयर की है। गौतम ने ट्विटर पर लिखा, “हाइफा पोर्ट अब अडानी ग्रुप को सौंप दिया गया है।”

उन्होंने लिखा, “इस गौरवशाली दिन पर इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। भूमध्य सागर क्षेत्र (Mediterranean region) में लॉजिस्टिक की सुविधा के लिए ‘अब्राहम अकॉर्ड’ गेम चेंजर साबित होगा। अडानी गैडोट सबकी प्रशंसा का पात्र बनने के लिए हाइफा पोर्ट की सूरत बदलने को तैयार है।”

अब्राहम अकॉर्ड भूमध्य सागर क्षेत्र के तीन देशों इजराइल, संयुक्त अरब अमीरात और बहरीन के बीच संबंधों को सामान्य बनाने का एक संयुक्त दस्तावेज है। अमेरिकी की मदद से इसे तैयार किया गया है।

आपको बता दें कि पोर्ट ऑफ हाइफा को डेवलप करने के लिए अडानी पोर्ट ने इजराइल के गैडोट ग्रुप के साथ समझौता किया है। हाइफा पोर्ट कंपनी लिमिटेड के सभी शेयरों के लिए 1.8 अरब डॉलर की बोली लगाई गई थी। समझौते के अनुसार अडानी पोर्ट की हिस्सेदारी 70 प्रतिशत और गैडोट ग्रुप की 30 प्रतिशत है। इसी के साथ भारतीय कंपनी अब यूरोपीय पोर्ट सेक्टर में अपने पाँव फैलाने लगी है।

दूसरी तरफ अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Adani Enterprises Limited) की ओर से शुक्रवार (27 जनवरी 2023) को फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफर (FPO) जारी किया गया था। FPO के आखिरी दिन मंगलवार (31 जनवरी, 2023) को इसे पूरी तरह से सब्सक्राइब कर लिया गया है। शेयर बाजार के आँकड़ों के मुताबिक, 20 हजार करोड़ रुपए के FPO को आखिरी दिन गैर-खुदरा निवेशकों से भारी समर्थन मिला। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बावजूद अडानी पर निवेशकों ने भरोसा दिखाया उनपर नकारात्मक प्रचार का कोई असर नहीं दिखा।

रूस बनाने जा रहा है घातक हथियार, इसी साल शुरू होगा AK-12 असॉल्ट राइफल का उत्पादन: एक मिनट में दागेगा 1000 गोलियाँ, जानें खासियत

एके सीरीज के हथियार अब और भी घातक होने जा रहे हैं। एके सीरीज के हथियार बनाने वाली रूसी कंपनी ने सीरीज के हथियारों को अपग्रेड करने का फैसला लिया है। इसके लिए कंपनी सेना की भी मदद ले रही है और दिए गए फीडबैक के आधार पर हथियारों को और भी ज्यादा यूजर फ्रेंडली और घातक बनाया जा रहा है। रूस में इस साल से कलाशनिकोव एके-12 (Kalashnikov AK-12) असॉल्ट राइफल के नए मॉडल का उत्पादन शुरू भी हो जाएगा। यह राइफल पहले के मुकाबले कई गुना ज्यादा खतरनाक और आसानी से इस्तेमाल करने वाली होगी।

‘रूस टुडे’ की रिपोर्ट के अनुसार, रोस्टेक डिफेंस कंसोर्टियम ने युद्ध में तैनात सैनिकों से फीडबैक लेकर अपने हथियारों को अपग्रेड किया है। एके सीरीज की हथियारों का नया बैच अब पूरी तरह से नई तकनीक से लैस होगा। रिपोर्टों के मुताबिक रोस्टेक के प्रमुख सर्गेई चेमेजोव ने नए एके 12 असॉल्ट राइफल का अनावरण किया। AK-12 इस्तेमाल में पहले से और भी आसान होगा। इसमें फायरिंग मोड्स के लिए दो-तरफा नियंत्रण होगा। साथ ही एडजस्टेबल चीक रेस्ट इसका इस्तेमाल सुविधाजनक बनाएगा।

नए एके- 12 असॉल्ट राइफल की विशेषताएँ

  • AK-12 में 5.45 मिमी कैलिबर की गोली लगती है। इस बंदूक पर दूरबीन और टारगेट लेजर लगाने के लिए पिकाटिनी रेल ( Picatinny rail) भी लगाई गई है। इससे निशाना लगाना और भी आसान होगा।
  • मिलिट्री वेबसाइट SOFREP के अनुसार इस बंदूक का वजन लगभग 3.3 किग्रा है।
  • एके-12 राइफल 0.945 एमएम लंबी है। इसके बैरल की लंबाई 415 एमएम है।
  • एके 12 राइफल से एक मिनट में 1000 गोली फायर की जा सकती है।
  • एके 12 राइफल की मैग्जीन में 30 गोलियाँ लगती हैं।
  • राइफल की मारक क्षमता 625 मीटर बताई जा रही है।
  • AK-12 असॉल्ट राइफल का मजल डिजाइन कम आवाज वाले फ्लेमलेस फायरिंग उपकरण स्थापित करने की अनुमति देता है।

मिलिट्री टुडे के एक लेख के अनुसार, इसे AK-74M असॉल्ट राइफल की जगह लेने के लिए डिजाइन किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक एके 74 एम अच्छा संतुलन प्रदान नहीं कर पा रही थी। रिपोर्टों के मुताबिक दुनिया में 75 लाख से ज्यादा एके हथियारों का इस्तेमाल किया जाता है। इसे सिर्फ फौज के जवान ही नहीं बल्कि आतंकी भी इस्तेमाल करते हैं।