स्वीडन में कुरान जलाए जाने के विरोध में केरल में मुस्तफा नाम के व्यक्ति ने ईसाइयों की पवित्र पुस्तक बाइबिल को जला डाला। राज्य की पुलिस ने कहा है कि जानबूझ कर सोशल मीडिया के माध्यम से माहौल बिगाड़ने की साजिश की जा रही है। केरल में मुस्लिमों और ईसाइयों, दोनों की अच्छी-खासी जनसंख्या है। उसने इस वीडियो को भी वायरल कर दिया। पुलिस का कहना है कि समाज की आस्था को नुकसान पहुँचाने के लिए ऐसा किया गया।
केरल की पुलिस ने इसे एक साजिश करार दिया है। पुलिस ने अपनी FIR में लिखा है कि केरल में दोनों समाज मिलजुल कर रहते हैं, जिन्हें इन करतूतों के जरिए भड़काने की कोशिश की जा रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मुस्तफा पहले बाइबिल को मेज पर रखता है, जिसके बाद वो लाइटर जला कर से जलाने की कोशिश करता है। जब इसमें वो असफल रहा तो उसने गैस स्टोव को जला कर उसके ऊपर बाइबिल को रख दिया।
साथ ही वीडियो में वो पुस्तक के ऊपर तेल डालता हुआ भी दिख रहा है, ताकि ये अच्छे से जल जाए। मुस्तफा पर पहले भी भड़काऊ करतूतों के आरोप लग चुके हैं। पिछले साल क्रिसमस के मौके पर उसने एक सरकारी अस्पताल में तोड़फोड़ मचाई थी। इस मामले में कासरगोड जिले के मुन्नाद स्थित बेडकम थाना क्षेत्र की पुलिस कार्रवाई कर रही है। पुलिस का कहना है कि उसने जानबूझ कर ऐसा किया है। वीडियो को वायरल भी उसने ही करवाया।
बता दें कि स्वीडन में कुछ नेताओं द्वारा कुरान जलाए जाने की घटनाएँ सामने आई हैं, जिसके बाद दुनिया भर के मुस्लिम स्वीडन के वृद्ध प्रदर्शन कर रहे हैं। स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में तुर्की के दूतावास के बाहर रासमस पालूदान के नेतृत्व में इस घटना को अंजाम दिया गया था। लोगों ने कुरान के पन्ने भी फाड़े थे। लंदन में भी स्वीडन के दूतावास के बाहर इस घटना के विरोध में प्रदर्शन हुआ। ईरान सहित कई इस्लामी मुल्कों में हजारों मुस्लिम सड़क पर उतरे।
हिंडनबर्ग रिपोर्ट की वजह से अडानी समूह के शेयर में भारी गिरावट आई थी। इस बीच अडानी समूह के लिए अच्छी खबर है। अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Adani Enterprises Limited) की ओर से शुक्रवार (27 जनवरी 2023) को फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफर (FPO) जारी किया गया था। FPO के आखिरी दिन मंगलवार (31 जनवरी, 2023) को इसे पूरी तरह से सब्सक्राइब्ड कर लिया गया है। शेयर बाजार के आँकड़ों के मुताबिक, 20 हजार करोड़ रुपए के FPO को आखिरी दिन गैर-खुदरा निवेशकों से भारी समर्थन मिला।
अब हिंडनबर्ग रिपोर्ट के टाइमिंग पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। अडानी एंटरप्राइजेज 27 जनवरी, 2023 को अपना 20 हजार करोड़ रुपए का FPO लाने वाला था। इससे कुछ दिन पहले 24 जनवरी 2023 को हिंडनबर्ग ने अपनी रिपोर्ट प्रकाशित की थी। ऐसे में सवाल उठाए जा रहे हैं कि अडानी के FPO को नुकसान पहुँचाने के लिए रिपोर्ट प्रकाशित की गई थी। हालाँकि, हालिया नतीजे बताते हैं कि हिडनबर्ग की रिपोर्ट का अडानी के FPO पर कोई असर नहीं पड़ा।
वहीं रिपोर्ट के मुताबिक, इस इश्यू के तहत 4.55 करोड़ शेयरों के मुकाबले 4.62 करोड़ शेयरों की माँग रही। अडानी एंटरप्राइजेज को एंकर निवेशकों से भी अच्छा साथ मिला। अडानी एंटरप्राइजेज ने एंकर इन्वेस्टर्स से पहले ही 5985 करोड़ रुपए जुटा लिए थे। उल्लेखनीय है कि अडानी समूह के लिए हिंडनबर्ग की नकारात्मक रिपोर्ट के बाद समूह के शेयरों में भारी गिरावट आई है। हालाँकि FPO को मिली जबर्दस्त प्रतिक्रिया अडानी समूह के लिए राहत की बात है।
वहीं अडानी एंटरप्राइजेज को अबू धाबी की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (IHC) का भी साथ मिला है। कंपनी ने 30 जनवरी को कहा था कि वह अपनी सहायक कंपनी ग्रीन ट्रांसमिशन इन्वेस्टमेंट होल्डिंग आरएससी लिमिटेड के माध्यम से अडानी एंटरप्राइजेज के 20,000 करोड़ रुपए के फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफर (FPO) में 400 मिलियन डॉलर का निवेश करेगी।
उल्लेखनीय है कि हिंडेनबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में अडानी समूह पर कई आरोप लगाए थे। इनमें मनी लॉन्ड्रिंग, अनऑथोराइज्ड ट्रेडिंग, वित्तीय गड़बड़ी, भारी-भरकम लोन सहित कई गंभीर आरोप हैं, जो किसी कंपनी के लिए घातक हो सकता है। इस तरह की रिपोर्ट बाजार में आते ही निवेशकों के बीच आफरा-तफरी मच जाती है और कंपनी के स्टॉक धाराशायी होने लगते हैं।
वहीं अडानी समूह ने अमेरिकी रिसर्च कंपनी हिंडनबर्ग द्वारा लगाए गए आरोपों का जवाब दिया था। कंपनी ने 413 पन्नों के जवाब में हिंडनबर्ग द्वारा लगाए गए आरोपों को झूठ करार दिया था। कंपनी ने कहा था कि ये आरोप भारत और यहाँ की कंपनियों तथा देश के विकास पर सुनियोजित हमला है।
अडानी समूह ने हिंडनबर्ग की रिपोर्ट पर जवाब देते हुए कहा था कि हिंडनबर्ग ने 88 सवालों के जवाब माँगे हैं। इनमें से 65 सवालों के जवाब अडानी पोर्टफोलियो कंपनियों की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। वेबसाइट में कंपनियों की वार्षिक रिपोर्ट में सभी के बारे में बताया गया है। समय-समय पर मेमोरेंडम, वित्तीय विवरण और स्टॉक एक्सचेंज के बारे में भी वेबसाइट पर जिक्र है।
उत्तर प्रदेश के बाँदा जिले में नाबालिग हिंदू युवती का धर्मांतरण कराकर जबरन निकाह कराने के मामले में एक आरोपित के घर पर बुलडोजर चलाया गया। आरोपित की पहचान शब्बीर के तौर पर हुई है, जो मुख्य आरोपित अजमेर उर्फ गोलू का चाचा है। आरोप है कि अजमेर ने नाबालिग हिंदू युवती का अपहरण किया और शब्बीर ने उन्हें अपने घर में छिपाया। मामले में अजमेर पहले ही गिरफ्तार हो चुका है।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, तकरीबन एक हफ्ते पहले बाँदा के मरका थाना इलाके के औगासी गाँव के रहने वाले अजमेर ने एक अन्य गाँव की नाबालिग का अपहरण कर लिया। उसने युवती को जबरन इस्लाम कबूल करा कर उससे निकाह कर लिया। पीड़िता के पिता ने पाक्सो, अगवा करने और धर्मांतरण कर निकाह करने का दबाव बनाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। शिकायत के मुताबिक, नाबालिग युवती का अपहरण कर उसे मुंबई ले जाया जा रहा था। इस दौरान अजमेर ने युवती के फोन से उसके बहनों को भी अगवा करने की धमकी दी थी।
मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने नाबालिग युवती और आरोपित अजमेर की तलाश शुरू कर दी। अजमेर के चाचा शब्बीर को भी मामले में आरोपित बनाया गया है। पुलिस ने अजमेर को गिरफ्तार कर नाबालिग युवती को बरामद कर लिया है। शब्बीर की तलाश जारी है। पुलिस के मुताबिक जाँच में पाया गया है कि शब्बीर ने न सिर्फ आरोपित को पनाह दी, बल्कि पीड़िता पर इस्लाम अपनाने का दबाव भी बनाया। सोमवार (30 जनवरी, 2023) को शब्बीर के घर पहुँची पुलिस ने तीस मिनट में अवैध चबूतरे और बाकी के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलवा दिया।
उधर बाँदा जिले के नरैनी में बाइक से पिता के साथ जा रही किशोरी के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया था। पेट्रोल पंप हुए छेड़खानी का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। जिसके बाद पुलिस ने 27 जनवरी, 2023 को मामला दर्ज कर लिया था। शनिवार (28 जनवरी, 2023) को आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था और रविवार (29 जनवरी, 2023) को आरोपित के अवैध निर्माण को पुलिस की टीम ने बुलडोजर से ढहा दिया था।
सितंबर 2022 में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ कन्याकुमारी से शुरू हुई। 30 जनवरी, 2023 को कश्मीर में समाप्त हो गई। करीब 150 दिन यात्रा चली। 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से गुजरी। करीब 4080 किलोमीटर की दूरी तय की गई। लेकिन, इस यात्रा में काफी कुछ ‘फिक्स’ था, जिसकी चर्चा न तो कभी कॉन्ग्रेस ने की और न ही राहुल गाँधी ने।
कॉन्ग्रेस के लिए यह नई बात नहीं। आंदोलनजीवियों के सहारे निकाली गई ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को लेकर भी कॉन्ग्रेस बार-बार दावा करती रही कि इसका चुनावी राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। लेकिन, यह 2024 के आम चुनावों से पहले राहुल गाँधी के रीलॉन्चिंग प्रयास का ही हिस्सा था। कोशिश थी कि आम जनता की नजर में बनी उनकी ‘पप्पू’ छवि तोड़ दी जाए। यह दूसरी बात है कि चेहरों और बयानों को लेकर विवादित रही यह यात्रा कॉन्ग्रेस के लिए राजनीतिक संभावनाओं के द्वार खोलने में सफल नहीं हुई। यह तब भी देखने को मिला जब यात्रा के समापन में 8 विपक्षी दलों ने ही शिरकत की, जबकि न्योता 23 को भेजा गया था।
वैसे पूरी यात्रा के दौरान कॉन्ग्रेस ने राहुल गाँधी को ‘आम आदमी’ के करीब दिखाने का भरपूर प्रयास किया। लेकिन, ‘दैनिक भास्कर’ की एक रिपोर्ट से यह तथ्य सामने आया है कि ये ‘आम आदमी’ भी प्लान का ही हिस्सा थे। ऐसा नहीं था कि राहुल गाँधी चलते-चलते ही सड़क किनारे किसी की चाय दुकान में घुस जाते थे या फिर किसी के भी घर जलपान कर लेते थे। उनकी ये मुलाकातें भी तय थीं। उनके पहुँचने से पहले ही इन जगहों पर तमाम व्यवस्थाएँ हो जाती थी। इन मुलाकातों को आम दिखाने के लिए फोटोग्राफर्स और वीडियो बनाने वाली टीम अहम रोल निभा रही थी। यात्रा के लिए इवेंट मैनेजमेंट कंपनियों तक की मदद ली गई थी।
दैनिक भास्कर का दावा है कि यात्रा के इस पहलू को सामने लाने के लिए उसने यात्रा के दौरान राहुल गाँधी के साथ तस्वीरों और वीडियोज में नजर आए 7 राज्यों के 16 लोगों से मुलाकात की। इनलोगों से बात की। फिर कॉन्ग्रेस के उन नेताओं से भी बात की गई जो अपने-अपने राज्य में यात्रा संचालन की जिम्मेदारी सँभाल रहे थे।
केरल में यात्रा की शुरुआत और मैनेजमेंट
7 सितंबर, 2022 को केरल के कन्याकुमारी से यात्रा की शुरुआत हुई। 11 सितंबर को राहुल गाँधी तमिलनाडु के पास नेमम पहुँचे जो त्रिवेंद्रम से 40 किलोमीटर की दूरी पर है। यहाँ राहुल गाँधी स्टेनली थाट्टूकड़ा की चाय की दुकान में पहुँचे थे। स्टेनली ने जानकारी दी कि राहुल गाँधी के आने से 15 मिनट पहले उन्हें जानकारी दे दी गई थी। इसके बाद उनके दुकान की सुरक्षा जाँच की गई। 15 मिनट क बाद राहुल गाँधी पहुँचे और दुकान पर 30 मिनट तक ठहरे थे। स्टेनली की दुकान के पास ही हार्डवेयर की दुकान चलाने वाले बर्नाड ने जानकारी दी कि वह राहुल से मिलना चाहते थे लेकिन सिक्योरिटी वालों ने उन्हें राहुल से मिलने नहीं दिया।
इसी तरह राहुल गाँधी पल्लिचल में कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ता रतिश के घर ठहरे हुए थे। यहाँ भी राहुल गाँधी के पहुँचने से पहले सुरक्षाकर्मी पहुँचे हुए थे। उन्होंने पूरे घर को स्कैन किया जिसके बाद राहुल गाँधी रतिश के घर पहुँचे। रतिश की पत्नी चित्रा ने बताया कि सुरक्षाकर्मियों ने अपने सामने ही चाय बनाने के लिए कहा था। चायपत्ती और चीनी भी चेक की थी। चाय पीने के बाद राहुल गाँधी चले गए लेकिन रतिश कहते हैं कि हो सकता है सब पहले से तय रहा हो।
यात्रा 11 सिंतबर, 2022 को त्रिवेंद्रम पहुँची। भास्कर के रिपोर्टर ने कॉन्ग्रेस के जिला प्रमुख पलोडे रवि से यात्रा को लेकर जानकारी प्राप्त की। पलोडे रवि ने जानकारी दी कि यात्रा की तैयारियँ महीने भर पहले से हो रही थी। यात्रा को लेकर कई कमेटियाँ और दफ्तर खोले गए। पानी की तरह पैसा बहाया गया। पलोडे ने बताया कि तिर्ची मंदिर जाने से लेकर जिले भर में आयोजित राहुल गाँधी के सभी कार्यक्रम पहले से सुनियोजित थे। जान-पहचान के लोगों को राहुल के करीब जाने दिया गया। राहुल को कहाँ रुकना है और कौन उनसे मिलेगा यह स्थानीय कॉन्ग्रेस के नेता तय करते थे। ये लिस्ट राहुल की कोर टीम के पास जाती थी और आखिरी फैसला वहाँ लिया जाता था।
कर्नाटक में भी पहले से तय नज़र आए कार्यक्रम, रेस्टॉरेंट कर्मचारियों के फोन किए गए जब्त
अक्टूबर के महीने में यात्रा कर्नाटक में प्रवेश करती है। यहाँ भी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के ज्यादातर इवेंट्स सुनियोजित नजर आए। मैसूर के प्लेटिनम रेस्टोरेंट के मालिक वरुण वेणुगोपाल बताते हैं कि राहुल गाँधी के पहुँचने से 30 मिनट पहले उन्हें राहुल के आने की जानकारी दे दी गई। रेस्टॉरेंट कर्मियों को फोन का इस्तेमाल नहीं करने दिया गया। सिर्फ यात्रा से जुड़े कैमरामैन ही फोटो ले रहे थे। मैसूर में पढ़ाई कर रहे लॉ के छात्र योगेश अनैय्या भी राहुल गाँधी से मिलना चाहते थे।
योगेश राहुल को राजीव और सोनिया गाँधी की एक पुरानी तस्वीर देना चाहते थे लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उनकी पिटाई कर दी। योगेश मार खा कर गिर पड़े तब जाकर राहुल ने उनसे मुलाकात की। मैसूर में कॉन्ग्रेस कार्यकर्ताओं ने 15 दिन पहले ही तय कर लिया था कि राहुल किस मंदिर, मस्जिद और चर्च में जाने वाले हैं। भारत जोड़ो यात्रा की टीम इन इलाकों के दो महीने में दो दौरे कर चुकी थी। स्पष्ट है कि कई बार रेकी करके स्थान तय हुए।
मैसूर में कॉन्ग्रेस के सोशल मीडिया हैंडलर अरुण गंगाधर ने जानकारी दी कि कुछ लोग राहुल गाँधी से रैंडमली मिल लेते थे। लेकिन उनकी भी सुरक्षा जाँच होती थी। उनका फोन ले लिया जाता था। ज्यादातर लोग कर्नाटक में स्टेट लीडर से अप्रूवल मिलने के बाद ही राहुल से मिल सकते थे। राहुल किन लोगों से मिलेंगे यह सब एक टीम तय कर रही थी।
यात्रा के वो लम्हे, जो थकान-दर्द सब मिटा देते हैं।
महाराष्ट्र में 2 बड़ी इवेंट मैनेजमेंट कंपनियों ने सँभाली जिम्मेदारी
आंध्र प्रदेश में भी यात्रा पूर्व के राज्यों की तरह ही चली। महाराष्ट्र में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रहे अशोक चव्हाण यात्रा की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। महाराष्ट्र कॉन्ग्रेस के नेता यात्रा का मैनेजमेंट समझने के लिए केरल भेजे गए थे। महाराष्ट्र में भारत जोड़ो यात्रा के संचालने के लिए दो बड़ी प्राइवेट इवेंट मैनेजमेंट कंपनियों को जिम्मेदारी दी गई। कांग्रेस प्रवक्ता संतोष पंधागले के मुताबिक यात्रा में कई राज्यों के कार्यकर्ता शामिल थे। कार्यकर्ताओं को उनके पसंद का खाना खिलाया जाता।
कुल 50 तरह के व्यंजन पकाए जाते। सिक्किम से आए एक यात्री के लिए स्पेशल केकड़े की डिश बनवाई गई थी। संतोष ने बताया कि राहुल कहाँ रुकेंगे और किससे मिलेंगे यह उनकी कोर टीम ने ही तय किया। साथ ही पार्टी के जिन लोगों को राहुल गाँधी से मिलना था उनकी लिस्ट पहले से बनी हुई थी। राहुल हजूर साहिब सचखंड गुरुद्वारा जाने वाले हैं इसकी जानकारी तीन दिन पहले ही दे दी गई थी।
तस्वीरें दो गाँधी की
इसी तरह मध्यप्रदेश के खंडवा में राहुल गाँधी की यात्रा में शामिल मेडिकल स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष रवि परमारको 2 दिन पहले ही राहुल के साथ यात्रा में शामिल होने की इजाजत मिल गई थी। एमपी के सिलोदा में राहुल नौशाद पटेल के घर ठहरे थे। उन्होंने बताया कि 2 घंटे पहले नौशाद को राहुल के आने की जानकारी दे दी गई थी। राहुल के लिए चाय-नाश्ता और कुर्सियाँ तक उनकी टीम ही लेकर आई थी। राहुल इसके ओंकारेश्वर मंदिर पहुँचे थे। मंदिर प्रशासन ने भी बाताय कि उन्हें राहुल के आने की जानकारी 2 दिन पहले दे दी गई थी। राहुल तय कार्यक्रम के तहत ही बाबा साहेब अंबेडकर की जन्मस्थली भी गए थे।
राजस्थान में कलाकारों से मिलाने का कार्यकर्ताओं ने किया था इंतजाम
राजस्थान में मांगणियार कलाकार हाकम खान नींबला ने भास्कर के रिपोर्टर को जानकारी दी कि जाजम फाउंडेशन ने उन्हें राहुल गाँधी की यात्रा में शामिल होने के लिए कहा था। 12 दिसंबर, 2022 को महिला दिवस के दिन राहुल और प्रियंका ने कालबेलिया डांसर गुलाबो से मुलाकात की थी। गुलाबो के मुताबिक, कॉन्ग्रेस नेताओं ने उन्हें राहुल से मिलने की दावत दी थी। यहाँ भी साफ है कि स्थानीय नेताओं ने कलाकारों की राहुल से मुलाकात का इंतजाम किया था, यानी मुलाकातें पहले से ही तय थीं।
राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत को संजोती #BharatJodoYatra में कालबेलिया नृत्य की झलक।
कुल मिलाकर कहें तो पूरे यात्रा में चलते हुए राहुल गाँधी का यात्रा देखने आए लोगों में से किसी को बुला लेना ही फिक्स नहीं होता था। उनमें भी ज्यादातर लोगों की सिक्योरिटी चेकिंग होती, उनका मोबाइल जब्त किया जाता उसके बाद मिलने की इजाजत होती थी।
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) में एक हिन्दू छात्र की पिटाई का मामला सामने आया है। यहाँ एहतिशाम ज़ाकिर नाम के एक छात्र ने यूनिवर्सिटी के ही एक अन्य छात्र साहिल बघेल की पिटाई कर दी। आरोप है कि ज़ाकिर पीड़ित पर पूर्व में रहबर नाम के एक अन्य युवक के खिलाफ दर्ज पिटाई की FIR वापस लेने का दबाव बना रहा था। पीड़ित हिन्दू छात्र ने यूनिवर्सिटी प्रशासन के साथ पुलिस में भी FIR दर्ज करवाई है। घटना सोमवार (30 जनवरी, 2023) की है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।
मामला सिविल लाइन्स थानाक्षेत्र का है। यहाँ पीड़ित छात्र यूनिवर्सिटी के नदीम तरीन हॉस्टल में रहता है। पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित ने बताया है कि घटना के दिन सोमवार को एहतेशाम जाकिर अपने एक दोस्त के साथ उनके हॉस्टल वाले कमरे में घुस गया। शिकायत के मुताबिक, इसके बाद एहतेशाम ने पीड़ित को बुरी तरह से मारा जिस से साहिल का काफी खून बह गया। आरोप है कि हमले के दौरान ज़ाकिर ने साहिल से रहबर नाम के एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ दर्ज केस को वापस लेने के लिए कहा। ऐसा न करने पर साहिल को मार डालने की भी धमकी दी गई।
पीड़ित ने अपनी शिकायत में बताया है कि ज़ाकिर ने उसके कॉलेज आने-जाने का समय बताते हुए उसे रास्ते में गोली मारने की धमकी दी। शिकायत में एहतेशाम ज़ाकिर द्वारा पीड़ित के मुँह में पिस्टल भी डाल देने का आरोप है। पीड़ित ने साहिल पर कुछ दिन पहले ही हॉस्टल कैम्पस में ही फायरिंग का आरोप लगाया है। शिकायत में साहिल ने खुद को डरा हुआ बताया है और कार्रवाई की माँग की है। साहिल की शिकायत पर अलीगढ़ पुलिस ने IPC की धारा 323 और 506 के तहत एहतेशाम ज़ाकिर को नामजद करते हुए FIR दर्ज कर ली है। केस के आरोपितों में ज़ाकिर के दोस्त का जिक्र है।
प्रकरण कल का है, जिसमें पीड़ित साहिल ने जाकिर व अन्य पर अभियोग पंजीकृत कराया है, वैधानिक कार्यवाही प्रचिलत की गयी ।
ऑपइंडिया के पास FIR कॉपी मौजूद है। घायल हालत में साहिल का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साहिल ने FIR में लिखी बातों को दोहराया है। उधर अलीगढ़ पुलिस ने केस दर्ज कर के कार्रवाई करने की जानकारी दी है।
हिन्दू होना ही मेरी गलती
ऑपइंडिया ने पीड़ित छात्र साहिल से बात की। साहिल ने हमें बताया कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में हिन्दू छात्र साहिल जैसे लोगों द्वारा जानबूझ कर टारगेट किए जा रहे हैं। अपने साथ हुई घटना पर साहिल ने कहा कि उनकी गलती सिर्फ इतनी है कि वो हिन्दू हैं और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में पढ़ते हैं। साहिल ने हमें बताया कि FIR दर्ज होने के बाद भी ज़ाकिर खुलेआम घूम रहा है और वो हॉस्टल में भी आया था। पीड़ित ने यूनिवर्सिटी प्रशासन से कोई भी उम्मीद न होना बताते हुए प्रशासनिक अधिकारियों पर ज़ाकिर जैसों का समर्थन करने का आरोप लगाया।
AMU से JNU का सपोर्ट करता है ज़ाकिर
ऑपइंडिया ने इस हमले के मुख्य आरोपित एहतिशाम ज़ाकिर का फेसबुक प्रोफ़ाइल खंगाला तो वह CAB का विरोधी निकला। इसी के साथ उसकी प्रोफ़ाइल पर JNU के सपोर्ट की भी पोस्ट पड़ी हुई हैं। इसके अलावा ज़ाकिर ने कुछ अन्य विवादित लोगों की तस्वीरों के साथ पोस्ट की है। जाकिर की तस्वीरें गोरखपुर BRD कॉलेज ऑक्सीजन कांड के मुख्य आरोपित डॉक्टर कफील के साथ भी हैं।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने प्रदेश की राजधानी में बदलाव करने का ऐलान किया। अब, आंध्र प्रदेश की राजधानी अमरावती नहीं बल्कि विशाखापत्तनम होगी। रेड्डी ने मंगलवार (31 जनवरी 2023) को यह ऐलान किया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मार्च में विशाखापत्तनम में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट होना है। इसकी तैयारियों के लिए बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक को संबोधित करते हुए जगन मोहन रेड्डी ने कहा है कि आने वाले दिनों में विशाखापत्तनम राजधानी होगी।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने कहा है, “मैं आपको विशाखापत्तनम आने के लिए आमंत्रित कर रहा हूँ। आने वाले दिनों में यह हमारी राजधानी बनने जा रहा है। मैं खुद भी आने वाले महीनों में विशाखापत्तनम शिफ्ट हो जाऊँगा। हम 3 और 4 मार्च को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट विशाखापत्तनम में आयोजित करने जा रहे हैं।”
I invite you to our beautiful state for the Andhra Pradesh Global Investors Summit to be held on the 3rd & 4th of March in Visakhapatnam. Experience the ease of doing business in our state and partake in our vibrant culture. Welcome! #APGlS2023#AndhraPradeshpic.twitter.com/i2WmrvpgV8
बता दें कि आंध्र प्रदेश से तेलंगाना अलग होने के बाद साल 2015 में अमरावती को राज्य की राजधानी बनाया गया था। इसके बाद, साल 2020 में तीन राजधानी बनाने की योजना बनाई गई थी। इसमें अमरावती को विधायी राजधानी, विशाखापत्तनम को कार्यकारी राजधानी और कुर्नूल को न्यायिक राजधानी बनाने का प्रस्ताव रखा गया था। हालाँकि, बाद में यह प्रस्ताव रदद् हो गया था।
मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने नई राजधानी का ऐलान ऐसे समय किया है जब सुप्रीम कोर्ट अमरावती को राजधानी बनाए जाने के मामले की सुनवाई कर रहा है। इससे पहले आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट ने अमरावती को राजधानी बनाए जाने का आदेश दिया था। राज्य सरकार ने इस फैसले को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। यही नहीं, इस मामले की पहली सुनवाई मंगलवार (31 जनवरी, 2023) को सुनवाई भी हुई।
जगन मोहन रेड्डी से इससे पहले दो बार विशाखापत्तनम को आंध्र प्रदेश की राजधानी बनाने का प्लान बना चुके थे। हालाँकि दोनों ही बार मामला कोर्ट में फँसने के कारण ऐसा संभव नहीं हो सका था।
‘मेरा येशु येशु’ फेम पादरी बजिंदर सिंह के ठिकानों पर आयकर विभाग (IT) ने दबिश दी है। कपूरथला के पादरी हरप्रीत सिंह खोजेवाला के यहाँ भी छापेमारी हुई है। पंजाब में धर्मांतरण के आरोपों के बीच मंगलवार (31 जनवरी 2023) को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने यह कार्रवाई की। इनके ठिकानों पर आयकर अधिकारी पैरामिलिट्री जवानों के साथ पहुँचे। तलाशी के दौरान किसी को भी घर के अंदर आने-जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। बरामदगी की जानकारी अभी तक सार्वजानिक नहीं की गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक छापेमारी के लिए इनकम टैक्स विभाग के 50 से अधिक स्टाफ की टीम पहुँची है। इनके साथ पैरामिलिट्री के जवान हैं। कपूरथला और जालंधर के अलावा एक टीम चडीगढ़ में भी छापेमारी कर रही है। बताया जा रहा है कि इस दौरान बजिंदर और हरप्रीत के बैंक खातों के साथ चल और अचल सम्पत्तियों की भी तलाशी ली जा रही है। बजिंदर सिंह और हरप्रीत के घर के अलावा कुछ अन्य ठिकाने भी इनकम टैक्स विभाग के रडार पर बताए जा रहे हैं।
गौरतलब है कि बजिंदर सिंह पंजाब में ईसाई धर्मान्तरण के लिए कुख्यात है। बजिंदर सिंह के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं, जिसमें वो अन्धविश्वास को बढ़ावा देता दिखाई देता है। 3 साल पहले उसे बलात्कार के मामले में जीरकपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उस पर ‘चमत्कारी उपचार’ के बहाने अनुयायियों से पैसे लूटने का भी आरोप लगाया गया था। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) ने भी पंजाब पुलिस को अगस्त 2021 में पॉक्सो अधिनियम के तहत बजिंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए कहा था।
24 नवंबर 2021 को बजिंदर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो डाल कर पंजाब के मोगा शहर में ‘प्रोफेट बजिंदर सिंह मिनिस्ट्री’ की ब्रांच खुलने की घोषण की थी। इस ब्रांच के उद्घाटन समारोह में मेहमानों के तौर पर बजिंदर सिंह ने अपने पोस्टर पर कॉन्ग्रेस पार्टी के तत्कालीन मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, कॉन्ग्रेस विधायक हरजोत कमल, अभिनेता सोनू सूद और उनकी बहन मालविका सूद का नाम लिखा था। बता दें कि यह पादरी चर्च ऑफ विजडम एंड ग्लोरी चला रहा था, जो एक पेंटेकोस्टल चर्च, जिसे उसने करीब 2016 में नकोदर रोड पर ताजपुर गाँव में स्थापित किया था।
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली (Virat Kohli) ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज से पहले अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और बेटी वामिका के साथ मंगलवार (31 जनवरी 2023) को ऋषिकेश पहुँचे। यहाँ उन्होंने साधु-संतों के लिए भंडारे का आयोजन किया और स्वामी दयानंद गिरि का आशीर्वाद लिया।
दरअसल, भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस वक्त तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है। विराट कोहली को इस सीरीज से ब्रेक मिला हुआ है। ऐसे में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान अपने परिवार के साथ ऋषिकेश में स्वामी दयानंद गिरि आश्रम में पहुँचे हैं। बताया जा रहा है कि विराट और अनुष्का धार्मिक अनुष्ठान के सिलसिले में ऋषिकेश आए हैं। यहाँ पहुँचकर दोनों ने ब्रह्मलीन दयानंद सरस्वती की समाधि के दर्शन करने के बाद गंगा घाट पर संतों और पंडितों के साथ गंगा आरती भी की।
मालूम हो कि स्वामी दयानंंद गिरि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के भी गुरु हैं। सितंबर 2015 में पीएम मोदी भी अपने आध्यात्मिक गुरु स्वामी दयानंद गिरि से आशीर्वाद लेने पहुँचे थे।
Virat Kohli and Anushka Sharma visited Swami Dayananda Saraswati Ashram at Rishikesh and organized a Bhandara too and are taking blessings from the Swamis ?????? pic.twitter.com/Jk04pWCqjX
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली चार मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज 9 फरवरी 2023 से शुरू हो रही है। इस सीरीज में सभी को विराट कोहली से काफी उम्मीदें हैं।
बता दें कि इससे पहले ये दोनों (विराट कोहली और अनुष्का शर्मा) 4 जनवरी 2023 को मथुरा के वृंदावन पहुँचे थे। यहाँ उन्होंने सबसे पहले हनुमान जी के दर्शन किए और बाद में बाबा नीम करोली के श्री श्री माँ आनंदमयी आश्रम में उनके समाधि स्थल के दर्शन करने गए थे। फिर दंपति ने आश्रम में एक घंटे तक ध्यान किया और यहाँ कंबल और ऊनी कपड़े भी बाँटे। इसके बाद भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के तीसरे और आखिरी मैच में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 317 रनों से हराते हुए रिकॉर्ड जीत दर्ज की थी। विराट कोहली 46वाँ शतक बनाकर मैच और सीरीज दोनों के नायक बने थे।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट सत्र की शुरुआत करते हुए मंगलवार (31 जनवरी, 2023) को संसद में आर्थिक सर्वेक्षण 2023 पेश किया। इस सर्वे में देश की जीडीपी में तेजी से बढ़ोतरी की उम्मीद जताई गई। साथ ही कहा गया है कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना रहेगा। जारी वित्तीय वर्ष की पहली तीन तिमाही में सरकार ने जीएसटी से 13.40 लाख करोड़ रुपए का राजस्व एकत्रित किया है।
Government on track to achieve Fiscal Deficit target of 6.4%
15.5% YoY growth in gross tax revenue from April to November 2022
आर्थिक सर्वेक्षण 2023 मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन के मार्गदर्शन में आर्थिक मामलों के विभाग (DEA) द्वारा तैयार किया गया। इस सर्वे में कहा गया है कि दुनिया भर में मंदी की आहट के बाद भी आगामी वित्तीय वर्ष (2023-24) में देश की आर्थिक विकास दर 6.5% रहने का अनुमान है। हालाँकि, यह विकास दर मौजूदा वित्त वर्ष के 7% और पिछले वित्त वर्ष यानी 2021-22 के 8.7% से कम है।
What more can be done to ensure that the potential GDP growth of India does not stop at 6.5% – 7.0%, even if global growth and export prospects remain moderate?
इस सर्वेक्षण में यह भी सामने आया है कि कोरोना वायरस महामारी के बाद भारत की अर्थव्यवस्था ने जोरदार वापसी की है। हालाँकि, रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण वैश्विक रूप से महँगाई में बढ़ोतरी हुई है। इससे रुपए के कमजोर होने की आशंका जताई गई है। साथ ही कर्ज के महँगे होने की भी बात भी कही गई है।
आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23 के अनुसार, क्रय क्षमता यानी (Purchasing Power Capacity) के मामले में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरा है। यही नहीं, विनिमय दर के मामले में 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था है। इस सर्वे में कहा गया है कि भारत के पास पर्याप्त विदेशी मुद्रा भंडार है। इससे देश के चालू खाते के घाटे को भरा जा सकता है। साथ ही, दुनिया भर में बढ़ रही महँगाई के चलते रुपए में होने वाले उतार-चढ़ाव को भी नियंत्रित किया जा सकता है।
Proactive measures by the government brings inflation within @RBI‘s tolerance limit
आम बजट से पहले पेश किए गए इस सर्वेक्षण में कहा गया है कि रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा उठाए गए कदमों के बाद से खुदरा महँगाई दर में कमी आई है। दुनिया की अधिकांश मुद्रा जहाँ डॉलर के मुकाबले तेजी से कमजोर हो रहीं हैं। वहीं, भारतीय रुपया नियंत्रित रूप से अच्छा प्रदर्शन कर रहा है।
सरकार की नीतियों की बात करते हुए कहा है कि पीएम किसान निधि और पीएम गरीब कल्याण योजना ने देश में गरीबी को कम करने में अहम योगदान दिया है। किसानों की स्थितियों में सुधार लेकर बताया गया है कि पिछले वित्तीय वर्ष 2021-2022 में खाद्यान्न उत्पादन रिकॉर्ड 31.57 करोड़ टन रहा। वहीं, इस वित्तीय वर्ष में केवल खरीफ के आँकड़ों के अनुसार 149.9 करोड़ टन उत्पादन होने का अनुमान है। साथ ही, साल 2018 से लेकर अब तक एमएसपी में 1.5% की बढ़ोतरी हुई है।
‘संयुक्त अरब अमीरात (UAE)’ के उप-राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम (Sheikh Mohammed bin Rashid Al Maktoum) ने रविवार (29 जनवरी, 2023) को अल मिन्हाद क्षेत्र और इसके आसपास के क्षेत्रों का नाम बदलकर ‘हिंद सिटी’ कर दिया। यूएई की आधिकारिक समाचार एजेंसी डब्ल्यूएएम ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि हिंद 1 से हिंद 4 तक 4 जोन वाला यह शहर 83.9 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है।
The Vice President and Prime Minister of the UAE and Ruler of Dubai, Sheikh Mohammed bin Rashid Al Maktoum, has renamed the Al Minhad district and its surrounding areas to ‘Hind City’.
जैसे ही यह खबर भारत पहुँची, कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि भारतीयों के योगदान को स्वीकार करने के लिए दुबई के इन क्षेत्रों का नाम बदल दिया गया है। हालाँकि, नाम बदलने के पीछे कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया गया है। यह अल मिन्हाद क्षेत्र और इसके आसपास के क्षेत्रों का नाम बदलने के पीछे का वास्तविक कारण नहीं हो सकता है।
Ruler of Dubai and PM of UAE, Sheikh Mohammed bin Rashid Al Maktoum has ordered that a district in the emirate be renamed.
Al Minhad and its surrounding 84 Square KM areas will now be known as “Hind City” to honour the contribution of India and Hindus towards humanity. pic.twitter.com/3o5y45FLSU
हिंद का अर्थ अरबी में काफी कुछ हो सकता है। यह एक पुराना अरबी नाम भी है। दरअसल, शेख मोहम्मद की पहली बीवी का नाम भी हिंद है। शेख मोहम्मद की बीवी हिंद बिन्त अल मकतूम ने 26 अप्रैल 1979 को एक भव्य समारोह में उनसे निकाह किया था। इस दंपति के 12 बच्चे हैं, जिनमें क्राउन प्रिंस और दुबई के क्राउन के लिए दूसरे नंबर पर आने वाले शेख हमदान बिन मोहम्मद अल मकतूम शामिल हैं। इसलिए, इन क्षेत्रों का नाम उनके नाम पर रखा जा सकता है।
हिंद अरबी में ऊँटों के एक बड़े समूह का भी उल्लेख करता है। 100 या इससे अधिक ऊँटों को हिंद कहा जाता है। दरअसल, अरबी में अपनी बेटियों का नाम हिंद रखने का मतलब है, यह दुआ करना है कि उसे 100 या उससे ज्यादा ऊँट मिलें। वहीं, हिंद भारत को भी संदर्भित कर सकता है। भारतीयों को भी अरबी लोग हिन्दी कहते हैं।
जैसा कि क्षेत्र का नाम बदलने के लिए कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया गया है। इसको लेकर ऑपइंडिया ने संयुक्त अरब अमीरात के प्रधानमंत्री कार्यालय से इस मामले पर एक टिप्पणी करने का अनुरोध किया है। यदि उन्होंने हमें नाम बदलने का आधिकारिक कारण बताया तो हम यह रिपोर्ट अपने पाठकों के लिए अपडेट करेंगे।