Home Blog Page 2152

गाँव में टेंट लगा कर 100 लोगों को ईसाई बना रहा पादरी गिरफ्तार, धर्मांतरण के लिए बस से 30-40 को दिल्ली ले जा रहा युवक भी धराया

उत्तर प्रदेश में धर्मांतरण रोकने के लिए कड़ा कानून बनाया गया है। इसके बाद भी, धर्मांतरण की घटनाएँ बढ़ती जा रहीं हैं। रामपुर जिले के पटवई और मिलक में क्रिसमस के दौरान धर्मांतरण कराने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया। पटवई में आरोपित पादरी टेंट लगाकर 100 लोगों को धर्मांतरण का शिकार बनाने की कोशिश में था। वहीं, मिलक में आरोपित युवक धर्मांतरण कराने के लिए बस भर कर लोगों को दिल्ली ले जा रहा था।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रामपुर जिले के पटवई थाना क्षेत्र अंतर्गत सोहना गाँव में आरोपित पादरी पोलूम मसीह टेंट लगाकर दलित परिवार के करीब 100 लोगों का धर्मांतरण करा रहा था। इस कार्यक्रम की जानकारी मिलते ही हिंदू संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुँचे और पुलिस को सूचना दी।

इसके बाद, पुलिस ने कार्यक्रम स्थल में दबिश दी। पुलिस को देखते ही धर्म परिवर्तन कराने वाले लोग मौके से भाग गए। हालाँकि, पुलिस ने आरोपित पादरी पोलूम मसीह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ‘विश्व हिंदू परिषद (VHP)’ के प्रखंड संयोजक राजीव यादव की शिकायत के आधार पर उत्तर प्रदेश धर्मांतरण कानून की धारा 3 और 5 (1) क तहत मामला दर्ज किया है।

हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं का कहना है कि आरोपित ईसाई पादरी बहला-फुसलाकर भोले-भाले गरीबों का धर्मांतरण कराने की कोशिश कर रहा था। वहीं, रामपुर एएसपी संसार सिंह ने कहा, “पटवई थानाध्यक्ष हरेंद्र यादव को सूचना मिली थी कि सोहना गाँव में एक पादरीपोलुस मसीह निवासी सिविल लाइंस कुछ लोगों को इकट्ठा कर रहा है। पादरी धर्मांतरण के लिए लोगों को प्रलोभन दे रहा है। इस पर थानाध्यक्ष ने तत्काल कार्रवाई की और पादरी को गिरफ्तार कर लिया।”

वहीं, रामपुर जिले के ही मिलक में शनिवार (24 दिसंबर, 2022) की रात स्थानीय युवक धर्मांतरण कराने के लिए करीब 30-40 लोगों को बस में बैठाकर दिल्ली ले जा रहा था। इसकी जानकारी हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को हुई तो उन्होंने बस रोककर पूछताछ करते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपित युवक शिवदेश के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है।

इमरान अली के घर से 500 Kg गोमांस बरामद, 17 ज़िंदा गायें भी बचाई गईं: 3 घंटे तक चली छापेमारी के बाद 5 गिरफ्तार

झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में गोहत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने गाय को मार कर उसका माँस बेचने के आरोप में 2 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए गोहत्यारों के पास से 500 किलो गोमाँस भी बरामद हुआ है। इस माँस के खरीदार 3 ग्राहकों को भी पुलिस ने दबोच लिया है। इस पुलिस कार्रवाई के दौरान 17 गायों को कटने से भी बचाया गया है। यह जानकारी पुलिस ने शनिवार (24 दिसंबर, 2022) को दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला जमशेदपुर से 30 किलोमीटर दूर कोतवाली थाना क्षेत्र का है। यहाँ हल्दीपोखर गाँव में पुलिस को गोकशी की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने इमरान अली के घर पर छापा मारा। सूचना सही पाई गई और मौके से पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया। इन आरोपितों में शमीम उर्फ़ पप्पू भी शामिल है। पप्पू इमरान अली का साथी बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि अली अपने ही घर में पशुओं को काट कर माँस की बिक्री करता था। पुलिस को देखते ही वो दीवाल फाँद कर भागने लगा। पुलिस ने दौड़ा कर उसे पकड़ लिया। पुलिस ने जीवित गायों को कस्टडी में लेते हुए आरोपितों पर झारखंड गोधन पशु वध निषेध अधिनियम 2005 के तहत FIR दर्ज की है। सभी आरोपितों को कोर्ट में पेश किया गया है जहाँ से उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बरामद हुई जीवित गायों को गौशाला के अधिकारी के सौंप दिया गया है। बताते चलें कि झारखंड में गोवंशीय पशुओं की हत्या और उनके माँस की बिक्री पर बैन है।

बताया गया है कि एक दिन पहले गुरुवार को साकची से गोमाँस के साथ पकड़े गए व्यक्ति ने पुलिस को इमरान अली के ठिकाने की जानकारी दी थी। हिन्दुस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक जहाँ ये माँस बरामद हुआ उसे मुस्लिम बस्ती कहा जाता है। यहाँ शुक्रवार (23 दिसंबर 2022) को छापेमारी हुई है। ये कार्रवाई सुबह 6:30 से शुरू हो कर लगभग साढ़े 3 घंटे चलने के बाद दोपहर 11 बजे खत्म हुई। कार्रवाई के दौरान गाय काटने में प्रयोग होने वाला लकड़ी का बोटा और चापड़ भी बरामद किया है। छापेमारी के दौरान कुल 8 लोग हिरासत में लिए गए थे।

‘चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में गिरफ्तार हुए ट्विटर के पूर्व CEO पराग अग्रवाल, एलन मस्क ने FBI से की थी शिकायत’: ‘Vancouver Times’ की रिपोर्ट, ये है सच

सोशल मीडिया पर रविवार (25 दिसंबर, 2022) को ट्विटर के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पराग अग्रवाल के बारे में एक चौकाने वाली रिपोर्ट सामने आई। रिपोर्ट में दावा किया गया कि अग्रवाल को चाइल्ड पोर्न मामले में गिरफ्तार किया गया है। रिपोर्ट ‘vancouvertimes.org’ वेबसाइट द्वारा प्रकाशित की गई थी। रिपोर्ट के अनुसार, ट्विटर के नए मालिक और सीईओ एलन मस्क ने पुलिस को जानकारी दी थी कि अग्रवाल के पास चाइल्ड पोर्नोग्राफी है। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

रिपोर्ट में दावा किया गया कि अग्रवाल को उनके घर से एफबीआई ने गिरफ्तार किया है और उनके जमानत पर रिहा होने की उम्मीद है। वेबसाइट ने रिपोर्ट को असल दिखाने के लिए कुछ प्रासंगिक ट्वीट को भी शामिल किया है।

नेटिज़न्स की प्रतिक्रिया

कई नेटिज़न्स ने रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया व्यक्त की। ट्विटर यूजर ‘@OhAnji77’ ने एलन मस्क को धन्यवाद दिया और कहा, “इस कचरे का पर्दाफाश करने और इससे छुटकारा पाने के लिए एलन मस्क का धन्यवाद। ट्विटर के पूर्व सीईओ पराग अग्रवाल को चाइल्ड पोर्न के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।”

एक अन्य ट्विटर यूजर ‘@patbrody3’ ने लिखा, “BREAKING: ट्विटर के अंदरूनी सूत्र से टिप के बाद पूर्व सीईओ पराग अग्रवाल को चाइल्ड पोर्न रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।”

ट्विटर यूजर ‘@ralph78087945’ ने कहा, “ट्विटर के पूर्व सीईओ पराग अग्रवाल को चाइल्ड पोर्नोग्राफी रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। एलन मस्क ने इसकी गुप्त सुचना दी थी। एफबीआई ने अग्रवाल को कैलिफोर्निया में उनके घर से गिरफ्तार किया । उनके वकील ने वैंकूवर टाइम्स से कहा है कि वह अदालत में अपना पक्ष रखने की योजना बना रहे हैं।”

एक अन्य ट्वीटर यूजर ग्रेट अमेरिकल मेल ने कहा, ”ट्विटर के पूर्व सीईओ पराग को चाइल्ड पोर्न के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।”

‘न्यूज वेबसाइट’ का सच

रिपोर्ट के लिंक और स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो गए, लेकिन हकीकत यह है कि कोई गिरफ्तारी नहीं हुई। vancouverttimes.org एक व्यंग्य (Satire) वेबसाइट है। रिपोर्ट एक मजाक से ज्यादा कुछ नहीं है। वेबसाइट ने रिपोर्ट के निचले भाग में एक डिस्क्लेमर जोड़ा गया है, जिसमें लिखा है, “फैक्ट चेकर्स ने फैक्ट चेक करने में अपना समय बर्बाद किया।” भ्रम को कम करने के लिए लेख को व्यंग्य भाग में जोड़ा गया है और लेख के निचले भाग में एक नोट जोड़ा गया है।”

Source: vancouvertimes.org

vancouverttimes.org के ‘हमारे बारे में (About Us)’ पेज में यह भी लिखा है कि यह एक व्यंग्य वेबसाइट है। इसमें लिखा है, “वेस्ट कोस्ट पर व्यंग्य के लिए vancouverttimes.org सबसे भरोसेमंद स्रोत है। हम रूढ़िवादियों को प्रभावित करने वाले मुद्दों के बारे में व्यंग्यपूर्ण कहानियाँ लिखते हैं। हम किसी भी तरह से मुख्यधारा की मीडिया (सीबीसी, सीटीवी इत्यादि) से संबद्ध नहीं हैं और हमारी कंटेंट, हमारे लेखकों के नाम और एमएसएम के बीच कोई समानता विशुद्ध रूप से एक संयोग है।

Source: vancouvertimes.org

वहीं एक समूह से जुड़े ट्विटर उपयोगकर्ताओं ने वेबसाइट के व्यंग्य वेबसाइट होने की जानकारी भी दी है। नोट में लिखा है, “ट्विटर के पूर्व सीईओ पराग अग्रवाल को चाइल्ड पोर्न रखने के आरोप में गिरफ्तार नहीं किया गया है। लिंक की गई वेबसाइट vancouverttimes.org को है जो खुद को एक व्यंग्य वेबसाइट है। vancouverttimes.org/about-us/”

यह हाल ही में सामने आया था कि ट्विटर कथित रूप से अपने प्लेटफॉर्म पर बाल पोर्नोग्राफ़ी के बड़े पैमाने पर वितरण की लगातार अनदेखी कर रहा था। एलन मस्क ने कंपनी को संभालने के बाद ही इस संबंध में कंटेंट वितरित होने से रोकने पर गंभीरता से काम किया गया। रिपोर्टों के अनुसार, ऐसे कंटेंट को साझा करने के लिए उपयोग किए जाने वाले प्रमुख हैशटैग को ट्विटर पर खोज से हटा दिया गया है। इसके अलावा, ट्विटर ने प्लेटफॉर्म पर सीएसई सामग्री की रिपोर्ट करने के लिए एक विशिष्ट विकल्प जोड़ा है।

हमारी जाँच से यही पता चला कि ट्विटर के पूर्व सीईओ पराग अग्रवाल को चाइल्ड पोर्न रखने के आरोप में गिरफ्तार किए जाने की खबरें फर्जी हैं।

क्रिसमस के दिन छत्तीसगढ़ में 20 परिवारों ने की घर-वापसी, गंगाजल ग्रहण कर ली शपथ: जिन किताबों को पढ़ कर बन गए थे ईसाई, उन्हें पानी में बहाया

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में क्रिसमस (25 दिसंबर, 2022) के दिन सामूहिक ‘घर वापसी’ की खबर है। बताया जा रहा है कि इस दौरान 20 परिवारों ने फिर से हिन्दू धर्म में आस्था जताते हुए गंगाजल ग्रहण किया। इस दौरान घर वापसी करने वालों ने उन पुस्तकों को पानी में विसर्जित किया, जिन्हें पढ़ा कर उन्हें अपने मूल धर्म से दूर किया गया था। बताया जा रहा है कि एक लम्बे समय अंतराल के बाद उस गाँव में क्रिसमस का कोई आयोजन नहीं हुआ।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘घर वापसी’ का यह सामूहिक आयोजन ग्राम पंचायत महिमागावड़ी के गाँव मडमनार में हुआ है। यहाँ के जिन लोगों ने घर वापसी की है, उनके नाम मंगलू राम, सोमजी, सीतूराम, मानकु, मानिक, सूखु, सुखदेव, कुमा, सोनरू, सिध्राय, फूल सिंह, बिसरू, खेमू और कोर्राम हैं। इन सभी ने घोषणा की है कि उनके द्वारा अपने मूल धर्म में की जा रही घर वापसी के पीछे कोई दबाव नहीं है। इस घर वापसी की वजह से गाँव में खुशियाँ भी मनाई गईं।

बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम में धर्मांतरित हुए सभी लोगों ने हाथों में श्रीफल लिया और आगे से हिन्दू धर्म के अनुसार ही जीवन बसर करने का संकल्प लिया। उन्होंने अपने पूर्व में हुए धर्म-परिवर्तन के दौरान और बाद में मिली किताबों को पानी में प्रवाहित कर दिया। इस आयोजन का गवाह पूरा गाँव बना। समाज के सभी लोगों ने घर वापसी करने वालों का स्वागत किया। बताया जा रहा है कि इस आयोजन के बाद अब गाँव मडमनार में एक भी धर्मांतरित व्यक्ति नहीं बचा है।

इस आयोजन का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में घर वापसी करने वाले व्यक्ति ने कहा कि धर्म परिवर्तन के बाद उनका समाज अलग जैसा हो गया था। उन्होंने फिर से हिन्दू धर्म में आ कर ख़ुशी जाहिर की है। वीडियो में ग्रामीणों द्वारा हिन्दू देवी-देवताओं के जयकारे लगाते भी सुना जा सकता है। एक अन्य व्यक्ति के मुताबिक घर वापसी करने वालों ने बाइबिल को बाइज्जत वापस कर दिया है। इस दौरान किसी भी प्रकार का कोई वाद-विवाद न होने की भी जानकारी दी गई है।

मौत से 15 मिनट पहले शीजान खान ने तुनिशा के साथ किया था लंच, धर्मांतरण एंगल से भी जाँच: बोले अभिनेत्री के घर वाले – कई लड़कियों से उसके संबंध

शनिवार (24 दिसंबर, 2022) को अभिनेत्री तुनिशा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इस मामले में, पुलिस से हुई पूछताछ में शीजान खान ने कहा है कि मौत से 15 मिनट पहले दोनों ने साथ में लंच किया था। साथ ही, दावा किया है कि धर्म और उम्र में अंतर होने के कारण उसने तुनिशा से ब्रेकअप किया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस की पूछताछ में शीजान खान ने बताया है कि उसने 3 बजे तुनिशा के साथ लंच किया था। शीजान के इस बयान के बाद पुलिस यह जानने में जुटी है कि आखिर दोनों के बीच ऐसा क्या हुआ कि तुनिशा ने 3:15 पर आत्महत्या कर ली।

वहीं, शीजान ने पुलिस से यह भी कहा है कि तुनिशा ने मौत से कुछ दिन पहले भी आत्महत्या करने की कोशिश की थी। लेकिन, उसने तुनिशा को बचा लिया था। शीजान ने दावा किया है कि उसने इस बारे में तुनिशा कई माँ को बताया था।

यही नहीं, पुलिस की पूछताछ में शीजान ने तुनिशा के साथ अपने संबंधों की बात स्वीकार की है। साथ ही, धर्म और उम्र का हवाला देते हुए ब्रेकअप करने की बात कही। हालाँकि, पुलिस शीजान की इस थ्योरी पर यकीन नहीं कर रही है। पुलिस का मानना है कि शीजान बचने के लिए उम्र और धर्म की दुहाई दे रहा है। पुलिस इस बात की जाँच कर रही है कि क्या शीजान ने तुनिशा पर धर्म बदलने के लिए दबाव डाला था। या फिर, यह कहा था कि इस्लाम अपनाने के बाद ही वह उससे शादी करेगा।

शीजान के दावे से उलट मृत एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा के घरवालों ने शीजान को धोखेबाज बताया है। तुनिशा कि घरवालों का कहना है कि शीजान के कई लड़कियों के साथ संबंध थे। 6 माह पहले जब दोनों रिलेशन में आए तब तुनिशा खुश थी। ब्रेकअप के कारण तुनिशा तनाव आ गई थी। इस कारण उसने आत्महत्या की है।

फिलहाल पुलिस पुलिस मामले की जाँच करते हुए शीजान मोहम्मद खान के सभी बयानों को वेरिफाई करने में जुटी हुई है। इसके, अलावा पुलिस तुनिशा और शीजान खान के साथ काम कर रहे एक्टर्स और अन्य क्रू मेंबर्स से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस ने शीजान को फोन कब्जे में ले लिया है। फोरेंसिक जाँच के बाद पुलिस शीजान और तुनिशा के बीच हुई कॉल और चैट्स की डिटेल के आधार पर आगे की पूछताछ करेगी।

गौरतलब है कि तुनिशा शर्मा की माँ की शिकायत के आधार पर पुलिस ने शीजान खान के खिलाफ धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया था। फिलहाल शीजान खान, 4 दिन की पुलिस कस्टडी में है। तुनिशा की माँ ने कहा था कि शीजान के उकसाने के कारण तुनिशा ने आत्महत्या की है।

‘राहुल गाँधी के पीछे जासूस, भारत जोड़ो यात्रा के बारे में पूछताछ’: AAP के बाद अब कॉन्ग्रेस की ‘IB’ थ्योरी, कहा- मोदी-शाह घबरा गए हैं

कॉन्ग्रेस सांसद जयराम रमेश ने हाल में एक ट्वीट में आरोप लगाया है कि राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा में जो लोग शामिल हुए उनसे अब आईबी पूछताछ कर रही है। अपने ट्वीट में उन्होंने ये भी कहा कि इस यात्रा में कुछ ऐसा नहीं था जो छिपाकर किया गया। बस ये जासूसी इसलिए हो रही है क्योंकि इससे मोदी और अमित शाह घबराए हुए हैं।

जयराम रमेश ने 25 दिसंबर को शाम के समय किए अपने ट्वीट में लिखा, “IB ऐसे कई लोगों से पूछताछ कर रही है,जिन्होंने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गाँधी के साथ बातचीत की थी। जासूस हर तरह के सवाल पूछ रहे हैं और उन्हें सौंपे गए ज्ञापन की कॉपीज़ भी चाहते हैं। यात्रा के बारे में कुछ भी गोपनीय नहीं है लेकिन स्पष्ट रूप से मोदी और शाह(G2) घबराए हुए हैं।”

बता दें कि कॉन्ग्रेस नेता का यह ट्वीट आने के बाद लोग उन्हें केजरीवाल से जोड़ रहे हैं। एक यूजर ने उन्हें कहा, “जयराम रमेश दूसरे केजरीवाल बनने की ओर अग्रसर हैं। जोड़ने भारत को चले हैं पर टीआरपी मोदी और शाह के नाम से नहीं मिल रही।”

आईबी का नाम लेने पर केजरीवाल से तुलना केवल इसीलिए है क्योंकि कॉन्ग्रेस से पहले आईबी शब्द का इस्तेमाल उन्होंने ही किया था गुजरात चुनावों के वक्त आप प्रमुख भी एक कागज दिखाकर दावा कर रहे थे कि उनके पास आईबी की रिपोर्ट है जो बताती है कि इस बार इलेक्शन आम आदमी पार्टी जीतने वाली है। अपनी बात को सही दिखाने के लिए उन्होंने कहा था कि इस रिपोर्ट के मुताबिक वो ज्यादा मार्जिन से नहीं जीत रहे लेकिन उनकी जीत हो रही है।

हालाँकि गुजरात चुनावों के नतीजे आने के बाद आम आदमी पार्टी अपनी ही बात से पलटती दिखी थी। जब लोगों ने उनसे आईबी के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि उसका मतलब इंटेलिजेंस ब्यूरो नहीं, इंटरनल ब्रॉडकास्टिंग विभाग वाला आईबी कहा था। वही विभाग सीटों का आँकलन करती हैं। अगर भाजपा इस आईबी को खुफिया एजेंसी समझ गई तो इसमें AAP की क्या गलती।

केजरीवाल और AAP की इसी करतूत के कारण अब जयराम रमेश द्वारा ट्वीट में किया गया आईबी शब्द का प्रयोग का मखौल उड़ रहा है। इंदौर के भाजपा विधायक ने उन्हें लिखा, “आदरणीय जयराम रमेश जी, आपकी आईबी भी वही वाली है न जिसका जिक्र आपके प्रिय अरविंद केजरीवाल जी ने किया था।”

‘जगह तो अच्छी है लेकिन नंगी मूर्तियाँ कर रहीं खराब’: जब ‘गाजी’ बाबर ने मुगलिया फ़ौज से कहा – जैन प्रतिमाओं को तोड़ डालो: सिर खंडित किया, काट डाले जननांग

भारत में मुग़ल शासन की नींव तैमूर के वंशज बाबर ने रखी थी, ये बताने की ज़रूरत नहीं है। भले ही हमें बाबर के विरुद्ध खानवा के युद्ध में लड़ने वाले राणा सांगा, पृथ्वीराज कछवाहा और मालदेव राठौड़ का नाम न पता हो, लेकिन बाबर का बेटा कौन और उसका बेटा कौन – ये तो हमें इतिहास के अलावा अन्य विषयों के शिक्षकों ने भी रटवाया है। लेकिन, क्या इनमें से किसी ने बताया कि बाबर ने हिन्दू धर्म के अलावा जैन धर्म के स्थलों को भी नुकसान पहुँचाया था।

बाबर के जीवन के दो सबसे युद्ध हैं – पानीपत और खानवा के युद्ध। पानीपत के युद्ध में उसने इब्राहिम लोदी को हरा कर दिल्ली पर कब्ज़ा किया था और खानवा के युद्ध में राजपूतों की संगठित सेना को उसने किसी तरह पीछे हटने को मजबूर कर दिया था, हालाँकि इस युद्ध में अधिकतर समय हिन्दू गठबंधन का पलड़ा भारी रहा था। बाबर को भारत के लोगों से नफरत थी, लेकिन यहाँ की दौलत से बेशुमार प्यार था। ‘काफिरों को हराना’ उसका उद्देश्य था, तभी उसने खानवा की जीत के बाद ‘गाजी (इस्लामी योद्धा)’ की पदवी प्राप्त की थी।

बाबर इसके बाद ग्वालियर भी पहुँचा था, जहाँ की इमारतों ने उसका मन मोह लिया था। हालाँकि, इसके बावजूद उनकी बुराई करते हुए उसने दावा किया था कि अंदर के कमरों में हवा नहीं पहुँचती है और प्रकाश भी नहीं आता था। जिस देश में प्राचीन काल से हर एक कलाकारी सिमेट्री से होती आ रही है, वहाँ की इमारतों को ‘आश्चर्यजनक’ के साथ-साथ उसने बेढंगा और ‘भारी’ करार दिया था। वो सन् 1526 का समय था, जब अफगानिस्तान से आया बाबर ग्वालियर पहुँचा था।

यहीं पर उसने सुन्दर जैन स्थलों को देखा। जैन धर्म में दिगंबर और श्वेतांबर की परंपरा रही है और उनका अलग-अल्लाह संप्रदायों में अलग-अलग महत्व है। एक विदेशी, जो ‘मूर्तिपूजकों को हराने’ आया हो, उसे भला इन सबकी क्या समझ। ग्वालियर में झील किनारे जैन स्थलों के भ्रमण के दौरान जैन प्रतिमाओं को देखने के बाद उसने लिखा था, “पूर्णरूपेण नंगी मूर्तियों की प्रदर्शनी लगी हुई है। उनके प्राइवेट पार्ट्स भी नहीं ढँके हुए हैं।”

बाबर ने खुद अपनी आत्मकथा में कबूल किया है कि उसने इन जैन मूर्तियों को ध्वस्त किए जाने का आदेश जारी किया। उसने लिखा है कि ये कोई बुरी जगह नहीं है, लेकिन मूर्तियाँ यहाँ की ‘खामी’ है। उसने ये भी लिखा था कि एक मूर्ति 20 गज (40 फ़ीट) ऊँची है, लेकिन किसी ने कपड़े नहीं पहन रखे हैं। सन् 1527 में इन मूर्तियों को मुगलिया फ़ौज ने नुकसान पहुँचाया। वो इन्हें पूरी तरह ध्वस्त तो नहीं कर पाए, लेकिन इन्हें खंडित ज़रूर कर दिया।

असल में जिस जैन स्थल की यहाँ बात हो रही है, उन्हें सिद्धांचल की गुफाओं के नाम से जाना जाता है। यहाँ की प्रतिमाएँ अपने आकार और संख्या के कारण पूरे उत्तर भारत में लोकप्रिय थीं, आज भी हैं। किले के पास ही उन्हें खुदाई के डायन प्राप्त किया गया था। पहाड़ी के दक्षिणी छोर पर 22 दिगंबर मूर्तियाँ हैं, साथ ही विभिन्न वर्षों के 6 शिलालेख भी हैं। इनमें आदिनाथ की बैठी हुई प्रतिमा भी है, जिन्हें प्रथम जैन तीर्थकर माना जाता है।

बाबर की मुगलिया फ़ौज ने अधिकतर जैन प्रतिमाओं के सिर खंडित कर दिए तो कइयों के जननांगों को काट कर अलग हटा दिया। कई प्रतिमाओं के अन्य अंगों को भी नुकसान पहुँचाया गया। हालाँकि, कई वर्षों बाद जैन और हिन्दू समाज ने इन प्रतिमाओं को किसी तरह ठीक किया और टूटे हुए ांगों की मरम्मत कर के उन्हें जोड़ा। उर्वशी घाटी ग्वालियर के किले के भीतर ही स्थित है। यहीं पर सिद्धांचल की गुफाएँ भी स्थित हैं।

ये भी जानने वाली बात है कि सिद्धांचल की गुफाओं का निर्माण 7वीं शताब्दी के राजपूत राजाओं ने करवाया था, लेकिन 15वीं शताब्दी में इसमें अधिकतर कार्य हुए थे। ग्वालियर के किले में 32 जैन मंदिर थे, जिनमें से 11 जैन तीर्थकर को समर्पित हैं। आदिनाथ की जो प्रतिमा है, उसकी ऊँचाई 58 फ़ीट 4 इंच (17.78) मीटर है, बाबर के अनुमान से लगभग डेढ़ गुना ऊँची। इन गुफाओं की नक्काशियाँ जैन कथाओं को भी दर्शाती हैं।

उत्तरी मध्य प्रदेश में स्थित सिद्धांचल की पहाड़ियाँ आज भी जैन धर्म के सबसे बड़े तीर्थों में से एक है। ग्वालियर के किले को तोमर राजवंश ने बनवाया था। अंतिम तोमर राजा विक्रमाजीत की मृत्यु के बाद इस्लामी आक्रांता यहाँ हावी हो गए। मान सिंह तोमर को शास्त्रीय संगीत को आगे बढ़ाने के लिए भी जाना जाता है। उसके बाद ही सन् 1519 में उनके बेटे विक्रमादित्य तोमर गद्दी पर बैठे थे। उनकी ही सभा में महान संगीतकार तानसेन ग्वालियर की शोभा बढ़ाते थे।

असल में बाबर से पहले लोदी साम्राज्य ने भी ग्वालियर पर कब्ज़ा कर लिया था। कई दिनों तक घेरा डालने के बाद विक्रमादित्य को आत्म-समर्पण करना पड़ा था। बाबर ने खुद लिखा है कि विक्रमादित्य और उनके पूर्वज 120 वर्षों से राज़ करते आ रहे थे। असल में ग्वालियर पर कब्ज़ा करने के लिए ही सिकंदर लोदी ने आगरा को राजधानी बना कर कई दिनों तक वहाँ डेरा डाल रखा था। बाबर के बेटे हुमायूँ ने भी ग्वालियर पर कब्ज़ा किया था।

बाबर ने अपने सेनापति मेरे बाँकी को आगरा और अवध का प्रभारी बना कर खुद ग्वालियर विजय के लिए निकला था। ये वही मेरे बाँकी है, जिसने अयोध्या में राम मंदिर को ध्वस्त कर के वहाँ बाबरी मस्जिद का निर्माण करवाया था। बाबर ग्वालियर की स्थापत्य कला से मुग्ध हो गया था, लेकिन जैन प्रतिमाओं की बुराई के अलावा किले में भी उसने नुख्श निकाल दिए थे। बाबर ने जो कुछ भवन वगैरह बनवाए, वो सब भी ग्वालियर किला से प्रेरित थे और उसमें उसने भारतीय कारीगरों को ही लगाया था।

ये भी जानने वाली बात है कि बाबर और उसकी फ़ौज उत्तर भारत की गर्मी से खासी परेशान थी। इसके बावजूद वो यहाँ कई बड़े युद्ध जीतने में कामयाब रहा। बाबर ने राणा सांगा से सबसे कठिन युद्ध से पहले शराब पर प्रतिबंध की घोषणा करते हुए सैनिकों को कुरान की शपथ दिला कर उनमें जोश भरा और ‘काफिरों’ के विरुद्ध उकसाया। जब फौजी लौटने की बात करते थे, तब उसने स्पष्ट कहा कि वो लौटने के लिए यहाँ नहीं आया है। हालाँकि, जीवन भर वो काबुल वापस जाने के सपने खुद देखता रहा।

मैंने राहुल गाँधी के लिए ट्वीट किया, आधी रात घर पहुँच गई IB: मैंने इसे आपको बताने का फैसला किया है, क्योंकि मेरा चुप रहना साहस की मंदी होगी

मेरे हॉल में लगी घड़ी का घंटा बोला टन टन टन… उसने बताया रात के 12 बज गए हैं। तारीख 25 दिसंबर की आ गई है। तभी मेरे घर की बेल भी बजी टन टन टन… सोचा कोई भूला-भटका यीशु के अवतरण की बधाई देने आ गया होगा। या फिर कोई सेंटा ही गिफ्ट लेकर अव​तरित हो गया हो। दरवाजा खोला तो सामने हाड़-मांस के दो इंसान थे। कहा हम IB से हैं। आपसे पूछताछ करनी है।

मिथिला के अगले कश्मीर बनने की आशंका को लेकर आए दिन ट्वीट करता रहता हूँ। सोचा मेरी आशंकाओं को लेकर भारत सरकार चिंतित हुई होगी। इसलिए राष्ट्रीय सुरक्षा में इनपुट लेने के लिए आईबी वालों को भेज दिया होगा। लेकिन ये क्या उन्होंने तो मेरे सामने सोशल मीडिया के तीन पोस्ट रख दिए। उनके बारे में पूछने लगे। आगे बढ़ने से पहले जान लीजिए कि उन पोस्ट में क्या है?

राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा शुरू होने के बाद से मैंने कई ट्वीट किए हैं। इनमें से जिन तीन ट्वीट के प्रिंट आउट मेरे सामने रखे गए वे अलग-अलग तारीखों को किए थे। एक में मैंने टीशर्ट की कीमत पर उठते सवालों को लेकर राहुल गाँधी का बचाव किया है, लेकिन लगे हाथ इस यात्रा से उठने वाली आशंकाओं के बारे में भी बताया है। दूजे में मैंने कहा है कि मुझे उम्मीद नहीं थी कि राहुल गाँधी इतने दिन पैदल चलेंगे। इसके लिए मैंने उनकी सराहना की अपील की थी। तीसरा ट्वीट मैंने उन लोगों को संबोधित कर रखा है, जो राहुल गाँधी के नशे में लड़खड़ाने की बात कर रहे थे।

आईबी वाले जानना चाहते थे कि दो-दो रुपए पर ट्वीट करने वाला मेरे जैसा आईटी सेल का मनरेगा मजदूर बीच-बीच में लाइन से हटकर सोशल मीडिया पर कुदाल चलाने का कितना लेता है। उन्होंने इससे अधिक भुगतान का ऑफर दिया। कहा कि मनी लॉन्ड्रिंग के जरिए तिहाड़ में बंद कट्टर ईमानदार मंत्री यह भुगतान करेंगे। मैं चकराया। जिस आईबी, ईडी, सीबीआई को सब मोदी का तोता कहते हैं, वह तिहाड़ी मंत्री से क्यों पेमेंट का ऑफर दे रहा। सोचते-सोचते मैं लोकतंत्र की हत्या की मुनादी कर पाता, उससे पहले ही सामने बैठे हाड़-मांस के उन दो इंसानों ने मुझे रोका। कहा आप किस दुविधा में हैं। हम इंटेलीजेंस ब्यूरो वाले आईबी नहीं हैं, इंटरनल ब्रॉडकास्टिंग वाले आईबी हैं। यू नो आईबी। वही जिसका हवाला केजरीवाल ​जी गुजरात इलेक्शन में देते थे।

अचानक से 3 साल की बेटी का लात मुँह पर लगा। आँख खुली। न कोई आईबी थी, न कोई ऑफर। कोई सेंटा भी न आया था। मैं खामखा सपने में सेंटी हुआ पड़ा था। भोर हुई तो सोचा किसी को ये बात न बताऊँगा। फिर याद आया कि रवीश कुमार अक्सर कहते हैं कि साहस की मंदी है। मैं ये न बताऊँगा तो दुनिया को कैसे पता चलेगा कि भारत का लोकतंत्र खतरे में है। मेरे सपनों से पाठक वंचित रह गए तो यह कैसे प्रमाणित होगा कि कोई तो इस देश में है जो मीडिया प्रहरी का काम कर रहा है। कोई तो है जिसे इस देश की सरकार नहीं झुका पा रही है। कोई तो है जिसका मैग्सेसे पर दावा बनता है। उस पर जयराम रमेश का ट्वीट भी बताता है कि साजिश चल तो रही ही है। भले सपनों में।

छत्तीसगढ़ में कॉन्ग्रेस पार्षद मन्नान खान ने वाजपेयी की प्रतिमा लगाने से रोका, पार्टी कार्यकर्ताओं ने की मारपीट: उधर ‘सदैव अटल’ पर राहुल गाँधी

जहाँ एक तरफ कॉन्ग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी ‘सदैव अटल’ पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ में अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा को लेकर टकराव हो रहा है। दुर्ग जिले में दिवंगत प्रधानमंत्री की प्रतिमा लगाने को लेकर जम कर बवाल हुआ। बता दें कि रविवार (25 दिसंबर, 2022) को अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती थी। इसी दौरान दुर्ग के कैम्प-2 स्थित संत रविदास नगर वार्ड में बवाल हुआ।

ये विवाद दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा को लेकर हुआ। इस वार्ड में एक ‘अटल स्मृति उद्यान’ बना हुआ है। यहीं पर दिवंगत पूर्व पीएम की प्रतिमा लगाने के लिए कार्यकर्ता पहुँचे हुए थे। लेकिन, स्थानीय पार्षद ने इसका विरोध किया। कॉन्ग्रेस नेताओं के उकसाने के बाद पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं ने भी मोहल्ले के लोगों के साथ इसका विरोध करना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे विवाद ने उग्र रूप भी ले लिया और हंगामा होने लगा।

इसके बाद छत्तीसगढ़ पुलिस ने दहारा-145 लगाते हुए इस उद्यान को सील कर दिया है। जिलाधिकारी के आदेश के बाद इस मामले में आगे की कार्यवाही किए जाने की बात कही जा रही है। वार्ड 37 में प्रतिमा लगाने पहुँचे भाजपा कार्यकर्ताओं का भी विरोध किया गया। कॉन्ग्रेस कार्यकर्ता धक्का-मुक्की पर उतर आए। स्थानीय कॉन्ग्रेस पार्षद मन्नान खान ने आरोप लगाया कि बिना अनुमति ऐसा किया जा रहा है और जिस छोटे से गार्डन में 50 लोग बमुश्किल से आ सकते हैं, वहाँ ऐसा किया जा रहा था।

सांसद विजय बघेल ने कहा कि जब दुर्ग की नगरपालिका को इस बाबत पत्र भेजा गया था तो उनकी तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। अब कहा जा रहा है कि जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली समिति के समक्ष मामले को रखा जाएगा और वही इस संबंध में अंतिम निर्णय लेगी। इस गार्डन का स्वामित्व पहले भिलाई स्टील प्लांट के पास था और उनके पास सेंट्रल PSU से द्वारा प्राप्त एक NOC प्रमाण-पत्र भी है। उधर राहुल गाँधी ‘सदैव अटल’ पर श्रद्धांजलि अर्पित कर के सभी महापुरुषों के आदर का संकेत दे रहे हैं, लेकिन उनके ही नेता इसके विपरीत बयानबाजी कर रहे।

कॉन्ग्रेस नेता गौरव पाँधी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को ‘अंग्रेजों का मुखबिर’ बता दिया। इस बयान को लेकर भाजपा, कॉन्ग्रेस पर हमलावर है। भाजपा नेताओं ने कॉन्ग्रेस से माफी की माँग की है। बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा है कि वीर सावरकर से लेकर वाजपेयी जैसी हस्तियों का अपमान करना कॉन्ग्रेस की आदत बन गई है। खुद राहुल गाँधी कई बार वीर सावरकर का अपमान कर चुके हैं और महाराष्ट्र कॉन्ग्रेस भी इस पर चुप्पी साधे रखती है।

वीर बाल दिवस: 300 साल पहले मुगलों के आगे साहिबजादों ने नहीं झुकाया सिर, कहा- नहीं छोड़ेंगे धर्म, दीवार में चुनवा दो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गुरु परब के मौके पर 26 दिसंबर को ‘वीर बाल दिवस’ के तौर पर मनाने की घोषणा किए जाने के बाद आज (26 दिसंबर 2022) गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों को पूरा देश याद कर रहा है। प्रधानमंत्री इस अवसर पर आज मेजर ध्यानचंदन नेशनल स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। वह यहाँ 300 बाल किरतनियों से मुलाकात करेंगे और 3000 बच्चों को ‘मार्च-पास्ट’ दिखाकर रवाना करेंगे।

आज के दिन तरह-तरह के क्रियाकलापों के जरिए बच्चों को साहिबजादों की बहादुरी के बारे में बताया जा रहा है। स्कूलों में जहाँ इस पर निबंध प्रतियोगिता और क्विज चल रहे हैं। वहीं सार्वजनिक स्थान जैसे रेलवे स्टेशन, पेट्रोल पंप आदि पर डिजिटल प्रदर्शनी का इंतजाम किया गया है। हर माध्यम से ये बताने का प्रयास हो रहा है कि कैसे गुरु गोविंद सिंह के बेटों बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह ने भी धर्म की रक्षा के लिए अत्याचारियों के आगे सिर नहीं झुकाया और मौका आने पर बलिदान भी हो गए।

साहिबजादों की बहादुरी

वो 1704 का साल था। औरंगजेब ने गुरु गोविंद सिंह की खालसा सेना से लड़ने के लिए वजीर खान को अपना सूबेदार बनाकर पीछे छोड़ा। वजीर ने विशाल फौज के बावजूद सिख सैनिकों से शुरुआत में मात खाई, जिसके बाद उन्होंने संधि प्रस्ताव भेजा और कहा कि अगर गुरु गोविंद सिंह दुर्ग से चले जाएँ तो वह उनके परिवार को सुरक्षित निकलने का रास्ता देंगे। मुगल सेना ने अपनी बात पर यकीन दिलाने के लिए कुरान तक की कसम खाई।

8 माह बाद जब गुरु गोविंद सिंह की सेना और परिवार दुर्ग से जाने को तैयार हुआ तो मुगलों ने उन पर हमला कर दिया। गुरु गोविंद सिंह का इसी दौरान अपने परिवार से साथ छूटा था। उनके चार साहिबजादों में से अजीत सिंह और जुझार सिंह उनके साथ चमकौर की गढ़ी तक पहुँच गए थे। लेकिन उनकी माँ गुजरी देवी और साहिबजादे जोरावर सिंह और फतेह सिंह उनसे बिछुड़ गए।

इन लोगों ने गुरु गोविंद सिंह के एक पुराने रसोइए के पास शरण ली। लेकिन उसने उनके साथ विश्वासघात किया। उसने दोनों बच्चों को पकड़ औरंगजेब के सिपाही वजीर खान के हवाले कर दिया। वजीर ने दोनों के आगे शर्त रखी कि या तो इस्लाम कबूलो वरना दीवार में चुनवाकर मार दिए जाओगे। बहादुर पिता के साहिबजादों ने दीवार में चुनना पसंद किया।

उन्होंने कहा, हम गुरु गोविंद सिंह के पुत्र हैं, जो अपना धर्म कभी नहीं छोड़ सकते। इसके बाद वजीर खान ने उन्हें चुनवाने का आदेश दिया। वह पहले उन्हें मलेरकोटला के नवाब को सौंपना चाहता था, जिसका भाई सिखों के साथ युद्ध में मारा गया था। लेकिन, उसने ऐसा करने से इनकार कर दिया। उसका कहना था कि उस युद्ध में इन दोनों बालकों का क्या दोष?

दोनों साहिबजादों में जोरावर सिंह बड़े थे। जब दीवार ऊपर उठने लगी तो उनकी आँखों में आँसू आ गए। इस पर छोटे भाई ने पूछा कि क्या वो बलिदान देने से डर गए, इसीलिए रो रहे हैं? जोरावर सिंह ने जवाब दिया कि ऐसी बात नहीं है। वो तो ये सोच कर दुःखी हैं कि छोटा होने के कारण फ़तेह सिंह की दीवार में पहले समा जाएँगे और उनकी मृत्यु पहले हो जाएगी। उन्होंने कहा, “दुःख यही है कि मेरे से पहले बलिदान होने का अवसर तुम्हें मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मैं मौत से नहीं डरता, वो मुझसे डरती है।”