Home Blog Page 3148

ब्रेकअप, प्यार में धोखा, संजय सिंह से लड़ाई… सपा का ‘सांड’ और ‘₹5 लाख’: बड़े खुराफाती हैं ये नेटिजन्स भी

साल 2022 के विधानसभा चुनावों से पहले उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी वादे पर वादे करने में लगी है। इसी क्रम में उन्होंने यूपी की जनता को एक अजीबोगरीब आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा है कि यदि सपा सरकार आने के बाद कोई व्यक्ति सांड से टकरा कर मरा तो उसके परिजनों को उनकी सरकार 5 लाख रुपए का मुआवजा देगी।

अखिलेश यादव के इसी वादे को समाजवादी पार्टी ने ’22 में बाइसाइकिल’ अभियान के साथ पोस्टर में सजाया और ट्विटर पर शेयर किया। अब इस ट्वीट पर मजेदार प्रतिक्रिया देखने को मिल रही हैं। कोई इसे ‘सपा का मास्टरस्ट्रोक’ बता रहा है। तो कोई कह रहा है पढ़ाई-लिखाई सब नाम की है। लोगों की जिंदगी की आखिरी मकसद सांड के साथ लड़कर मरना ही है।

द स्किन डॉक्टर लिखते हैं, “अद्भुत। मेरी बचपन से ही प्रबल इच्छा थी कि सांड से लड़ूँ क्योंकि इसके अलावा जीवन में और करने को है भी क्या! किंतु डरता था कि कहीं कुछ मृत्यु हुई तो मेरे बाद परिवार का क्या होगा। इस घोषणा से अखिलेश भैया ने मेरी दुविधा दूर कर दी है। सपा सरकार आते ही मेरी सांड से भिड़ंत निश्चित है।”

कुछ लोग एक सांड की तस्वीर शेयर कर रहे हैं जिसमें वो अखिलेश यादव की पार्टी का पोस्टर दीवार से फाड़ रहा है। इस तस्वीर पर लोगों का कहना है कि सांड को भी अखिलेश यादव का फैसला पसंद नहीं आ रहा।

एक ट्विटर यूजर ने सपा पर तंज कसा और कहा, “इनकी सरकार में गाय ही नहीं बचेगी कसाइयों से तो सांड भी नहीं रहेगा। लेते रहना मुआवजा। क्या अखंड बुद्धिमान व्यक्ति हैं और इसे वोट देने वाला।”

वहीं कुछ लोग इस ट्वीट को एडिट करके मीम बना रहे हैं। कोई ऐसे मुआवजे को ब्रेकअप से जोड़ रहा है तो कोई संजय सिंह से। एक ने तस्वीर एडिट करके मीम बनाया, “प्यार में धोखा खाए लोगों को 5 लाख रुपए देगी सपा सरकार।”

कुछ यूजर्स सपा द्वारा सांड का नाम लेने पर AAP नेता संजय सिंह की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। एक ने कहा कि क्या ‘सांड से मतलब संजय सिंह से है।’ एक ने संजय सिंह की फोटो शेयर की और ब्रेकिंग बताकर लिखा, “समाजवादी पार्टी के सांड से लड़कर मौत होने पर मुआवजा वाली योजना पर भड़के संजय सिंह। कहा, IPC की धारा के तहत दर्ज कराएँगे मानहानि का मुकदमा।”

बता दें कि कल उन्नाव में सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपनी ओर से बड़ी घोषणाएँ की थी। उन्होंने कहा था साइकिल से चलने वालों की एक्सीडेंट में मौत हुई या, सांड से लड़ कर दुर्घटना में मौत हुई तो उनकी सपा 5 लाख रुपए का मुआवजा देगी। अखिलेश यादव ने इस रैली में ये भी वादा किया कि सपा सरकार बनी तो गंगा पार करके कानपुर से उन्नाव तक मेट्रो बनेगी। इसके अलावा उन्होंने बीजेपी के ख़िलाफ़ जनता को भड़काया और कहा कि अगर बीजेपी दोबारा सत्ता में आ गई तो वह इस संविधान को भी खत्म कर देगी, संविधान बचेगा नहीं।

नीरज चोपड़ा का भाला, पद्मश्री भूरीबाई, The Quint की पत्रकार को रोहित शेट्टी की लताड़… 2021 की ऑपइंडिया टॉप 10

साल 2021 जाने को है। बात चाहे राजनीति गलियारों की हो या फिर मनोरंजन की दुनिया की… ऐसी तमाम चीजें घटित हुईं जिनके कारण यह साल याद रखा जाएगा। साल 2020 में अभिनेता सुशांत सिंह सिंह राजपूत की मौत के बाद जो ड्रग्स का दलदल सामने आया था, इस साल बॉलीवुड उसमें और ज्यादा धँस गया। इस्लामी कट्टरपंथ की खबरों के बीच मौलाना के वे वीडियो भी वायरल हुए जिनमें हूरों की व्याख्या की गई थी। नीरज चोपड़ा का भाला तो खैर स्वर्णिम था ही। ऐसे में ऑपइंडिया भी उन खबरों को आपके साथ साझा कर रहा है जो इस वर्ष वायरल हुईं।

आइए ये खबरें संक्षिप्त में एक बार आपको दोबारा रिवाइंड कराते हैं।

तैमूर को गणपति के सामने देख बिदके कट्टरपंथी

मनोरंजन नगरी में किसी बड़े चेहरे की चर्चा हो या न हो, लेकिन करीना और सैफ अली खान के बेटे तैमूर की चर्चा हमेशा रहती है। हालाँकि, इस साल तैमूर का भगवान गणेश के आगे माथा टेकना कट्टरपंथियों को नाराज कर गया। 10 सितंबर को जब तैमूर ने अपने माता-पिता के साथ गणेश भगवान को नमन किया और करीना कपूर खान ने बाद में इसकी फोटो इंस्टा पर शेयर की, तो कट्टरपंथी बिदके दिखाई दिए। उन्होंने तैमूर की माँ करीना और पिता सैफ के लिए लाख लानतें भेजीं थीं।

​तैमूर सैफ गणपति

जीता पाकिस्तान, मगर बांग्लादेश ने ट्रॉफी देने से किया मना

साल 2021 में पाकिस्तान के साथ कुछ हास्यास्पद घटनाएँ भी हुईं। मसलन इस साल नवंबर के महीने में पाकिस्तान की क्रिकेट टीम और बांग्लादेश टीम के बीच टी-20 सीरीज हुई। इस सीरीज को जीता पाकिस्तान ने, मगर बांग्लादेश के क्रिकेट बोर्ड ने ट्रॉफी देने से मदद कर दिया। जब सवाल हुए तो बोर्ड के अध्यक्ष की अनुपस्थिति का हवाला देकर पाकिस्तान को तसल्ली दे दी गई।

पाकिस्तान क्रिकेट टीम
पाकिस्तान क्रिकेट टीम (साभार: जियो टीवी)

मौलाना ने बताए इस्लाम के फायदे

वैसे तो साल 2021 में कई मजहबी ठेकेदारों ने समय-समय पर इस्लाम के फायदे गिनाने की कोशिश की मगर, जो सबसे विस्तृत और विवादित जानकारी इस वर्ष सुनने में आई वो मौलाना ईपी अबबूकर द्वारा दी गई थी। मलयाली में भाषण देते हुए इस मौलानाा ने बताया था कि आखिर मुस्लिम को जन्नत में क्या मिलता है। इस सूची में उसने बड़े-बड़े स्तन वाली महिलाओं को भी रखा हुआ था।

ईपी अबूबकर कासमी, केरल, हूर
मौलाना ईपी अबूबकर कासमी ने समझाया कैसी होती है हूर (फाइल फोटो)

मौलवी ने कहा था, “अगर जन्नत में जाने वाले किसी मुस्लिम को बड़े-बड़े स्तनों वाली महिलाओं की ज़रूरत होगी, तो अल्लाह उन्हें उनकी पसंद के हूर देते हैं। जन्नत में अल्लाह ने शराब की एक नदी बना रखी है, जिसमें वहाँ रहने वालों को तैरने की पूरी अनुमति है। वहाँ पर शराब पीने पर कोई प्रतिबंध नहीं है, क्योंकि अल्लाह ने ही शराब की नदी का निर्माण किया है।”

सूर्यवंशी फिल्म को लेकर वामपंथी मीडिया के सवाल

इस वर्ष अक्षय कुमार की एक फिल्म सूर्यवंशी रिलीज हुई थी जिसे देख वामपंथी भड़के दिखाई दिए। कारण था कि फिल्म में निर्देशक ने एक नेगेटिव कैरेक्टर में मुसलमान को दिखा दिया। जब यही वामपंथी मीडिया अपने सवालों को लेकर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के पास पहुँचा और उनका इंटरव्यू लिया तो फिल्म निर्देक ने द क्विंट की पत्रकार को जमकर सुनाया। शेट्टी ने पूछा कि आखिर जब उन्होंने फिल्म हिंदू खलनायकों को दिखाया तो उस पर आपत्ति क्यों नहीं जाहिर की गई। उन्होंने द क्विंट की पत्रकार अबीरा धर से पूछा था, “अगर मैं आपसे एक सवाल पूछूँ… जयकांत शिकरे (सिंघम में) एक हिंदू मराठी थे। फिर दूसरी फिल्म आई, जिसमें एक हिंदू बाबा थे। फिर सिम्बा में दुर्वा रानाडे फिर से महाराष्ट्रियन थे। इन तीनों में नेगेटिव किरदार में हिंदू थे, तो फिर यह कोई समस्या क्यों नहीं है?”

रोहित शेट्टी , सूर्यवंशी, क्विंट
रोहित शेट्टी ने क्विंट की पत्रकार को दिया करारा जवाब

‘नीरज चोपड़ा का भाला गया गलत जगह’

नीरज चोपड़ा द्वारा टोक्यो ओलंपिक्स में गोल्ड जीतने के बाद जो ख्याति उन्हें विश्व भर में मिली, उसे देख भारतीय अब भी अभिभूत हैं। हालाँकि, इस ख्याति के बीच उनके द्वारा किए गए कुछ पुराने ट्वीट ने देश के लिबरलों को कैसे तंग किया और कैसे कई जगह मोदी समर्थक होने के कारण उन पर बातें हुईं, इस पर ऑपइंडिया में प्रकाशित एक तंज को भी पाठकों से इस वर्ष भर-भर के प्यार मिला। ये आर्टिकल मुख्यत: ऐसे वामपंथियों पर था जिन्हें नीरज के मोदी समर्थक होने से समस्या थी और जो पुराने ट्वीट देख समझ नहीं पा रहे थे कि वो स्वर्ण विजेता नीरज चोपड़ा की आलोचना करें तो कैसे करें।

नीरज चोपड़ा भाला
नीरज चोपड़ा का भाला गलत निशाने पर? शायद नहीं!

‘मैं मूर्तिभंजक हूँ’

सिखों और हिंदुओं के इतिहास की बात करते हुए इस वर्ष ऑपइंडिया पर आपको कुछ लेख पढ़ने को मिले, जिन्हें पाठकों ने काफीं पसंद किया। इसी क्रम में एक लेख में आपको बताया गया था कि गुरु गोबिंद सिंह ने कभी औरंगजेब की प्रशंसा भी की थी और साथ ही साथ खुद को मूर्तिभंजक भी कहा था और हिंदू पहाड़ी राजाओं से युद्ध करके उन्हें खासा नुकसान भी पहुँचाया था। ये सारा इतिहास किताबों में मौजूद था जिसे लेख की शक्ल में ऑपइंडिया पर लाया गया और ऑपइंडिया के पाठकों ने इसे खूब पढ़ा।

गुरु गोविंद सिंह, मूर्तिभंजक, सिख
गुरु गोविंद सिंह ने खुद को क्यों बताया था ‘मूर्तिभंजक’? (फोटो साभार: SikhNet)

आर माधवन ने नमाजी के सामने पढ़ा गायत्री मंत्र, वीडियो वारयल

2021 में एक ओटीटी शो जिसकी सोशल मीडिया पर खासी चर्चा हुई उसमें नेटफ्लिक्स सीरीज़ Decoupled भी है। दरअसल इस सीरीज की एक क्लिप कुछ दिन पहले ही सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई। इसमें आर माधवन, आर्य अय्यर की भूमिका में हैं। जो एक सफल उपन्यास लेखक हैं लेकिन एयरपोर्ट पर उनकी पीठ में दर्द होता है। वो स्ट्रेचिंग के लिए जगह तलाशते हैं और इसी दौरान एक प्रेयर रूम में चले जाते हैं। जब माधवन अपनी स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज शुरू करते हैं, तो वहाँ नमाज पढ़ने वाला शख्स चिढ़ जाता है और आपत्ति जाहिर करता है। इसके बाद अय्यर स्ट्रेचिंग करते हुए गायत्री मंत्र पढ़ने लगता है जिसके बाद व्यक्ति कुछ नहीं बोल पाता।

आर माधवन, Decoupled, नमाज
‘Decoupled’ नाम की आर माधवन की नई वेब सीरीज ‘नेटफ्लिक्स’ पर हाल ही में रिलीज हुई है

मयूर शेलके को मिला बहादुरी के लिए अवार्ड

इस वर्ष कुछ सकारात्मक खबरों ने भी पाठकों के मन में काफी जगह बनाए रखी। उदाहरण के लिए आपको शायद याद हो मुंबई के करीब वन्गनी रेलवे स्टेशन पर एक बच्चा पटरी पर गिर गया था, तब सेंट्रल रेलवे के मुंबई डिवीजन में बतौर प्वाइंट्समैन कार्यरत मयूर शेलके ने अपनी बहादुरी का परिचय देते हुए ट्रेन के सामने से उसे बचाया था और जब इस बहादुरी के लिए पुरस्कृत किया गया तो उन्होंने उस रकम को भी उस बच्चे को आधा दे दिया जिसकी उन्होंने जान बचाई थी। इस खबर को सुन केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने उनकी खूब तारीफ की थी।

मयूर शेलके
रेलवे के पॉइंट्समैन मयूर शेलके की बहादुरी के सब हुए कायल

‘ममता बनर्जी कैसे करती हैं कंट्रोल’

वर्तमान में कई मीडियाकर्मी खुद को निष्पक्ष दिखाते दिखाते कुछ ऐसे सवाल कर देते हैं जिनके कारण उनका हर जगह मखौल उड़ता है। ये सवाल अगर किसी राजनैतिक हस्ती से हों, तो चर्चा होना लाजिमी है। इस वर्ष बंगाल चुनावों के समय भी कुछ यही हुआ है। एक पत्रकार हैं साक्षी जोशी, जिन्होंने चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर से सवाल पूछा था कि आखिर ममता बनर्जी एक से दूसरी जगह प्रचार करने जाती हैं और बिन रुके वो स्टेज पर बोलती हैं, तो आखिर वो शौचालय कब जाती हैं। दिलचस्प बात ये है कि ये ऑडियो चैट कोई पर्सनल नहीं की जा रही थी बल्कि इसमें साक्षी के अलावा आरफा खानम, रोहिणी सिंह, स्वाति चतुर्वेदी जैसे लुटियन पत्रकारों का पूरा समूह था जहाँ पत्रकार साक्षी जोशी, ममता बनर्जी के कंट्रोल करने की क्षमता पर आश्चर्य जता रही थीं।

ममता बनर्जी, साक्षी जोशी
ममता बनर्जी (बाएँ), साक्षी जोशी (दाएँ)

भूरीबाई को मिला पद्मश्री

मध्य प्रदेश की आदिवासी चित्रकार भूरी देवी को ‘भारत भवन’ के स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किए जाने की खबर भी हमारे पाठकों को काफी पसंद आई। दरअसल, उनकी कहानी में दिलचस्प ये था कि जब भारत भवन का निर्माण शुरू हुआ था, तब वो 6 रुपए प्रतिदिन की दिहाड़ी पर बतौर मजदूर वहाँ काम करती थीं। उन्हें कभी उम्मीद नहीं थी कि इसी ‘भारत भवन’ में वो मुख्य अतिथि बनेंगी। बता दें कि भूरी भाई को पद्मश्री से सम्मानित होने के बाद ये अवसर मिला था। वहीं पुरस्कार की बात करें तो उन्हें पिथोरा पेंटिंग के जरिए जनजातीय परंपराओं को जीवित रखने कि लिए ये सम्मान मिला था।

पद्मश्री, भूरीबाई, भारत भवन
भूरीबाई को मोदी सरकार ने पद्मश्री अवॉर्ड से नवाजा है (फोटो साभार: पत्रिका)

चित्तौड़गढ़ के किले में रानी पद्मावती का अपमान, खिलजी का महिमामंडन: जिस शो का CM गहलोत ने किया उद्घाटन, उसमें इतिहास से खिलवाड़

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ की महारानी पद्मिनी से जुड़े आपत्तिजनक तथ्यों को दिखाने पर अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली राजस्थान की कॉन्ग्रेस सरकार विवादों में आ गई है। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राज्य की कॉन्ग्रेस सरकार को चेतावनी देते हुए इसे हिंदुओं के स्वाभिमान पर चोट बताया है। उन्होंने कहा कि महारानी पद्मिनी राजस्थान की आन, बान और शान हैं और मरुधरा की महानता की तिलक हैं।

राज्य सरकार ने 5 करोड़ रुपए की लागत से 3D लाइट एंड साउंड शो (3D Light & Sound Show) को चितौड़गढ़ किले में लगवा था, जिसका वर्चुअल लोकार्पण केंद्रीय मंत्री अर्जुनलाल मेघवाल और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार (27 दिसंबर) को किया था। इसके बाद चित्तौड़गढ़ के सांसद चंद्रप्रकाश जोशी (सीपी जोशी) ने आपत्ति जताते हुए इसे रुकवा दिया। इसको लेकर क्षत्रिय समाज के लोगों की एक बैठक भी हुई है।

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने ट्विटर पर कई थ्रेड में लिखा, “पूज्य रानी पद्मावती का जौहर हमारे माथे पर मरुधरा की महानता का तिलक है। हम उन पर देवतुल्य माता की भाँति आस्था रखते हैं। उनकी पवित्रता से खिलवाड़ हमारी मातृभूमि की अवज्ञा है। कॉन्ग्रेस नतीजे भुगतने को तैयार रहे।”

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने आगे लिखा, “चित्तौड़गढ़ में लाइट एंड साउंड शो में राजस्थान की आन, बान और शान पूज्य रानी पद्मावती जी से जुड़े गल्प को ऐतिहासिक कथा के रूप में दिखाया जाना जन-स्वाभिमान पर चोट है। यह जगविदित है कि पूज्य रानी पद्मावती जी राजस्थान की अस्मिता के लिए क्या मायने रखती हैं। तुष्टिकरण की नीयत से यह चित्रण जान-बूझकर किया गया। गल्प को सत्य बताने की मंशा से।”

अगले थ्रेड में केंद्रीय मंत्री ने लिखा, “पूज्य रानी पद्मावती जी के जरिए राजपूती मान पर प्रहार करना इसी षड्यंत्र का हिस्सा है। कॉन्ग्रेस हिंदुओं में हीनभावना भरना चाहती है क्योंकि उसे हिंदुओं की एकजुटता से खतरा महसूस होता है। कॉन्ग्रेस शासन आने के बाद राजस्थान में लगातार हिंदू समुदाय से दोयम दर्जे का व्यवहार किया जा रहा है। हिंदू और हिंदुत्व में अंतर करते व्याख्यान गढ़े जा रहे हैं। उनमें फूट डालने की कोशिश की जा रही है।”

राज्य की कॉन्ग्रेस सरकार को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि इस मामले को ऐसे ही रफा-दफा नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि लाइट एंड साउंड शो के बहाने कॉन्ग्रेस अपनी चाल चल दी है। उसे अब मूल विषय से ध्यान हटाकर एक नया प्रोपेगेंडा खड़ा करना है। इस शो के आपत्तिजनक तथ्यों को लेकर राजपूत समाज ने भी विरोध जताया है।

दरअसल, राजपूताने के इतिहास से जुड़ा चित्तौड़गढ़ दुर्ग में आने वाले पर्यटकों के लिए दुर्ग के कुंभा महल में इस लाइट का शो का आयोजन राजस्थान के पर्यटन विभाग की ओर से शुरू कि गया था। हालाँकि, 45 मिनट के इस शो के 16वें मिनट में आपत्ति जाहिर करते हुए स्थानीय सांसद सीपी जोशी ने इसे रुकवा दिया और विवादित हिस्से को हटाकर इसे चलाने की बात कही।

इस में महारानी पद्मिनी को अलाउद्दीन खिलजी द्वारा शीशे में देखने की बात का जिक्र किया गया है। इस तथ्य को लेकर पहले भी विवाद हो चुका है। इसी बात को लेकर पद्मावत फिल्म पर भी विवाद हो चुका है। बाद फिल्म के नाम को पद्मावती से बदलकर पद्मावत कर दिया गया था।

नवजोत सिंह सिद्धू को तगड़ा झटका, कॉन्ग्रेस नहीं घोषित करेगी पंजाब में मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश कॉन्ग्रेस कमेटी के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू को बड़ा झटका लगा है। सिद्धू, जो 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए खुद को मुख्यमंत्री पद का प्रबल दावेदार मान रहे थे उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया है, क्योंकि पार्टी आलाकमान ने पंजाब में सीएम चेहरा घोषित नहीं करने का फैसला किया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कॉन्ग्रेस आलाकमान ने पंजाब इकाई को अपनी रणनीति से अवगत कराते हुए कहा है कि विधानसभा चुनाव सामूहिक नेतृत्व में लड़ा जाएगा, ताकि पंजाब में सभी धर्मों और जाति के मतदाताओं के बीच अपनी पैठ स्थापित की जा सके। पार्टी आलाकमान ने यह भी कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू को जाट नेता, मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को दलित चेहरे और सुनील जाखड़ को हिंदू चेहरे के रूप में चुनावी मैदान में उतारा जाएगा।

नवजोत सिंह सिद्धू, जिन्होंने चरणजीत चन्नी को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर आपत्ति व्यक्त की थी, वे पिछले कई दिनों से 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए खुद को मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में पेश कर रहे हैं। सिद्धू आमतौर पर अपने सार्वजनिक संबोधन की शुरुआत यह कहकर करते हैं, “मैंने यह किया और मैं यह करूँगा।” इसको लेकर कॉन्ग्रेस के एक वरिष्ठ नेता का कहना है कि वह हम की जगह मैं का प्रयोग करते हैं। उनके भाषणों में टीम भावना नहीं दिखाई देती है।

उन्होंने कहा, “सिद्धू ने खुले तौर पर अश्वनी शेखादी को सुल्तानपुर लोधी और नवतेज चीमा को बटाला में पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया। जब इस तरह से टिकटों का बँटवारा होगा, तो चुनाव समितियों की घोषणा करने का क्या मतलब है?”

इसी तरह सिद्धू ने कादियान से पार्टी के उम्मीदवार के रूप में फतेह जंग बाजवा को भी नामित किया। लेकिन बाजवा मंगलवार (28 दिसंबर 2021) को नई दिल्ली में कॉन्ग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। कॉन्ग्रेस आलाकमान के करीबी सूत्रों के मुताबिक, पंजाब इकाई में अंदरूनी कलह के चलते मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित नहीं करने का फैसला किया गया।

‘बचपन का प्यार’ फेम सहदेव दिरदो सड़क दुर्घटना में घायल, हो गए बेहोश, सिर में लगे चार टाँके: CM बघेल और रैपर बादशाह ने दिया मदद का आश्वासन

‘बचपन का प्यार’ फेम और सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुके 14 वर्षीय सहदेव दिरदो एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए हैं। वो आदिवासी समाज से आते हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आश्वस्त किया है कि राज्य सरकार उनके इलाज में हर संभव मदद करेगी। उन्हें एक गाने ‘बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे’ से सोशल मीडिया पर पहचान मिली थी, जिसके बाद रैपर बादशाह ने भी उन्हें बुलाया था। इसके बाद कई टीवी शो में भी उन्हें सम्मानित किया गया।

सहदेव दिरदो के सिर में गंभीर जख्म हुए हैं। सुकमा के डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था। हालाँकि, अब उन्हें जगदलपुर के मेडिकल कॉलेज में रेफेर कर दिया गया है और वहीं उनका इलाज हो रहा है। वो अपने परिवार के सदस्यों के साथ सुकमा जा रहे थे। इस दौरान बाइक का नियंत्रण खो गया और वो क्रैश हो गई। सुकमा में फर्स्ट एड दिए जाने के बाद उन्हें जगदलपुर रेफेर किया गया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उन्हें एम्बुलेंस में डाला जा रहा है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने दफ्तर के माध्यम से बयान जारी किया, जिसमें लिखा है, “मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सहदेव दिरदो की दुर्घटना की खबर पर दुःख जताते हुए सुकमा जिले के कलेक्टर विनीत नंदनवार को त्वरित रूप से सर्वोत्तम चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।” सीएम ने कलक्टर से फोन पर बात की। रैपर बादशाह ने बताया है कि वो परिवार से संपर्क में हैं उन्होंने बताया कि सहदेव दिरदो बेहोश हैं। उन्होंने कहा कि वो उनके लिए हमेशा खड़े हैं।

सहदेव दिरदो क्रिकेटर बनने की तमन्ना रखते हैं और विराट कोहली उनके पसंदीदा खिलाड़ी हैं। एसपी सुनील शर्मा और कलेक्टर विनीत नंदनवार ने अस्पताल पहुँच कर उनका हालचाल जाना है। ये घटना मंगलवार (28 दिसंबर, 2021) शाम 5 बजे की है। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुँचाया, जहाँ उन्हें सिर में चार टाँके लगे हैं। सड़क पर गिट्टी और रेत के कारण बाइक अनियंत्रित हुई। वो पेंदलनार के रहने वाले हैं। स्कूल में 26 जनवरी की तैयारी के दौरान उनका गाया गाना वायरल हुआ था।

सुलेमान खान ने गुड्डू बनकर हिंदू नाबालिग लड़की को फँसाया, घर से भगा धनबाद के साईं मंदिर में की शादी: पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिहार के बाँका में लव जिहाद की घटना को अंजाम देते हुए सुलेमान खान ने गुड्डू बनकर एक नाबालिग लड़की को ना सिर्फ झाँसे लिया, बल्कि उसे घर भागने के लिए भी मजबूर कर दिया। उसके बाद सुलेमान खान ने नाबालिग से शादी कर ली। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना बिहार के बांका जिले के बेलहर थाना अंतर्गत आने वाले एक गाँव की है। यहाँ की रहने वाली नाबालिग हिंदू लड़की को झारखंड के रहने वाले सुलेमान खान नाम के मुस्लिम युवक ने सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर गुड्डू नाम से अकाउंट बनाया था। करीब छह महीना पहले सुलेमान ने नाबालिग को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। नाबालिग सुलेमान को गुड्डू समझकर फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली। इसके बाद दोनों के बीच चैटिंग होने लगी।

चैटिंग के दौरान ही सुलेमान अपनी बातों के जरिए जाल बुनकर उसमें लड़की को फँसाने लगा। लड़की भी धीरे-धीरे उसमें फँसती चली गई। इसके बाद लव जिहाद की हर घटना की इसमें भी सुलेमान ने लड़की को बताया कि वह उससे बहुत प्यार करता है। लड़की भी उसकी बातों में आ गई।

अतंत: सुलेमान ने नाबालिग को घर से भागकर झारखंड के देवघर के पास जसीडीह आने के लिए कहा। 24 दिसंबर को लड़की घर से भागकर बताए स्थान पर पहुँच गई। इसके बाद दोनों जसीडीह धनबाद के कोयला नगर चले गए। कोयला नगर में दोनों ने साईं मंदिर के बाहर शादी रचा ली। शनिवार (25 दिसंबर) को सुलेमान लड़की को लेकर अपने दोस्त के महावीर नगर पहुँच गया। खुद वहाँ से गायब हो गया।

इधर लड़की के घर से गायब होने के बाद चिंतित परिजनों ने शनिवार (25 दिसंबर) को थाने में शिकायत दी। शिकायत में लड़की के पिता ने कहा कि उसकी पुत्री बेलहर बाजार जाने के लिए घर से निकली थी। बेलहर बाजार में ही एक कपड़े की दुकान में कपड़े खरीदी, लेकिन लौटकर घर वापस नहीं आई। पिता ने बताया कि वह अपने साथ मोबाइल फोन भी ले गई है।

प्राथमिकी के बाद सूचना के आधार पर पुलिस ने उसके मोबाइल टावर का लोकेशन के आधार पर कार्रवाई शुरू की। उसके बाद पुलिस ने लड़की को धनबाद के सरायठेला अंतर्गत आने वाले कुसुम विहार के ब्लेसिंग एंड होप पिपराबेड़ा से बरामद कर लिया। पूछताछ में नाबालिग ने पुलिस को बताया कि सुलेमान उसे बेलहर से अपने साथ ले गया था तथा धनबाद में ही एक मकान में उसे रखा था। वहीं, सुलेमान को भी पुलिस ने दबोच लिया है। वह धनबाद के कुसुम विहार के पीपराबेड़ा का रहने वाला है और उसके अब्बा का नाम मोहम्मद अलाउद्दीन है।

18 साल की लड़की से रियाज ने किया बलात्कार, इस्लामी धर्मांतरण भी: न्यूड तस्वीरों के सहारे कर रहा था ब्लैकमेल, इंस्टा से दोस्ती

गुजरात के अहमदाबाद से ‘लव जिहाद’ का मामला सामने आया है। अहमदाबाद शहर के नारनपुरा इलाके की रहने वाली 18 साल की लड़की इंस्टाग्राम के जरिए पालनपुर के एक मुस्लिम युवक के संपर्क में आई। कुछ समय बाद दोनों में नजदीकियाँ बढ़ गईं। इसका फायदा उठाकर रियाज रफीक मेमन लड़की के साथ बलात्कार किया, फिर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इसके बाद जैसे ही लड़की 18 साल की पूरी हुई रियाज ने उसके साथ निकाह कर मौलवी की मौजूदगी में उसका धर्म परिवर्तन करा दिया।

दिव्य भास्कर गुजराती में प्रकाशित खबर के मुताबिक, युवक ने अपने हाथ पर ब्लेड मारकर, लड़की को इमोशनली ब्लैकमेल कर उससे न्यूड तस्वीरें माँगी थी। इसके बाद वह उसे ब्लैकमेल करने लगा। उसने लड़की से इसके बदले 10 लाख रुपए और असली दस्तावेज मँगवाए। यह घटना हिमालया मॉल स्थित हिमालया इन होटल की है। बाद में वह उसे वहाँ से राजस्थान ले गया। वहाँ उसने लड़की के साथ जबरन कोर्ट मैरिज कर उसे इस्लाम कबूल कराया। वस्त्रपुर पुलिस ने मामले से संबंधित विभिन्न धाराओं के तहत और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।

पुलिस ने मोबाइल लोकेशन को ट्रेस कर दोनों को ढूँढ निकाला है। साथ ही उन 2 दोस्तों की भी तालाश कर रही है, जिन्होंने इन्हें भगाने में मदद की थी।

पुलिस ने बताया कि नारनपुरा इलाके में 18 साल की बच्ची अपने माता-पिता के साथ रहती है और कॉमर्स कॉलेज में पढ़ रही है। वर्ष 2019 में छात्रा नाबालिग थी, उस वक्त वह इंस्टाग्राम के जरिए पालनपुर के रियाज रफीक मेमन के संपर्क में आई थी। उसने उसे हिमालय मॉल में मिलने के लिए बुलाया गया और उसके साथ बलात्कार किया। इतना ही नहीं उसने लड़की से न्यूड तस्वीरें भी माँगी। लड़की के फोटो नहीं भेजने पर रियाज ने उसे अपने हाथों पर ब्लेड मारकर इमोशनल ब्लैकमेल किया। इससे डर कर लड़की ने उसे न्यूड फोटो भेज दी। इसके बाद वह उसे ब्लैकमेल करने लगा।

बता दें कि रफीक पुरानी गाड़ियों के लेन-देन का काम करता है। उसने कबीर खान के नाम से फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी, फिर चैटिंग करने लगा और निकाह होने तक यह बात छुपा कर रही कि वह पहले से ही शादीशुदा है।

राजस्थान में दो कारोबारियों पर IT रेड, ₹300 करोड़+ की अघोषित आय का खुलासा, पीयूष जैन से भी बड़ा मामला

कानपुर के इत्र व्यापारी पीयूष जैन का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा है कि आयकर विभाग ने विद्युत उपकरण निर्माण और कर्ज देने के कारोबार से जुड़े राजस्थान के दो समूहों पर छापेमारी में 300 करोड़ रुपए की बेहिसाबी आय का पता लगाया है। सीबीडीटी ने मंगलवार (28 दिसंबर 2021) को यह जानकारी दी। ये छापेमारी 22 दिसंबर को मारे गए और जयपुर, मुंबई तथा हरिद्वार में स्थित दो अज्ञात समूहों के करीब 50 परिसरों में तलाशी ली गई।

इसमें से एक समूह इलेक्ट्रिकल स्विच, वायर, एलईडी, रियल एस्टेट और राजस्थान, महाराष्ट्र, उत्तराखंड में होटल बिजनेस से जुड़ा है। वहीं दूसरा समूह जयपुर और उसके आसपास के शहरों में उधार पर पैसे देने का धंधा करता है। छापेमारी में कई आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल डाटा मिले हैं।   

टैक्सबेल इनकम छिपाने के लिए फर्जी बिल

इलेक्ट्रिकल स्विच, वायर, एलईडी, रियल एस्टेट कारोबार के जुड़े समूह के खिलाफ जाँच में पता लगा है कि ये ग्रुप सामानों को बेच रहा जिसका लेखा जोखा रेग्युलर बुक ऑफ अकाउंट में रिकॉर्ड नहीं किया जा रहा था। जाँच में ये भी पता लगा कि अपना टैक्सेबल इनकम कम दिखाने के लिए ये लोग फर्जी खर्च दिखा रहे थे, जिससे कम टैक्स देना पड़े। नगद में बेचे गए सामानों का कैश रसीद बरामद किया गया है। इस समूह के खिलाफ इनकम टैक्स विभाग ने 150 करोड़ रुपए आय का पता लगाया है। जिस व्यापारी के खिलाफ जाँच की गई उसने 55 करोड़ रुपए के अघोषित आय होने की बात को स्वीकार करते हुए उस पर टैक्स भुगतान करने की बात कही है।

ऊँचे ब्याज पर नगद में उधार का धंधा

उधार पर पैसे देने वाले समूह के खिलाफ जाँच में टैक्स विभाग को पता लगा है कि ये समूह नगद में ऊँचे ब्याज दरों पर उधार देने का काम करता था। इस समूह ने लोन देने या फिर उस पर ब्याज से होने वाले कमाई का खुलासा अपने इनकम टैक्स रिटर्न में नहीं किया है। इस समूह के खिलाफ जाँच में भी 150 करोड़ रुपए के अघोषित आय का पता लगा है। छापेमारी में अभी तक इनकम टैक्स विभाग ने 17 करोड़ रुपए के नगद और ज्वेलरी को जब्त किया है। विभाग की जाँच आगे भी जारी है।

पिछले कुछ दिनों से अलग-अलग ठिकानों में आईटी विभाग और ईडी की ओर से लगातार छापेमारियाँ शुरू की गई है। इन छापेमारियों में कुछ बड़ी मछलियाँ भी पकड़ी गई हैं। बता दें कि कानपुर और कन्नौज में पीयूष जैन के घर छापा मारा गया था। कारोबारी के घर से करीब 194.45 करोड़ रुपए से ज्यादा नकदी, 23 किलो सोना, 600 किलो चंदन का तेल बरामद हुआ था। जैन की काली कमाई की पोल 4 ट्रकों ने खोल दी, जिन पर तंबाकू और पान मसाले लदे थे। यही ट्रक पीयूष जैन को डायरेक्टर जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) की रडार पर ले आया।

हाल ही में आयकर विभाग ने महाराष्ट्र के नासिक, धुले और नंदुरबार में अलग-अलग ठिकानों पर भी छापेमारी की है। इस छापेमारी में 240 करोड़ तक की प्रॉपर्टी और कैश बरामद हुए। इनमें से 6 करोड़ कैश, 5 करोड़ के गहने शामिल हैं। इतनी संपत्ति और कैश कैसे जमा किए गए? अब तक इन घोटालों पर किसी का ध्यान कैसे नहीं गया, यह सवाल उठ रहे हैं।

कर्नाटक में 9 लोगों के परिवार ने अपनाया हिन्दू धर्म, 40 साल पहले पिता ने अपना लिया था ईसाई मजहब : VHP ने कराई घर-वापसी

कर्नाटक के भद्रावती स्थित अंतरगंगे गाँव में ईसाई परिवार के 9 सदस्यों ने ‘विश्व हिन्दू परिषद (VHP)’ कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में घर-वापसी की और हिन्दू धर्म अपना लिया। ये सभी 9 लोग एक ही परिवार के हैं। 55 वर्षीय जयशीलन ने बताया कि वो मूल रूप से तमिलनाडु से हैं लेकिन 7 दशक पहले उनके पूर्वजों ने कर्नाटक के भद्रावती में बसने का फैसला लिया था। पेशे से टेलर जयशीलन ने कहा कि उनके पिता एलुमलाई एक दिहाड़ी मजदूर थे। वो एक माइन में काम करते थे।

ये माइन ‘विश्वेश्वरैया आयरन एंड स्टील लिमिटेड (VISL)’ को कच्चे धातु (Ore) की सप्लाई करता था। 40 वर्ष पहले उनके पिता ने ईसाई मजहब अपना लिया था, लेकिन अब इस परिवार ने वापस हिन्दू धर्म में आने का निर्णय लिया है। उन्होंने रविवार (26 दिसंबर, 2021) को ये बातें कही। जयशीलन का कहना है कि उनका जन्म तभी हो गया था, जब उनके पिता धर्मांतरित नहीं हुए थे। ऐसे में उन्होंने अपना धर्म बचपन से हिन्दू ही बनाए रखा। अब वो औपचारिक रूप से हिन्दू धर्म में आ गए हैं।

जयशीलन ने बताया, “मेरे पिता ने सरकारी रिकार्ड्स में मेरे दो बेटों के नाम ईसाई के रूप में दर्ज करा दिया। लेकिन, 10 वर्ष पहले मेरे पिता की मृत्यु हो गई और इसके बाद से ही हमलोगों ने हिन्दू धर्म को मानना शुरू कर दिया था। हालाँकि, हमें अब तक ऐसा कोई मंच नहीं मिला जिसके माध्यम से हम हिन्दू धर्म में वापस घर-वापसी कर सकें। इसीलिए, मैंने भद्रावती में ‘विश्व हिन्दू परिषद (VHP)’ के अपने दोस्तों से संपर्क किया।” भद्रावती के VHP नेता एच रामप्पा मौके पर मौजूद थे।

उन्होंने कहा कि जयशीलन और उनके परिवार ने स्वेच्छा से हिन्दू धर्म में घर-वापसी की है। उन्होंने कहा कि हमने तो बस इस कार्य में उनकी मदद की है। VHP नेता ने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में कई और लोग हिन्दू धर्म में घर-वापसी की।

राजस्थान में अंतिम संस्कार की हो रही थी तैयारी, सुसाइड नोट से पता चला गैंगरेप हुआ: बुआ के देवर ने दोस्तों संग दिया घटना को अंजाम

राजस्थान (Rajasthan) के बाड़मेर से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहाँ गैंगरेप से आहत 16 साल की एक नाबालिग लड़की ने बदनामी के डर से पंखे से लटक कर रविवार (28 दिसंबर) की रात आत्महत्या (Suicide) कर ली। गैंगरेप के बारे में परिवार वालों को तब पता चला, जब वे उसके अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। उस दौरान मृतका के कपड़ों से उन्हें सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने मौत के कारणों का खुलासा किया था।

सुसाइड नोट में लिखा था, ”मैं मरने जा रही हूँ। मेरी चीजें किसी को मत देना। मैं मरना नहीं चाहती हूँ, लेकिन क्या करूँ? लोग मेरे पापा को सुनाएँगे। मेरे सपने अभी अधूरे हैं। महेंद्र और उसके दोस्त ने मुझे धोखे से बाहर बुलाया। मेरी बदनामी हो गई। मेरे मम्मी और पापा को कोई सुनाना मत। पापा मुझे माफ कर देना। मेरे कपड़े और सारी चीजें सही जगह पर रख देना। मैंने कुछ गलत नहीं किया है।” मृतका ने नोट में एक बार फिर लिखा, “पापा-मम्मी मुझे माफ करना… आपकी बेटी। मेरे मरने का कारण महेंद्र और उसका दोस्त है।”

सुसाइड नोट पढ़कर परिजनों के पैरों तले से जमीन खिसक गई। इसके बाद पुलिस ने मृतका के शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया और दो आरोपितों के खिलाफ गैंगरेप और पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

परिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपित मृतका की बुआ का देवर और उसका (देवर का) दोस्त है। दोनों वारदात को अंजाम देने के बाद से फरार हैं। पुलिस के मुताबिक, नाबालिग से महेंद्र सिंह (24) और एक नाबालिग ने रविवार को रेप किया। किसी को बताने पर उसे बदनाम करने की धमकी भी दी।