Home Blog Page 3190

‘जामा मस्जिद -फतेहपुरी में बैठ सकते थे 25-30 हजार मुस्लिम, हिन्दुओं के पास जगह नहीं’: काशी में साकार हुआ स्वामी श्रद्धानंद का सपना

हिन्दू मंदिरों के सम्बन्ध में स्वामी श्रद्धानंद ने आज से लगभग 100 वर्षों पहले जो विचार रखे थे, ‘काशी-विश्वनाथ कॉरिडोर’ उसका जीवंत दृष्टान्त है। 1920 के दशक में भारत की जनसंख्या 25 करोड़ के आसपास थी, जिसमें मुस्लिमों की संख्या 3-4 करोड़, यानी 15% के आसपास थी। बावजूद उनके पास जामा और फतहपुरी जैसी बहुत सी ऐसी मस्जिदें थी जहाँ एक साथ 25 से 30 हजार मुस्लिम श्रोता एक साथ बैठ सकते थे। किन्तु हिन्दुओं के पास केवल एक मात्र लक्ष्मीनारायण धर्मशाला थी, जहाँ पर कठिनाई से 800 व्यक्ति ही बैठकर सभा कर सकते थे।

स्वामीजी ने अपनी पुस्तक ‘हिन्दू संगठन क्यों और कैसे?’ में लिखा था, “आज के हिन्दू एक दूसरे मिलने को नितांत उदासीन रहते हैं। उसका प्रमुख कारण है कि उनके पास मिलने के लिए तथा सभा आदि करने के आयोजन के लिए कोई सार्वजनिक स्थान नहीं है। जातिगत मंदिरों में इतना भी स्थान नहीं है कि वहाँ 100 या 200 व्यक्ति इकट्ठे बैठ जाएँ।” ऐसे में उन्होंने सुझाव दिया था, “प्रत्येक नगर और शहर में एक हिन्दू-राष्ट्र मंदिर की स्थापना अवश्य की जानी चाहिए जिसमें एक साथ 25 हजार लोग समा सकें।”

आज जब हिन्दुओं की संख्या 100 करोड़ से अधिक है, ऐसे में यह बहुत आवश्यक हो जाता है कि ऐसे मंदिरों में कम से कम 1 से 2 लाख हिन्दुओं के इकट्ठे होने की सुविधा हो। और मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो ‘काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर’ में इस बात का बहुत सावधानी से ध्यान रखा गया है। स्वामीजी ने मंदिर परिसर में भारत माता के एक सजीव नक़्शे की बात कही थी, ताकि प्रत्येक भारतीय इसके सामने खड़े होकर यह प्रतिज्ञा दोहराए कि वह अपनी मातृभूमि को उसी प्राचीन गौरव के स्थान पर पहुँचाने के लिए प्राणों तक की बाजी लगा देगा, जिस स्थान से उसका पतन हुआ था।

मैंने कल्पना नहीं की थी कि स्वामीजी के इस विचार को कभी उतनी महत्ता मिलेगी, किन्तु काशी कॉरिडोर के चित्रों देखते हुए मेरी दृष्टि भारत माता की उस प्रतिमा पर ठहर गई जो स्वामीजी के विचारो के साक्षी होने का प्रमाण देती है। यहाँ आदि शंकराचार्य एवं अहिल्याबाई होल्कर के साथ-साथ भारत माता की प्रतिमा भी स्थापित की गई है। इन्हीं स्वामीजी ने कॉन्ग्रेस एवं गाँधी को दलितोद्धार, अस्पृश्यता, महिला सशक्तिकरण, हिन्दू पुनरुत्थान, बाल-विवाह, धर्मांतरण और शिक्षा जैसे विषयों पर एक से बढ़कर एक उपचारात्मक उपाय सुझाए थे, किन्तु किसी ने उसपर तनिक भी ध्यान देना आवश्यक नहीं समझा।

उस समय दिल्ली एवं आगरा के चर्मकार समाज की एक मात्र यह माँग थी कि उन्हें उन कुओं से पानी भरने दिया जाए, जहाँ से हिन्दू एवं मुसलमान दोनों भरते हैं। स्वामीजी ने इस सम्बन्ध में कॉन्ग्रेस के एक मुस्लिम नेता से सहायता माँगी तो उसने उत्तर दिया, “यदि हिन्दुओं ने आज्ञा दे भी दी तो जब चर्मकार समाज के लोग कुआँ तक आएँगे तो मुस्लिम उन्हें बल-प्रयोग कर के भगा देंगे।” स्वामीजी उस कॉन्ग्रेसी नेता के इस उत्तर से बहुत आहत हुए और उन्होंने 1921 में एक पत्र के माध्यम से महात्मा गाँधी को इस बात से अवगत करवाया ।

लेकिन, गाँधी ने भी इसकी कोई सुध नहीं ली। आज इतने वर्षों बाद जब हम तुलना करते हैं कि गाँधी और नेहरू के नामों की माला जपते हुए कैसे असंख्य स्वामीजी जैसे महापुरुषों की उपेक्षा की गई, वहीं भाजपा सरकार जिस प्रकार से इन महापुरुषों का अनुसरण कर रही है यह वास्तव में हिन्दुओं के लिए हर्ष का विषय होना चाहिए। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (14 दिसंबर, 2021) को काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर का उद्घाटन किया। साथ ही उन्होंने कई विकास परियोजनाओं की भी समीक्षा की।

‘सुनियोजित योजना’ के तहत हुई लखीमपुर हिंसा: UP पुलिस की SIT ने कोर्ट को दी जानकारी

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में यूपी पुलिस की SIT ने सीजेएम (चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट) कोर्ट को बताया है कि किसानों पर गाड़ी चढ़ने की पूरी घटना किसी लापरवाही का अंजाम नहीं थी बल्कि उसके लिए पहले से साजिश रची गई थी। एसआईटी ने मामले को ‘सुनियोजित योजना’ करार दिया। साथ ही सभी आरोपितों की रिमांड के लिए उन्हें सीजेएम कोर्ट में पेश किया।

सुनवाई के दौरान जानकारी दी गई कि उन्हें केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा समेत सभी 13 आरोपितों के ऊपर जानलेवा हमला और हत्या की धारा बढ़ानी है। अब सुनवाई के बाद अदालत ने इस केस पर फैसले को सुरक्षित रख लिया है। वरिष्ठ पब्लिक प्रॉसिक्यूटर एसपी यादव ने अदालत के सामने अनुरोध किया कि 13 आरोपितों के ख़िलाफ़ आईपीसी की धारा 307, 326, 34 के साथ-साथ शस्त्र अधिनियम की धारा 3, 25 और 30 को भी लागू किया जाए। इसके अलावा मामले में लगी धारा 279 (रैश ड्राइविंग), 338 और 304ए को केस से हटाया जाए।

बता दें कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के तिकुनिया इलाके में 3 अक्टूबर को हिंसा के दौरान चार किसान, एक पत्रकार, 3 भाजपा कार्यकर्ता समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी। मामले में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के बेटे आशीष मिश्र समेत 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा, हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में 13 आरोपित अब भी जेल में हैं। दूसरे पक्ष से सभासद सुमित जायसवाल की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

इसी केस में पिछले माह सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी भी आई थी। कोर्ट का कहना था कि लखीमपुर हत्याकांड की जाँच कर रहे अधिकारियों को अपग्रेड किया जाना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार से वरिष्ठ अधिकारियों की सूची भी माँगी थी, जिसके बाद यूपी सरकार ने जाँच का नेतृत्व करने के लिए हाईकोर्ट के एक रिटायर्ड जज का चुनाव करने के लिए सुप्रीम कोर्ट से कहा था।

मालूम हो कि आरोपितों के विरुद्ध जाँच में तेजी के लिए यूपी पुलिस की एसआईटी ने कोई कसर नहीं छोड़ी थी। पुलिस ने घटना के चश्मदीदों से सामने आकर बयान देने की अपील की थी। टीम ने कहा था कि जो कोई भी घटना संबंधी जानकारी देगा उसकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। इसके अलावा संदिग्धों की शिनाख्त के लिए यूपी पुलिस ने इनाम की घोषणा की थी। बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्या मामले में भी किसानों को नोटिस देने के बाद उनके पूछताछ की गई थी।

‘जनता से जुड़े रहिए, आम आदमी तक पहुँचे योजनाएँ’: काशी में 12 राज्यों के मुख्यमंत्रियों का जमावड़ा, PM मोदी ने तलब किए रिपोर्ट कार्ड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय काशी दौरे पर हैं। पीएम ने भाजपा शासित राज्यों के 12 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। इसमें सरकार की नीतियों, योजनाओं के प्रचार-प्रसार, आगामी विधानसभा चुनाव, जनता से जुड़ाव जैसे तमाम बिंदुओं पर गहन मंथन हुआ। पीएम नरेंद्र मोदी ने इन राज्यों के मुख्यमंत्रियों से उनके कामकाज की रिपोर्ट कार्ड ली। इसके अलावा काशी मॉडल को प्रचारित-प्रसारित करने को भी कहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी मुख्यमंत्रियों से आगे के प्लान के बारे में जाना।

बैठक में पीएम ने आगामी विधानसभा चुनावों में उम्मीदवारी के लिए सख्ती से भाई-भतीजावाद और पैरोकारी को दरकिनार करने की बात कही। पीएम ने बैठक में मुख्यमंत्रियों से कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर सतर्क रहने के लिए कहा है। इसके साथ ही उन्होंने सबका साथ-सबका विकास के सपने को धरातल पर लाने की बात कही। उन्होंने कहा कि संगठन में सभी के बीच संवाद जारी रहना चाहिए, नीतियों और योजनाओं के प्रचार-प्रसार में कमी नहीं रहना चाहिए। पीएम ने कहा कि इसका पूरा ध्यान रखें कि हर हाल में योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुँचे।

पीएम मोदी ने सभी मुख्यमंत्रियों से कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं और किए गए कार्यों का संदेश जनता तक पहुँचाएँ। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता ही सब कुछ होती है। विकास युक्त एवं भ्रष्टाचार मुक्त नीति पर काम करें। जानकारी के मुताबिक, पीएम ने योगी सरकार की तारीफ की तो वहीं सभी मुख्यमंत्रियों को नसीहत भी दी। योगी सरकार की तारीफ करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि सच्चे मन से अगर कोई काम किया जाए तो उसे पूरा होने से कोई रोक नहीं सकता।

इसके अलावा पीएम मोदी ने यूपी चुनाव को लेकर भी बड़ी बैठक की, जिसमें यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव मौर्य और दिनेश शर्मा समेत उत्तर प्रदेश संगठन के पदाधिकारी, प्रभारी, सह प्रभारी मौजूद थे। यह बैठक वाराणसी के ऑफिसर गेस्ट हाउस में हुई। बैठक में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, बीएल संतोष, सुनील बंसल, धर्मेंद्र प्रधान, सभी सह प्रभारी, संगठन के नेता, वाराणसी भाजपा के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इस मीटिंग में यूपी चुनाव को लेकर रणनीति बनी और संगठन को मजबूत करने पर भी चर्चा हुई। यूपी में आने वाले कुछ महीनों में चुनाव होने हैं।

ऐसे में अन्य पार्टियों समेत सत्ताधारी बीजेपी भी रणनीतियाँ बनाने में जुट गई है। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वर्वेद मंदिर का दौरा किया और सदाफलदेव की प्रतिमा पर पुष्प भी अर्पित किए। इस दौरान उनके साथ यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।

‘बिहार की सड़कों पर नमाज बंद होगी या नहीं’ – सवाल पर बोले CM नीतीश कुमार – ये सब कोई मुद्दा है?

गुरुग्राम और नोएडा में सार्वजानिक स्थलों पर भारी जनविरोध के चलते नमाज़ बैन होने के बाद अब इस से मिलती जुलती सुगबुगाहट बिहार में भी सुनाई देने लगी है। भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर बचैल ने बिहार में इसकी पहल करने का ऐलान कर दिया है। बिहार सरकार में पंचायती राजमंत्री सम्राट चौधरी ने भी भाजपा विधायक का समर्थन किया था। लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मुताबिक इन बातों की चर्चा से दूर रहना ही उचित है। उन्होंने इसे मुद्दा न बनाने की अपील की है।

मीडिया को दिए गए इंटरव्यू में नीतीश कुमार ने कहा, “इन सबसे कोई मतबल नहीं। कहीं कोई पूजा करता है, कहीं कोई गाता है। ये सब कोई मुद्दा है? अपना-अपना विचार है, हम लोगों का ऐसा विचार है। हम तो सबको मान कर चलते हैं। हमारे लिए सभी लोग एक समान हैं। सबको अपने ढंग से खुद ही ध्यान रखना चाहिए। ये कोई एक कम्युनिटी की बात नहीं है। सब धर्म के लोगों को इन सब बातों का ध्यान रखना चाहिए। जब हमने कोरोना की गाइडलाइन बनाई थी, तब सबने उसे माना था। पता नहीं कौन किस बात को ले कर क्या बोलता है। हमारे लिए इन सब चीजों का कोई मतलब नहीं। पता नहीं ये मुद्दा कैसे बन जाता है।”

इस से पहले भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर बचैल ने मीडिया से बात करते हुए कहा था, “जिस तरह हरियाणा में खुले में नमाज़ पर रोक लगाई है, वैसे ही बिहार में भी लगाना चाहिए। हम इसकी पहल करेंगे। शुक्रवार को बेवजह सड़क को जाम कर देना, खुले में सड़क पर नमाज़ पढ़ना… आस्था है तो घर में पढ़ें, मस्जिद फिर क्यों हैं? हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर बहुत ही धन्यवाद के पात्र हैं। अगर ये सब नहीं रोका गया तब माहौल तनावपूर्ण होगा। 75 साल पहले ही धर्म के आधार पर भारत-पाकिस्तान का बँटवारा हो चुका है। लेकिन आज भी मुद्दा वहीं का वहीं है। अगर हम नहीं संभले तो आने वाली पीढ़ियाँ माफ़ नहीं करेंगीं।”

भाजपा विधायक हरिभूषण ने आगे कहा, “CM नीतीश मानें या नहीं, ये उनके ऊपर है लेकिन इसे दुनिया मान रही है। आपने देखा होगा कि बलिदानी CDS पर भी कमेंट किए गए हैं। इन सबसे आने वाले खतरे को भाँपना चाहिए। भारत में कुछ नहीं बल्कि बहुत ऐसे हैं। बिहार में ही देखिए, यहाँ पर वन्देमातरम का विरोध किया गया।”

ऑटो ड्राइवर अंसार ने बंधक बना कर 5 महीने तक किया महिला का रेप, बेटी को मार डालने की धमकी भी: अब पुलिस ने दबोचा

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कोहेफिजा थाना पुलिस ने बलात्कार के मामले में फरार चल रहे आरोपित ऑटो चालक अंसार को गिरफ्तार कर लिया है। एक महिला ने ऑटो चालक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। शिकायत के अनुसार, वह महिला की बेटी की हत्या करने की धमकी देकर उसे बंधक बनाकर उसके साथ लगातार पाँच माह से दुष्कर्म कर रहा था। इस बीच महिला के पति की मौत हो गई, तब भी ऑटो चालक ने उसे घर नहीं जाने दिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोहेफिजा थाना पुलिस ने बीते दो माह से बलात्कार के मामले में फरार चल रहे आरोपित अंसार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित के ऊपर 5000 रुपए का इनाम घोषित था। पीड़िता ने 19 अक्टूबर 2021 को उसके खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था।

कोहेफिजा थाना पुलिस के मुताबिक, 30 वर्षीय पीड़ित महिला गौतम नगर में रहती है। उसकी एक बेटी है। शहर में आने-जाने के दौरान महिला का परिचय गाँधी नगर में रहने वाले ऑटो चालक अंसार से हो गया था। महिला ने पुलिस को बताया कि अंसार ने खानू गाँव में एक घर किराए पर ले रखा था। 15 मई 2021 को अंसार ने महिला को मिलने के लिए उसी मकान में बुलाया था। वह बेटी को लेकर अंसार के घर पहुँची, तभी वहाँ अंसार ने बेटी की हत्या करने की धमकी देकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद अंसार ने महिला को धमकाते हुए उसे अपने साथ रहने को मजबूर किया।

पुलिस ने बताया कि वह आए दिन महिला के साथ बलात्कार करता। आरोपित महिला को घर में बंद करके काम पर जाता था। इस बीच बीमार चल रहे महिला के पति की मौत हो गई। महिला ने जब पति के जनाजे में शामिल होने के लिए उससे इजाजत माँगी, तो अंसार ने उसके साथ मारपीट की। पिछले दिनों किसी तरह से महिला आरोपित के चुंगल से छूटकर अपने ससुराल पहुँची, जहाँ उसने सास को अपनी आपबीती बताई और थाने पहुँचकर मामला दर्ज कराया। पुलिस इसके बाद से ही आरोपित की तलाश में जुट गई थी।

‘5 साल में दोगुनी हो गई बनारस आने वाले पर्यटकों की संख्या’: ‘विहंगम योग संस्थान’ के 98वें स्थापना दिवस पर बोले PM मोदी – रात 12 बजे…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (14 दिसंबर, 2021) को वाराणसी में ‘सद्गुरु सदाफलदेव विहंगम योग संस्थान’ के 98वें स्थापना दिवस समारोह को सम्बोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कल काशी ने भव्य विश्वनाथ धाम महादेव के चरणों में अर्पित किया, और आज विहंगम योग संस्थान का ये अद्भुत आयोजन हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस दैवीय भूमि पर ईश्वर अपनी अनेक इच्छाओं की पूर्ति के लिए संतों को ही निमित्त बनाता है। उन्होंने कहा कि काशी की ऊर्जा अक्षुण्ण तो है ही, ये नित नया विस्तार भी लेती रहती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने याद दिलाया कि आज गीता जयंती का पुण्य अवसर है, आज के ही दिन कुरुक्षेत्र की युद्ध की भूमि में जब सेनाएँ आमने-सामने थीं, मानवता को योग, अध्यात्म और परमार्थ का परम ज्ञान मिला था। पीएम मोदी ने सद्गुरु सदाफलदेव को याद करते हुए बताया कि कैसे उन्होंने समाज के जागरण के लिए विहंगम योग को जन-जन तक पहुँचाने के लिए यज्ञ किया था और आज वो संकल्प बीज हमारे सामने इतने विशाल वट वृक्ष के रूप में खड़ा है।

प्रधानमंत्री ने ये भी कहा कि हमारा देश इतना अद्भुत है कि, यहाँ जब भी समय विपरीत होता है, कोई न कोई संत-विभूति, समय की धारा को मोड़ने के लिए अवतरित हो जाती है। उन्होंने कहा कि ये भारत ही है जिसकी आज़ादी के सबसे बड़े नायक को दुनिया महात्मा बुलाती है। बकौल पीएम मोदी, आज देश आजादी की लड़ाई में अपने गुरुओं, संत और तपस्वियों के योगदान को स्मरण कर रहा है, नई पीढ़ी को उनके योगदान से परिचित करा रहा है। उन्होंने ख़ुशी जताई कि विहंगम योग संस्थान भी इसमें सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

प्रधानमंत्री ने आगे कहा, “बनारस जैसे शहरों ने मुश्किल से मुश्किल समय में भी भारत की पहचान के, कला के, उद्यमिता के बीजों को सहेजकर रखा है। आज जब हम बनारस के विकास की बात करते हैं, तो इससे पूरे भारत के विकास का रोडमैप भी बनता है। रिंग रोड का काम भी काशी ने रिकॉर्ड समय पर पूरा किया है। बनारस आने वाली कई सड़कें भी अब चौड़ी है गई हैं। जो लोग सड़क के रास्ते बनारस आते हैं, वो सुविधा से कितना फर्क पड़ा है, इसे अच्छे से समझते हैं।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी के ‘सद्गुरु सदाफलदेव विहंगम योग संस्थान’ में कहा, “मैं जब काशी आता हूँ या दिल्ली में भी रहता हूँ तो प्रयास रहता है कि बनारस में हो रहे विकास कार्यों को गति देता रहूँ। कल रात 12 बजे के बाद जैसे ही मुझे अवसर मिला, मैं फिर निकल पड़ा था अपनी काशी में जो काम चल रहे हैं, जो काम किया गया है, उनको देखने के लिए। गौदोलिया में जो सौंदयीकरण का काम हुआ है, देखने योग्य बना है। मैंने मडुवाडीह में बनारस रेलवे स्टेशन भी देखा। इस स्टेशन का भी अब कायाकल्प हो चुका है। पुरातन को समेटे हुए नवीनता को धारण करना, बनारस देश को नई दिशा दे रहा है।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ध्यान दिलाया कि कैसे बनारस के विकास का सकारात्मक असर यहाँ आने वाले पर्यटकों पर भी पड़ रहा है। उन्होंने आँकड़े गिनाए कि 2014-15 के मुकाबले में 2019-20 में यहाँ आने वाले पर्यटकों की संख्या दोगुनी हो गई है। 2019-20 कोरोना कालखंड में अकेले बाबतपुर एयरपोर्ट से ही 30 लाख से ज्यादा लोगों का आना-जाना हुआ है। उन्होंने याद दिलाया कि स्वाधीनता संग्राम के समय सद्गुरु ने हमें मंत्र दिया था- स्वदेशी का।

बकौल पीएम मोदी, आज उसी भाव में देश ने अब ‘आत्मनिर्भर भारत मिशन’ शुरू किया है। आज देश के स्थानीय व्यापार-रोजगार को, उत्पादों को ताकत दी जा रही है, लोकल को ग्लोबल बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा गौ-धन हमारे किसानों के लिए केवल दूध का ही स्रोत न रहे, बल्कि हमारी कोशिश है कि गौवंश प्रगति के अन्य आयामों में भी मदद करे। आज देश गोबरधन योजना के जरिए बायो-फ्यूल को बढ़ावा दे रहा है, ऑर्गेनिक फार्मिंग को बढ़ावा दे रहा है।

उन्होंने लोगों से एपीएल की, “मैं आज आप सभी से कुछ संकल्प लेने का आग्रह करना चाहता हूँ। ये संकल्प ऐसे होने चाहिए जिसमें सद्गुरु के संकल्पों की सिद्धि हो और जिसमें देश के मनोरथ भी शामिल हों। ये ऐसे संकल्प हो सकते हैं जिन्हें अगले दो साल में गति दी जाए, मिलकर पूरा किया जाए। एक संकल्प ये हो सकता है- हमें बेटी को पढ़ाना है, उसका स्किल डेवलपमेंट भी करना है। अपने परिवार के साथ साथ जो लोग समाज में जिम्मेदारी उठा सकते हैं, वो एक दो गरीब बेटियों के स्किल डेवलपमेंट की भी ज़िम्मेदारी उठाएँ।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी में कहा कि एक और संकल्प हो सकता है पानी बचाने को लेकर। उन्होंने सलाह दी कि हमें अपनी नदियों को, गंगा जी को, सभी जल स्रोतों को स्वच्छ रखना है।

बता दें कि स्वरवेद की व्युत्पत्ति दो शब्दों से ली गई है- ‘स्वाह’ का अर्थ है ब्रह्म, सार्वभौमिक ऊर्जा और ‘वेद’ जिसका अर्थ है ज्ञान। इसलिए, स्वर्वेद एक अद्वितीय आध्यात्मिक ग्रन्थ है जो सार्वभौमिक होने के ज्ञान से संबंधित है। आध्यात्मिक पथ के साधक जिन्हें विहंगम योग की असाधारण तकनीक में दीक्षित किया गया है, वे वास्तव में अपने जीवन के हर पहलू को विकसित करना शुरू कर देते हैं। युद्धस्तर पर जिस तरह से पिछले 18 सालों से निर्माण कार्य जारी है आप उसकी विशालता और व्यापकता का स्वतः अंदाजा लगा सकते हैं।

जब इंदिरा गाँधी पहुँची थीं देवबंद, दूरदर्शन पर बाँधे गए थे दारुल उलूम की तारीफों के पुल: काशी-अयोध्या के विरोधी क्या कहेंगे इस पर?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर का उद्घाटन किया, जिसका दूरदर्शन समेत लगभग सभी खबरिया चैनलों पर सीधा प्रसारण हुआ। ये न सिर्फ उत्तर प्रदेश, बल्कि पूरे भारत के लिए एक बड़ा मौका था क्योंकि भगवान शिव की नगरी हजारों वर्षों से भारत के सबसे बड़े आध्यात्मिक स्थलों में से एक रही है और आक्रांताओं ने यहाँ बार-बार तबाही मचाई। लेकिन, कुछ लोगों ने इसका भी विरोध किया। ये वही लोग हैं, जो 1980 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी के देवबंद दौरे पर चुप रहते हैं।

‘प्रसार भारती आर्काइव्स’ पर 21 मार्च, 1980 का वो वीडियो भी उपलब्ध है। इसमें देखा जा सकता है कि किस तरह देवबंद दौरे पर पहुँचीं इंदिरा गाँधी के दौरे को कवर किया गया था। दूरदर्शन ने इस वीडियो में बताया था कि कैसे उत्तर भारत का ये छोटा सा शहर ‘मजहब, इतिहास और विद्वता’ के विकास में बड़ा योगदान रखता है। इसमें बताया गया था कि इस्लामी विद्वता का एक दुनिया में सबसे बड़े केंद्रों में से एक है, लेकिन इसकी शुरुआत मौलाना मोहम्मद कासमी ने एक छोटे से मदरसे के रूप में की थी।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे बैकग्राउंड में नमाज की आवाज़ आती रहती है और प्रस्तोता बताता है कि कैसे इस्लाम पहली बार दुनिया में तब अवतरित हुआ तब एक पहाड़ पर एक फ़रिश्ते ने मुहम्मद को अल्लाह के बारे में लोगों को बताने के लिए कहा। साथ ही कई मौलानाओं का नाम बता कर बताया गया कि दारुल उलूम देवबंद में कितने विद्वान हुए हैं। बताया गया था कि कैसे कला से लेकर नैतिकता तक, यहाँ इस्लाम के तहत सब पढ़ाया गया।

उस समय तक दारुल उलूम देवबंद से 20,000 लोग स्नातक हुए थे, जिनमें से एक चौथाई बाहर से आए थे। सभी विद्यार्थियों को यहाँ मुफ्त में रहने की सुविधा है। बता दें कि उस समय दारुल उलूम देवबंद के 100 वर्ष पूरे हुए थे। साथ ही जुमे की नमाज और उसके बाद होने वाले ‘पवित्र कुरान’ के पाठ को भी दिखाया गया था। तब प्रधानमंत्री रहीं इंदिरा गाँधी ने देश-दुनिया से आए लोगों का स्वागत करते हुए इस पर ख़ुशी जताई थी कि कई धर्मों के विद्वान और कई देशों के प्रतिनिधि इस आयोजन में हिस्सा ले रहे हैं।

‘एक छोटे से शहर में इतनी बड़ी भीड़ के लिए उत्तम व्यवस्था’ करने के लिए इंदिरा गाँधी ने कार्यक्रम के आयोजकों को बधाई भी दी थी। इस्लामिक विद्वता की दुनिया में दारुल उलूम की जगह को बताने के लिए उसमें दुनिया भर के विद्वानों की उपस्थिति को भारत के लिए गर्व की बात बताते हुए कहा गया था कि स्वतंत्रता संग्राम में भी इसका योगदान था। इंदिरा गाँधी ने कहा था कि भारतीय संस्कृति में योगदान के लिए दारुल उलूम देवबंद की प्रशंसा कि वो इस संस्था के 100 वर्ष के मौके पर दुआ करती हैं कि ये आगे भी भारत और इस्लाम को आगे बढ़ाता रहे, क्योंकि ये इंसानियत की खिदमत करता है।

जब 2020 में अयोध्या में राम मंदिर का भूमि-पूजन हुआ था और उसका सीधा प्रसारण हुआ था, तब भी लिबरल जमात ने इसे ‘सरकारी पैसों से धार्मिक कार्य’ बताते हुए सेकुलरिज्म के खिलाफ करार दिया था। जबकि सच्चाई ये है कि राम और शिव इस देश के आराध्य हैं और उनका कार्य किसी खास धर्म नहीं, देश का कार्य है। विकास पूरे अयोध्या और काशी का हुआ है, किसी खास धर्म का नहीं। वहाँ हर धर्म-मजहब के लोग हैं, सभी को बराबर इसका लाभ मिलेगा।

हिंदू लड़कियों को भोजन में मांस, जबरन क्रॉस बाँध बाइबल पढ़ने को मजबूर: ‘कोलकाता की पिशाच’ वाली संस्था पर FIR

गुजरात में मदर टरेसा द्वारा स्थापित की गई एक ईसाई संस्था ‘मिशनरीज ऑफ चैरिटी’ के बाल गृह पर धर्म परिवर्तन का आरोप लगा है। गुजरात धर्म स्वतंत्रता अधिनियम 2003 की धारा 295 (ए) के तहत वडोदरा शहर स्थित इस बाल गृह पर हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करने और लड़कियों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रलोभन देने का मामला दर्ज किया गया है। हालाँकि, संस्था ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए खारिज कर दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिला सामाजिक सुरक्षा अधिकारी मयंक त्रिवेदी की शिकायत पर रविवार (12 दिसंबर 2021) को मकरपुरा थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। पिछले दिनों (9 दिसंबर) मयंक त्रिवेदी ने जिले की बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष के साथ मकरपुरा क्षेत्र में ‘मिशनरीज ऑफ चैरिटी’ द्वारा संचालित लड़कियों के बाल गृह का दौरा किया था।

शिकायत में कहा गया है कि अपने दौरे के दौरान त्रिवेदी ने पाया कि बाल गृह में लड़कियों को ईसाई धार्मिक पुस्तकों को पढ़ने और ईसाई धर्म की प्रार्थनाओं में भाग लेने के लिए मजबूर किया जा रहा था। शिकायत में बताया गया:

“10 फरवरी 2021 से 9 दिसंबर 2021 के बीच संस्था हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करने के लिए धर्म परिवर्तन जैसी गतिविधियों में शामिल रही है। गले में क्रॉस बाँधकर लड़कियों को ईसाई धर्म अपनाने का लालच दिया जा रहा है। लड़कियों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले स्टोररूम की टेबल पर जबरन बाइबल रखकर उन्हें पढ़ने के लिए मजबूर किया जा रहा है।”

वहीं ‘मिशनरीज ऑफ चैरिटी‘ के मैनेजमेंट ने जबरन धर्मांतरण के आरोपों को गलत बताया है। ‘मिशनरीज ऑफ चैरिटी’ के एक प्रवक्ता ने कहा, “हम किसी भी प्रकार से धर्म परिवर्तन गतिविधि में शामिल नहीं हैं। हमारे बाल गृह में 24 लड़कियाँ हैं। ये लड़कियाँ हमारे साथ रहती हैं और वे हमारी ही तरह हर नियम का पालन करती हैं। हमने किसी का धर्म परिवर्तन नहीं किया है और न ही किसी को ईसाई धर्म में शादी करने के लिए मजबूर किया है।”

पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। वहीं, अधिकारियों का कहना है कि बाल कल्याण समिति की शिकायत के अनुसार, संगठन ने एक हिंदू लड़की को ईसाई परिवार में शादी करने के लिए मजबूर किया था। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि बाल गृह में रहने वाली लड़कियों को हिंदू होने के बावजूद मांसाहारी भोजन परोसा जाता था।

सहायक पुलिस आयुक्त एसबी कुमावत ने कहा कि त्रिवेदी द्वारा लगाए गए आरोपों की एक समिति द्वारा जाँच करने के बाद जिला कलेक्टर ने संगठन के खिलाफ मामला दर्ज करने का निर्देश जारी किया था।

बता दें कि जिला कलेक्टर ने बाल कल्याण समिति की शिकायत के बाद एक समिति का गठन किया था। कुमावत के अनुसार, कई विभागों के सदस्यों की एक टीम ने इन आरोपों की जाँच की थी, जिसके बाद इस मामले में शिकायत दर्ज की गई थी। पुलिस आरोपों की जाँच करेगी और इससे जुड़े सबूत जुटाएगी, ताकि वह मामले की तह तक पहुँच सके।

कौन थी मदर टेरेसा

मदर टेरेसा वो थीं जिन्होंने नॉबेल पुरस्कार लेते वक्त 1979 में कहा था कि शांति के लिए सबसे बड़ा ख़तरा गर्भपात है। मदर टेरेसा वो थीं जिन्होंने 984 की भोपाल गैस त्रासदी के बाद यूनियन कार्बाइड का समर्थन किया था। मदर टेरेसा वो थीं, जिसके लिए लेखक क्रिस्टोफर हित्चेंस ने ‘मिशनरी पोजीशन’ नाम की किताब में उन्हें ‘घोउल ऑफ़ कोलकाता (कलकत्ता की पिशाच)’ लिखा है।

‘हमारी जिंदगी भर की मजदूरी सफल हो गई’ : PM मोदी के साथ भोजन कर गदगद हुए मजदूर; अब्दुल्ला, सैफुल्लाह सबने जाहिर की खुशी

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का उद्घाटन करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन मजदूरों के साथ भोजन करके एक बार फिर से पूरे देश का दिल जीत लिया। उन्होंने कल लोकार्पण के बाद राजस्थान के सालासर बालाजी निवासी महावीर और किशन को अपने दाएँ-बाएँ बिठाकर भोजन ग्रहण किया। वहीं अब्दुल्ला, राशिद और सैफुल्लाह भी इस क्षण के साक्षी बने।

आज इन सभी मजदूरों के अनुभव पर प्रकाशित एक रिपोर्ट को पीएम नरेंद्र मोदी की आधिकारिक साइट वाले ट्विटर हैंडल पर शेयर किया गया है। इस रिपोर्ट के मुताबिक बंगाल के मालदा के रहने वाले अब्दुल्ला ने कहा कि उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि एक दिन देश के पीएम उन पर फूल बरसाएँगे और उनके साथ फोटो खिंचवाएँगे। ऐसा लग रहा है जैसे अभी किसी खूबसूरत सपने से जागे हों लेकिन अभी उस सपने से बाहर न आ सके हों।

राशिद और सैफुल्लाह ने भी पीएम के साथ भोजन करने के बाद कहा कि उनकी जिंदगी भर की गई मजदूरी सफल हो गई। पीएम मोदी कुर्सी छोड़ उनके साथ जमीन पर बराबर बैठे और सबके साथ हर-हर महादेव का उद्घोष भी किया। पीएम के दाएँ-बाएँ बैठने वाले श्रमिकों ने खुद को सौभाग्यशाली बताया। साथ ही कहा कि उन्होंने पूरे परिवार सहित गाँव के लोगों को भी बता दिया था कि क्या होने वाला है और सभी लोग कॉरिडोर से संबंधी खबरें 1 हफ्ते पहले से देख रहे थे।

इसी तरह पीएम मोदी के आसपास बैठकर भोजन लेने वाले श्रमिकों ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की। उन्हें लंबी उम्र का आशीर्वाद दिया। वहीं पीएम ने भी कहा कि कॉरिडोर का काम उन्हीं लोगों के कारण संभव हो पाया है। वह सब अपने बच्चों को अच्छे से पढ़ाएँ।

बता दें कि काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लोकार्पण के अवसर पर मटर-पनीर, आलू-मटर, आलू बंदगोभी और चने की सब्जी बनाई गई थी। श्रमिकों के साथ भोजन करने के दौरान पीएम ने रोटी-सब्जी साग, प्रसाद , पापड़, लड्डू लिया था और रोटी खत्म करने के बाद वह बोले- “अरे भाई मुझे भी चावल-दाल मिलेगा।” इसके बाद उन्होंने चावल दाल खाया और आखिर में खीर चखी। 

‘CDS जनरल बिपिन रावत मार्ग’: दिल्ली के ‘अकबर रोड’ का नाम बदलने की माँग, हिन्दू संगठनों ने चिपकाया स्टीकर, BJP दिल्ली की भी यही माँग

दिवंगत CDS जनरल बिपिन रावत के नाम पर पर दिल्ली में सड़क रखने के लिए हिन्दू संगठनों ने मंगलवार (14 दिसंबर) को नई दिल्ली स्थित अकबर रोड के बोर्ड के ऊपर ‘CDS जनरल बिपिन रावत मार्ग’ का स्टीकर चिपका दिया। यह घटना दोपहर 2 से 2.30 के बीच की बताई जा रही है।

आज़ाद महेंद्र कुमार

स्टीकर चिपकाने वाले व्यक्ति में प्रमुख नाम आज़ाद महेंद्र कुमार का आ रहा है। महेंद्र कुमार अपनी सोशल मीडिया पर अपने नाम के साथ आज़ाद शब्द लगाता है। अकबर मार्ग के नाम पर चिपकाए गए स्टीकर में लिखा गया है कि, ‘जनरल बिपिन रावत अमर रहें। भारतीय सेना के सम्मान में। ‘ इसी के साथ बीच में CDS जनरल बिपिन रावत की तस्वीर लगा कर आस पास मोमबत्ती के साथ उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई है। अकबर के नाम के ऊपर चिपकाए गए इस स्टीकर को तिरंगे के रंग में रंगा गया है।

चिपकाया गया स्टीकर

आज़ाद महेंद्र कुमार ने वीडियो जारी करते हुए कहा है कि हम चाहते हैं कि मुगलों के नाम बदले जाएँ। हमने सेना के सम्मान की खातिर इस काम को किया है। हम पुलिस के छोटे से हवलदार का भी सम्मान करते हैं। CDS जनरल रावत के नाम पर सड़क हमारी माँग है। इसी के साथ वहाँ भारतीय सेना जिंदाबाद और जनरल बिपिन रावत अमर रहें के नारे भी लगाए गए।

उधर दिल्ली भाजपा पहले ही अकबर रोड को CDS जनरल बिपिन रावत के नाम पर रखने की माँग कर चुकी है। दिल्ली नगर पालिका अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को 10 दिसंबर को भेजे गए पत्र में बीजेपी (BJP) दिल्ली के मीडिया प्रभारी नवीन कुमार जिंदल ने ये आवाज उठाई थी। पत्र में लिखा गया था कि ऐसा करना जनरल रावत को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस माँग पर नई दिल्ली म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (NDMC) के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा था कि हम इस पर गंभीरतापूर्वक विचार कर रहे हैं। हम ऐसा हमारे अधिकार क्षेत्र में जरूर करेंगे। सड़क का नाम बदलने में कुछ प्रावधानों को पूरा करना होता है। हम उस मार्ग की भी तलाश में हैं जिसको CDS जनरल रावत के नाम पर रखा जा सके।