Home Blog Page 3226

‘हम 40 करोड़ हैं, हमें कमजोर न समझो’: सपा सांसद शफीकुर्रहमान ने कहा- मथुरा में अयोध्या जैसे हालात नहीं होने देंगे

उत्तर प्रदेश संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने एक बार भड़काऊ बयान देते हुए कहा है कि भारत में 40 करोड़ से ज्यादा मुस्लिम हैं और इन्हें कमजोर ना समझा जाए। उन्होंने कहा कि मथुरा में अयोध्या जैसे हालत पैदा किए जा रहे हैं। अगर इस बार ऐसा हुआ तो मुस्लिम अपनी कुर्बानी दे देंगे। बर्क का यह बयान सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है।

TV9 उत्तर प्रदेश को दिए इंटरव्यू में उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को लेकर उन्होंने कहा, “जो कुछ भी हो रहा है वह आईन (कानून) के खिलाफ हो रहा। वो (केशव प्रसाद मौर्य) जो कुछ भी कह रहे हैं, वो ताकत के बलबूते पर ही कहना चाहते हैं। वो मुसलमानों को कमजोर समझ रहे हैं। मुसलमान कमजोर नहीं है। उस वक्त उन्होंने मस्जिद तोड़कर मंदिर बनवा लिया और अब इसको भी तोड़ना चाहते हैं, लेकिन ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। जैसे किसानों ने कुर्बानियाँ दी हैं वैसे हम भी देना शुरू कर देंगे।” उन्होंने कहा कि भाजपा आगामी UP चुनाव हार रही है, इसलिए ऐसे बयान देकर हिन्दू-मुस्लिम को भड़काया जा रहा है। ये सब कुछ चुनाव जीतने के लिए किया जा रहा है।

गौरतलब है कि उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने हाल ही में ट्वीट कर कहा था कि अब ‘मथुरा की तैयारी है’। शफीकुर्रहमान के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए केशव प्रसाद ने कहा है, “शफीकुर्रहमान अखिलेश यादव की गैंग के हैं। अखिलेश यादव को स्पष्ट करना ही पड़ेगा कि वो मथुरा में मंदिर के पक्ष में हैं या विरोध में?”

गौरतलब है कि शफीकुर्रहमान बर्क इससे पहले भी कई बार विवादित बयान दे चुके हैं। इसी साल अगस्त में उन्होंने तालिबान की तारीफ़ करते हुए कहा था कि तालिबान एक ऐसी ताकत है, जिसने रूस और अमेरिका जैसे शक्तिशाली देशों को भी अपने देश पर कब्जा नहीं करने दिया। कोरोना महामारी पर साल जून में उन्होंने कहा था, “कोरोना कोई बीमारी नहीं है बल्कि आजादे इलाही है, जो अल्लाह के सामने गिड़गिड़ाकर माफी माँगने से ही खत्म होगी।”

CM ममता बनर्जी ने बैठे-बैठे ‘जन गण मन…’ शुरू कर बीच में ही छोड़ा: भाजपा नेता ने राष्ट्रगान का अपमान बता कराई FIR

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कॉन्ग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी द्वारा मुंबई में बुधवार (1 दिसंबर) को एक प्रेस वार्ता के दौरान कुर्सी पर बैठे-बैठे राष्ट्रगान शुरू करने पर विवाद हो गया है। इस मामले में मुंबई भाजपा के नेताओं ने शिकायत दर्ज कराई है। इससे पहले महाराष्ट्र के भाजपा नेता मोहित कम्बोज भारतीय ने राष्ट्रगान के अपमान का आरोप लगाते हुए मुंबई पुलिस से ममता बनर्जी और कार्यक्रम के आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज करने की अपील की थी। इसी के साथ ‘…द्राविड़ उत्कल बंग’ तक बोलने के बाद वो ‘जय बिहार, जय महाराष्ट्र, जय भारत’ बोलकर चुप हो गईं थी।

ममता बनर्जी का यह वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस क्लिप को शेयर करते हुए मोहित ने इसे देशद्रोहियों की महफ़िल करार दिया। उन्होंने लिखा, “जब देशद्रोही लोगों की महफिल हो तो राष्ट्रगान का सम्मान कैसे होगा।” मोहित ने ममता बनर्जी पर तंज करते हुए लिखा है कि इनको प्राइम मिनिस्टर बनाना है।

इसी के साथ महाराष्ट्र भाजपा नेता प्रतीक कारपे ने भी ममता बनर्जी को लेकर बयान दिया है। उन्होंने लिखा, “क्या यह राष्ट्रगान का अपमान नहीं है? वहाँ मौजूद कथित बुद्धिजीवी तब क्या कर रहे थे, जब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बैठ कर राष्ट्रगान शुरू किया। इतना ही नहीं, उन्होंने राष्ट्रगान को बीच में ही बंद कर दिया।”

भाजपा नेता अमित मालवीय ने भी ममता बनर्जी का वीडियो शेयर करते हुए नाराजगी जताई है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है, “हमारा राष्ट्रगान हमारी राष्ट्रीय पहचान की सबसे शक्तिशाली अभिव्यक्तियों में से एक है। यहाँ बंगाल के सीएम द्वारा गाए गए राष्ट्रगान का एक विकृत रूप है। क्या भारत का विपक्ष इतना गर्व और देशभक्ति से रहित हो गया है?।”

फिलहाल इस पूरे मामले में अभी तक ममता बनर्जी या उनकी पार्टी से कोई भी प्रतिक्रिया नहीं आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ममता बनर्जी ‘दिल्ली पर नजर’ होने के चलते इस समय महाराष्ट्र के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। वहाँ उन्होंने शिवसेना और राष्ट्रवादी कॉन्ग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की है। इस दौरान ‘एक मजबूत राजनैतिक विकल्प’ पर चर्चा हुई। उन्होंने शरद पवार को सबसे वरिष्ठ नेता बताया। साथ ही कॉन्ग्रेस से दूरी बना कर रखी।

अस्पताल में बवासीर का इलाज करवा रहा है ‘मेरा यशु यशु’ वाला पादरी बजिंदर सिंह? वायरल स्क्रीनशॉट की जानिए सच्चाई

सोशल मीडिया में एक स्क्रीनशॉट काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें ऑपइंडिया का लोगो लगा हुआ है और दावा किया जा रहा है कि हाल ही में ‘मेरा यशु यशु’ के वायरल मीम में गूँगी बच्ची के बोलने का ढोंग करने वाले विवादित पादरी बजिंदर सिंह को बवासीर के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

वायरल स्क्रीनशॉट में लिखा है, “इसके पास किडनी, फेफड़ा, कैंसर, पोता बढ़ जाना, टट्टी पतली होना, वीर्य का पतला होना, सेक्स क्षमता कम होना, इन सबका इलाज है। गूँगे को 2 मिनट में गायक बना देता है।” इसमें ऑपइंडिया की खबर का स्क्रीनशॉट लगा है। जिसमें लिखा, “मेरा येसु येसु वाला पादरी निजी अस्पताल में बवासीर का इलाज कराते पाया गया।”

हालाँकि, यह स्क्रीनशॉट फेक है। ऑपइंडिया ने कभी भी बजिंदर सिंह के बारे में ऐसी कोई खबर नहीं चलाई है। हम इस बात पर कोई दावा नहीं कर रहे हैं कि बजिंदर सिंह को बवासीर है या नहीं है। हम यह भी नहीं बता सकते हैं कि वह अस्पताल में भर्ती है या नहीं। यह बात बजिंदर सिंह, उनके डॉक्टर और उनके प्रभु के बीच है। हम इस मामले में किसी तरह की पुष्टि नहीं करते हैं, मगर इतना जरूर बता सकते हैं कि वायरल हो रहा स्क्रीनशॉट फर्जी है।

हो सकता है कि इंटरनेट पर ट्रोल्स ने मान लिया होगा कि उन्हें पाइल्स की बीमारी है क्योंकि वह हमेशा अपने वीडियो में खड़े रहते हैं। बवासीर के रोगियों को आमतौर पर बैठने में कठिनाई होती है क्योंकि इसमें दर्द होता है। लेकिन इसे इस तरह प्रचार किया जाता है कि यह राम कथा नहीं है जो बैठकर की जाए।

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों एक मीम वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में एक लड़का रो रहा था। फिर बजिंदर सिंह नाम का पादरी उससे पूछता है कि क्या उसकी बहन पहले बोल सकती थी। लड़का ‘नहीं’ में जवाब देता है। फिर उससे पूछा जाता है कि क्या वह अब बोल सकती है, और इस बार वह ‘हाँ’ में जवाब देता है। तभी बैकग्राउंड में गाना बजता है, “मेरा यशु यशु।”

ईसाई पादरी सेबेस्टियन मार्टिन पीठ की चोट के कारण हुआ था अस्पताल में भर्ती

चमत्कार के नाम पर लोगों को उल्लू बनाने वाले पादरी सेबेस्टियन मार्टिन की 2016 में मौत हो गई। ‘हीलर बाबा’ के नाम से जाना जाने वाला सेबेस्टियन मार्टिन जादुई तरीके से लोगों की सारी बीमारियाँ ठीक करने का दावा किया करता था और आरोप है कि इसके जरिए वह गरीब और भोले-भाले लोगों को ईसाई बनाया करता था। मौत से कुछ दिनों पहले सेबेस्टियन मार्टिन पीठ की चोट के कारण मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती था। इसके बाद वह कुछ वक्त तक फरार भी रहा। बाद में उसे वसई में उसके घर में मृत पाया गया।

सेबेस्टिन यह दावा करता था कि उसके पास दिव्य शक्तियाँ है। इन शक्तियों के जरिए वह किसी भी आदमी की बीमारी ठीक कर सकता है। उसके पास उन बीमारियों का भी इलाज है, जिन्हें साइंस ठीक नहीं कर सकता। वह मुंबई के पास वसई में ‘आशीर्वाद प्रार्थना केंद्र’ नाम से हीलिंग सेंटर चलाता था।

‘लड़की पत्रकार को भेज राकेश टिकैत को फँसाने का काम किया’: ट्वीट पर घिरे उदित राज, यूजर्स ने कहा- थू है तुम्हारी मानसिकता पर

भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बुधवार (1 दिसंबर 2021) को अपना आपा खोते हुए रिपब्लिक टीवी पत्रकार पर बदतमीजी करने और फिजिकल टच करने का आरोप लगाया था। इसके बाद टिकैत को आलोचना का शिकार होना पड़ा। अब कॉन्ग्रेस नेता उदित राज ने इसका वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया है।

उन्होंने लिखा, “किसान आंदोलन को कमजोर करने के लिए R भारत टीवी ने लड़की पत्रकार को भेजकर राकेश टिकैत को फँसाने का काम किया। लड़की ने गलत रूप से टिकैत को छुआ। अगर गलती से टिकैत ने छू लिया होता तो FIR हो गई होती और आंदोलन कमजोर होता। ऐसे लड़की पत्रकार को क्या कहेंगे।”⁦

इस ट्वीट को लेकर उदित राज को नेटिजन्स ने घेरते हुए उनकी मानसिकता पर सवाल उठाए हैं।के इस ट्वीट की तीखी आलोचना हो रही है। राजेश मिश्रा ने लिखा, “टिकैत और तुम भारत मे सिर्फ दोनों ही कामदेव जैसे खूबसूरत हो जिसे महिला पत्रकार ने गलत तरीके से छुआ। तुम कितने मानसिक गलीच हो जो राजनीति के लिए एक महिला पर घिनौना लाँछन लगा रहे हो। थू है तुम्हारी मानसिकता पर।”

धीरज शर्मा ने लिखा, “काले तीतर तेरे जैसा बेशर्म इंसान नही देखा।”

पंकज शर्मा ने लिखा, “महिलाओं का करो सम्मान। खुद आप वहाँ नहीं थे तो क्यों किसी पर आरोप लगा रहे हो।”

प्रवीण नाम के ट्विटर यूजर ने लिखा, “भाई साहब, कुछ तो सोच समझ कर बोलिए। आप क्या बोल रहे हो सब जनता पढ़ और सुन रही हैं। राहुल गाँधी जी ऐसे ही नेताओं के कारण कॉन्ग्रेस आम जनता की नज़रों से उतर रही हैं। इनको बाहर का रास्ता दिखाइए।”

राज ठाकुर ने लिखा, “कुछ तो शर्म करो, या पप्पू की गुलामी में इतना डूब चुके हो की नारी के अपमान में भी गौरवान्वित महसूस कर रहे हो। तुम्हारी इसी ओछी सोच की वजह से लोग तुमसे नफ़रत करते हैं।”

अंबुज कुमार ने लिखा, “राकेश टिकैत बेहद बेहूदा इंसान है। इसमें तमीज नाम की कोई चीज नहीं है।”

अमिताभ आर्य ने लिखा, “उदित राज ने आज यह ट्वीट कर अपनी गन्दी मानसिकता उजागर कर दी, इसकी पार्टी अध्यक्ष एक महिला है और प्रियंका वाड्रा कैसे ऐसे इंसान को अपनी पार्टी में रखे हुए हैं।”

एक अन्य ट्विटर यूजर ने लिखा, “तुम सच में लतखोर है, किसी लड़की के बारे में ऐसी बात बोलते तुझे शर्म नहीं आती है, जिसकी कोई इज्जत होती है वही दूसरो को भी इज्जत देता है… तेरी तो कोई इज्जत है नही, उस लड़की की जगह तेरी बेटी बीवी होती तो क्या यही बोलता?? और कितना गिरोगे? थू है तेरे ऊपर…”

गौरतलब है कि राकेश टिकैत की बुधवार (1 दिसंबर 2021) को रिपब्लिक भारत न्यूज़ चैनल की महिला पत्रकार से तीखी बहस हो गई। टिकैत ने कहा, “मुझे आर भारत को जवाब नहीं देना है। आपको सुधार करने की जरूरत है।” वह आगे कहते हैं कि इनकी वीडियो बनाओ। ये यहाँ आकर बदतमीजी करते हैं। महिला पत्रकार ने जब हुड़दंग के बीच भी उनसे सवाल पूछना जारी रखा तो राकेश टिकैत महिला पत्रकार पर चिल्लाते हुए बोले, “कोई इसका वीडियो बनाओ। यह मुझसे बदतमीजी कर रही है। पुलिस बुलाओ, यह लड़की बदतमीजी करती है, मुझे टच करती है।”

स्कूल से लौट रही थी, दुपट्टा खींचा-हाथ पकड़ा-शादी करने को कहा… कलकत्ता हाई कोर्ट ने कहा- यह POCSO एक्ट के तहत यौन हमला नहीं

घटना 2017 की है। एक लड़की स्कूल से लौट रही थी। रास्ते में उसका दुपट्टा खींचा गया। हाथ पकड़ा गया। शादी करने का प्रस्ताव दिया गया। कथित तौर पर आरोपित ने धमकी दी कि यदि उसका प्रस्ताव नहीं माना गया तो वह लड़की पर एसिड अटैक करेगा। ट्रायल कोर्ट ने आरोपित को POCSO एक्ट के तहत दोषी माना। लेकिन कलकत्ता हाई कोर्ट ने कहा है कि यह POCSO एक्ट के तहत यौन हमले में नहीं आता।

हाई कोर्ट का कहना है कि महिला के स्कार्फ (दुपट्टा) को खींचना, पीड़िता का हाथ खींचना और उसे शादी के लिए प्रस्ताव देना पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत ‘यौन हमला’ या ‘यौन उत्पीड़न’ की परिभाषा में नहीं आता है। जस्टिस विवेक चौधरी की खंडपीठ ने रिकॉर्ड पर साक्ष्य के मूल्यांकन में ट्रायल कोर्ट की भूमिका पर भी जोर देते हुए कहा, “इसकी वास्तविक भावना में अधिक जोर नहीं दिया जा सकता है क्योंकि ट्रायल कोर्ट न्याय के प्रशासन की बुनियादी संरचना है। यदि मूल संरचना बिना किसी आधार के है, तो सुपर स्ट्रक्चर न केवल गिरेगा, बल्कि यह एक निर्दोष व्यक्ति को न्याय से वंचित करेगा।”

पीड़ित पक्ष का आरोप था कि जब पीड़ित लड़की अगस्त 2017 में स्कूल से लौट रही थी, तब आरोपित ने उसका ‘ओरना’ (स्कार्फ/ दुपट्टा) खींच लिया और उसे शादी का प्रस्ताव दिया। इसके साथ ही उसने यह भी धमकी दी कि अगर पीड़ित लड़की ने उसके प्रस्ताव को मानने से इनकार किया तो वह उसके शरीर पर तेजाब फेंक देगा। इस मामले की सुनवाई जब ट्रायल कोर्ट में हुई तब कोर्ट ने सबूतों की सराहना करते हुए कहा था कि पीड़ित लड़की का दुुपट्टा खींचने और उससे शादी करने के लिए जोर देने का आरोपित का तरीका यौन हमले के इरादे से किया गया था।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ने यह भी माना कि आरोपित ने हाथ खींचकर यौन उत्पीड़न किया और शादी के लिए अवांछित और स्पष्ट यौन प्रस्ताव दिए। ट्रायल जज ने आरोपी को पॉक्सो अधिनियम की धारा 8 और 12, भारतीय दंड संहिता की धारा 354, 354बी, 506 और 509 के तहत अपराध करने का दोषी ठहराया। 

वहीं सबूतों की समीक्षा करते हुए, कलकत्ता हाई कोर्ट ने कहा कि पीड़िता की गवाही में असमानताएँ थीं। अदालत के मुताबिक शिकायतकर्ता के चाचा ने FIR में इस बात का जिक्र नहीं किया था कि आरोपित ने पीड़िता का हाथ खींचा। मगर 10 दिनों के बाद CRPC की धारा 164 के तहत दर्ज किए गए अपने बयान में पीड़िता ने पहली बार बताया कि आरोपित ने उसका हाथ खींचा था।

पीड़िता के बयान में विसंगतियाँ पाए जाने के बाद हाई कोर्ट ने इस केस को अलग प्रकार से देखा और कहा, “यहाँ तक ​​कि यह मानते हुए कि अपीलकर्ता ने ‘ओरना’ को खींचने और पीड़ित का हाथ खींचने का कथित कार्य किया है और उसे शादी करने का प्रस्ताव दिया है, ऐसा कार्य यौन उत्पीड़न या यौन उत्पीड़न की परिभाषा में नहीं आता है। इसीलिए वह भारतीय दंड संहिता की धारा 506 के साथ धारा 354 ए के तहत अपराध करने के लिए उत्तरदायी हो सकता है।”

आगे कोर्ट ने कहा, “इसलिए अपीलकर्ता को भारतीय दंड संहिता की धारा 354, 354बी और 509 के तहत आरोप से दोषी नहीं ठहराया जा सकता है। कोर्ट ने अपीलकर्ता को पॉक्सो अधिनियम की धारा 8 और 12 के तहत आरोप के लिए भी दोषी नहीं ठहराया।”

गौरतलब है कि पिछले दिनों बॉम्बे हाई कोर्ट ने एक आदेश में कहा था कि किसी नाबालिग के ब्रेस्ट को बिना ‘स्किन टू स्किन’ कॉन्टैक्ट के छूना POCSO एक्ट के तहत यौन शोषण की श्रेणी में नहीं आएगा बल्कि IPC की धारा 354 के तहत छेड़छाड़ का अपराध माना जाएगा। हालाँकि बाद में सुप्रीम कोर्ट ने बॉम्‍बे हाई कोर्ट के फैसले को पलटते हुए कहा था कि पॉक्‍सो एक्‍ट में स्‍किन टू स्किन टच जरूरी नहीं है।

370 बहुमत वाली सरकार ही बहाल कर सकती, मुझे नहीं लगता कॉन्ग्रेस को 300 सीटें मिलेगी: गुलाम नबी आजाद बोले- मैं झूठे वादे नहीं करूँगा

कॉन्ग्रेस के वरिष्‍ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन को लेकर निराशाजनक दावा किया है। उनका कहना है, “अगर मौजूदा स्थिति बरकरार रहती है तो मुझे नहीं लगता है कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में कॉन्ग्रेस 300 सीटें भी जीत पाएगी।” जम्‍मू-कश्‍मीर में अनुच्‍छेद 370 को फिर से बहाल करने के मसले पर विचार प्रकट करते हुए उन्होंने यह बात कही। 

आजाद ने कहा है जम्‍मू-कश्‍मीर में अनुच्‍छेद 370 को सिर्फ सुप्रीम कोर्ट या केंद्र सरकार ही फिर से बहाल कर सकती है। सुप्रीम कोर्ट में यह मामला लंबित है। बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने अनुच्छेद 370 को निरस्त कर दिया है, इसलिए वह इसे बहाल नहीं करेगी। वे पुँछ जिले के कृष्णाघाटी इलाके में एक रैली को संबोधित कर रहे थे।

उन्‍होंने कहा, “मैं लोगों को खुश करने के लिए नहीं बोलूँगा। यह हमारे हाथ में नहीं है। मैं आपसे झूठे वादे करूँ, अनुच्छेद-370 की बात करूँ, ये सही नहीं है। अनुच्छेद 370 को लोकसभा में बहुमत वाली सरकार ही बहाल कर सकती है। सरकार बनाने के लिए 300 सांसद चाहिए। हमारे पास सरकार बनाने के लिए 300 सांसद कब होंगे? इसलिए, मैं अनुच्‍छेद 370 बहाल करने का वादा नहीं कर सकता कि 2024 में हमारे 300 सांसद आएँगे तो मैं इसको करूँगा। अल्लाह करे कि 300 आएँ लेकिन मुझे अभी तो यह नहीं दिख रहा है। इसलिए मैं कोई झूठा वादा नहीं करूँगा। इसलिए अनुच्‍छेद 370 के बारे में बात नहीं करूँगा।”

आजाद ने उमर अब्दुल्ला की उस टिप्पणी का भी खंडन किया जिसमें उनके बयान पर निराशा जताई गई थी। गुलाम नबी ने कहा, “मैं अकेले ही पिछले तीन सालों से संसद में इस बारे में बोल रहा हूँ। सरकार के साथ हमारी लड़ाई यह है कि जब अनुच्छेद 370 को निरस्त किया गया और राज्य का विभाजन किया गया, तो मैंने कहा कि केंद्र सरकार को संविधान में बदलाव लाने का अधिकार है, लेकिन यह जम्मू-कश्मीर की विधानसभा के माध्यम से आएगा, न कि संसद के माध्यम से आएगा।”

जम्‍मू कश्‍मीर के पुँछ और राजौरी के दौरे के दौरान आजाद ने हाल ही में कहा था क‍ि अनुच्‍छेद 370 पर बात करना अप्रासंगिक है। उनका कहना था कि उनकी मुख्‍य माँगें जम्‍मू-कश्‍मीर राज्‍य का दर्जा बहाल करना और विधानसभा चुनाव जल्‍दी कराना है। उनके इस बयान की नेशनल कॉन्‍फ्रेंस के नेता उमर अब्‍दुल्‍ला ने निंदा की थी। उनका कहना था कि आजाद ने पहले ही हार मान ली है, जबकि यह मामला सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के लिए लंबित है।

गौरतलब है कि हाल ही में कॉन्ग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गाँधी ने पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी की अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति से हटा दिया था। उन्होंने कठुआ में एक बड़ी रैली कर शक्ति-प्रदर्शन भी किया था। रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि वो वही करेंगे जो राज्य के लोग चाहते हैं। इसके बाद उनके खिलाफ यह एक्शन लिया गया था।

‘मथुरा की तैयारी है’: केशव मौर्य के बयान से अखिलेश यादव को लगी मिर्ची, सन् 1670 की गलती सुधारने का यही सही समय?

अयोध्या का निर्णय हो चुका है और कुछ ही महीनों में वहाँ भगवान श्रीराम का एक भव्य मंदिर खड़ा होकर भारत की नई पहचान बनेगा। 90 के दशक में कई कारसेवकों ने बलिदान दिया, पिछले लगभग 500 वर्षों में कई बार हिन्दू-मुस्लिम संघर्ष हुआ और अदालत में लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी गई, लेकिन बाबरी ढाँचे के विध्वंस के बाद मर्यादा पुरुषोत्तम की जन्मभूमि उन्हें वापस मिल गई। 2022 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले अब मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि का मुद्दा गरमा रहा है।

सबसे पहले आपको मथुरा में ताज़ा हालात की बात करें तो उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बयान के बाद से तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। यूपी के डिप्टी सीएम ने कहा है कि अयोध्या और काशी में भव्य मंदिर निर्माण जारी है और मथुरा की तैयारी है। ट्विटर पर उन्होंने इसके साथ ही ‘जय श्रीराम’, ‘जय शिव शम्भू’ और ‘जय श्री राधे-कृष्ण’ का टैग भी लगाया। तो क्या ये माना जाए कि हिन्दुओं के लिए अब अगला मुद्दा मथुरा में मुगलों के अवैध अतिक्रमण को दुरुस्त करना है?

पुलिस-प्रशासन लोगों से अपील कर रहा है कि वो 6 दिसंबर को होने वाले किसी कार्यक्रम में शामिल न हों। SSP गौरव ग्रोवर ने बताया कि धारा-144 पहले से ही लागू है और अगर कोई व्यक्ति अफवाहें फैलाने में संलिप्त पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि शहर के शांतिपूर्ण माहौल में खलल डालने का कार्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों से भी संपर्क स्थापित कर के उनके अंदर आत्मविश्वास भरा गया है।

बता दें कि जिस उत्तर प्रदेश में अब तक जाति के आधार पर राजनीतिक दल सत्ता हथियाया करते थे, वहाँ 2017 में समीकरण बदल गया और हिन्दू एकता के साथ-साथ केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के कामकाज को देखते हुए जनता ने भाजपा को मौका दिया। गोरखपुर में इंसेफ्लाइटिस से निपटना हो या कोरोना महामारी का कुशल नियंत्रण, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जम कर प्रशंसा हुई। जेवर एयरपोर्ट हो या पूर्वांचल एक्सप्रेस, इंफ्रास्ट्रक्चर में भी खूब कार्य हुए हैं।

ऐसे में चुनाव से पहले मथुरा में कुछ हिन्दू संगठनों द्वारा शाही ईदगाह मस्जिद में श्रीकृष्ण की प्रतिमा स्थापित करने के ऐलान ने पुलिस-प्रशासन को सतर्क कर दिया। उत्तर प्रदेश में 45% मतदाता OBC समुदाय से आते हैं और इनका 9% यादव समुदाय है। यादव समुदाय खुद को भगवान श्रीकृष्ण का वंशज मानता है। लेकिन, इसके बावजूद 3 बार मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव और एक बार सीएम रहे उनके बेटे अखिलेश ने कभी मथुरा में श्रीकृष्ण मंदिर निर्माण का मुद्दा नहीं उठाया।

मुलायम परिवार की यहाँ बात इसीलिए की जा रही है, क्योंकि उनकी समाजवादी पार्टी राज्य के यादव समुदाय के वोटों का खुद को इकलौता ठेकेदार मानती आई है। जबकि बिहार और उत्तर प्रदेश, दोनों जगह देखा गया है कि हिंदुत्व और विकास के मुद्दे पर जातिवाद टूटा है और लोगों ने नरेंद्र मोदी के चेहरे को देख कर वोट दिया है। ऐसे में आज के माहौल में अखिलेश यादव का मथुरा में मंदिर निर्माण को लेकर नकारात्मक बयान देना उनके लिए परेशानी का सबब बन सकता है।

अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कह डाला कि कोई नई रथ-यात्रा या मंत्र भाजपा को अगले चुनाव में नहीं बचा सकती है। राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने हाल ही में अखिलेश को चुनौती भी दी है कि वो मंच से सार्वजनिक रूप से ये बोलें कि मथुरा भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि है और अवैध तरीके से मस्जिद खड़ी हुई है। उन्होंने ये बोलने की चुनौती दी कि मथुरा में श्रीकृष्ण की जन्मभूमि पूरी तरह मस्जिद से मुक्त होनी चाहिए। जाहिर है, अखिलेश यादव ऐसा नहीं बोलेंगे।

इसका सबसे बड़ा कारण है – मुस्लिम तुष्टिकरण। उत्तर प्रदेश में मुस्लिमों की जनसंख्या लगभग साढ़े 4 करोड़ आँकी गई है, जो वहाँ की कुल जनसंख्या का साढ़े 19 प्रतिशत के करीब है। ऐसे में अखिलेश यादव कभी नहीं चाहेंगे कि शाही ईदगाह मस्जिद के खिलाफ बयान देकर वो मुस्लिमों को नाराज करें। 13 दिसंबर, 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे, ऐसे में मथुरा-काशी का मामला अभी और आगे बढ़ेगा।

अखिलेश यादव ने सैफई में भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा स्थापित करवाई थी। 2019 लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने श्रीकृष्ण प्रतिमा की राजनीति खेली थी। वो भी ऐसी प्रतिमा, जिसमें वो युद्ध की मुद्रा में दिखे थे। फिर मथुरा पर चुप्पी क्यों? सपा अध्यक्ष अंकोर वाट की तर्ज पर भगवान विष्णु के नाम पर एक भव्य मंदिर और शहर के निर्माण का वादा भी कर चुके हैं। फिर उनके 8वें अवतार की जन्मभूमि से परहेज क्यों? उन्होंने इसके लिए विशेषज्ञों की समिति को कम्बोडिया तक भेजने की बातें की थीं।

याद रखने की ज़रूरत है कि 80 के दशक में जब राम मंदिर के लिए आंदोलन तेज़ हुआ था, तब इसमें इसके साथ-साथ काशी और मथुरा की भी बात की। थोड़ा इतिहास में चलें तो हम पाएँगे कि सन् 1670 में औरंगजेब ने मथुरा पर हमला बोला और केशवदेव मंदिर को ध्वस्त कर के उसके ऊपर शाही ईदगाह मस्जिद बनवा दिया। ये पहली बार नहीं था जब इस्लामी आक्रांताओं ने ऐसा किया। औरंगजेब का सूबेदार अब्दुल नबी खान पहले से ही मथुरा में तबाही मचाता रहा था।

उससे पहले सन् 1017-18 में महमूद गजनी ने मथुरा पर हमला बोला था और कई मंदिरों को ध्वस्त कर के कइयों को जला डाला था। मथुरा का जिक्र पाणिनि ने अपने संस्कृत व्याकरण की पुस्तक में भी किया है। प्राचीन काल में मथुरा एक भव्य शहर हुआ करता था, जहाँ ब्राह्मणों की अच्छी-खासी जनसंख्या थी। जैन और बौद्ध समुदाय की भी इस स्थल में खासी आस्था थी। वामपंथी इतिहासकार भी मानते हैं कि ईसा से 600 वर्ष पूर्व तक के इस शहर के लोकप्रिय होने के प्रमाण मिलते हैं।

6 दिसंबर को अयोध्या में बाबरी विध्वंस की बरसी भी है, ऐसे में मथुरा में अभी से ही धारा-144 लगा दी गई है। पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है तो कुछ नजरबंद किए गए हैं। ‘नारायणी सेना’ ने संकल्प यात्रा की योजना बनाई है। CRPF ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि इबादतगाह मेंअचानक से लोगों की संख्या बढ़ गई है और संदिग्ध गतिविधियाँ देखी जा रही हैं। शाही ईदगाह मस्जिद में इतनी बड़ी संख्या में मुस्लिमों का आना ज़रूर ही चिंता का विषय है।

मथुरा का मुद्दा नया नहीं है। अदालत में इस मामले में याचिकाएँ दाखिल की गई हैं और उन सुनवाई होती रही है। 13.37 एकड़ जमीन पर दावा करते हुए हिन्दू यहाँ से शाही ईदगाह मस्जिद को हटाने की माँग करते रहे हैं। 1935 में इलाहाबाद उच्च-न्यायालय ने वाराणसी के हिन्दू राजा को भूमि के अधिकार सौंपे थे। 1951 में ‘श्रीकृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट’ बना और यहाँ भव्य मंदिर के निर्माण का संकल्प लिया गया। 1958 में ‘श्रीकृष्ण जन्म सेवा संघ’ का गठन हुआ।

इसी ट्रस्ट ने प्रबंधन का जिम्मा उठाया। 1968 का एक समझौता ही सारे विवाद की जड़ है जिसे मंदिर और मस्जिद पक्ष की बैठक के बाद तय किया गया था। उसमें मुस्लिमों को मस्जिद के प्रबंधन के अधिकार दे दिए गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या दीपोत्सव में जब कारसेवकों पर मुलायम सिंह यादव की सरकार द्वारा करवाई गई गोलीबारी को याद किया, तब उन्होंने स्पष्ट कहा था कि अब कारसेवा होगी तो कृष्णभक्तों पर फूल बरसेंगे। उन्होंने कहा था कि तब यही लोग कारसेवा के लिए लाइन में खड़े होंगे।

ये हमने देखा, जब राम मंदिर के निर्माण के बाद इसके सालों से विरोध करते आ रहे लोगों ने भी समर्थन करना शुरू कर दिया। औरंगजेब ने अपने दरबार के ‘मुहतसिब’ की सलाह पर कृष्ण जन्मभूमि मंदिर को तोड़ा था, जो मजहबी मामले देखता था। इसीलिए, बाबरी और शाही ईदगाह में कोई अंतर नहीं है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ‘किसान आंदोलन’ का भी असर देखा गया, ऐसे में वहाँ विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और हिन्दुओं में मथुरा को लेकर भावनाएँ नए-नए ठेकेदारों के लिए भी समस्या पैदा कर सकता है।

राजस्थान के जालोर में 70 वर्षीय पुजारी की हत्या, कुटिया में घुसकर बादमाशों ने वृद्ध पर चाकू और सरिया से किया था हमला

राजस्थान के जालोर जिले में अज्ञात हमलावरों ने हनुमान मंदिर की कुटिया में सो रहे एक पुजारी की सोमवार (29 नवंबर 2021) की रात हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, चोरी के इरादे से बदमाश मंदिर में घुसे थे और पुजारी पर चाकू व सरिया से हमला कर उनकी हत्या कर दी। घटना देर रात 2 बजे की है। बुजुर्ग पुजारी के चिल्लाने के पर स्थानीय लोग पहुँचे तो घटना का पता चला। 

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची और घायल पुजारी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया था। इलाज के दौरान मंगलवार (30 नवंबर 2021) की सुबह पुजारी की मौत हो गई। मृतक पुजारी बीते 30 सालों से कुटिया में रह रहे थे। फिलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

मंदिर की कुटिया में सो रहे पुजारी की हुई हत्या

मामला जालोर जिले में बागोड़ा थाना क्षेत्र के धुंबडिया गाँव का है। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, धुंबडिया गाँव के रहने वाले नेनूदास वैष्णव (70) बीते 30 सालों से हनुमान जी सेवा कर रहे थे और कुटिया बनाकर रह रहे थे। रोज की तरह सोमवार को भी वह पूजा करने के बाद सो गए थे। रात 2 बजे के करीब चोरी की नियत से कुछ बदमाश कुटिया में घुस आए, जिसे पुजारी ने देख लिया। इसके बाद बदमाशों ने पुजारी को ना सिर्फ लात-घूँसों से मारा-पीटा, बल्कि चाकू और सरिये से भी हमला किया। घटना के बाद से कुटिया में रखा दानपात्र भी गायब है।

आरोपित को पकड़ने के लिए पुलिस ने बनाई टीमें

इस मामले में डीएसपी (भीनमाल) शंकर लाल ने बताया कि पोस्टमॉर्टम कराने के बाद पुजारी के शव को परिवार के हवाले कर दिया गया। वहीं, आरोपितों को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमों का गठन किया गया है। फिलहाल आरोपितों की तलाश में पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है। जालोर पुलिस ने बताया कि उक्त घटना की सूचना पर सीओ भीनमाल, थानाधिकारी बागोड़ा व थानाधिकारी भीनमाल द्वारा मौके पर पहुँचे।

रिपब्लिक टीवी की महिला पत्रकार को देख भड़के राकेश टिकैत, सवाल पूछने पर कहा- मुझे टच करती है, पुलिस बुलाओ, देखें वीडियो

दिल्ली-उत्तर प्रदेश के गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों के धरना प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की बुधवार (1 दिसंबर 2021) को रिपब्लिक भारत न्यूज़ चैनल की महिला पत्रकार से तीखी बहस हो गई। बहस के दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है, जिसमें किसान नेता राकेश टिकैत कहते हुए नजर आ रहे हैं, “मुझे आर भारत को जवाब नहीं देना है। आपको सुधार करने की जरूरत है।” वह आगे कहते हैं कि इनकी वीडियो बनाओ। ये यहाँ आकर बदतमीजी करते हैं।

इस दौरान महिला पत्रकार कहती है, “आपको जवाब क्यों नहीं देना है। सिर्फ एक सवाल का तो जवाब दे दीजिए। बदतमीजी तो हमारे साथ भी हो रही है।” तभी राकेश टिकैत के समर्थक पीछे से ‘भारतीय किसान यूनियन जिंदाबाद’ के नारे लगाने लगते हैं।

महिला पत्रकार ने जब हुड़दंग के बीच भी उनसे सवाल पूछना जारी रखा तो राकेश टिकैत महिला पत्रकार पर चिल्लाते हुए बोले, “कोई इसका वीडियो बनाओ। यह मुझसे बदतमीजी कर रही है। पुलिस बुलाओ, यह लड़की बदतमीजी करती है, मुझे टच करती है।”

महिला पत्रकार पर चिल्लाते हुए राकेश टिकैत ने उसे किसानों और भारत को बदनाम करने वाली बताया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद उनकी जमकर आलोचना हो रही है।

पत्रकार सुशांत सिन्हा ने इसका वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “पहले राकेश टिकैत के लोगों ने महापंचायत के वक्त महिला पत्रकार के साथ बदसलूकी की थी और अब साइडलाइन किए जाने से बौखलाए राकेश टिकैत खुद इस स्तर पर चले गए कि महिला रिपोर्टर को कह रहे कि ‘टच करती है’। एक महिला के साथ यह दुर्व्यवहार किसी किसान का हो सकता है क्या? शर्मनाक।”

व्यालोक ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “ये दो कौड़ी का गटरछाप गुंडा खुद को किसान नेता कहता है। ये एक महिला का किस तरह अपमान कर रहा है, क्योंकि उसने एक खास चैनल का माइक पकड़ रखा है। अजीत अंजुुम और आरफा-राना अयूब जैसों को ये नहीं दिखाई देगा, आँखों पर कॉन्ग्रेस की चर्बी जो चढ़ी है।”

वीडियो में महिला पत्रकार ने आरोप लगाया कि किसान नेता सिर्फ उन्हीं मीडिया संस्थानों से बात करते हैं, जो उनकी मर्जी के सवाल पूछते हैं और सिर्फ उनकी ही बात जनता के सामने रखते हैं। दरअसल, संयुक्त किसान मोर्चा के नेता रिपब्लिक भारत पर पक्षपात पूर्ण रिपोर्टिंग करने का आरोप लगाते रहे हैं।

किसानों का कहना है कि रिपब्लिक भारत किसान प्रदर्शनकारियों के खिलाफ खबरें चलाता है। सिर्फ रिपब्लिक भारत ही नहीं, बल्कि किसान नेता उन सभी चैनलों को ‘गोदी मीडिया’ कहते हैं जो धरना प्रदर्शन की आड़ में हो रहे अपराधों या उनकी हठधर्मिता को दिखाते हैं।

ऐसा ही एक वाकया टीवी चैनल आजतक की एंकर चित्रा त्रिपाठी के साथ भी हुआ था। जब वह कवरेज के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर पहुँची तो किसानों ने उन्हें घेर कर ‘गोदी मीडिया हाय-हाय’ के नारे लगाने लगे थे।

गौरतलब है कि आज तक टीवी चैनल की पत्रकार और संपादक चित्रा त्रिपाठी रविवार (5 सितंबर 2021) को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में किसानों की महापंचायत को कवर करने के लिए गई थीं। वहाँ कृषि कानून विरोधी प्रदर्शनकारियों ने उन्हें काफी परेशान किया। प्रदर्शनकारी चित्रा के आसपास जमा हो गए और ‘गोदी मीडिया हाय-हाय’ के नारे लगाने लगे। आखिरकार कार्यक्रम को कवर करने के लिए गईं पत्रकार को मौके से खदेड़ दिया गया।

इससे पहले जंतर मंतर धरना स्थल पर ‘किसानों’ ने मीडियाकर्मियों पर हमला किया था। एक घायल मीडियाकर्मी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया था कि वहाँ पर कुछ ऐसे लोग सक्रिय थे, जो पत्रकारों को गालियाँ दे रहे थे। खून से लथपथ न्यूज 18 के कैमरामैन नागेंद्र ने बताया था, “उन्होंने एक महिला रिपोर्टर को गालियाँ दीं, जो किसानों के विरोध प्रदर्शन को कवर कर रही थीं और जब हमने उन्हें ऐसा करने से रोका तो उन्होंने मेरे सिर पर डंडे से हमला किया।”

‘गुजरात में किसके शासन में हुई बड़े पैमाने पर मुस्लिम विरोधी हिंसा?’: सवाल को लेकर विवाद, CBSE ने मानी गलती, होगी कार्रवाई

12वीं कक्षा के एक सवाल को लेकर ‘केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)’ ने सफाई दी है। ये सवाल पहले टर्म की परीक्षा में समाज शास्त्र विषय में पूछी गई थी। अब CBSE ने बुधवार (1 दिसंबर, 2021) को शाम 6:45 बजे सफाई देते हुए कहा है कि ये सवाल अनुचित था और क्वेश्चन पेपर्स को सेट करने वाले ‘एक्सटर्नल सब्जेक्ट एक्सपर्ट्स’ के लिए जो आधिकारिक दिशानिर्देश तय किए गए हैं, उसका भी उल्लंघन है। CBSE ने अपनी गलती मानते हुए इसका संज्ञान लिया है।

CBSE की परीक्षा में इस सवाल पर हुआ बवाल

साथ ही संस्था ने आश्वस्त किया कि इसमें शामिल सभी दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिस सवाल को लेकर ये विवाद है, उसमें पूछा गया था, “2002 में गुजरात में काफी बड़े पैमाने पर मुस्लिम विरोधी हिंसा का प्रसार किस राजनीतिक दल के शासनकाल में हुई?” OMR शीट में जवाब के रूप में ये चार विकल्प दिए गए थे- “कॉन्ग्रेस, भाजपा, डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन”। बता दें कि 2002 में गुजरात में नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री थे और वहाँ भाजपा की सरकार थी।

गोधरा में 59 हिन्दुओं को ज़िंदा जलाए जाने के बाद हिन्दुओं और मुस्लिमों के बीच संघर्ष छिड़ गया था। तभी इसे इसका नाम लेकर नरेंद्र मोदी को बदनाम करने की कोशिश की जाती रही है। हालाँकि, इस मामले में न तो जाँच एजेंसियों को कुछ मिला और अदालत से भी उन्हें क्लीन चिट मिल गई। बता दें कि CBSE के पेपर्स में आजकल सिर्फ किताबें ही नहीं, बल्कि बच्चों की समझ और सोच का भी परीक्षण किया जाता है। इसी बीच में इस तरह का सवाल सामने आने से संस्था की फजीहत हुई है।