Home Blog Page 3524

‘बुरे वक़्त में हमारी मदद के लिए PM मोदी का धन्यवाद’: अफगान सिख सांसद सहित 87 को लेकर भारत पहुँचा विमान

अफगानिस्तान से भारतीय नागरिकों को बचा कर भारत लाए जाने की मुहिम शुरू है। काबुल पर तालिबान के कब्जे के बाद अफगानिस्तान में शरिया कानून के तहत इस्लामी शासन चलेगा। इस कारण वहाँ के हिन्दुओं व सिखों में भय व्याप्त है। भारत के भी कई सिख नेताओं ने केंद्रीय विदेश मंत्रालय से इसके लिए गुहार लगाई थी। अब वहाँ से सिखों को बचा कर लाए जाने पर अफगान सांसद नरेंदर सिंह खालसा ने पीएम मोदी को धन्यवाद दिया है।

उन्होंने अफगानिस्तान से उन्हें व सिख समुदाय के अन्य लोगों को बचा कर भारत लाए जाने पर भारतीय वायुसेना और केंद्र सरकार को भी धन्यवाद दिया है। बता दें किनरेंदर के पिता अवतार गिल 2018 में जलालाबाद में हुए एक आतंकी हमले में मारे गए थे। खालसा ने कहा कि अफगानिस्तान से अल्पसंख्यकों को इस बुरे वक़्त में निकाला जाना ज़रूरी था, ऐसे समय में साथ खड़े रहने के लिए भारत सरकार का धन्यवाद।

वहीं रविवार (22 अगस्त, 2021) के दिन सुबह ही अफगानिस्तान से 87 लोगों को लेकर एयर इंडिया का एक विशेष विमान दिल्ली पहुँचा। इन लोगों को सबसे पहले काबुल से तजकिस्तान की राजधानी दुशांबे ले जाया गया, जहाँ से विमान ने दिल्ली के लिए उड़ान भरी। इससे पहले 168 लोगों को वहाँ से निकाला गया था। इस 168 में से 107 भारतीय थे। इनमें अधिकतर सिख ही थे। साथ ही दो नेपाली नागरिकों को भी बचाया गया है।

उधर अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद तालिबानी शासन ने पहला फतवा जारी कर दिया है। तालिबान ने देश के सरकारी और निजी विश्वविद्यालयों और दूसरे शिक्षण संस्थानों में लड़के-लड़कियों के साथ पढ़ने पर रोक लगा दी है। सरकारी और निजी संस्थानों के साथ तीन घंटे की बैठक करने के बाद तालिबान ने कहा है कि इन सब का कोई मतलब है। को एड एजुकेशन को बंद किया जा रहा है।

वेदगिरीश्वर मंदिर: जहाँ पुजारी से प्रसाद लेने सदियों तक आए 2 शुद्ध शाकाहारी गिद्ध

तमिलनाडु, देश का एक ऐसा राज्य है जहाँ कई प्राचीन और भव्य मंदिर हैं। सनातन धर्म के अनुयायियों के लिए अत्यधिक महत्व रखने वाले तमिलनाडु के हजारों मंदिरों में से एक है, चेंगलपट्टू जिले के तिरुकलुकुन्द्रम में स्थित वेदगिरीश्वर मंदिर। भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है वेदगिरीश्वर मंदिर। इस मंदिर को पक्षी तीर्थम भी कहा जाता है क्योंकि यहाँ सदियों से रोजाना दो ऐसे शाकाहारी गिद्ध आया करते थे जो चावल, गेहूँ, घी और शक्कर से बना प्रसाद मंदिर के पुजारी के हाथों से ग्रहण करते थे।

मंदिर का इतिहास

यह पूरा क्षेत्र एक पौराणिक क्षेत्र माना जाता है। भारद्वाज ऋषि ने भगवान शिव से लंबी आयु के लिए प्रार्थना की ताकि वो सभी वेदों को सीख सकें। इस पर भगवान शिव ने उनकी इच्छा पूर्ति की लेकिन उन्होंने चार वेदों (ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद और अथर्ववेद) को प्रदर्शित करते हुए चार पर्वत बनाए और एक मुट्ठी मिट्टी लेते हुए भारद्वाज ऋषि से कहा कि इन चार पर्वतों के आगे जितनी एक मुट्ठी मिट्टी है, वो (भारद्वाज ऋषि) उतना ही सीख पाएँगे।

यही वेद रूपी चार पर्वत जहाँ स्थित हैं, वहाँ भगवान शिव को समर्पित एक मंदिर का निर्माण किया गया, जिन्हें वेदगिरीश्वर कहा गया। इसका तात्पर्य है, वेदों के पर्वत के स्वामी। वेदगिरीश्वर मंदिर का निर्माण द्रविड़ वास्तुकला में पल्लव वंश के शासकों द्वारा कराया गया।

भगवान शिव और माता पार्वती के दो अलग मंदिर

तमिलनाडु के वेदगिरीश्वर मंदिर या पक्षी तीर्थम परिसर में दो मंदिर हैं, जिनमें से एक मंदिर पहाड़ी के ऊपर जबकि दूसरा मंदिर पहाड़ी के नीचे तलहटी में स्थित है। तलहटी में स्थित मंदिर को ‘ताझा कोइल’ के नाम से जाना जाता है। यहाँ माता पार्वती, माता त्रिपुरसुन्दरी के रूप में विराजमान हैं। साथ ही इस मंदिर में माता के साथ भक्तवचलेश्वर भी स्थित हैं।

पहाड़ी के ऊपर स्थित मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। 4 गोपुरम वाला यह मंदिर ‘मलइ कोइल’ कहलाता है। इस मंदिर में भगवान शिव वेदगिरीश्वर के रूप में मौजूद हैं, उनके साथ माता सोक्का नायगी भी विराजमान हैं। मंदिर को दक्षिण भारत के कैलाश और ‘कझुगु कोइल’ के नाम से भी जाना जाता है।

सदियों से आने वाले शाकाहारी गिद्ध

भगवान शिव से 8 ऋषियों को गिद्ध में बदल जाने का श्राप मिला लेकिन महादेव ने उपाय स्वरूप यह बताया कि हर युग में दो ऋषि मोक्ष को प्राप्त करेंगे और इस संसार को छोड़ जाएँगे। 6 ऋषि तो सतयुग, त्रेतायुग और द्वापरयुग में मुक्त हो गए लेकिन गिद्ध रूपी दो ऋषि कलियुग (वर्तमान) में मंदिर में आते रहे। माना जाता था कि उन्हें देखने वाले श्रद्धालुओं में अगर कोई पापी है तो वो नहीं आते थे।

इन गिद्धों के बारे में मान्यता है कि ये गिद्ध वाराणसी से गंगा स्नान करके तिरुकलुकुन्द्रम पहुँचते, जहाँ वेदगिरीश्वर मंदिर के पुजारी इन्हें चावल, गेहूँ, घी और शक्कर से बना प्रसाद ग्रहण कराते। उसके बाद दोनों गिद्ध रामेश्वरम मंदिर जाते और रात्रि विश्राम चिदंबरम मंदिर में करते। उसके बाद गिद्ध फिर से वाराणसी चले जाते, जहाँ गंगा स्नान करके पुनः उसी क्रम में यात्रा के लिए निकल पड़ते। सदियों से मंदिर आने वाले दोनों गिद्ध सन् 1998 तक दिखाई दिए लेकिन उसके बाद इन गिद्धों का दिखाई देना बंद हो गया। माना जाता है कि या तो उन्हें मोक्ष प्राप्त हो गया या अब ऐसा कोई व्यक्ति बचा ही नहीं, जिसने पाप न किया हो।

गिद्धों को प्रसाद खिलाते मंदिर के पुजारी (फोटो : Edgar Thurston)

वैसे तो गिद्ध शुद्ध माँसाहारी होते हैं और मरे हुए जानवरों के अवशेषों पर निर्भर करते हैं लेकिन ये दोनों गिद्ध शुद्ध शाकाहारी थे। अगर गूगल मैप के हिसाब से एक सामान्य गणना करें तो इन दोनों गिद्धों द्वारा रोजाना लगभग 4,870 किमी की दूरी तय की जाती थी।

कैसे पहुँचें?

तमिलनाडु के चेंगलपट्टू में स्थित वेदगिरीश्वर मंदिर का नजदीकी हवाईअड्डा चेन्नई में स्थित है जो यहाँ से लगभग 55 किलोमीटर (किमी) की दूरी पर है। चेंगलपट्टू रेलवे स्टेशन वेदगिरीश्वर मंदिर से लगभग 12 किमी दूर है, जो दक्षिण भारत के प्रमुख शहरों से रेलमार्ग के द्वारा जुड़ा हुआ है। इसके अलावा मंदिर से चेन्नई जंक्शन की दूरी लगभग 74 किमी है। चेन्नई और तमिलनाडु के प्रमुख शहरों से चेंगलपट्टू के लिए आसानी से बस सेवा उपलब्ध है ऐसे में सड़क मार्ग से भी मंदिर पहुँचना काफी आसान है।

कल्याण सिंह के निधन पर ‘हाहा’ रिएक्शंस की बाढ़: जश्न मनाने वालों का नाम पढ़िए, समझिए उनकी कट्टर मानसिकता

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का शनिवार (21 अगस्त, 2021) को निधन हो गया। भाजपा के दिग्गज नेता रहे कल्याण सिंह राजस्थान के राज्यपाल भी रहे हैं। बाबरी विध्वंस के बाद उन्होंने जिस तरह से अपनी सरकार व मुख्यमंत्री का पद कुर्बान कर दिया था, उसकी मिसाल आज भी दी जाती है। जहाँ लोग उनके निधन से शोक में हैं, वहीं मुस्लिमों ने उनके निधन वाली खबर पर ‘हाहा’ का रिएक्शन देकर जश्न मनाया।

कल्याण सिंह के निधन पर जश्न मनाने वालों के नाम पर एक नज़र डालिए – शबाज़ अली नेपाली, ताबिश हुसैन, आकिब बाबर चौधरी, ज़ीशान, जुनैद अहमद, आदिल खानजादा, मुजीब आलम, अज़ीज़ सैफी, वसीम जहीर, नदीम, सैयद यासिर शाह, सद्दाम खान, मोहम्मद ताबिश रजा, फ़ुजैरुल रहमान, निजामुद्दीन अंसारी, ज़ाहिर हुसैनी, ज़ीशान कादरी, नूर आलम सिद्दीकी, सलीम अंसारी, आरिफ निसार, इफ़्तेख़ार आलम, शाहरुख बिन राइस, ताहिर, मोहम्मद सलमान इत्यादि।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी कल्याण सिंह के निधन पर शोक जताया और शोकाकुल परिवार के लिए प्रार्थना की। लेकिन, उनकी पोस्ट पर भी 100 से अधिक लोगों ने ‘हाहा’ का रिएक्शन दिया, जिनमें अधिकतर मुस्लिम थे। इसका स्क्रीनशॉट हम नीचे संलग्न कर रहे:

अखिलेश यादव के पोस्ट पर ‘हाहा’ रिएक्शंस

इसी तरह ‘जी न्यूज़’ ने भी बाकी मीडिया संस्थानों की तरह कल्याण सिंह के निधन की खबर प्रकाशित की। फेसबुक पर इस खबर पर भी 9 लोगों ने ‘हाहा’ का रिएक्शन दिया। ये सारे के सारे मुस्लिम नाम वाले लोग ही थे। ये ‘हाहा’ का रिएक्शन देने वाले कवि कुमार विश्वास के पोस्ट पर भी आ धमके, जिसमें उन्होंने कल्याण सिंह को भाजपा का शिल्पकार बताते हुए उनके निधन पर शोक जताया था।

डॉक्टर कुमार विश्वास की पोस्ट पर ‘हाहा’ रिएक्शंस

बीबीसी ने कल्याण सिंह के निधन पर जो खबर प्रकाशित की, उस पर तो 400 से भी अधिक लोगों ने ‘हाहा’ के रिएक्शंस दिए। इनमें से अधिकांश किस मजहब के थे, ये आप खुद ही देख कर अंदाज़ा लगा लीजिए। इसी तरह कई अन्य मीडिया संस्थानों ने जो खबरें प्रकाशित की, उनमें कल्याण सिंह का जिक्र आने पर ‘हाहा’ रिएक्शन देने वालों में अधिकतर ‘समुदाय विशेष’ के ही लोग निकले।

बीबीसी की खबर पर ‘हाहा’ रिएक्शंस की बाढ़

बाबरी विध्वंस के दौरान कारसेवकों पर गोली न चलवाने के फैसले के लिए जाने जाने वाले कल्याण सिंह कल्याण सिंह ने कहा था कि राम मंदिर बनाने की खातिर एक क्या 10 बार सरकार कुर्बान करनी पड़ेगी तो हम तैयार हैं। उसी कल्याण सिंह ने ये भी कहा था कि बाबरी विध्वंस को लेकर मन में न कोई पछतावा है, न कोई शोक है, न कोई खेद है और न ही कोई पश्चाताप का भाव है। उन्होंने बार-बार इसे गर्व का विषय बताया और दोहराया कि कारसेवकों पर गोली नहीं चलाऊँगा।

कल्याण सिंह एक प्रयोग हैं, प्रयोग मरते नहीं: वह फॉर्मूला जिसके दम पर BJP आज अपराजेय है, जिसने हिंदुओं को जोड़ा

जब इतिहास लिखा जाएगा तो उसमें 15 अगस्त, 26 जनवरी की तरह 5 अगस्त 2020 की तारीख भी अमिट हो जाएगी। इस दिन राम मंदिर के लिए भूमिपूजन हुआ। उसी पन्ने में ये भी लिखा जाएगा कि 6 दिसंबर को ढाँचा चला गया था। ढाँचे के साथ सरकार भी चली गई थी। मेरे जीवन की आकांक्षा थी कि राम मंदिर बने। मंदिर बनते ही मैं बहुत चैन के साथ दुनिया से विदा हो जाऊँगा।

कल्याण सिंह ने अगस्त 2020 में एक टीवी इंटरव्यू में यह बात कही थी। उसी कल्याण सिंह ने जो शनिवार (21 अगस्त 2021) की रात राम में विलीन हो गए। उसी कल्याण सिंह ने जिसने कहा था कि राम मंदिर बनाने की खातिर एक क्या 10 बार सरकार कुर्बान करनी पड़ेगी तो हम तैयार हैं। उसी कल्याण सिंह ने जिसने कहा कि बाबरी विध्वंस को लेकर मन में न कोई पछतावा है, न कोई शोक है, न कोई खेद है और न ही कोई पश्चाताप का भाव है। जिसने बार-बार इसे गर्व का विषय कहा। जिसने बार-बार दोहराया कि कारसेवकों पर गोली नहीं चलवाऊँगा।

ऐसे वक्त में जब राष्ट्रीय राजनीति में राष्ट्रवादी विचारधारा का बोलबाला है और उसके पराभव के दूर-दूर तक निशान नहीं दिखते हैं। जब अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है और बात मथुरा-काशी के अपने मंदिरों को वापस लेने की हो रही है, तो संभव है कि कल्याण सिंह का ये अंदाज आपको हैरान न करे। पर याद रखिएगा कि कल्याण सिंह के पहले इसी उत्तर प्रदेश के एक मुख्यमंत्री ने अयोध्या को कारसेवकों के खून से रंग दिया था। उसने सत्ता की सनक में दावा किया था कि अयोध्या में परिंदा भी पर नहीं मार सकता है। वह अपने नाम के आगे ‘मुल्ला’ जुटने से आह्लादित था। तब किसने 6 दिसंबर 1992 की कल्पना की होगी? तब किसने सोचा होगा एक दिन कारसेवक बाबर के बर्बर निशान को दफन कर देंगे? किसने सोचा होगा जब यह सब हो रहा होगा तो एक मुख्यमंत्री अपने सरकारी आवास में धूप सेंक रहा होगा और सूचना मिलने पर गोली चलाने का आदेश देने से स्पष्ट शब्दों में इनकार कर देगा? उसका आदेश होगा- बिना गोली चलवाए परिसर खाली करवाया जाए। किसने सोचा होगा कि कारसेवकों की सुरक्षा सुनिश्चित कर वह इस्तीफा ले मुख्यमंत्री की कुर्सी को लात मारने निकल जाएगा?

जिस देश में सियासी फायदे के लिए मजहब का इस्तेमाल होता हो। जिस देश में राजनीतिक रसूख हासिल करने के लिए नेता सार्वजनिक जीवन में धर्म को त्याज्य समझते हों। उस देश में धर्म के लिए सत्ता को ठुकराने की ऐसी बानगी शायद ही कोई और मिले। शायद यही कारण है कि हिंदू हृदय सम्राट की छवि कल्याण सिंह के साथ सदा-सदा के लिए अंकित हो गई और जब उन्होंने इस संसार से विदाई ली तो उन्हें लोग इन्हीं संस्मरणों के साथ नमन कर रहे हैं।

पर राम के काज आने वाले कल्याण सिंह एक ‘प्रयोग’ भी थे। ऐसा प्रयोग जो सफल नहीं होता तो शायद बीजेपी आज यहाँ नहीं होती। जो मोदी-शाह वाली भाजपा की ताकत देख रहे हैं और जिन्होंने अटल-आडवाणी वाली भाजपा के बारे में पढ़ा-सुना हो, उन्हें यह अतिशयोक्ति लग सकती है। पर राजनीति का अटल सत्य यही है कि वीपी सिंह ने जिस मंडल से हिंदुओं को खंड-खंड करने की राजनीति शुरू की थी, उसे बीजेपी ने सोशल इंजीनियरिंग के फॉर्मूले से ही रोका और हिंदुओं को जोड़ा। इसके केंद्र में हिंदुत्व की राजनीति के साथ-साथ ओबीसी चेहरे को आगे बढ़ाना था। इसी प्रयोग की उपज थे कल्याण सिंह। इस प्रयोग ने देश के सबसे बड़े प्रदेश में बीजेपी के लिए सत्ता का दरवाजा खोला। इसी प्रयोग ने बीजेपी को विस्तार दिया। वो मजबूती दी जिसकी वजह से वह आज अपराजेय दिखती है। सबका साथ-सबका विकास उसी प्रयोग से निकला है। वह फॉर्मूला आज भी हिट है और उसके ही सहारे बीजेपी लगातार आगे बढ़ती जा रही है।

कल्याण सिंह ने एक बार कहा था,

संघ और भारतीय जनता पार्टी के संस्कार मेरे रक्त के बूँद-बूँद में समाए हुए हैं। इसलिए मेरी इच्छा है कि जीवन भर भाजपा में रहूँ। जीवन का जब अंत होने को हो तो मेरा शव भी भारतीय जनता पार्टी के झंडे में लिपटकर जाए।

हालाँकि बीच में एक वक्त ऐसा भी आया था जब कल्याण सिंह को बीजेपी छोड़नी पड़ी थी। वे मंच पर मुलायम सिंह यादव तक के साथ भी दिखे। जिस अतरौली से वे 8 बार विधायक बने, वहाँ उनकी बहू की जमानत तक जब्त हो गई। लेकिन, राम मंदिर को लेकर गर्व का भाव उनके जीवन में हमेशा बना रहा। 6 दिसंबर को लेकर कभी कोई गम, कोई पाश्चाताप नहीं दिखा। बाद में वे उसी गर्व के साथ बीजेपी में लौटे भी और भारतीय जनता पार्टी के झंडे में लिपटकर जाने का उनका स्वप्न भी पूरा हुआ।

तो प्रयोग कभी मरते नहीं। वे केवल नई यात्रा पर निकलते हैं। राम काज की शपथ लेने वाले कल्याण सिंह अब राम में विलीन होने की यात्रा पर हैं। जब-जब कोई हिन्दुओं को बाँटने की सियासत करेगा, उसके जवाब में अपने दौर का कल्याण सिंह हिंदुओं को जोड़ने के लिए खड़ा होगा। जब-जब राम की बात होगी, राजनीति और धर्म की बात होगी, तब-तब धर्म के लिए, राम के लिए सत्ता को ठुकरा देने वाले कल्याण सिंह की बात होगी और हर दौर में उनकी प्रेरणा से कल्याण सिंह खड़ा होगा।

सुंदरकाण्ड में तुलसीदास ने लिखा है;

हनुमान तेहि परसा कर पुनि कीन्ह प्रनाम
राम काजु कीन्हें बिनु मोहि कहाँ विश्राम

त्रेता में यदि हनुमान राम काज के लिए थे तो कलियुग में कल्याण थे। हनुमान ने रावण की लंका का दहन किया तो कल्याण सिंह ने लिबरलों/कट्टरपंथियों/वामपंथियों/तुष्टिकरण की राजनीति की लंका का। राम मनोहर लोहिया ने लिखा है- राम, कृष्ण और शिव भारत की पूर्णता के तीन महान स्वप्न हैं। कल्याण ने राम का स्वप्न पूरा किया। अब कृष्ण और शिव के स्वप्नों को पूरा करने की बारी हमारी और आपकी है।

अफगानिस्तान में पहला तालिबानी फतवा: लड़के-लड़कियाँ नहीं पढ़ सकेंगे साथ, 70 ‘भारतीयों’ को काबुल एयरपोर्ट से लौटाया वापस

अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद तालिबानी शासन ने पहला फतवा जारी कर दिया है। तालिबान ने देश के सरकारी और निजी विश्वविद्यालयों और दूसरे शिक्षण संस्थानों में लड़के-लड़कियों के साथ पढ़ने पर रोक लगा दी है। सरकारी और निजी संस्थानों के साथ तीन घंटे की बैठक करने के बाद तालिबान ने कहा है कि इन सब का कोई मतलब है। को एड एजुकेशन को बंद किया जा रहा है।

दरअसल, अफगानिस्तान में को एड एजुकेशन प्रणाली लागू है। हेरात प्रांत में हुई बैठक के दौरान तालिबान की ओर से अफगानिस्तान इस्लामिक अमीरात के उच्च शिक्षा विभाग के प्रमुख मुल्ला फरीद ने सह शिक्षा व्यवस्था को समाज में बुराइयों की जड़ करार दिया औऱ कहा कि इसे बंद होना होगा। वहीं इस मामले में हेरात के व्याख्याताओं का कहना है कि सरकार विश्वविद्यालय या संस्थान तो अलग-अलग कक्षाओं की व्यवस्था कर सकते हैं, लेकिन जिन निजी संस्थानों में कम लड़कियाँ पढ़ रहीं हैं उनके लिए अलग से कक्षाओं की व्यवस्था करना कठिन है।

हालाँकि, इसके विकल्प के तौर पर फरीद का कहना है कि महिला व्याख्याता अथवा गुणी बुजुर्ग पुरुष लड़कियों को पढ़ा सकते हैं। उन्हें इसकी इजाजत रहेगी। गौरतलब है कि अफगानिस्तान में 40,000 विद्यार्थियों पर 2000 व्याख्याता हैं।

तालिबान ने 70 भारतीयों के जत्थे को भारत आने से रोका

इस बीच खबर सामने आई है कि तालिबान ने भारत आने की कोशिश कर रहे हिंदुओं और सिखों के 70 लोगों के समूह को काबुल एयरपोर्ट से वापस कर दिया है। तालिबान का कहना है कि ये सभी अफगानी नागरिक हैं, इसलिए ये देश नहीं छोड़ सकते हैं। जिन लोगों को वापस लौटाया गया है उनमें अफगानिस्तान संसद के दो अल्पसंख्यक सदस्य भी हैं। इनके नाम सांसद नरिंदर सिंह खालसा और अनारकली कौर मानोयार हैं। विश्व पंजाबी संगठन के अध्यक्ष विक्रमजीत सिंह के मुताबिक, एयरपोर्ट से वापस किए जाने के बाद लोगों का समूह वापस काबुल के गुरुद्वारे में आ गया है।

मुजफ्फरपुर में एक ही जगह मुर्हरम और सुअरिया मेला: बलि वाले सुअर को पुलिस ने भगाया, आक्रोशित हिंदुओं ने किया हमला

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के देवरिया के रामलीला गाछी बाजार में शुक्रवार (20 अगस्त) को ताजिया जुलूस और सुअरिया मेला के आयोजन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। इसी बीच मेले में पशु बलि रोकने पहुँची पुलिस पर आक्रो​शित हिंदूओं ने लाठी-डंडे व बाँस से हमला कर दिया। इसमें देवरिया थानेदार समेत 5 पुलिसकर्मी जख्मी हो गए हैं। एक अन्य मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस हमले में एक दर्जन से ज्यादा ग्रामीण भी घायल हो गए हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुहर्रम पर ताजिया जुलूस व सुअरिया मेला के आयोजन को लेकर दो पक्षों में तनाव उत्पन्न हो गया। दोनों तरफ से सैकड़ों लोग वहाँ पर जमा हो गए। दोनों पक्ष के लोगों ने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप ​लगाया है।

बताया जा रहा है कि एक पक्ष ने बुधवार (18 अगस्त) की रात जुलूस निकाला था। इसके बाद दूसरे पक्ष ने मेले के आयोजन के लिए पंडाल का निर्माण कराया। इसको लेकर वहाँ तनाव पैदा हो गया था। स्थिति बिगड़ते देख पारू के सीओ और थानाध्यक्ष ने स्थानीय लोगों के साथ बैठक कर किसी को भी आयोजन करने की अनुमति नहीं दी थी, लेकिन दोनों पक्षों ने इसे मानने से इनकार कर दिया था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि इन्होंने बलि के लिए सुअर लेकर जा रहे ग्रामीण के हाथों से सुअर को छीनकर भगा दिया। इसकी वजह से हिन्दू ग्रामीण आक्रोशित हो गए और पुलिस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। ग्रामीणों ने पुलिस को वहाँ से भगाने के लिए उन पर पथराव करना शुरू कर दिया, जिसमें थानाध्यक्ष संजय स्वरूप, पारु इंस्पेक्टर दिगंबर प्रसाद समेत 5 पुलिसकर्मी जख्मी हो गए हैं।

इसके बाद पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया, जिसमें एक दर्जन ग्रामीण घायल हो गए हैं। स्थानीय लोगों की मानें तो पुलिस की तरफ से भीड़ को नियंत्रित करने के लिए चार राउंड हवाई फायरिंग भी की गई। हालाँकि, पुलिस इन सभी आरोपों से इनकार कर रही है। इस घटना के बाद घटनास्थल पर भारी तनाव है। घटनास्थल पर पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।

बता दें कि घायल थानेदार संजय स्वरूप, जमादार निशार अहमद खान, महिला सिपाही संध्या कुमारी, राधा कुमारी समेत पाँचों पुलिसकर्मियों का स्थानीय स्तर पर इलाज कराया गया है। एसएसपी जयंतकांत ने बताया कि दो पक्षों में आयोजन को लेकर तनाव हो गया था। फिलहाल स्थिति काबू में है। हमला करने वालों को चिह्नित कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

रेप में प्यार, जिहाद में आजादी… हिंदू-दलित लड़कियों के जबरन धर्मांतरण-निकाह पर ऐसे डाला जाता है पर्दा

हिंदू लड़कियों के जबरन धर्म परिवर्तन के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अपनी फर्जी पहचान बताकर मुस्लिम युवक हिन्दू दलित लड़कियों को अपने प्यार के जाल में फँसाकर इस्लाम में जबरन कन्वर्ट करवा रहे हैं।

इससे पहले के वीडियो में हमने आपको बताया था कि कैसे दलित लड़की कविता को इमरान मलिक ने राहुल बनकर अपने झूठे प्यार के जाल में फँसाकर जबरन निकाह कर लिया था। इसको लेकर नितिन ‘रिवाल्डो’ गुप्ता ने अपने नए वीडियो में कविता के साथ क्या-क्या हुआ, इसके बारे में बताया है।

कविता से जोया बनी दलित लड़की के साथ इमरान आए दिन अपने घरवालों से रेप करवाने लगा। कविता ने बताया उसके दो भाई और अब्बा को जब भी मौका मिलता, वो रेप करके चले जाते थे। लड़की के अनुसार, जब उसने रेप के बारे में इमरान को बताया तो उसने भी उसके साथ जबरदस्ती की और उसे पीटा।

इमरान ने उससे कहा, ”अब तो तेरे साथ यही होगा, क्योंकि हम तुझे लाए ही इसलिए हैं चमा₹न।” दलित लड़की ने बताया इमरान रोज अपने साथ तीन से चार दोस्तों को लाने लगा, जो रेप करते थे। इसके लिए वो पैसे भी लेता था।

विस्तार से बताते हुए नितिन गुप्ता ने वीडियो में कहा कि दलितों के इस्लाम में धर्मांतरण के लिए ब्राह्मणों को दोषी ठहराया जाता है, जिसका उद्देश्य वास्तविकता को छुपाना है। जबकि सच तो यह है कि भारत में इस्लामी आक्रमण के बाद अधिकांश धर्मांतरण दबाव में हुए, न कि अपनी इच्छा से।

पूरी वीडियो को इस लिंक पर क्लिक करके देखें।

नोट: यह एक सीरीज है। इसी सब्जेक्ट (हिंदू लड़कियों का जबरन धर्म परिवर्तन) पर और भी वीडियो आप हमारे यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं।

BJP के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का निधन, CM योगी ने की 3 दिन के राजकीय शोक की घोषणा

उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम कल्याण सिंह का आज (21 अगस्त 2021) शनिवार को निधन हो गया हैं। पीजीआई ने एक बयान जारी करते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल माननीय कल्याण सिंह जी का एक लंबी बीमारी के बाद आज निधन हो गया। उन्हें 4 जुलाई को संजय गाँधी पी जी आई के आईसीयू में गंभीर अवस्था में भर्ती किया गया था। लंबी बीमारी और शरीर के कई अंगों के धीरे-धीरे फेल होने के कारण आज उन्होंने अंतिम साँस ली।

बता दें कि कल्याण सिंह की तबीयत करीब दो महीने से खराब थी। लखनऊ के एसजीपीजीआई में उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया था। कल्याण सिंह की तबियत नाजुक होने की खबर मिलने के बाद सीएम योगी ने अपना गोरखपुर दौरा निरस्त कर दिया था और PGI पहुँच गए थे। CM योगी ने कल्याण सिंह के निधन के बाद प्रदेश में तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा के साथ ही श्रद्धांजलि अर्पित की।

कल्याण सिंह यूपी के सीएम रहने के अलावा राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल रह चुके हैं। उनके निधन की सूचना मिलने पर बीजेपी के मंत्री, सांसद और कई कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर लखनऊ में उनके निवास स्थान पर अंतिम दर्शनों के लिए पहुँच गया है।

‘न गम, न पश्चाताप’: राम मंदिर के लिए सरकार बलिदान करने वाला नायक, आसान नहीं है कल्याण सिंह होना

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश जनसंख्या के हिसाब से भारत का सबसे बड़ा राज्य है। वहीं राजस्थान क्षेत्रफल के हिसाब से भारत का सबसे बड़ा राज्य है। पहले राज्य के कल्याण सिंह मुख्यमंत्री रहे हैं तो दूसरे राज्य में उन्होंने राज्यपाल का पद संभाला। भाजपा नेता कल्याण सिंह को राम मंदिर के कारसेवकों पर गोली चलवाने का आदेश न देने के लिए भी जाना जाता है। साथ ही हिन्दू धर्म के प्रति उनकी जो प्रतिबद्धता थी, उसके कारण वो जीवन भर कट्टरपंथियों के निशाने पर रहे हैं।

मुख्यमंत्री के रूप में कल्याण सिंह का कार्यकाल एक बार मात्र डेढ़ साल (जून 1991 से दिसंबर 1992) तो एक बार मात्र 5 महीने (सितंबर 1997 से फरवरी 1998) तो तीसरी और अंतिम बार मात्र 1 वर्ष और 9 महीने (फरवरी 1998 से नवंबर 1999) का रहा। टुकड़ों में उनका मुख्यमंत्री का कार्यकाल राजनीतिक व सामाजिक उथल-पुथल के हिसाब से उत्तर प्रदेश के इतिहास के सबसे संवेदनशील अवधियों में से एक गिना जा सकता है।

उनके पहले कार्यकाल के दौरान ही बाबरी विध्वंस हुआ। मुख्यमंत्री बनने के बाद ही उन्होंने अपने सहयोगियों के साथ अयोध्या जाकर ये संकल्प लिया था कि वहाँ एक भव्य राम मंदिर का निर्माण कराया जाएगा। अयोध्या को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की कवायद उन्होंने तभी शुरू कर दी थी और इसके लिए भूमि अधिग्रहण भी किया गया था। उनके कार्यकाल के दौरान ही राम मंदिर की ‘आधारशिला’ रखी गई थी।

कल्याण सिंह ऐसे नेता रहे हैं, जिन्होंने बाबरी विध्वंस के बाद राम मंदिर के लिए अपनी सरकार को कुर्बान करने से भी गवारा नहीं किया। उन्होंने भाजपा को 1991 विधानसभा चुनाव में 57 से 221 सीटों तक पहुँचाया। पूर्ण बहुमत की सरकार में वो मुख्यमंत्री थे। लेकिन, उन्होंने बाबरी विध्वंस के बाद इस्तीफा देकर जनता के दरबार में जाना उचित समझा। उनके इस्तीफे के बाद केंद्र सरकार ने राज्य की सरकार को भंग कर दिया।

उनका प्रभाव कुछ ऐसा था कि 1993 में उन्होंने अलीगढ़ के अतरौली और कासगंज, दो अलग-अलग जिलों के विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ा, और दोनों जगह जीत दर्ज करने में कामयाब रहे। अतरौली से उनका खास नाता था, जहाँ से वो 10 बार (मार्च 1967 से फरवरी 1980, मार्च 1985 से मई 2007 तक) विधायक रहे। 22 वर्षों तक उन्होंने इस विधानसभा क्षेत्र की सेवा की। वहीं अपने अंतिम संसदीय कार्यकाल के लिए उन्होंने 2009 में एटा को चुना।

ये दोनों क्षेत्र आज भी उन्हें सिर-आँखों पर रखते हैं, तभी उनके बेटे राजवीर सिंह लगातार दो बार से एटा से सांसद हैं और पोते संदीप सिंह 2017 में अतरौली से जीत दर्ज कर के योगी आदित्यनाथ की सरकार में शिक्षा मंत्री का दायित्व संभाल रहे हैं। स्कूलों में भारत माता की प्रार्थना के साथ छात्रों को राष्ट्रवाद की भावना जगाने का काम हो या रोल कॉल के समय ‘यस सर’ की जगह ‘वंदे मातरम्’ कहने पर जोर, उन्होंने छात्रों में देश के प्रति प्यार जगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

दूसरी बार उनकी सरकार कांशीराम और मायावती की पार्टी बसपा के समर्थन से बनी थी। बसपा ने अक्टूबर 1997 में अपना समर्थन वापस ले लिया। लेकिन, कॉन्ग्रेस के 21 असंतुष्ट विधायकों ने अलग पार्टी बना कर कल्याण सिंह की सरकार को समर्थन दिया, जिससे उनकी सरकार बच गई। हालाँकि, जिस नरेश अग्रवाल के नेतृत्व में ये विधायक आए थे, उन्होंने कॉन्ग्रेस को समर्थन दे दिया और जगदंबिका पाल की सरकार में वो उप-मुख्यमंत्री बन बैठे।

लेकिन, इलाहांबाद हाईकोर्ट के आदेश के बाद वो सदन में बहुमत साबित करने में सफल रहे और नरेश अग्रवाल भी वापस भाजपा के साथ आ गए। कल्याण सिंह ने 2004 का लोकसभा चुनाव बुलंदशहर से लड़ा था। इस तरह उन्होंने 4 अलग-अलग जिलों से कई चुनाव लड़े और सभी में जीत दर्ज की। भाजपा के अलावा उन्होंने अपनी पार्टी और निर्दलीय भी चुनाव लड़ा, लेकिन हारे नहीं। बीच में कुछ दिनों के लिए भाजपा से उनका मोहभंग हुआ था, लेकिन जनवरी 2004 में फिर पार्टी में वापस आ गए।

2009 में भी उन्होंने भाजपा से किनारा कर लिया था और अगले ही साल ‘जन क्रांति पार्टी’ का गठन किया, लेकिन 2013 में उन्होंने इस पार्टी का भाजपा में विलय कर दिया। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्हें पहले हिमाचल प्रदेश और फिर राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया गया। उन्होंने राजस्थान के राज्यपाल के रूप में 5 वर्षों का कार्यकाल पूरा किया। राज्यपाल का कार्यकाल पूरा करते वो फिर भाजपा में शामिल हुए।

कल्याण सिंह राम मंदिर के कारसेवकों पर गोली न चलवाने के अपने फैसले पर हमेशा कायम रहे और कभी भी इसे लेकर कोई दुःख नहीं जताया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बाबरी विध्वंस को लेकर उनके मन में न कोई पछतावा है, न कोई शोक है, न कोई खेद है और न ही कोई पश्चाताप का भाव है। उन्होंने ये ज़रूर कहा कि बाबरी को बचाने के लिए पूरे सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे, लेकिन अधिकारियों को स्पष्ट आदेश था कि एक भी श्रद्धालु पर गोली नहीं चलनी चाहिए।

कल्याण सिंह लोधी समुदाय से ताल्लुक रखते हैं और उन्हें राजनीति में लाने का श्रेय 1977 में जनता पार्टी की सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे हरिश्चंद्र श्रीवास्तव को जाता है। उनके बेटे सौरभ श्रीवास्तव वाराणसी के कैंट से भाजपा विधायक हैं। बहुत कम लोगों को पता है कि अतरौली में जन्मे कल्याण सिंह को 1962 में ही जनसंघ से विधानसभा का टिकट मिल गया था, लेकिन पहले चुनाव में ुनेहँ हार मिली थी।

मात्र एक बार कॉन्ग्रेस के अनवर खान ने उन्हें 1980 में अतरौली से हराया था, लेकिन 1985 में उन्होंने जोरदार वापसी की। कल्याण सिंह को एक कड़ा प्रशासक माना जाता था। उन्होंने हमेशा कहा कि वो किसी भी जाँच या कार्रवाई के लिए तैयार हैं, लेकिन राम मंदिर का संकल्प बना रहेगा। उन्हें एक दिन के लिए तिहाड़ जेल में भी रखा गया था। विश्लेषक कहते हैं कि अगर परिस्थितियाँ हल्की अलग होतीं तो अटल बिहारी वाजपेयी के बाद भाजपा की जिम्मेदारी उनके कंधे ही आती।

आम आदमी पार्टी के पार्षद का भाई तलाकशुदा महिला से रेप के मामले में गिरफ्तार, लाइसेंस दिलाने के बहाने ले गया था नवसारी

गुजरात के सूरत जिला में आम आदमी पार्टी के पार्षद धर्मेंद्र वावलिया के भाई मेहुल वावलिया को तलाकशुदा महिला के बलात्कार के मामले में मामले में गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में पीड़िता की शिकायत के बाद कपोदरा पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेहुल ने महिला को उस वक्त अपने जाल में फँसाया जब उसे पता चला कि वह गाड़ी चलाना सीख रही है। मेहुल ने कथित तौर पर महिला से झूठ बोलकर उसे नवसारी चलने के लिए मनाया था। उसने महिला को वहाँ पर लाइसेंस दिलाने का वादा किया था। हालाँकि, नवसारी जाते समय मेहुल ने महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया।

घटना के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीड़िता को न्याय दिलाने की माँग को लेकर सूरत के हीराबाग इलाके में आम आदमी पार्टी कार्यालय के बाहर रैली निकाली। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर जमा हो गए और पार्षद को उनके भाई द्वारा कथित रूप से किए गए यौन उत्पीड़न के लिए फटकार लगाई। इस बीच भाजपा की महिला विंग भी विरोध करने के लिए सड़कों पर उतरी और मेहुल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की माँग की।

वहीं इस मामले पर आरोपित मेहुल के भाई आप पार्षद धर्मेंद्र वावलिया ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। धर्मेंद्र ने अपने भाई से दूरी बनाते हुए कहा कि हालाँकि, मेहुल उसका भाई है, लेकिन दोनों सालों से एक-दूसरे के संपर्क में नहीं हैं। उन्होंने आगे कहा कि अगर मेहुल दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

धर्मेंद्र ने कहा, “मेहुल मेरा भाई है और वह अब कई सालों से मेरे साथ नहीं है। मैं अपने भाई के लिए कड़ी सजा की माँग करता हूँ, अगर वह किसी भी गलत काम का दोषी पाया जाता है। अगर उसके खिलाफ आरोप सही साबित होते हैं तो उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। मैं कपोदरा पुलिस और पुलिस आयुक्त से इस तरह के कृत्यों के अपराधियों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का आग्रह करता हूँ।”

हिंदू आर्मी चीफ सुशील तिवारी को दिल्ली पुलिस ने लखनऊ से किया गिरफ्तार: जंतर-मंतर पर भड़काऊ नारे लगाने का मामला

दिल्ली के जंतर-मंतर पर नारेबाजी करने के मामले में हिंदू आर्मी के प्रमुख सुशील तिवारी (43) को दिल्ली पुलिस ने शनिवार (21 अगस्त 2021) को लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया है। उन पर इसी महीने की 8 तारीख को प्रदर्शन के दौरान मुस्लिमों के खिलाफ नारेबाजी करने का आरोप लगाया गया है।

इस मामले में पुलिस का कहना है कि सुशील तिवारी ने न केवल नारे लगाए थे, बल्कि लोगों को लामबंद भी किया था। हालाँकि, इस मामले में तिवारी ने पूछताछ के दौरान बताया है कि उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के वकील अश्विनी उपाध्याय का मैसेज व्हाट्सएप पर देखा था, जिसके बाद ही वो वहाँ पर गए थे।

गौरतलब है कि अश्विनी उपाध्याय समेत इन 6 लोगों को दिल्ली पुलिस ने 10 अगस्त 2021 को गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान ने पुलिस में शिकायत की थी। हालाँकि, बाद में कोर्ट ने उपाध्याय को जमानत दे दी थी। मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट ने अपने फैसले में कहा था कि ऐसा कोई प्रमाण है ही नहीं, जिससे ये पता चल सके के नारे उपाध्याय के कहने पर लगे हों या उनकी उपस्थिति में लगे हों।

अपने फैसले में जस्टिस उद्भव कुमार ने कहा था कि जिस वीडियो को आधार बनाकर अश्विनी उपाध्याय के खिलाफ कार्रवाई की गई थी, उसमें कहीं भी उपाध्याय के विरोध में कुछ भी नहीं है। इसके साथ ही कोर्ट ने माना था कि बंद दरवाजों के पीछे साजिश हुई है और कहा कि चूँकि जाँच अभी अपनी प्रारंभिक अवस्था में है ऐसे में केवल संभावनाओं के आधार पर किसी की स्वतंत्रता को प्रभावित नहीं किया जा सकता।

बता दें कि नारेबाजी किए जाने के मामले में दिल्ली पुलिस ने IPC (भारतीय दंड संहिता) की धारा-153A (विभिन्न समुदायों के बीच वैमनस्य को बढ़ावा देना) के तहत मामला दर्ज किया था। जबकि, अंग्रेजों के जमाने के कानूनों को ख़त्म करने की माँग करते हुए उक्त विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया था।