Home Blog Page 3523

‘बहन की गाली देने वाले आज त्योहार मना रहे’ – रक्षाबंधन पर गैंग (इस्लामी/फर्जी नारीवादी/वामपंथी) एक्टिव

देश में हर्षोल्लास के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है। हिंदी पंचांग के अनुसार, 22 अगस्त को सावन मास की पूर्णिमा तिथि है। सावन पूर्णिमा की तिथि हिंदू धर्म में बहुत ही महत्वपूर्ण होती है। इस तिथि को भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षा बंधन का त्योहार पूरे देश में मनाया जा रहा है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बाँधती हैं।

लेकिन क्या सब रक्षाबंधन में भाई-बहन-प्यार ही ढूँढते हैं या पगलेट तर्कों के साथ सोशल मीडिया पर जहर भी फैलाते हैं? आइए देखते हैं।

इस मौके पर एक बार फिर से नारीवादी (फर्जी वाला) और इस्लामी गैंग भी एक्टिव हो गया है। @Sahas_1015 नाम के ट्विटर यूजर ने इसे असमानता और भेदभाव का त्योहार बताने के लिए एक सीरीज चलाया, जिसमें कई लोगों ने इसे पितृ सत्तात्मक तो कई ने इसे बँधन में बाँधना बताया। बिहार की सोनाली का कहना है कि क्यों राखी भाई की कलाई पर ही बाँधी जाती है? क्यों भाई ही बहन की रक्षा करेगा? वो अपनी रक्षा खुद क्यों नहीं कर सकती? इसलिए उसने इस बार खुद को राखी बाँधने का फैसला किया।

इसी तरह कई अन्य ने भी इस त्योहार को लेकर अपनी ‘राय’ रखी और समानता की बात की।

नताशा नाम की यूजर ने लिखा, “आज बहनें अपनी सुरक्षा की आशा के साथ भाइयों को धागा बाँधने का जश्न मना रही हैं #रक्षा, वही भाई जो अपनी बहनों और महिलाओं को सामान्य रूप से गाली देते हैं, और अपने ‘मर्दाना कर्तव्यों’ को करने के लिए उनकी पीठ थपथपाते हैं।”

सुमन सिद्धू ने लिखा, “रक्षाबंधन के पीछे का विचार और अर्थ “सुरक्षा” है, जिसमें बहनें भाइयों को राखी बाँधती हैं। यह इस विचार को बढ़ावा दे रही हैं कि भाइयों को पितृसत्ता के कारण अपनी बहनों की रक्षा करनी चाहिए। महिलाओं को सुरक्षा के लिए एक पुरुष की आवश्यकता है। स्पष्ट तौर पर यह एक बेतुका त्योहार है।”

उसने आगे लिखा, “आप सब अपने आप को मूर्ख मत बनाओ। यह एक बेतुका त्योहार है। साथ ही कोई भी भाई-बहन के मिलन के विचार का विरोध नहीं कर रहा है, यह आश्चर्यजनक है, हमें यह करना चाहिए, लेकिन कृपया अपने आप को मूर्ख न बनाएँ, कम से कम इस तथ्य को स्वीकार करें कि आप एक ऐसा दिन मना रहे हैं जो कहता है कि एक महिला को सुरक्षा के लिए एक लड़के की आवश्यकता होती है।”

एक अन्य यूजर ने पितृसत्ता का समर्थन करने वालों के अलावा सभी को राखी की शुभकामनाएँ दी। हालाँकि इनके ट्वीट पर भी कई लोगों ने प्रतिक्रियाएँ दीं। एक ने पूछा, “फेमिनिस्ट, कम्युनिस्ट और इस्लामी अलग-अलग होते हैं क्या?” वहीं एक अन्य ने कहा कि अभी तो और भी ब्लू टिक वाली नारीवादियों का आना बाकी है। एक यूजर ने कहा कि क्यों इनको अटेंशन देना, इनको यही चाहिए, भौंकने दो इनको आराम से।

फेसबुक पर भी ट्विटर वाला कीड़ा दिखा। TV9 भारतवर्ष के एक पत्रकार हैं तनवीर अली। ये लिखते हैं – ‘बहन की गाली देने वाले आज त्योहार मना रहे हैं।’ तनवीर जैसे बकलोल पत्रकार को कौन समझाए कि बकरीद पर पशु-रक्षा की बात करने पर कैसे सुलग जाती है इनके मुल्ले-मौलानाओं की!

पिछले कुछ वर्षों से धर्मनिरपेक्षता के नाम पर हिन्दू त्योहारों को अपमानित करने की एक मुहिम सी चल पड़ी है, मानो इससे ज़्यादा आवश्यक कोई काम नहीं है। हिंदू त्योहार हमेशा से इस्लामी कट्टरपंथियों और वामपंथियों के निशाने पर रहे हैं, जो सिद्ध करता है कि हिंदू आस्था के प्रति इनकी घृणा किस हद तक बढ़ी हुई है।

ईसाई मिशनरियों के निशाने पर बिहार, गया के बाद सारण में लालच देकर 500 लोगों का धर्मांतरण, अधिकांश महिलाएँ

बिहार में हिंदुओं को प्रलोभन देकर तेजी से ईसाई धर्म में कन्वर्ट किया जा रहा है। हर जिले में ईसाई मिशनरियों का धर्म परिवर्तन का खेल तेज हो गया है। गया में कई परिवारों के धर्मांतरण के बाद अब सारण जिले से ऐसी ही खबर सामने आई है।

दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार, बक्‍सर जिले में भी ऐसी एक संस्‍था काम कर रही है। बताया जा रहा है कि सारण के इसुआपुर प्रखंड के सुम्हां रामचौड़ा गाँव और मढ़ौरा में ईसाई मिशनरी हिंदुओं को तरह-तरह के प्रलोभन देकर पिछले एक साल से ग्रामीणों का धर्मांतरण करा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि एक साल में 500 से अधिक लोग धर्म परिवर्तन कर चुके हैं। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने धर्मांतरण किया है।

इसुआपुर थानाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने बताया कि ग्रामीणों में ईसाई मिशनरी की इस साजिश को लेकर खासा आक्रोश है। आक्रोशित ग्रामीणों का कहना है कि पास के बंगरा गाँव में हर रविवार को ईसाई धर्मगुरुओं द्वारा सभा का आयोजन किया जाता है। इस दौरान हिंदू लोगों को लालच देकर आठ-दस लोगों का धर्मांतरण कराया जा रहा है। खासकर, गरीब और विधवा महिलाएँ उनके झाँसे में आ जाती हैं।

धर्म परिवर्तन करने वाली महिलाओं का कहना है कि वह अपनी जाति नहीं बदल रही हैं। धर्मांतरण कर चुकी सोया का कहना है कि गाँव की अन्य महिलाएँ रंजू देवी, संगीता देवी, आरती देवी, सरिता देवी, धनावती देवी, संगीता देवी ने भी धर्मांतरण किया है। उनके गुरु सोनू मास्टर हैं, जिनके सानिध्य में छपरा, मढ़ौरा, इसुआपुर और अन्य जगहों पर साल भर में कुल 500 लोगों ने ईसाई धर्म में कन्वर्ट किया है।

बता दें कि जुलाई 2021 में दैनिक भास्कर ने अपनी रिपोर्ट में खुलासा किया था कि गया में पिछले दो साल में करीब आधा दर्जन गाँवों में धर्मांतरण हुआ है। वहीं, जिन लोगों पर धर्मांतरण कराने का आरोप लगा था, वो खुद भी कभी हिंदू थे। बताया जाता है कि करीब 6 साल पहले यहाँ के मानपुर प्रखंड के खंजाहापुर गाँव के 500 लोगों ने हिंदू धर्म छोड़ बौद्ध धर्म अपना लिया था।

मुख्तार अंसारी का गुर्गा शकील हैदर 66 करोड़ का लोन डकार गया था, UP पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश की बाँदा जेल में बंद बसपा के पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के करीबी गुर्गे और करोड़ों की ठगी के आरोपित शकील हैदर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि शनिवार (21 अगस्त) देर रात लखनऊ के हजरतगंज के जॉपलिंग रोड से पुलिस ने शकील हैदर को गिरफ्तार किया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शकील हैदर मुख्तार का बेहद खास गुर्गा है। वह लोगों को मुख्तार का भय दिखाकर उनसे पैसे वसूलता था। इसके साथ ही शकील लखनऊ में रहकर मुख्तार का नेटवर्क चलाता था। वह यहाँ मुख्तार के करीबियों के आने पर उनके रहने की व्यवस्था करता था। उसके खिलाफ वजीरगंज कोतवाली, अमेठी समेत कई अन्य जनपदों में मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा उस पर फर्जी दस्तावेज के जरिए अमीनाबाद के एक बैंक से 66 करोड़ का लोन हड़पने करने का भी आरोप है।

बताया जा रहा है कि उसने जेहटा रोड स्थित पाँच बीघे के प्लॉट पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अमीनाबाद स्थित बैंक से 66 करोड़ रुपए का लोन लिया था। इसके बाद उस प्लॉट को 70 से 75 लोगों को बेच दिया था। इस बारे में जब खरीदारों को जानकारी हुई, तो उन्होंने इसका विरोध किया। इस पर शकील और उसके गुंडे उन्हें धमकाने लगे।

इंस्पेक्टर वजीरगंज धनंजय पांडेय ने बताया कि शकील को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे रात भर चली पूछताछ में कई अन्य तथ्यों के बारे में भी जानकारी प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि शकील के खिलाफ दर्ज जालसाजी के मुकदमे में बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों की भी जाँच की जा रही है, जिन्होंने उसे फर्जी दस्तावेजों पर कर्ज दिया था।

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार लगातार राज्य के माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में मंगलवार (03 अगस्त 2021) को कुख्यात माफिया और अपराधी मुख्तार अंसारी से जुड़ी लगभग 2 करोड़ 18 लाख रुपए मूल्य की संपत्ति कुर्क की गई थी। यह संपत्ति अंसारी की बीवी और उसके सालों के नाम पर थी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस बताया था कि गाजीपुर जिलाधिकारी के द्वारा बीते 02 अगस्त 2021 को गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के अंतर्गत अपराधिक गैंग आईएस-191 के लीडर अंसारी की बीवी आफसा अंसारी और उसके सालों सरजील रजा और अनवर शहजाद की संपत्ति को कुर्क करने का आदेश जारी किया गया था।

वीर सावरकर के नाम पर कॉलेज खोलेगा DU, उच्च-स्तरीय कमिटी की सिफारिश: परिषद की मुहर लगनी बाकी

दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर के नाम पर कॉलेज खोलने की योजना बना रहा है। एक उच्च-स्तरीय कमिटी ने नया कॉलेज खोलने के लिए वीर सावरकर के नाम की सिफारिश की है। मंगलवार (24 अगस्त, 2021) को होने वाली एक अकादमिक बैठक में इस पर चर्चा होगी। DU ने नजफगढ़ के रोशनपुरा और साउथ एक्सटेंशन में एक-एक सुविधा केंद्र खोलने की योजना बनाई है।

नजफगढ़ के रोशनपुरा में 16.35 एकड़ एवं भाटी कलां में 40 एकड़ जमीन पर कॉलेज खोले जाने की DU की योजना है। जून 2020 में ही इन कॉलेजों के नाम को लेकर सुझाव माँगे गए थे। बड़ी संख्या में शिक्षक समुदाय से लेकर कई अन्य लोगों ने भी इसके लिए वीर सावरकर का नाम सुझाया है। ‘दैनिक जागरण’ की खबर के अनुसार, DU ने एक रिपोर्ट भी तैयार की है जिसमें पहली बार वीर सावरकर का जिक्र है।

जल्द ही इस रिपोर्ट को अकादमिक परिषद में भी पेश किया जाना है। DU के कुलसचिव डॉक्टर विकास गुप्ता ने जा दी है कि जिन लोगों के नाम इस सुझाव में सामने आए हैं, उनमें दिवंगत पूर्व केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर और स्वामी विवेकानंद के अलावा देश के पहले उप-प्रधानमंत्री सरदार पटेल भी शामिल हैं। अकादमिक परिषद (AC) एवं कार्यकारी परिषद (EC) में इन नामों पर चर्चा होगी।

यही दोनों समितियाँ हैं, जिन्हें अंतिम नामों पर मुहर लगानी है। इन दोनों कॉलेजों व सुविधा केंद्रों से दक्षिणी दिल्ली, बाहरी व पश्चिमी दिल्ली में रहने वाले छात्रों को बड़ी राहत मिलेगी। इससे पहले इन्हें दाखिला, परीक्षा, फीस, मार्कशीट और अन्य शैक्षिक कार्यों के लिए नॉर्थ व साउथ कैम्पस के दौड़ लगाने पड़ते थे। पहले दो सुविधा केंद्र खोले जाएँगे, जिसके बाद इन्हें कॉलेजों में तब्दील कर दिया जाएगा। इससे छात्रों की समस्याएँ भी दूर होंगी।

बता दें कि विनायक दामोदर सावरकर जब कालापनी की सज़ा भुगत रहे थे, तब महात्मा गाँधी दक्षिण अफ्रीका से लौटे तक नहीं थे और जब 28 वर्ष के सावरकर को अंडमान-निकोबार में बने सेल्युलर जेल में कोल्हू के बैल की जगह जोता जाता था, उसके 4 वर्षों बाद 45 साल के मोहनदास करमचंद गाँधी का भारत में आगमन हुआ। रानी लक्ष्मीबाई, पेशवा नाना और वीर कुँवर सिंह की गाथाओं को इतिहास से खोद कर निकालने का श्रेय उन्हें ही जाता है।

कश्मीरी पंडितों के लिए पोर्टल लॉन्च, कश्‍मीर घाटी में अपनी संपत्ति से संबंधित शिकायत-समाधान के लिए जाएँ यहाँ

जम्‍मू-कश्‍मीर में सरकार ने उन लोगों की संपत्ति से अतिक्रमण हटाने की दिशा में कदम उठाने शुरू कर दिए हैं, जो घाटी में आतंकी घटनाओं के कारण कभी अपना सब कुछ छोड़ कर वहाँ से पलायन कर गए थे। इस बाबत जम्मू-कश्मीर सरकार ने कश्मीरी प्रवासियों के लिए कश्मीर में उनकी संपत्तियों से संबंधित शिकायतों को दर्ज कराने के लिए एक ऑनलाइन सेवा शुरू की है। 

यदि आपके साथ इससे संबंधित कोई शिकायत है तो आप www.jkmigrantrelief.nic.in/ पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए आपको एक ऑनलाइन प्रपत्र भरना होगा। यह सेवा प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग अपने लोक शिकायत पोर्टल के द्वारा प्रदान कर रहा है। आप जिस केन्द्रीय सरकारी मंत्रालय/ विभाग या राज्य सरकार विभाग में अपनी शिकायत दर्ज करना चाहते हो, आपको उसका चयन करना होगा एवं अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर, शिकायत के प्रारूप इत्यादि का भी विवरण देना होगा। आप इससे संबंधित आलेख पीडीएफ प्रारूप में संलग्न कर सकते हैं।

गौरतलब है कि 13 अगस्त को जम्मू-कश्मीर प्रशासन के राजस्व विभाग ने आपदा प्रबंधन राहत, पुनर्वास और पुनर्निर्माण (DMRRR) विभाग को कश्‍मीर घाटी में प्रवासियों की अचल संपत्ति की मौजूदा स्थिति को लेकर ऑनलाइन पोर्टल विकसित करने को कहा था, ताकि अतिक्रमण हटाया जा सके। इसके जरिए रिकॉर्ड या सीमांकन में सुधार, धोखाधड़ी या प्रलोभन के जरिए अतिक्रमण हटाने के संबंध में आवेदन दाखिल किए जा सकेंगे।

प्रशासन ने चेताया था कि जम्मू-कश्मीर प्रवासी अचल संपत्ति कानून के किसी भी उल्लंघन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, जिनमें संपत्तियों से कब्जा हटाने, उल्लंघन करने वालों को हिरासत में लेने जैसे कदम शामिल हैं। प्रवासियों की संपत्तियों के संरक्षण के लिए जारी दिशा-निर्देशों में कहा गया था कि पोर्टल पर दिए गए आवेदन का लोक सेवा गारंटी कानून, 2011 के तहत राजस्व अधिकारी निश्चित समय सीमा के भीतर निपटारा करेंगे।

इस संबंध में जारी आदेश में स्‍पष्‍ट कहा गया था कि सक्षम प्राधिकारी (जिला मजिस्ट्रेट) प्रवासी संपत्तियों का सर्वेक्षण या जमीनी सत्यापन करेंगे और 15 दिनों के भीतर सभी रजिस्टर को अपडेट करेंगे तथा कश्‍मीर के संभागीय आयुक्त को अनुपालन रिपोर्ट सौंपेंगे। धार्मिक संपत्तियों के संबंध में जम्मू-कश्मीर प्रवासी अचल संपत्ति (संरक्षण) कानून, 1997 के किसी भी उल्लंघन, बेदखली पर कार्रवाई के लिए जिला मजिस्ट्रेट संज्ञान लेंगे।

‘काफिर राज्य’ की हार के इंतजार में था हुमायूँ, नहीं की थी रानी कर्णावती की मदद: रक्षाबंधन की फर्जी कहानी और चित्तौड़ का वो जौहर

हम बचपन से पढ़ते आ रहे हैं कि युद्ध की विपत्ति के दौरान मेवाड़ की रानी कर्णावती ने मुग़ल शासक हुमायूँ को पत्र और राखी भेजी थी, जिसके बाद वो तुरंत उनकी मदद के लिए निकल पड़ा था। हालाँकि, मुगलों को महान बनाने के लिए जिस तरह की तिकड़मों का जाल बुना गया है, उसमें इस कहानी पर विश्वास होना मुश्किल है। क्या आपको पता है कि उस समय के इतिहास में ऐसी किसी घटना का जिक्र नहीं मिलता?

सबसे पहले बात करते हैं कि प्रचलित कहानी क्या है और कहाँ से आई। कहानी कुछ यूँ है कि गुजरात पर शासन कर रहे कुतुबुद्दीन बहादुर शाह ने मेवाड़ पर आक्रमण किया। इसी दौरान महारानी कर्णावती ने मुग़ल शासक हुमायूँ को पत्र भेजा। साथ में उन्होंने एक राखी भी भेजी और मदद के लिए गुहार लगाई। इसके बाद हुमायूँ तुरंत उनकी मदद के लिए निकल पड़ा था। इस घटना को रक्षाबंधन से भी जोड़ दिया गया।

अब आपको बताते हैं कि ये कहानी आई कहाँ से? दरअसल, 19वीं शताब्दी में मेवाड़ की अदालत में कर्नल जेम्स टॉड नाम का एक अंग्रेज था। उसने ही ‘Annals and Antiquities of Rajast’han’ नाम की एक पुस्तक लिखी थी। इसी पुस्तक में इस कहानी का जिक्र था। ‘ईस्ट इंडिया कंपनी’ के जेम्स टॉड ने ही सन् 1535 की इस घटना का जिक्र करते हुए लिखा था कि राखी पाकर हुमायूँ तुरंत मदद के लिए निकल पड़ा था।

टॉड लिखते हैं कि जब बहुत ज्यादा ज़रूरत हो या फिर खतरा हो, तभी राखी भेजी जाती थी। इसके बाद राखी प्राप्त करने वाला ‘राखीबंद भाई’ बन जाता था। उन्होंने लिखा था, “अपनी उस बहन के लिए वो राखीबंद भाई अपने जीवन को भी खतरे में डाल सकता है। बदले में उसकी अपनी ‘बहन’ की मुस्कराहट मिल सकती है, जिसकी उसने रक्षा की हो।” टॉड लिखते हैं कि ब्रेसलेट पाकर हुमायूँ काफी खुश हुआ था।

उन्होंने लिखा है कि हुमायूँ ने खुद को एक ‘सच्चा शूरवीर’ साबित किया और पश्चिम बंगाल में अपने आक्रमण को छोड़ कर चित्तौर को बचाने के लिए निकल पड़ा, राणा सांगा की विधवा और बच्चों की रक्षा के लिए निकल पड़ा। हालाँकि, हुमायूँ के पहुँचने से पहले ही चित्तौर पर बहादुर शाह का कब्ज़ा हो चुका था और रानी ने कई महिलाओं समेत जौहर कर लिया था। टॉड लिखते हैं कि इसके बावजूद आक्रांता को भगा कर हुमायूँ ने वादा पूरा किया।

अब इसी कहानी को इतिहास की नजरिए से समझते हैं। सबसे पहले तो बता दें कि महारानी कर्णावती, राणा सांगा की पत्नी थीं। महाराणा संग्राम सिंह उर्फ़ राणा सांगा ने राजपूतों को एकजुट कर मुग़ल शासक बाबर के खिलाफ एक मोर्चा बनाया और सन् 1527 में खानवा (राजस्थान के भरतपुर में) के युद्ध में बाबर से भिड़े। हालाँकि, बाबर की तोपों, फौज में जिहाद की भूख भरना और नई तकनीकों का इस्तेमाल मुगलों के काम आया।

राणा सांगा बुरी तरह घायल हो गए और कुछ दिनों बाद उनकी मौत हो गई। इसके बाद बड़े बेटे विक्रमादित्य को सिंहासन पर बिठा कर महारानी कर्णावती ने शासन शुरू किया। उनका एक छोटा बेटा भी था, जिसका नाम था – राणा उदय सिंह। वही राणा उदय सिंह, जिन्होंने 30 वर्ष से भी अधिक समय तक मेवाड़ पर राज किया और उदयपुर शहर की स्थापना की। उनके ही बेटे महाराणा प्रताप थे, जिन्होंने अकबर की नाक में दम किया था।

इधर बाबर की मौत के बाद 1530 में हुमायूँ गद्दी पर बैठा। उस समय गुजरात पर वहाँ की सल्तनत के बहादुर शाह का राज़ था। बहादुर शाह ने अपने राज्य के विस्तार के लिए कई युद्ध लड़े। हुमायूँ के आक्रमण के बाद ही उसके राज़ का अंत हुआ था। बाद में समुद्र में पुर्तगालियों के साथ एक बैठक के दौरान बात बिगड़ गई और वो मारा गया। ये वही बहादुर शाह था, जो कभी अपने अब्बा शमशुद्दीन मुजफ्फर शाह II और भाई सिकंदर शाह के डर से चित्तौर में छिपा था।

बाद में बहादुर शाह ने मालवा को जीता और फिर उसने चित्तौर पर ही धावा बोल दिया। ये तो था इन किरदारों का परिचय। इतिहासकार सतीश चंद्रा अपनी पुस्तक ‘History Of Medieval India‘ में लिखते हैं कि किसी भी तत्कालीन लेखक ने कर्णावती द्वारा हुमायूँ को राखी भेजने की घटना का जिक्र नहीं किया है और ये झूठ हो सकती है। तो फिर सच्चाई क्या थी? असल में हुआ क्या था, जो हमसे छिपाया गया?

पुस्तक ‘The History of India for Children (Vol. 2): FROM THE MUGHALS TO THE PRESENT’ में अर्चना गरोदिया गुप्ता और और श्रुति गरोदिया लिखती हैं कि हुमायूँ तो चित्तौर पर सुल्तान बहादुर शाह के कब्जे के कुछ महीनों बाद चित्तौर पहुँचा था। वो तो इंतजार कर रहा था कि कब मेवाड़ का साम्राज्य ध्वस्त हो। इस दौरान बहादुर शाह भी खुलेआम चित्तौर में मारकाट और लूटपाट मचाता रहा।

उसके मंत्रियों ने उसे कह रखा था कि वो एक काफिर से लड़ रहा है, इसीलिए मुस्लिम होने के नाते हुमायूँ उसे नुकसान नहीं पहुँचाएगा। लेकिन, हुमायूँ ने चित्तौर के उसके कब्जे में जाने का इंतजार किया और फिर हमला बोला। शुरू में तो उसकी हार हो रही थी, लेकिन अंत में किसी तरह उसने गुजरात और मालवा पर कब्ज़ा जमा लिया। इस तरह बहादुर शाह के सल्तनत का अंत हो गया। बहादुर शाह की सेना भी विशाल थी और उसके पास बड़े संसाधन थे।

चित्तौर हमले के दौरान हुमायूँ और बहादुर शाह के बीच पत्राचार भी हुआ था, जिसका जिक्र SK बनर्जी ने अपनी पुस्तक ‘हुमायूँ बादशाह‘ में किया है। बहादुर शाह ने पत्र लिख कर हुमायूँ को बताया था कि वो ‘काफिरों’ को मार रहा है। बदले में हुमायूँ ने भी लिखा था कि उसके दिल का दर्द ये सोच कर खून में बदल गया है कि एक होने के बावजूद हम दो हैं। और इस कहानी को एक हिन्दू त्यौहार से जोड़ कर रक्षाबंधन को बर्बाद करने की कोशिश की गई।

रानी कर्णावती का क्या हुआ? चित्तौर में जो तीन जौहर हुए थे, उनमें से एक ये भी था। जहाँ पुरुषों को केसरिया वस्त्र पहन कर युद्ध के लिए निकलना पड़ा, अंदर किले में रानियों ने अन्य महिलाओं के साथ जौहर किया। 8 मार्च, 1934 को इन महिलाओं ने इस्लामी शासकों के हाथों में जाने के बदले मृत्यु का वरन किया। राजकुमारों को एक सुरक्षित जगह पर रखा गया था, इसीलिए वो बच गए। इस्लामी फ़ौज ने कई बच्चों की भी हत्या की थी।

कर्णावती के राखी भेजने पर हुमायूँ द्वारा मदद करने की खबर उतनी ही फर्जी है, जितनी जोधा-अकबर की। आज तक कई फ़िल्में और सीरियल बन चुके, लेकिन किसी ने भी जोधा-अकबर की प्रमाणिकता के विश्व में रिसर्च करने की कोशिश नहीं की। जेम्स टॉड ने ही जोधा के नाम का भी जिक्र किया था। उससे पहले कहीं नहीं लिखा है कि अकबर की किसी पत्नी का नाम जोधा था। ये भी एक बनावटी कहानी भर है।

जिस सहेली तबस्सुम खातून के साथ खेली, उसी ने करवाया रेप: 10वीं की छात्रा से बलात्कार में मो अरशद और अरशद अली की तलाश

बिहार में महिलाओं के साथ अपराध थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। आए दिन कोई ना कोई महिला छेड़खानी और रेप की शिकार हो रही है। इसी क्रम में एक बार फिर से मानवता को शर्मसार करने वाली खबर पूर्वी चंपारण के मोतिहारी जिले से सामने आ रही है। यहाँ 10वीं की छात्रा को अपराधियों ने अगवा कर लिया और इसके बाद उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। यह घटना जिले के चकिया थाना क्षेत्र की है।

इस घटना के बारे में बताया जा रहा है कि मंगलवार (अगस्त 17, 2021) की रात को ही अपराधियों ने छात्रा को अगवा कर लिया था। इसके बाद अपराधी जबरन पीड़िता को बाँसवारी ले गया और फिर उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। मामले में पीड़िता की माँ ने शेखी चकिया गाँव के मोहम्मद अरशद और तबस्सुम खातून के अलावा कोटवा थाना क्षेत्र के छोटका खजुरिया गाँव के अरशद अली को आरोपित बताते हुए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है।

पीड़िता की माँ ने बताया कि उनकी 15 वर्षीय लड़की अपने घर में सोई थी। रात के करीब 11 बजे दो लड़के उसे उठाकर बाँसवारी में ले गए, जहाँ मुँह बाँध कर बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया गया। जब पीड़िता की माँ और उनके पति अपने लड़की को खोजते हुए बाँसवारी की तरफ गए तो आरोपित भाग निकले। उन्होंने बताया कि आरोपित के इस कुकृत्य में पीड़िता की सहेली तबस्सुम खातून ने साथ दिया। उसी ने पीड़िता को दोनों आरोपितों के हवाले किया।

खुद पीड़िता ने भी इस बात की पुष्टि की। यह पूछे जाने पर कि वह रात को वहाँ कैसे पहुँची, पीड़िता ने बताया कि उसकी सहेली तबस्सुम खातून उसे बुलाने के लिए आई थी। पहले तबस्सुम उसके घर में आई और फिर दोनों लड़कों को लेकर आ गई। वो उसे उठा कर बाँसबाड़ी ले गए, जहाँ पर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आरोपितों द्वारा कई बार उन्हें धमकी भी दी गई थी कि लड़की को उठा कर ले जाएँगे।

पीड़िता की माँ द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसके बाद छात्रा का मेडिकल जाँच व न्यायालय में 164 का बयान दर्ज करा लिया गया है। फिलहाल, पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छानबीन में जुट गई है।

‘हम एक-दूसरे से प्यार करते हैं’: महिला और चिम्पैंजी के ‘अफेयर’ पर सख्त हुआ Zoo प्रशासन, मुलाकात पर लगाया प्रतिबंध

बेल्जियम में एक महिला को एक चिड़ियाघर के भीतर एक चिम्पैंजी को देखने जाने से प्रतिबंधित कर दिया गया है। ज़ू प्रशासन को शक है कि इन दोनों का अफेयर था। आपने अब तक एक से बढ़ कर एक प्रेम कहानियाँ सुनी होंगी, लेकिन ये वाकया अजीब है। उक्त महिला ने खुद चिम्पैंजी के साथ अफेयर होने की बात कही है। एडी टिमरमैन्स नाम की महिला बेल्जियम के ऐंटवर्प चिड़ियाघर में जाया करती थी।

वहाँ वो एक 38 साल के एक चिम्पैंजी से मिलती थीं। वो पिछले 4 साल से लगातार उक्त चिम्पैंजी से मिलती रही हैं। महिला ने बताया था कि उनके और चिम्पैंजी के बीच एक मजबूत बॉन्ड बन गया है और वो दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं। ज़ू के अधिकारियों का कहना है की चिटा नाम के उक्त चिम्पैजी से अब उस महिला को नहीं मिलने दिया जाएगा। साथ ही उक्त चिम्पैंजी को बाकी चिम्पैंजियों से अलग रखा गया है।

महिला ने इसका विरोध करते हुए कहा कि वो उस जानवर से प्यार करती हैं और वो जानवर उनसे। उन्होंने कहा कि उनके बीच कुछ और नहीं है, ऐसे में क्यों उनसे ये चीज छीनी जा रही है? महिला ने कहा कि मान लीजिए हम दोनों का अफेयर भी है, तो क्या हुआ? उन्होंने कहा कि जब बाकी के लोगों को कॉन्टैक्ट बनाने की इजाजत मिल सकती है तो उन्हें क्यों नहीं? ज़ू के अधिकारियों का कहना है कि पशु के हित में उन्होंने ये कदम उठाया है।

एक अधिकारी ने बताया कि मनुष्य के साथ ज्यादा नजदीकी बढ़ाने वाले पशु को उसके साथी पशु नज़रअंदाज़ करते हैं, इसीलिए हम चाहते हैं कि चिम्पैंजी एक चिम्पैंजी ही बन कर रहे। ज़ू में पर्यटन दिन के वक्त ही आते हैं, बाकी के 15 घंटे उसे अपने साथी जानवरों के साथ ही बिताना है। वो अकेला बैठा रहता था। अधिकारियों ने कहा कि लोगों से जानवरों की नजदीकी से वो खुश हैं, लेकिन यहाँ पशु हित पहले आता है।

मुहर्रम पर उत्पाती-हमलावर-पाकिस्तान जिंदाबाद वाली भीड़ – OK है… तो सुअरिया मेला में हिंदुओं पर क्यों बरसी पुलिस की लाठी?

देश के विभिन्न हिस्सों से मुहर्रम पर निकाले गए जुलूस के दौरान हंगामे और झड़प की खबरें सामने आईं। कहीं पुलिस पर पथराव किया गया तो कहीं ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाए गए। हैरानी की बात यह है कि इनमें से कुछ घटनाओं की जानकारी तो पदाधिकारी को भी नहीं है, तो कही पर कार्रवाई करने की बात कही जा रही है।

गुरुवार (अगस्त 19, 2021) को मध्य प्रदेश के उज्जैन में मुहर्रम के अवसर पर देश विरोधी नारे लगाने का मामला सामने आया। वहाँ भीड़ में कुछ युवकों ने देश विरोधी नारे लगाए और फिर पाकिस्तान जिंदाबाद चिल्लाने लगे। बताया गया कि भारी भीड़ के बीच गीता कॉलोनी में मुहर्रम का ताजिया उठ रहा था। इसी बीच देश विरोधी नारे लगे और युवक पाकिस्तान जिंदाबाद चिल्लाने लगे।

वहीं बिहार के समस्तीपुर में मुहर्रम का जुलूस निकालने के दौरान हुए हिंसक झड़प में लाठी चली, पत्थरबाजी की गई और साथ ही फायरिंग भी हुई। हैरत की बात यह है कि मौके पर कोई पुलिस बल तैनात नहीं थी और पुलिस अधिकारी को अभी तक इसकी कोई सूचना नहीं है।

बिहार के ही कटिहार जिले से भी दिल दहला देने वाली तस्वीर सामने आई है। पूर्णिया से इलाज कराकर लौट रहे परिवार पर मुहर्रम के जुलूस में शामिल कुछ लफंगों ने हमला कर दिया। मामला जिले के कोढ़ा थाना के मूसापुर चौक का है। NH-31 पर 20 अगस्त को प्रतिबंध के बावजूद मुहर्रम का जुलूस निकाला गया। 

इसी दौरान, पूर्णिया से लौट रहा परिवार इस जुलूस में फँस गया। इस बीच कुछ लफंगों ने गाड़ी पर हमला बोला दिया। लाठी-डंडों से गाड़ी और गाड़ी सवार लोगों को निशाना बनाया गया। गाड़ी में महिलाएँ और बच्चे भी थे लेकिन भीड़ ने कुछ नहीं देखा। लोग लाठी-डंडों से वाहन पर वार करते रहे।

इस हमले में गाड़ी का ड्राइवर बुरी तरह से जख्मी हो गया। वहीं, परिवार के चार सदस्यों को गहरी चोटें आईं। गाड़ी में सवार लोगों से नकद और मोबाइल भी लूट लिया गया। पीड़ित परिवार जैसे-तैसे जान बचाकर वहाँ से निकल गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि मुहर्रम के जुलूस पर रोक के बावजूद जुलूस निकाला गया और भारी संख्या में लोग शामिल हुए। यह पुलिस प्रशासन की लापरवाही को दर्शाता है। बिहार के ही गोपीलगंज में भी प्रतिबंध के बावजूद जुलूस निकाला गया।

इसके अलावा नेपाल की ओर से अररिया जिले के जोगबनी के मटियरवा के रास्ते तजिया जुलूस के साथ नेपाली लोगों का झुंड भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर गया। हैरानी यह कि पुलिस को इसकी भनक भी नहीं लगी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची पुलिस ने उसे रोकना चाहा तो जुलूस में शामिल लोगों ने सुरक्षाकर्मियों और पुलिस बलों पर पथराव कर दिया। इसमें कई पुलिसकर्मियों के चोटिल होने की बात कही जा रही है। 

प्रतिबंध के बावजूद नेपाल की ओर से जुलूस के भारत में प्रवेश कर जाने पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं और इसका उठना लाजिमी  भी है। सवाल यह है कि जब कोरोना को लेकर भारतीय क्षेत्रों में मुहर्रम पर तजिया जुलूस पर प्रतिबंध था तो फिर भारतीय क्षेत्र में नेपाल से होकर जुलूस कैसे प्रवेश किया। सीमा पर तैनात एसएसबी के अधिकारी कहाँ थे और घटना के बाद भी क्यों मूकदर्शक बने रहे। घटना के समय और बाद में अधिकारियों के पहुँचने के समय प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट मौके पर क्यों नहीं मौजूद थे।

दिलचस्प बात यह है कि सीमा पार से तजिया लेकर जुलूस देश में घुस जाता है, वहाँ पर पुलिस की नियुक्ति नहीं होती है, लेकिन मुजफ्फरपुर के देवरिया थाना क्षेत्र में सुअरिया मेला के आयोजन में पुलिस तैनात रहती है। सिर्फ तैनात ही नहीं रहती, वहाँ पर हिंदुओं के साथ ज्यादती भी की जाती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहाँ पर मुहर्रम पर ताजिया जुलूस व सुअरिया मेला के आयोजन को लेकर दो पक्षों में तनाव उत्पन्न हो गया। दोनों तरफ से सैकड़ों लोग वहाँ पर जमा हो गए। दोनों पक्ष के लोगों ने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप ​लगाया। 

स्थानीय लोगों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि इन्होंने बलि के लिए सुअर लेकर जा रहे ग्रामीण के हाथों से सुअर को छीनकर भगा दिया। इसकी वजह से हिन्दू ग्रामीण आक्रोशित हो गए और पुलिस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। ग्रामीणों ने पुलिस को वहाँ से भगाने के लिए उन पर पथराव करना शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया, जिसमें एक दर्जन ग्रामीण घायल हो गए हैं। स्थानीय लोगों की मानें तो पुलिस की तरफ से भीड़ को नियंत्रित करने के लिए चार राउंड हवाई फायरिंग भी की गई। 

हिंदुओं के त्योहार में पुलिस की ज्यादती की यह पहली घटना नहीं है। पिछले साल बिहार के मुंगेर में दुर्गा पूजा के बाद माता की प्रतिमा के विसर्जन के दौरान पुलिस बर्बरता की घटना सामने आई थी, बर्बरता के वीडियो सामने आए थे। ये वीडियो मुंगेर के दुर्गा पूजा समिति के कार्यकर्ताओं और भक्तों द्वारा झेले गए अत्याचार की गवाही दे रहे थे। माँ दुर्गा सहित अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाएँ किस तरह श्रद्धालुओं से विहीन, निर्जन सड़क पर अकेली पड़ी थीं – ये दृश्य किसी भी हिन्दू के कलेजे पर वार करने वाला था, इस सच्चाई से हर हिंदू को रूबरू होना चाहिए।

26 अक्टूबर 2020 की रात माँ दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन यात्रा पर मुंगेर पुलिस के लाठीचार्ज का वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन की खासी आलोचना भी हुई थी। इस घटना पर एसपी लिपि सिंह ने दावा किया था कि प्रतिमा विसर्जन के दौरान असामाजिक तत्वों ने पुलिस पर पथराव किया और गोलीबारी की, जिसके बाद अपने बचाव में पुलिस ने कार्रवाई की। हालाँकि घटनास्थल पर मौजूद सीआइएसएफ़ (CISF) ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया था कि घटना में पुलिस की तरफ से बड़ी गलती हुई थी। इसके अलावा रिपोर्ट में यह बात भी कही गई थी कि 26 अक्टूबर को गोली पुलिस द्वारा ही चलाई गई थी। 

इस घटना ने पुलिसिया क्रूरता की एक अलग ही तस्वीर दिखाई थी। जब यह घटना हुई थी, उस समय लिपि सिं​ह मुंगेर की एसपी हुआ करती थीं। इस घटना के बाद उन्हें चुनाव आयोग ने हटा दिया था। उसके बाद से लिपि सिंह पर कार्रवाई को लेकर लगातार माँग भी उठती रही। जिसके बाद खबर आई कि बिहार सरकार ने पोस्टिंग की प्रतीक्षा में रही लिपि सिंह को सहरसा का एसपी बना दिया। वैसे अधिकारियों के तबादले या उन्हें जिले की कमान दिया जाना असामान्य बात नहीं है। लेकिन, इस मामले में जिस तरह पुलिसिया बर्बरता सामने आई थी, वैसे में सरकार उन अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने से बच सकती थी, जिनकी भूमिका पर सीधे सवाल हैं। 

हमारे देश में अमूमन हिंदुओं के त्योहारों, मान्यताओं पर ही निशाना साधा जाता है। फिर वह चाहे होली हो, दिवाली हो, गणेश चतुर्थी हो या फिर रामनवमी। रामनवमी जुलूस और सावन में काँवड़ यात्रा के दौरान पुलिस काफी सक्रिय हो जाती है, वहीं मुहर्रम या बकरीद जैसे पर्व के दौरान तो आपको पुलिस की ‘कार्रवाई’ देखने को मिल ही जाती है।

क्या हिंदुओं के त्योहार इसीलिए बनाए गए हैं कि उनका इस कदर अपमान किया जाए? और यदि आप इस पर सवाल उठाते हैं तो आप ही कट्टर हिंदू हो जाएँगे और आप ही असहिष्णु भी। आखिर कब तक हम सहते रहें अपने देवी-देवताओं का मजाक? कब तक अपने ही त्योहारों पर हम इस तरह की उपेक्षा और बर्बरता को झेलते रहें और क्यों? जवाब है तो दीजिए नहीं तो चुप ही रहिए और ऐसे ही ‘सहिष्णु’ बने रहिए। 

ये प्रश्न सिर्फ हमारे-आपके त्योहारों तक सीमित नहीं है बल्कि यह प्रश्न है हमारी-आपकी सोच पर। अपनी संस्कृती को खोकर कोई भी समाज या राष्ट्र अपना सम्पूर्ण विकास नहीं कर सकता। इसलिए हिंदू-घृणा से सने लोगों ने, “अगर किसी राष्ट्र को या समाज को तोड़ना है, उसे बाँटना है तो उसकी जड़ पर यानी उसकी बरसों पुरानी संस्कृती, रीती-रिवाजों पर वार करना होता है” – वाली नीति अपनाई। दही-हांडी से लेकर जलीकट्टू तक… कोर्ट के फैसलों को भी समझिए। यह सोच हमारी-आपकी संस्कृति पर आघात करने के मकसद से है, इसे पहचानिए।

‘खराब खाना’ बनाने पर महिला को जला डाला, लड़कियों को ताबूत में भर कर सेक्स स्लेव बना रहा तालिबान: महिला वकील का खुलासा

तालिबान ने भले ही आश्वासन दिया हो कि वो महिलाओं के साथ अच्छा व्यवहार करेगा, लेकिन जमीनी सच्चाई कुछ और ही है। तालिबान ने महिलाओं को ‘इस्लाम के हिसाब से शिक्षा का अधिकार’ देने व उनका सम्मान करने की बात कही है। लेकिन, अफगानिस्तान की ही एक पूर्व महिला जज ने तालिबान की करतूतों का खुलासा करते हुए बताया कि मुल्क के महिलाओं की तालिबानियों द्वारा हत्या की जा रही है।

कुछ अंतरराष्ट्रीय पत्रकारों ने अफगानिस्तान की महिलाओं से बात कर के जाना है कि उनके साथ वहाँ किस तरह का व्यवहार किया जा रहा है। अफगानिस्तान की एक महिला वकील ने बताया कि उत्तरी अफगानिस्तान में एक महिला को सिर्फ इसीलिए आग में जला डाला गया क्योंकि तालिबानियों को उसका बनाया भोजन पसंद नहीं आया था। उस पर खराब खाना पकाने का आरोप लगा कर ये ‘सज़ा’ दी गई।

तालिबानी स्थानीय परिवारों पर दबाव बना रहे हैं कि वो उनके लिए स्वादिष्ट भोजन पकाएँ और खिलाएँ। साथ ही ताबूतों में भर कर कई युवतियों को पड़ोसी मुल्कों में भेजा गया है, ताकि उनका इस्तेमाल सेक्स स्लेव के रूप में किया जा सके। साथ ही परिवारों पर अपने घर की युवतियों और बच्चियों तक की शादी तालिबानियों से करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। महिला वकील ने कहा कि तालिबान ने जो दुनिया को आश्वासन दिया है, वो जमीन पर कहीं मिल नहीं रहा।

उक्त वकील ने अफगानिस्तान छोड़ दिया है, क्योंकि महिला अधिकार की बातें करने पर उनकी जान पर खतरा बन आया था और अब भी तालिबानी उन्हें खोज रहे हैं। उन्होंने बताया कि काबुल पर तालिबान के कब्जे से एक दिन पहले तक वो एक ‘शक्तिशाली स्थिति’ में थीं, लेकिन उसके बाद वो समाज में कुछ भी नहीं रह गईं। किराने की दुकान पर भी जाने के लिए उन्हें अपने पड़ोसी के एक 4 साल के बच्चे को साथ लेना पड़ता था, क्योंकि यही शरिया का नियम है।

कुछ ही दिनों पहले अफगानिस्तान के सरकारी टीवी चैनल की एंकर खादिजा अमीन को उनके महिला होने के कारण बर्खास्त कर दिया गया था और उनकी जगह पुरुष तालिबानी एंकर को बैठने को कहा गया था। 28 साल की खादिजा अमीन ने बताया था, “मैं एक पत्रकार हूँ और मुझे काम करने की अनुमति नहीं दी जा रही है। अब मैं आगे क्‍या करूँगी। अगली पीढ़ी के लिए कुछ भी नहीं है। हमने पिछले 20 साल में जो कुछ भी हासिल किया है, वह सब खत्‍म हो गया। तालिबान तालिबान हैं, उनके अंदर कोई बदलाव नहीं आया है।”