Home Blog Page 467

जर्मनी में फरहाद ने गाड़ी से 28 लोगों को रौंदा, पड़ताल में निकली ‘अफगानिस्तानी’ पहचान: सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस से पहले किया हमला

जर्मनी के म्युनिख में 13 फरवरी को एक कार चालक ने भीड़ में गाड़ी घुसाकर कई लोगों को रौंद दिया। खबर आ रही है कि घटना में 28 लोग घायल हो गए हैं जिनमें बच्चे भी शामिल हैं। इनमें दो की हालत बेहद गंभीर है। पुलिस की पड़ताल में सामने आया है कि आरोपित अफगानिस्तानी है। उसकी उम्र मात्र 24 साल है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिस समय ये घटना घटी उस समय म्युनिख में सर्विस वर्कर्स यूनियन के लोग प्रदर्शन कर रहे थे। कई लोग उस प्रदर्शन में शामिल होने आए हुए थे, तभी गाड़ी आई और रौंदते हुए आगे चली गई।

इस हमले को म्युनिख के गवर्नर मार्कस सॉडर ने संदिग्ध हमला करार दिया है। उनका कहना है कि वो इस घटना से सदमे में है। ये हमला उस समय हुआ है जब बावेरिया प्रांत की राजधानी म्युनिख में शुक्रवार से सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस शुरू होने जा रही है।

जानकारी के मुताबिक इस कॉन्फ्रेंस में कई प्रमुख अंतरराष्ट्रीय नेता भाग लेने वाले थे, जैसे अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की आदि। घटना स्थल से सम्मेलन स्थल की दूरी लगभग 1.5 किलोमीटर थी।

पुलिस अब मामले की जाँच कर रही है। पता लगाने की कोशिश हो रही है कि क्या यह जानबूझकर किया गया हमला था या कोई दुर्घटना। अधिकारियों ने घटनास्थल पर सुरक्षा बढ़ा दी है और नागरिकों से उस क्षेत्र में जाने से बचने का आग्रह किया है।

इसके अलावा ये भी खबर है कि आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कुछ सोशल मीडिया अकॉउंट्स पर उसकी पहचान फरहाद के तौर पर बताई गई है। ये भी कहा जा रहा है कि फरहाद इस्लमी कंटेंट अपने सोशल मीडिया पर बहुत शेयर कर रहा था। 2016 में उसके शर्णार्थी होने की याचिका को खारिज कर दिया गया था लेकिन उस समय उसे वापस अफगानिस्तान नहीं भेजा गया। अब जर्मन के लोग इस घटना को आतंकवाद से जोड़कर भी दे रहे हैं।

बांग्लादेश मुद्दा ‘टफ नेगोशिएटर’ PM मोदी के हाथों में, मुंबई हमलों का आरोपित US से भेजा जाएगा भारत: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की घोषणा

दो दिवसीय अमेरिका दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भव्य स्वागत किया है। दोनों वैश्विक नेताओं की मुलाकात के दौरान क्षेत्रीय संतुलन, व्यापार, रक्षा, आतंकवाद सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई। ट्रंप ने पीएम मोदी को टफ नेगोशिएटर बताते हुए कहा कि वे बांग्लादेश से खुद निपट लेंगे। इसके साथ ही उन्होंने मुंबई हमलों के आरोपित तहव्वुर राणा को भारत प्रत्यर्पित करने का ऐलान किया है।

भारत के पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में प्रधानमंत्री शेख हसीना की तख्तापलट के बाद अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा जारी है। इस मामले में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि बांग्लादेश में अमेरिकी डीप स्टेट की भूमिका नहीं है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश का ख्याल पीएम मोदी रख लेंगे। यानी बांग्लादेश में किसी भी तरह की हिंसा या साजिश के खिलाफ भारत कार्रवाई करता है तो अमेरिका तटस्थ या भारत के साथ खड़ा रह सकता है।

दरअसल, एक पत्रकार ने राष्ट्रपति ट्रंप से सवाल किया था कि बांग्लादेश में हुए सत्ता परिवर्तन के बारे में क्या कहना चाहेंगे? पत्रकार ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन की सरकार के दौरान अमेरिका का डीप स्टेट वहां काम कर रहा था। इसके बाद बांग्लादेश के अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस अमेरिकी जॉर्ज सोरोस के बेटे एलेक्स सोरोस से भी मिले।

इस पर ट्रंप ने कहा, “हमारे डीप स्टेट का वहाँ (बांग्लादेश में) कोई भूमिका नहीं है। यह एक ऐसा मसला है जिस पर प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) लंबे समय से काम कर रहे हैं और इस पर काफी वर्षों से काम कर चुके हैं… मैं इसके बारे में पढ़ रहा हूँ। मैं बांग्लादेश को अब प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) के हाथों में छोड़ता हूँ।” इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी राष्ट्रपति ट्रंप के बगल में बैठे हुए थे।

दरअसल, बांग्लादेश की स्थिति पर दोनों देशों के बीच विस्तार से चर्चा हुई है। भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने इसकी जानकारी दी है। मिस्री ने कहा कि पीएम मोदी ने बांग्लादेश में हाल की घटनाओं और भारत के रूख के बारे में अपनी चिंताएँ साझा कीं। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि हम आशा करते हैं कि बांग्लादेश में स्थिति भी उस दिशा में आगे बढ़ेगी जहाँ हम उनके साथ रचनात्मक और स्थिर तरीके से संबंधों को आगे बढ़ा सकते हैं।”

दोनों नेताओं के मुलाकात के दौरान गुरुवार (13 फरवरी 2025) को व्हाइट हाउस के पास बांग्लादेशियों ने मुहम्मद यूनुस के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मुहम्मद यूनुस के ‘असंवैधानिक’ शासन को खत्म करने और अल्पसंख्यकों को सुरक्षा देने की माँग की। विरोध प्रदर्शन का आयोजन अवामी लीग और उसके सहयोगी संगठन शामिल थे।

वहीं, राष्ट्रपति ट्रंप ने मुंबई हमले में वांछित तहव्वुर राणा को भारत के हाथों में सौंपने की घोषणा की है। पाकिस्तानी मूल का कनाडाई नागरिक तहव्वुर इस समय अमेरिका के लॉस एंजिल्स की एक जेल में बंद है। उसे साल 2008 में हुए 26/11 के आतंकी हमलों के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक पाकिस्तानी-अमेरिकी आतंकवादी डेविड कोलमैन हेडली का साथी रहा है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार (13 फरवरी 2025) को कहा, “मुझे घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि मेरे प्रशासन ने दुनिया के सबसे बुरे लोगों में से एक एवं मुंबई के भयानक आतंकवादी हमले से जुड़े एक साजिशकर्ता के प्रत्यर्पण को भारत में न्याय का सामना करने की मंजूरी दी है। वह भारत जा रहा है।”

ट्रंप की घोषणा की बाद प्रधानमंत्री मोदी ने उनका आभार जताया। पीएम मोदी ने कहा, “आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत और अमेरिका साथ खड़े रहेंगे। हम इस बात पर सहमत हैं कि सीमा पार आतंकवाद के उन्मूलन के लिए ठोस कार्रवाई जरूरी है। मैं राष्ट्रपति का आभारी हूँ कि उन्होंने 2008 में भारत में नरसंहार करने वाले अपराधी को भारत के हवाले करने का निर्णय लिया है। भारत की अदालतें उसके खिलाफ उचित कार्रवाई करेंगी।”

दूसरी बार सत्ता सँभाल रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नोगेशिएशन स्किल्स (बातचीत कौशल) की तारीफ की। उन्होंने कहा, “वह (पीएम मोदी) मुझसे कहीं ज़्यादा कुशल वार्ताकार हैं और मुझसे कहीं बेहतर वार्ताकार भी हैं। इसमें कोई मुक़ाबला भी नहीं है।” उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘लंबे समय से एक बेहतरीन दोस्त’ भी बताया।

हमारे रहते बिहार में नहीं बनेगी BJP सरकार… दंभ भर रहे लालू की पोल-पट्टी साले सुभाष यादव ने खोली: कहा- अपहरण की डील करवाते थे, उनके कहने पर ही शोरूम से उठाई गई गाड़ियाँ

दिल्ली में आम आदमी पार्टी की हार के बाद विपक्षी दलों में खलबली मची हुई है। अब अगले कुछ महीनों में बिहार में विधानसभा के चुनाव होने हैं। इसको लेकर वहाँ का विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) भी सहमा हुआ है। राजद प्रमुख लालू यादव ने कहा, “इसका (बिहार चुनावों में) कोई असर नहीं पड़ेगा। हमलोगों को रहते हुए (बिहार में) सरकार बना लेगी भाजपा? भाजपा को लोग जान गए हैं।”

हालाँकि, लालू यादव चाहे कितना भी दावा कर लें लेकिन बिहार में राजद की सरकार की वापसी बहुत मुश्किल दिख रही है। बिहार में लालू और उनकी पत्नी राबड़ी देवी के 15 साल के शासन को लोग भूले हैं। वो दौर बिहार के ‘जंगलराज’ के लिए याद किया जाता है। राजद सरकार में हत्या, लूट, डकैती आम बात थी। अपहरण एक उद्योग बन चुका था और इसमें नेताओं की संलिप्तता सामने आई थी।

लालू यादव के दो साले- सुभाष यादव और साधु यादव को लोग अपहरण और गुंडागर्दी के लिए ही याद करते हैं। लालू-राबड़ी की सरकार में इन दोनों भाइयों की समानांतर सरकार चलती थी। हालाँकि, सुभाष यादव ने खुद दावा किया है कि लालू यादव और राबड़ी देवी के शासन में अपहरण के बाद मामले का सेटलमेंट मुख्यमंत्री आवास में होता था। उन्होंने लालू यादव पर आरोप लगाया हैं।

लालू यादव और अपनी बहन राबड़ी देवी का अब विरोधी बन चुके सुभाष यादव ने पटना के एक स्थानीय पत्रकार से इस मामले पर बात की और जंगलराज के लालू और राबड़ी देवी पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उस समय जो भी काम होता था, वह लालू यादव के इशारे पर होता था। बिहार में जो भी अपहरण होता था, उसकी डील खुद लालू यादव कराते थे।इस बातचीत को नीचे दिए गए वीडियो में 8:20 से 12:45 मिनट तक सुना जा सकता है।

सुभाष यादव ने कहा कि एक मामले को लालू यादव और राजद के नेता प्रेमचंद गुप्ता ने फरियाया था। दोनों भाइयों की गुंडागर्दी को लेकर पूछे गए सवाल पर राज्यसभा सांसद और बिहार विधान परिषद का सदस्य रह चुके सुभाष यादव ने कहा, “हम लोग कभी कुछ किए ही नहीं तो किसी मामले में फँसते कैसे?” लालू पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि जो चोरी किया वो आज भोग रहा है।

उन्होंने कहा, “वो तो हौव्वा बनाया गया कि सुभाष-साधु चोर है। घर के लोग नहीं होता है नाम बिगाड़ने वाला… शुरू में नाम बिगाड़ दिया। लालू-राबड़ी ने बिगाड़ दिया। हमलोगों ने कोई चोरी ही नहीं किया तो फँसते कैसे। जी न्यूज के मालिक सुभाष चंद्रा के भाई जवाहर गोयल के रिश्तेदार का अपहरण हुआ था? पूर्णिया साइड में… अररिया में? के पैसा लिया? किसके ऊपर आरोप लग रहा था?”

उन्होंने आगे कहा, “जाकिर हुसैन पर आरोप लगा था। अभी भी जिंदा हैं। शहाबुद्दीन के फोन, प्रेमचंद गुप्ता के फोन, लालू यादव के फोन जाता था जाकिर हुसैन के पास कि छोड़ दो। बाकी वो नहीं लिया था। दूसरा कोई किया था। (अपहरण करने वाला) सहरसा का रहने वाला था और (अपहृत को) काला दियर में रखे था उसको… नाव पर। हम लोगों को सब पता था। जो आदमी किया वो मर गया।”

सुभाष यादव ने आगे कहा, “प्रेमचंद गुप्ता और लालू जी ने इसे फरियाया (समाधान किया) था। इसमें टेकरीवाल साहब फायर हो गए थे। उन्हीं का रिश्तेदार था कोई, उन्हीं के पास आ रहा था मीटिंग करने… किडनैप हो गया। इसमें कौन दूराय है? 6 करोड़ रुपया लोग लिया, दिल्ली में लिया रुपया… अग्रवाल बनिया लिया। लेकिन कौन लिया ये तो बनिया बताएगा न कि हम बताएँगे?”

सुभाष यादव कहा, “जाकिर को इ लोग बार बार टॉर्चर करता था। जाकिर मेरे पास रहता था। मेरे साथ था। मेरे कहने पर पार्टी में आया था। उ सारी चीज बताता था कि भइया इ लोग धमका रहा है हमको… फलना फलना ने किया है।” लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य की शादी में पटना में गाड़ियों के शोरूम से गाड़ियाँ उठाने के आरोप पर भी उन्होंने खुलासा किया।

उन्होंने कहा, “आजाद गाँधी मेरा ही चेला था। हमने ही बनवाया था उसे एमएलसी। वो गाड़ी नहीं उठाया था शोरूम से। लालू जी के कहने पर ना हुआ था ये सब। बच्चा राय जी थे, आजाद गाँधी था। ऊ सब साथे रहता था। उठाया नहीं गया था, माँगा गया था। टाटा मोटर्स से गाड़ी आया था 15-16 गो। शादी-विवाह के बाद गाड़ी सुबह वापस कर दिया गया था।” 

ब्रिटेन से ‘द गार्जियन’ ने भेजा सिग्नल, इधर ‘पाकिस्तान’ की चिंता में दुबली हुई कॉन्ग्रेस: कच्छ के रण में बन रहे दुनिया के सबसे बड़े सोलर पार्क पर जताई आपत्ति

विदेशी मीडिया के सहारे भारत की संसद में हंगामा मचाने की कॉन्ग्रेस की पुरानी आदत नहीं गई है। एक बार फिर उसने अंग्रेजों के एक मीडिया संस्थान की एक रिपोर्ट के आधार पर संसद में हंगामा किया है। कॉन्ग्रेस ने अब गुजरात के कच्छ में स्थापित किए गए खावड़ा सोलर पार्क को लेकर हंगामा मचाया है। कॉन्ग्रेस ने यह हंगामा ब्रिटिश अखबार द गार्जियन की एक रिपोर्ट के आधार पर किया है। गार्जियन का दावा है कि पाकिस्तान सीमा के निकट स्थापित दुनिया के सबसे बड़े सोलर पार्क को सरकार ने विशेष अनुमति दी है।

कॉन्ग्रेस ने यही दावा दोहराते हुए गुरुवार (13 फरवरी, 2025) को लोकसभा में चर्चा के लिए नोटिस दिया था। कॉन्ग्रेस ने माँग की कि सारा कामधाम छोड़ कर लोकसभा इस मुद्दे पर बहस करे। कॉन्ग्रेस ने अपनी नोटिस में कहा, “अडानी समूह की खावड़ा सोलर ऊर्जा पार्क परियोजना, कच्छ के रण में संवेदनशील भारत-पाकिस्तान सीमा से सिर्फ 1 किलोमीटर किमी दूर स्थित है, जो दोनों देशों के बीच लड़ाई वाला क्षेत्र रहा है।”

कॉन्ग्रेस ने दावा किया कि इस जगह पार्क स्थापित करने को सरकार ने सेना की सलाह ना मानते हुए अनुमति दे दी है। कॉन्ग्रेस का सेना और देश के रणनीतिक हितों को लेकर बात करना काफी हास्यास्पद है क्योंकि यह वही कॉन्ग्रेस है जो दशकों तक लगातार देश के सीमाई इलाकों में इन्फ्रा बनाने का विरोध करती रही है। यह वही कॉन्ग्रेस है जिसने सेना के लिए साजोसामान खरीदने से मना कर दिया था और फंड की कमी बताई थी।

क्या लन्दन से आदेश ले रही कॉन्ग्रेस?

कॉन्ग्रेस पार्टी ने स्थगन प्रस्ताव का नोटिस ब्रिटिश समाचार पोर्टल द गार्जियन की ‘एक्सक्लूसिव’ रिपोर्ट के बाद दिया है। गार्जियन अपने भारत विरोधी रवैये के लिए कुख्यात है। इस रिपोर्ट में भी अटकलों, हवा हवाई स्रोत और उल्टी सीधी जानकारी के आधार पर खावड़ा सोलर पार्क को खराब का ठप्पा दे दिया गया है।

खावड़ा सोलर पार्क को गार्जियन ने इसलिए दिक्कत वाला बताया है, क्योंकि यह ‘पाकिस्तान सीमा के करीब’ है। गार्जियन के अनुसार, इसमें दूसरी समस्या यह है कि इसे अडानी समूह बना रहा है। इस पूरे लेख में कोई पक्का सबूत या कारण नहीं दिया गया है, लेकिन गार्जियन चाहता है कि उसके लिखे वाक्यों को ब्रह्मवाक्य माना जाए।

गार्जियन का कहना है कि अडानी पर अमेरिका में मुकदमा दायर किया गया था, इसलिए यह प्रोजेक्ट ठीक नहीं है। गार्जियन यह नहीं बता पाया है कि अडानी समूह पर लगाए गए मुकदमे के खिलाफ अमेरिका के ही सांसद खड़े हो गए हैं। उन्होंने जाँच की है। वहीं नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने वह कानून ही खत्म कर दिया, जिसके तहत अडानी पर कार्रवाई होनी थी।

गार्जियन के लिए यह लेख लिखने वाले वाले भी हन्ना एलिस पीटरसन और रवि नायर हैं। इनमें से पीटरसन भारत और हिन्दू विरोधी होने के लिए जाना जाता है जबकि रवि नायर OCCRP से जुड़ा है। OCCRP, जॉर्ज सोरोस से पैसा लेता है। गार्जियन ने यहाँ दावा किया है कि भारत ने सुरक्षा नियमों को बदला ताकि यह प्रोजेक्ट लग सके।

यह समझने में गार्जियन को भी दिक्कत हुई कि आखिर भारत अगर कोई नियम अपने यहाँ इन्फ्रा विकसित करने के लिए बदलता है तो इसमें क्या समस्या है। इससे पहले भी कई बार नियम बदले गए हैं। दूसरी बात यह है कि भारत को अपना सीमाई इलाका क्यों नहीं विकसित करना चाहिए।

क्या सीमाई इलाका होने चलते छोड़ दें?

कॉन्ग्रेस ने दशकों तक भारत के सीमाई क्षेत्रों को अविकसित छोड़ दिया था। यहाँ के गांवों को कभी भी अच्छी सड़कें, स्कूल या रोजगार के अवसर नहीं मिले। चाहे वह कच्छ का रण हो, जम्मू और कश्मीर, जैसलमेर, लद्दाख या उत्तर पूर्व भारत, कहीं भी अच्छे इन्फ्रा पर काम नहीं हुआ।

जब सीमावर्ती क्षेत्रों में बेहतर सड़केंऔर तकनीकी कनेक्टिविटी होती है, तो यह किसी युद्ध के समय सेना की ही मदद करता है। यह दुश्मन देश को एक मजबूत संदेश भी देता है कि कोई भी इलाका उजाड़ नहीं हैं ताकि वे अपनी मर्जी से वहाँ घुसते चले आएँ।

वर्तमान में सैन्य रणनीति सिर्फ बन्दूक-टैंक तक सीमित नहीं है। बल्कि यह इन्फ्रा और एनर्जी जैसे क्षेत्रों तक फैला है। द गार्जियन और कॉन्ग्रेस द्वारा यह दावा करना कि खावड़ा में बनी विश्व की सबसे बड़ी ग्रीन एनर्जी परियोजना परियोजना ‘सुरक्षा जोखिम’ होगी, भ्रामक है और इसका साफ़ उद्देश्य जनता में डर फैलाना है।

संसद सत्र में हंगामा कॉन्ग्रेस की पुरानी आदत

ससंद सत्र में फर्जी बातों पर हंगामा करना कॉन्ग्रेस की पुरानी आदत रही है। पार्टी अभी तक यह नहीं समझ पाई है कि संसद में उन मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए जो वास्तव में भारत की जनता के लिए चिंता का विषय हैं। उसे पश्चिमी देशों में अपने विदेशी आकाओं को खुश करने के लिए नाटक करना बंद देना चाहिए।

बजट सत्र 2025 की शुरुआत में, पीएम मोदी ने कॉन्ग्रेस और विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि 2014 के बाद पहली बार संसद का सत्र बिना किसी ‘विदेशी चिंगारी‘ के शुरू होने वाला है। वह कॉन्ग्रेस पार्टी की पुरानी आदत की ओर इशारा कर रहे थे। हालाँकि, कॉन्ग्रेस इस बार भी पुरानी आदत नहीं छोड़ पाई।

यह लेख संघमित्रा पुरोहित ने लिखा है। इसको अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।

आज हुए आम चुनाव तो BJP अकेले ही पार कर जाएगी बहुमत का आँकड़ा, NDA भी होगा 300 पार: कॉन्ग्रेस की 80 सीट भी नहीं, सर्वे ने बताया- 9 महीने में ही उतरा INDI गठबंधन का पानी

लोकसभा चुनाव अगर 2025 में करवा लिया जाए तो भाजपा को फिर एक बार देश बहुमत देगा। भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को 300 से अधिक सीटें मिलेंगी। इन चुनावों में कॉन्ग्रेस का हाल और बिगड़ जाएगा। वह 80 सीट भी नहीं ला सकेगी। यह सारी जानकारी इंडिया टुडे के मूड ऑफ़ द नेशन (MOTN) में सामने आई है।

इंडिया टुडे के सर्वे के अनुसार, अगर वर्तमान में देश में लोकसभा चुनाव करवाए जाते हैं तो भाजपा को 280 सीट मिलेंगी। यानी भाजपा तीसरी बार बहुमत पाने में सफल रहेगी। वहीं भाजपा के सहयोगियों की 51 सीट आएँगी। सर्वे बताता है कि भाजपा के नेतृत्व वाला NDA 343 सीट पाएगा। NDA का वोट शेयर भी 3% बढ़ने का अनुमान है।

इंडिया टुडे के इस सर्वे के अनुसार, वर्तमान में चुनाव होने पर कॉन्ग्रेस समेत विपक्षी पार्टियों को भारी नुकसान होगा। कॉन्ग्रेस को जहाँ इन चुनावों में 78 सीट मिलने का अनुमान है जबकि बाकी विपक्षी पार्टियाँ 184 सीट पाएँगी। इस चुनाव में कॉन्ग्रेस और बाकी विपक्षी पार्टियों के INDI गठबंधन का वोट महज 1% बढ़ेगा।

यह सर्वे जनवरी-फरवरी 2025 के बीच किया गया है। इसमें 1 लाख 23 घार लोगों ने हिस्सा लिया है। इंडिया टुडे के सर्वे से साफ़ हो गया है कि अप्रैल-मई, 2024 में हुए देश में लोकसभा चुनाव से अच्छे नतीजे भाजपा और NDA को देखने को मिलेंगे। इस सर्वे और लोकसभा चुनाव 2024 में 9 महीने का अंतर है।

लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा को 240 सीट मिली थीं जबकि NDA की कुल सीटें 292 थीं। भाजपा बहुमत से थोड़ा दूर रह गई थी। इस चुनाव में कॉन्ग्रेस को 99 सीट मिली थीं। वह लगातार तीसरी बार 100 सीट का आँकड़ा पार करने में नाकाम रही थी।

इसी चुनाव में INDI गठबंधन की बाकी पार्टियों को 232 सीट मिलीं थी। इंडिया टुडे के सर्वे ने यह भी साफ़ कर दिया है कि लोकसभा चुनाव के बाद से भाजपा की स्थिति काफी मजबूत हुई है और वह फिर से अच्छा प्रदर्शन करने को तैयार है। इसके साथ ही इन आँकड़ों से मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के शुरूआती कामकाज पर भी मुहर लग गई है।

भाजपा की मजबूत स्थिति बीते कुछ चुनावों में देखने को भी मिली है। भाजपा और NDA ने महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली जैसे महत्वपूर्ण राज्य बड़े बहुमत के साथ जीते हैं। वहीं 99 सीट पाकर आत्मविश्वास में आई कॉन्ग्रेस महाराष्ट्र, हरियाणा में बुरी तरह हारी है तो वहीं दिल्ली में उसको तीसरी बार 0 सीट मिली हैं।

चर्च= यीशु दा मंदिर, पास्टर= पापा जी, जिंगल बेल्स= येशु दी बल्ले-बल्ले… पंजाबियत का चोला ओढ़कर पसर रहा ईसाइयत, पगड़ी-कड़ा वाले ईसाई चारों तरफ

पंजाब में ईसाइयत तेजी से पैर पसार रही है। इस बार ईसाई बनाने वालों ने नई तरकीब अपनाई है। नए ईसाइयों का नाम पीटर, जॉन या रिचर्ड नहीं है। नए ईसाई गुरविंदर, प्रीतिंदर या जसप्रीत जैसे ही नाम वाले हैं। उनके सिरों पर सिक्खी की पहचान पगड़ी भी है। कई के हाथ में पंच ककार की पहचान बताने वाला कड़ा भी है। लेकिन उनकी जबान पर नाम नानक जी का नहीं बल्कि यीशु मसीह का है। ईसाइयत का यह स्थानीय वर्जन हर तरीके की समस्या हल करने का दावा करता है। कोट पैंट पहनने वाले पास्टर चमत्कार दिखाते हैं।

ईसाइयत का हो गया लोकलाइजेशन

विज्ञान में एक थ्योरी है, अगर आप एक मेंढक को उबलते पानी में डाल देंगे, तो वह उछल कर भाग जाएगा। लेकिन आप ठन्डे पानी में मेंढक को डाल दें और धीमे-धीमे पानी गरमाएँ, तो अपनी ऊर्जा नए तापमान पर एडाप्ट होना में लगाएगा और जबतक तापमान उसे जलाने के स्तर तक पहुँचेगा, वह अपनी शक्ति खो चुका होगा। पंजाब और ईसाइयत का यही नाता है। पंजाब में ईसाइयत को फ़ैलाने वालों ने लोगों को धीमे-धीमे तरबियत देना चालू किया है। नई मिशनरियाँ ना किसी को नाम बदलने को कहती हैं, ना ही अपनी पहचान।

आजतक की एक ग्राउंड रिपोर्ट बताती है कि पंजाब के सीमाई इलाकों में बड़ी संख्या में चर्च और मिनिस्ट्री (जहाँ पास्टर रहते हैं और ईसाइयत से जुड़े काम होते हैं) फैली हुई हैं। रिपोर्ट बताती है कि यहाँ चर्च का नाम बदल कर ‘यहोवा दा मंदिर’ हो गया है। पास्टर यानी पादरी को ‘पापा जी’ कहा जाता है। बाइबल और बाकी किताबों को ‘पवित्र शास्त्र’ या ‘नीतिवचन’ जैसे नामों से चलाया जाता है। यहाँ तक कि यीशु की प्रार्थना में गाए जाने वाले ईसाई भजन भी पंजाब में आकर टप्पे (स्थानीय संगीत) और भजन का रूप ले लिया है।

किताबों का बदला स्वरुप (साभार: आजतक)

अगर आप भजन के बोल पर ध्यान ना दें, तो शायद बता भी ना पाएँ कि कोई यीशु की शान में कसीदे पढ़ रहा है। पंजाब में ईसाइयत का नया ढाँचा आपकी पहचान नहीं बदलता, आपके विचार जरूर बदल देता है। आपको अपने मूल धर्म से दूर कर देता है। यह काफी सोच समझ कर किया गया है। ईसाइयत में लाए जा रहे लोगों को लगता है कि कुछ भी ऐसा नहीं बदल रहा जो उनको बाहर से दिखे, ऐसे में क्या बुराई है। इन्हीं को ‘क्रिप्टो क्रिश्चियन’ कहते हैं।

चमत्कार की कहानी, पवित्र तेल और गवाहियाँ

आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट के अनुसार, ईसाइयत को फैलाने के लिए बनाई गई मिनिस्ट्री का रकबा एकड़ों में है। ऐसी ही एक मिनिस्ट्री में आजतक की एक पत्रकार पहुँची थी। यह पास्टर अंकुर नरूला की थी। यहाँ विश्व का चौथा सबसे बड़ा चर्च बन रहा है। रिपोर्ट बताती है कि इस संस्थान के भीतर हर कदम पर वो लोग खड़े हैं, जो अपनी चमत्कार की कहानी सुनाते हैं। सारी कहानियों में ईसाइयत या फिर ‘पापा जी’ की शरण में आने से पहले की दुखभरी कहानी होती है, जबकि शरण के बाद सारी समस्याएँ खत्म हो चुकी होती हैं।

आजतक की रिपोर्ट के अनुसार, यहाँ मिले हुए लोग नए आए लोगों को दिल का दौरा सही होने से लेकर कैंसर ठीक करने तक के चमत्कार बताते हैं। आजतक की एक रिपोर्टर को एक महिला अपनी माँ के दिल का दौरा सही करने की कहानी सुनाती है। वह यहाँ मिलने वाले एक पवित्र तेल का प्रताप इसमें बताती है। रिपोर्ट बताती है कि इस मिनिस्ट्री के भीतर कई काउंसिलर तक बैठे हैं। वह यहाँ आने वालों की समस्या सुनते हैं। उनकी विदेश जाने जैसी इच्छाएँ भी सुनते हैं। हर तरह की समस्या के लिए एक अलग काउन्टर बनाया गया है।

इन चर्च में हर चीज के लिए दुआ करवाई जाती है। सास-बहू का झगड़ा हो या भूत-प्रेत का साया, कोई अगर अपने पैर पर नहीं चल पाता तो उसके लिए भी प्रार्थनाएँ भी हैं। हेल्पलाइन नम्बर भी है। यूट्यूब पर अंकुर नरूला के चैनल पर ऑटिज्म वाले बच्चे को सही करने से लेकर विदेश यात्रा तक के किस्से पड़े हैं। इन्हें अंकुर नरूला के लोग गवाहियां कहते हैं। इसी चैनल पर एक वीडियो पड़ी है, जिसमें पश्चिम बंगाल में किसी जगह पर लोग अजीब तरह से अपने शरीर को झूंकते दिखते हैं। इसमें भी ना जाने कितने लोगों का चमत्कार दिखाया गया है।

लगातार पॉपुलर होते पास्टर

पंजाब में ईसाइयत फ़ैलाने के मिशन के केंद्र में कुछ पास्टर हैं। इनकी पूरी व्यवस्थाएँ हैं। बड़े बड़े चर्च हैं। इनमें सबसे चर्चित नाम ‘तेरी बहन बोल नहीं सकती थी’ से फेमस हुए बजिंदर सिंह का है। उनके अलावा अंकुर नरूला एक दूसरा बड़ा नाम हैं। तीसरा बड़ा नाम गुरनाम सिंह खेड़ा हैं। गुरनाम पहले पंजाब पुलिस में इंस्पेक्टर थे। एक और नाम अमृत संधू का है। सुखपाल राणा भी ईसाइयत फैलाने वाले एक बड़े किरदार हैं। इन सबके अलावा एक महिला पास्टर कंचन मित्तल भी पंजाब में काफी सक्रिय हैं।

अंकुर नरूला और कंचन मित्तल

इन सबके बीच एक चीज कॉमन हैं। इनमें से अधिकांश पेंटाकोस्टल खेमे से जुड़े हैं। यह ईसाइयत का ही एक रूप है। ईसाइयत को बढ़ावा दे रहे यह लोग सालों पहले अपना पूर्व धर्म छोड़ चुके हैं, लेकिन नाम वैसा ही है, ताकि स्थानीय लोगों से जुड़ने में मदद मिले। सबको यूट्यूब पर लाखों फॉलोअर हैं। सबके यूट्यूब पर चमत्कार के किस्से हैं। कहीं कोई किसी महिला के माँ बनने का किसा बताता है तो कोई जन्म से अपाहिजों को चलाने का।

अंकुर नरूला के एक प्रोग्राम की भीड़

निशाने पर कौन?

पंजाब में लगातार ईसाइयत को बढ़ावा दे रहे इन लोगों का पहला निशाना वो लोग हैं, जो किसी समस्या से परेशान हैं। दूसरे वो हैं जिनके मन में विदेश जाने जैसी अभिलाषाएँ हैं। यह सभी पास्टर इन सारी समस्याओं का हल देने की बात कहते हैं। दैनिक जागरण की हाल ही में आई एक रिपोर्ट बताती है कि बीते 2 वर्षों में यहाँ 3.50 लाख लोग ईसाई बनाए गए हैं। तरनतारन जैसे जिलों में यह संख्या तेजी से बढ़ी है। इसको रोकने के लिए सिख धर्मगुरु ज्ञानी हरप्रीत सिंह धर्मांतरण कानून की माँग कर चुके हैं।

मी लॉर्ड से माननीय तक, रोहिंग्या पर सब हुए दरियादिल: सुप्रीम कोर्ट चाहता है इनके बच्चों को पढ़ाए सरकार, पप्पू यादव ने की ‘घुसपैठियों’ को ‘भारत का नागरिक’ बनाने की वकालत

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार (12 फरवरी 2025) को कहा कि बच्चों की शिक्षा के मामले में कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए और यह बात रोहिंग्या के बच्चों पर भी लागू होती है। दरअसल, ‘रोहिंग्या ह्यूमन राइट्स इनिशिएटिव’ नाम के एक एनजीओ ने सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर कर रोहिंग्या शरणार्थियों के लिए सुविधाओं की माँग की है। इनमें बच्चों की मुफ्त शिक्षा भी शामिल है। वहीं, पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने रोहिंग्या मुस्लिमों को नागरिकता देने की माँग की है। 

पप्पू यादव ने कहा कि देश में रोहिंग्या-रोहिंग्या होते रहता है। पूरी दुनिया में इनकी संख्या सिर्फ 17 लाख है। उन्होंने कहा कि जो लोग भारत में लंबे समय से रह रहे हैं, उन्हें भारत की नागरिकता दी जानी चाहिए। इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स बिल 2025 पर पप्पू यादव ने कहा, “मैं इमिग्रेशन बिल का समर्थन करता हूँ, लेकिन पिछले 10-12 सालों में क्या वे यह पता लगा पाए हैं कि हमारे देश में कितने अप्रवासी हैं? वे सिर्फ़ वोट बैंक के लिए रोहिंग्याओं की बात करते हैं… सरकार को उन लोगों को नागरिकता देनी चाहिए जो लंबे समय से यहां रह रहे हैं…।”

रोहिंग्या ह्यूमन राइट्स इनिशिएटिव द्वारा दायर याचिका में कोर्ट से ये निर्देश देने की माँग की गई थी कि रोहिंग्या शरणार्थियों के बच्चों को स्कूल में प्रवेश और सरकारी लाभ दिया जाए। इसके लिए आधार कार्ड अनिवार्यता और उनकी नागरिकता की स्थिति की परवाह ना की जाए। इस मामले पर सुनवाई सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस एनके सिंह की खंडपीठ ने की।

याचिकाकर्ता की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता कॉलिन गोंजाल्विस ने पीठ के समक्ष कहा कि रोहिंग्या शरणार्थी एक निराशाजनक स्थिति का सामना कर रहे हैं। इस पर न्यायालय ने कहा, “हमें छात्रों और उनके माता-पिता के बारे में बताएँ। वे कहां रह रहे हैं? हमें घर का नंबर, परिवारों की सूची, उनके रहने के सबूत दें। हमें पंजीकरण संख्या आदि दिखाएँ। हम देखेंगे कि क्या किया जा सकता है।”

पिछले महीने सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता एनजीओ को निर्देश दिया था कि वह कोर्ट को बताए कि दिल्ली में रोहिंग्या शरणार्थी कहाँ-कहाँ बसे हुए हैं और उन्हें क्या-क्या सुविधाएँ मिली हुई हैं। याचिकाकर्ता की ओर से पेश अधिवक्ता कॉलिन गोंजाल्विस ने सर्वोच्च न्यायालय को बताया कि रोहिंग्या ‘शरणार्थियों’ को स्कूलों और अस्पतालों में प्रवेश से वंचित रखा जाता है, क्योंकि उनके पास आधार कार्ड नहीं है।

कॉलिन गोंजाल्विस ने कहा, “वे शरणार्थी हैं, जिनके पास UNHCR (शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त) कार्ड हैं और इसलिए उनके पास आधार कार्ड नहीं हो सकते। लेकिन, आधार कार्ड के अभाव में उन्हें सरकारी स्कूलों और अस्पतालों में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।” उन्होंने बताया कि रोहिंग्या शाहीन बाग और कालिंदी कुंज में झुग्गियों में और खजूरी खास में किराए के मकानों में रह रहे हैं।

बता दें कि इस एनजीओ द्वारा दायर याचिका में केंद्र और दिल्ली सरकारों को निर्देश देने की माँग की गई है कि वे रोहिंग्या बच्चों को आधार कार्ड या भारतीय नागरिकता न होने के बावजूद मुफ्त शिक्षा दें। जनहित याचिका में आगे माँग की गई थी कि इन रोहिंग्या ‘शरणार्थियों’ को सरकार द्वारा पहचान पत्र माँगे बिना कक्षा 10, 12 और स्नातक सहित सभी परीक्षाओं में भाग लेने की अनुमति दी जाए।

PM मोदी पहुँचे अमेरिका, इजरायली PM के बाद दूसरे नेता जिनसे US राष्ट्रपति करेंगे मुलाकात: नेशनल इंटेलिजेंस चीफ तुलसी गेबार्ड से कई मसलों पर की चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय फ्रांस यात्रा समाप्त कर दो दिवसीय अमेरिका यात्रा पर वॉशिंगटन पहुँच गए हैं। वहाँ पर प्रधानमंत्री मोदी का जोरदार स्वागत हुआ। यहाँ वे नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे। इस दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार, रक्षा, ऊर्जा सहयोग, आतंकवाद, भारत-प्रशांत क्षेत्र, चीन, H1B वीजा जैसे गंभीर मुद्दों पर बातचीत होगी।

वॉशिंगटन पहुँचने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सबसे पहले अमेरिका की नेशनल इंटेलिजेंस की डायरेक्टर तुलसी गबार्ड से मुलाकात की। इसको लेकर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया साइट X (पूर्व में ट्विटर) पर कहा, “वॉशिंगटन में अमेरिका की नेशनल इंटेलिजेंस डायरेक्टर तुलसी गबार्ड से मुलाकात हुई। इस पद पर उनकी नियुक्ति के लिए बधाई देता हूँ। भारत-अमेरिका की दोस्ती के कई आयामों पर चर्चा हुई, जिनकी वह हमेशा से वकालत करती रही हैं।”

अमेरिका पहुँचने पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत हुआ। पीएम मोदी इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बाद विश्व के दूसरे ऐसे राजनेता हैं, जिनसे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने दूसरे कार्यकाल में मुलाकात कर करेंगे। पीएम मोदी डोनाल्ड ट्रंप के निमंत्रण पर अमेरिका की यात्रा कर रहे हैं। वे व्हाइट हाउस के पास स्थित 200 साल पुराने ऐतिहासिक अतिथि गृह ‘ब्लेयर हाउस’ में ठहरे हैं।

व्हाइट हाउस के सामने 1651 पेंसिल्वेनिया एवेन्यू में 70,000 वर्ग फीट में फैला ब्लेयर हाउस अंतरराष्ट्रीय अतिथियों के लिए सबसे प्रमुख आवास है। यहाँ कई राष्ट्राध्यक्षों, शाही परिवारों के सदस्यों और वैश्विक नेता ठहर चुके हैं। व्हाइट हाउस परिसर के सहायक प्रतिष्ठान के रूप में काम करता है।

ब्लेयर हाउस में 119 कमरों वाले चार परस्पर जुड़े हुए टाउनहाउस हैं। इनमें 14 अतिथि कक्ष, 35 बाथरूम, 3 औपचारिक भोजन कक्ष और एक सुसज्जित ब्यूटी सैलून है। इसका इंटीरियर में शामिल साज-सामान, कलाकृति और ऐतिहासिक कलाकृतियों के संयोजन के माध्यम से अमेरिकी संस्कृति को प्रदर्शित करता है।

पीएम मोदी के अमेरिका पहुँचने से पहले ब्लेयर हाउस में लगे अमेरिकी झंडे की जगह भारतीय ध्वज तिरंगा से सजाया गया है। भारतीय समुदाय के लोगों ने ब्लेयर हाउस के बाहर ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम’ और ‘मोदी मोदी’ के नारे लगाए। पीएम मोदी ने यहाँ पर भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की और उनसे हाथ मिलाया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज गुरुवार (13 फरवरी 2025) की रात को व्हाइट हाउस में भव्य स्वागत किया जाएगा। यहाँ वह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इसके साथ ही प्रतिनिधिमंडल स्तर की कई बैठकें भी आयोजित की जाएँगी। इसके साथ ही अमेरिका के नामचीन उद्योगपतियों के साथ भी उनकी मुलाकात होगी।

अफ्रीकी-अमेरिकी गायिका एवं अभिनेत्री मैरी मिलबेन भी पीएम मोदी की अमेरिकी यात्रा से उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, “भारत आज अमेरिका का एक महत्वपूर्ण भागीदार है और यह देखने के लिए मैं उत्सुक हूँ कि रिश्ते को मजबूत करने के संदर्भ में उनका एजेंडा क्या होगा। मैं यह सुनने के लिए उत्सुक हूँ कि राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री दुनिया को एक बेहतर जगह बनाने के लिए मिलकर क्या करना चाहते हैं। हम दुनिया भर में कुछ चुनौतियों का सामना कर रहे हैं और भारत इन चुनौतियों में से कुछ को कम करने में एक बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।”

$र, &ड़े, 6 इंच… बिना स्क्रिप्ट-बिना पैसे के यही सब सुनाएगी ‘रिबेल किड’? जानिए मुंबई पुलिस से क्या-क्या कहा: समय रैना ने ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ के सारे एपिसोड हटाए, पर नहीं माँगी माफी

कथित कॉमेडियन समय रैना ने अपने शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ के सारे एपिसोड यूट्यूब से हटा लिए हैं। पर इस शो में हुई अश्लील टिप्पणियों को लेकर उन्होंने अब तक माफी नहीं माँगी है। दूसरी तरफ इस शो में भाग लेने वाले यूट्यूबर आशीष चंचलानी और इन्फ़्लुएन्सर अपूर्वा मखीजा ‘द रिबेल किड’ ने भी मुंबई पुलिस के सामने बयान दर्ज करवाया है।

अपने बयान से इन्होंने अप्रत्यक्ष तौर पर यह जताने की कोशिश की है कि चूँकि शो स्क्रिप्टेड नहीं था और इसके लिए उन्होंने कोई पैसे नहीं लिए थे, इसलिए बोलने की आजादी के नाम पर इन्हें ‘$र, &ड़े, 6 इंच, माँ-बाप का संभोग…’ जैसी टुच्ची बातें करनी की आजादी मिल जाती है।

समय रैना ने एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा, “जो कुछ भी हो रहा है, उसे संभालना मेरे लिए बहुत मुश्किल है। मैंने अपने चैनल से ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ के सभी वीडियो हटा दिए हैं। मेरा एकमात्र उद्देश्य लोगों को हंसाना और उन्हें बढ़िया समय देना था। मैं सभी एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग करूँगा ताकि निष्पक्ष जाँच हो सके। धन्यवाद।”

इससे पहले अपूर्व मखीजा और आशीष चंचलानी मुंबई पुलिस के पास अपना बयान दर्ज करवाने पहुँचे। उन्होंने बताया कि समय रैना के यूट्यूब चैनल पर चलने वाले शो में जज बनने के लिए उन्हें कोई भी फीस नहीं दी जाती। हालाँकि, इस शो के क्लिप्स आदि वह अपने सोशल मीडिया पर डाल सकते हैं।

उन्होंने बताया कि शो में बोली जाने वाली कोई भी बात पहले से तय नहीं होती। इसको देखने आने वाले लोगों को टिकट खरीदनी पड़ती है और सबको यहाँ बोलने की पूरी आजादी होती है। टिकट से होने वाली कमाई को उस दिन के शो के विजेता को दे दिया जाता है। विजेता तय करने के लिए सबको मार्क्स दिए जाते हैं।

उनके अलावा रणवीर इलाहाबादिया ने भी अपने मैनेजर के माध्यम से पुलिस को अपना बयान दर्ज करवाया है। वह खुद पूछताछ में शामिल नहीं हुए। मुंबई पुलिस यह जाँच एक FIR पर कर रही है। यह FIR भाजपा की एक नेता ने करवाई है। इस बीच इसी मामले में दर्ज FIR की जाँच के लिए गुवाहाटी पुलिस की एक टीम मुंबई पहुँची है।

इन सबके बीच राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी अश्लील टिप्पणी के दौरान शो में शामिल चारों इन्फ़्लुएन्सर से जवाब तलब किया है। यह मामला लगातार राजनीतिक गलियारों में भी उठ रहा है। कई संगठन समय रैना, रणवीर इलाहाबादिया समेत बाकी आरोपितों की गिरफ्तारी की माँग कर रहे हैं।

गौरतलब है कि हाल ही में ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ एपिसोड के दौरान रणवीर इलाहाबादिया ने एक प्रतिभागी से पूछा था कि क्या वह अपने माता-पिता को जीवन भर सेक्स करते हुए सिर्फ देखेंगे या उन्हें कभी ज्वाइन भी करेंगे। इसी शो में रिबेल किड के नाम से मशहूर अपूर्वा मुखीजा ने भी कई बेहद आपत्तिजनक बातें कहीं थी। इसकी एक क्लिप सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई थी। इसके बाद अश्लीलता फ़ैलाने का आरोप लगाते हुए उनका विरोध हुआ था।

कॉन्ग्रेस MP गौरव गोगोई की अंग्रेज बीवी का ISI से है कनेक्शन? असम CM की पोस्ट से छिड़ी बहस, दावा- जो लेते हैं जॉर्ज सोरोस से पैसा उनसे भी जुड़ा है कॉन्ग्रेस सांसद का NGO

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कॉन्ग्रेस नेता गौरव गोगोई पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने कॉन्ग्रेस सांसद का नाम लिए बिना उनकी पत्नी की नागरिकता और उनके ISI से सम्बन्धों के आरोप लेकर भी बात की है। उन्होंने इससे उठे प्रश्नों का जवाब माँगा है।

एक्स (पहले ट्विटर) पर असम मुख्यमंत्री ने लिखा, “ISI से संबंधों के आरोप, युवाओं के ब्रेनवॉश और उनको पाकिस्तानी दूतावास में कट्टरपंथी बनाने समेत पिछले 12 साल से भारतीय नागरिकता ना लेने पर उठे सवालों का जवाब दिया जाना चाहिए। इसके अलावा, धर्मांतरण कार्टेल से जुड़ा होना और देश की सुरक्षा को अस्थिर करने के लिए जॉर्ज सोरोस समेत पैसा लेना ऐसी चिंताएँ हैं, जिन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।”

जहाँ हिमंत बिस्वा सरमा ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन यह साफ है कि वह कॉन्ग्रेस सांसद गौरव गोगोई और उनकी पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न के बारे में बात कर रहे थे। दोनों की शादी 20 13 में हुई थी। 12 साल बाद भी कोलबर्न ने अपना ब्रिटिश पासपोर्ट बरकरार रखा है। उन्होंने भारत की नागरिकता नहीं ली है।

हिमंत बिस्वा सरमा ने यह भी सवाल उठाया कि एक सांसद की पत्नी को इतने लंबे समय तक विदेशी नागरिकता बनाए रखने की अनुमति क्यों दी गई है, जबकि राजनयिकों के लिए एक अलग नियम है। उन्होंने IFS अधिकारियों की विदेशी नागरिक से शादी को लेकर नियम पर बात की। इसके तहत उन्हें अनुमति लेनी होती है और उनके साथी को 6 महीने में नागरिकता लेनी होती है।

गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ वर्तमान में ऑक्सफोर्ड पॉलिसी मैनेजमेंट के लिए काम कर रही हैं, जो जलवायु मुद्दों पर काम करता है। वह दिल्ली में क्लाइमेट एंड डेवलपमेंट नॉलेज नेटवर्क (CDKN) में प्रोजेक्ट मैनेजर के तौर पर भी काम करती हैं।

असम के सीएम उन पर सोशल मीडिया पर लगाए गए आरोपों का जिक्र कर रहे थे। इन आरोपों के अनुसार, एलिजाबेथ अली तौकीर शेख के जरिए ISI से जुड़ी हैं, जो CDKN के एशिया का डायरेक्टर है। उसने पाकिस्तान योजना आयोग में भी काम किया है। एलिजाबेथ ने पाकिस्तान में तौकीर शेख के साथ मिलकर काम किया।

गौरव गोगोई के NGO पर FCRA उल्लंघन का आरोप

इससे पहले गौरव गोगोई ने मोदी सरकार पर आरोप लगाया था कि मणिपुर में अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए भाजपा जॉर्ज सोरोस और उनके ओपन सोसाइटी फाउंडेशन का मुद्दा उठा रही है। दिलचस्प बात यह है कि गौरव गोगोई के सोरोस से पैसे लेने वाले संगठनों से संबंध हैं।

गौरव गोगोई फार्म 2 फूड के नाम के NGO के संस्थापक हैं। जोरहाट में स्थित इस NGO का सहयोगी नेशनल फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया (NFI) है। यह संगठन जॉर्ज सोरोस और अन्य डीप स्टेट से पैसा लेता है। NFI ने जॉर्ज सोरोस के ओपन सोसाइटी फाउंडेशन, फोर्ड फाउंडेशन, ओमिडयार नेटवर्क और रॉकफेलर फाउंडेशन को फंड देने वालों के रूप में बताया है।

ये सभी संगठन भारत सहित दुनिया भर में राष्ट्रवादी सरकारों के खिलाफ काम करने वाले डीप स्टेट के एसेट के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने कई भारत विरोधी अभियानों को बढ़ावा दिया है। इसके अलावा, फार्म 2 फूड को FCRA लाइसेंस नहीं मिला हुआ है। ऐसे में यह विदेशी चन्दा नहीं ले सकता।

इसके बावजूद, यह NGO विदेशी संगठनों के साथ काम कर रहा है, जिससे सवाल उठता है कि क्या समूह FCRA कानूनों का प्रावधानों का उल्लंघन कर रहा है। फार्म 2 फूड ने स्विस रे फाउंडेशन को भी अपने सहयोगी के तौर पर दिखाया है। स्विस रे द्वारा संचालित फाउंडेशन जलवायु और स्वास्थ्य क्षेत्रों पर काम करता है।

इसकी वेबसाइट बताती है कि यह अन्य सहायता के अलावा अपने भागीदारों को फंड भी देता है। फार्म 2 फूड की 2022-23 की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, इसे उस वर्ष ₹1 लाख 80 हजार का डोनेशन और ₹14 लाख 74 हजार का चन्दा मिला। हालाँकि, इसमें पैसा देने वालों का नाम नहीं है। इसलिए, यह पता नहीं लगाया जा सकता कि इसे सीधे तौर पर कोई विदेशी फंडिंग मिली है या नहीं।