Home Blog Page 1525

‘RSS पर बैन लगाओ, भारत के साथ सारे व्यापार रोको’: खालिस्तानियों को मिला इस्लामी संगठन का साथ, कनाडा के मुस्लिम काउंसिल ने कहा – ‘भारत के राजदूत को निकालो’

अज्ञात हमलावरों द्वारा मारे गए खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर को अपने देश का नागरिक मानते हुए कनाडा सरकार ने 19 सितंबर को भारत के एक शीर्ष राजनयिक को निष्कासित कर दिया था। भारत से अपने अच्छे राजनयिक रिश्तों को आघात पहुँचाते हुए कनाडा की ट्रूडो सरकार ने इस हत्या में भारत सरकार के एजेंटों की भूमिका होने की आशंका जताई थी। कनाडा की सरकार के इस गैर-जिम्मेदाराना रवैये से बने हालात का फायदा भारत विरोधी विदेशी ताकतों ने अपने हिसाब से उठाने की कोशिशें शुरू कर दीं हैं।

इस मामले में अब नेशनल काउंसिल ऑफ कैनेडियन मुस्लिम्स (एनसीसीएम) की इंट्री हुई है। NCCM ने ‘विश्व सिख संगठन’ (WSO) के साथ मिल कर जस्टिन ट्रूडो के नेतृत्व वाली कनाडाई सरकार को भारत के खिलाफ 4 सूत्री माँगों का फरमान सुनाया है। इन माँगों में भारत में कनाडा के राजदूत को तुरंत वापस बुलाना, कनाडा में भारतीय राजदूत को निष्कासित करना, भारत और कनाडा के बीच व्यापारिक वार्ता पर रोक लगाना और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर प्रतिबंध लगाना शामिल हैं।

NCCM ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्रम एकाउंट पर इस बावत एक पोस्ट साझा की है। पोस्ट में लिखा, “आज एनसीसीएम के सीईओ स्टीफन ब्राउन और कनाडा के विश्व सिख संगठन निदेशक मुखबीर सिंह ने मिल कर कनाडा सरकार से भारतीय एजेंटों द्वारा हरदीप सिंह निज्जर की हुई कथित हत्या पर कार्रवाई की माँग की।” एक अन्य फेसबुक पोस्ट में एनसीसीएम ने लिखा, “हम एक साथी कनाडाई के हत्यारों को न्याय के कटघरे में लाने की माँग करते हैं।” कनाडा के इस्लामी और चरमपंथी सिख संगठन ने मिल कर भारत से सभी तरह से राजनयिक संबंधों को खत्म करने की भी माँग की है।

NCCM की मीडिया एडवाइजरी

एनसीसीएम का यह बयान ट्रूडो के बयान के तुरंत बाद आया है। सबसे हैरानी की बात ये है कि इस भारत विरोधी इस्लामी समूह ने अपनी सोच वाले विश्व सिख संगठन के साथ मिल कर ओटावा के हाउस ऑफ कॉमन्स में प्रेस कांफ्रेंस भी की। कनाडा के हाउस ऑफ कॉमन्स में NCCM गैंग किस हैसियत से संवाददाता सम्मेलन कर रहा है ये एक बड़ा सवाल है। यह सवाल वर्तमान ट्रूडो प्रशासन के नेतृत्व क्षमता पर भी सवाल खड़े करता है।

दरअसल, NCCM और WSO जैसे कई अन्य संगठन हैं जो परोक्ष तौर पर ट्रूडो सरकार को कठपुतली की तरह नचा रहे हैं। इन्ही असामाजिक समूहों के दबाव में वर्तमान कनाडा सरकार आत्मघाती कदम उठा रही है।

गणपति पूजा में चप्पल में दिखीं फराह खान, लोगों ने टोका तो बोलीं – मैं तो घर से बाहर थी: लोग बोले – चप्पल पहन कर पूजा कौन करता है?

गणपति उत्सव के मौके पर चप्पल पहन कर पूजा करने पहुँचीं बॉलीवुड डायरेक्टर फराह खान को लोगों ने सोशल मीडिया पर ट्रोल कर दिया। फराह खान बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव के घर पहुँची थीं, जहाँ उनकी पत्नी चित्रलेखा ने गणेश प्रतिमा की स्थापना की है।

फराह के साथ बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी भी मौजूद थीं। फराह ने इसकी फोटो इंस्टाग्राम पर डाली तो लोगों ने उन्हें टोक दिया। फराह खान ने जो तस्वीर पोस्ट की, उसमें वो हुमा और चित्रलेखा के साथ दिखाई दे रही हैं। उन्होंने इस दौरान चप्पल पहनी हुई थी।

इसी बात को लेकर उनसे यूजर्स ने सवाल किया कि गणपति की पूजा चप्पल पहन कर क्यों की गई। इसी बात पर फराह खान प्रश्न करने वालों को सफाई पेश करने लगीं। फराह ने प्रश्न पूछने वाले को कहा कि वह फोटो खींचे जाने के समय घर के बाहर थीं लेकिन इस बात पर ध्यान दिलाने के लिए धन्यवाद।

फराह खान का जवाब
फराह खान का जवा

जहाँ फराह खान ने इसका यह जवाब दिया तो वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट करने वाले को लिखा कि उसका दिमाग ज़हरीला है, उसकी नज़र चप्पल पर ही पड़ी। लोगों ने यह भी चिंता जताई कि कहीं उनके गणपति पूजा के कारण फतवा ना जारी कर दिया जाए। एक यूजर वकार अली ने लिखा ‘जाओ माफ़ किया’।

इससे पहले बॉलीवुड अभिनेत्री सारा खान को भी कट्टरपंथियों ने गणपति पूजा के कारण काफी भला बुरा कहा और उनके मुस्लिम होने को लेकर प्रश्न उठाए। सारा ने भी गणपति स्थापना की है जिसकी फोटो उन्होंने डाली थी।

सारा अली खान अकेली नहीं हैं जिन पर कट्टरपंथियों ने प्रश्न उठाए हों, अभिनेता शाहरुख़ खान को भी इस्लामी कट्टपंथियों ने गणपति स्थापना के कारण काफी ट्रोल किया है। ट्विटर पर इस्लामवादियों ने लिखा, “अल्लाह एक है तो ये सब ड्रामा क्यों कर रहे हो, यह सब शिर्क है।” एक अन्य व्यक्ति ने शाहरुख से यह निर्णय लेने को कह दिया कि वह हिन्दू हैं या फिर मुस्लिम।

शाहिद अफरीदी के दामाद शाहीन ने फिर से किया निकाह, मेहंदी और रिसेप्शन भी: पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म ने गले लगा कर दी बधाई

पाकिस्तान के कराची में मुल्क के तेज गेंदबाज़ शाहीन शाह अफरीदी ने पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी की बेटी अंशा से दूसरी बार निकाह रचाया। ये कार्यक्रम मंगलवार (19 सितंबर, 2023) की रात को आयोजित किया गया था। इससे पहले इसी साल की शुरुआत में दोनों ने इस्लामी तौर-तरीकों से निकाह किया था। उस समारोह में दोनों परिवार और उनके कुछ करीबी रिश्तेदार ही शामिल हुए थे। इस बार अधिक संख्या में लोगों को न्योता दिया गया था।

इस दौरान पाकिस्तान की क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आज़म भी इस समारोह में पहुँचे और उन्हें शाहीन शाह अफरीदी के गले लगते हुए भी देखा गया। एशिया कप में हार को लेकर इससे पहले मीडिया इन दोनों के बीच विवाद की बातें चला रहा था। एशिया कप में भारत और श्रीलंका से हार के बाद पाकिस्तान को बाहर का रास्ता देखना पड़ा था। शाहीन शाह अफरीदी ने बाबर आज़म के साथ बैठ कर बात करते हुए अपनी तस्वीर शेयर की और लिखा – ‘फैमिली’। कई अन्य पाकिस्तानी हस्तियाँ भी इस निकाह समारोह में मौजूद रहीं।

ये भी बताया जा रहा है कि शाहिद अफरीदी की बेटी की कराची में मेहंदी सेरेमनी भी हुई। शाहिद अफरीदी के आवास पर ही ये कार्यक्रम हुआ। 2021 में ही शाहीन और अंशा की सगाई हो गई थी। अब फिर से निकाह और मेहंदी के बाद रिसेप्शन भी आयोजित किया जाएगा। ये कार्यक्रम इस्लामाबाद में होगा। कार्यक्रम के बाद शाहीन अफरीदी वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारत पहुँचेंगे। अक्टूबर 3 से ये खेल प्रतियोगिता शुरू होगी। एशिया कप में बुरी हार के बाद पाकिस्तानी टीम पर सवाल उठ रहे हैं। ऊपर से भारत के चैंपियन बनने के कारण वहाँ के लोग भी अपने खिलाड़ियों को खरी-खोटी सुना रहे।

वहीं बाबर आज़म ने भी इस समारोह में शाहीन शाह अफरीदी के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें बधाई दी। इससे पहले कराची में 3 फरवरी, 2023 को शाहीन शाह अफरीदी और अंशा ने निकाह किया था। DHA गोल्फ एन्ड कंट्री क्लब में रिसेप्शन का आयोजन किया गया जहाँ पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ी मौजूद रहे। इससे पहले पाकिस्तानी क्रिकेटर शादाब खान ने भी निकाह किया था। शान मसूद और हैरिस रउफ ने भी पिछले 1 साल के भीतर ही निकाह किया है।

खेल रही थी 5 साल की बच्ची, सुनसान जगह पर ले जाकर 7 साल के बच्चे ने किया रेप: खून से लथपथ पहुँची घर, ग्रामीण बोले- मोबाइल पर देखता था गंदे वीडियो

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले में एक 7 वर्षीय नाबालिग लड़के पर 5 साल की बच्ची से रेप का आरोप लगा है। आरोपित और पीड़िता दोनों पड़ोसी हैं। पुलिस ने रेप की धारा और पॉक्सो एक्ट में FIR दर्ज कर लिया है। पीड़िता के साथ आरोपित बच्चे को भी मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना की शिकायत मंगलवार (19 सितंबर 2023) को की गई है। मामले की जाँच चल रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना कानपुर देहात जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र की है। यहाँ के एक गाँव की महिला ने मंगलवार को अपनी 5 वर्षीया बच्ची के साथ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में महिला ने बताया है कि घटना के दिन उनकी बेटी खेलने के लिए घर से बाहर गई थी। इस दौरान 7 वर्षीय लड़का उसे अपने साथ सुनसान जगह पर ले गया। यहाँ उसने बच्ची से रेप किया। लड़की रोते हुए घर पहुँची तो परिजनों ने इसकी वजह पूछी। बच्ची खून से लथपथ थी।

इस मामले को गाँव स्तर पर ही सुलझाने की कोशिशें की गई। पीड़िता की माँ का आरोप है कि उन्होंने आरोपित बच्चे के घर शिकायत भी की थी। लेकिन इसका आरोपित बच्चे के परिवार पर कोई फर्क नहीं पड़ा और वे पीड़िता की माँ से ही झगड़ने लगे। गाँव वालों का कहना आरोपित बच्चा अपनी से बड़ी उम्र के लड़कों के साथ रहता था। मोबाइल पर गंदे वीडियो देखता था।

पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर पर रेप की धारा 376 व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। मेडिकल रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है। थाना प्रभारी सतीश सिंह का कहना है कि इस केस को लेकर कानूनी सलाह ली जा रही है। इसकी वजह उन्होंने आरोपित का 7 वर्ष की उम्र का होना बताया। थाना प्रभारी के मुताबिक केस की जाँच में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।

खालिस्तानी गायक ‘शुभ’ का टूर कैंसल, विराट कोहली ने किया अनफॉलो: भारत ने कनाडा के लिए जारी की एडवाइजरी, कहा- सतर्क रहें

सोशल मीडिया पर भारत का बिगड़ा हुआ नक्शा साझा करने और खालिस्तानी विचारों को हवा देने वाले पंजाबी मूल के कनाडाई गायक शुभनीत सिंह ‘शुभ’ के भारत में होने वाले सभी कार्यक्रम रद्द हो गए हैं। इससे पहले कई कंपनियों ने उसके कार्यक्रमों का प्रायोजक बनने से इंकार कर दिया था।

शुभ के कार्यक्रम रद्द होने का निर्णय कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के खालिस्तानी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप भारत पर लगाने के अगले दिन ही आया है। ट्रूडो के बयान के बाद भारत में खालिस्तान विरोधी भावनाएँ अपने चरम पर हैं।

सोशल मीडिया पर लगातार माँग की जा रही थी कि 23-25 सितम्बर 2023 के बीच होने वाले शुभ के कॉन्सर्ट को रद्द कर दिया जाए। अब यह सूचना आई है कि मुंबई समेत बेंगलुरु, दिल्ली और हैदराबाद में होने वाला उसका आयोजन रद्द हो गया है। शुभ का यह कार्यक्रम भारत में ‘स्टिल रोलिन’ नाम से होना था।

शुभ द्वारा साझा किया गया भारत का बिगड़ा हुआ नक्शा
शुभ द्वारा साझा किया गया भारत का बिगड़ा हुआ नक्शा

इस बात की जानकारी शुभ के कार्यक्रम के टिकट बेचने वाली कम्पनी बुकमायशो ने दी है। बुकमायशो ने कहा है कि वह अब सभी उन लोगों के पैसे लौटाएगी, जिन्होंने इस कार्यक्रम का टिकट लिया था। पैसे लौटाने की प्रक्रिया 7-10 दिनों के भीतर पूरी कर ली जाएगी।

इससे पहले स्मार्ट उपकरण बनाने वाली कम्पनी बोट ने भी शुभ के कार्यक्रम से आयोजक की भूमिका से हाथ खींच लिए थे। बोट ने एक बयान जारी करके इस बात की जानकारी दी थी। इसके पश्चात बुकमायशो से भी इस बात के लिए जोर दिया गया था कि वह शुभ के कार्यक्रम की टिकट नहीं बेचे।

शुभ ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर भारत का ऐसा नक्शा साझा किया था जिसमें जम्मू कश्मीर, पंजाब, उत्तर-पूर्व समेत देश का एक बड़ा हिस्सा गायब था। इसी को लेकर भारत में शुभ का विरोध हो रहा था। इस बीच भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने भी अपने अकाउंट से शुभ को अनफॉलो कर दिया है।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मुंबई में शुभ के आयोजन स्थल पर लगे हुए पोस्टर फाड़ दिए। लगातार हो रहे विरोध के कारण के अब इस शो को कैंसल कर किया गया है और शुभ भारत नहीं आएगा।

विदेश मंत्रालय ने जारी की कनाडा में रहने वाले भारतीयों को सलाह

भारतीय विदेश मंत्रालय ने एक ट्रेवल एडवायजरी जारी करके कनाडा में रहने वाले भारतीयों और वहाँ पढ़ने वाले छात्रों को सतर्क रहने को कहा है। बताते चलें कि ऐसा ही ट्रैवल एडवाजयरी कनाडा ने भी भारत को लेकर जारी की है।

भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा जारी की गई एडवायजरी में कहा गया है, “कनाडा में बढ़ती भारत विरोधी गतिविधियों, घृणा अपराधों और आपराधिक कृत्यों के चलते सभी भारतीयों से अपील की जाती है कि वे सतर्क रहें। बीते कुछ समय में भारतीय राजनयिकों और भारत विरोधी एजेंडा का विरोध करने वाले व्यक्तियों को धमकी दी गई।”

विदेश मंत्रालय ने भारतीयों से स्वयं को दूतावासों से जुड़े रखने और अपना पंजीयन कराने की सलाह भी दी है। विदेश मंत्रालय ने छात्रों को विशेष रूप से सतर्क रहने और वहाँ सावधानियाँ बरतने को कहा है।

भारत के विदेश मंत्रालय की तरफ से यह चेतावनी, कनाडा के चेतावनी जारी करने के बाद आई है। कनाडा ने भारत की यात्रा कर रहे अपने नागरिकों से सावधानी बरतने और जम्मू-कश्मीर की यात्रा से बचने को कहा था।

जस्टिन ट्रूडो के खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर पर दिए गए बयान और भारत के एक राजनयिक को निष्कासित करने के निर्णय के बाद दोनों के बीच कूटनीतिक लड़ाई तेज होती जा रही है। शुभ के कार्यक्रम का रद्द होना और भारतीयों के लिए एडवायजरी इसी कड़ी के तहत है।

भोलेनाथ की नगरी वाराणसी में ‘शिवमय’ होगा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, PM मोदी करेंगे उद्घाटन; त्रिशूल जैसा फ्लड लाइट तो डमरू-बेलपत्र और गंगा घाट जैसा होगा डिजाइन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसभा क्षेत्र और भगवान शिव की नगरी के रूप में प्रसिद्ध वाराणसी में अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इसकी आधारशिला रखेंगे। 23 सितंबर 2023 को इसकी आधारशिला रखने के कार्यक्रम में सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर जैसे महान खिलाड़ी भी शामिल होंगे। इस क्रिकेट स्टेडियम को भगवान शिव से प्रेरित डिजाइन में बनाया जा रहा है, जो अपने आप में अनूठा स्टेडियम होगा।

शिवमय होगा अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम

वाराणसी में बनने वाला ये स्टेडियम लगभग 27 माह में बनकर तैयार होगा। इस स्टेडियम में भगवान शिव से जुड़े प्रतीकों को डिजाइन के तौर पर शामिल किया जा रहा है। इस स्टेडियम में लगने वाले फ्लड लाइट्स को त्रिशूल की आकृति में बनाया बनाया जाएगा।

स्टेडियम के छत को चंद्रमा, स्वागत के लिए बेलपत्र तो गुंबद डमरू की थीम पर डिजाइन तैयार किया जा रहा है। वहीं, बैठने के लिए बनाई जाने वाली सीढ़ियाँ काशी के गंगा घाटों की तर्ज पर बनाई जाएँगी।

लागत 400 करोड़ से ज्यादा, दर्शक क्षमता 45 हजार से अधिक

ये क्रिकेट स्टेडियम लगभग 31 एकड़ से अधिक क्षेत्रफल में गंजारी इलाके में बनाया जाएगा। इसे बनाने के लिए 330 करोड़ रुपए से अधिक की लागत आएगी। इस स्टेडियम में करीब 30 हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता होगी। यह उत्तर प्रदेश का तीसरा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम होगा। अभी उत्तर प्रदेश में लखनऊ और कानपुर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम हैं।

जनसभा को संबोधित कर सकते हैं पीएम मोदी

जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 सितंबर की सुबह 11-12 बजे के बीच एक जनसभा को संबोधित कर सकते हैं। अपने इस वाराणसी दौरे पर न सिर्फ क्रिकेट स्टेडियम की सौगात देंगे, बल्कि 1200 करोड़ की लागत से बने 16 अटल विद्यालयों को भी जनता को समर्पित करेंगे।

इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रोड शो भी कर सकते हैं। चूँकि अगले साल लोकसभा चुनाव भी होने हैं, ऐसे में वो इस रोड शो के माध्यम से चुनावी बिगुल भी बजा सकते हैं।

जो मॉडल बनी ‘मिस पाकिस्तान यूनिवर्स’, उसके पीछे मुल्क के प्रधानमंत्री ने ही लगा दी ISI: मुल्ले-मौलवी भी बता रहे शर्मनाक, कह रहे – हमारा नाम खराब किया

पाकिस्तान में 24 साल की एरिका रॉबिन ने ‘मिस यूनिवर्स पाकिस्तान 2023’ बनने पर बवाल छिड़ गया है। तारीफों की जगह उन्हें आलोचनाओं और तरह-तरह के तंजों का सामना करना पड़ रहा है। उनकी बेइज्जती की जा रही है। इससे उनके नवंबर में अल साल्वाडोर में होने जा रही 72वीं ग्लोबल मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में शामिल होने पर भी सवालिया निशान लग गया है।

मालदीव में गुरुवार (14 सितंबर, 2023) को आयोजित मिस यूनिवर्स पाकिस्तान प्रतियोगिता में जीत हासिल करने वाली इस मॉडल की अपने ही देश में जमकर मुखालफत हो रही है। इसमें केवल मजहबी नेता ही नहीं, बल्कि वहाँ के कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवारुल हक काकड़ भी शामिल हैं।

सब मिलकर पाकिस्तान यूनिवर्स 2023 के पीछे पड़ गए हैं और इंटेलिजेंस एजेंसी ISI को इन्वेस्टीगेशन के ऑर्डर तक दे दिए गए हैं। एरिका ने इस खिताब को पाने के लिए हीरा इनाम (24), जेसिका विल्सन (28), मलिका अल्वी (19) और सबरीना वसीम (26) को पीछे छोड़ा था। अब उसका ये ताज जीतना दकियानूसी पाकिस्तान के लिए शर्म की बात बन गई है।

मिस यूनिवर्स पाकिस्तान का अपमान

गौरतलब है कि बेहद रूढ़िवादी मुस्लिम-बहुल देश ने पाकिस्तान ने पहले कभी वैश्विक मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में शिरकत नहीं की। ‘इंडिपेंडेंट‘ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मजहबी नेताओं से लेकर कार्यवाहक प्रधानमंत्री तक सभी ने प्रतियोगिता और रॉबिन के इस इवेंट में भाग लेने पर लानत-मलानत की है।

कार्यवाहक पीएम अनवारुल हक काकड़ की सरकार ने देश की खुफिया एजेंसी से प्रतियोगिता के आयोजकों की जाँच करने को कहा है। उनका कहना है कि वे सरकार की मंजूरी के बगैर देश के नाम पर प्रतियोगिता कराने में कैसे कामयाब हो पाए। काकड़ ने मालदीव प्रतियोगिता के आयोजन को ‘शर्मनाक कृत्य’ और ‘पाकिस्तान की महिलाओं का अपमान और शोषण’ कहा है।

कौन हैं एरिका रॉबिन?

रॉबिन के पास बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की डिग्री है और उन्होंने जनवरी 2020 में अपने पेशेवर मॉडलिंग करियर की शुरुआत की थी। तब उनकी तस्वीरें ‘दिवा मैगज़ीन पाकिस्तान’ सहित कई पत्रिकाओं में दिखाई दीं। उन्होंने हाल ही में उन्होंने ‘वॉयस ऑफ अमेरिका’ को बताया था कि उन्हें अपने कंधों पर बहुत सारी जिम्मेदारी महसूस होती है क्योंकि उनका मानना है कि यह पहली बार होगा कि पाकिस्तान से वैश्विक मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में कोई प्रतिभागी शामिल होगी।

तब उन्होंने कहा था, “मैं ऐसा कुछ नहीं करूँगी जिससे देश की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुँचे।” अब गुरुवार (21 सितंबर, 2023) को मालदीव के रा एटोल में ब्रेनिया कोटेफारू रिसॉर्ट में विजेता होने का ऐलान होते ही पाकिस्तान के सीने पर साँप लोट गया। सब उनकी इस उपलब्धि की तारीफ की जगह उन्हें उलाहने देने में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं।

पाकिस्तान के एक इस्लामी स्कॉलर तकी उस्मानी ने माँग की कि सरकार प्रतियोगिता के आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई करे और इस विचार से पीछा छुड़ाए कि रॉबिन पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व कर रही थी।

पाकिस्तान में सूचना और प्रसारण मंत्री मुर्तज़ा सोलांगी ने एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट किया, “पाकिस्तान की सरकार और देश का प्रतिनिधित्व देश और सरकारी संस्थान करते हैं। हमारी सरकार ने ऐसी किसी भी गतिविधि के लिए किसी भी गैर-मुल्क और गैर-सरकारी शख्स या संस्था को नामित नहीं किया है और ऐसा कोई भी शख्स, संस्था और देश पाकिस्तान की सरकार का प्रतिनिधित्व नहीं कर सकता है।”

वहीं एक अन्य राजनेता मुश्ताक अहमद खान ने इस घटना को ‘पाकिस्तान का अपमान’ कहा। उन्होंने ‘X’ (ट्विटर) पर पोस्ट किया, “पाकिस्तान में इस सौंदर्य प्रतियोगिता के आयोजक कौन हैं? यह शर्मनाक काम कौन कर रहा है?”

कैसे पहुँची थी मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में?

दुबई की एजेंसी युगेन ग्रुप ने मार्च में पहली मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता के आयोजन का ऐलान किया था। इसके लिए उसने पाकिस्तान की युवतियों से आवेदन माँगे थे। रिपोर्टों के अनुसार, एजेंसी के पास मिस यूनिवर्स बहरीन और मिस यूनिवर्स मिस्र फ्रेंचाइजी का भी स्वामित्व है। इसके लिए रॉबिन ने अप्लाई किया और शीर्ष 10 प्रतियोगियों में जगह बनाई। इसके बाद शीर्ष पाँच में जगह बनाई।

अपनी जीत के बाद कराची के एक ईसाई परिवार में पैदा हुई रॉबिन ने कहा था, “मैं पहली मिस यूनिवर्स पाकिस्तान बनकर सम्मानित और विनम्र महसूस कर रही हूँ और मैं पाकिस्तान की सुंदरता को दिखाना चाहती हूँ। हमारे पास एक खूबसूरत संस्कृति है जिसके बारे में मीडिया बात नहीं कर रहा है।”

पत्रकार ने पूछा- पीएम मोदी को ‘बॉस’ कहने पर अफसोस हो रहा आपको, ऑस्ट्रेलियाई PM ने दिया ऐसा जवाब की बोलती हो गई बंद

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने पीएम मोदी के बारे में सवाल करने वाले एक रिपोर्टर को डपट दिया। उन्होंने कहा कि ‘तुम्हें चिल्ल होने की जरूरत है’। दरअसल, भारत-कनाडा के बीच खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर बढ़े तनाव के बीच अल्बानीज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे।

इस दौरान पत्रकार ने ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री से पूछा, “आपने कुछ समय पहले भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘बॉस’ कहा था। क्या इस समय आपको अपने बयान को लेकर अफसोस हो रहा है?” इस पर अल्बानीज ने कहा कि ‘चिल्ल करो’।

ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने पत्रकार को डपटा

एंथनी अल्बानीज ने पहले तो उस पत्रकार के सवाल को ध्यान से सुना, फिर उसे लगभग डपट दिया। अल्बानीज ने कहा, “मैंने नरेंद्र मोदी को बॉस इसलिए कहा था, क्योंकि मैंने सिडनी के उसी सभागार में दुनिया के महानतम रॉकस्टार्स में से एक ब्रूस स्प्रिंगस्टीन को भी परफॉर्म करते देखा है। लेकिन उनसे भी ज्यादा गर्मजोशी के साथ लोगों का प्यार मोदी को मिला।”

प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने आगे कहा, “मैंने इसी आधार पर उन्हें (पीएम मोदी को) बॉस कहा। मैं उनका प्रधानमंत्री के तौर पर वैसा ही स्वागत किया, जैसा मैं बाकियों का करता हूँ।” बता दें कि ब्रूस स्प्रिंगस्टीन को उनके चाहने वाले ‘द बॉस’ कहते हैं।

इंटेलीजेंस के मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में नहीं करते बात

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने कहा, “भारत-कनाडा के बारे बीच जो कुछ भी चल रहा है, उस पर हमारी नजर है। हमारी विदेश मंत्री उस बात पर बयान दे चुकी हैं।” इस बीच, पत्रकारों ने उनसे पूछा कि ‘फाइव आईज’ ग्रुप जिसमें अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन और न्यूजीलैंड शामिल हैं, उस प्लेटफॉर्म पर भी बात हुई है? इसके जवाब में उन्होंने साफ कह दिया कि वे इस विषय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि यह इंटेलिजेंस का मुद्दा है।

भारत-कनाडा तनाव पर ऑस्ट्रेलिया की नजर

बता दें कि कनाडा में खालिस्तानी आतंकी की हत्या के तीन माह बाद भारत और कनाडा के बीच तनाव बढ़ गया है। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भारत सरकार पर आरोप लगाया है कि निज्जर की हत्या में भारत का हाथ है।

इसके बाद कनाडा सरकार ने भारत के एक राजनयिक को देश छोड़ने का आदेश दिया। इसके जवाब में भारत ने कनाडा के आरोपों को खारिज कर दिया है और बदले में एक वरिष्ठ कनाडाई राजनयिक को 5 दिनों के भीतर देश छोड़ने का आदेश दिया है।

गणेश पूजा में पुलिस अधिकारी अहद अहमद ने डाला व्यवधान, बुजुर्ग पुजारी-महिला से अभद्रता: लेस्टर की घटना, बागेश्वर बाबा के भक्तों को भी कर चुका है परेशान

ब्रिटेन की राजधानी लंदन के लेस्टर में एक मुस्लिम पुलिस अधिकारी अहद अहमद लगातार हिन्दुओं को परेशान कर रहा है। अहद अहमद ने अब गणेश चतुर्थी मनाते हुए हिन्दू श्रद्धालुओं पर पाबंदी गाने की कोशिश की है और उनसे अभद्रता करते हुए उन्हें परेशान किया है।

अहद अहमद का एक वीडियो भी वायरल हुआ है जिसमें वह एक बुजुर्ग हिन्दू पुजारी को परेशान करते हुए दिख रहा है। हिन्दुओं को परेशान करने के लिए वो कानून-व्यवस्था की आड़ में अपनी मनमानी कर रहा है। अहद इससे पहले भी हिन्दू श्रद्धालुओं को परेशान करता आया है। इससे पहले जुलाई में उसने लंदन में आयोजित पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री (बागेश्वर धाम) की कथा में जाने वाले हिन्दुओं को परेशान किया था। इसके भी वीडियो वायरल हुए थे। अहद अहमद सोमाली मूल का मुस्लिम है।

इन सभी घटनाओं की जानकारी ‘Insight UK’ नाम के एक ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर डाला गया है। ये इंग्लैंड में हिन्दुओं का एक सामाजिक संगठन है। इनसाइट ने अहद अहमद के इस कृत्य की आलोचना की है।

इनसाइट यूके ने लिखा है, “लेस्टर में गणेश चतुर्थी के आयोजन को बाधित करने का प्रयास पुलिस अधिकारी अहद अहमद द्वारा बल प्रयोग करके किया गया। हम मानते हैं कि अहमद कृत्य अनावश्यक और निंदनीय है। इससे पहले 23 जुलाई, 2023 को अहद अहमद ने प्रजापति हॉल के बाहर भी बवाल किया था।”

इनसाइट यूके ने यह भी पूछा है कि क्या हिन्दुओं को लेस्टर में अपने त्योहार मनाने का अधिकार नहीं है? वीडियो में साफ़ तौर पर देखा जा सकता है कि अहद अहमद हिन्दू पुजारी के अतिरिक्त एक अन्य हिन्दू व्यक्ति से भी उलझता है और एक हिन्दू महिला से भी बदतमीजी करता है।

लेस्टर पुलिस विभाग ने इस सम्बन्ध में अभी कोई बयान जारी नहीं किया है और ना ही इस अधिकारी के विरुद्ध कोई कार्रवाई की गई है। अहद ने एक हिन्दू व्यक्ति धर्मेश लखानी को हथकड़ियाँ भी लगाई। धर्मेश लेस्टर में एक रेस्टॉरेंट चलाते हैं जो कि इस इलाके का पहला भारतीय रेस्टॉरेंट था।

यह काफी लोकप्रिय होने के साथ ही इस इलाके का एक सांस्कृतिक केंद्र भी है। एक्स पर एक यूजर JIX5A ने इस घटना के साथ ही जुलाई के कुछ वीडियो भी डाले हैं। इन वीडियो में लेस्टर में रामकथा सुनने आ रहे हिन्दू श्रृद्धालुओं को पीटते हुए देखा जा सकता है।

अहद अहमद लगातार हिन्दुओं को निशाना बना रहा है। लेस्टर में बीते एक वर्ष से हिन्दुओं को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। पिछले वर्ष लेस्टर में हिन्दुओं पर मुस्लिमों ने काफी हमले किए थे। उनके घरों एवं दुकानों को निशाना बनाया गया था। लेस्टर में इन हमलों को भारत-पाकिस्तान मैच को आड़ बना कर किया गया था। इतने हमलों के बाद भी ब्रिटेन की पुलिस ने इन मामलों पर कोई ख़ास कार्रवाई नहीं की है। वह इसे ढँकने का प्रयास करते रहे हैं जबकि हिन्दुओं के विरुद्ध हिंसा बढ़ती रही है।

पहले जाकिर ने पिंकी को तेजाब से नहलाया, अब अनीस ने महेश की हत्या कर आँगन में दफनाया: उधार का पैसा माँगने पर दिल्ली में दो सरकारी कर्मचारियों की हत्या

दिल्ली में भारतीय सर्वेक्षण विभाग के एक सीनियर क्लर्क की हत्या कर दी गई है। मृतक का नाम महेश है। महेश की हत्या का आरोप उनके ही साथ काम करने वाले अनीस पर लगा है। मृतक का शव अनीस के सरकारी घर के आँगन में दफन मिला। शव को ठिकाने लगाने के लिए उसे 5 पॉलीथिन में भरा गया था। हत्या की वजह महेश द्वारा अपने साथी रहे अनीस को दिए उधार पैसे माँगना बताया जा रहा है। हत्या 28 अगस्त 2023 को की गई थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला दिल्ली के सरोजनी नगर क्षेत्र का है। मृतक महेश यहाँ के सर्वे ऑफ इंडिया डिफेंस विभाग में क्लर्क के पद पर तैनात था। उनके ही साथ अनीस भी काम करता था। दोनों में अच्छी दोस्ती थी। इस दौरान अनीस ने महेश से कुछ काम बताकर 9 लाख रुपए उधार लिए थे। कुछ समय बीत जाने पर महेश अपने पैसों को वापस लेने का दबाव बनाने लगा। हालाँकि, अनीस की मंशा पैसों को न लौटाने की थी। वह किसी न किसी बहाने से आनाकानी करने लगा।

आरोप है कि अनीस और महेश के ऑफिस में एक महिला स्टाफ भी कार्यरत थी। पहले लड़की से अनीस की दोस्ती थी, लेकिन बाद में महेश की नजदीकियाँ हो गईं। इस बात को लेकर महेश और अनीस के बीच एक बार झगड़ा भी हुआ। आखिरकार अनीस ने महेश को रास्ते से हटाने की ठान ली। आरोप है कि वो 20 दिनों से महेश की हत्या की तैयारी कर रहा था।

28 अगस्त 2023 की दोपहर को महेश ने अपने घर फोन कर के बताया कि वो अनीस से मिलने उसके घर जा रहा है। इसके बाद से महेश लापता हो गया। जब महेश के घर वालों ने अनीस से पूछा तो वो अनजान बनने का दिखावा करने लगा। उसने महेश के आने की बात तो कबूल की, लेकिन बताया कि वो कार की चाबी दे कर कहीं और चला गया।

आखिरकार अपनी तरफ से खोजबीन कर के महेश के घर वालों ने 29 अगस्त को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले की जाँच शुरू की और प्रथम दृष्टया अनीस को ही संदिग्ध मान कर पूछताछ की। शुरुआत में अनीस ने पुलिस को भी गुमराह करने की कोशिश की लेकिन आखिरकार उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

अनीस की निशानदेही पर पुलिस ने महेश की लाश को बरामद कर ली है। लाश आरोपित अनीस के सरकारी घर के आँगन में दफन मिली। लाश के ऊपर सीमेंट का प्लास्टर कर दिया गया। शव बुरी तरह से सड़ चुका था। पुलिस की पूछताछ में अनीस ने कबूल किया कि उसने 28 अगस्त को अपने घर आए अनीस की रिंच प्लास से पीट-पीट कर हत्या कर दी।

अनीस ने पूछताछ में बताया कि महेश के तड़पने पर वह और तेजी से उस पर वार कर रहा था। महेश की जान निकल जाने के बाद अनीस बाजार से 5 पॉलीथिन खरीद कर लाया। उसने मृतक की लाश इन्हीं पन्नियों में भरकर उसे अपने घर के आँगन में दफन कर दिया।

महेश के क्षत-विक्षत शव को पुलिस ने सीमेंट का फर्श तोड़ कर बरामद कर लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अनीस को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। मामले की जाँच की जा रही है।

रेलकर्मी जाकिर ने भी अपनी सहकर्मी की हत्या की थी

इसी तरह का एक और मामला कुछ दिन पहले दिल्ली में आया था। रेलवे में काम करने वाले 41 साल के जाकिर ने अपनी सहकर्मी 42 साल की पिंकी से कुछ जरूरी बताकर 11 लाख रुपए उधार लिए थे। जब काफी दिन हो गए तो पिंकी ने उससे पैसे माँगे। इससे खफा जाकिर ने पिंकी ही हत्या कर दी और चेहरे को तेजाब से जला दिया।

पैसे देने के बहाने जाकिर ने पिंकी को ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क ले गया। वहाँ एक सुनसान जगह देखकर उसने पिंकी के सीने पर खंजर घोंप दिया। पिंकी की पहचान ना हो, इसके लिए उसने पिंकी के चेहरे पर तेजाब फेंक जला दिया। पिंकी घर नहीं लौटी तब मदनगीर में उसके घरवाले पुलिस के पास पहुँचे और पूछताछ के बाद मामला खुला।

पिंकी निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर क्लर्क थी और जाकिर टेक्नीशियन था। दोनों 10 साल से एक-दूसरे कोे जानते थे। पिंकी 8 सितंबर 2023 को लापता हो गई। उसकी बेटी ने अगले दिन पुलिस से संपर्क किया। अंबेडकर नगर पुलिस उसकी तलाश कर रही थी, उसी शाम यूपी पुलिस को पिंकी का विकृत शव और कुछ दस्तावेज मिले। 15 सितंबर 2023 को यह मामला सामने आया।