Home Blog Page 2244

आफताब की 20 गर्लफ्रेंड, सबसे होगी पूछताछ: कई को लेकर उस घर में भी गया जहाँ श्रद्धा को काटा, सभी को अलग-अलग सिम से फँसाया

28 साल के आफताब अमीन पूनावाला (Aftab Amin Poonawalla) के केवल श्रद्धा वाकर (Shraddha Walker ) से ही संबंध नहीं थे। रिपोर्टों के अनुसार उसकी करीब 20 गर्लफ्रेंड रही है। ये सब डेटिंग एप के जरिए उसके संपर्क में आईं थी। यह भी पता चला है कि आफताब हर बार नए सिम से डेटिंग एप पर नया अकाउंट बनाता था।

रिपोर्ट के अनुसार गर्लफ्रेंड रहीं ज्यादातर लड़कियों को आफताब अपने घर ला चुका है। इनमें से कई को वह महरौली के उस फ्लैट पर भी ले गया, जहाँ श्रद्धा की हत्या कर उसके शव के 35 टुकड़े किए थे। ये लड़कियाँ दिल्ली और महाराष्ट्र की हैं। अब पुलिस इन सबसे भी पूछताछ की तैयारी कर रही है।

दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने एप कंपनी से आफताब की सभी महिला दोस्तों के बारे में जानकारी माँगी है। रिपोर्ट में पुलिस सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि पूछताछ के लिए जल्द ही आफताब की 20 से अधिक महिला मित्रों को समन भेजा जाएगा।

एक अन्य रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि हर बार नए सिम से डेटिंग एप पर अकाउंट बनाता था। लड़कियों से दोस्ती होने के बाद उन्हें अपने कमरे पर बुलाता था। श्रद्धा की हत्या के बाद भी कई बार लड़की को रूम पर लेकर आया था। इससे पता चलता है कि श्रद्धा की हत्या करने के बाद भी आफताब नॉर्मल जिंदगी जी रहा था। वह लड़कियों से मिल रहा था।

इससे पहले यह बात सामने आई थी कि श्रद्धा की हत्या के बाद आफताब एक लड़की को लेकर महरौली के फ्लैट पर आया था। साइकोलॉजिस्ट बताई जा रही यह लड़की बंबल एप के जरिए उसके संपर्क में आई थी। फ्लैट में जब वह इस लड़की के साथ इश्कबाजी कर रहा था, उस समय फ्रिज में श्रद्धा के शव के टुकड़े भी रखे हुए थे। हालाँकि लड़की को इसकी भनक नहीं लगी थी।

गौरतलब है कि श्रद्धा से भी आफताब की पहचान बंबल एप के जरिए ही हुई थी। बाद में दोनों लिव इन में रहने लगे। जब श्रद्धा शादी का दबाव बनाने लगी तो आफताब मुंबई से दिल्ली शिफ्ट हो गया। श्रद्धा को भी यहीं बुला लिया। फिर 18 मई 2022 को गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने उसके शव के 35 टुकड़े किए थे। कई दिनों तक वह शव के टुकड़े दिल्ली के महरौली के जंगलों में फेंकता रहा था। 15 नवंबर को शवों के अवशेष की बरामदगी के लिए पुलिस आफताब के लेकर जंगल में गई थी। 10 बॉडी पार्ट्स मिलने की बात कही जा रही है। हालाँकि ये श्रद्धा के ही हैं, इसकी पुष्टि फोरेंसिक और डीएनए जाँच के बाद ही हो पाएगी।

बिहार में स्कूल को ही बना दिया बार, दारूबाजों को क्लास में डाल बाहर से ताला लगा देती थी हेडमास्टरनी साजदा खातून: शौहर मुख्तार ने छिपाई शराब

शराबबंदी वाले बिहार में स्कूल शराबियों के अड्डे के रूप में उभर रहे हैं। इसी क्रम में दरभंगा के मनीगाछी प्रखंड के मकरंदा गाँव स्थित प्राथमिक स्कूल से दो शराबी पकड़े गए हैं। बताया जा रहा है कि स्कूल में शराब पीने का काम प्रधानाध्यापिका साजदा खातून और उसके शौहर मोहम्मद मुख्तार के संरक्षण में चल रहा था।

इस मामले का खुलासा वरीय उपसमाहर्ता पुष्पिता झा द्वारा विद्यालय का औचक निरीक्षण करने के बाद हुआ। बुधवार (16 नवंबर 2022) को झा स्कूल का निरीक्षण करने पहुँची थीं। जब उन्होंने स्कूल की पहली मंजिल पर बंद पड़े एक कमरे का ताला खुलवाया तो भौंचक रह गईं। कमरे में बैठकर 2 लोग शराब पी रहे थे। कमरे से शराब की बोतलें, सिगरेट, माचिस वगैरह बरामद हुए।

इस दौरान मौके का फायदा उठाकर दोनों शराबी भाग निकले। इनकी पहचान गाँव के ही प्रकाश सदाय और मिथिलेश सदाय के तौर पर हुई है। इस दौरान मुख्तार पर शराब की बोतलें छिपा देने का भी आरोप है। रिपोर्ट के अनुसार खातून क्लास रूम में शराबियों को भेजकर बाहर से ताला लगा देती थी। इसकी चाबी वह अपने पास ही रखती थी। शराबियों की सहूलियत के लिए कमरे में एक बिछावन भी लगा था।

दैनिक भास्कर में प्रकाशित संबंधित रिपोर्ट

वरीय उपसमाहर्ता ने निरीक्षण के बाद बीडीओ और बीईओ को प्रधानाध्यापिका को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही इस स्कूल में पदस्थापित अन्य शिक्षकों का भी ब्यौरा माँगा है। दरभंगा के डीएम राजीव रौशन ने भी इसे गंभीर मामला बताते हुए कहा है कि ऐसी घटनाएँ बर्दाश्त नहीं की जाएँगी।

वैसे यह पहला मामला नहीं है जब बिहार के स्कूल में शराब पीने की घटना हुई है। हाल ही में आरा से एक वीडियो सामने आया था जिसमें सरकारी स्कूल के भीतर बैठकर कुछ लोग आराम से दारू पार्टी करते नजर आए थे। सितंबर में वैशाली के एक सरकारी स्कूल से 150 कार्टून शराब बरामद हुआ था। इस स्कूल के एक कमरे का इस्तेमाल गोदाम के तौर पर शराब के अवैध धंधे में लगे लोग कर रहे थे।

गौरतलब है कि बिहार में एक तरफ स्कूल शराब के अड्डे बने हुए हैं। शिक्षकों की संलिप्तता सामने आ रही है। दूसरी तरफ इस साल की शुरुआत में राज्य सरकार ने शिक्षकों को यह जिम्मेदारी दी थी कि वे स्कूल परिसर या उसके आसपास शराब से जुड़ी कोई भी गतिविधि होने पर उसकी सूचना पुलिस को दें।

मुंबई पुलिस को घूमा रहा था आफताब, बार में दारू पीने के बाद नहीं रहा कंट्रोल: उगल दिए श्रद्धा की हत्या के सारे राज

श्रद्धा वाकर की बेरहमी से हत्या (Shraddha Waker Murder) कर 35 टुकड़ों में काटकर फेंकने वाला आफताब शुरुआत से ही इस मुगालते में था कि वह कभी पकड़ा नहीं जाएगा। वह हत्या के बाद से ही पूछताछ के दौरान खुद को आत्‍मविश्‍वास से लबरेज द‍िखाता रहा। वह यह दिखाने की कोशिश करता रहा, जैसे उसने कुछ किया ही नहीं है।

मुंबई की वसई पुलिस (Mumbai Police) ने इस सिलसिले में आफताब से काफी पूछताछ की थी। पुलिस को उस पर पहले से ही शक था। टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, आफताब ने वसई के एक बार में शराब पीने के बाद श्रद्धा की हत्या से जुड़े सारे राज उगल दिए थे।

श्रद्धा के प‍िता विकास ने अपनी बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसी आधार पर वसई पुलिस ने 6 अक्टूबर 2022 के बाद उसे पूछताछ के ल‍िए बुलाया था। मुख्य आरोप‍ित आफताब अपनी लिव इन पार्टनर श्रद्धा के साथ संबंधों के बारे में बताने में जरा भी नहीं ह‍िचक‍िचाया था। 

आफताब ने पुलिस को बताया था कि दोनों के बीच बहस के बाद श्रद्धा उसके दिल्ली वाले घर से चली गई थी। आफताब ने बडे ही बेशर्मी से यह भी स्वीकार किया था कि उसने मामले को सुलझाने या श्रद्धा का पता नहीं लगाकर गलती की। 

पुलिस सूत्रों के अनुसार, अक्टूबर में पूछताछ के बाद जब उसे घर जाने दिया गया तो वह पूरे आत्मविश्वास में था। उस दौरान वह संभवतः यह सोच रहा था क‍ि उसने पुल‍िस के साथ सहयोग करके शानदार तरीके से डबल गेम खेल गया है।

जब उसे नवंबर माह में फ‍िर से पूछताछ के लिए बुलाया गया तो उसने पहले के बयान से अगल बयान द‍िया। पुलिस को इस पर शक हुआ और आफताब पर चौकसी बढ़ा दी गई। पुलिस ने उसे ऐसा महसूस कराया कि पूछताछ के दौरान कुछ भी पता नहीं चला है।

सूत्रों ने कहा क‍ि आफताब इसके बाद वसई में एक बार गया और वहाँ दारू के नशे में उसने श्रद्धा की हत्या से जुड़े सारे राज उगल द‍िए। नशे की हालत में उसने यह भी बताया कि उसने किस तरह से श्रद्धा की हत्या की। इतना ही नहीं, आफताब ने अमेरिकी ड्रामा सीरीज ‘डेक्सटर’ से प्रभावित होने की भी बात कही। साथ ही बताया कि बॉडी को टुकड़ों में काटने के लिए इंटरनेट की मदद ली थी।

आफताब से 3 नवंबर को वसई पुलिस ने आखिरी बार पूछताछ की थी और इसके एक दिन बाद वह मुंबई से दिल्ली चला गया। चौकन्नी मुंबई पुलिस ने इस बारे में दिल्ली पुलिस को सूचित कर दिया। उसके बाद 10 नवंबर को दिल्ली पुलिस ने उसके घर पर धावा बोल दिया और पूछताछ के लिए अपने साथ ले आई। इसके बाद इस वीभत्स हत्याकांड की जानकारी पूरे देश के सामने आई।

पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि श्रद्धा से रिलेशनशिप में रहने के बाद भी आफताब न सिर्फ बंबल, बल्कि कई डेटिंग एप्स पर एक्टिव था। दिल्ली पुलिस को शक है कि श्रद्धा वाकर की हत्या के वक्त भी आफताब दूसरी लड़कियों के संपर्क में आया था।

आरोपित आफताब पूनावाला इसी एप के जरिए एक और लड़की के संपर्क में था। बताया जा रहा है कि इस लड़की को भी आफताब अपने घर बुलाने ही वाला था कि उसकी पहली गर्लफ्रेंड श्रद्धा की हत्या का खुलासा हो गया।

सपना के साथ लिव इन, कविता को प्यार का झाँसा: अबू बकर ने हिंदू युवती को तीन टुकड़ों में काटकर फेंका, बांग्लादेश की घटना

बांग्लादेश (Bangladesh) से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। खुलना शहर के गोबरचका इलाके में अबू बकर (Abu Bakkar) ने हिंदू महिला (Hindu Women Murder in Bangladesh) को पहले अपने प्यार के जाल में फँसाया, फिर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी और उसके शरीर के तीन टुकड़े कर दिए।

पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 7 नवंबर 2022 की है। मृतका की पहचान कविता रानी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपित अबू बकर ने महिला के शव के 3 टुकड़े करने के बाद उसे पॉलीथीन में लपेटकर नाली में फेंक दिया था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बांग्लादेश की रैपिड ऐक्शन बटालियन (आरएबी) ने 7 नवंबर 2022 की सुबह हत्यारे अबू बकर को गिरफ्तार कर लिया। आरएबी-6 के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मोस्ताक अहमद ने इस हत्याकांड के बारे में मीडियाकर्मियों को जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि गिरफ्तार अबू बकर और उसकी तथाकथित पत्नी सपना 3 साल से गोबरचका चौराहा नंबर 1 में राजू नाम के व्यक्ति के घर में शौहर-बीवी की तरह रह रहे थे। सपना कानूनी तौर पर अबू की बीवी नहीं है। वह शहर के प्रिंस अस्पताल में नर्स का काम करती है। अबू ने एक रिश्ते में होने के बावजूद कविता को अपने झूठे प्रेम के जाल में फँसाया।

बताया जा रहा है कि हत्याकांड से थोड़े दिन पहले ही कविता और अबू बकर की मुलाकात हुई थी। आरोपित की महिला से मुलाकात घटना से सिर्फ पाँच दिन पहले हुई थी। वह कविता को अपने किराए के मकान में लेकर आया था। उस वक्त उसकी कथित बीवी सपना काम पर गई हुई थी।

इस बीच दोनों के बीच काफी कहासुनी हुई। कविता के जोर-जोर से बोलने पर अबू बकर ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। बाद में शव को ठिकाने लगाने के लिए वह किचन से धारदार चाकू लेकर आया और कविता का सिर धड़ से अलग कर दिया। इसके दोनों हाथों को भी काटकर अलग कर दिया। अबू बकर ने उसके कटे हुए सिर और हाथ को पॉलीथिन में लपेट लिया। उसने लाश के बाकी हिस्सों को एक बॉक्स में रख दिया।

आरएबी के अधिकारी ने यह भी खुलाया किया कि उसी रात (5 नवंबर 2022) अबू बकर अपनी तथाकथित बीवी सपना के साथ रूपसा नदी पार की और ढाका के लिए रवाना हो गया। पुलिस के साथ-साथ आरएबी इंटेलिजेंस ने 6 नवंबर 2022 की रात आरोपित अबू बकर के ठिकाने का पता लगाया। उसके बाद गाजीपुर जिले के बसन थाना क्षेत्र के चौरास्ता इलाके से उसे और सपना को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने गिरफ्तार आरोपित को सोनाडांगा थाने की पुलिस को सौंप दिया है।

बता दें कि इससे पहले 6 नवंबर 2022 को सुबह करीब 11 बजे पुलिस ने कविता रानी के शव के अन्य हिस्से नंबर 1 गोबरचका क्रॉस रोड, खुलना शहर स्थित किराए के मकान से बरामद किए थे। आरोपित के जुर्म कबूल करने के बाद आरएबी ने शहर के गोबरचका इलाके की एक संकरी जगह से पॉलीथीन में बंद कविता के कटे हुए हाथ बरामद किए थे।

‘हम हैं छिंदवाड़ा वाले’: कॉन्ग्रेस नेता कमलनाथ ने काटा मंदिर शेप वाला केक-हनुमान जी भी बने थे, CM शिवराज ने बताया- बगुला भगत

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कॉन्ग्रेस नेता कमलनाथ (Kamal Nath) की कुछ तस्वीरें और एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इस वीडियो में कमलनाथ अपने जन्मदिन से पूर्व बुधवार (16 नवंबर 2022) को शिकारपुर में भगवान हनुमान के चित्र और मंदिर के आकार का बना केक काटते हुए दिखाई दे रहे हैं।

वहीं जो तस्वीरें वायरल हो रही हैं, उसके मुताबिक केक चार हिस्सों में बना है। नीचे पहली लेयर पर लिखा है- हम हैं छिंदवाड़ा वाले, इससे ऊपर दूसरी पर- जीवेत शरद: शतम्, तीसरी पर माननीय कमलनाथ जी और चौथी लेयर पर जन नायक लिखा हुआ है। चौथी लेयर पर हनुमान जी का फोटो है। केक पर मंदिर की तरह शिखर है। झंडा लगा हुआ है।

हिंदू धर्म का मजाक उड़ाने को लेकर सोशल मीडिया पर भी कॉन्ग्रेस और उनके नेताओं की काफी आलोचना हो रही है। लोग कह रहे हैं कि कॉन्ग्रेस का हर नेता प्रतिदिन अपने काम और व्यवहार से हिन्दू विरोधी मानसिकता दर्शाता है। ये सिर्फ केक नहीं, ये एक संदेश है इनके कोर वोटरों को, अगर कॉन्ग्रेस की सरकार बनी तो इसी तरह मन्दिर तोड़े दिए जाएँगे। वहीं, इस मामले में बीजेपी (BJP) भी लगातार उन पर हमलावर है।

इसको लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने उन पर तीखा हमला बोला है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “कॉन्ग्रेसियों का भगवान की भक्ति से कोई लेना-देना ही नहीं है, यह बगुला भगत हैं। इनकी पार्टी कभी श्रीराम मंदिर का विरोध करती थी। आप केक पर हनुमान जी बना रहे हैं और फिर केक काट भी रहे हैं। यह सनातन परंपरा और हिंदू धर्म का अपमान है, जिसको यह समाज स्वीकार नहीं करेगा।”

मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इसको लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने कहा, “सनातनी होने का दावा करने वाले चुनावी हिंदू कमलनाथ जी ने भगवान हनुमान जी की फोटो लगे मंदिर की प्रतिकृति वाले बर्थडे केक को काटकर हिंदू धर्म की आस्था पर कुठाराघात किया है। कमलनाथ जी का यह कृत्य मंदिरों को ध्वस्त करने वाले मोहम्मद गौरी और महमूद गजनवी की याद दिलाता है।”

इससे पहले बीजेपी जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने भी कमलनाथ पर ‘हिंदू आस्था से खिलवाड़’ करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भले ही हनुमान जी का मंदिर बनवाया है, लेकिन मंदिर में उनकी आस्था नहीं है। उनका पूरा परिवार और वे हिंदू धर्म की आस्था से खिलवाड़ करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने यह भी कहा, “मुझे पता नहीं, लेकिन लोग कह रहे हैं कि अंडे वाला केक है। यदि अंडे वाले केक में हनुमानजी को बिठाया है तो इसका फल उन्हें भुगतना पड़ेगा। हम इसका विरोध कर रहे हैं।”

‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान राहुल गाँधी ने ‘राष्ट्रगीत’ बजाने के लिए कहा, बजने लगा नेपाल का राष्ट्रगान: बाद में ‘जन-गण-मन’ खत्म होने पर भी बजता रहा म्यूजिक

कॉन्ग्रेस (Congress) के वरिष्ठ नेता राहुल गाँधी (Rahul Gandhi) के माध्यम से देश की जनता को समय-समय पर मनोरंजन का अवसर मिल जाता है। ऐसी ही एक घटना राहुल गाँधी के ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान महाराष्ट्र के वाशिम में सजे मंच से देखने को मिली। दरअसल, यहाँ भारतीय राष्ट्रगान की जगह नेपाली राष्ट्रगान बज उठा। कुछ देर तक यह बजता रहा। इस बीच मंच पर उपस्थित राहुल गाँधी और दूसरे नेता से ‘राष्ट्रगीत’ का रट लगाते रहे।

क्या है पूरा मामला ?

राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा महाराष्ट्र के वाशिम में पहुँची। वहाँ राहुल गाँधी और कुछ कॉन्ग्रेसी नेता एक मंच पर लोगों को संबोधित कर रहे थे। राहुल गाँधी ने भाषण के बाद बगल में खड़े नेताओं से ‘राष्ट्रगीत’ बजाने के लिए कहा, लेकिन नेपाल का राष्ट्रगान बजने लगा। यह कुछ देर तक बजता रहा और राहुल गाँधी सावधान की मुद्रा में खड़े रहे। फिर उन्हें एहसास हुआ कि यह जन-गण-मन नहीं है तो उन्होंने फौरन नेताओं से ‘राष्ट्रगीत’ बजाने के लिए कहा।

हालाँकि, राहुल के कहने के बावजूद भी कुछ नेता उनकी बातों को नहीं समझ पा रहे थे। वीडियो में देखा जा सकता है कि कई बार कहे जाने के बाद राष्ट्रगान बजाया गया। जो राष्ट्रगान बजाया गया वह भी तय शब्दों से अधिक बजा “जय हे, जय हे… जय जय जय जय हे…” के बाद राष्ट्रगान समाप्त हो जाता है, लेकिन यहाँ इसके बाद भी कई सेकेंड तक गाना बजता रहा। इसे वीडियो के 24-27 मिनट के बीच सुना जा सकता है।

बता दें कि जन-गण-मन राष्ट्रगान है और वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत है। इसे रविंद्रनाथ टैगोर ने लिखा है। वहीं, राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम को बंकिमचंद्र चट्टोपाध्या ने लिखा है। राहुल गाँधी ‘जन-गण-मन’ को मंच से ‘राष्ट्रगीत’ के रूप में संबोधित करते रहे।

भाजपा नेताओं और नेटिजन्स के निशाने राहुल गाँधी

इस गलती के लिए भाजपा नेताओं को और नेटिजन्स को मौका मिल गया। भाजपा नेताओं ने इसके लिए राहुल गाँधी और कॉन्ग्रेस को जिम्मेदार ठहराया। महाराष्ट्र के भाजपा नेता नितेश राणे ने इस घटना का एक वीडियो भी साझा किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “राहुल का कॉमेडी सर्कस।”

तमिलनाडु के भाजपा नेता अमर प्रसाद रेड्डी ने भी वही वीडियो शेयर कर लिखा कि राहुल गाँधी, यह क्या है?

भाजपा नेताओं के अलावा सोशल मीडिया यूजर्स ने भी राहुल गाँधी का मजाक उड़ाया। एक यूजर ने लिखा कि क्या यह नेपाल का राष्ट्रगान है? एक अन्य यूजर ने लिखा कि राहुल को 5 सेकंड से ज्यादा समय यह समझने में लगा कि यह गलत गाना बजा है। @ShefVaidya नाम के यूजर ने लिखा, “जिस राहुल गाँधी को भारत के राष्ट्रगीत के ओपनिंग बार्स तक पता नहीं है वो क्या ख़ाक भारत जोडेगा?”

रामेश्वर सनातनी नाम के यूजर ने लिखा कि इन लोगों पर गलत राष्ट्रगान गाने और इसके अपमान के लिए केस दर्ज होना चाहिए।

ऋषि सुनक को देवी माँ, बिडेन को राधा-कृष्ण; सांचेज को कुल्लू-मंडी का बाजा: G-20 में PM मोदी ने दुनिया को भेंट किया भारतीय हुनर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने G-20 सम्मेलन के दौरान अमेरिका, ब्रिटेन समेत कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने वैश्विक नेताओं को भारतीय संस्कृति की झलक पेश करने वाले उपहार दिए। इनमें से कई उपहार राज्यों की संस्कृति से जुड़े हुए हैं। प्रधानमंत्री ने बुधवार (16 नवंबर 2022) को G-20 सम्मेलन की समाप्ति के बाद यह उपहार भेंट किए।

पीएम मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) को भगवान श्रीकृष्ण और राधा की पेंटिंग गिफ्ट की। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के चित्रकारों ने इसे बनाया है। कांगड़ा की पेंटिंग में श्रृंगार रस और प्राकृतिक प्रेम का चित्रण किया जाता है। इसकी खासियत ये है कि इसे बनाने में सिर्फ प्राकृतिक रंगों का ही उपयोग किया जाता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक (Rishi Sunak) को ‘माता नी पछेड़ी’ उपहार के रूप में दिया। यह गुजरात का एक हस्तनिर्मित कपड़ा है। इसमें देवी माँ का चित्र बना हुआ है। नवरात्रि के समय और अन्य पूजन के दौरान इसे देवी मंदिर में चढ़ाया जाता है। यह नाम गुजराती शब्द माता से लिया गया है, जिसका मतलब देवी माँ होता है। नी का मतलब संबंधित होता है। पछेड़ी का मतलब पृष्ठभूमि से है।

प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक को ‘माता नी पछेड़ी’ उपहार में भेंट की

प्रधानमंत्री मोदी ने इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी (Georgia Meloni) से मुलाकात की और उन्हें गुजरात के पाटन की परम्परा के प्रतीक ‘पाटन पटोला दुपट्टा’ (स्कार्फ) गिफ्ट किया। यह स्कार्फ उत्तरी गुजरात के पाटन क्षेत्र में साल्वी परिवार द्वारा बुना गया था। इसमें आगे और पीछे का हिस्सा एक जैसा दिखता है। इसे अलग-अलग पहचानना मुश्किल है।

PM Modi ने इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री को ‘पाटन पटोला दुपट्टा’ (स्कार्फ) गिफ्ट किया

पीएम नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज को जनजातीय लोक कला का चित्र ‘पिथौरा’ उपहार में दिया। गुजरात के छोटा उदयपुर के राठवा कारीगरों ने इसे बना है। ये चित्र ऑस्ट्रेलिया के समुदायों की एबोरिजिनल डॉट पेंटिंग की तरह ही है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज को ‘पिथौरा’ उपहार में दिया है।

PM ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति को दिए दो तोहफे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया के बाली में आयोजित जी-20 शिखर सम्मेलन में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो (Joko Widodo) को सूरत से चाँदी का कटोरा और हिमाचल प्रदेश की किन्नौरी शॉल उपहार में दिया। उल्लेखनीय है कि इंडोनेशिया जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा था।

सूरत से चांदी का कटोरा

वहीं, PM मोदी ने दूसरे तोहफे के रूप में इंडोनेशियाई राष्ट्रपति को किन्नौरी शॉल दिया। यह हिमाचल प्रदेश के किन्नौर के कारीगरों द्वारा हाथ से बनाया गया है।

यह हिमाचल प्रदेश के किन्नौर के कारीगरों द्वारा हाथ से बनाया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज को मंडी और कुल्लू का कनाल ब्रास सेट (वाद्ययंत्र) गिफ्ट किया। यह हिमाचल के आयोजनों में बजाए जाने वाला प्रमुख बाजा है, लेकिन इसका उपयोग अब सजावट के सामान के तौर पर किया जाने लगा है। इसे मंडी और कुल्लू के कलाकारों ने हाथ से ही बनाया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज को मंडी और कुल्लू का कनाल ब्रास सेट (वाध्ययंत्र) गिफ्ट किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन, सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सिएन लूंग और जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज़ को गुजरात के कच्छ में बना एगेट बाउल गिफ्ट किया।

कच्छ में बना एगेट बाउल

‘जो TMC सपोर्टर, उनका ही वोटर लिस्ट में हो नाम’: ममता बनर्जी के MLA ने पश्चिम बंगाल में ‘बांग्लादेशी घुसपैठियों’ को मतदाता बनाने का दिखाया रास्ता

वोटर लिस्ट में बांग्लादेशियों की घुसपैठ पुरानी है। अब पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी तृणमूल कॉन्ग्रेस (TMC) के विधायक खोकन दास ने इन घुसपैठियों को मतदाता बनाने का एक नया रास्ता दिखाया है। उन्होंने कहा है कि जो बांग्लादेशी घुसपैठिए टीएमसी के समर्थक हैं, उनका नाम वोटर लिस्ट में होना चाहिए। उन्होंने यह सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी बकायदा पार्टी कार्यकर्ताओं को सौंपी भी है।

दास का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इसमें वे कह रहे हैं, “काफी लोग बांग्लादेश से आ रहे हैं। इनमें से बहुत सारे हिंदू भावनाओं के कारण बीजेपी का समर्थन करते हैं। यह सुनिश्चित करिए कि वोटर लिस्ट में ऐसे ही लोगों का नाम हो जो हमारी पार्टी के समर्थक हैं।”

बताया जा रहा है कि दास ने यह बात मंगलवार (15 नवंबर 2022) की शाम को बर्धमान में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कही। वे बर्धमान दक्षिण से विधायक हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी के विधायक ने यह बात ऐसे समय में कही है जब देश के अन्य राज्यों की तरह पश्चिम बंगाल में भी मतदाता सूची में संशोधन पर काम चल रहा है।

जी न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार, 2021 के विधानसभा चुनाव में दास अपने क्षेत्र के कई वार्डों में पिछड़ गए थे। इसमें उनका अपना वार्ड कंचननगर-रथतला भी शामिल था। यहाँ मुख्य रूप से बांग्लादेश मूल के लोगों की बड़ी आबादी रहती है। हालाँकि, बाद में जब विधायक से उनकी टिप्पणी के बारे में पूछा गया तो वह पलट गए। उन्होंने कहा, “अवैध बांग्लादेशी अप्रवासी हर दिन हमारे क्षेत्र में प्रवेश कर रहे हैं। मैंने टीएमसी कार्यकर्ताओं को कहा है कि उनको मतदाता सूची में जगह नहीं मिलनी चाहिए।”

वहीं, खोकन दास के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए बर्धमान भाजपा के प्रवक्ता सौम्यराज मुखोपाध्याय ने कहा कि इस मुद्दे पर दलगत राजनीति करने की जगह बजाय विधायक को अवैध अप्रवासियों के बारे में केंद्र और राज्य सरकार को सूचित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यही वजह है कि भाजपा नागरिकता (संशोधन) अधिनियम (CAA) लागू करेगी।

दूसरी ओर टीएमसी के बर्धमान पूर्व जिले के प्रवक्ता प्रसेनजीत दास ने ​पार्टी विधायक का बचाव किया है। उनका कहना है कि विधायक की टिप्पणियों का गलत अर्थ निकाला गया है। साथ ही कहा है कि सीएए को लागू करने के पीछे भाजपा की राजनीतिक मंशा है।

मुस्लिम लड़के संग पकड़ी गई 15 साल की हिंदू लड़की, गर्भवती निकली: बताया- लड़के की अम्मी ने कहा निकाह कर ले… धर्म बदलवा दूँगी

भोपाल से 17 साल के मुस्लिम लड़की के साथ एक 15 साल की हिंदू लड़की निकाह करने भागी। सागर में निकाह होना था। लेकिन गलत ट्रेन में बैठ जाने की वजह से दोनों मध्य प्रदेश के विदिशा में पकड़े गए। लड़की ढाई माह की गर्भवती है।

नाबालिग जोड़े को विदिशा में जीआरपी (Government Railway Police) ने पकड़ा। जाँच में सामने आया कि लड़की गर्भवती है। लड़के को भोपाल किशोर न्याय बोर्ड और लड़की को बाल कल्याण समिति भोपाल को सौंप दिया गया है।

चाइल्ड लाइन की काउंसलिंग में लड़की ने बताया, “हम दोनों साल भर से एक-दूसरे को जानते हैं। लड़के की माँ ने मुझसे कहा था कि जबसे तुम मेरे बेटे की जिंदगी में आई हो, उसकी हरकतों में सुधार होने लगा है। लड़का और उसकी अम्मी मुझ पर निकाह का दबाव बना रहे थे। लड़के की अम्मी ने यह भी कहा था कि निकाह कर लेगी तो बेटा चोरी और नशा करना छोड़ देगा। इसके बाद वह लड़के का धर्म परिवर्तन भी करवा देगी। लड़के की अम्मी के कहने पर मैं मजबूरी में उससे बात किया करती थी।”

विदिशा चाइल्ड लाइन की काउंसलर दीपा शर्मा ने बताया, GRP ने हमें सूचना दी थी। काउंसलिंग में पता चला कि 15 साल की लड़की और 17 साल के लड़के के बीच एक साल से अफेयर चल रहा है। दोनों भोपाल में एक ही मोहल्ले में रहते हैं। लड़का ऑटो चलाता है और चोरी के आरोप में पकड़ा जा चुका है। वह नशे का भी आदी है।

उन्होंने आगे बताया कि लड़की के माता-पिता में अलगाव हो गया है। माँ अस्पताल में काम करती है। ज्यादातर समय वह नाइट ड्यूटी में रहती है। मौका पाकर लड़का घर आ जाया करता था। यहाँ लड़की की बहनें भी रहती थीं, लेकिन उन्होंने कभी उसका विरोध नहीं किया और न ही माँ से कुछ कहा। इस दौरान उनके बीच संबंध भी बने। पकड़े जाने के बाद जब लड़की का मेडिकल करवाया गया तो वह गर्भवती निकली।

GRP के‎ ASI मनोहर सिंह चौहान, हेड कॉन्स्टेबल‎ शिवराज यादव सहित अन्य जवानों ने लड़की की माँ का फोन‎ नंबर लेकर उससे बातचीत की तो पता चला कि‎ वह परिजनों की अनुमति के बगैर ही दूसरे संप्रदाय के लड़के के साथ गई थी।‎ वहीं, लड़के के घर वालों को इस बात की पूरी जानकारी थी। लड़के ने पूछताछ में बताया कि वह लड़की को लेकर अपनी एक‎ रिश्तेदार के यहाँ सागर जा रहा था। इसके बारे में ‎उसकी महिला रिश्तेदार को भी पूरी जानकारी थी।‎ उसी ने कहा था कि लड़की को लेकर भोपाल से ‎सागर आ जाओ।‎

‘डूड, आई हैव गॉट न्यूज’: जब आफताब ने किए टुकड़े-टुकड़े गर्भवती थी श्रद्धा? हत्या के दिन का चैट आया सामने, जानिए क्या-क्या हुई बात

क्या जब हत्या हुई 27 साल की श्रद्धा वाकर (Shraddha Walker Murder) गर्भवती थी? उसके शव के 35 टुकड़े करने वाले 28 साल के आफताब अमीन पूनावाला (Aftab Amin Poonawalla) के रवैए को देख पुलिस को यह शक हुआ है। अब इस एंगल से भी पुलिस जाँच कर रही है। वहीं रिपब्लिक वर्ल्ड ने 18 मई 2022 का श्रद्धा का चैट एक्सेस करने का दावा किया है। इसी दिन उसकी हत्या हुई थी।

एनबीटी की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली पुलिस को शक है कि हत्या के वक्त श्रद्धा गर्भवती थी। वैसे इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन रिपोर्ट में कहा गया है कि हत्या के इतने महीने बाद हड्डियों से उसके गर्भवती होने का पता लगाना मुश्किल है। ऐसे में मोबाइल, चैट और घर से मिले डॉक्टरी पर्चे से ही शायद यह राज खुले।

एक अन्य रिपोर्ट में मराठी अभिनेत्री संगीता पाटिल और सागरिका सोना सुमन का हवाला देकर बताया गया है कि श्रद्धा करीब साल भर पहले गर्भवती हुई थी। वह आफताब से शादी कर इस बच्चे को पिता का नाम देना चाहती थी। कथित तौर पर श्रद्धा ने यह बात साल भर पहले मुंबई के जुहू बीच पर चले एक सफाई कैंपेन में हिस्सा लेते हुए खुद कहा था। यहीं पाटिल और सुमन से उसकी मुलाकात हुई थी।

सुमन के अनुसार, “श्रद्धा ने 3-4 लोगों से यह बात बताई थी कि वह गर्भवती है और आफताब के साथ शादी कर अपने बच्चे को इस दुनिया में लाना चाहती है। लेकिन आफताब बच्चा नहीं चाहता था। उसने श्रद्धा से गर्भपात कराने को कहा था।

रिपब्लिक वर्ल्ड की रिपोर्ट के मुताबिक 18 कई को श्रद्धा ने अपनी एक दोस्त को शाम 4.34 पर एक मैसेज किया था। इसमें कहा था- डूड, आई हैव गॉट न्यूज। आई गॉट सुपर बिजी विद समथिंग (Dude, I’ve got news. I got super busy with something)। दोस्त ने पूछा- व्हाट इज द न्यूज (What’s the news)। लेकिन इसके बाद श्रद्धा ने कोई जवाब नहीं दिया।

फोटो साभार: रिपब्लिक टीवी

फिर उसकी सहेली ने 4 महीने बाद 24 सितंबर को उसे दोबारा मैसेज भेजा और उसके पूछा, “कहाँ हो तुम? क्या तुम सुरक्षित हो।” श्रद्धा की दोस्त ने 15 सितंबर को इंस्टाग्राम पर आफताब से भी उसके बारे में पूछा, उसको फोन भी किया, लेकिन आफताब ने कोई जवाब नहीं दिया।

फोटो साभार: रिपब्लिक टीवी

श्रद्धा की हत्या आफताब ने 18 मई 2022 को कर दी थी। इसके बाद उसने उसके शव के 35 टुकड़े किए थे। कई दिनों तक वह शव के टुकड़े दिल्ली के महरौली के जंगलों में फेंकता रहा था। 15 नवंबर को शवों के अवशेष की बरामदगी के लिए पुलिस आफताब के लेकर जंगल में गई थी। 10 बॉडी पार्ट्स मिलने की बात कही जा रही है। हालाँकि ये श्रद्धा के ही हैं, इसकी पुष्टि फोरेंसिक और डीएनए जाँच के बाद ही हो पाएगी।