Home Blog Page 2778

शाहीन बाग से NCB ने ₹400 करोड़ मूल्य के 100Kg ड्रग्स किया बरामद, ₹30 लाख कैश भी जब्त: अफगानिस्तान से जुड़े तार

दिल्ली के जामिया नगर के शाहीन बाग (Shaheen Bagh, Jamia Nagar) में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने छापेमारी कर भारी मात्रा में हेरोइन एवं अन्य संदिग्ध पदार्थ बरामद किया है। NCB ने बुधवार (27 अप्रैल 2022) को 50 किलोग्राम हेरोइन और 47 किलोग्राम अन्य ड्रग बरामद किया है। इसके बाद साथ ही पैसे गिनने वाली मशीन के साथ भारी मात्रा में नकदी भी जब्त किया गया है।

NCB के DDG (Operation) संजय सिंह ने बताया कि एनसीबी दिल्ली जोन ने 27 अप्रैल को जामिया नगर के शाहीन बाग में एक आवासीय परिसर में छापेमारी की। इसमें 50 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता वाली हेरोइन, 47 किलोग्राम संदिग्ध नशीले पदार्थ, 30 लाख रुपये नकद और अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की है।

संजय सिंह ने बताया कि हेरोइन एवं अन्य ड्रग की खेप अफगानिस्तान के रास्ते भारत पहुँची है, जिसे जामिया नगर में छिपा कर रखा गया था। वहीं, जब्त की गई नकदी हवाला के जरिए इकट्ठा करने का अंदेशा है। वहीं, इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने की बात कही जा रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कुल कीमत लगभग 400 करोड़ रुपए से अधिक है।

बताया जा रहा है कि ये हेरोइन पेड़ की डालों में कैविटी बनाकर उसमें छिपाकर समंदर और फिर पाकिस्तान बॉर्डर के रास्ते भारत में लाया गया है। इसे फ्लिपकार्ट की पैकिंग में पैक किया गया था। इस ड्रग्स सिंडिकेट के तार पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली सहित देश के कई राज्यों से जुड़े होने का अंदेशा जाहिर किया जा रहा है।

NCB के DDG ज्ञानेश्वर सिंह के बताया कि इससे पहले भी ये सिंडिकेट अलग-अलग सामान में ड्रग छिपाकर भारत ला चुका है। इस सिंडिकेट से जुड़े लोग हेरोइन मैन्युफैक्चरिंग और अडल्टरिंग में माहिर हैं। वे इसका फायदा जाँच एजेंसियों को चकमा देने में करते हैं। इस सिंडिकेट से जुड़े लोगों के अन्य शहरों के ठिकानों पर भी जाँच चल रही है।

बता दें कि शाहीन बाग वही जगह हैं, जहाँ CAA-NRC के विरोध में महीनों तक सड़कों को जाम रखकर पूरी राजधानी को बंधक बना लिया गया था। यहाँ दिल्ली भर लोगों को लाकर पर प्रदर्शन में बैठाया जाता था और उन्हें रहने-खाने की मुफ्त व्यवस्था की जाती थी। यहाँ तक कहा जाता है कि प्रदर्शन में शामिल करने के लिए लोगों को दिहाड़ी दी जाती थी।

‘राजस्थान में तुरंत बदलें CM, नहीं तो होगा पंजाब जैसा हाल’: सचिन पायलट ने कॉन्ग्रेस आलाकमान को दी चेतावनी, संकट गहराया

राजस्थान कॉन्ग्रेस में एक बार फिर से सियासी उथल-पुथल शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कॉन्ग्रेस नेता सचिन पायलट के बीच की अनबन की खबरें एक बार फिर मीडिया की गलियारे में है। सूत्राें का दावा है कि कॉन्ग्रेस नेता सचिन पायलट ने सोनिया गाँधी से मुलाकात कर अशोक गहलोत को मुख्यमंत्री पद से हटाने की माँग की है। वहीं इधर चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के कॉन्ग्रेस में एंट्री न होने की पीछे की वजह अशोक गहलोत बताए जा रहे हैं।

NDTV ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि सचिन पायलट ने पिछले दिनों गाँधी परिवार के साथ तीन बैठकें की है। बताया जाता है कि इस दौरान पायलट ने कॉन्ग्रेस आलाकमान से कहा कि गहलोत को हटाने में देर करने पर राजस्थान में पंजाब जैसी स्थिति हो जाएगी। सूत्रों का यह भी कहना है कि सचिन पायलट ने सोनिया से खुद को सीएम बनाने की माँग भी की है।

सचिन पायलट ने सोनिया गाँधी से साफ शब्दों में कह दिया कि यदि राजस्थान में कॉन्ग्रेस सरकार रिपीट करनी है तो अशोक गहलोत को मुख्यमंत्री पद से हटाना ही होगा। पायलट से पहले सोनिया गाँधी ने सीएम अशोक गहलोत को नई दिल्ली में मुलाकात के लिए बुलाया था। वहीं पाँच दिन पहले ही 23 अप्रैल को राजधानी जयपुर में राजस्व सेवा परिषद के जयपुर में एक कार्यक्रम में गहलोत ने कहा था कि उनका इस्तीफा तो 1998 से परमानेंट सोनिया गाँधी के पास रखा हुआ है। जब मुख्यमंत्री बदलना होगा तो किसी को कानो-कान खबर तक नहीं लगेगी। यह काम रातो-रात हो जाएगा। इस पर कोई चर्चा और चिंतन नहीं होगा। सोनिया गाँधी फैसला लेने के लिए स्वतंत्र है। इसलिए अफवाहों पर ध्यान न दें।

इधर बताया जा रहा है कि किशोर के कॉन्ग्रेस में न आने की वजह गहलोत ही हैं। पीके का पार्टी में न आना गहलोत के लिए फायदेमंद और सचिन पायलट के लिए नुकसानदेह है। ऐसा इसलिए क्योंकि प्रशांत किशोर ने कहा था कि पार्टी में युवा चेहरों को आगे लाना चाहिए। ऐसे में सचिन पायलट को मौका मिल सकता था। वहीं यह फैसला गहलोत के लिए राहत भरा रहा। उन्होंने पिछले दिनों पीके के कॉन्ग्रेस में शामिल होने का विरोध किया था। गहलोत के खास वफादार माने जाने वाले तकनीती शिक्षा मंत्री डाॅ. सुभाष गर्ग ने भी इस तरफ इशारा किया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा- “किसी संगठन को मजबूत व ताकतवर केवल नेतृत्व व कार्यकर्ता ही बना सकते हैं। कोई सलाहकार व सेवा प्रदाता नहीं। नेतृत्व के चाणक्य की जरुरत है न कि व्यापारी की।”

हालाँकि, राजस्थान राज्य में सचिन पायलट के खेमे ने कहा है कि पायलट लड़ना बंद नहीं करेंगे, वह किसी भी ‘लॉलीपॉप’ के लिए अपना राजनीतिक स्थान नहीं छोड़ेंगे। उल्लेखनीय है कि राजस्थान में दिसंबर 2023 में चुनाव होने हैं। ऐसे में सचिन पायलट ने अपनी बात पार्टी के प्रमुख के सामने रख दी है। दो साल पहले, पायलट ने जब सीएम के पद के लिए अपनी दावेदारी की थी तो उन्‍हें 18 विधायकों का साथ मिला था। वहीं प्रदेश के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत को अपने विधायकों को लेकर रिसॉर्ट में रहना पड़ा था।

पीएम मोदी ने असम में 6 कैंसर अस्पतालों को किया राष्ट्र को समर्पित, 7 की रखी आधारशिला, कहा- नए अस्पताल मरीजों से खाली रहें तो अच्छा है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (28 अप्रैल 2022) को असम में कैंसर के 6 अस्पतालों को राष्ट्र को समर्पित किया और 7 नए अस्पतालों की आधारशिला रखी। उन्होंने लोगों के स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए कहा कि अस्पताल जरूरी हैं और सरकार इसे बनवा भी रही है, लेकिन अगर ये नए अस्पताल मरीजों से खाली रहेंगे तो उन्हें बहुत खुशी होगी।

डिब्रूगढ़ के खनिकर मैदान में एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि हम ये अस्पताल इसलिए बना रहे हैं कि अगर कभी अस्पताल जाने की नौबत आ जाए तो कैंसर के मरीजों को मौत से लड़ने की आवश्यकता ही न हो। पीएम मोदी ने ये भी कहा कि असम में कैंसर अस्पतालों की इतनी अधिक जरूरत इसलिए हो रही है क्योंकि यहाँ बहुत बड़ी संख्या में ये बीमारी डिटेक्ट होती रही है। नॉर्थईस्ट में कैंसर बड़ी समस्या है, जिससे सबसे अधिक गरीब परिवार प्रभावित होते हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि अब तक अगर यहाँ के किसी व्यक्ति को कैंसर डिटेक्ट होता था तो उन्हें इसके इलाज के लिए दूसरे शहरों में जाना पड़ता था, लेकिन पिछले पाँच सालों में यहाँ जिस तरह के कदम उठाए गए हैं, उसके लिए सर्बानंद सोनोवाल, हिमंता बस्वा सरमा और टाटा ट्रस्ट को धन्यवाद देता हूँ। पीएम मोदी ने बताया कि बीते कुछ सालों में कैंसर की इतनी दवाएँ बनाई गई हैं, जिससे कैंसर के इलाज में इस्तेमाल दवाओं की कीमतें आधी रह गई हैं। इससे करीब 1000 करोड़ रुपए की बचत हुई है। प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्रों से 900 से भी अधिक दवाएँ सस्ते दामों में मिल रही हैं।

पीएम मोदी ने देश में एम्स को लेकर कहा कि 2014 से पहले देश में केवल 7 एम्स थे। लेकिन हमने सभी में सुधार करते हुए देश में 16 नए एम्स घोषित किए। उन्होंने कहा कि आज यहाँ 7 नए कैंसर अस्पतालों का लोकार्पण किया गया है, लेकिन एक वक्त वो भी था, जब यहाँ साल में एक अस्पताल भी खुल जाए तो बड़ा उत्साह माना जाता था।

अपने अंतिम वर्षों को स्वास्थ्य के लिए समर्पित करना चाहता हूँ: रतन टाटा

इस मौके पर उद्योगपति रतन टाटा ने कहा कि वो अपने जीवन के अंतिम वर्षों को स्वास्थ्य के लिए समर्पित करना चाहता हूँ। असम को ऐसा प्रदेश बनाएँ जो सभी को पहचान और मान्यता दे।

वहीं असम के सीएम हिमंता बस्वा सरमा ने पीएम मोदी को धन्यवाद दिया। सरमा ने बताया कि डिब्रूगढ़ में कैंसर अस्पताल का निर्माण करने के लिए असम सरकार द्वारा 2767 करोड़ रुपए का आवंटन किया गया था, जबकि टाटा ट्रस्ट ने 1100 करोड़ रुपए से अधिक दिया है।

BHU में इफ्तार पार्टी पर बवाल: वीसी लॉज के सामने हनुमान चालीसा पाठ करेगी ABVP, यूनिवर्सिटी की सफाई- वर्षों से रोजा इफ्तार

उत्तर प्रदेश के वाराणसी (Varanasi, Uttar Pradesh) में प्रख्यात काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में रोजा इफ्तार और भड़काऊ नारों को लेकर माहौल गर्मा गया है। कुलपति आवास के बाहर पुतला जलाकर इफ्तार पार्टी का विरोध करने के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने वीसी लॉज के सामने हनुमान चालीसा (Hanuman Chalisa) का पाठ करने की घोषणा की है। 

वहीं, इस विवाद को लेकर BHU ने सफाई दी है। बीएचयू ने कहा कि विश्वविद्यालय में विभिन्न त्योहारों एवं उत्सवों का आयोजन होता है, जिसमें विश्वविद्यालय परिवार के सदस्य आपसी प्रेम और सद्भाव के साथ शामिल होते हैं। विश्वविद्यालय ने कहा कि विश्वविद्यालय में कई वर्षों से रोजा इफ्तार का आयोजन होता रहा है और विश्वविद्यालय परिवार का मुखिया होने के नाते कुलपति इसमें शामिल होते रहे हैं।

विश्वविद्यालय के पत्र में कहा गया है, “27 अप्रैल को महिला विश्वविद्यालय में रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया, जिसमें कुलपति जी को आमंत्रित किया गया था। पिछले दो वर्षों से कोरोना महामारी की वजह से इस कार्यक्रम का आयोजन नहीं हो सका था। इस बार यह आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न अधिकारियों ने शिरकत की।” विश्वविद्यालय का कहना है कि इस तरह का मुद्दा उठाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है।

इसी बीच गुरुवार (28 अप्रैल 2022) की शाम को एबीवीपी के छात्रों ने वीसी लॉज पर हनुमान चालीसा के पाठ का ऐलान किया है। संस्था के छात्रों का कहना है कि जब बीएचयू में रोजा इफ्तार हो सकता है तो हनुमान चालीसा का पाठ भी होगा। परिषद का दावा है कि इस पाठ में शाम 5:00 बजे बड़ी संख्या में छात्र हिस्सा लेंगे और हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ करेंगे।

वहीं, विश्वविद्यालय की दीवारों पर भड़काऊ नारे लिखने का आरोप भगत सिंह छात्र मोर्चा पर लगाया जा रहा है। हालाँकि, मोर्चा ने इन नारों को लिखने में अपना हाथ होने से इनकार किया है। वहीं, मोर्चा ने इसी दौरान विश्वविद्यालय के लंका गेट पर बैठक करने का ऐलान किया है। ऐसे में दोनों संगठनों के छात्रों के बीच टकराव की आशंका उत्‍पन्‍न हो गई है। इसको देखते हुए परिसर में सुरक्षाबलों को तैनात कर दिया गया है।

बता दें कि बुधवार की शाम को कुलपति प्रोफेसर सुधीर कुमार जैन के साथ-साथ प्रोक्टर प्रो. वीके शुक्ला सहित महिला महाविद्यालय के रोजेदार शिक्षक, शिक्षिकाओं व छात्राओं ने अपना रोजा खोला था। छात्रों ने ऑपइंडिया से बात करते हुए बताया कि वहाँ डा. मो. अफजल हुसैन के नेतृत्व में रोजा और रमजान पर एक चर्चा भी हुई। इसकी जानकारी होने पर छात्रों का बड़ा समूह आक्रोशित हो गया। इसको लेकर विरोध प्रदर्शन भी हुआ।

इसके अगले दिन यानी गुरुवार (27 अप्रैल) को परिसर में दीवारों पर “कश्मीर तो बस झाँकी है, पूरा भारत बाकी है।” तो “ब्राह्मणों तेरी कब्र खुदेगी BHU की धरती पर।” जैसे नारे लिखकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई है। इसके बाद परिसर का माहौल गर्म हो गया है। कैंपस में फोर्स को तैनात कर दिया गया है।

सड़क पर सरेआम गोवंश को काटा, मेरठ में हिन्दू संगठनों के दबाव में दर्ज हुआ मुकदमा, 4-5 आरोपितों को तलाश रही पुलिस

उत्तर प्रदेश के मेरठ में गोवंश की हत्या का मामला सामने आया है। घटना टीपी नगर थाना क्षेत्र के रोहटा रोड के पास की है। यहाँ गुरुवार (अप्रैल) सुबह गोवंश को खुलेआम सड़क पर काट दिया गया। पुलिस चौकी के पीछे गोवंश की निर्मम हत्या किए जाने के बाद टीपी नगर थाना क्षेत्र के रोहटा रोड में तनाव का माहौल उत्पन्न हो गया है। मेरठ पुलिस का कहना है कि मामले में टीपी नगर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।

इस घटना से हिंदू संगठन काफी उग्र हो चुके हैं। विश्व हिंदू परिषद- गौरक्षा विभाग ने इस संबंध में एक पत्र भी जारी किया है। इसमें उन्होंने उत्तर प्रदेश प्रशासन से मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई करने की बात कही है। विहिप ने पत्र में लिखा है कि मेरठ जनपद में समुदाय विशेष लगातार धार्मिक भावनाओं को आहत करने का कृत्य कर रहे हैं। उनका बार-बार इस तरह से इन घटनाओं को अंजाम देना और प्रशासन एवं पुलिस की विफलता किसी भी सांप्रदायिक तनाव को जन्म दे सकती है। इसलिए समय रहते यथासंभव कार्रवाई कर इस तरह के घृणित मानसिकता वाले तत्वों के मन में भय पैदा करना होगा, ताकि वह सपने में भी इस तरह के आपराधिक कृत्य के बारे में नहीं सोचेंगे।

विश्व हिंदू परिषद ने जारी किया लेटर

बताया जा रहा है कि रोहटा रोड पर स्थित पुलिस चौकी के पीछे 4-5 युवकों ने एक गोवंश की हत्या कर दी। सड़क के किनारे सब्जी बेचने वाले माँ और बेटे ने जब देखा तो शोर मचाया। जिसके बाद हत्यारे गोवंश को तड़पता छोड़ अपने गाड़ी में बैठ कर फरार हो गए। वहीं जिस पुलिस चौकी के पीछे गोवंश की हत्या की गई उस पुलिस चौकी पर ताला लटका मिला।

पुलिस चौकी पर ताला लटका देख गोवंश हत्यारों का हौसला इतना बढ़ गया कि वो थाने के पीछे ही सड़क पर खुले आम गोवंश का गला रेतने का दुस्साहस कर सके। वहीं सुबह हिंदू संगठन के सदस्यों के आने तक थाने पर ताला जड़ा देख सभी उग्र हो गए। सभी ने कहा कि पुलिस हत्यारों की जब तक पहचान कराकर गिरफ्तारी सुनिश्चित नहीं करती तब तक गोवंश का शव उठने नहीं दिया जाएगा। हालाँकि एसडीएम अरुण कुमार के आश्वासन बाद गोवंश को वहाँ से हटा दिया गया। एसडीएम ने आश्वासन दिया है कि एक सप्ताह के भीतर आरोपितों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कार डिलीवरी में देरी के बाद ट्रेंड हुआ जीजू, यूजर्स बोले- बदल डालो, बहन इससे बेहतर के लायक

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें TamrajKillWish नाम के एक यूजर ने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Khiri, Uttar Pradesh) स्थित राणा मोटर्स (Rana Motors) द्वारा समय पर कार की डिलीवरी नहीं करने पर ट्विटर के जरिए 28 अप्रैल 2022 को अपना गुस्सा जाहिर किया। उसने कहा कि 25 फरवरी को उसने एक कार की बुकिंग कराई थी, जिसे 12 अप्रैल को डिलीवर करने का वादा किया गया था, लेकिन अभी तक उसकी डिलीवरी नहीं की गई।

फोटो साभार: ट्विट

इसके साथ ही उसने इस बात का भी जिक्र किया कि ये कार (टाटा नेक्सॉन) उसने कथित तौर पर अपने जीजू को कथित दहेज के तौर पर देने के लिए बुक किया था, लेकिन अभी तक कार की डिलीवरी नहीं हो सकी है। इससे उसका जीजू काफी नाराज है और उसने धमकी दी है कि अगर कार शादी में नहीं मिली तो वह शादी तोड़ देगा। उल्लेखनीय है कि टाटा नेक्सन की कीमत कार के मॉडल के आधार पर 7 लाख रुपए से शुरू होकर 13.5 लाख रुपए के बीच है।

इस बीच टाटा मोटर्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से यूजर को रिप्लाई करते हुए कहा, “नमस्ते, हम कभी नहीं चाहते कि हमारे ग्राहकों को इस तरह के अनुभवों से गुजरना पड़े। कृपया अपनी कॉन्टैक्ट डिटेल्स डीएम में शेयर करें, ताकि हमारी टीम आगे की मदद के लिए आपसे जुड़ सके।”

ट्वीट के बाद गंभीर आलोचनाएँ हो रही हैं, क्योंकि नेटिज़न्स का माना है कि कार दहेज के लिए है और जीजू धमकी दे रहा है कि कार नहीं मिली तो वह शादी तोड़ देगा। ट्विटर यूजर डी शर्मा ने तंज कसते हुए कहा, “कृपया जल्द से जल्द दहेज पहुँचाएँ। इसके अलावा तीन साल की अतिरिक्त वारंटी भी दें, ताकि बहन तीन साल और जीवित रहे और उससे पहले जले नहीं।”

शिवाय नाम के एक अन्य यूजर ने टाटा मोटर्स से कार की डिलीवरी नहीं करने का आग्रह करते हुए कहा, “इस कार को डिलीवर ना करें। यह दहेज है, जो कि अपराध है। लड़की को बचाइए। अगर इस कार के बिना शादी रद्द हो जाती है तो आप एक लड़की के जीवन को दुख से बचाएँगे।”

इसी क्रम में एक अन्य ट्विटर यूजर msmhater ने कहा, “बड़ी चिंता आपके भावी जीजू को लेकर होनी चाहिए। अगर कार मिलने पर ही आपकी बहन के साथ शादी तय है..तो कल वो किसी पॉश कॉलोनी में एक आलीशान फ्लैट के लिए आप सभी से वसूली करेगा। पहले उससे छुटकारा पाओ… कार जल्दी या बाद में पहुँचा दी जाएगी।”

ट्विटर यूजर द बुल राइडर ने TamrajKillWish को अपना जीजू बदलने का सुझाव दिया। यूजर ने कहा, “आपको तुरंत अपने लिए एक नया जीजू और नया कार डीलर ढूँढना चाहिए!”

हालाँकि, ट्विटर यूजर TamrajKillWish ने दहेज के मामले से जुड़े सवालों से बचने की कोशिशें की। इस मामले में ऑपइंडिया ने भी यूजर से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उससे कोई संपर्क ही नहीं हो सका। इस मामले को लेकर जब हमने लखीमपुर में राणा मोटर्स से बात की तो वहाँ जिस व्यक्ति ने फोन रिसीव किया, उसने कहा कि उसे इसकी कोई जानकारी नहीं है और वो बाद में इसकी जानकारी देने की कोशिश करेगा।

एक साथ 9 गर्लफ्रेंड से शादी की, सबमें बराबर प्यार बाँटने को बनाया ‘सेक्स रोस्टर’; फिर भी एक छोड़कर चली गई

ब्राजील के आर्थर ओ उर्सो (Arthur O Urso) बीते साल सुर्खियों में आए थे। वजह उन्होंने एक साथ नौ गर्लफ्रेंड से शादी की थी। लेकिन अब जो रिपोर्टें सामने आ रही हैं उसके मुताबिक एक पत्नी ने उन्हें छोड़ दिया है। यह तब हुआ जब उर्सो ने सभी नौ पत्नी में बराबर प्यार बाँटने के लिए ‘सेक्स रोस्टर’ भी बना रखा है। जो पत्नी उन्हें छोड़कर गई है वह उनका पूरा समय चाहती थी। अब उर्सो का भी कहना है कि सेक्स रोस्टर का पालन करना उनके लिए बेहद थकाऊ अनुभव रहा है। हालाँकि अब भी वे दो और शादी करने की ख्वाहिश रखते हैं।

द सन की रिपोर्ट के मुताबिक उर्सो ने सभी पत्नियों को बराबर प्यार देने के लिए एक सेक्स शेड्यूल बनाया। लेकिन इसका पालन करना उनके लिए बेहद तनावपूर्व और थकाने वाला साबित हुआ। उनके लिए तमाम पत्नियों के बीच किसी एक पर फोकस करना भी मुश्किल था और अक्सर वह एक पत्नी से सेक्स करते समय अपनी दूसरी पत्नियों के बारे में सोचते थे। उन्होंने कहा, “मैंने शुरू में सेक्स के लिए एक शेड्यूल बनाया था, लेकिन इसका पालन करने में कई समस्याएँ हुईं।”

उन्होंने कहा कि कई बार उन्हें सुख के बजाय सिर्फ शेड्यूल के लिए सेक्स करना पड़ता था। कई बार वह सेक्स के दौरान अपनी किसी दूसरी पत्नी के बारे में सोच रहे होते थे। तमाम कठिनाइयों के बाद उर्सो ने रोस्टर को बंद कर दिया और प्राकृतिक तरीका अपनाना बेहतर समझा। वह मानते हैं कि सेक्स लाइफ अब काफी बेहतर है। उन्होंने कहा कि जब आपकी इतनी पत्नियाँ हों तो आकर्षित होने में ज्यादा समय नहीं लगता।

गिफ्ट देने से नाराज हो जाती हैं पत्नियाँ

उर्सो की पत्नियों को इस व्यवस्था से कोई समस्या नहीं है लेकिन वह बताते हैं कि जब तोहफे देने की बात आती है तो उनके बीच जलन देखने को मिलती है। उन्होंने कहा कि जब वो एक को महँगा और एक को सस्ता गिफ्ट देते हैं तो वह एक-दूसरे से ईर्ष्या करती हैं। उन सभी को बराबर अटेंशन चाहिए होता है।

अब उर्सो की 8 बीबियाँ ही हैं। अगाथा उनसे अलग हो गई हैं। उन्‍होंने कहा, “अगाथा मेरे ऊपर अपना पूरा हक चाहती है। मुझे नहीं लगता कि यह संभव है। हमें साझा करना होगा।” उन्‍होंने कहा, “मैं तलाक को लेकर बहुत दुखी था और सबसे ज्‍यादा उसकी वजह को जानकर हैरान था।” आर्थर ने बताया, “अगाथा ने कहा कि वह एक व्‍यक्ति के साथ रिश्‍ते को मिस कर रही है।’

उर्सो ने कहा कि उनकी अन्‍य पत्नियाँ मानती हैं कि अगाथा का यह व्‍यवहार गलत है। उन्‍होंने कहा कि अगाथा ने उनकी 8 पत्नियों के साथ रिश्‍ते को रोमांच के लिए कबूल किया था न कि वास्‍तविक प्‍यार के लिए। उर्सो आगे कहते हैं कि वह अब दो और महिलाओं से शादी करना चाहते हैं, जिससे उनकी पत्नियों की संख्या 10 हो जाए। उन्होंने कहा, “मेरा एक सपना है। मेरी हमेशा से 10 पत्नी रखने की इच्छा रही है। मेरी केवल एक बेटी है, लेकिन मैं अपनी प्रत्येक पत्नी के साथ एक बच्चा पैदा करना चाहता हूँ। मैं उन सभी से एक जैसा प्यार करती हूँ। मुझे लगता है कि उनमें से केवल एक या दो के साथ बच्चे पैदा करना अनुचित होगा।”

सगी बहन से 4 साल से रेप कर रहा था मुस्लिम युवक, बड़ी बहन को भी नहीं छोड़ा: बेटियों को बचाने आई अम्मी से भी दुष्कर्म की कोशिश

झारखंड (Jharkhand) के लोहरदगा जिले से मानवता को कलंकित करने वाला एक मामला प्रकाश में आया है। यहाँ एक मुस्लिम युवक ने अपनी दो सगी बहनों के साथ रेप (Rape) किया। उन्हें बचाने के लिए आई अम्मी से भी उसने बलात्कार की कोशिश की। साथ ही पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी।

रिपोर्ट के मुताबिक, ये घटना लोहरदगा जिले के सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले न्यू आजाद बस्ती की है। आरोपित यहीं का रहने वाला है। वह एक गैराज में मोटर मैकेनिक का काम करता है। घर में दो बहने हैं। बड़ी बहन की उम्र 19 वर्ष है, जबकि छोटी 16 साल की है। इसके अलावा, घर में उसकी अम्मी और अब्बू भी रहते हैं।

वह करीब 3-4 साल से अपनी छोटी बहन का लगातार रेप करता आ रहा है। बुधवार (27 अप्रैल 2022) को जब उसकी बड़ी बहन नहाकर रसोई की तरफ जा रही थी तो आरोपित ने उसके साथ भी रेप किया। घटना के दौरान बड़ी बहन की चीख सुनकर छोटी बहन कमरे में पहुँची और उसे दरिंदा बने भाई के चंगुल से बचाने की कोशिश करने लगी। तब आरोपित ने उसे चाकू दिखाकर चुप करा दिया।

इस बीच बच्चियों की आवाज सुनकर उसकी अम्मी भी वहाँ पहुँची तो उसने देखा कि आरोपित पूरी तरह से निर्वस्त्र था और वह अपनी ही बहनों के साथ अश्लील हरकतें कर रहा था। जब अम्मी ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसके साथ भी रेप की कोशिश करने लगा। इस दौरान उसने अपने परिवार के लोगों की हत्या की भी धमकी दी।

पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार

इससे आहत आरोपित की अम्मी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के बाद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले को लेकर महिला थाने की इंचार्ज जोस्फीना हेम्ब्रम ने कहा कि आरोपित के खिलाफ इंडियन पीनल कोड की धारा 376, 354, 506 और पॉक्सो एक्ट के तहत महिला थाने में केस रजिस्टर किया गया है।

महाराष्ट्र के धुले में फिर पकड़ाया हथियारों का जखीरा: राजस्थान से भेजी जा रही थीं तलवारें, अजान को लेकर राज ठाकरे की होने वाली है सभा

महाराष्ट्र (Maharashtra) में हथियारों का जखीरा मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। एक महीने के अंदर दूसरी बार पुलिस ने पश्चिम महाराष्ट्र के धुले (Dhule) से तलवारों और खंजरों के जखीरे को जब्त किया है। हथियारों का ये जखीरा राजस्थान के चित्तौड़गढ़ से स्कॉर्पियो में भरकर जालना जिले में ले जाया जा रहा था।

इसकी पुष्टि करते हुए धुले जिले के एसपी प्रवीण कुमार पाटिल ने कहा, “पुलिस ने धुले के सोंगिर गाँव के पास एक गाड़ी से भारी मात्रा में तलवारें बरामद कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गाड़ी के साथ 7,13,600 रुपए कीमत की 89 तलवारें और 1 खंजर बरामद किया गया है।” इन सभी आरोपितों के खिलाफ पुलिस ने इंडियन पीनल कोड की धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है। हालाँकि, महाराष्ट्र में इतनी बड़ी हथियारों की खेप क्यों, किसके लिए और इसके पीछे कौन शामिल है, इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। लेकिन, इतनी बड़ी मात्रा में मिले हथियारों की खेप ने प्रदेश में शांति व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

जालना में होने वाली है राज ठाकरे की जनसभा

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर पर अजान और हनुमान चालीसा को लेकर जारी सियासत के बीच महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के मुखिया राज ठाकरे (Raj Thackeray) की जल्द ही एक जनसभा महाराष्ट्र के जालना में होने वाली है। इसके चलते अनहोनी का आशंका बढ़ गई है।

पहले भी मिला हथियारों का जखीरा

इसके पहले महाराष्ट्र के पिंपरी-चिंचवाड (Pimpri Chinchwad) में पुलिस ने दिघी स्थित एक निजी कूरियर कंपनी के गोदाम से हथियारों की बरामदगी की थी। हथियार लकड़ी के दो बक्सों में रखे हुए थे। इसमें 92 तलवार, 2 खंजर और 9 छुरी बरामद की गई थीं। ये बक्से कथित तौर पर अमृतसर के रहने वाले उमेश सूद ने औरंगाबाद के रहने वाले अनिल होण को भेजा था। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आईपीसी और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।

इसका खुलासा 1 अप्रैल को उस वक्त हुआ था जब कूरियर कंपनी के कर्मचारियों ने इलेक्ट्रॉनिक मशीनों के जरिए पार्सल को स्कैन किया। कर्मचारियों ने बिना देर किए इस मामले की जानकारी पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि तलवारें कूरियर के जरिए पार्सल की जा रही हैं। इसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुँची और 92 तलवारें, 2 खंजर और 9 छुरी बरामद की थी। जब्त किए गए सभी हथियारों की कीमत 3.7 लाख रुपए आँकी गई थीं।

‘20% (मुस्लिमों) को छेड़ा तो आपका 80% डिस्टर्ब होगा’: झारखंड के मंत्री हफीजुल हसन ने हिंदुओं को धमकाया

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Jharkhand CM Hemant Soren) क तरफ खनन पट्टे मामले में फँसते दिख रहे हैं तो दूसरी तरफ उनके मंत्री सांप्रदायिक कार्ड खेलते दिख रहे हैं। राज्य के पर्यटन, युवा, अनुसूचित जनजाति एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन अंसारी (Hafizul Hassan Ansari) ने कहा धमकी भरे अंदाज में कहा कि अगर देश में मुस्लिमों को परेशान किया गया तो इसका नुकसान हिंदुओं को उठाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि देश में मुस्लिम 20 प्रतिशत हैं और हिंदू 70 प्रतिशत।

हफीजुल हसन ने धमकी भरे अंदाज में कहा, “सबको पता है कि जो हो रहा है, केंद्र सरकार के द्वारा जो किया जा रहा है हमारे साथ तो उसमें हम सबका नुकसान है। अगर हम 20 परसेंट हैं तो आप 80 परसेंट हैं, 70 परसेंट हैं, लेकिन ज्यादा डिस्टर्ब होगा तो मेरा 20 घर बंद होगा तो आपका 70 घर बंद होगा।”

हसन का धमकी का सीधा मतलब था कि अगर 20 प्रतिशत मुस्लिम जनसंख्या को परेशान किया गया तो 70 प्रतिशत हिंदुओं को इसका परिणाम भुगतना होगा। बता दें कि हफीजुल हसन झारखंड के मधुपुर से विधायक हैं।

इसके पहले हसन ने लड़कियों की शादी की उम्र बढ़ाकर 18 साल से 21 साल करने का विरोध किया था। उन्होंने कहा था कि लड़कियों का शारीरिक विकास लड़कों की अपेक्षा तेजी से होता है, इसलिए लड़कियों की शादी ‘बाली उमर’ में ही कर देनी चाहिए।