Home Blog Page 3192

यूपी सरकार का बड़ा फैसला, बिहार से 7-7 गाँवों की करेगी अदला-बदली: 25 किमी दूरी होगी कम, नहीं गुजरना पड़ेगा दूसरे राज्य से

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बिहार के साथ सीमा विवाद को खत्म करने के लिए एक अहम फैसला लिया है। उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड के सीमावर्ती गाँवों की अदला-बदली के बाद सीमा विवाद को खत्म करने के लिए यूपी सरकार अब बिहार से सटे सात-सात गाँवों की अदला-बदली करेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के सात गाँव बगहा जिले के अंतर्गत बिहार में स्थानांतरित किए जाएँगे, जबकि बगहा के सात गाँव यूपी में लिए जाएँगे। ये ऐसे गाँव हैं, जो यूपी और बिहार से सटे होने के कारण प्रशासनिक पेंच के कारण विकास में पिछड़ जाते हैं।

दोनों राज्यों की सरकारें इससे सहमत हैं और इसको लेकर वे केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजेंगी। केंद्र सरकार का अनुमोदन मिलते ही गाँवों की अदला-बदली की प्रकिया पूरी हो जाएगी। इससे दोनों राज्यों के लोगों को सुविधाएँ होंगी। बताया जा रहा है कि तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त ने इसको लेकर डीएम कुंदन कुमार को पत्र भेजा है। उन्होंने यूपी की सीमा से सटे बिहार के सात गाँवों का प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया है।

आयुक्त ने अपने पत्र में लिखा है कि गंडक पार के पिपरासी प्रखंड के बैरी स्थान, मंझरिया, मझरिया खास, श्रीपतनगर, नैनहा, भैसही व कतकी गाँव में जाने के लिए प्रशासन सहित ग्रामीणों को यूपी से होकर आना-जाना पड़ता है, जिससे समय भी अधिक लगता है और कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यही हाल यूपी के कुशीनगर जिले के मरछहवा, नरसिंहपुर, शिवपुर, बालगोविंद, बसंतपुर, हरिहरपुर व नरैनापुर गाँव का है। बिहार के बगहा जिले से सटे इन गाँवों में जाने के लिए यूपी प्रशासन को नेपाल और बिहार की सीमा से होकर जाना पड़ता है। यूपी प्रशासन को इन गाँवों में पहुँचने के लिए 25 से 30 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है।

गाँवों की अदला-बदली के बाद समस्याएँ हल हो जाएँगी

बिहार की सीमा से लगे कुशीनगर जिले के सात गाँवों के बगहा में और बगहा के सात गाँवों के यूपी के कुशीनगर जिले में शामिल होने से भूमि विवाद पूरी तरह खत्म हो जाएँगे। किसानों को खेती-बाड़ी करने में भी आसानी होगी। इन गाँवों में आने-जाने के लिए लोगों और प्रशासन को एक-दूसरे के राज्यों से होकर नहीं गुजरना पड़ेगा। बाढ़ व अन्य आपदा के समय लोगों तक जल्द राहत पहुँचेगी।

पहले जिला मुख्यालय जाने के लिए 20 से 25 किलोमीटर की दूरी करनी पड़ती थी, लेकिन दोनों राज्यों के गाँवों के स्थानांतरण से विकास के साथ आवागमन का मार्ग प्रशस्त होगा और अतिरिक्त दूरी भी तय नहीं करनी पड़ेगी। इसके अलावा, बेहतर कनेक्टिविटी के साथ इन गाँवों का सामाजिक और आर्थिक विकास भी होगा। बता दें कि बिहार और यूपी के लोगों को भी गाँवों की अदला-बदली का इंतजार है, जिससे उन्हें सुविधाओं का लाभ मिल सके।

दक्षिण अफ्रीका में तबाही मचा रहा कोरोना का नया वेरिएंट ओमिक्रॉन, वैक्सीन लेने वाले भी खतरे की जद में? PM मोदी ने की बड़ी बैठक

दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस संक्रमण के नए वेरिएंट को लेकर दुनिया के अन्य देशों की चिंताएँ भी बढ़ गई हैं, क्योंकि ये काफी तेज़ी से फ़ैल रहा है।इसे B.1.1.529 वेरिएंट नाम दिया गया है, जिसका फ़िलहाल भारत में कोई मामला नहीं मिला है। दक्षिण अफ्रीका, हॉन्गकॉन्ग और बोस्तवाना से होकर आने वाले यात्रियों की कड़ी स्क्रीनिंग और टेस्टिंग के लिए केंद्र सरकार आदेश जारी कर चुकी है। पड़ोसी देश बोस्तवाना में मिले इसके पहले मामले के बाद से ही दक्षिण अफ्रीका के वैज्ञानिक इसका अध्ययन करने में लगे हुए हैं।

कोरोना के इस वेरिएंट में भी उतने ही म्यूटेशंस हैं, जितने डेल्टा में हैं। लेकिन, ये बाकियों के मुकाबले तेज़ी से फ़ैल रहा है, इसीलिए इसके प्रसार को रोकना अति आवश्यक है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इसे ‘Omicron’ नाम देते हुए इसे चिंताजनक स्ट्रेन की श्रेणी में रखा है। विशेषज्ञ अध्ययन कर रहे हैं कि वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके लोगों में ये संक्रमण हो सकता है या नहीं, वैक्सीन इसके खिलाफ कितना काम करता है और वैक्सीनेटेड लोगों में ये किस स्तर का प्रभाव डाल सकता है।

विशेषज्ञों का कहना है कि फ़िलहाल कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी, इसके इसकी रोकथाम ज्यादा ज़रूरी है। 6 करोड़ की जनसंख्या वाले दक्षिण अफ्रीका में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के 29 लाख मामले मिले हैं, जिनमें से 89,000 लोगों को अपनी जान भी गँवानी पड़ी। दक्षिण अफ्रीका से हॉन्गकॉन्ग जाने वाले लोगों में भी कोविड-19 का ये स्ट्रेन पाया गया है। दक्षिण अफ्रीका के प्रांतों गौटेंग और राजधानी जोहान्सबर्ग में इसके ज्यादा मामले मिले हैं।

ये देश का सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला प्रांत भी है। दक्षिण अफ़्रीकी विशेषज्ञों ने अपने देश को अलग-थलग किए जाने की बजाए विश्व समुदाय से इसका समर्थन व मदद करने की अपील की है। इस साल मई में पहली बार मिला ये वेरिएंट अब तक 7 देशों में फ़ैल चुका है। पिछले एक सप्ताह में दक्षिण अफ्रीका में मामले जिस तरह से बढ़े हैं, वहाँ फिर से लोगों के सामूहिक जुटान पर रोक लगाई गई है। रोज ढाई हजार के आसपास मामले आ रहे हैं। WHO की एक बैठक भी इस सम्बन्ध में हुई है।

UK ने 6 देशों को ‘रेड लिस्ट’ में डाल कर वहाँ से आने वाली फ्लाइट्स पर रोक लगा दी है। दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया, जिम्बाब्वे, बोस्तवाना, लेसोथो और एसवातिनि से आने वाली फ्लाइट्स पर वहाँ रोक लगाई गई है। भारत में अगर बाहर से किसी आने वाले व्यक्ति में ये स्ट्रेन मिलता है तो तुरंत उसे जाँच के लिए भेजा जाएगा। इन देशों से आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के कॉन्टेक्ट्स को भी ट्रेस किया जाएगा और निगरानी रखी जाएगी। दिल्ली सरकार ने भी एक बैठक की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कैबिनेट सचिव राजीव गौबा, पीएम के प्रमुख सचिव पीके मिश्रा, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण और नीति आयोग के सदस्य डॉक्टर वीके पॉल के साथ भारत में कोरोना टीकाकरण की स्थिति और कोरोना संक्रमण को लेकर बैठक की। इजरायल से आने वालों को भी स्पेशल जाँच की प्रक्रिया से गुजरना होगा। ‘विश्व व्यापार संगठन (WTO)’ ने भी खतरे को देखते हुए अपनी मिनिस्टीरियल कॉन्फ्रेंस को रद्द कर दिया है। अमेरिका के न्यूयॉर्क में इसे लेकर स्टेट इमरजेंसी का ऐलान किया गया है।

कॉन्ग्रेस के पूर्व MLA आसिफ मोहम्मद खान गिरफ्तार: माँ-बहन की गंदी वाली गाली, सरकारी लोगों को बनाया था सरेआम मुर्गा

दिल्ली के ओखला में MCD कर्मचारियों की पिटाई करने का वीडियो वायरल होने के बाद कॉन्ग्रेस के पूर्व विधायक आसिफ मोहम्मद खान को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनकी गिरफ्तारी शाहीन बाग़ थाने से की गई है। यह गिरफ्तारी आज 27 नवम्बर 2021 (शनिवार) की सुबह हुई है। वीडियो में भद्दी-भद्दी गालियों के साथ वो सड़क के किनारे पर चार लोगों को मारते दिख रहे थे। चारों पीड़ितों को माफ़ी माँगते और हाथ जोड़ते भी देखा जा सकता है। आसिफ के साथ कुछ अन्य लोग भी हैं, जो उनके इस काम का समर्थन करते सुनाई दे रहे हैं।

वीडियो में ही आरोपित आसिम मोहम्मद खान कह रहे हैं कि ये आम आदमी के बैनर नहीं हटाते, कॉन्ग्रेस के ही बैनर हटाते हैं। एक दिन पहले 26 नवम्बर को ही दिल्ली पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करने की बात कही थी। इस वायरल वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर आसिफ मोहम्मद के खिलाफ एक्शन लेने की माँग उठ रही थी।

वसीम अकरम त्यागी ने इसे ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा था, “उत्तर भारत में सबसे ज्यादा पढ़े-लिखे मुसलमान ओखला में रहते हैं। यहीं पर जामिया जैसा प्रतिष्ठित संस्थान भी है। लेकिन इस इलाक़े का दुर्भाग्य देखिए कि यहाँ के अवाम को ऐसे जाहिल नेता मिले हैं। ये महाशय ओखला के पूर्व विधायक हैं, और केरल के राज्यपाल के भाई भी हैं।’

नारद मुनि नाम के ट्विटर हैंडल ने शीर्षक दिया है – “एक डरा हुआ मुस्लिम”

सेंट्रल वक़्फ़ बोर्ड के सदस्य रईस खान पठान ने लिखा है, “ये जनाब ओखला से कॉन्ग्रेस के विधायक हैं, और गरीब मज़दूरों को सिर्फ़ पोस्टर उतारने पर बेरहमी से मार रहे और अपशब्द का प्रयोग भी कर रहे हैं। क्या यही है कॉन्ग्रेस पार्टी और राहुल गाँधी की जनता से प्यार की राजनीति है। दिल्ली पुलिस कमिश्नर से मेरी विनती है कि इस घटना पर कार्यवाही करें। पूर्व विधायक हैं, सरकार में ना रहते हुए इतनी गुंडागर्दी तो सोचिए सरकार में होकर क्या करते।”

सगाई समारोह में खाना बनाने के दौरान उसमें थूक रहा था शादाब, लोगों ने पकड़ कर गाजियाबाद पुलिस को सौंपा, वीडियो वायरल

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में एक समारोह के दौरान खाने पर थूकने का एक और मामला सामने आया है। आरोपित का नाम शादाब है। एक शादी में तंदूरी रोटी बनाने के दौरान उसमें थूकते हुए शादाब का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पुलिस ने केस दर्ज कर शादाब को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में शादाब ने बताया कि वह कई सालों से ऐसा करता आ रहा है। यह घटना गुरुवार (25 नवम्बर 2021) की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वायरल हो रहा वीडियो गाजियाबाद के राज पैलेस फार्म हाऊस का है। यह मुरादनगर थाना क्षेत्र के रावली रोड पर काकड़ा गाँव के पास स्थित है। इसमें एक सगाई समारोह का आयोजन किया गया था, जिसमें नान बनाने के लिए मिनारा मस्जिद के पास रहने वाले शादाब को बुलाया गया था। समारोह में आए लोगों में से किसी ने शादाब को नान में थूकते देख लिया। इसके बाद उसे पकड़ लिया गया और हिंदू युवा वाहिनी के साथ-साथ पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और उसे गिरफ्तार कर लिया। हिन्दू युवा वाहिनी ने शादाब के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की माँग की है। वीडियो हिन्दू युवा वाहिनी पदाधिकारी आयुष त्यागी द्वारा बनाई गई।

शादाब की शिकायत करने थाने में जमा हिन्दू संगठन

ऑपइंडिया से बातचीत में शिकायतकर्ता आयुष त्यागी बताया, “सगाई काकड़ा गाँव के ही एक त्यागी परिवार में थी। वहाँ मैं भी मौजूद था। मुझे शादाब के कृत्य की जानकारी हुई तो पहले मैंने वीडियो बनवाई। पकड़े जाने के बाद पहले तो उसने मना किया, लेकिन बाद में उसने मान लिया कि वह बहुत लम्बे समय से रोटियों पर थूकता रहा है।”

इस संबंध में ऑपइंडिया ने मुरादनगर के SHO से संपर्क किया। उन्होंने ऑपइंडिया को बताया कि आरोपित शादाब के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 269, 270, महामारी अधिनियम की धारा 3/4 और आपदा प्रबंधन एक्ट की धारा 51 के तहत कार्रवाई की गई है।

गौरतलब है कि इससे पहले खाना में थूकने की कई घटनाएँ सामने आ चुकी हैं। गाजियाबाद के ही लोनी और भाटिया मोड़ इलाकों में खाने में थूकने के वीडियो वायरल हुए थे। पुलिस ने उन मामलों में कार्रवाई की थी। भाटिया मोड़ पर चिकन पॉइंट नाम के ढाबे में तमीजुद्दीन और लोनी में मुस्लिम होटल पर एक व्यक्ति का थूकते वीडियो वायरल हुआ था।

‘बीमारी के नाम पर कभी चुनाव प्रचार… तो कभी जीप चला रहा लालू यादव’ – कोर्ट में पेशी से राहत, भड़के यूजर्स

“अगली तारीख को अदालत लगभग 200 गवाहों से पूछताछ करेगी। उस दिन लालू सीबीआई कोर्ट में पेश नहीं होंगे। वह बीमार चल रहे हैं। डॉक्‍टर उनका इलाज कर रहे हैं। इसलिए सीबीआई कोर्ट ने उन्हें 30 नवम्‍बर को सशरीर उपस्थित रहने से राहत दी है। वह वकील के जरिए अपनी बात रख सकेंगे।”

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (सजायाफ्ता अपराधी) के खिलाफ करोड़ों के चारा घोटाला मामले में सीबीआई कोर्ट में अगली सुनवाई 30 नवंबर को होगी। इसी को लेकर उनके वकील ने ऊपर वाली बात कही। वकील ने यह भी कहा कि आगे कहा कि जब भी उनकी जरूरत होगी, वे अदालत के समक्ष पेश होंगे।

इससे पहले 23 नवंबर को लालू सीबीआई की विशेष अदालत के समक्ष सशरीर उपस्थित हुआ था। वकील भले ही लालू के बीमार (बहुत बीमार होने की बात कर रहे, इतना कि कोर्ट तक पहुँचना भी असंभव) होने की बात कह रहे लेकिन इससे इतर लालू प्रसाद ने बुधवार की सुबह (24 नवंबर 2021) पटना में जीप चलाकर सबको चौंका दिया।

73 वर्षीय बीमार लालू के ड्राइविंग कौशल का वीडियो सोशल मीडिया खूब वायरल हुआ था। एनडीटीवी के पत्रकार के साथ कई लोगों ने उनके इस वीडियो को साझा किया था। बीमार लालू सर्दी के मौसम में ओपन जीप चला रहा था और लिबरल मीडिया वीडियो शेयर कर फूले नहीं समा रही थी!

पत्रकार भले ही लालू का यह वीडियो शेयर करते हुए खुश नजर आए हों, लेकिन यूजर्स उसकी बीमारी का बहाना बनाने और जेल से बाहर मस्ती करने पर काफी भड़के हुए नजर आए। वीडियो सामने आने के बाद उन्होंने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री (वर्तमान का सजायाफ्ता अपराधी) को आड़े हाथों लिया। एक यूजर ने लिखा:

”देश में चारा घोटाले की सजा पाए हुए इस आदमी ने बीमारी के नाम पर जमानत लिया और बाहर आकर कभी प्रचार, कभी जुलूस निकाल रहा है, तो कभी गाड़ी चला रहा है। क्या हमारे देश का कानून इतना कमजोर है। ऐसे किया जाता है कानून से खिलवाड़।”

साभार: ट्विटर

विकास सिंह नाम के यूजर ने लिखा, ”कौन से घोटाले के पैसे से इसे खरीदा था? या फिर सीधा शोरूम से धमका के लूट लिया था।”

साभार: ट्विटर

इसके अलावा बीमार लालू ने पटना में 25 नवंबर को राजद के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर समर्थकों को संबोधित करते हुए नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर हमला किया था। उसने तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा को ‘किसानों की जीत और अहंकार की हार’ करार दिया था। साथ ही उसने किसानों के लाभ के लिए केंद्र से न्यूनतम समर्थन (एमएसपी) तय करने की माँग भी की थी। 

बता दें कि लालू बीमारी में भी चुनाव प्रचार करता है। पिछले महीने कॉन्ग्रेस ने बिहार प्रभारी भक्त चरण दास के खिलाफ राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को जमकर लताड़ा था। वो भी उसके द्वारा की गई जातिगत टिप्पणी के लिए। तारापुर और कुशेश्वर अस्थान विधानसभा सीटों पर उपचुनाव को लेकर 24 अक्टूबर को लालू ने अपनी पूर्व सहयोगी कॉन्ग्रेस का जमकर मजाक उड़ाया था। उसने कहा था, ”कॉन्ग्रेस के बिहार प्रभारी भक्त चरण दास भकचोन्हर (stupid person) हैं। उपचुनाव में हारने के लिए कॉन्ग्रेस को सीट नहीं दे सकते हैं।”

रेप का विरोध करने पर 22 साल की लड़की को अधमरा होने तक मारा… फिर उसी हालत में किया बलात्कार: ऑटो ड्राइवर वाजिद गिरफ्तार

दिल्ली के दक्षिण पूर्व इलाके में एक ऑटो चालक द्वारा एक युवती के साथ रेप किए जाने की खबर है। आरोपित का नाम वाज़िद है। वो मूल रूप से मेवात का रहने वाला है। पीड़िता के विरोध के बाद वाज़िद ने बेरहमी से पिटाई भी की। पीड़िता का मोबाइल भी छीन लिया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 23 नवम्बर 2021 (मंगलवार) रात की है।

पीड़िता की उम्र लगभग 22 वर्ष है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पीड़ित लड़की शाहीन बाग़ मेट्रो स्टेशन से घर जाने के लिए ऑटो का इंतज़ार कर रही थी। उसी समय वाज़िद ने अपनी ऑटो से पीड़िता को घर छोड़ने की बात कही। थोड़ी देर में वाज़िद ने ऑटो सुनसान इलाके में घुमा दी। वहाँ उसने पीड़िता के साथ रेप करने का प्रयास किया। जब लड़की शोर मचाने लगी तब उसने पीड़िता को पीट कर अधमरा कर दिया। बाद में मरणासन्न हालत में बलात्कार कर के वो लड़की का मोबाइल ले कर भाग गया।

यह केस सरिता विहार थाने में दर्ज किया गया। यह मुकदमा 24 नवम्बर 2021 (बुधवार) को अपराध संख्या 409/2021 के तहत दर्ज है। पुलिस ने जाँच के दौरान कई CCTV फुटेज निकलवाए। इसी के साथ पीड़िता के बयान के आधार पर ऑटो चालकों के रिकॉर्ड को खंगाला गया। आखिरकार पुलिस वाज़िद तक पहुँच गई।

आरोपित वाज़िद की उम्र लगभग 34 वर्ष है। वाज़िद फिलहाल दिल्ली के जसोला विहार में रहता है। पुलिस ने पीड़िता का मोबाइल भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने वारदात में प्रयोग किए गए ऑटो रिक्शे को भी जब्त कर लिया है।

पुलिस के अनुसार वाज़िद ने अपना गुनाह कबूल किया है। वह मेवात से दिल्ली 2010 में आया था। वाज़िद के अब्बा का नाम दीन मोहम्मद है। वह अनपढ़ और शादीशुदा है। उसकी 2 बेटियाँ भी हैं, जिनकी उम्र 5 व 2 वर्ष है। परिवार में 2 बहन व 3 भाई भी हैं। वाज़िद पर आईपीसी (IPC) की धारा 376/365/356/323 के तहत कार्रवाई की गई है।

पाकिस्तानी जज ने घर बुला रेप भी किया, बहन से 15 लाख के जेवर भी ले लिए: सस्पेंड हुआ, गिरफ्तार भी

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के लोअर दीर जिले से शुक्रवार (26 नवंबर 2021) को एक महिला का बलात्कार करने के आरोप में सिविल जज को गिरफ्तार किया गया है। डॉन डॉट कॉम के मुताबिक, गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए लोअर दीर के जिला पुलिस अधिकारी (डीपीओ) इरफानुल्ला खान ने बताया कि पीड़िता को निचली अदालत के सीनियर सिविल जज जमशेद कुंडी के सरकारी आवास से बरामद किया गया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पेशावर हाई कोर्ट (पीएचसी) ने सिविल जज को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं, न्यायिक मजिस्ट्रेट ने उन्हें पुलिस हिरासत में एक दिन की रिमांड पर भेज दिया है।

पीड़िता की शिकायत के बाद गुरुवार (25 नवंबर 2021) रात बलामबत थाने में न्यायाधीश के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। कुंडी पर पाकिस्तान दंड संहिता की धारा-376 (बलात्कार के लिए सजा) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पेशावर की रहने वाली महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि जज ने तीन महीने पहले उसकी बहन को नौकरी दिलाने के बहाने उससे 15 लाख रुपए माँगे थे, लेकिन उसके पास इतनी राशि नहीं थी, इसलिए उसने आरोपित को 15 लाख रुपए की कीमत के सोने के दो हार, चूड़ियाँ और झुमके दिए थे।

शिकायत के अनुसार, जज कुंडी ने उसे 25 नवंबर, 2021 की सुबह फोन किया और कहा कि वह उसकी बहन को नौकरी नहीं दिला सका है। उसने पीड़िता से लोअर दीर के बलामबत इलाके में अपने घर आने के लिए कहा, ताकि वह उसके पैसे वापस कर सके। महिला जब जज के सरकारी आवास पर पहुँची, तब उसने रुपए वापस करने के लिए पीड़िता को यौन संबंध बनाने के लिए कहा। जब वह इसके लिए नहीं मानी तो कुंडी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसके रुपए भी नहीं लौटाए। इसके बाद पीड़िता ने जज के खिलाफ थाने में अपनी शिकायत दर्ज कराई।

डीपीओ खान ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल जाँच के लिए भेजा गया है। वहीं बलामबत पुलिस स्टेशन में तैनात एक अन्य अधिकारी ने डॉन डॉट कॉम को बताया कि मेडिकल रिपोर्ट में पुष्टि की है कि शिकायतकर्ता के साथ बलात्कार किया गया था और मामले की आगे की जाँच जारी है।

शाकाहारी बनो, मांस कम खाओ: जिस तुर्की में पैदा हुआ लगभग हर बच्चा मुस्लिम, आर्थिक संकट पर वहाँ के सांसद

“हर महीने 1-2 किलो मांस खाने के बजाय, आधा किलो खाओ। हम 2 किलो टमाटर खरीदते हैं, उनमें से आधे कूड़ेदान में चले जाते हैं। अब से सिर्फ 2 टमाटर खरीदो।”

तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोआँ (Erdogan) की पार्टी के सांसद ज़ुल्फ़ु डेमिरबाग (Zülfü Demirbağ) ने यह बात कही है। कारण है – तुर्की की मुद्रा लीरा के मूल्यांकन का अंतरराष्ट्रीय मुद्रा बाजार में पतन और पूरे देश पर छाए घरघोर आर्थिक संकट के बादल।

सत्ता पार्टी का एक सांसद जब 2 टमाटर खरीदने की बात कह रहा है तो यह जानना भी उतना ही जरूरी है कि वहाँ के विपक्षी सांसद क्या कह रहे हैं। मुख्य विपक्षी रिपब्लिकन पीपुल्स पार्टी के प्रवक्ता फैक ओज़्ट्रैक (Faik Öztrak) ने पूरे देश के लोगों पर लादे गए आर्थिक संकट का मजाक उड़ाने के लिए सांसद ज़ुल्फ़ु डेमिरबाग को लताड़ते हुए कहा:

“कुछ तो शर्म कीजिए! लोग रोटी नहीं खरीद पा रहे और आप सब्जियों की बात कर रहे। सत्ता में बैठे लोगों के पास अब शर्म भी नहीं बची है, लोगों का मजाक उड़ा रहे हैं।”

तुर्की की सरकार ने अपने देश की मुद्रा के पतन और उसके कारण खाद्य सामग्रियों की कीमतों में हो रही बेतहाशा वृद्धि का सामना करने के लिए अपने नागरिकों को शाकाहार का सेवन करने का अनुरोध किया है। साथ ही मांसाहार के कम से कम सेवन करने का भी मैसेज सरकार की ओर से दिया जा रहा है।

तुर्की में आई आर्थिक मंदी की बात करें तो वहाँ की मुद्रा लीरा अपने ऐतिहासिक निम्न स्तर पर पहुँच गई है। CNBC की रिपोर्ट के अनुसार, तुर्की में मँहगाई दर 20% के करीब है। इस वजह से वहाँ जरूरी वस्तुओं की कीमतें आसमान छू रही हैं।

तुर्की में आर्थिक मंदी की शुरुआत

इस साल नवंबर की शुरुआत से लेकर अब तक डॉलर के मुकाबले वहाँ की मुद्रा लीरा में 20% से ज्यादा की गिरावट आई है। इस सब की शुरुआत राष्ट्रपति एर्दोआँ (Erdogan) द्वारा “स्वतंत्रता के लिए आर्थिक युद्ध (economic war of independence)” की घोषणा के बाद से हुई। तेजी से गिरती अर्थव्यवस्था से निपटने के बजाय राष्ट्रपति एर्दोआँ ने आगे भी दरों में कटौती करने के संकेत दिए हैं।

भयंकर आर्थिक मंदी के बीच अंतरराष्ट्रीय कंपनी ऐपल ने इसी सप्ताह तुर्की में ऑनलाइन बिक्री रोक दी। ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि वहाँ की मुद्रा 11, 12 और फिर 13 डॉलर की सीमा से गिर गई, जिससे उत्पादकों के लिए अपने उत्पादों की कीमत तय करना असंभव हो गया।

तुर्की में मुस्लिम बहुसंख्यक

तुर्की बहुसंख्यक मुस्लिम आबादी वाला देश है। हालाँकि यह खुद को धर्मनिरपेक्ष देश मानता/कहता है। एक तथ्य यहाँ के लिए आश्चर्यजनक है। यहाँ जन्म लिया कोई भी बच्चा पैदा होते ही ‘मुस्लिम’ के रूप में सूचीबद्ध कर लिया जाता है। मुस्लिम ही उस बच्चे की राष्ट्रीय पहचान पत्र पर अंकित किया जाता है एक नागरिक के तौर पर। अगर किसी के माता-पिता ने अपने बच्चे के लिए उन्हें संवैधानिक रूप से मान्यता प्राप्त अल्पसंख्यक धर्म में पंजीकृत नहीं किया हो तो तुर्की में पैदा हुआ हर बच्चा मुस्लिम है।

200 करोड़ रुपए की वसूली वाले महाठग सुकेश से जैकलीन की नजदीकियाँ आईं सामने, ईडी जल्द दाखिल करेगी चार्जशीट

200 करोड़ रुपए की वसूली मामले में महाठग सुकेश चंद्रशेखर से रिश्ते को लेकर बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस फँसती जा रही हैं। दरअसल, सुकेश और जैकलीन के बीच नजदीकियों को पुख्ता साबित करने वाला एक सबूत सामने आया है। जाँच एजेंसियों के हाथ ऐसी तस्वीरें लगी हैं, जिनमें सुकेश और जैकलीन एक साथ समय बिताते नजर आ रहे हैं।

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, ये तस्वीरें उस समय की हैं, जब सुकेश चंद्रशेखर तिहाड़ जेल से जमानत पर बाहर आया था। तिहाड़ से निकलने के बाद वह फ्लाइट से चेन्नई गया और वहाँ फाइव स्टार होटल में जैकलीन से मिला था। अहम बात ये है कि जैकलीन के साथ के पलों को जिस मोबाइल फोन से वो कैद करने की कोशिश कर रहा है, ये वही मोबाइल फोन (आईफोन 12 प्रो) है, जिसके जरिए ठग ने 200 करोड़ रुपए की ठगी को अंजाम दिया था। हालाँकि, उसके पास अभी भी वही फोन है।

बहरहाल अब अगले महीने दिसंबर की शुरुआत में ही प्रवर्तन निदेशालय मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में दिल्ली की कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करने जा रही है। इसमें जैकलीन और सुकेश के रिश्ते को लेकर पूरी विस्तृत जानकारी दी गई है।

गौरतलब है कि सुकेश ने बिजनेस मैन बनकर जैकलीन को अपने जाल में फँसाया था। इसी कारण से प्रवर्तन निदेशालय ने जैकलीन को पूछताछ के लिए बुलाया था। वो तिहाड़ जेल से स्पूफिंग के जरिए जैकलीन को कॉल करता था। इसके अलावा उन्हें महँगे गिफ्ट, फूल और चॉकलेट भेजता था। प्रवर्तन निदेशालय के पास उसके दो दर्जन से भी अधिक कॉल्स के रिकॉर्ड मौजूद हैं।

बेंगलुरु से आने वाले सुकेश चंद्रेशखर को अय्याश जिंदगी जीने के शौक ने शातिर ठग बना दिया। बेंगलुरु पुलिस ने जब सुकेश को पहली बार पकड़ा था, तब उसकी उम्र सिर्फ 17 साल थी। उस दौरान उसने कर्नाटक के पूर्व सीएम एचडी कुमारस्‍वामी के बेटे का दोस्‍त बनकर एक परिवार से 1.14 करोड़ रुपए ठगे थे। बेंगलुरु में जब उसकी पोल खुलने लगी तो वह चेन्‍नई भाग गया।

‘गुटखा’ वाले वायरल वीडियो पर मैच देखने वाले शख्स ने दी सफाई, कहा- मीठी सुपाड़ी खा रहा था, बगल में बैठी लड़की मेरी बहन

उत्तर प्रदेश के कानपुर में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच के दौरान स्टेडियम में बैठे एक व्यक्ति का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि युवक मैच देखने के दौरान मुँह में गुटखा दबाए हुए है और फोन पर बात कर रहा है। गुटखा के कारण वह बोलने के लिए जद्दोजहद करता दिख रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह फैल गया है और लोग इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, कानपुर में टेस्ट मैच के दौरान 71वें ओवर में कैमरे का फोकस स्टेडियम में बैठे एक व्यक्ति की ओर गया, जो कि गुटखा चबा रहा था। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह व्यक्ति गुटखा खाते हुए किसी से फोन पर बात कर रहा था और उसके बगल में एक लड़की बैठी हुई है। यही उसका कुछ सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

गुटखा खाते जिस व्यक्ति का वीडियो वायरल हो रहा है, अब उसकी तलाश में कानपुर पुलिस जुट गई है। दरअसल, स्टेडियम के अंदर गुटखा खाने पर मनाही है। वैसे सोशल मीडिया में ट्रेंड कर रहे इस शख्स का नाम शोभित पांडे है। रिपोर्ट के अनुसार, शोभित ने अपने बगल में बैठी लड़की को बहन बताया है। शोभित ने बताया कि उन्हें गुटखा खाने का लत है, लेकिन स्टेडियम के अंदर इसकी मनाही थी तो उन्होंने अपनी बहन की पर्स में मीठी सुपारी रख ली थी और वे उसे है चबा रहे थे।

अब शोभित को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कमेंट किए जा रहे हैं। इसमें कुछ फनी तो कुछ भद्दे कमेंट किए गए हैं, जिस पर शोभित ने ऐतराज जताया है। उन्होंने कहा कि लड़की मेरी बहन हो या किसी और और की, उसके बारे में इस तरह की गंदी बात करना गलत है।

इस बीच इस मामले में किसी भी तरह की माफी माँगने के सवाल पर शोभित ने कहा, “माफी माँगने लायक तो मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है, फिर भी लोगों को लगता है कि मैंने कुछ गलत किया है तो मैं माफी माँगता हूँ।” शोभित ने ये भी बताया कि जिस वक्त उसका वो वीडियो वायरल हुआ उस दौरान वह अपने एक दोस्त से बात कर रहा था। उसने केवल 10-12 सेकंड ही बात किया था, लेकिन वो वायरल हो गया।