Home Blog Page 3268

Pak के बाद अब न्यूजीलैंड से एकतरफा हार, रन रेट भी बिगड़ा: T20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए धुँधली हुई सेमीफाइनल की उम्मीदें

T20 विश्व कप के लगातार दूसरे मुकाबले में भारत को हार झेलनी पड़ी। पाकिस्तान के बाद अब न्यूजीलैंड ने भी टीम इंडिया को मात दी। भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 111 रनों का लक्ष्य दिया था। इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम के ओपनर मार्टिन गुप्टिल 17 गेंदों मर 20 रन बना कर बुमराह की गेंद पर चलते बने। लेकिन, उसके बाद डेरिल मिशेल और कप्तान केन विलियम्सन ने पारी को संभाला। न्यूजीलैंड ने पहले 10 ओवर में ही एक विकेट पर 83 रन जड़ दिए थे।

इस जोड़ी ने दूसरे विकेट के लिए 72 रनों की बड़ी साझेदारी की, जिसने मैच को भारत से छीन लिया। 13वें ओवर में बुमराह की गेंद पर मिशेल जरूर आउट हो गए, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। उन्होंने 35 गेंदों पर 49 रनों की पारी खेली और अर्धशतक से चूक गए। इस एकतरफा हार से भारत के रन रेट पर भी असर पड़ा है। कप्तान केन विलियम्सन 31 गेंदों में 33 रनों की पारी खेल कर नाबाद रहे।

कैसी रही थी भारत की बल्लेबाजी पारी

टी20 विश्वकप सीरी में रविवार (31 अक्टूबर 2021) को भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला हुआ। न्यूजीलैंड की टीम ने पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का ऑप्शन चुना था। शुरुआती तौर पर न्यूजीलैंड को अपने फैसले का फायदा भी मिला। न्यूजीलैंड के पेस अटैक ने भारतीय बल्लेबाजी को झटके देकर बड़ा झटका दिया।

भारत का पहले विकेट तीसरे ओवर में ईशान किशन के रूप में गिरा, जब उन्हें ट्रेंट बोल्ट ने केवल 4 रनों के निजी स्कोर पर वापस पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके बाद पारी को संभालने के लिए रोहित शर्मा आए, लेकिन वो भी अधिक देर क्रीज पर टिक नहीं सके। उन्हें एडम मिल्ने की गेंद पर जीवनदान भी मिला था, लेकिन फिर भी वो उसका फायदा उठाने में नाकाम रहे। छठे ओवर में टिम साउदी की बलखाती गेंद ने लोकेश राहुल को आउट कर भारत को दूसरा छटका दे दिया।

जबकि, रोहित शर्मा ईश सोढ़ी की गेंद पर 14 रन बनाकर आउट हो गए। इससे पहले कि टीम इंडिया कुछ संभल पाती अगले ही ओवर में सोढ़ी ने फिर से कमाल दिया और केवल 9 रनों पर ही कोहली को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। भारत का पाँचवा विकेट ऋषभ पंत के रूप में गिरा। उन्हें एडम मिल्न ने 19 गेदों में 12 रन के निजी स्कोर पर चलता किया। इसके बाद कुंगफू पांड्या यानि कि हार्दिक पांड्या को ट्रेंट बोल्ट ने 23 रनों के स्कोर पर आउट कर दिया। वहीं भारत का सातवाँ विकेट शार्दूल ठाकुर के रूप में गिरा, जो एक भी रन नहीं बना पाए।

इसी के साथ कुल 20 ओवरों में भारत ने 7 विकेट गँवा कर 110 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड को जीत के लिए 111 रनों की आवश्यकता थी।

‘मंगलसूत्र वाला अश्लील एड हटाओ, नहीं तो कार्रवाई’: MP के गृह मंत्री ने सब्यसाची को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम

बॉलीवुड हस्तियों के पसंदीदा फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी पिछले कुछ दिनों से अपने विज्ञापन को लेकर विवादों में हैं। मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने रविवार (31 अक्टूबर, 2021) को फैशन एवं आभूषण डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी को मंगलसूत्र को सेक्स से कनेक्ट करके बेचने की कोशिश को आपत्तिजनक और अश्लील बताया। उन्होंने इस विज्ञापन को वापस लेने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम जारी किया है।

नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट किया, ”फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी का मंगलसूत्र वाला विज्ञापन बेहद आपत्तिजनक और मन को आहत करने वाला है। अगर 24 घंटे में आपत्तिजनक विज्ञापन नहीं हटाया तो Sabyasachi Mukherjee के खिलाफ केस रजिस्टर्ड कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।”

इससे पहले मिश्रा ने डाबर इंडिया लिमिटेड के उत्पाद फेम क्रीम ब्लीच के विज्ञापन में एक समलैंगिक महिला जोड़े को करवा चौथ मनाते हुए दिखाए जाने को भी आपत्तिजनक बताया था। मंत्री ने कंपनी पर कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया था, जिसके बाद डाबर ने बीते सप्ताह अपना विज्ञापन वापस ले लिया था।

गौरतलब है कि हाल ही में सब्यसाची ने अपना एक नया ज्वेलरी कलेक्शन लॉन्च किया था। उसके बाद उसके विज्ञापन की कुछ फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। इन ज्वेलरी के विज्ञापनों में जो मॉडल दिखाई दे रही है, उसने इंटीमेट/सेक्स सीन्स के साथ फोटोशूट करवाया हुआ है। तस्वीरों में मॉडल्स ने ब्रा के साथ मंगलसूत्र पहना हुआ है। फोटो ऐसी है कि यदि उनके ऊपर सब्यसाची फाइन ज्वेलरी न लिखी तो शायद ही किसी को पता चले कि दिए गए विज्ञापन मंगलसूत्र या ज्वेलरी के हैं।

मदरसे से मिली नाबालिग की लाश, रेप के बाद हत्या की आशंका: अगले साल अप्रैल में होनी वाली थी शादी

बिहार के बेतिया जिले के एक मदरसे में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह मदरसे नरकटियागंज शिकारपुर थाना क्षेत्र में स्थित है। रविवार (31 अक्टूबर 2021) को जब बच्चे मदरसे में पढ़ने गए तो उन्होंने किशोरी के शव को देखा। बच्चे शव देखकर मदरसा छोड़कर भाग निकले और गाँववालों को इसके बारे में सूचित किया।

पीड़िता के परिवार के मुताबिक, उनकी बेटी शनिवार (30 अक्टूबर, 2021) रात को घर से शौच के लिए निकली थी, जिसके बाद से लापता थी। धोबहा गाँव के समीप हसनापुर में रविवार को 16 वर्षीय नाबालिग की हत्या की खबर मिलते ही आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि युवती की लाश मदरसा इस्लामिया धोबहा के क्लास रूम में मिली थी। उसके चेहरे एवं गले पर गहरे जख्म के निशान पाए गए हैं। मामले की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी जिसके बाद शिकारपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजा।

मामले में मदरसा इस्लामिया धोबहा टोला के हेड मदरीस मो. हशमुद्दीन और सेक्रेटरी तैयब अंसारी व किशोरी के पिता से भी पुलिस ने पूछताछ की है। शिकारपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि हत्या के मामले की जाँच की जा रही है। किशोरी के साथ रेप हुआ है कि नहीं इस बारे में मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जाएगा।

बता दें कि नाबालिग 5 बहनें और एक भाई थे। उसकी 3 बहनों की शादी हो चुकी है। वह चौथे नंबर पर थी। उसकी माँ की 5 साल पहले ही मौत हो चुकी है। उसके पिता मजदूरी करते हैं। किशोरी की अगले साल अप्रैल में शादी होने वाली थी, लेकिन अचानक बेटी के घर से गायब होने पर परिवार वाले बेहद दुखी थे। उन्होंने लोक लाज के डर से गाँव में किसी को भी नहीं बताया औ उसको चुपचाप खोजने लगे। घर के पीछे बने मदरसे में किशोरी का शव मिलने के बाद उनके होश उड़ गए थे।

दीवाली पर प्याज-मिर्ची की तस्वीर, ईद पर अच्छे कपड़े और पकवान: RJ सायमा ने उड़ाया हिन्दू त्योहार का मजाक, लोगों ने दिखाया आइना

दोहरा रवैया कैसा होता है? ये कुछ लोगों के सोशल मीडिया पोस्ट देखने पर आसानी से समझा जा सकता है। देश में हिंदुओं का पवित्र त्योहार दीवाली आने वाला है ऐसे में वामपंथी ने सोशल मीडिया के जरिए जहर उगलना और हिंदू परंपराओं का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में एक बार फिर से रेडियो मिर्ची की आरजे सायमा ने हिंदुओं का मजाक उड़ाया है।

सायमा ट्विटर पर आलू, प्याज, मिर्ची और लहसुन को दिखाते हुए हिंदुओं का मजाक उड़ाने की कोशिश की है। उसके ट्वीट पर पलटवार करते हुए वरिष्ठ पत्रकार अशोक श्रीवास्तव ने कहा, “ये रेडियो मिर्ची की रेडियो जॉकी सायमा हिंदुओ से इतनी नफरत क्यों करती हैं? हिंदुओ के हर पर्व पर ये इसी तरह के जहरीले ट्वीट करती हैं।” जबकि ईद पर उन्होंने अपनी आस्था को दर्शाते हुए अच्छे कपड़े और अच्छे पकवान में तस्वीर पोस्ट की थी।

श्रीवास्तव के ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए ब्रिजेश कौशिक ने कहा कि इस ट्वीट से सायमा हिंदुओं की बेइज्जती कर रही हैं। ये वामपंथी अपनी नौटंकी कभी नहीं बंद करेगी।

एक अन्य यूजर वैशाली मिश्रा ने सायमा पर तंज कसते हुए उन्हें ‘पंचर बनाने वाले खानदान की पैदाइश’ बताया और कहा कि इन्हें क्या पता कि दीवाली में कैसा गिफ्ट दिया जाता है।

वहीं दिनेश ठाकुर ने सायमा को खरी-खोटी सुनाते हुए कहा कि इस परंपराओं का अपमान करने की स्वतंत्रता उन्हें भारत में मिल सकती हैं। उन्होंने लिखा, “जन्मजात गुण जाने वाला नहीं है आखिर मदरसे में मिली ज्ञान यही सिखाती है पर जरा दूसरे मुस्लिम देश जाकर ऐसी हरकत करे पता चल जाएगा क्या होता है इस तरह की बेबकूफी भरी बात करने का अंजाम?”

अमित मिश्रा ने कहा कि भारत को इस्लामिक स्टेट में बदलने का सपना देख रहे इन लोगों का सपना पूरा होता नहीं दिख रहा है तो ये बौखलाए हैं। यूजर ने लिखा, “वह अशोक भाई इसलिए क्योंकि यह जितने जहरीले साँप थे यह भारत को इस्लामिक स्टेट बनाना चाहते थे वह अब होता हुआ दिख नहीं रहा है इसीलिए इनको दौरे पड़ रहे हैं भारत माता की जय।”

दूसरे यूजर अमित चौधरी ने सायमा को मानसिक बीमार करार दिया। उन्होंने लिखा, इसका इलाज नही हो पाया इसलिए बीमार है। जब कोई व्यक्ति बीमार हो जाता है जब तक उसका इलाज नही होगा वो कैसे ठीक होगा? बीमारी केवल शारीरिक ही नहीं मानसिक भी होती है ये मानसिक बीमार है, इनका इलाज करवाओ आपकी सत्ता है।”

अशोक श्रीवास्तव के ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए एके सिंह ने कहा, “ये सवाल रेडियो मिर्ची से भी बनता है कि ऐसे अराजक लोग भला कैसे निष्पक्ष आरजे हो सकते हैं, नहीं तो फिर रेडियो मिर्ची का भी यही स्वर है मान लिया जाए। तब तो पूर्णतया बहिष्कार जॉकी का भी और रेडियो मिर्ची का भी।”

भारत ने न्यूजीलैंड को दिया 111 रनों का लक्ष्य: सोढ़ी-बोल्ट के सामने ढही टीम इंडिया, सस्ते में आउट हुए रोहित-कोहली

टी20 विश्वकप सीरी में रविवार (31 अक्टूबर 2021) को भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला हो रहा है। न्यूजीलैंड की टीम ने पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का ऑप्शन चुना है। शुरुआती तौर पर न्यूजीलैंड को अपने फैसले का फायदा भी मिला। न्यूजीलैंड के पेस अटैक ने भारतीय बल्लेबाजी को झटके देकर बड़ा झटका दिया है।

भारत का पहले विकेट तीसरे ओवर में ईशान किशन के रूप में गिरा, जब उन्हें ट्रेंट बोल्ट ने केवल 4 रनों के निजी स्कोर पर वापस पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके बाद पारी को संभालने के लिए रोहित शर्मा आए, लेकिन वो भी अधिक देर क्रीज पर टिक नहीं सके। उन्हें एडम मिल्ने की गेंद पर जीवनदान भी मिला था, लेकिन फिर भी वो उसका फायदा उठाने में नाकाम रहे। छठे ओवर में टिम साउदी की बलखाती गेंद ने लोकेश राहुल को आउट कर भारत को दूसरा छटका दे दिया।

जबकि, रोहित शर्मा ईश सोढ़ी की गेंद पर 14 रन बनाकर आउट हो गए। इससे पहले कि टीम इंडिया कुछ संभल पाती अगले ही ओवर में सोढ़ी ने फिर से कमाल दिया और केवल 9 रनों पर ही कोहली को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। भारत का पाँचवा विकेट ऋषभ पंत के रूप में गिरा। उन्हें एडम मिल्न ने 19 गेदों में 12 रन के निजी स्कोर पर चलता किया। इसके बाद कुंगफू पांड्या यानि कि हार्दिक पांड्या को ट्रेंट बोल्ट ने 23 रनों के स्कोर पर आउट कर दिया। वहीं भारत का सातवाँ विकेट शार्दूल ठाकुर के रूप में गिरा, जो एक भी रन नहीं बना पाए। इसी के साथ कुल 20 ओवरों में भारत ने 7 विकेट गंवाकर 110 रन बनाए हैं। न्यूजीलैंड को जीत के लिए 111 रनों की आवश्यकता होगी।

भारत ने न्यूजीलैंड को जीत के लिए 11 रनों का लक्ष्य दिया है।

‘दुश्मन देश का समर्थन करोगे तो उसी कठोरता के साथ कुचल दिए जाओगे’: CM योगी ने Pak समर्थकों को चेताया – हिंदुस्तान का सम्मान करना ही होगा

उत्तर प्रदेश में साल 2022 में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। हर राजनीतिक दल एक्शन मोड में है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ‘आज तक’ न्यूज चैनल को दिया गया एक इंटरव्यू सामने आया है। सोशल मीडिया पर इंटरव्यू की कुछ वीडियो क्लिप भी साझा की गई हैं, जिसे यूजर्स द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

इस दौरान सीएम योगी बिना किसी लाग-लपेट के सभी प्रश्नों के उत्तर देते हुए नजर आए। हाल ही टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारने के बाद टीम इंडिया का मनोबल गिराने वालों और ​पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वालों को भी मुख्यमंत्री ने कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा, ”अगर हिंदुस्तान में रहेंगे, तो उन्हें हिंदुस्तान के प्रति नतमस्तक भी होना पड़ेगा। उन्हें हिंदुस्तान के प्रति हर हाल में सम्मान भी व्यक्त करना पड़ेगा। मैच होते हैं, तो उसमें हार जीत भी होती है, लेकिन दुश्मन देश के प्रति समर्थन व्यक्त करोगे, तो उसी कठोरता के साथ कुचल दिए जाओगे।”

उन्होंने कहा कि हम किसी को भी अराजकता और अव्यवस्था फैलाने की छूट नहीं देंगे। भारत में रह कर, भारत की धरती का अन्न खाकर पाकिस्तान का गुण गाओगे तो उसी लायक बना देंगे, जिस लायक भारतीय सेना उन्हें बना देती है।

मुख्यमंत्री योगी से सवाल किया गया कि अब तो आप पटाखे छोड़ने पर भी देशद्रोह लगा दे रहे हैं। इस पर उन्होंने कहा, ”नहीं, हम पटाखे छोड़ने पर कोई देशद्रोह नहीं लगा रहे हैं। लोग हर्षोल्लास के साथ दीपावली मनाएँ। मैं तो दीपावली के अवसर पर अयोध्या भी जा रहा हूँ।”

उन्होंने कहा कि मैं अपने साढ़े सोलह लाख कर्मचारियों, प्रदेश के अपने सभी जनप्रतिनिधियों से अपील करूँगा कि वे सभी दीपावली के उत्सव को उत्साहपूर्ण मनाएँ। हर व्यक्ति एक उस परिवार को जिस तक शासन की सुविधा नहीं पहुँच पाई है। उसके घर में दीप या दीपावली की मिठाई नहीं पहुँच पाई है। अगर आप दीपावली के दिन उसके घर जाएँगे तो इस पर्व के आनंद को और अच्छा कर देंगे। मैं खुद उस दिन हजारों वनवासी बच्चों के बीच रहता हूँ। इस दिन अगर हम किसी बच्चे को फूलझड़ी, मिठाई या दीप देंगे तो उन्हें भी अहसास होगा कि हम भी दीपावली के साथ जुड़ रहे हैं।

जब उनसे कहा गया कि हमने आपसे क्रिकेट में पटाखे छोड़ने को लेकर सवाल किया है। इस पर सीएम ने कहा, ”कानून को हाथ में लेने की छूट किसी को भी नहीं देंगे। अगर वह हिंदुस्तान में रहेंगे, तो उन्हें हिंदुस्तान के प्रति नतमस्तक भी होना पड़ेगा।” सीएम से पूछा गया कि क्या यह केवल पाकिस्तान तक ही सीमित हैं। अगर इंग्लैंड, न्यूजीलैंड या फिर कोई और टीम बेहतर प्रदर्शन करती हैं, तो क्या आप उनके भी लिए यही कहेंगे।

योगी आदित्यनाथ ने बेहद शालीनता के साथ इस सवाल का जवाब दिया। उन्होंने कहा, ”कोई भी खिलाड़ी अच्छा कर रहा है, तो आप उसको प्रोत्साहित करें। खिलाड़ी, खिलाड़ी होता है, लेकिन अगर आप किसी देश के समर्थन में नारेबाजी कर रहे हैं, दुश्मन देश को प्रोत्साहित कर रहे हैं और दुश्मन देश का यशगान कर रहे हैं, तो इस प्रकार की शर्मनाक स्थिति का सामना नहीं किया जाएगा। यह देशद्रोह की श्रेणी में आएगा और ऐसे लोगों के खिलाफ कठोरपूर्ण कार्रवाई करेंगे। हम उत्तर प्रदेश की धरती पर ऐसी अराजकता को स्वीकार नहीं करेंगे। हमने तब भी कार्रवाई की थी, जब लोगों ने तालिबान का समर्थन किया था। उस दौरान भी हमने कहा था कि अगर तालिबान का समर्थन करोगे तो फिर इस लायक बना देंगे कि किसी लायक नहीं रह पाओगे।

जींस पहनने पर दुकानदार नुरुल अमीन ने युवती को कह दिया ‘वेश्या’, की बदसलूकी: इयरफोन खरीदने गई थी पीड़िता

असम के विश्वनाथ चरियाली जिले से कट्टरपंथ का ताजा मामला सामने आया है। यहाँ के एक गाँव में मुस्लिम लड़की द्वारा बुर्का की जगह जींस पहनने पर एक दुकान के मालिक नुरुल अमीन (60) ने उसके साथ बदसलूकी की। इसके बाद उसके बेटों ने पाड़िता के पिता के साथ भी मारपीट की।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना 25 अक्टूबर की है। उस दिन पीड़ित युवती ईयरफोन खरीदने के लिए लिए आरोपित की दुकान पर गई थी। जिस वक्त वह उसकी दुकान पर गई उसने जींस पहन रखी थी। जींस में आरोपित अधेड़ ने जब युवती को देखा तो वह उससे जलील करने लगा और उस पर चिल्लाया। उसने अपने घर में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान खोल रखा है। उसकी दुकान बिश्वनाथ के वार्ड नंबर 12 में दैनिक बाजार में स्थित है।

युवती ने कहा, “मैं एक जोड़ी ईयरफोन खरीदने उसके घर गई थी। लेकिन उसे मुझ पर चिल्लाते और मुझे डाँटते हुए देखकर मैं चौंक गई। पहले तो मुझे समझ नहीं आया कि माजरा क्या है। फिर उसने मुझ पर तंज कसा और कहा कि मुझे जींस नहीं पहननी चाहिए।”

पीड़िता ने कहा, “मैं सलवार कमीज, जींस, कपड़े आदि सहित सभी प्रकार के कपड़े पहनती हूँ। मैं यह नहीं कह रही हूँ कि बुर्का या हिजाब पहनना कुछ बुरा है, फिर भी उसे मुझ पर कुछ भी लागू करने का कोई अधिकार नहीं है।” युवती ने कहा कि मेरे कपड़े मेरे चरित्र को परिभाषित नहीं करते हैं।

लड़की ने कहा कि 60 साल के नूरुल अमीन ने कपड़े सेलेक्शन के चलते उसे वेश्या कहा। बहरहाल, इस घटना के बाद पीड़िता ने अपने परिवार को इसके बारे में बताया, जिससे दोनों के परिवारों के बीच काफी विवाद भी हुआ। घटना के दो दिन बाद बच्ची के पिता को नूरुल अमीन और उसके बेटों ने बेरहमी से पीटा। लड़की का कहना है कि वह उसकी प्रतिक्रिया को देखकर पूरी तरह सदमे में है। हालाँकि, अच्छी बात यह रही कि पीड़िता के परिवार के लोगों ने इस मामले में उसका साथ दिया।

पाकिस्तान में मुस्लिम भीड़ ने विकलांग मलंग जान को ज़िंदा जलाया, बकरी चोरी का आरोप: माँ को भी आग में धकेला

पाकिस्तान के चारसड्डा जिले से मलंग जान नाम के विकलांग व्यक्ति को मामूली विवाद के बाद मुस्लिम भीड़ द्वारा जलाकर मार देने की घटना सामने आई है। इस मामले में शनिवार को व्हीलचेयर वाले व्यक्ति (मलंग) को जिंदा जलाने के आरोप में करीब 13-14 लोगों को गिरफ्तार किया। जिस मलंग जान को कट्टरपंथियों की भीड़ जिंदा जला दिया गया उस पर शुक्रवार देर रात एक बकरी की कथित चोरी को लेकर एक लड़के की हत्या करने का संदेह था।

रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना चारसड्डा जिले के शहर थाना क्षेत्र के पलाढेरी इलाके की है। जिंदा जलाए गए मलंग जान उर्फ सुलेमान ने शाहसवर नाम के व्यक्ति की हत्या की थी और इसी के विरोध में इस्लामियों की भीड़ ने विकलांग संदिग्ध के घर पर हमला कर दिया। उन्होंने उसके घर की दीवार को तोड़ दिया और उसमें आग लगा दी। इसके बाद व्हीलचेयर वाले व्यक्ति मलंग जान को उन्होंने जिंदा जला दिया। इस बीच उसे बचाने आई उसकी माँ भी गंभीर रूप से घायल हो गई।

फिलहाल दंगाइयों द्वारा व्हीलचेयर वाले व्यक्ति को घर की छत से आग में झोंकने का वीडियो भी वायरल हो गया है। वीडियो में जलते हुए घर के चारों ओर कट्टरपंथियों की भीड़ को नारे लगाते हुए देखा जा सकता है। इस घटना को लेकर चारसड्डा के जिला पुलिस अधिकारी आसिफ बहादर ने कहा कि व्हीलचेयर पर सवार मारे गए संदिग्ध की पहचान सुलेमान उर्फ ​​मलंग जान के रूप में हुई है, जिसने 22 साल के शाहसवर की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

मलंग जान को छेड़ता था शाहसवर

इस मामले में मलंग जान की माँ ने पुलिस को बताया कि शाहसवर उसके बेटे से छेड़छाड़ करता था। शुक्रवार को उसके बेटे का शाहसवर के साथ झगड़ा हुआ था। बाद में उसकी हत्या कर दी गई। इसके बाद रात में ही अजमल, बख्तियार, सिराज और अन्य लोगों ने उनके घर को घेर लिया और उसकी चारदीवारी को गिरा दिया। मृतक मलंग की माँ के मुताबिक, उसने अपनी बेटी और व्हीलचेयर से चलने वाले बेटे के साथ घर के फर्श पर छिप गई, लेकिन दंगाइयों ने उसे ढूँढ लिया और विकलांग बेटे को आग में झोंक दिया। उसने कहा कि दंगाइयों ने भी उसे आग में धकेल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

एसएचओ सिटी थाना बेहरमंद शाह ने कहा कि जब उन्होंने घिरे परिवार को बचाने की कोशिश की तो भीड़ ने उन पर लाठियों और पत्थरों से भी हमला किया, जिससे वह और अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, इन सब के बावजूद वो महिला को बचाया और उसके बेटे के शव को आग से बाहर निकालने में सफल रहे।

इस केस में पुलिस ने अनीस, सईदुल्ला, वसीमुल्ला, सावर, सिराज, कलीम, इरफान, इंतिखाब, तल्हा, नियाजुल्ला और अन्य के खिलाफ पाकिस्तान दंड संहिता की धारा 302, 324, 436, 427, 148 और 149 और आतंकवाद विरोधी अधिनयम 1997 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया है। इसके अलावा पुलिस ने जिंदा जलाए गए मलंग जान के खिलाफ शाहसावर की हत्या के लिए एक और प्राथमिकी दर्ज की।

पुलिस के मुताबिक, मलंग जान ने पिता के कहने पर ही उसने युवक पर गोली चला दी। इसमें कहा गया है कि कभी-कभी अज्ञात लोगों द्वारा मलंग जान की बकरी चुरा ली जाती थी और वे चोरी के लिए शाहसावर पर शक कर रहे थे। हालाँकि, बाद में हत्या के आरोप में पकड़े गए 13 संदिग्धों के परिवार के लोग शाहसवर के शव को फारूक आजम चौक ले गए और उनकी तत्काल रिहाई की माँग को लेकर धरना दिया। बाद में प्रांतीय कानून मंत्री फजल शकूर खान और धार्मिक विद्वान मुफ्ती अब्दुल्ला शाह ने निष्पक्ष जाँच का आश्वासन दे धरना खत्म कराया।

अफगानिस्तान के काबुल नदी के पानी से CM योगी ने किया जलाभिषेक, अयोध्या में 7.51 लाख दीपकों से फिर टूटेगा रिकॉर्ड

एक बार फिर से अयोध्या दीपावली के पर्व पर जगमगाने के लिए तैयार है। योगी आदित्यनाथ की सरकार में हर साल अपने पिछली वर्ष जले दीपों का रिकॉर्ड अयोध्या में टूटता रहा है। इस बार भी धर्मनगरी अयोध्या 7 लाख 51 हजार दीपकों से जगमग होगी। यह दीपक सरयू नदी के 32 घाटों पर जलाए जाएँगे। पिछले वर्ष यह संख्या साढ़े पाँच लाख थी।

उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त, संसदीय कार्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग मंत्री सुरेश खन्ना ने इस आशय के साथ एक ट्वीट किया है। अपने ट्वीट में उन्होंने अयोध्या के विभिन्न हिस्सों की तस्वीरों को लगाया है। इसी के साथ उन्होंने लिखा है, “दीपोत्सव के लिए तैयार है अयोध्या।”

इन सभी तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज 31 अक्टूबर 2021 (रविवार) को अयोध्या में हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि परिसर में चल रहे राम मंदिर निर्माण स्थल पहुँचे। उन्होंने अफगानिस्तान की एक लड़की द्वारा भेजे गए काबुल नदी के पानी से श्रीराम जन्मभूमि का जलाभिषेक किया। उन्होंने इसे अफगानिस्तान की लड़की की भावना करार दिया।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जल भेजने वाली लड़की ने इस जल से रामलला का अभिषेक करने का आग्रह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से किया था।

अपने अयोध्या दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामायण कॉन्क्लेव को भी सम्बोधित किया। उन्होंने लिखा है, “कोटि-कोटि जन की आस्था के प्रतीक मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम की पावन जन्मभूमि श्री अयोध्या जी में ‘रामायण कॉन्क्लेव’ के समापन समारोह में…”

अयोध्या में 3 नवम्बर 2021 (बुधवार) के दीपदान के लिए 12 हजार वॉलेंटियर अपनी सेवाएँ देंगे। ये सभी अलग-अलग पोशाकों में होंगे। इन सभी ने इसे सेवा बताते हुए स्वैछिक योगदान के रूप में इसे करने का फैसला किया है। पूरे अयोध्या के मठ-मंदिरों को सजाया जा रहा है। अयोध्या में 30 भव्य गेट बनाए जा रहे हैं। राम की पैड़ी पर लेजर शो के साथ इलेक्ट्रॉनिक आतिशबाजी भी होगी।

एक रिपोर्ट के अनुसार 9 लाख दीपों के लिए लगभग सवा करोड़ रुपए खर्च हो रहे हैं। इस दीपदान में 36 हजार लीटर सरसों का तेल लगेगा। दीपक बनाने वाले सभी कुम्हार अयोध्या और आस-पास के ही हैं। साथ ही दीपक की बाती बनाने के लिए भी स्थानीय वेंडरों को काम दिया गया है। लगभग 5 हजार सफाईकर्मी भी इस त्यौहार में साफ़-सफाई का पूरा ध्यान रखेंगे।

इस बार दीपावली के पर्व पर अयोध्या में मेला बाजार मुख्य आकर्षण का केंद्र होगा। यहाँ पर स्वदेशी उत्पादों को बनाने वाले अपने सामान को बेचते दिखाई देंगे। खुद मुख्यमंत्री योगी के इस मेले में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

उत्तर प्रदेश टूरिज्म ने भी इस पर्व पर हुई विशेष तैयारियों की जानकारी दी है। इसके लिए कई तस्वीरों के साथ एक ट्वीट भी किया गया है। ट्वीट में लिखा गया है, “#Deepotsav2021 के लिए #Ayodhya नगरी सजेगी। शोभा यात्राएँ, झाँकियाँ व लोक कलाओं की प्रस्तुतियाँ #अद्भुत_दीपोत्सव की साक्षी बनेंगी। #RamKiPaidi पर अनगिनत दीप जलेंगे। अब आप भी यहाँ आकर #EkDiyaRamKeNaam का जलाइए और हमारे साथ मिलकर’।#DiwaliLakhonDeeponWali मनाइए।”

शनिवार (27 अक्टूबर 2021) को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गायों के गोबर से भरा वाहन अयोध्या भेजा था। इन दीपकों की 1 लाख संख्या 11 हजार है, जिसे 11 हजार गायों के गोबर से तैयार किया गया है।

इन्हें अपने आवास से अयोध्या भेजते हुए मुख्यमंत्री ने पर्यावरण की रक्षा करते हुए त्यौहार को मनाने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि इस बार भगवान राम का बनता भव्य मंदिर और पवित्र गाय के गोबर से प्रदेश में दीपोत्सव मनाना एक सुखद संयोग है।

‘वेटिकन में ‘बाथरूम एक्सीडेंट’ के शिकार हुए जो बायडेन, पैंट में ही कर डाला…’: अमेरिका में ट्रेंड हुआ #PoopyPantsBiden

रोम में ऐसी अफवाहें उड़ी हैं कि वेटिकन में पोप फ्रांसिस के साथ बैठक के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बायडेन ‘बाथरूम एक्सीडेंट’ के शिकार हो गए। नेवादा रिपब्लिकन पार्टी के पूर्व अध्यक्ष एमी टार्कानियन ने ऐसा दावा किया। जिसके बाद सोशल मीडिया पर #PoopyPantsBiden ट्रेंड करने लगा।

एमी टार्कानियन ने कहा, “मुझे पता है कि हम इस बारे में अक्सर मजाक करते हैं, लेकिन यह सच में अफवाह है जो फिलहाल रोम में फैला हुआ है।” द स्पेक्टेटर के एसोसिएट एडिटर, डेमियन थॉम्पसन ने कहा कि उन्होंने इसके बारे में ‘एक्सीलेंट सोर्स’ से सुना है।

Source: Twitter

इसके बाद ट्विटर पर #PoopyPantsBiden ट्रेंड करने लगा। जो बाइडेन हाल के महीनों में स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के कारण जाँच के दायरे में रहे हैं। ‘बाथरूम एक्सीडेंट’ की अफवाहों ने एक बार फिर उसी को सुर्खियों में ला दिया है। सोशल मीडिया पर लोगों ने अफवाह को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति की भारी आलोचना की और उनका मजाक उड़ाया।

यह स्पष्ट नहीं है कि हैशटैग किसलिए ट्रेंड कर रहा है क्योंकि यूजर वास्तव में मानते हैं कि जो बायडेन ने अपनी पैंट में मल त्याग किया था या वे इनके मजे ले रहे हैं। यह भी हो सकता है कि हैशटैग इसलिए भी ट्रेंड कर रहा हो क्योंकि यूजर्स को यह अश्लील रूप से मज़ेदार लगता है, या फिर तीनों ही बातें हो सकती हैं। कारण जो भी हो, हैशटैग यूएसए में टॉप ट्रेंड में से एक था।

फिलहाल जो बायडेन मजाक का पात्र बने हुए हैं।

जो बायडेन संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के बाद से कई बार गलतफहमी का शिकार हो चुके हैं। हाल ही में, एक सीएनएन टाउन हॉल के दौरान, जो बिडेन ने अपनी मुट्ठी बाँध ली थी और उन्हें एक अजीब पोजिशन में रखा था, जिससे कई लोग फिर से उनकी मेंटल फिटनेस पर सवाल उठा रहे थे।

यहाँ तक ​​कि अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों के दौरान, राजनीतिक पर्यवेक्षकों और टिप्पणीकारों ने जो बायडेन के संज्ञानात्मक (Cognitive) क्षमता में गिरावट के संकेतों के बारे में चिंता व्यक्त की थी, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि पृथ्वी पर सबसे शक्तिशाली देश के राष्ट्रपति के रूप में कार्य करने की उनकी क्षमता को गंभीरता से प्रभावित करेगा।