Home Blog Page 3788

98 लाख रुपए में केरल CM के घर का रंग-पेंट, बिना टेंडर ठेका… दामाद वाला मंत्रालय भी घेरे में: सांसद ने उठाए सवाल

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की अपने आधिकारिक आवास के नवीनीकरण पर 98 लाख खर्च करने की योजना है। खास बात ये है कि इसका ठेका बिना कोई टेंडर जारी किए ही एक निजी फर्म को दे दिया गया है।

बीजेपी कर्नाटक इकाई की उपाध्यक्ष और उडुपी से सांसद शोभा करंडलाजी ने अपने एक ट्वीट में ये जानकारी दी है। शोभा ने एक ट्वीट शेयर करते हुए लिखा है, ”लुटियंस के प्रिय सीएम पिनराई विजयन की योजना अपने आधिकारिक आवास के नवीनीकरण के लिए जनता के 98 लाख रुपये खर्च करने की है। बिना किसी सार्वजनिक टेंडर के ही इसका ठेका एक निजी फर्म को दिया गया है। लेकिन इकोसिस्टम को इस प्रक्रिया में कोई अनियमितता नहीं नजर आती है, क्योंकि ये उनके प्रिय सीएम और सरकार द्वारा किया गया है??!!’

सीएम पिनराई के घर के रेनोवेशन का ठेका ‘दामाद की देखरेख’ में?

केरल हिंदू सेवा केंद्र के संस्थापक प्रतीश विश्वनाथ ने भी अपने ट्वीट में इसकी जानकारी दी है और लिखा है, ”केरल सीएम आधिकारिक घर को रेनोवेट कराने के लिए 98 लाख रुपए खर्च कर रहे हैं। इसका ठेका बिना किसी टेंडर के ही उस कंपनी को दिया गया है जोकि सीपीएम विंग की तरह काम कर रही है। और संबंधित मंत्रालय सीएम के दामाद के आधीन है। सेंट्रल विस्टा पर प्रलाप करने वाले लोग अब इस पर नहीं रोएँगे क्या? राज्य सरकार वैक्सीन खरीदने के लिए पैसे माँग रही थी।”

पिनराई विजयन के शपथ ग्रहण में जुटी थी 500 की भीड़

कोरोना काल के बावजूद 20 मई, 2021 को पिनराई विजयन के नेतृत्व वाली वामपंथी सरकार के शपथ ग्रहण में 500 लोग शामिल हुए थे। खास बात ये है पिनराई विजयन ने अपने कैबिनेट में दामाद पीए मुहम्मद रियास को भी जगह दी है, जो CPI(M) के यूथ विंग ‘डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं।

44 वर्षीय रियास को वामपंथियों के गढ़ कोझिकोड के बेपोर से टिकट दिया गया था। इससे पहले 2009 में वो इसी इलाके से लोकसभा चुनाव हार चुके हैं। जून 15, 2020 को 44 वर्षीय मुहम्मद रियास ने विजयन की बेटी वीणा से शादी रचाई थी। नई कैबिनेट में विजयन ने अपने दामाद मुहम्मद रियास सहित 11 मंत्री बनाए हैं। सारे चेहरे नए हैं।

मोदी सरकार की नए सँसद भवन के निर्माण की सेंट्रल विस्टा परियोजना को लेकर राहुल गाँधी, कॉन्ग्रेस और लेफ्ट समेत पूरा विपक्ष हमलावर रहा है।

‘सलमान खान 22 साल का मोरल लौंडा है.. हम पैसा और समय देकर यही सुनने जाएँ?’: केस दर्ज होने के बाद बोले KRK

फिल्म समीक्षक कमाल आर खान (KRK) ने सलमान खान की फिल्म ‘राधे’ की समीक्षा करते हुए वीडियो बनाया था, जिसके बाद सलमान खान ने उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है। अब KRK ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि सलमान खान के हिसाब से उनकी फिल्म ‘राधे’ जबरदस्त थी, लेकिन उनकी समीक्षा के बाद जनता फिल्म देखने गई ही नहीं और ये बुरी तरह फ्लॉप हो गई। KRK ने केस के बाद रिव्यू को अपने यूट्यूब चैनल से डिलीट कर दिया है।

KRK ने कहा कि जिस तरह उनका सलमान खान को ‘सल्लू दादाजी’ कहना बुरा लगा, ठीक उसी तरह उन्हें सलमान का फिल्म में खुद को ’22 साल का मोरल लौंडा’ कहलवाना भी बुरा लगा। उन्होंने कहा कि फिल्म में जब दिशा पटानी से सलमान खान ने खुद को ‘भोलू, क्यूट बॉय’ कहलवाया, तो भी उन्हें बुरा लगा। KRK ने आगे कहा कि दिशा पटानी को तो पैसे देकर फिल्म में रोल दिया गया था, इसीलिए वो मजबूर थीं लेकिन हम तो मजबूर नहीं हैं।

KRK ने पूछा कि अपना समय और रुपया खर्च करने के बाद हम 55 साल के सलमान खान को ‘भोलू और क्यूट बॉय’ क्यों मानें? KRK ने कहा कि आपकी तरह हमारी फीलिंग नहीं है क्या? उन्होंने ‘मेरा कुत्ता कुत्ता, तुम्हारा कुत्ता टॉमी’ गाने की लाइन दोहराते हुए कहा कि हमने तो कभी हर्ट होने पर आपके ऊपर केस नहीं किया। KRK ने पूछा कि हमारे ‘सल्लू दादाजी’ कहने पर आपको शर्म आती है लेकिन खुद को ‘भोलू और क्यूट बॉय’ कहते हुए शर्म नहीं आती? उन्होंने कहा:

“कुछ भी हो, आपको केस नहीं करना चाहिए था। आपको क्या लगता है कि जज साहब मुझे आपके लिए झूठ बोलने के लिए मजबूर करेंगे? क्या वो मुझसे कहेंगे कि जब भी आपकी कोई वाहियात फिल्म आए तो मैं उस फिल्म को 4 स्टार दूँ, जैसे बाकी दलाल व ‘भाँड़’ क्रिटिक्स आपको देते हैं? उन्हें तो आपका इंटरव्यू और आपके साथ फोटो चाहिए। हमें ये सब नहीं चाहिए। सच्चाई को कोई हरा नहीं सकता, कोई रोक नहीं सकता। मुझे आपकी फिल्मों से नहीं, आपके घमंड और अहंकार से समस्या है।”

KRK ने उम्मीद जताई कि जज साहब उनसे यही कहेंगे कि आगे भी जब वो सलमान खान की फिल्म देखें तो वैसी ही समीक्षा करें, जैसा उन्हें लगता हो। उन्होंने सलमान खान को अपने उस बयान की याद दिलाई, जिसमें उन्होंने कहा कि वो अपेक्षा कर रहे थे कि समीक्षक उनकी फिल्मों को 1-2 नहीं, माइनस में स्टार देंगे। सलमान खान ने कहा था कि इन समीक्षाओं से उनकी फिल्म पर कोई फर्क नहीं पड़ता है।

KRK ने सलमान खान द्वारा मानहानि का मामला दर्ज कराने के बाद दी प्रतिक्रिया

KRK ने कहा, “उनकी रिव्यू से आपको फर्क इसीलिए नहीं पड़ता क्योंकि वो मक्कार, दलाल, चाटुकार और झूठे हैं। वो तलवे चाटते हैं, लेकिन हम तो ऐसा नहीं करते। उनकी औकात नहीं है कि आपको जवाब दे सकें, लेकिन हम तो आपके सामने छाती ठोक के खड़े होते हैं। हम आपको फिल्म समीक्षकों का मजाक नहीं बनाने देंगे। आपको अब एक सच्चे समीक्षक की ताकत का पता चल ही गया। मेरे एक सच्चे रिव्यू ने आपकी नींद खराब कर दी। आपको उठते-बैठते-खाते और सपने में भी KRK ही नजर आता है।”

‘देशद्रोही’ और ‘एक विलेन’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके KRK ने दावा किया कि सलमान खान ने अपने वकीलों को अपने घर बुला कर उन्हें कहा कि केआरके को रोको। उन्होंने कहा कि वो सच बोलते रहेंगे और उन्हें कोई कोर्ट-कानून या सलमान खान नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि सलमान समीक्षकों का अपमान करें लेकिन कहें कि वो ‘दुनिया के नंबर-1 रिव्यूयर’ की बात नहीं कर रहे। KRK ने कहा कि सलमान खान उनसे निवेदन करेंगे तो वो उनकी फिल्म का रिव्यू नहीं करेंगे, लेकिन डराने-धमकाने पर वो नहीं झुकेंगे।

KRK के यूट्यूब चैनल पर 13 मई 2021 को सलमान खान की हालिया फिल्म राधे का रिव्यू अपलोड हुआ था। इस वीडियो में उसने सलमान खान को हर जगह दद्दू कहकर संबोधित किया। वहीं दिशा पटानी के रोल का मजाक बनाते हुए उन्हें सलमान खान की पोती बताया। रिव्यू में केआरके ने एक्शन को रिक्शावालों, रेहड़ी वालों के लिए ठीक-ठाक बताया। इसके बाद कहा है कि ये फिल्म कोरोना की तरह खतरनाक है। कोरोना फेफड़ों को डैमेज करता है।

हिरोइन जोया नासिर नहीं सह पाईं पाकिस्तान की आलोचना, तोड़ डाला मंगेतर से रिश्ता

इजरायल और फिलिस्तीन के बीच चल रहे विवाद को लेकर पाकिस्तान पर सवाल उठाने पर पाकिस्तानी अभिनेत्री जोया नासिर का मुस्लिम प्रेम जाग गया और उसने अपने मंगेतर जर्मन व्लॉगर (वीडियो ब्लॉगर) क्रिश्चियन बेट्जमैन से अपना रिश्ता तोड़ लिया है।

जोया ने आरोप लगाया कि क्रिश्चियन ने इजरायल और फिलिस्तीन विवाद पर सवाल करते हुए पाकिस्तान को थर्ड वर्ल्ड कंट्री कहा। जोया ने क्रिश्चियन के साथ अपने संबंधों को खत्म करने की जानकारी एक इंस्टा पोस्ट के जरिए दी।

एक्ट्रेस जोया नासिर ने लिखा, “मैं बड़े ही भारी मन से यह एलान कर रही हूँ कि क्रिश्चियन बेट्जमैन और मैं अब शादी नहीं कर रहे हैं। मेरी संस्कृति, मेरे देश, मेरे लोगों के प्रति उनके रुख में अचानक बदलाव और मेरे धर्म के प्रति असंवेदनशीलता ने मुझे इस तरह का कठिन फैसला लेने के लिए प्रेरित किया है।”

कुछ धार्मिक सीमाओं को पार नहीं किया जाता

पाकिस्तानी अभिनेत्री जोया नासिर ने कहा कि कुछ धार्मिक और सामाजिक सीमाएँ हैं, जिन्हें पार नहीं किया जा सकता है, इसीलिए हमने अलग होने का फैसला किया है। उन्होंने आगे लिखा, “नम्रता, सहनशीलता और एक-दूसरे के प्रति सम्मान ऐसे गुण हैं, जिनका हमें हमेशा पालन करना चाहिए। मैं अपने अल्लाह से दुआ करूँगी कि वो मुझे दुनिया की इस भावनात्मक तबाही से लड़ने की शक्ति दें।”

इसके साथ ही अभिनेत्री क्रिश्चियन के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वो इस भावनात्मक उथल-पुथल से निपटने के लिए अब प्राइवेसी चाहती हैं।

जर्मन व्लॉगर क्रिश्चियन ने रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायल और फिलिस्तीन विवाद पर फिलिस्तीन का सपोर्ट करने वाले पाकिस्तानियों को आड़े हाथों लेते हुए ट्वीट किया था कि इस वक्त दुआ करने से कुछ नहीं होगा। दूसरों के लिए बुरा फील करना बंद करो, जब आप लोग अपने ही देश को बर्बाद कर रहे हो। जब अपने समाज और लोगों की ही मदद नहीं कर पा रहे हो।

क्रिश्चियन ने भी इंस्टाग्राम पर ही दिया जवाब

क्रिश्चियन ने अपनी बातों को तोड़-मरोड़ कर पेश किए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि वो एक बेहतर पाकिस्तान चाहते हैं, इसलिए उन्होंने उसकी आलोचना की थी।

राजस्थान: टायर चोरी के आरोप में भीड़ ने 2 को पीटा, दुकान मालिक सत्तार खान और मंसूर सहित 3 गिरफ्तार

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ स्थित निम्बाहेड़ा सदर क्षेत्र में बुधवार (मई 26,2021) को टायर चोरी के आरोप में दो लोगों की भीड़ द्वारा पिटाई की गई। ग्रामीणों ने दोनों आरोपितों की पिटाई करने के बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। इस घटना का वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तब जाकर पुलिस को इस बारे में पता चला। पुलिस ने जब पूछताछ की तो दोनों आरोपितों ने बताया कि ग्रामीणों ने उन्हें पीटा है।

राजस्थान पुलिस ने गाँव के ही 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर के उनमें से 3 को गिरफ्तार भी कर लिया है। मामला कुछ यूँ है कि रानीखेड़ा निवासी सत्तार खान पुत्र गुलजार मोहम्मद ने उसकी दुकान से टायर चोरी का मामला दर्ज करवाया था। उसने 8 टायरों के चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। ग्रामीणों को इसका शक चिकारड़ा निवासी जमील पुत्र बाबू खां व कोमल पुत्र फूलचंद खटीक पर हुआ।

इसके बाद दोनों को भीड़ ने पकड़ा और और लात-घूसों व रस्सियों का इस्तेमाल कर के जम कर पीटा। एक साथ कई लोग पिल पड़े और उन्होंने मारपीट की। दोनों आरोपित बार-बार हाथ जोड़ कर माफ़ी माँग रहे थे और साथ ही न पीटने की मिन्नतें कर रहे थे। पिटाई के दौरान जमील और कोमल घायल भी हो गए। जिन ग्रामीणों ने इन दोनों की पिटाई की, उन्होंने ही इस पूरी घटना का वीडियो भी रिकॉर्ड किया।

जमील और कोमल ने कबूल किया कि इन दोनों ने 2 टायरों की चोरी की है। पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर के ले गई। उनके शरीर पर जख्म देख कर पुलिस ने पूछताछ की तो शुरू में उन्होंने कुछ नहीं बताया, लेकिन अगले दिन उन्होंने ग्रामीणों की करतूतें बताई। टायर दुकान के मालिक सत्तार खान के अलावा रानीखेड़ा निवासी मनसूर पुत्र आजाद मंसूरी और पप्पू पुत्र चाँद को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इससे पहले भी हो चुकी है भीड़ द्वारा पिटाई की घटनाएँ

जून 2019 में चोरी के आरोप में तबरेज अंसारी की पिटाई की गई थी, जिसके कुछ दिनों बाद उसकी मौत हो गई थी। झारखंड के सरायकेला में हुई इस घटना को लेकर ‘हिन्दुओं द्वारा मुस्लिमों की मॉब लिंचिंग’ का नैरेटिव फैलाया गया था, जबकि कई घटनाओं में देखा गया है कि चोरी करते हुए पकड़े जाने पर ये शक में भीड़ बिना जाति-मजहब देखे ही पिटाई कर देती है। सितंबर 2020 में लोगों ने चोरी के आरोप में बासिद खान को मार डाला था।

ऐसे ही जून 2020 में दिल्ली के पांडव नगर में सलमान नाम के युवक को चोरी के आरोप में भीड़ ने मार डाला था। राँची में ही मार्च 2021 में बाइक चोरी के आरोप में भीड़ ने मुबारक खान की हत्या कर दी थी। उससे कुछ दिनों पहले राँची में ही सचिन कुमार नामक व्यक्ति को चोरी के शक में मार डाला गया था। बेगूसराय में हरि साह नामक व्यक्ति के नाबालिग पुत्र को चोरी के आरोप में पीटा गया था।

‘स्तन कैसे बाँधे’ – 11 साल की लड़कियों तक को भेजा स्कूल ने न्यूजलेटर, पहले किया बचाव फिर माँगी माफी

इंग्लैंड में एक प्रतिष्ठित ग्रामर स्कूल की 11 साल की लड़कियों को स्तनों को कैसे बाँधना समझाने वाला न्यूजलेटर भेजे जाने की बाद स्कूल की शिकायत शिक्षा विभाग में की गई है।

सरे के चीम स्थित प्यूपिल्स ऐड नॉनसच हाई स्कूल (Nonsuch High School) की 11 साल की छात्राओं को छह पूर्व छात्राओं द्वारा तैयार किया गया एक न्यूजलेटर भेजा गया था, जिसमें एक का शीर्षक था, ”मैं सुरक्षित तरीके से कैसे बाँधू।”

लड़कियों को भेजे गए इस न्यूजलेटर में उन वेबसाइट्स के लिंक भी हैं जो बताते हैं कि अगर अधिक ‘चपटे स्तन और मर्दाना’ लुक पाने के लिए स्तनों को बाँधना दर्दनाक हो तो सर्जरी के जरिए स्तनों के टिश्यू को हटाना भी एक विकल्प हो सकता है।

पहले स्कूल ने किया न्यूजलेटर का बचाव फिर माँगी माफी

एक बयान में, नॉनसच स्कूल के नेतृत्व ने न्यूजलेटर का बचाव करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य ‘LGBTQ+ मुद्दों की समझ को सूचिता करना और बढ़ावा देना’ और ‘जोखिम भरी प्रथाओं पर विचार करने वाले युवाओं को सुरक्षा सलाह देना’ था। लेकिन एक अन्य बयान में, स्कूल ने न्यूजलेटर को लेकर माफी माँगी और कहा यह नॉनसच के आरएसई (रिलेशनशिप एंड सेक्स एजुकेशन) कार्यक्रम के ‘अनुरूप’ नहीं था।

LGBTQ न्यूजलेटर के अप्रैल संस्करण में, जो विद्यार्थियों को नहीं लेकिन उनके माता-पिता को भेजा गया था, में भी कुछ ऐसा ही जिक्र था। इस न्यूजलेटर में भी बच्चों को बायसेक्शुअलटी, ओमनीसेक्शुअलिटी और पैनसेक्सुअलिटी के बीच के अंतर को लेकर सलाह दी गई थी।

क्या है बेस्ट बाइंडिंग या स्तनों को बाँधना?

ब्रेस्ट-बाइंडिंग महिला के स्तनों को संकुचित और चपटा करता है। ट्रांस किशोरों में अपनी महिला शरीर रचना के विकास को छिपाने और रोकने की कोशिश के लिए यह आम बात है। हालाँकि, इसके सदियों लंबे इतिहास से पता चलता है कि, इसका उपयोग मुख्य रूप से पुरातन धारणाओं के अनुरूप महिलाओं को आदर्श महिला रूप में दिखाने के लिए अपने शरीर के विकास को रोकने को मजबूर करने के लिए किया जाता था।

17वीं और 18वीं शताब्दी में चीन में स्तन बंधन का इस्तेमाल कुलीन महिलाओं और उनके पतियों के लिए शर्मिंदा होने से बचने के लिए किया जाता था। उसी युग के यूरोपीय अभिजात वर्ग ने महिलाओं को किशोरावस्था जैसी काया देने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया था।

‘तुम्हारे फ़किं# गीता पर हस्तमैथुन करूँगा, तुम्हारी गाय को फ़# करूँगा’: रैपर MC कोड का वीडियो वायरल, 2016 में बनाया था

एक ‘रैप बैटल’ के दौरान रैपर एमसी कोड (MC Kode) ने हिन्दू धर्म का अपमान किया। उक्त रैपर ने हिन्दू धर्म की पवित्र पुस्तकों महाभारत और भगवद्गीता पर अश्लील टिप्पणी की थी। एमसी कोड ने एक रैप बैटल के दौरान कहा, “अगर तुम हिन्दू हो मैं तुम्हारी पवित्र गाय को फ़$ करूँगा। मैं तुम्हारे महाभारत पर मास्टरबेट (हस्तमैथुन) कर दूँगा।” महाभारत का नाम लेने से पहले वो ‘क्या था, क्या था’ बोलता है, जिस पर कुछ रैपर्स उसे ‘भगवद्गीता’ का नाम बताते हैं और फिर वो इस पुस्तक का नाम भी लेता है।

बताया जाता है कि नई दिल्ली में रहने वाले एमसी कोड का असली नाम आदित्य तिवारी है और उसने ये नाम रैपर के रूप में लोकप्रिय होने के लिए रखा है। मुंबई, गुजरात, गुवाहाटी, जयपुर, उत्तर प्रदेश और हरियाणा से लेकर कई जगहों पर वो ‘रैप बैटल्स’ आयोजित कर चुका है और ऐसे रैप बैटल्स की होस्टिंग और जजिंग भी करता रहा है। विवादित वीडियो जून 12, 2016 का है जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस ‘रैप बैटल’ में वो सामने वाले रैपर की माँ को लेकर अश्लील बातें करता है और फिर हिन्दू धर्म की पुस्तकों पर आ जाता है। महाभारत, गीता और गाय के साथ वो बार-बार ‘फ़किं$-फ़$ग’ जैसे अश्लील शब्द का इस्तेमाल करता है। ‘Redbull’ कंपनी भी एमसी कोड को प्रमोट करती रही है। हालाँकि, ‘Redbull’ की वेबसाइट पर एमसी कोड से जुड़े कंटेंट्स पर ‘404 एरर’ दिखा रहा है। उसने मार्च 2021 में एमसी कोड का एक प्रोफ़ाइल तैयार किया था।

एमसी कोड ‘Spit Dope’ नामक एक प्लेटफॉर्म का सह-संस्थापक भी है। कॉलेज फेस्ट्स और प्राइवेट इवेंट्स में अक्सर रुपए लेकर हिस्सा लेता रहा है। विवाद होने के बाद रेडबुल ने अपनी वेबसाइट से उसकी प्रोफ़ाइल और वीडियो को हटा दिया है। एमसी कोड उत्तराखंड के लोगों पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी कर चुका है। हाल ही में इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में वो बैकग्राउंड में राष्ट्रगान बजा कर शराब पीता दिखा था।

पिछले कुछ दिनों में कॉमेडियनों के अलावा बॉलीवुड की फिल्मों व सीरीज के जरिए हिन्दू धर्म को बदनाम करने का सिलसिला सा चल पड़ा है। कॉमेडियन अग्रिमा जोशुआ ने छत्रपति शिवाजी महाराज को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसी तरह ‘तांडव’ सीरीज में भगवान शिव का मजाक बनाया गया था। कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने ही हिन्दू देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी की थी, जिसके बाद उसकी गिरफ़्तारी भी हुई थी।

प्राइवेट पार्ट में शराब की बोतल, 4 लड़के+1 लड़की ने किया नॉर्थ-ईस्ट की लड़की से रेप: वीडियो वायरल, जोधपुर सुसाइड से अलग मामला

सोशल मीडिया पर उत्तर-पूर्वी भारत की एक महिला के यौन शोषण का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आरोपितों का चेहरा भी स्पष्ट देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों द्वारा इस आपत्तिजनक वीडियो को राजस्थान के जोधपुर का बताया जा रहा है, जहाँ हाल ही में नागालैंड की एक युवती ने आत्महत्या कर ली थी। केंद्रीय खेल एवं युवा मामलों के मंत्री किरण रिजिजू ने इसका खंडन किया है कि ये वीडियो जोधपुर वाली घटना से जुड़ा हुआ है।

दरअसल, रविवार (मई 23, 2021) को राजस्थान के जोधपुर में नागालैंड की एक 25 वर्षीय महिला ने आत्महत्या कर ली। वो राज्य के दीमापुर जिले के निउलैंड की रहने वाली थी। वो जोधपुर में ‘नवीन जूस रेस्टॉरेंट’ में कार्यरत थी। वो अपने रेंट के कमरे में ही फंदे से झूलती हुई मिली। ‘नेचुरल आत्महत्या’ को उसकी मौत का कारण बताया गया। सुबह-सुबह लोगों ने उसे मृत पाया था। नागा स्टूडेंट्स यूनियन के राजस्थान यूनिट ने बताया कि रेस्टॉरेंट के मालिक ने ही अंतिम संस्कार का खर्च उठाया। जैसे इस ट्वीट में वायरल वीडियो को जोधपुर केस से जोड़ा गया:

ईसाई समुदाय की महिला का अंतिम संस्कार जोधपुर के ही एक ईसाई सेमिटरी में एक पादरी की मौजूदगी में संपन्न कराया गया। उससे पहले अस्पताल में उसका पोस्टमॉर्टम भी हुआ था। वहीं सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें 5 आरोपितों को एक महिला का यौन शोषण करते हुए देखा जा सकता है। अभी तक ये पता नहीं चल सका है कि ये कहाँ का वीडियो है और पीड़िता या आरोपित कौन हैं।

अरुणाचल वेस्ट से सांसद किरण रिजिजू ने बताया, “नॉर्थ-ईस्ट की एक महिला का 4 पुरुषों और एक महिला द्वारा क्रूरता से बलात्कार किए जाने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। ये जोधपुर आत्महत्या केस से जुड़ा मामला नहीं है। जोधपुर के पुलिस कमिश्नर से मेरी विस्तृत बातचीत हुई है। लेकिन, दोषियों की गिरफ़्तारी के लिए पुलिस द्वारा सारे प्रयास किए जाएँगे।” इस घटना का कारण क्या है, ये भी स्पष्ट नहीं है।

इस वीडियो में आरोपितों को अपनी करतूतों को वीडियो कॉल पर अन्य परिचितों को दिखाते हुए भी देखा जा सकता है। वीडियो रिकॉर्ड करते समय आरोपितों ने पीड़िता के प्राइवेट पार्ट में एक शराब की बोतल भी घुसा दी। सबसे ज्यादा पीड़ादायक है कि दरिंदों के इस कृत्य में एक महिला आरोपित भी उनका साथ दे रही थी, जिसने पीड़िता को नीचे भी गिराया। इसमें पीड़िता को ज्यादा से ज्यादा प्रताड़ित किया जा रहा है।

‘NE Now’ की खबर के अनुसार, स्पेशल कमिश्नर ऑफ पुलिस रोबिन हिबू ने कहा कि पुलिस अपराधियों को चिह्नित करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस अपने काम पर लग गई है। उन्होंने भी इसकी पुष्टि की कि ये वीडियो जोधपुर में नागालैंड की युवती की आत्महत्या से नहीं जुड़ा हुआ है। मृतका की बहन और पुलिस ने पहचान कर के बताया कि ये वो महिला नहीं है। हिबू ने जोधपुर के DCP से भी फोन पर बात की।

वीडियो में पीड़िता चिल्लाती है, “कृपया मेरे साथ ऐसा मत करो, वीडियो रिकॉर्ड मत करो।” इसके बाद आरोपितों में से एक ने पीड़िता के मुँह मर कपड़ा ठूँस कर इसे बंद कर दिया। असम पुलिस पाँचों आरोपितों की तस्वीरें जारी करते हुए कहा है कि कि इन्होंने एक महिला को क्रूरतापूर्वक प्रताड़ित कर के उसका बलात्कार किया है। असम पुलिस ने कहा कि इस घटना का समय व स्थान अज्ञात है। साथ ही अपील की कि अगर किसी के पास इस घटना को लेकर कोई भी सूचना हो तो वो उससे संपर्क करे।

असम पुलिस ने ऐलान किया है कि इस घटना के सम्बन्ध में कोई भी सूचना देने देने वाले को अच्छा इनाम दिया जाएगा। पुलिस इस घटना के दोषियों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। लेकिन, सोशल मीडिया पर जो लोग इस घटना को जोधपुर आत्महत्या केस से जोड़ रहे हैं, वो गलत हैं। जोधपुर वाले मामले में आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। वहाँ के लोगों ने मृतका के अंतिम संस्कार में सहयोग भी किया।

भगोड़ा बिजनेसमैन मेहुल चोकसी डोमिनिका में गिरफ्तार, एंटीगुआ सरकार ने कहा, ‘सीधे भारत को किया जाएगा प्रत्यर्पित’

पीएनबी के 13,500 करोड़ रुपये के पीएनबी घोटाले में वाँछित भगोड़े व्यवसायी मेहुल चोकसी का पता डोमिनिका में चला है और उसे स्थानीय पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। कुछ दिनों पहले चोकसी एंटीगुआ और बारबूडा से लापता हो गया था। डोमिनिका कैरेबियन सागर में एक छोटा सा द्वीप राष्ट्र है।

एंटीगुआ पुलिस ने उसकी हिरासत के लिए डोमिनिका में पुलिस से संपर्क किया है। इंटरपोल द्वारा ‘येलो कॉर्नर’ नोटिस जारी किए जाने के बाद डोमिनिका में मेहुल चोकसी का पता लगाया गया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सूत्रों का कहना है कि इंटरपोल ने सीबीआई को सूचित किया है कि डोमिनिका में मेहुल चोकसी का पता लगा लिया गया है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि चोकसी नाव के जरिए एंटीगुआ और बारबूडा से डोमिनिका पहुँचा।

उधर डोमिनिका मेहुल चोकसी को भारत प्रत्यर्पित करने के लिए सहमत हो गया है, जिससे इस भगोड़े बिजनेसमैन को भारत लाए जाने की सँभावनाएँ बढ़ गई हैं। एंटीगुआ के पीएम गैस्टन ब्राउन ने एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में कहा, “… डोमिनिका (मेहुल चोकसी के प्रत्यावर्तन के लिए) सहमत हो गया है। हम उसे वापस स्वीकार नहीं करेंगे … डोमिनिकन सरकार और कानून प्रवर्तन सहयोग कर रहे हैं, और हमने भारत सरकार को उसे भारत वापस लाने के लिए सूचित किया है।”

लापता होने जितनी ही नाटकीय रही मेहुल चोकसी की गिरफ्तारी

मेहुल चोकसी का लापता होना जितना नाटकीय था उतनी ही नाटकीय उसकी गिरफ्तारी भी रही। डोमिनिका में हिरासत में लिए जाने के बाद स्थानीय पुलिस के अनुसार, पंजाब नेशनल बैंक में 13,500 करोड़ रुपये की लोन धोखाधड़ी मामले में वाँछित चोकसी को डोमिनिका की राजधानी रोसेउ में केनफील्ड समुद्र तट पर समुद्र में कुछ दस्तावेजों को फेंकते हुए देखा गया था। उसकी संदिग्ध हरकत ने ड्यूटी पर मौजूद कुछ पुलिस अधिकारियों का ध्यान खींचा जो उसके पास गए। जब उन्होंने देश आने का उसका उद्देश्य पूछा, तो उसने स्पष्ट रूप से जवाब देने से इनकार कर दिया।

अब, पेशेवर स्कूबा गोताखोरों को उन दस्तावेजों की तलाश में समुद्र को छानने के लिए तैनात किया गया है जिनसे उसने छुटकारा पाने की कोशिश की थी। शुरुआती पूछताछ के दौरान यह पता चला है कि चोकसी नाव से डोमिनिका में दाखिल हुआ था और कुछ देर रुकने के बाद उसने क्यूबा जाने की योजना बनाई थी।

कथित तौर पर 62 वर्षीय भगोड़े व्यवसायी को स्थानीय लोगों ने रविवार शाम करीब 5 बजे एंटीगुआ के जॉली हार्बर इलाके में गाड़ी चलाते हुए देखा था, जहां वह लापता होने से पहले डिनर के लिए गया था।

क्यों है मेहुल चोकसी की तलाश?

मेहुल चोकसी जनवरी 2018 से एंटीगुआ और बारबूडा में रह रहा था। वह और उसका भाँजा नीरव मोदी सरकारी पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) से कथित तौर पर 13,500 करोड़ रुपये के सार्वजनिक धन की हेराफेरी करने के लिए लेटर ऑफ अंडरटेकिंग का इस्तेमाल करने के मामले में वाँछित हैं।

नीरव मोदी कई बार जमानत खारिज होने के बाद लंदन की जेल में है और भारत में अपने प्रत्यर्पण के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ रहा है। वहीं मेहुल चोकसी जनवरी 2018 के पहले सप्ताह में भारत से भागने से पहले निवेश कार्यक्रम के जरिए नागरिकता का उपयोग करके 2017 में एंटीगुआ और बारबूडा की नागरिकता ले ली थी। बाद में यह घोटाला सामने आया। अब दोनों सीबीआई जाँच का सामना कर रहे हैं।

मेहुल चोकसी के अचानक लापता होने के बाद, एंटीगुआ और बारबूडा के प्रधान मंत्री गैस्टन ब्राउन ने एक बयान में कहा कि अधिकारी भारत सरकार, पड़ोसी देशों और अंतरराष्ट्रीय पुलिस संगठन के साथ मिलकर उसका पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “उनके परिवार के किसी व्यक्ति ने संकेत दिया कि वह लापता है। तब से एंटीगुआ और बारबूडा की रॉयल पुलिस फोर्स ने इस आशय का एक बयान जारी किया। उस बयान को इंटरपोल के साथ साझा किया जाएगा।”

मेहुल चोकसी के खिलाफ एंटीगुआ में चल रहे दो केस

मेहुल चोकसी के खिलाफ एंटीगुआ और बारबूडा में दो मामले चल रहे हैं। एक भारत में उसके प्रत्यर्पण से संबंधित है और दूसरा उसकी नागरिकता के आधिकारिक रूप से रद्द किए जाने से संबंधित है। चोकसी ने इन मामलों में अपना प्रतिनिधित्व करने के लिए यूनाइटेड किंगडम से एक प्रसिद्ध वकील को लाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेहुल चोकसी को आखिरी बार रविवार को उसकी कार में देखा गया था। पुलिस ने तलाशी के बाद वाहन तो बरामद कर लिया था लेकिन चोकसी नहीं मिला था।

इस बीच, मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल ने एक बयान में कहा, “मैंने परिवार से बात की है। परिवार खुश और राहत महसूस कर रहा है कि आखिरकार मेहुल चोकसी का पता चल गया है। उससे बात करने का प्रयास किया जा रहा है ताकि कोई स्पष्ट रूप से जान सके। तस्वीर कैसे उसे डोमिनिका ले जाया गया।”

डोमिनिका में दिखा मोदी सरकार की वैक्सीन मैत्री का असर

भारत ने इसी साल फरवरी में 72 हजार की आबादी वाले कैरेबियाई देश डोमिनिका को 35000 कोविड वैक्सीन भेजी थीं। भारत द्वारा भेजी गई इन वैक्सीन को रिसीव करने एयरपोर्ट पर खुद डोमिनिकन गणराज्य के प्रधानमंत्री रूजवेल्ट स्केरिट एयरपोर्ट आए थे। कोविड वैक्सीन के लिए डोमिनिका के पीएम स्केरिट ने पीएम मोदी और भारत के लोगों को शुक्रिया कहा था।

मोदी सरकार की वैक्सीन मैत्री योजना के तहत कई देशों को मुफ्त वैक्सीन सप्लाई की इस योजना से लाभाँन्वित हुआ डोमिनिका अब मेहुल चोकसी को गिरफ्तारी करने के बाद उसके भारत को प्रत्यर्पित करने की कोशिशों में जुटा नजर आ रहा है। भारत की वैक्सीन मैत्री कार्यक्रम का असर दिखना शुरू हो गया और शायद इसकी शुरुआत मेहुली चोकसी के प्रत्यर्पण से हो सकती है।

बुद्धिजीवी, प्रोपगेंडाजीवी, आन्दोलनजीवी… इकोसिस्टम ने खोले सारे ‘घोड़े’, फिर भी PM मोदी अडिग

नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बने आज सात वर्ष हो रहे हैं। इन सात वर्षों में उनकी सरकार ने बहुत सारे काम किए जिनका असर व्यक्ति, समाज और राष्ट्र पर पड़ा। कुछ ऐसे काम भी रहे जिनके किए जाने की आशा लोगों को थी पर वे नहीं हो सके। ढेरों लोग उनसे संतुष्ट हैं तो कुछ असंतुष्ट भी। कुछ बिना शर्त समर्थन देते दिखते हैं, कुछ सशर्त समर्थन के पक्ष में रहते हैं तो कुछ धुर विरोध में रहते हैं। पर इसमें कुछ भी नया नहीं है। समर्थन और विरोध का यह प्रतिरूप लगभग हर नेता के बारे में देखा और सुना जाता है। वैसे भी मोदी अपने सौभाग्य या दुर्भाग्य से ऐसे युग के राजनेता हैं जिसमें बदलाव की रफ्तार बहुत तेज है। जिसमें राजनीतिक समर्थन से राजनीतिक विरोध तक की यात्रा कभी-कभी क्षणों में पूरी कर ली जाती है।

जब राजनीतिक या सामाजिक प्रतिक्रियाएँ इतनी अप्रत्याशित होती हैं कि उन्हें समझने के लिए मिला समय अक्सर कम पड़ जाता है। वे ऐसे युग में देश के प्रधानमंत्री हैं जब विपक्ष के विरोध का स्वरुप न तो राजनीतिक परंपराओं का मोहताज है और न ही लोकतान्त्रिक मूल्यों का। वे ऐसी सरकार के प्रधानमंत्री हैं जिसे विपक्ष के रूप में राजनीतिक दल और उनके नेता ही नहीं बल्कि लोकतंत्र मापने वाली देशी-विदेशी संस्थाएँ, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मीडिया, संपादक, पत्रकार, कलाकार, बुद्धिजीवी, प्रोपेगेंडाजीवी, आन्दोलनजीवी, नेतानुमा ऐक्टिविस्ट और ऐक्टिविस्टनुमा नेता मिले हैं।            

पिछले सात वर्षों में जैसे-जैसे विपक्ष की सूरत बदलती रही उसी तरह से मोदी विरोध के उसके तरीके भी बदलते रहे। यह बात और है कि मोदी को ऐसे विपक्ष और उसके विरोध की आदत तब से लगी हुई थी जब वे गुजरात के मुख्यमंत्री थे। अंतर केवल इतना था कि मुख्यमंत्री रहने तक इस विपक्ष का स्वरुप इतना बड़ा नहीं था। तब उनके विरोध में विदेशी व्यक्तियों और संस्थाओं की भूमिका बहुत छोटे स्तर पर थी। उसे भी प्राप्त करने के लिए विपक्ष के नेताओं को बड़ी मशक्कत करनी पड़ती थी।

यह उन दिनों की बात है जब उनका अमेरिकी वीजा रोकने के लिए विपक्ष के लगभग साढ़े पाँच दर्जन सांसदों को एक ही पत्र पर अपने-अपने हस्ताक्षर करने पड़ते थे। पर प्रधानमंत्री बनने के बाद विदेशी व्यक्तियों और संस्थाओं द्वारा उनके विरोध ने एक नया रूप ले लिया। शायद विपक्षी राजनीतिक दलों, उनके नेताओं और उनके देशीय सहयोगियों ने राष्ट्रीय राजनीति में विदेशियों को लाने में कोई समस्या नहीं दिखी। उन्हें शायद इस बात से फर्क नहीं पड़ा कि राष्ट्रीय राजनीति में बाहर वालों को लाना एक स्वस्थ और अच्छी राजनीतिक परंपरा का द्योतक नहीं था।   

प्रश्न यह उठता है कि 2014 के बाद विपक्षी राजनीतिक दलों को अपनी सहायता के लिए राजनीति के बाहर के लोगों को क्यों लाना पड़ा? मीडिया, मीडियाकर्मी, संपादक, पत्रकार, कलाकार, देशी-विदेशी संस्थाओं, व्यक्तियों और बुद्धिजीवियों को विपक्ष की सहायता में क्यों उतरना पड़ा? इस प्रश्न का उत्तर शायद राजनीति के परंपरागत तरीकों में मोदी द्वारा लाए गए बदलाव में है। 2014 से पहले भारतवर्ष का राजनीतिक विमर्श परसेप्शन प्रधान था। राजनीतिक दलों का इस दर्शन में विश्वास था कि राजनीति के लिए काम करना आवश्यक नहीं है बल्कि काम करते दिखना आवश्यक है। इंदिरा गाँधी द्वारा दिया गया ‘गरीबी हटाओ’ नारा इसी राजनीतिक दर्शन के तहत दिया गया नारा था। 2014 से पहले चुनाव के पहले जारी किया जाने वाले घोषणा पत्र राजनीतिक औपचारिकता की मिसाल थे। 

मोदी ने प्रधानमंत्री बनकर इस राजनीतिक दर्शन को उलट कर रख दिया और विपक्ष शायद ऐसी किसी स्थिति के लिए तैयार नहीं था। विपक्ष के लिए मोदी अपने व्यक्तित्व में एक और सरप्राइज लेकर आए और वह था कुछ मुद्दों पर पहले लिए गए अपने स्टैंड को भूलकर उस पर पुनर्विचार करना। इसका सबसे बड़ा उदाहरण आधार कार्ड, मनरेगा और जीएसटी पर उनका पुनर्विचार रहा। उसके अलावा सफाई अभियान, जनधन अकाउंट, उज्ज्वला योजना, घर-घर बिजली पहुँचाने के उनके संकल्प जैसी महत्वाकांक्षी सरकारी योजनाओं को जिस रफ़्तार से लागू किया गया, उसने विपक्ष को लगातार अपनी रणनीति बदलने पर विवश कर दिया। उसका असर यह हुआ कि मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद भारतीय राजनीति ‘परसेप्शन बनाम परसेप्शन’ की राजनीति न रहकर ‘परसेप्शन बनाम रियलिटी’ की राजनीति हो गई।

हाँ, विपक्ष की समस्या जो शुरू में थी वही आज भी है और वह समस्या यही है कि विपक्ष आज भी राजनीतिक लड़ाई को केवल परसेप्शन की लड़ाई समझता है और इसीलिए अपने ही बनाए राजनीतिक विमर्श से निकल कर आगे देखना उसके लिए अब एक कठिन काम हो गया है। विपक्ष को 2014 में भी लगता था कि मोदी से लड़ाई का एकमात्र तरीका है मोदी की छवि को ध्वस्त करना और आज भी उसे यही लग रहा है। 

कहते हैं लोकतान्त्रिक राजनीति में विपक्ष का रहना इसलिए आवश्यक होता है क्योंकि विपक्ष का काम राजनीति, सरकार और शासन का एक वैकल्पिक मॉडल प्रस्तुत करना है। ऐसे में यदि कोई मोदी के विपक्षियों का वैकल्पिक मॉडल जानने बैठे तो उसे एक ही मॉडल मिलेगा और वह है कुछ भी करके मोदी की छवि ध्वस्त करने का मॉडल। यह ऐसा मॉडल है जिस पर उनके विरोधी लगभग दो दशक से काम कर रहे हैं। 

जब मोदी को उनके दल ने प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बताया उसी समय इस मॉडल का एक रूप बुद्धिजीवियों द्वारा उनके विरोध और बाद में जनता से की गई उनकी अपील के रूप में सामने आया। कुछ लोगों ने भविष्यवाणी की कि यदि मोदी प्रधानमंत्री बने तो देश में सांप्रदायिक विभाजन तय है।

शायद इसी भविष्यवाणी को सच साबित करने के लिए विपक्ष और उसके इकोसिस्टम ने देश में पहली बार ईसाई समुदाय पर मँडराने वाले तथाकथित खतरे को लेकर प्रोपगैंडा किया जिसमें दिल्ली में एक चर्च के दरवाजे पर मारे गए पत्थर और टूटे हुए काँच को आगे रखकर देश भर के ईसाइयों को खतरे में बताया गया। इसी प्रोपेगेंडा का एक और रूप पश्चिम बंगाल में दिखाई दिया जब बांग्लादेश के सीमावर्ती इलाके में ननों के बलात्कार में बिना किसी जाँच के हिंदुत्व के लोगों को जिम्मेदार बता दिया गया। यह और बात थी कि उस अपराध में जो लोग पकड़े गए वे बांग्लादेशी मुसलमान थे। प्रोपेगेंडा का यही स्वरूप मुसलमानों पर होने वाले तथाकथित अत्याचार के रूप में देखा गया। 

चूँकि 2014 के लोकसभा चुनावों में कॉन्ग्रेस का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था इसलिए इकोसिस्टम के लिए राहुल गाँधी को मोदी के मुकाबले खड़ा करना असंभव सा काम था। इसी वजह से अगले चार वर्षों में पूरा इकोसिस्टम एक अदद नेता की तलाश करता रहा ताकी उसे नरेंद्र मोदी के खिलाफ खड़ा किया जा सके। हालत यह थी कि इस प्रक्रिया में 2019 तक अरविन्द केजरीवाल, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी, कन्हैया कुमार, उमर खालिद और जिग्नेश मेवानी तक को नेता के रूप में प्रोजेक्ट करने की कोशिश की गई। प्रोपेगेंडा के तहत ही जेएनयू से लेकर आईआईटी मद्रास, हैदराबाद विश्वविद्यालय, जामिया मिलिया, बीएचयू, अलीगढ मुस्लिम यूनिवर्सिटी और जादवपुर विश्वविद्यालय तक में टुकड़े-टुकड़े के खेल किए गए।

अराजनीतिक खिलाड़ियों को एक मात्र उद्देश्य से पोषा गया और वह उद्देश्य था मोदी की छवि को ध्वस्त करना। इसी दिशा में ‘जाट रिजर्वेशन’ और ‘भीमा कोरेगाँव’ जैसे तथाकथित राजनीतिक आंदोलन चलाये गए। इसी उद्देश्य के साथ राहुल गाँधी ने मोदी सरकार को बार-बार सूट-बूट की सरकार बताया। इसी उद्देश्य के साथ राफेल के सौदे में आर्थिक अनियमितता के आरोप लगाए गए और इसी उद्देश्य के साथ ही सेना द्वारा पाकिस्तान में किए गए स्ट्राइक को झूठ बताया गया पर इनमें से किसी रणनीति का मोदी की छवि पर कोई असर नहीं हुआ। नतीजा यह हुआ कि नरेंद्र मोदी 2019 में और भारी जीत के साथ फिर से प्रधानमंत्री बन कर वापस आए।  

मोदी के दूसरे कार्यकाल में विपक्ष, उसके इकोसिस्टम और उसके प्रोपगैंडा का स्वरूप तेजी से बदला है। कारण फिर से वही था। मोदी का अपने फैसलों से विपक्ष को आश्चर्यचकित करना। यदि कुछ विपक्षी नेताओं के पुराने बयानों को देखा जाय तो कहा जा सकता है कि उन्होंने कम से कम जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 के हटाए जाने की कल्पना नहीं की थी और 5 अगस्त 2019 के इस फैसले से विपक्ष को सकते में डाल दिया। चूँकि कॉन्ग्रेस और उसके नेतृत्व ने ही अपने फैसले और संविधान में बदलाव से कश्मीर को अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बनाया था लिहाजा उसे अपने प्रोपेगेंडा के लिए विदेशी व्यक्तियों और संस्थाओं के और अधिक सहयोग से कोई समस्या दिखाई नहीं दी।

किसी भी कीमत पर मोदी को हराने के लिबरलों के संकल्प को राम जन्मभूमि पर उच्चतम न्यायालय के फैसले से बड़ा धक्का लगा और उन्होंने नए सहयोगियों के साथ मिलकर अपने प्रयास में तेज़ी लाते हुए नागरिकता संशोधन कानून के बहाने शाहीन बाग़ कर डाला। वहाँ से विरोध की यह यात्रा दिल्ली दंगों से होते हुए अब किसान आंदोलन पर आ रुकी है। विरोध में अब विदेशी व्यक्तियों और संस्थाओं का उपयोग शायद इसलिए बढ़ गया है क्योंकि जिन देसी लोगों से इकोसिस्टम को उम्मीदें थीं वे बार-बार असफल होते गए। ऐसे में अब भारतीय लोकतंत्र की क्वालिटी पर विदेशी छुटभैय्ये एनजीओ की रिपोर्ट हो या किसी तथाकथित विदेशी इतिहासकार के वक्तव्य, इकोसिस्टम उसे अब खूब सेलिब्रेट करता है, इस आशा के साथ कि एक दिन नरेंद्र मोदी की छवि ध्वस्त हो जाएगी।
 
पर लोकतांत्रिक व्यवस्था की एक खूबी होती है। इस व्यवस्था में राजनीतिक दलों को अपनी लड़ाई खुद लड़नी पड़ती है। विपक्ष में रहकर भी देश के लिए एक वैकल्पिक राजनीतिक या आर्थिक व्यवस्था का मॉडल प्रस्तुत करना पड़ता है जिसे जनता परखती है। कोई राहुल गाँधी इस बात के सहारे नहीं बैठ सकता कि कोई रवीश कुमार रोज फेसबुक पोस्ट लिखकर उसे सत्ता दिला सकता है। कोई रवीश कुमार इस सोच के सहारे नहीं बैठ सकता कि कोई राहुल गाँधी सत्ता में आकर उसे उसकी खोई हुई विश्वसनीयता वापस दिला सकता है। इकोसिस्टम चाहे जितना बड़ा हो और अपना स्वरुप चाहे जिस तेजी से बदले, किसी नेता की छवि केवल प्रोपेगेंडा से न तो बना सकता है और न ही बिगाड़ सकता है।

गंगा किनारे समाधी दी गई लाशों की सच्चाई ‘गिद्ध’ मीडिया प्रोपेगेंडा से कहीं अलग: कई हिन्दू भी दफनाते हैं मृत शरीर

भारत परंपराओं और मान्यताओं का देश है। इन्हीं परंपराओं को अक्सर पश्चिमी जगत, लिबरल्स, वामपंथी और मीडिया के सदस्य समझ नहीं पाते हैं और इसे छलावा करार देते हैं। हालाँकि इन सबको समस्या मात्र हिन्दू धर्म से ही है। हिंदुओं की परम्पराएँ इन लिबरल्स और वामपंथियों को फूटी आँख नहीं सुहाती और शायद वो यह भी स्वीकार नहीं करना चाहते हैं कि हिंदुओं में मृत देह की अंतिम संस्कार के लिए भी कई विधियाँ हो सकती हैं।

हिन्दू धर्मं में भी मृत लोगों की लाश को पवित्र गंगा नदी के किनारे जमीन के अंदर समाधी देने या दफनाने की प्रथा उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में पाई जाती है। 1988 के पहले तो लाशों को गंगा में प्रवाहित कर दिया जाता था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद यह प्रथा बंद हो गई। परंपराओं के अनुसार कई बार जब व्यक्ति साँप के काटने से मरता है, त्वचा रोग से ग्रसित होता है, नवजात होता है या साधु होता है तो उसे जलाया नहीं जाता बल्कि जमीन में दफनाया जाता है। 

इसके अलावा कई प्राचीन परंपराओं से जुड़े परिवारों में भी मृत सदस्य को जलाने के स्थान पर गंगा के किनारे दफनाया जाता रहा है। प्रयागराज का फाफामऊ घाट और शृंगवेरपुर घाट में भी यह प्रथा अपनाई जाती है, जहाँ मृत शरीर को दफनाकर उसे बाँस और रामनामी गमछे से ढँक दिया जाता है। अभी तक हिंदुओं की इन प्रथाओं से अनजान रहने वाले मीडिया समूह अचानक Covid-19 के समय इन घाटों पर प्रकट हो गए हैं। इन मीडिया के अवसरवादियों ने ये लाश दिखाकर यह बताना शुरू कर दिया है कि उत्तर प्रदेश में Covid-19 संक्रमण के कारण होने वाली मौतें इतनी ज्यादा हैं कि लोग मृत सदस्यों का दाह संस्कार तक नहीं कर पा रहे हैं और उन्हें दफना रहे हैं।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी बताया इस प्रथा के बारे में

इसमें कोई दो राय नहीं कि कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान मौतें पहले से ज्यादा हुई हैं लेकिन प्राचीन परंपरा को प्रोपेगेंडा में घसीटना भी सही नहीं है। 26 मई को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दैनिक जागरण की एक रिपोर्ट शेयर करते हुए कहा कि तीन साल पहले जब कोरोना नहीं था तब भी घाट पर ऐसी तस्वीरें देखने को मिलती थीं। जागरण की इस रिपोर्ट में विस्तार से इस प्रथा के बारे में बताया गया है, जहाँ मृत व्यक्ति को गंगा नदी के किनारे दफनाया जाता है।

लिबरल मीडिया का नैरेटिव

हालाँकि, कुछ लोग इस प्रथा के बारे में जानते होंगे लेकिन उनके लिए यह केंद्र सरकार को दोष देने का एक जरिया बन गया। 24 मई को ही मोजो स्टोरी यूट्यूब चैनल चलाने वाली ‘पत्रकार’ बरखा दत्त ने एक रिपोर्ट शेयर की। इस रिपोर्ट में घाट पर दफनाई गई लाशों को दिखाते हुए कहा गया कि कुछ लाशें गंगा में तैरती हुई आई हैं तो कुछ यहीं घाट पर दफनाई गई हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया कि लगभग 1000 लाशें गंगा से बहकर तट पर आ गई हैं।  

रिपोर्ट में बताया गया कि संभव है कि इन लाशों को या तो पैसों की कमी के चलते या तो कोविड के कारण जलाने से मना किया गया है। अपने ही वीडियो चैनल की एक रिपोर्ट में बरखा खुद कहती हैं, “हम यह नहीं कहते हैं कि लाशों को दफनाने की प्रथा नहीं है लेकिन उत्तर प्रदेश के जिन घाट पर हम गए हैं वहाँ के स्थानीय लोगों ने बताया कि यहाँ लाशों में बढ़ोत्तरी देखी गई है।“

अलग कहानी कहती जागरण की रिपोर्ट :

जागरण की रिपोर्ट में बताया गया है कि सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरें 2018 की है, जब 2019 में होने वाले कुंभ की तैयारियों के लिए घाट की साफ सफाई हो रही थी। ये तस्वीरें जागरण के फोटो पत्रकार मुकेश कनौजिया ने ली थीं। रिपोर्ट में 85 वर्षीय पुजारी राममूरत मिश्रा का बयान भी है जिन्होंने बताया कि वो बचपन से लोगों को दफनाते हुए देखते आ रहे हैं। मिश्रा ने कहा कि जिनको त्वचा रोग होता है या जो साँप के काटने से मरते हैं उन्हें यहाँ दफनाया जाता है।   

पत्रकार मुकेश कनौजिया का एक वीडियो भी है जिसमें वो बताते हैं कि यहाँ और भी ऐसी लाशें हैं लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि अभी ही कुछ हुआ है। उन्होंने बताया कि जब उन्हें गंगा किनारे दफनाई जाने वाली लाशों पर रिपोर्ट बनाने के लिए कहा गया था तब भी उन्होंने कई लाशें देखी थीं लेकिन तब तो कोरोना भी नहीं था।

प्रयागराज रेंज के आईजी केपी मिश्र ने 17 मई को टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया था कि सभी कोविड से मरने वालों का दाह संस्कार किया गया है। उन्होंने बताया कि स्थानीय पुलिस, जल पुलिस और SDRF के सदस्य लगातार यमुना और गंगा के घाटों पर निगरानी कर रहे हैं। दाह संस्कार के लिए पैसों की कमी पर उन्होंने कहा कि हमारी टीम ऐसे लोगों की सहायता भी करती है।

गिद्ध पक्षी लवारिस पड़ी मृत लाश को खाकर पर्यावरण को स्वच्छ रखता है लेकिन मीडिया के गिद्ध इन लाशों पर अपना नैरेटिव चलाकर अपने पाठकों और दर्शकों के दिमाग को दूषित कर रहे हैं। मीडिया और लिबरल्स वामपंथियों के लिए जो शॉकिंग या अजीब हो सकता है वह कई हिन्दू परिवारों के लिए परंपरा की तरह है।