Homeदेश-समाजशाहीन बाग के मास्टरमाइंड शरजील इमाम का होगा वॉयस टेस्ट, देशविरोधी भाषणों से किया...

शाहीन बाग के मास्टरमाइंड शरजील इमाम का होगा वॉयस टेस्ट, देशविरोधी भाषणों से किया जाएगा मिलान

दिल्ली की एक अदालत ने बुधवार को पुलिस को देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार जेएनयू छात्र शरजील इमाम की आवाज का सैंपल लेने की अनुमति दे दी है। पुलिस इस सैंपल का मिलान उस वीडियो क्लिप से करेगी जिस पर भड़काउ बयान देने का आरोप लगा था।

पिछले दिनों अपने भाषणों में देश विरोधी भाषण देकर चर्चा में आए शरजील इमाम का अब आवाज का नमूना भी लिया जाएगा। इसके लिए कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को अनुमति दे दी है। वहीं बुधवार को कोर्ट में पेश हुए शरजील को 14 दिनों की न्यायायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

दिल्ली की एक अदालत ने बुधवार को पुलिस को देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार जेएनयू छात्र शरजील इमाम की आवाज का सैंपल लेने की अनुमति दे दी है। पुलिस इस सैंपल का मिलान उस वीडियो क्लिप से करेगी जिस पर भड़काउ बयान देने का आरोप लगा था। मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट पुरुषोत्तम पाठक ने दिल्ली पुलिस के एक आवेदन पर आदेश दिया और निर्देश दिया कि आरोपी जो फिलहाल न्यायिक हिरासत में है, उसे 13 फरवरी को सीएफएसएल में पेश किया जाए।

जेएनयू से पीएचडी कर रहे शाहीन बाग के मास्टरमाइंड शरजील इमाम ने पिछले महीने सीएए के विरोध में शाहीन बाग और एएमयू में आयोजित धरने में देशविरोधी भाषण दिए थे। इसके बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुए शरजील के वीडियो को देख पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया था। दरअसल शरजील वीडियो में भारत से पूर्वोत्तर के राज्यों को काटने की बात कर रहा था। इसके बाद शरजील को दिल्ली पुलिस ने बिहार के जहानाबाद से 28 जनवरी को गिरफ्तार किया था।

शरजील इमाम के बैंक खातों से मिले विदेशी फंडिंग के संकेत, क्राइम ब्रांच ने शुरू की जाँच

शरजील के फोन से चौंकाने वाले खुलासे, जामिया और एएमयू के छात्रों सहित 15 पर कसा शिकंजा

भारत को इस्लामिक मुल्क बनाना चाहता है शरजील इमाम, पूछताछ में माना- वीडियो से नहीं हुई छेड़छाड़

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।

59 करोड़ अकाउंट्स, लाखों करोड़ की कैपिटल और आखिरी व्यक्ति तक पहुँचता बैंकिंग सिस्टम… फिर क्यों जनधन योजना से सुभाष गर्ग को लगी मिर्ची?

सुभाष गर्ग ने जनधन योजना के 59 करोड़ खातों पर सवाल उठाए, जानिए जीरो बैलेंस, इनएक्टिव अकाउंट्स और DBT से जुड़ी पूरी कहानी।
- विज्ञापन -