Homeदेश-समाजरतनलाल और अंकित शर्मा की निर्मम हत्या के ख़िलाफ दिल्ली में साइलेंट मार्च

रतनलाल और अंकित शर्मा की निर्मम हत्या के ख़िलाफ दिल्ली में साइलेंट मार्च

ड्यूटी से लौटते वक़्त अंकित शर्मा को दंगाइयों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। चॉंदबाग के नाले से उनका शव बरामद किया गया था। इससे पहले हिंसा में दिल्ली पुलिस के 42 वर्षीय हेड कान्स्टेबल रतनलाल की गोली लगने से मौत हो गई थी।

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हिंसा में पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल रतनलाल और आईबी कॉन्स्टेबल अंकित शर्मा की हत्या के खिलाफ आज शाम साइलेंट मार्च निकाला जाएगा। ‘यूथ अगेंस्ट जिहादी हिंसा’ नाम की संस्था शाम 5 बजे मार्च निकालेगी। मार्च जंतर-मंतर के पास स्थित केरल हाउस से शुरू होकर अशोका रोड स्थित दिल्ली पुलिस मुख्यालय तक जाएगी। ‘यूथ अगेंस्ट जिहादी हिंसा‘ ने AISA, PFI को बैन करने की भी माँग की है।


संस्था ‘यूथ अगेंस्ट जिहादी हिंसा’ द्वारा शांति मार्च को लेकर जारी किया गया पोस्टर

ड्यूटी से लौटते वक़्त अंकित शर्मा को दंगाइयों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। चॉंदबाग के नाले से उनका शव बरामद किया गया था। इस मामले में आप पार्षद ताहिर हुसैन की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है। आरोप है कि दंगाई अंकित शर्मा को घसीटकर उसके घर ले गए और हत्या कर शव को नाले में फेंक दिया। बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने भी आरोप लगाया था कि ताहिर हुसैन के घर से लगातार पेट्रोल बम चलाए जा रहे थे और गोलीबारी भी की जा रही थी।

इससे पहले हिंसा में दिल्ली पुलिस के 42 वर्षीय हेड कान्स्टेबल रतनलाल की गोली लगने से मौत हो गई थी।
राजस्थान के सीकरी निवासी रतनलाल वर्ष 1998 में कॉन्स्टेबल के पद पर दिल्ली पुलिस में भर्ती हुए थे। रतनलाल की मौत की खबर जैसे ही उनके परिजनों को हुई ऐसे ही उनके घर में मातम पसर गया। रतनलाल की दो बेटियाँ और एक बेटा है।, जिनका बुधवार को उनके पैतृक गाँव में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

ताहिर हुसैन के घर की छत पर पेट्रोल बम, पत्थरों का मिला जखीरा, पार्षद के बचाव में उतरी AAP

4 लोगों को खींचकर AAP पार्षद ताहिर हुसैन के घर ले गए दंगाई, मार कर नाले में फेंक दिया: अंकित शर्मा का भाई

माँ से किया वादा पूरा नहीं कर पाए हेड कॉन्स्टेबल रतनलाल, बुखार के बावजूद कर रहे थे ड्यूटी

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

सहाबुद्दीन मंडल का गैंग कराता था बंगाल में घुसपैठ, फिर दिल्ली-मुंबई-चेन्नई-बेंगलुरु तक फैल जाते बांग्लादेशी: जानिए- NIA कैसे तोड़ रहा इस सिंडिकेट की कमर

NIA ने मास्टरमाइंड सहाबुद्दीन मंडल और उसकी गैंग को गिरफ्तार किया है। जो बांग्लादेशी घुसपैठियों को बॉर्डर पार करवाकर को दिल्ली, मुंबई जैसे देश के प्रमुख महानगरों में भेजता था।

जब सोनम वांगचुक को उठाकर ले गई दिल्ली पुलिस, तब ‘समलैंगिक’ प्रवक्ता के घर थे अभिजीत दिपके: जानें कौन हैं अनीश गावंडे, शरद पवार...

अनीश गावंडे कौन हैं? पहले ओपनली गे प्रवक्ता से दिपके को पनाह देने तक, सोनम वांगचुक के समर्थन और हालिया विवादों की पूरी जानकारी।
- विज्ञापन -