Homeदेश-समाजचुनावों में हिंसा के लिए बना रहे थे अवैध आर्म्स: कई राज्यों में होनी...

चुनावों में हिंसा के लिए बना रहे थे अवैध आर्म्स: कई राज्यों में होनी थी सप्लाई, हथियारों के जखीरे के साथ UP में सरफराज सहित तीन अरेस्ट

उत्तर प्रदेश पुलिस ने पिछले कुछ दिनों में ऐसे कई अवैध हथियार निर्माण रैकेट का भंडाफोड़ किया है। कल ही छापेमारी के दौरान पुलिस ने 315 बोर की 5 पिस्तौल, 12 बोर की दो पिस्तौल, छह जिंदा कारतूस, छह अर्द्ध-निर्मित बंदूकें, छह 12 बोर बैरल, आठ 315 बोर बैरल, एक ड्रिल मशीन, एक वेल्डिंग मशीन, दस मीटर केबल आदि बरामद किया था।

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों के मतदान से पहले मुजफ्फरनगर पुलिस ने अवैध हथियार निर्माण फैक्ट्री का खुलासा किया। इस दौरान भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी जब्त किया गया है। छापेमारी के दौरान किदवईनगर निवासी सरफराज और खालापार निवासी शाहिद समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।

एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के बड़काली गाँव के पास आम के बाग में हथियार बनाए जा रहे थे। मौके से 131 तमंचे, पौनिया, बंदूक आदि बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में इन अवैध हथियारों को बेचने की उनकी योजना थी।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सूचना सलाहकार शलभ मणि त्रिपाठी ने दो वीडियो साझा किए, जिसमें पुलिस द्वारा छापेमारी के दौरान जब्त किए गए अवैध हथियारों का जखीरा देखा जा सकता है।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने पिछले कुछ दिनों में ऐसे कई अवैध हथियार निर्माण रैकेट का भंडाफोड़ किया है। कल ही मुजफ्फरनगर पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इसी तरह की छापेमारी की जानकारी दी थी। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 315 बोर की 5 पिस्तौल, 12 बोर की दो पिस्तौल, छह जिंदा कारतूस, छह अर्द्ध-निर्मित बंदूकें, छह 12 बोर बैरल, आठ 315 बोर बैरल, एक ड्रिल मशीन, एक वेल्डिंग मशीन, दस मीटर केबल आदि बरामद किया था।

पुलिस ने मामले में आरोपित तमरेज को गिरफ्तार किया था। वह लंबे समय से बंद बरला-बसेड़ा रोड पर एक फैक्ट्री में काम कर रहा था। पुलिस ने कहा कि हत्या, चोरी और अवैध हथियार रखने जैसे गंभीर अपराधों के लिए पहले जेल जा चुका तमरेज बहुत लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा था।

इसी तरह, 13 जनवरी को मथुरा पुलिस ने कोसीकलां थाना की सीमा के अंतर्गत आने वाले एक गाँव में अवैध हथियार निर्माण इकाई चलाने के आरोप में मथुरा के रहने वाले मुब्बा, आरिफ, अंसार, शाहनवाज, कंजर और भोली नाम के 6 आरोपितों को गिरफ्तार किया था। छापेमारी के दौरान कम से कम 25 देशी पिस्तौल और विभिन्न बोर की हथियार के साथ ही विभिन्न बोर के 50 से अधिक कारतूस जब्त किए गए।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?

मुस्लिमों को रिझाने में 2017 में औंधे मुँह गिरे थे अखिलेश, आरक्षण का वादा किया लेकिन घोषणापत्र खाली रहा: 2027 के चुनावी रण में...

मुस्लिम आरक्षण पर अखिलेश बयानों से लेकर मुलायम सिंह यादव की मुस्लिम राजनीति अपने पुराने ढर्रे पर रही है। हालाँकि अब यूपी में वोटर्स अपनी प्रथमिकताएँ बदल रहे हैं।
- विज्ञापन -