Homeरिपोर्टराष्ट्रीय सुरक्षाघर में अलमारी, अलमारी में ड्रॉवर, ड्रॉवर के भीतर आतंकियों का बंकर... कश्मीर के...

घर में अलमारी, अलमारी में ड्रॉवर, ड्रॉवर के भीतर आतंकियों का बंकर… कश्मीर के कुलगाम का ये Video देख हो जाएँगे हैरान, सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर के बाद बिल खोजा

अलमारी के भीतर बने छोटे-छोटे बंकरों का खुलासा दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में मुठभेडों के दौरान हुआ। इस दौरान सुरक्षाबल ने द रेजिस्टेंट फ्रंट के कमांडर सहित दो और आतंकियों को मार गिराया। ये टीआरएफ कमांडर आदिल हुसैन वही आतंकी था जिसने साल 2022 में शोपियाँ में सेब के बाग में कश्मीरी हिंदू सुनील कुमार को टारगेट करते हुए मौत के घाट उतारा था।

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम से एक हैरान करने वाली वीडियो सामने आई है। इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कैसे आतंकी अपने छिपने के लिए ऐसे तरीके खोज रहे हैं जिनकी कल्पना करना भी मुश्किल हो। आतंकियो ने अलमारी के भीतर जहाँ सामान रखने के खाने (ड्रॉवर) बनाए जाते हैं उसके अंदर घुसकर बंकर बनाया हुआ है ताकि सुरक्षाबल की नजर से बचे रहें।

अलमारी के भीतर बने छोटे-छोटे बंकरों का खुलासा दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में मुठभेडों के दौरान हुआ। इस दौरान सुरक्षाबल ने ‘द रेजिस्टेंट फ्रंट’ के कमांडर सहित दो और आतंकियों को मार गिराया। ये टीआरएफ कमांडर आदिल हुसैन वही आतंकी था जिसने साल 2022 में शोपियाँ में सेब के बाग में कश्मीरी हिंदू सुनील कुमार को टारगेट करते हुए मौत के घाट उतारा था। इसके अलावा भी दर्जनों घटनाओं को अंजाम दिया था।

कुलगाम में हुई 2 मुठभेड़ों में अब तक 6 आतंकी मारे गए हैं। वहीं हमारे 2 जवान बलिदान भी हुए हैं। ये दोनों मुठभेड़ें जम्मू-कश्मीर के चिनीगाम और दूसरी कुलगाम में हुई हैं। बताया जा रहा है कि सुरक्षाबल ने इलाके में आतंकियों की पूर्व सूचना मिलने पर तलाशी शुरू की थी। सूचना पुख्ता होने पर उन्होंने इलाके की घेराबंदी की और इसी बीच आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी।

भारतीय जवान बहादुरी से उस घर में घुसे जहाँ आतंकी थे, छानबीन के दौरान पुलिस ने पाया कि घर की अलमारी में एक तहखाना बनाया गया था। पुलिस ने एक शख्स को उस बंकर के भीतर घुसवाकर पूरे बंकर की वीडियो बनवाई। माना जा रहा है कि इन बंकरों का प्रयोग आतंकी अपने छिपने के साथ-साथ हथियार और गोला बारूद छिपाने के लिए करते थे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -