विषय

नागरिकता संशोधन कानून

‘बिरियानी बाग़’ में बच्चे कर रहे हैं AAP नेता अमानतुल्लाह खान का चुनाव प्रचार

शाहीन बाग़ में आम आदमी प्रत्याशी अमानतुल्लाह खान के लिए दिल्ली विधानसभा चुनावों में वोट की अपील करते हुए बच्चे।

आजमगढ़ में महिला प्रदर्शनकारियों की थी ‘शाहीन बाग’ बनाने की मंशा, पथराव के बाद पुलिस ने खदेड़ा

बचाव में पुलिस ने लाठीचार्ज कर महिलाओं को खदेड़ना शुरू कर दिया और पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले भी दागे। इसके बाद ही स्थिति को कंट्रोल में किया जा सका।

AAP नेता ने ट्वीट तो डिलीट कर दिए… लेकिन वेबसाइट पर अभी भी है शाहीन बाग़ शूटर से जुड़े होने का सबूत

कपिल गुर्जर और उसके पिता गजे सिंह चौहान को AAP से संबंधित बताने वाली ट्वीट को नेता कुलदीप कुमार ने डिलीट कर दिया है, लेकिन आम आदमी पार्टी खुद अपनी वेबसाइट से इन दोनों के पार्टी से जुड़े होने की पुष्टि करता आर्टिकल हटाने से चूक गई। यदि AAP इस आर्टिकल को हटा लेती है, तो...

‘मेरी बेटी से गलती हुई, उसे बहकाया गया’ – शरजील के समर्थन में भड़काऊ नारेबाजी के बाद फरार लड़की की माँ

मुंबई पुलिस ने आरोपित उर्वशी चूड़ावला की माँ को बुलाकर पूछताछ की। उर्वशी की माँ ने अपनी बेटी की गलती स्वीकारते हुए कहा कि उनकी बेटी को बहकाया गया है। उर्वशी पर मुंबई के आजाद मैदान में "शरजील तेरे सपनों को हम मंजिल तक पहुँचाएंगे" जैसे नारे लगाने का आरोप है।

कपिल गुर्जर को पार्टी में लाने वाले आप नेताओं पर हो देशद्रोह का मुकदमा, हम नहीं देंगे साथ: दिल्ली कॉन्ग्रेस अध्यक्ष

अरविंद केजरीवाल पिछले करीब डेढ़ महीने से घर में बैठकर तमाशा देख रहे हैं। दिल्ली में छात्रों पर हमले हो रहे हैं, अगर बच्चे ही दिल्ली में सुरक्षित नहीं हैं, तो कौन सुरक्षित है? लेकिन अब साफ़ हो गया है कि इन हमलों के पीछे किसका हाथ है और दिल्ली में कपिल गुर्जर को कौन लेकर आया था।

मैं हूँ आम आदमी: AAP का नेता निकला शाहीन बाग में गोली चलाने वाला कपिल गुर्जर

क्राइम ब्रांच की टीम ने जब कपिल गुर्जर के मोबाइल की छानबीन की तो उसके मोबाइल से आम आदमी पार्टी के नेताओं के साथ की तस्वीरें निकलीं। गोली चलाने वाले कपिल गुर्जर ने यह बात स्वीकार कर ली है कि उसने और उसके पिता ने वर्ष 2019 के शुरुआती महीने में AAP की सदस्यता ली थी।

पूरे देश में NRC लागू करने पर अभी कोई फैसला नहीं: गृह मंत्रालय ने दिया लोकसभा में लिखित जवाब

मोदी ने कहा था, 'मैं 130 करोड़ देशवासियों को बताना चाहता हूँ कि 2014 में पहली बार मेरी सरकार के सत्ता में आने के बाद से NRC पर कभी चर्चा नहीं हुई।' उन्होंने कहा कि यह उच्चतम न्यायालय के आदेश की वजह से सिर्फ असम में किया गया। मोदी ने यह भी कहा था कि, नागरिकता कानून या NRC का भारतीय मुस्लिमों से कुछ लेना देना नहीं है।

नए साल में 2210 पाकिस्तानी हिंदू आए भारत, कहा- चाहे जान ले लो, मगर वापस जाने के लिए न कहो

"हम पाकिस्तान में सुरक्षित नहीं महसूस करते। हमारी लड़कियों को हमेशा डर लगा रहता है कि कोई कट्टरपंथी उनका अपहरण कर लेगा। पुलिस मूक दर्शक बनी देखती रहती है। हमारी लड़कियाँ आजादी से चल भी नहीं सकती हैं।"

बम बनाते हुए फूटने से TMC नेता मुस्ताक शेख ने गँवाए दोनों हाथ, बीजेपी की CAA-समर्थन रैली में फोड़ना था लक्ष्य

बंगाल में तृणमूल कॉन्ग्रेस के बूथ अध्यक्ष मुस्ताक शेख बम बनाते समय हुए विस्फोट में अपने दोनों हाथ गँवा दिए। इस बम की तीव्रता इतनी अधिक थी कि बम विस्फोट की आवाज सुनकर गाँव के कई लोग भाग खड़े हुए। बताया जा रहा है कि मुस्ताक शेख इस बम को भाजपा द्वारा CAA के समर्थन में निकाली जा रही रैली में फोड़ने के लिए बना रहा था।

बोरिस जॉनसन की बड़ी फजीहत, चाय-दुकान पर उनकी सरकार के खिलाफ प्रस्ताव पारित: द वायर

मीडिया गिरोह की मानें तो अब अगर चीन की कोई नगर पालिका या ग्राम पंचायत भी भारत में फासिस्ट मोदी सरकार के दौरान चाउमीन में डाली जा रही शिमला मिर्च के खिलाफ प्रस्ताव जारी कर दे, तो मोदी सरकार की जड़ें हिलते देर नहीं लगेगी।

ताज़ा ख़बरें

प्रचलित ख़बरें