विषय

Jharkhand

2 महिला जज के साथ 3 जजों ने ट्रेनिंग के दौरान किया गलत व्यवहार, HC ने तीनों को किया निलंबित

गोपनीय रिपोर्ट की शुरुआती जाँच के बाद तीनों जजों पर लगे आरोपों को सही पाया गया और तीनों को निलंबित कर दिया गया। निलंबन के साथ ही तीनों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है। इसका जवाब मिलने के बाद हाईकोर्ट आगे की कार्यवाही करेगा।

चर्च स्कूल के बच्चों ने कहा जय श्री राम, 12वीं के 17 बच्चों के स्कूल आने पर पाबंदी

स्कूल प्रिंसिपल ने परिसर में हुई घटनाओं का हवाला देकर बच्चों के निलंबन को सही ठहराने की कोशिश की है। उनका कहना है कि स्कूल परिसर में इसी प्रकार नारे लगाने को लेकर पूर्व में दूसरे स्कूल में विवाद हो चुका है। हम अपने स्कूल में कोई विवाद नहीं चाहते।

मदरसे में रह रहा था अलकायदा का खूँखार आतंकी कलीमुद्दीन, ATS ने जिहाद करने से पहले धर दबोचा

कलीमुद्दीन युवाओं को आतंकी संगठन में भर्ती कर उन्हें पाकिस्तान भेजा करता था। 2014 में वह दुबई के रास्ते पाकिस्तान गया था और कराची में रुका था। वहीं उसे हथियार चलाने का प्रशिक्षण भी दिया गया था।

60 की उम्र पार करते ही किसानों-दुकानदारों को हर माह मिलेंगे ₹3000: प्रधानमंत्री मानधन योजना

"किसानों की सामाजिक सुरक्षा के लिए प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना के तहत मासिक पेंशन दिया जाएगा, जिसके लिए 18 से 40 उम्र तक के किसान खुद को इस स्कीम में पंजीकृत कर सकते हैं। इसके बाद 60 की उम्र पार करते ही उन्हें 3000 रुपए हर महीने मिलने लगेंगे।"

तबरेज की मौत तनाव और हृदयाघात से, 11 आरोपितों पर नहीं चलेगा हत्या का मामला: झारखंड पुलिस

"तबरेज अंसारी की मौत घटनास्थल पर नहीं हुई थी, और ग्रामीणों का भी अंसारी को मारने का कोई इरादा नहीं था। मेडिकल रिपोर्ट में भी हत्या के आरोपों की पुष्टि नहीं हो पाई।" - आईपीसी की धारा 304 के तहत दाखिल चार्जशीट पर सरायकेला-खरसावां के एसपी कार्तिक का बयान।

34000 रुपए कटा ट्रैफिक पुलिस का चालान, सरकारी कर्मी होने पर लगा दोगुना जुर्माना

कॉन्स्टेबल राकेश कुमार के साथ पीछे बैठे ASI रामेश्वर राय ने हेलमेट नहीं लगाया था। जब राकेश से बाइक के कागजात माँगे गए तो उनके पास न ताे ड्राइविंग लाइसेंस था, न पाॅल्यूशन और न ही इंश्याेरेंस।

पूजा ने कामरान खान से किया था निकाह, अब मिलती है पूजा-पाठ करने पर ससुराल वालों की धमकी और प्रताड़ना

शादी के बाद कामरान दिल्ली चला गया, पूजा सिंदरी में ही रहने लगी। इसके बाद शुरू हुआ खेल! कामरान के पिता अली अहमद खान ने पूजा को ताने देना शुरू कर दिया कि हिंदू रीति-रिवाज़ न माने। जेठानी साज़िया ख़ान ने कहा कि वो अपनी नौटंकी (पूजा-पाठ) बंद करे।

पेट दर्द की दवा कंडोम: डॉक्टर अशरफ बदर बर्खास्त, नर्स से छेड़छाड़ का भी लग चुका है आरोप

पूर्वी सिंहभूम के सिविल सर्जन ने बताया कि अशरफ को पहले भी इस तरह के आरोपों की वजह से बर्खास्त किया गया था। लेकिन, लिखित माफीनामे के बाद उसे बहाल कर लिया गया था। वहीं, अशरफ ने इसे साजिश बताते हुए बर्खास्तगी को उच्च न्यायालय में चुनौती देने की बात कही है।

18 वर्षों से फरार मोस्ट वांटेड उग्रवादी निकला JMM का बड़ा नेता, 2009 में BSP से भी लड़ चुका है चुनाव

18 वर्षों से फरार चल रहे प्रशांत ठाकुर की झारखंड पुलिस और छत्तीसगढ़ पुलिस को लंबे समय से तलाश थी। लेकिन नाम बदलकर अपनी लोकेशन बदलते रहने के कारण वह पकड़ में नहीं आ रहा था। इन दोनों ही राज्यों में उसका नाम मोस्ट वांटेड अपराधियों की सूची में था।

कंपनी में छँटनी आत्महत्या का कारण नहीं: मृत कंप्यूटर ऑपरेटर के पिता ने किया BBC के प्रोपेगंडा का खंडन

बीबीसी से भी बात करते हुए विश्वजीत से साफ़-साफ़ कहा कि उन्हें आशीष की आत्महत्या का कारण नहीं पता। इसी ख़बर में पुलिस ने भी कहा कि आत्महत्या की मूल वजह का पता लगाया जा रहा है। मिलिंद खांडेकर और बीबीसी ने इसे 'ऑटो कंपनियों में हो रही छँटनी' से जोड़ कर अपना उल्लू सीधा किया।

ताज़ा ख़बरें

प्रचलित ख़बरें