छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित एक फैशन शो विवाद का विषय बन गया है। आरोप है कि यह फैशन शो हिन्दुओं के एक मंदिर में आयोजित करवाया गया था। कहा जा रहा है कि इस आयोजन में कई मेकअप आर्टिस्टों के साथ पश्चिमी सभ्यता वाले कपड़े पहन कर कई मॉडल्स मंदिर परिसर में रैम्प बना कर वॉक कर रहीं थीं।
इस कार्यक्रम के आयोजकों में आरिफ नाम का व्यक्ति भी शामिल बताया जा रहा है। बजरंग दल ने इस आयोजन पर आपत्ति जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। फैशन शो का आयोजन शनिवार (17 सितम्बर 2022) को हुआ था।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मामला तेलीबंधा थानाक्षेत्र के फुंडहर इलाके में स्थित सालासर बालाजी मंदिर का है। यहाँ FDCA नाम की कंपनी ने आरिफ और मनीष नाम के आयोजकों के नेतृत्व में फैशन शो का आयोजन किया था। आयोजन में कई लड़कियाँ मॉडल के रूप में मंदिर परिसर में भी रैम्प वॉक कर रहीं थी। अभी आयोजन शुरू हुए कुछ ही समय बीता था कि बजरंग दल के कार्यकर्ता ‘जय श्री राम’ का नारा लगाते हुए मंदिर परिसर में घुस गए और वहाँ अफरातफरी मच गई।
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इस आयोजन को अपनी भावनाओं का अपमान बता कर हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान मॉडलिंग कर रही लड़कियाँ मंदिर परिसर से बाहर चली गईं।।आरोप है कि आयोजकों और बजरंग दल कार्यकर्ताओं में बहस भी हुई।
हंगामे की सूचना पर पहुँची पुलिस ने मामले को शाँत करवाया। आखिरकार कार्यक्रम को बंद करवा दिया गया। इस दौरान मची अफरातफरी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसमें मौके पर पहुँची पुलिस दोनों पक्षों को समझने का प्रयास कर रही है।
वायरल वीडियो में आयोजन में शामिल बताई जा रही एक हिजाब पहनी महिला को हाथ जोड़ते भी देखा जा सकता है। वीडियो में ढेर सारी खाली कुर्सियाँ और मेकअप के सामान भी दिख रहे हैं। इस आयोजन को बंद करवाने वाले रायपुर के बजरंग दल पदाधिकारी रवि वाधवानी ने कहा कि ऐसी घटनाएँ बिलकुल स्वीकार्य नहीं हैं।
उन्होंने इस आयोजन को फूहड़ता बताते हुए एक न्यूज़ संस्थान के संबंधित खबर का स्क्रीनशॉट शेयर किया। इस खबर के मुताबिक रायपुर में सिविल लाइंस के CAP वीरेंद्र चतुर्वेदी ने घटना की जाँच करने और उसके बाद नियमानुसार उचित कार्रवाई करने का बयान दिया है।
पंजाब की चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी (CU) के हॉस्टल से ‘छात्राओं के नहाने का वीडियो वायरल’ होने का मामला सामने आया था। खबरों में कहा गया था कि हॉस्टल की ही एक छात्रा ने वीडियो बनाकर लीक किए, जिसके कारण कुछ लड़कियों ने आत्महत्या की कोशिश की। हालाँकि अब पुलिस का इन खबरों पर बयान आया है। पुलिस ने दोनों ही बातों को नकारा है।
पुलिस का कहना है कि हॉस्टल की किसी लड़की ने आत्महत्या की कोशिश नहीं की। एक लड़की को एंजायटी के कारण अस्पताल भेजा गया। वहीं मामले की जाँच पर उन्होंने बताया कि उन्हें एक ही वीडियो मिली, वो आरोपित लड़की है। उसने अपनी वीडियो बनाकर भेजी थी। इसके अलावा अभी कोई वीडियो सामने नहीं आई है।
आरोप है कि मैनेजमेंट ने शिकायत के बाद भी कोई एक्शन नहीं लिया, जिसके कारण स्टूडेंट्स का गुस्सा बढ़ता गया। बताया यह भी जा रहा है कि मैनेजमेंट ने उलटा छात्राओं को ये बात बाहर नहीं जाने देने दबाव भी बनाया। वहीं छात्र संगठनों को खबर लगने के बाद स्टूडेंट्स ने विश्वविद्यालय का घेराव किया और खूब नारेबाजी भी की।
आरोप – छात्राओं ने की आत्महत्या की कोशिश
आरोप है कि MMS बनाए जाने की बात से आहत होकर 8 छात्राओं ने आत्महत्या की कोशिश भी की। वहीं इनमें से एक छात्रा की हालत गंभीर बताई जा रही है। ‘पंजाब महिला आयोग’ की अध्यक्ष मनीषा गुलाटी ने इस मामले में दखल देते हुए कहा कि ये सभी वीडियो इंटरनेट से हटाए जाएँगे। इसके साथ-साथ उन्होंने छात्राओं से धैर्य बनाए रखने की अपील की।
हालाँकि, पंजाब राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष मनीषा गुलाटी ने मीडिया के सामने आत्महत्या वाली बात को अफवाह बताया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में झूठ फैलाया गया कि कुछ बच्चियों ने आत्महत्या कर ली है। ये सब अफवाह है, ना किसी बच्ची ने आत्महत्या किया है और ना ही कोई अस्पताल में है।
इस मामले में झूठ फैलाया गया कि कुछ बच्चियों ने आत्महत्या कर ली है। ये सब अफवाह है, ना किसी बच्ची ने आत्महत्या किया है और ना ही कोई अस्पताल में है: चंडीगढ़ विश्विद्यालय वीडियो लीक मामले पर पंजाब राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष मनीषा गुलाटी pic.twitter.com/vEbXlZJvEX
मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि छात्राओं के MMS वीडियो लंबे समय से बनाए जा रहे थे। आरोपित छात्रा अपनी सहपाठियों की वीडियो बनाकर शिमला के युवक को भेजा करती थी। इसके बाद वह उन्हें इंटरनेट पर अपलोड कर देता। छात्राओं को सोशल मीडिया के माध्यम से उनके ही वीडियो मिले तो वे हैरान हो गई।
#WATCH | So far in our investigation, we have found out that there is only one video of the accused herself. She has not recorded any other video of anyone else. Electronic devices and mobile phones have been taken into custody and will be sent for forensic examination: Mohali SP pic.twitter.com/wv5dKYzYCr
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि हॉस्टल की छात्राओं ने आरोपित छात्रा पर जब दबाव बनाया तो उसने खुलासा किया कि वो एक युवक को ये वीडियोज भेजती थी। आरोपित छात्रा ने कहा कि उसने नहाते वक्त लड़कियों के वीडियो रिकॉर्ड किए हैं। भड़के छात्र-छात्राओं ने विरोध प्रदर्शन भी किया है।
पुलिस ने वीडियो वायरल कि बात को झुकलाया
पुलिस ने इस मामले में आरोपित छात्रा को गिरफ्तार कर लिया है। SSP विवेक शील सोनी ने मीडिया को बताया कि जाँच मेंपता चला है कि एक छात्रा के अलावा किसी अन्य छात्रा का कोई वीडियो नहीं बनाया गया है। पुलिस के मुताबिक, जिस छात्रा को गिरफ्तार किया गया है, ये वीडियो केवल उसी की है। पुलिस का कहना है कि छात्रा ने बताया कि उसने किसी और की वीडियो नहीं बनाई है। SSP ने कहा कि छात्रा का फोन जब्त करके जाँच के लिए भेज दिया गया है।
तृणमूल कॉन्ग्रेस के राज्यसभा सांसद और पूर्व IAS जवाहर सरकार ने एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर झूठ फैलाने की कोशिश की है। जवाहर सरकार ने शनिवार (17 सितंबर, 2022) को मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में ‘प्रोजेक्ट चीता’ (Project Cheetah) के दौरान ली गई PM मोदी की फोटो का एडिटेड वर्जन ट्वीट किया। इस एडिटेड फोटो में प्रधानमंत्री मोदी के हाथ में पकड़े कैमरे का ढक्कन बंद दिखाया गया है जबकि असल फोटो में कैमरे पर कैप नहीं था।
सोशल मीडिया पर फजीहत होने के बाद जवाहर ने ट्वीट डिलीट कर लिया है लेकिन उसका स्क्रीनशॉट वायरल हो गया। दूरदर्शन के सीनियर जर्नलिस्ट अशोक श्रीवास्तव ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा, “भारत के प्रधानमंत्री की ये दोनों तस्वीरें फेक हैं, मोदी को ट्रोल करने के लिए फोटोशॉप करके ट्वीट की गईं हैं। और ये फेक तस्वीर ट्वीट करने वाले वर्तमान में राज्यसभा के सांसद हैं जो पब्लिक ब्रॉडकास्टर प्रसार भारती के सीईओ और देश के पूर्व संस्कृति सचिव रह चुके हैं।”
भारत के प्रधानमंत्री की ये दोनों तस्वीरें फेक हैं, #Narendra_Modi को ट्रोल करने के लिए #Photoshop करके ट्वीट की गईं हैं। और ये फेक तस्वीर ट्वीट करने वाले वर्तमान में राज्यसभा के सांसद हैं जो पब्लिक ब्रॉडकास्टर प्रसार भारती के सीईओ और देश के पूर्व संस्कृति सचिव रह चुके हैं। pic.twitter.com/JWeg32Cpu1
भले ही जवाहर सरकार ने बाद में अपने ट्वीट को डिलीट कर लिया हो लेकिन अब उनके स्क्रीनशॉट वायरल हो के बाद उन पर कार्रवाई की माँग की जा रही है। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने दिल्ली पुलिस, UP पुलिस और PMO को टैग कर के जवाहर सरकार पर कार्रवाई की माँग कर रहे हैं। वहीं कई नेटिजन्स जवाहर की अपने शब्दों में आलोचना कर रहे हैं।
साभार- ट्विटर
पहले भी ऐसी हरकतें कर चुके हैं जवाहर सरकार
गौरतलब है कि पूर्व IAS जवाहर सरकार ने ऐसी हरकत पहली बार नहीं की है। इस से पहले भी वो विभिन्न मौकों पर अफवाह फैलते पाए गए हैं। जवाहर ने 07 जून 2021 को पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए एक फोटोशॉप्ड तस्वीर शेयर की थी जिसमें पीएम मोदी को नीता अंबानी के सामने हाथ जोड़े हुए दिखाया गया। जवाहर ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था कि कैसे देश के पीएम अपने दोस्तों के साथ इतने विनम्र हो जाते हैं कि उनके आगे हाथ जोड़ लेते हैं।
इसके अलावा 2 मई 2014 को प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रसार भारती के सीईओ रहते हुए जवाहर ने 2014 लोकसभा चुनावों के दौरान दूरदर्शन पर प्रसारित बीजेपी के तत्कालीन प्रधानमंत्री उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के इंटरव्यू को ‘स्पष्ट रूप से एडिट’ करने की बात स्वीकार की थी। मोदी का ये इंटरव्यू 27 अप्रैल, 2014 को दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ था।
23 दिसंबर को जवाहर सरकार ने एक अन्य टीएमसी नेता रिजू दत्ता के साथ अपने ट्विटर पर एक एडिटेड वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में पीएम मोदी और सीएम योगी काशी परिक्रमा करते दिख रहे थे और उनके पीछे लोग ‘मोदी हाय-हाय, योगी चोर है’ के नारे लगा रहे थे। उनके साथ इस वीडियो को जवाहर सरकार ने भी शेयर किया था। इस मामले में रिजू दत्ता के ख़िलाफ़ वाराणसी के दशाश्वमेध थाना में एफआईआर दर्ज हुई थी।
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में एक हिंदू महिला ने सलीमुद्दीन और आसिप अली पर अपनी बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। आरोप है कि दोनों आरोपितों ने 12 सितम्बर 2022 (सोमवार) को लड़की की पिटाई की थी जिसके बाद 16 सितम्बर 2022 (शुक्रवार) को पीड़िता की मौत हो गई। पुलिस ने सलीमुद्दीन और आसिप अली को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद कार्रवाई में लापरवाही बरतने के आरोप में एक सब-इंस्पेक्टर को सस्पेंड भी किया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना थानाक्षेत्र भीरा के गाँव मूसेपुर की है। यहाँ रहने वाली रामबेटी यादव ने 12 सितम्बर 2022 को पुलिस में शिकायत देते हुए बताया, “घटना के दिन मेरी 18 साल की बेटी दरवाजे पर बैठी थी। तभी गाँव के रहने वाले लियाकुद्दीन का बेटा सलीमुद्दीन और छोटे अली का बेटा आसिप मेरे घर पर आए और मेरी बेटी को बेवजह मारने लगे।”
शिकायत में रामबेटी यादव द्वारा आगे बताया गया है, “जब मैंने अपनी बेटी को बचाना चाहा तो दोनों आरोपितों ने मुझे भी मारा-पीटा।” रामबेटी के अनुसार इस दौरान सलीमुद्दीन और आसिप ने उन्हें और उनकी बेटी को गंदी-गंदी गालियाँ दीं और जान से मारने की धमकी दी। बताया गया कि इसके बाद दोनों आरोपित वहाँ से चले गए। पीड़िता ने पुलिस से दोनों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की माँग की थी।
इस घटना में दर्ज FIR ऑपइंडिया के पास मौजूद है। पुलिस ने रामबेटी यादव की शिकायत पर सलीमुद्दीन और आसिप अली के खिलाफ IPC की धारा 323, 504 और 506 के तहत FIR दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है कि बाद में जाँच के दौरान इस केस में धारा 324 IPC बढ़ाया गया था। पुलिस ने पीड़िता के बयान भी दर्ज किए जिसकी बाकायदा वीडियो रिकार्डिंग हुई। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक घटना के दिन ही पीड़िता का इलाज करवाया गया था।
थाना भीरा क्षेत्रांतर्गत युवती के साथ मारपीट एवं इलाज के उपरांत मृत्यु की घटना में प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करके 02 नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। लापरवाही के आरोपित उ०नि० को निलंबित किया गया है। आवश्यक कार्यवाही प्रचलित है। pic.twitter.com/pKx4sQTDAx
इस घटनाक्रम पर जानकारी देते हुए पुलिस ने प्रेसनोट जारी करते हुए आगे की जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता को घटना के ही दिन इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई थी लेकिन 16 सितम्बर 2022 को उसकी तबीयत फिर से खराब हो गई। पीड़िता को शाम 6 बजे अस्पताल ले जाया गया जहाँ से उसे घर वापस भेज दिया गया था। बताया जा रहा है कि इसी दिन शाम 7 बजे पीड़िता की मौत हो गई। अब पुलिस इस केस में IPC की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) लगाकर आगे बढ़ रही है।
मृतिका के परिजनों ने पुलिस पर भी लापरवाही के आरोप लगाए हैं। पूरे प्रकरण में लापरवाही बरतने के आरोप में भीरा थाने के सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है। गाँव में एहतियात के तौर पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। ऑपइंडिया से बात करते हुए मृतका के भाई दीपू यादव ने बताया, “दोनों आरोपित पहले से ही गाँव में इधर-उधर घूमा करते थे। मेरे गाँव में मुस्लिम ज्यादा हैं।”
गौरतलब है कि लखीमपुर खीरी में ही बुधवार (14 सितम्बर 2022) को जुनैद, सोहैल, आरिफ, हाफ़िज़, छोटे और करीमुद्दीन को 2 नाबालिग बहनों से रेप और हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। घटना निघासन थानाक्षेत्र की है जहाँ गिरफ्तारी के दौरान एक आरोपित जुनैद को पैर में गोली भी लगी थी।
हिजाब सही से न पहनने के कारण हुई 22 साल की लड़की की हत्या के बाद ईरान में सैंकड़ों औरतों ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने हिजाब को सिर पर बाँधने की बजाए हाथ में रखा और हवा में उठा कर प्रशासन का विरोध किया। इस प्रदर्शन में कई पुरुष भी शामिल दिखे।
ईरान की महिलाओं के लिए मुखर होकर बात रखने वाली पत्रकार मसीह अलीनेजाद ने इस प्रदर्शन का वीडियो शेयर किया। उन्होंने बताया कि ईरान और सक्केज की औरतों ने महसा अमिनी की हत्या के विरोध में अपने हिजाब उतारकर प्रदर्शन किया। साथ ही ‘तानाशाह को मौत’ जैसे नारे बुलंद किए।
उन्होंने बताया, “ईरान में हिजाब हटाना एक दंडनीय अपराध है। हम दुनिया भर के महिलाओं और पुरुषों से एकजुटता दिखाने का आह्वान करते हैं।”
Women of Iran-Saghez removed their headscarves in protest against the murder of Mahsa Amini 22 Yr old woman by hijab police and chanting:
इससे पहले मसीह ने ही जानकारी दी थी कि कैसे ईरान की मोरल पुलिस ने महसा को निर्ममता से पीट पीटकर कोमा में पहुँचाया। कथिततौर पर महसा ने ईरान में रहकर सही से हिजाब नहीं पहना था इसलिए पुलिस ने उन पर हमला किया और उन्हें इतना मारा कि उनका पहले ब्रेन डेड हुआ, वो कोमा में गईं और उसके बाद उनकी मृत्यु हो गई।
उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें बुर्का पहनी औरतें एक सूट सलवार पहनी औरत को निर्ममता से पीट रही हैं। मसीह का दावा है कि ये वीडियो ईरान की मोरल पुलिस की है। लोग आकर लड़की को बचा रहे हैं लेकिन पुलिस उन्हें पीटने में लगी है। वीडियो में जबरन लड़कियों को घसीट-घसीट कर पीटते देखा जा सकता है।
Do you really want to know how Iranian morality police killed Mahsa Amini 22 year old woman? Watch this video and do not allow anyone to normalize compulsory hijab and morality police.
ट्विटर ने ईरानी पत्रकार का अकॉउंट कर दिया था ब्लॉक
हैरानी की बात ये है कि ईरान में महिलाओं के साथ होती ऐसी निर्ममता को शेयर करने वाली मसीह जहाँ ट्विटर के जरिए दुनिया को जमीनी हकीकत से वाकिफ करवा रही थीं। वहीं पूरे प्रकरण के बीच ट्विटर ने उनका अकॉउंट बंद कर दिया और उनसे वो दो तस्वीरें हटवाई गईं जिनमें ईरानी बर्बरता का शिकार हुई महिलाओं के चेहरे थे।
This is what happens when you report the realities in Iran. @AlinejadMasih account during this critical time in Iran is now unavailable by @Twitter – all it takes is the cyber goons of the Islamic Republic of Iran to report you. Hey @TwitterSupport Iranians rely on this account pic.twitter.com/JgFpEkKw2B
बाद में अकॉउंट वापस खुला लेकिन मसीह के अकॉउंट से वो दो तस्वीरें डिलीट थीं। ट्विटर की ऐसी कार्रवाई जानने के बाद यूजर्स ने ईरान के कट्टरपंथियों के साथ ट्विटर का भी विरोध किया। सवाल किए गए कि एक आपराधिक मानसिकता वाला व्यक्ति ट्विटर पर रह सकता है मगर अपराध को उजागर करने वाला व्यक्ति यहाँ नहीं टिक पाता।
I’m back on Twitter because I was forced to take down two photos . Both were killed by Islamic Rpublic security forces. You are censoring me and others who expose brutality by dictators while letting those who commit these crimes to post undisturbed. Remove @khamenei_ir not me.
बता दें कि 22 साल की लड़की की हत्या पर आवाज उठाने पर जैसे ऑनलाइन कार्रवाई हो रही है, वैसे ही ईरान में जमीन पर उतर कर प्रदर्शन करने वालों पर गोली चलाई जा रही है। मसीह द्वारा साझा वीडियो में ही देख सकते हैं कि कैसे ईरान में बंदूकों और आँसू गोलों से लोगों को घायल किया गया। लोग खून से लथपथ अवस्था में अस्पताल पहुँचाए जा रहे हैं।।
This is the real Iran, Security forces in Iran’s Saqqez opened fire at peaceful protesters following the burial of #Mahsa_Amini. Several protesters have been injured. First Hijab police killed a 22 Yr old girl and now using guns and tear gas against grieving people.#مهسا_امینیpic.twitter.com/IgUdFEnJCS
अमेरिका (USA) के मूल निवासी कियमाह दिन खलीफा और उनकी प्रेमिका केशा खलीफा ने उत्तर प्रदेश के जौनपुर में महादेव शिव के मंदिर में हिन्दू विधि-विधान से शादी की है। दोनों ने यह शादी अपनी काशी की यात्रा के दौरान की है।
कियामाह और केशा खलीफा दोनों मुस्लिम हैं। पहले दोनों वाराणसी के कैथी मंदिर में शादी करना चाहते थे लेकिन वहाँ विवाह आयोजन बंद होने के चलते दोनों ने यह रस्म जौनपुर में पूरी की। यह शादी शनिवार (17 सितम्बर 2022) को सम्पन्न हुई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कियामह और केशा खिलफा दोनों काफी लम्बे समय से लिव इन रिलेशन में हैं। दोनों पिछले 5 वर्षों से लगातार काशी की यात्रा कर रहे हैं और यहाँ पर उन्हें हिन्दू संस्कृति काफी पसंद आई। दोनों अक्सर गंगा नदी के घाटों पर घूमते दिखाई देते थे। इसी दौरान अपनी इस यात्रा में इन दोनों ने अपने गाइड से किसी ज्योतिष से मिलवाने के लिए कहा। ज्योतिष ने दोनों की कुंडली बनाई।
बताया जा रहा है कि इसी के बाद दोनों ने हिन्दू रीति-रिवाज़ से शादी करने का फैसला किया। इसके लिए सबसे पहले उन्होने काशी के कैथी मंदिर में शादी का प्रयास किया लेकिन वहाँ शादियाँ फिलहाल बंद होने के चलते वो अपने गाइड की सलाह पर जौनपुर के प्रसिद्ध त्रिलोचन महादेव मंदिर पहुँचे। यहाँ दोनों ने हिन्दू परिधान पहने और अग्नि के 7 फेरे लेकर 7 जन्मों तक एक दूसरे का साथ निभाने का वादा किया। दोनों की शादी का वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है।
शादी के बाद दोनों काफी खुश दिखे। मंदिर परिसर में मौजूद लोगों और पूजा करवाने वाले पंडित ने दोनों को सदा सुखी रहने की शुभकामनाएँ दीं। शादी के बाद केशा खलीफा ने अपने पति कियामाह खलीफा के पैर छू कर आशीर्वाद लिया। दोनों ने बताया कि 3 दिन काशी में रहने के बाद वो अपने देश अमेरिका वापस लौट जाएँगे। कियामह का अमेरिका में व्यापार और खेती का काम है।
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में हिन्दू लड़के से प्यार करने वाली मुस्लिम लड़की को मार डालने का आरोप उसके ही अब्बा पर लगा है। मृतिका नाबालिग थी जिसके कत्ल के बाद उसके अब्बा ने खुद ही थाने में जा कर सरेंडर कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर के आरोपित मुवीस अहमद को हत्या में प्रयोग हुए तमंचे सहित गिरफ्तार कर लिया है। घटना गुरुवार (15 सितंबर 2022) की है।
मामला वरला थानाक्षेत्र के गाँव नगला कसाब का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लड़की ने अपने परिजनों को बहुत समझाने का प्रयास किया लेकिन उसके परिवार वाले नहीं माने। इसी बीच 2 महीने पहले लड़की घर छोड़ कर जा भी चुकी थी। तब लड़की के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया था और लड़की को बरामद कर के उसके परिवार वालों को सौंप दिया था। तब से लड़की का बाहर निकलना भी बंद करवा दिया गया था और उस पर तमाम प्रतिबंध लगा दिए गए थे।
घटना के दिन एक बार फिर से लड़की अपने हिन्दू प्रेमी के साथ ही शादी करने की जिद करने लगी। बताया जा रहा है कि इस बात से नाराज हो कर लड़की के अब्बा ने उसको 315 बोर के तमंचे से गोली मार दी। हत्या के बाद वो घर छोड़ कर फरार हो गया था। अगले दिन शुक्रवार (16 सितम्बर 2022) को मुवीस अहमद खुद ही थाने पहुँच गया और तमंचे सहित खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं अलीगढ़ इस प्रकरण को पुराना बता कर आरोपित को जेल भेजने की जानकारी दे रही है।
प्रकरण पुराना है, पूर्व में ही अभियोग पंजीकृत कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल जा चुका है ।
मृतका के की हत्या के आरोपित अब्बा की दी जानकारी पर पुलिस उसे घटनास्थल पर ले गई तो वहाँ लड़की का शव पड़ा मिला। लड़की के पड़ोसी छोटे खान ने भी लड़की के हिन्दू लड़के से प्रेम प्रसंग की जानकारी दी है। मामले में पुलिस को ग्राम प्रधान ने तहरीर दी। बाद में लड़की के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी अभय पांडेय ने बताया कि घटना में केस दर्ज के आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
200 करोड़ रुपए की ठगी के मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक ओर जहाँ नोरा फतेही को प्रवर्तन निदेशालय के बाद दिल्ली की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) से क्लीन चिट मिल गई है, वहीं EOW ने जैकलीन फर्नांडीज से बुधवार (14 सितंबर, 2022) को लगातार 8 घण्टे तक पूछताछ की है। इस पूछताछ में जैकलीन ने महाठग सुकेश चन्द्रशेखर को लेकर कुछ नए खुलासे किए थे। साथ ही अब यह बात सामने आ रही है कि जैकलीन सुकेश से शादी करने वाली थीं।
दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि महाठग सुकेश चंद्रशेखर और जैकलीन फर्नांडिस से जुड़े ₹200 करोड़ की ठगी के मामले की जाँच कर रही टीम के अधिकारियों का कहना है कि जैकलीन फर्नांडीज को उनके कुछ दोस्तों ने सुकेश को लेकर चेतावनी दी थी। लेकिन, जैकलीन ने किसी की बातों में ध्यान नहीं दिया। रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि जैकलीन फर्नांडीज सुकेश चन्द्रशेखर से शादी की प्लानिंग भी कर रहीं थीं।
गौरतलब है कि, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अपनी चार्जशीट में कहा था कि जैकलीन फर्नांडीज सब कुछ जानते हुए भी उसके संपर्क में थीं। साथ ही, ईडी ने जैकलीन को सुकेश का ‘क्राइम पार्टनर’ भी बताया था।
जैकलीन ने महाठग सुकेश चन्द्रशेखर से लिए थे करोड़ों के गिफ्ट
बता दें कि ₹215 करोड़ की ठगी के इस मामले में ईडी जैकलीन फर्नांडिस पर लगातार शिकंजा कस रही है। ईडी जैकलीन की 7.27 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त कर चुकी है। जैकलीन ने यह रकम फिक्स डिपॉजिट के रूप में अपने पास रखी हुई थी।
रिपोर्ट्स की मानें तो सुकेश ने जैकलीन की माँ को लग्जरी कार मासेराती और पॉर्श कार, बहन को उसने 1.50 लाख अमेरिकी डॉलर (लगभग 1.20 करोड़ रुपए) लोन के रूप में दिए थे। वहीं, जैकलीन के भाई को भी 15 लाख रुपए भी दिए गए थे। जैकलीन की बहन अमेरिका में जबकि भाई ऑस्ट्रेलिया में रहता है।
इसके अलावा, महाठग सुकेश ने जैकलीन को डिजाइनर गुच्ची, चैनल एवं वाईएसएल बिर्किन के महँगे बैग व महँगे झुमके गिफ्ट किए थे। वाईएसएल, लुई वुइटन और गुच्ची के जूते, कार्टियर चूड़ियाँ तथा हेमीज़ एवं टिफ़नी के कंगन दिए। इसके अलावा रोलेक्स, रोजर डुबुइस और फ्रेेंक मूलर की लग्जरी घड़ियाँ गिफ्ट की थी।
यही नहीं, सुकेश जैकलीन पर इतना मेहरबान था कि उसने BMW (5) और मिनी कूपर कार भी जैकलीन को गिफ्ट की थी। इसके अलावा, गुच्ची के दो जिमवियर, 52 लाख रुपए का अरबी घोड़ा एस्पुएला, 9-9 लाख रुपए की तीन फारसी बिल्लियाँ भी दी थी। हालाँकि, जैकलीन फर्नांडिस ने बार-बार यह दावा किया है उसने कई सारी चीजें सुकेश चन्द्रशेखर को लौटा दी थी।
पंजाब के फरीदकोट जिले की गुरुद्वारा साहिब में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प की घटना सामने आई है। ये घटना गुरुद्वारा के अध्यक्ष पद को लेकर हुई है। इसमें शुरुआती बहस हिंसा में बदल गई और दो गुटों के बीच तलवारें (कृपाण) तक चल गईं हैं। इस झड़प में कुछ लोग घायल भी बताए जा रहे हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार, फरीदकोट के जर्मन कॉलोनी स्थित एक गुरुद्वारा साहिब में अध्यक्ष पद को लेकर मीटिंग बुलाई गई थी। इस बैठक में वर्तमान अध्यक्ष और कमेटी के सदस्यों के साथ ही पूर्व अध्यक्ष और कमेटी के सदस्य पहुँचे थे। इस बीच जब गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के वर्तमान अध्यक्ष मीटिंग को संबोधित कर रहे थे, तभी पूर्व अध्यक्ष की अध्यक्षता को लेकर बहस छिड़ गई। यह बहस मारपीट से होते हुए खूनी हिंसा में बदल गई। इसमें दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर तलवार (कृपाण) से भी हमला किया गया है।
Two groups attacked on each other with sword over the Presidency, Inside Gurdwara Sahib in the German colony of Faridkot district of Punjab. pic.twitter.com/EP6wjtuczz
इस हिंसक घटना के दौरान दोनों पक्षों के कुछ लोगों की पगड़ी भी उछाली गई है। साथ ही बीच-बचाव कर रहे कुछ लोगों और एक दंपति के घायल होने की बात कही जा रही है। इस पूरे मामले में फरीदकोट पुलिस ने 9 लोगों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज किया है। झड़प में घायल हुई महिला के बयान भी दर्ज किए गए हैं। साथ ही 3 लोगों को गिरफ्तार कर कड़ी पूछताछ की बात पुलिस द्वारा कही जा रही है।
गुरुद्वारा साहिब के वर्तमान अध्यक्ष जसवंत सिंह का कहना है कि दूसरा पक्ष हंगामा करने के उद्देश्य से ही गुरुद्वारा साहिब आया था। गुरुग्रंथ साहिब की हजूरी में चल रहे धार्मिक समागम के दौरान झड़प हुई है। उन्होंने आरोप लगाया, “श्री गुरुग्रंथ साहिब के आगे रखे धार्मिक शस्त्रों को उठाकर भी हम पर हमला किया गया है। पूर्व प्रधान ने गुरुद्वारा साहिब में 50 हजार रुपए की हेराफेरी की थी, इसलिए उन्हें निकाल दिया गया था। इसने पहले भी मेरे ऊपर कई बार हमला किया है। आज इसने जान से मारने की कोशिश की थी।
हाल में कई रिपोर्टें आई हैं जो बताती हैं कि नेपाल-भारत सीमा पर तेजी से डेमोग्राफी में बदलाव हो रहा है। मस्जिद-मदरसों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जमीनी हालात का जायजा लेने के लिए 20 से 27 अगस्त 2022 तक ऑपइंडिया की टीम ने सीमा से सटे इलाकों का दौरा किया। हमने जो कुछ देखा, वह सिलसिलेवार तरीके से आपको बता रहे हैं। इस कड़ी की 15वीं रिपोर्ट:
पिछली रिपोर्टों में हमने जानकारी दी थी कि बलरामपुर से बढ़नी बॉर्डर और जरवा बॉर्डर जाने वाली सड़कों पर मौजूद मस्जिद, मज़ारों और इबादतगाहों को लेकर वहाँ के लोग क्या कहते हैं। इस बार हम नेपाल की सीमा को छूती हुई निकलने वाली तुलसीपुर-हर्रैया-सिरसिया रोड पर आगे बढ़ेंगे। इस पूरे रास्ते में नेपाल सीमा के पहाड़ दाईं तरफ दिखाई देते हैं। इस सड़क पर पड़ने वाले सभी गाँव नेपाल के सीमावर्ती गाँव माने जाते हैं। यह मार्ग भी बलरामपुर जिले में स्थित है।
ये रास्ता नेपाल सीमा पर मौजूद हिन्दुओं के सबसे आस्था के केंद्र बिंदु तुलसीपुर देवीपाटन मंदिर के बगल से जाता है। बॉर्डर से छू कर गुजर रहे इस रास्ते पर आगे बढ़ते ही हमें बाकी राहों की तरह इबादतगाहें दिखनी शुरू हो गईं।
यह रिपोर्ट एक सीरीज के तौर पर है। इस पूरी सीरीज को एक साथ पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
चाँद-तारे वाले ‘गरीब नवाज़ स्कूल’ से शुरुआत
अभी हम हर्रैया रोड पर आगे ही बढ़े थे और तुलसीपुर बाजार खत्म हुआ ही था कि हमें ‘गरीब नवाज प्राथमिक विद्यालय’ दिखाई दिया। यह स्कूल तुलसीपुर क्षेत्र के बैरागीपुरवा नाम की जगह पर बना हुआ है। स्कूल के मुख्य बोर्ड पर फ़ारसी भाषा में स्कूल का नाम लिखा था। इसके बाएँ और दाएँ यही चीज क्रमशः अंग्रेजी और हिंदी में लिखी हुई थी। स्कूल के गेट के सबसे ऊपर चाँद-तारे का निशान बना हुआ था।
चाँद-तारे वाला गरीब नवाज़ स्कूल
सड़क से सटा हुआ बड़ा सा मदरसा
गरीब नवाज स्कूल से हम बमुश्किल 2 किलोमीटर ही आगे बढ़े होंगे कि हमें सड़क से सटा हुआ हरे रंग का बड़ा सा मदरसा दिखाई दिया। ये 2 मंजिला मदरसा है। स्थानीय लोगों ने जानकारी दी कि इसमें आसपास के सैकड़ों बच्चे पढ़ते हैं। इस पर बाहर से अरबी भाषा में ‘मदरसा दारुल उलूम’ लिखा हुआ था। इस मदरसे के बगल में सड़क पर हरे रंग का इस्लामी झंडा भी दिखाई दिया। इस जगह का नाम ओड़ाझार है।
मदरसा दारुल उलूम
अभी हम ओड़ाझार बाजार में ही मदरसे से बमुश्किल 200 मीटर ही आगे बढ़े होंगे कि हमें एक और इबादतगाह सड़क से सटा कर बनी हुई दिखी। ये इबादतगाह भी हरे रंग की ही थी, जिसके चारों तरफ बाउंड्री की गई थी। दिखने में यह ईदगाह के जैसी लगती है। हालाँकि इसके पीछे एक मस्जिदनुमा मीनार भी बनी हुई है।
ओड़ाझार की दूसरी इबादतगाह
सुनसान जगह पर मज़ार और मस्जिद
अभी हमने ओड़ाझार पार ही किया था कि हमें सड़क के दाईं तरफ एकदम सुनसान में एक नई जैसी मज़ार दिखी। हमने देखा कि मज़ार के आस-पास हरे रंग के कई झंडे भी लगे थे। मज़ार खेतों में बनी थी और स्थानीय लोगों का कहना था कि वहाँ से आबादी लगभग आधे किलोमीटर दूर है। मज़ार के पीछे नेपाल बॉर्डर के अंदर मौजूद पहाड़ साफ़ दिखाई हैं।
नेपाल सीमा पर गाँव करौंदा में सुनसान में बनी मज़ार
अभी हम इस मज़ार से महज आधे किलोमीटर ही आगे बढ़े ही थे कि हमें नेपाल सीमा से सटी एक मस्जिद दिखाई दी। यह मस्जिद सफेद रंग की थी और मुख्य सड़क से लगभग 1 किलोमीटर दूर बनी थी। इस गाँव के बाद सीमा के जंगली क्षेत्र शुरू हो जाते हैं। इस मस्जिद में एक मीनार थी।
सीमा पर बनी इबादतगाह
हल्का अँधेरा हो चला था लेकिन हम आगे बढ़ते रहे। अभी हम करौंदा गाँव में ही थे और पिछली मस्जिद से अधिकतम 100 मीटर ही आगे बढ़े होंगे कि हमें उसी सीमावर्ती क्षेत्र में एक और मस्जिद दिखाई दी। यह मस्जिद भी नेपाल सीमा पर मौजूद पहाड़ों के पास बनी दिख रही थी, जो मुख्य सड़क से लगभग 1 किलोमीटर दूर है। काफी दूर से ही इसकी मीनार देखी जा सकती है।
सड़क से सटा कर मज़ार
करौंदा गाँव की दूसरी मस्जिद
2 मस्जिदों और 1 मज़ार वाले करौंदा गाँव से कार से निकले अभी हमें अधिकतम 2 मिनट ही हुआ होगा कि हमें सड़क से ठीक सटा कर एक और मज़ार बनी हुई दिखी। देखने में यह मज़ार सड़क की ही जमीन पर बनी लग रही थी। इस मज़ार को बाकायदा पक्का कर दिया गया था और इसके आसपास ढेर सारे इस्लामी झंडे लगे दिखाई दे रहे थे। इस मज़ार को हरे रंग की चादरों से घेरा गया था, जिसने अच्छी-खासी जगह घेर रखी थी। यह मज़ार भी सुनसान में बनी है, जिसके पीछे किसानों के खेत हैं।
सड़क पर बनी मज़ार
छतों पर मज़हबी झंडे
करौंदा गाँव से हम आगे बढ़ कर पिपरहवा मार्किट में पहुँचे, यहाँ कई घरों की छतों पर मज़हबी और विशेष निशानों वाले झंडे देखे जा सकते हैं। ये झंडे सिर्फ घरों ही नहीं, बल्कि दुकानों पर भी लगे हुए थे।
पिपरहवा बाज़ार में घरों और दुकानों पर लगे मज़हबी झंडे
पिपरहवा बाज़ार में ही हमें 2 मीनारों वाली मस्जिद दिखाई दी। यह मस्जिद सड़क से लगभग 100 मीटर अंदर थी।
पिपरहवा बाज़ार में मस्जिद
सुनसान में एक और मस्जिद
अभी हम पिपरहवा बाज़ार से अधिकतम 1 किलोमीटर ही आगे बढ़े थे कि हमें नेपाल सीमा से सटे गाँव में एक अन्य गाँव में एक और 2 मीनारों वाली मस्जिद दिखी। इस मस्जिद के आसपास खेत थे और आबादी के हिसाब से सन्नाटा था। इस मस्जिद के भी कुछ ही दूर पर नेपाल सीमा के पहाड़ साफ देखे जा सकते हैं। लोगों ने बताया कि इस इलाके में तेंदुआ जैसे जंगली जानवर कभी भी आ जाते हैं।
नेपाल सीमा के पास एक और मस्जिद
मस्जिद और मदरसा एक साथ
नेपाल सीमा से सटी रोड पर हम हर्रैया की तरफ आगे बढ़ रहे थे। इस हमें प्रेम नगर बाजार दिखी। यहाँ बाजार के बीचोंबीच में हमें एक मस्जिद दिखी जो एक मीनार वाली थी। स्थानीय लोगों ने हमें बताया कि इस मस्जिद के ठीक पीछे एक मदरसा भी है, जिसमें सैकड़ों की संख्या में छात्र पढ़ते हैं।
प्रेम नगर बाज़ार की मस्जिद
सड़क से अधिक इबादतगाहें गाँवों के अंदर
तुलसीपुर से लगभग 15 किलोमीटर आगे जाने के बाद प्रेम नगर बाजार में ही रात हो गई थी। स्थानीय निवासियों ने जंगली क्षेत्र होने की बात कह कर हमें रात में आगे न जाने की सलाह दी। उन्होंने हमें बताया कि इस्लामी इबादतगाहों के दिखने का ये सिलसिला नेपाल सीमा के साथ चल रही इस रोड पर इसी तरह सिरसिया और आगे तक जाता है। ग्रामीणों ने हमें ये भी बताया कि सड़क से हट कर गाँवों में इस से अधिक मस्जिद और मदरसे दिखेंगे। रात में और आगे न जाने की उन सभी की सलाह मान कर हमने भी बलरामपुर शहर की तरफ वापसी कर ली।