Home Blog Page 2691

BJP से निलंबित किए जाने के बाद नुपूर शर्मा को दिल्ली पुलिस ने दी सुरक्षा: कट्टरपंथी लगातार भेज रहे हैं जान से मारने की धमकी

दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा (Nupur Sharma) और उनके परिवार को सुरक्षा प्रदान की है। पैगंबर मुहम्मद पर कथित टिप्पणी के बाद से बीजेपी से निलंबित शर्मा को जान से मारने की धमकियाँ मिल रही हैं। इसको लेकर उन्होंने और उनके परिवार ने थाने में शिकायत दर्ज कर पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई थी। इसके बाद पुलिस ने उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई है। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “नूपुर शर्मा और उनके परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई गई है। उन्होंने आरोप लगाया था कि उनको जान से मारने की धमकियाँ मिल रही हैं और उनके बयान के बाद से उन्हें परेशान किया जा रहा है।”

पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ कथित टिप्पणी पर विवाद बढ़ने और मुस्लिम देशों के विरोध को देखते हुए बीजेपी ने रविवार (5 जून 2022) को नूपुर शर्मा को निलंबित कर दिया था। साथ ही दिल्ली इकाई के मीडिया प्रमुख नवीन कुमार जिंदल को भी निष्कासित कर दिया था। नूपुर शर्मा ने दावा किया है कि पैगंबर मुहम्मद के बारे में उनकी टिप्पणी ‘भगवान शिव का अपमान’ किए जाने की प्रतिक्रिया के रूप में थी, क्योंकि वह इसे बर्दाश्त नहीं कर सकीं। पार्टी से निलंबित किए जाने के बाद उन्होंने इसके लिए माफी भी माँग ली है। इसके बावजूद कट्टरपंथी लोगों द्वारा उन्हें लगातार जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पूर्व बीजेपी प्रवक्ता के खिलाफ मुंबई, हैदराबाद और पुणे में धार्मिक भावनाएँ भड़काने के आरोप में मामले दर्ज किए गए हैं।

फोटो साभार : नूपुर शर्मा का ट्विटर हैंडल

बता दें कि नूपुर शर्मा (Nupur Sharma) के खिलाफ जब से ऑल्ट न्यूज के को फाउंडर जुबेर ने कट्टरपंथियों इस्लामवादियों को भड़काया है, तभी से उन्हें लगातार हत्या की धमकियाँ दी जा रही हैं। कथित ईशनिंदा के मामले में पाकिस्तान के पाकिस्तान के आतंकी संगठन TLP के समर्थकों द्वारा 50 लाख रुपए का इनाम घोषित करने के बाद, हैदराबाद स्थित AIMIM (इंकलाब) के एक सदस्य ने शर्मा की हत्या करने पर इनाम घोषित किया था।

29 मई को हैदराबाद स्थित एक स्थानीय पार्टी AIMIM (इंकलाब) ने कथित नूपुर शर्मा की हत्या करने वाले को 1,00,00,000 रुपए का इनाम देने का ऐलान किया था। लोकल पार्टी के नेता कवी अब्बासी का नूपुर शर्मा को धमकी देते हुए और हिन्दू धर्म को लेकर अपमानजनक टिप्पणी करते हुए वीडियो सामने आया है। इसमें वो बीजेपी और शर्मा को ‘सफेदपोश वेश्या’ करार देता है।

‘जुमा इबादत का नहीं, आतंक का दिन है’ : महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा भारती पर FIR दर्ज, कानपुर हिंसा के बाद नमाज बैन कराने के लिए खून से लिखा था राष्ट्रपति को पत्र

UP की अलीगढ़ पुलिस ने जुमे की नमाज पर बैन लगाने की माँग करने वाली महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा भारती (पूजा शकुन पांडेय) पर FIR दर्ज कर ली है। अन्नपूर्णा भारती ने जुमे की नमाज़ के दिन को आतंकी दिन बताया था। साथ ही उन्होंने अपनी माँगों का एक ज्ञापन प्रशासन को भी सौंपा था। पुलिस के मुताबिक पूजा शकुन पांडेय का बयान 2 धर्मों के बीच वैमनस्तयता बढ़ाने और साम्प्रदायिक तनाव पैदा करने वाला है।

SSP अलीगढ़ IPS कालनिधि नैथानी ने इस केस की जाँच जारी होने और पूजा शकुन पांडेय को मजिस्ट्रेट द्वारा नोटिस दिए जाने की भी जानकारी दी। अपर सिटी मजिस्ट्रेट अलीगढ़ कुंवर बहादुर सिंह ने नोटिस का 24 घंटे में जवाब भी माँगा है। पूजा शकुन पांडेय ने खून से राष्ट्रपति को पत्र भेजा था। इस पत्र में उन्होंने जुमे की नमाज़ पर प्रतिबंध लगाने की माँग की थी।

सोशल मीडिया पर पूजा शकुन पांडेय का बयान भी वायरल हुआ था। इस बयान में उन्होने कहा, “जुमे का दिन असल में आतंकी दिवस हो गया है। इबादत के नाम पर आतंकियों की कवायद हो गई है। ये प्लानिंग बना कर समाज में वैमन्सयता फैलाने और युवाओं को भड़काने का काम कर रहे हैं। इसलिए इस दिन जमा हो कर ये हमारी महिलाओं से छेड़छाड़ और हिन्दुओं का जो नुकसान कर रहे हैं, उस पर प्रतिबंध लगाया जाए। छोटी मस्जिदों पर 10 और बड़ी मस्जिदों पर 25 से ज्यादा लोग जमा न हों।”

कानपुर की घटना पर बोलते हुए पूजा शकुन ने कहा था, “कानपुर में जुमे की नमाज़ के बाद हुए प्रकरण ने हमारी सहनशक्ति को अब तोड़ दिया है। हमने अपने पत्र में इतिहास के कुछ घटनाक्रमण को चिन्हित किए हैं। जुमे की नमाज़ में इबादत ने नाम पर जमा भीड़ हिन्दुओं पर हमले की प्लानिंग करती है। ये देश को बाँटने का काम कर रहे हैं।”

“क्या सच बोलना गुनाह हो गया” : पूजा शकुन पांडेय

अपने विरुद्ध दर्ज FIR पर महामंडलेश्वर डॉ अन्नपूर्णा भारती (पूजा शकुन पांडेय) ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने SSP अलीगढ़ के बयान को शेयर करते हुए लिखा, “प्रशासन द्वारा मेरे ऊपर किए गए इस मुकदमे का क्या औचित्य है ? सच बोलना भी भड़काऊ हो गया है l”

कुल्हाड़ी से हाथ काटकर बस्ते में छिपाया: शेर मोहम्मद नहीं चाहता था ‘नौकरी वाली बीवी’, रेणु की जिद्द देख वारदात को दिया अंजाम

पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्धमान में एक शौहर ने अपनी बीवी का हाथ सिर्फ इसलिए काट दिया क्योंकि वो नहीं चाहता था कि उसकी बीवी सरकारी अस्पताल में नर्स की नौकरी करे। वारदात 5 जून 2022 की सुबह उस समय अंजाम दी गई जब रेणु खातून सो रही थी और उसके शौहर सरीफुल शेख उर्फ शेर मोहम्मद ने उसका हाथ काटा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 23 साल की रेणु खातून का हाथ काटने के लिए उसके शौहर ने अपने दोस्तों का सहारा लिया और सोते समय कुल्हाड़ी से उसका हाथ काट डाला। पुलिस सूत्रों के अनुसार, रेणु ने बताया कि वो फौरन दुर्गापुर अस्पताल की ओर भागी जहाँ उसकी हालत स्थिर हुई। अब पुलिस ने महिला के पिता अजिजुल हक की तहरीर पर केस दर्ज किया है।

पूर्वी बर्धमान के कटवा के एडिशनल एसपी ध्रुव दास ने कहा, “हमें महिला के पिता से एक कंप्लेन मिली और हमने हत्या के प्रयास में केस को दर्ज किया। महिला का शौहर और उसके दोस्त फरार हैं। उन्हें पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।”

सामने आई जानकारी बताती है कि रेणु केटूग्राम के चिनिशपुर की रहने वाली हैं। उन्होंने 2018 में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज से जीएनएम डिग्री ली। लेकिन जब उन्होंने दुर्गापुर में काम करना शुरू किया तो उनके शौहर और ससुराल वालों को इससे दिक्कत होने लगी। किराने की दुकान चलाने वाले शेर मोहम्मद ने रेणु के नौकरी करने के निर्णय पर उन्हें तंग करना शुरू कर दिया।

उनके भाई ने बताया कि रेणु का निकाह 2017 में हुआ था लेकिन इसके बाद उसका जीना मुहाल कर दिया गया। ये यातनाएँ तब और बढ़ गई जब रेणु को सरकारी नौकरी का ऑफऱ आया जिसमें कहा गया था कि उन्हें नौकरी के लिए राज्य में कहीं भी पोस्ट किया जा सकता है।

पीड़िता के भाई रिपन शेख ने कहा कि शेर मोहम्मद ने सीधा उनकी बहन को काम पर जाने से मना कर दिया। मगर रेणु नौकरी पर जाना चाहती थी। रिपन ने बताया कि रेणु का हाथ काटने के बाद सरीफुल ने बताया कि उसने ये कदम सिर्फ इसलिए उठाया ताकि सुनिश्चित किया जा सके कि रेणु किसी हाल में जॉब न करे। इस काम को अंजाम देने के बाद उसने रेणु का हाथ भी अपने साथ ले गया ताकि किसी कीमत पर उसे जोड़ा न सके। रिपन कहते हैं, “अगर बहन का आधा कटा हाथ समय से मिल जाता तो जब उसे ठीक कर सकते थे। हमने घर में छाना लेकिन कुछ कही नहींमिला। बाद में वह एक बस्ते में पड़ोसियों को मिला। लेकिन तब तक बहुत देर हो गई थी।”

यूपी-कर्नाटक के 6 RSS कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा: ‘अल अंसारी इमाम रजी उन मेंहदी’ ग्रुप में साजिश

देश के कई शहरों में RSS के कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी के बाद अलर्ट जारी किया गया है। लखनऊ स्थित संघ कार्यालय को निशाना बनाने की धमकी भी मिली है। सोमवार (6 जून, 2022) को रात 8 बजे व्हाट्सएप्प के माध्यम से ये सन्देश भेजा गया था। उत्तर प्रदेश की राजधानी में स्थित मड़ियाँव थाने की पुलिस ने FIR दर्ज कर के मामले की जाँच शुरू कर दी है। साइबर सेल मैसेज भेजने वालों को ट्रेस कर रही है।

नंबर को ट्रेस करने की प्रक्रिया चालू है। व्हाट्सएप्प पर ‘अल अंसारी इमाम रजी उन मेंहदी’ नामक व्हाट्सएप्प ग्रुप में कन्नड़, अंग्रेजी और हिंदी में सन्देश भेज कर लखनऊ के 2 और कर्नाटक के 4 RSS कार्यालयों में बम विस्फोट की धमकी दी गई है। बताया जा रहा है कि एक संघ कार्यकर्ता इन्वाइट लिंक के जरिए उस ग्रुप से जुड़ गया, जहाँ उसे धमकी वाली बात दिखी। कई ग्रुप्स में इस आतंकी ग्रुप के इन्वाइट लिंक शेयर किए गए थे।

इसी दौरान RSS के कार्यकर्ता ने उसे खोला और उससे जुड़ गया। जब उक्त कार्यकर्ता ने वहाँ धमकियों वाली चर्चा को देखा तो अवध प्रान्त के एक पदाधिकारी को इस सम्बन्ध में सूचित किया। तत्पश्चात RSS के बड़े पदाधिकारियों को इसकी सूचना मिली और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ इस जानकारी को साझा किया गया। अवध प्रांत के घोष प्रमुख, प्रोफेसर नीलकंठ तिवारी की शिकायत पर FIR दर्ज की गई। IPC की धारा-507 और IT एक्ट की धारा-66 के तहत केस दर्ज किया गया है।

साइबर क्राइम ब्रांच की मदद ली जा रही है। साथ ही RSS कार्यालयों के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। लखनऊ के साथ-साथ उन्नाव स्थित संघ कार्यालय को भी उड़ाने की धमकी मिली है। पुलिस ने जाँच के दौरान लखनऊ के अलीगंज सेक्टर क्यू के सरस्वती विद्या मंदिर का भी दौरा किया। इंस्पेक्टर का कहना है कि किसी संगठन को धमकी नहीं दी गई है। प्रभारी निरीक्षक मड़ियाँव अनिल कुमार ने कहा कि किसी शरारती तत्व द्वारा परेशान करने के लिए ऐसी हरकत करने की आशंका है।

हैदराबाद में अब नाबालिग सेल्सगर्ल का मो सूफियान ने किया बलात्कार: कैब में 7वीं की छात्रा से गैंगरेप करने वाले कलीम-अहमद भी गिरफ्तार

हैदराबाद में सप्ताह भर के अंदर नाबालिग लड़की से रेप की तीसरी वारदात को अंजाम दिया गया है। इस बार नाबालिग से रेप का आरोपित 21 वर्षीय मोहम्मद सूफियान है। घटना कलापत्थर क्षेत्र की है। पुलिस ने आरोपित सूफियान को पॉक्सो एक्ट व अन्य धाराओं में गिरफ्तार कर के जेल भेज दिया है। घटना 31 मई 2022 (गुरुवार) की बताई जा रही है।

कलापत्थर थाने के इंस्पेक्टर एस सुदर्शन ने इस वारदात और आरोपित की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। इसी के साथ मोहम्मद सूफियान पर IPC की धारा 363, 376 (2) IPC के साथ पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीड़िता चारमीनार इलाके में एक कपड़े की दुकान पर सेल्सगर्ल थी। घटना के दिन आरोपित ने पीड़िता को अपने घर ले जा कर रेप किया। बाद में उसे दुकान पर वापस छोड़ दिया। हिंदुस्तान टाइम्स को इंस्पेक्टर कला पत्थर ने बताया, “5 मई 2022 (रविवार) को पीड़िता ने अपने शरीर में हो रहे दर्ज के बारे में अपनी माँ को बताया। इसी के साथ उसने मोहम्मद सूफियान द्वारा की जा रही हरकतों को भी बता दिया।” बाद में पीड़िता की माँ की शिकायत पर केस दर्ज कर के पुलिस ने सूफियान को गिरफ्तार कर के जेल भेज दिया।

एक अन्य रेप केस में कलीम और अहमद गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक 31 मई 2022 (गुरुवार) को हैदराबाद के पास स्थित रंगारेड्डी जिले के कोनदुर्ग गाँव में एक 11 साल की नाबालिग लड़की से रेप हुआ था। तब कैब ड्राइवर कलीम अली ने अपने साथी मोहम्मद अहमद के साथ मिल कर नाबालिग से दुष्कर्म किया था। पीड़िता अगले दिन 1 जून को अपने घर के पास मिली थी। मेडिकल जाँच में उसके साथ रेप की पुष्टि हुई थी। पुलिस ने जाँच के दौरान 3 जून 2022 कलीम और अहमद को गिरफ्तार कर लिया था। पीड़िता क्लास 7 की छात्रा थी जो अपने दादा-दादी के पास रहती थी। वो अपने पिता से मिलने जाना चाहती थी पर उसके पास भाड़े के पैसे नहीं थे। इस दौरान कैब ड्राइवर कलीम अली ने उसे बिना किराए के छोड़ने का ऑफर दिया और बाद में अपहरण कर के अपने साथी अहमद के साथ गैंगरेप किया था।

हैदराबाद गैंगरेप का 5 वाँ आरोपित ओमैर खान ‘गिरफ्तार’ : पुलिस को वीर्य रिपोर्ट आने का है इंतजार, पीड़िता का नाम बताने वाले चैनलों पर हो रही कार्रवाई

हैदराबाद के जुबली हिल्स में नाबालिग लड़की के साथ हुए गैंगरेप मामले में पुलिस द्वारा अब पाँचवे आरोपित को गिरफ्तार करने की खबर है। हालाँकि इस दावे की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। पकड़े गए आरोपित का नाम ओमैर खान बताया जा रहा है। दावे के मुताबिक ओमैर खान की गिरफ्तारी सोमवार (6 जून 2022) को कर्नाटक के बीदर से हुई है।

पाँचवे आरोपित की गिरफ्तारी का दावा करने वाले डेक्कन क्रॉनिकल के मुताबिक पुलिस ने ओमैर खान के पता चलने का दावा किया है। अब तक इस केस में चार आरोपित गिरफ्तार किए गए थे। इन आरोपितों में सदुद्दीन मालिक को छोड़ कर बाकी सभी नाबालिग बताए जा रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि इन सभी आरोपितों ने गैंगरेप वाले दिन पब में एक अन्य लड़की से भी दुर्व्यवहार किया था। वह लड़की भी नाबालिग बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक 17 साल की नाबालिग पीड़िता के बयान सोमवार (6 जून 2022) को मजिस्ट्रेट के आगे दर्ज हो गए हैं। पुलिस का कहना है कि इस बयान की कॉपी पुलिस को मिल चुकी है। आगे की कार्रवाई पीड़िता के कोर्ट में दिए गए बयानों के मद्देनजर की जाएगी। इसी के साथ पुलिस टीम वारदात में प्रयुक्त इनोवा कार की पिछली सीट पर मिले वीर्य व अन्य सबूतों की फॉरेंसिक रिपोर्ट आने की प्रतीक्षा कर रही हैं।

वहीं पुलिस ने नाबालिग पीड़िता के वीडियो वायरल करने और उसकी पहचान उजागर करने वाले कुछ यूट्यूब चैनल संचालकों पर FIR दर्ज की है। पुलिस ने इसको सुप्रीम कोर्ट की नियामवली का उललंघन बताया है।

क्या है पूरा मामला

गौतलब है कि यह घटना 28 मई 2022 की है। तब 17 साल की पीड़िता पार्टी के बाद अपने घर लौट रही थी। उसी वक्त हैदरबाद जुबली हिल्स इलाके में उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया। यह मामला तब सामने आया जब पीड़िता के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 और 323 और पॉक्सो एक्ट की धार 9 और 10 के तहत मामला दर्ज किया।

रिपोर्ट की मानें तो आरोपितों ने पहले पीड़िता से उसके घर छोड़ने की बात कही। बाद में एक पार्क की हुई कार के अंदर उसके साथ मारपीट की गई और फिर बारी-बारी से सभी ने उसके साथ बलात्कार किया। इस दौरान दूसरे आरोपित कार के बाहर पहरा दे रहे थे। भाजपा प्रवक्ता के कृष्णसागर राव ने हैदराबाद पुलिस पर AIMIM और TRS के राजनीतिक दबाव में जाँच करने का आरोप लगाया था।

पैगंबर के बाद अब गरीब नवाज की शान में गुस्ताखी बर्दाश्त नहीं: ह₹@#! शब्द पर BJP विधायक राजा सिंह की गिरफ्तारी की माँग

तेलंगाना प्रदेश के BJP विधायक दल के नेता टी. राजा सिंह द्वारा अजमेर शरीफ दरगाह पर की गई टिप्प्पणी से विवाद खड़ा हो गया है। हैदराबाद गोशमहल से विधायक राजा सिंह ने ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती को ‘अपशब्द’ कहे थे और बताया था कि कैसे पृथ्वीराज चौहान की पत्नी का गैंगरेप करवाया गया। मुस्लिम संगठनों ने MLA राजा सिंह की गिरफ्तारी की माँग करते हुए पुलिस में शिकायत की है। एक थाने के आगे नारेबाजी भी की गई है। राजा सिंह ने यह बयान 2 जून 2022 (गुरुवार) को महाराणा प्रताप जयंती के मौके पर दिया था।

महाराणा प्रताप जयंती के मौके पर राजा सिंह ने कहा, “आपने फिल्म के माध्यम से जाना कि कश्मीर में हिन्दुओं पर कितना अत्याचार हुआ। आप सब पृथ्वीराज चौहान फिल्म देखने जाना। पृथ्वीराज के समय में भी मुग़लों का बहुत अत्याचार था लेकिन उन्होंने अपना सिर कभी नहीं झुकाया। आज कई हिन्दू अजमेर दरगाह जाते हैं। लेकिन अगर कोई उस दरगाह का सही इतिहास जान ले तो चैलेन्ज है कि कोई दुबारा वहाँ नहीं जाएगा। ये ऐसे ह$^& की दरगाह (कब्र) है जिसने पृथ्वीराज चौहान की पत्नी को बलात्कार के लिए सिपाहियों के आगे फेंक दिया था। आज के हर व्यक्ति को अपना इतिहास जानने की जरूरत है।”

वहीं इस बयान के बाद राजा सिंह के बयान को आपत्तिजनक बताते हुए उनकी गिरफ्तारी की मुहिम चलाई जाने लगी। दिल्ली प्रदेश कॉन्ग्रेस सेवा दल ने राजा सिंह की गिरफ्तारी की माँग की है।

राजा सिंह के खिलाफ सूफियों के एक प्रतिनिधि मंडल ने हैदराबाद पुलिस में राजा सिंह के खिलाफ तहरीर दी। उन्होंने कहा, “हम गरीब नवाज की शान में गुस्ताखी नहीं सह सकते। भाजपा नूपुर शर्मा की तरह राजा सिंह को भी पार्टी से निकाले। साथ ही पुलिस राजा सिंह को गिरफ्तार करे।”

वहीं राजा सिंह की गिरफ्तारी की माँग को ले कर मुस्लिम संगठन के कई लोगों ने हैदराबाद के बहादुरपुरा इलाके में सड़क जाम की। इस दौरान उनकी पुलिस से नोकझोंक भी हुई।

‘इतिहास बताना कौन सी गलत बात’ : राजा सिंह MLA

ऑपइंडिया ने इस मुद्दे पर विधायक राजा सिंह से बात की। राजा सिंह ने कहा, “मैंने हिन्दुओं को उनके सच्चे इतिहास को बताया है। इतिहास बताना कोई गलत बात नहीं। विरोधियों की पुरानी आदत है कि जब भी कोई राष्ट्र या धर्म की बात सच्चे रूप में करने लगे तो उसके खिलाफ हंगामा शुरू कर दो। मेरे खिलाफ नांदेड़ और हैदराबाद में FIR दर्ज होने की जानकारी आ रही है। लेकिन यही FIR करवाने वाले लोग तब कहाँ थे जब माँ कौशल्या और भगवान राम का अपमान इसी हैदराबाद में हुआ था। तब यही लोग सड़कों पर उतरते तो हमें भी लगता कि सेक्युलरिज़्म जिन्दा है। माफ़ी या बयान वापसी जैसा शब्द मेरी हिस्ट्री में नहीं है और न ही मुझे सत्य बताने के लिए इस हंगामे से कोई फर्क पड़ने वाला।”

‘इतिहास की गलतियाँ कोर्ट में नहीं हो सकती ठीक’ : जमीयत ने खटखटाया SC का दरवाजा, याचिका में देश भर के मस्जिदों के लिए जताई चिंता

ज्ञानवापी मुद्दे पर दायर याचिकाओं के बाद अब मुस्लिम संगठन जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। संगठन ने सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर कर पूजा स्थल (विशेष प्रावधान) अधिनियम 1991, को संवैधानिक चुनौती देने वाली अश्विनी उपाध्याय की याचिका मामले में हस्तक्षेप का आग्रह किया।

अपनी याचिका में जमीयत ने कहा कि उपाध्याय की याचिका में वह मुद्दे उठाए गए हैं जिन पर पहले से कोर्ट द्वारा विचार किया जा चुका है। ऐसे में अगर याचिकाकर्ता द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को सहीं माना भी जाए तो ये इतिहास की गलतियाँ सुधारने के अलावा कुछ भी नहीं।

बता दें कि अश्विनी उपाध्याय ने अपनी याचिका में पूजा स्थल (विशेष प्रावधान) अधिनियम 1991 को संवैधानिक चुनौती देते हुए उन मंदिरों को पुनर्स्थापित करने की माँग उठाई थी जिन्हें मुगल राज के दौरान मंदिरों में तब्दील किया गया। इसी याचिका में हस्तक्षेप का आग्रह करते हुए जमीयत ने एजाज मकबूल से याचिका दायर करवाई और कहा कि इतिहास में हुई गलतियों को न्यायिक प्रक्रिया से ठीक नहीं किया जा सकता।

अपनी बात को साबित करने के लिए जमीयत ने अयोध्या फैसले का हवाला दिया जिसमें सुप्रीम कोर्ट 9 नवंबर 2019 में कहा था, “कानून का प्रयोग, बीते समय में जाने और इतिहास में हुई घटना से असहमत लोगों को कानूनी सहायता मुहैया कराने के लिए, उपकरण की तरह नहीं किया जा सकता।” कोर्ट ने कहा था कि आज की अदालतें ऐतिहासिक अधिकारों को लेकर तब तक संज्ञान नहीं ले सकतीं, जब तक कि यह नहीं दिखाया जाता है कि उनके कानूनी परिणाम वर्तमान में लागू करने योग्य हैं।

इसमें कहा गया था कि अदालत उन दावों पर आज के कानूनों के हिसाब से विचार नहीं कर सकती जो मुगल शासकों के दौर में हिंदू पूजा स्थलों के साथ किया गया था। मुस्लिम संगठन ने अपनी याचिका में वक्फ अधिनियम और पूजा स्थल अधिनियम 1991 के बीच कोई गतिरोध नहीं है जैसा कि अश्विनी उपाध्याय ने आरोप लगाया है क्योंकि 1991 के अधिनियम की धार 7 इसे अन्य अधिनियमों पर एक ओवरराइडिंग इफेक्ट देती है। याचिका के मुताबिक देश में कई मस्जिदों की सूची है जो सोशल मीडिया पर लगातार चल रही है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि मस्जिदों को कथित तौर हिंदू पूजा स्थलों को न्ष्ट करके बनाया गया था। इसलिए यह कहने की जरूरत नहीं है कि यदि वर्तमान याचिका पर विचार किया जाता है तो देश में अनगिनत मुकदमेबाजी की बाढ़ आ जाएगी और अयोध्या विवाद के बाद देश जिस धार्मिक विभाजन से गुजर रहा है, वे केवल और ज्यादा बढ़ेगा।

कोरोना की ‘सुपर स्प्रेडर’ बनी करण जौहर की पार्टी: अब तक 55 सेलेब्रिटी चपेट में, SRK, सैफ, कार्तिक और कैटरीना भी कोविड+

हाल ही में फिल्म निर्माता करण जौहर की जन्मदिन की पार्टी में शामिल कई फ़िल्मी स्टार कोरोना के नए वैरिएंट से संक्रमित पाए गए हैं। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने सोमवार (6 जून, 2022) को कहा कि करण जौहर की जन्मदिन की पार्टी में शामिल हुए कई लोग कोरोना की चपेट में आ गए हैं। उन्होंने बताया कि जौहर की पार्टी में लोग ओमाइक्रोन के वेरिएंट बी5 और बी6 से संक्रमित हुए हैं जो इस समय तेजी से फैल रहा है।

रिपोर्ट के अनुसार, शाहरुख खान, कैटरीना कैफ, सैफ अली खान, आदित्य रॉय कपूर और कार्तिक आर्यन जैसे सितारे भी करण जौहर की जन्मदिन की पार्टी में भाग लेने के बाद कोविड -19 वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। ऐसी खबरें आ रही हैं कि पार्टी में शामिल हुए 50 से 55 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं।

वहीं मीडिया से बात करते हुए, राजेश टोपे ने कहा कि राज्य में कोरोना के सकारात्मकता दर में वृद्धि हुई है और लोगों से मास्क पहनने का अनुरोध किया गया है। उन्होंने कहा, “मैंने सीएम उद्धव ठाकरे से भी बूस्टर खुराक को अनिवार्य बनाने पर विचार करने का अनुरोध किया है क्योंकि यह अभी के लिए वैकल्पिक है।”

राजेश टोपे के अनुसार, मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और पालघर सहित 6 जिलों में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन जिलों में टेस्टिंग बढा दी गई है। लोगों से मास्क पहनने और कोरोना का टीका लगवाने की भी अपील की जा रही है।

गौरतलब है कि रविवार को मुंबई में कोरोना के 961 मामले मामले सामने आए थे। इस दौरान एक शख्स की मौत भी हुई थी। इसके साथ ही महाराष्ट्र में कोविड -19 के आँकड़े इस प्रकार थे- सकारात्मक मामले 78,93,197, मृत्यु 1,47,866, ठीक 77,38,564, सक्रिय मामले 6,767, कुल परीक्षण 8,10,61,270, वहीं आज हुए परीक्षणों की संख्या 25,994।

महाराष्ट्र में शिवसेना ने फिर शुरू की ‘होटल पॉलिटिक्स’: तीन दिन के लिए बंद किए जा रहे पार्टी के विधायक, होने हैं राज्यसभा चुनाव

महाराष्ट्र में राज्यसभा चुनाव से पहले शिवसेना के विधायकों को एक होटल में शिफ्ट करने की खबर सामने आई है। यह होटल मुंबई के मलाड में स्थित है। समाचार एजेंसी एएनआई ने इसकी कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि एक टूरिस्ट बस में पुलिस की निगरानी में उन विधायकों को होटल ले जाया जा रहा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, महाराष्ट्र में 10 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव के मद्देनजर शिवसेना, एनसीपी और कॉन्ग्रेस की महा विकास आघाड़ी ने 7 जून को मुंबई में अपने सभी विधायकों की बैठक बुलाई है। शिवसेना, राकांपा और कॉन्ग्रेस के विधायकों के साथ-साथ छोटे दलों और निर्दलीय विधायकों के मंगलवार (7 जून 2022) को मुंबई के ट्राइडेंट होटल में बैठक में शामिल होने की उम्मीद है। ये विधायक अगले तीन दिन होटल में बिताएँगे। सूत्रों के अनुसार, कॉन्ग्रेस और एनसीपी भी क्रॉस वोटिंग के डर से अपने सभी विधायकों के साथ-साथ निर्दलीय और सहयोगी दलों के विधायकों को एक साथ रखने की योजना बना रही है।

शिवसेना नेता और राज्य सरकार में मंत्री उदय सामंत ने रविवार (5 जून, 2022) को मीडियाकर्मियों से बातचीत में दावा किया कि महा विकास आघाड़ी के सभी चार उम्मीदवार आराम से चुनाव जीतेंगे। उन्होंने कहा था, “चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। मुझे नहीं पता कि भाजपा में तीन उम्मीदवार उतारने की हिम्मत कहाँ से आ रही है।”

मालूम हो कि महाराष्ट्र से छठी राज्यसभा सीट के लिए चुनावी मुकाबला भाजपा के धनंजय महादिक और शिवसेना के संजय पवार के बीच है। राज्य में कुल छह सीटों के लिए हो रहे चुनाव में भाजपा ने तीन, शिवसेना ने दो और कॉन्ग्रेस व एनसीपी ने एक-एक उम्मीदवार उतारे हैं।

बता दें कि चुनाव होने तक शिवसेना (55), एनसीपी (52) और कॉन्ग्रेस (44) के सभी विधायक मुंबई में एक साथ रहेंगे। चार प्रमुख दलों के अलावा राज्य विधानसभा में निर्दलीय और छोटे दलों के 25 विधायक हैं।