Home Blog Page 5626

‘फोटो के कारण डर गई थी… लेकिन हाँ, मैंने शादी कर ली है, इतना अच्छा पति देने के लिए जीसस का शुक्रिया’

बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग से कम और उल-जुलूल बातों से ज्यादा सुर्खियों में रहने वाली एक्ट्रेस राखी सावंत एक बार फिर से चर्चा में हैं। इस बार वो अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। दरअसल, शादी की खबरों को खारिज करने के बाद अब राखी ने शादी करने की बात को स्वीकार लिया है। अपने नए इंटरव्यू में राखी ने बताया कि उन्होंने शादी कर ली है।

View this post on Instagram

Good morning sweetheart fans

A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511) on

एक वेबसाइट को इंटरव्यू देते हुए राखी ने कहा कि वो डर गई थींं, इसीलिए सच नहीं बताया। मगर अब वो अपनी शादी की बात कंफर्म कर रही हैं। राखी ने कहा, “हाँ मैंने शादी कर ली है।” राखी ने अपने पति के बारे में बताते हुए कहा कि उनके पति का नाम रितेश है। वो NRI हैं और यूके से हैं। राखी ने बताया कि उनके पति वापस यूके जा चुके हैं। उनके वीजा का प्रोसेस चल रहा है। वो भी जल्द ही यूके में शिफ्ट हो जाएँगी।

राखी ने बताया कि रितेश ने उनका प्रभु चावला के साथ पहला इंटरव्यू देखा और तभी से वो उनके फैन हो गए थे। इसके बाद मैसेज के जरिए उनकी बात होने लगी। राखी ने कहा कि रितेश को जानने के बाद वो जीसस से प्रार्थना कर रही थीं कि वो उन्हीं की पत्नी बनें और उनकी वो ख्वाहिश पूरी हो गई। राखी ने कहा कि इतना अच्छा पति देने के लिए वो जीसस का शुक्रिया अदा करती हैं।

बता दें कि कुछ दिनों पहले राखी एक वेडिंग आउटफिट पहने नजर आई थीं। साथ ही उन्होंने मेहंदी भी लगाई हुई थी और चूड़ा भी पहना था।

इस फोटो के बाद एक बार फिर राखी की शादी की खबर ने सोशल मीडिया पर तूल पकड़ ली थी। लोगों ने राखी ने पूछा भी कि क्या उन्होंने शादी कर ली? तो राखी ने इन खबरों को खारिज करते हुए कहा था कि उन्होंने एक फोटोशूट के लिए वेडिंग आउटफिट पहना था। मगर, अब उन्होंने खुद ही अपनी शादी की बात स्वीकार कर ली है।

मेरी सहेली का बॉयफ़्रेंड संघी, इसलिए शादी-बर्थडे में नहीं बुलाई: दुःखी हैं The Print की स्तम्भकार!

The Print की स्तम्भकार और स्वघोषित कॉन्ग्रेस ‘फैन‘ ज़ैनब सिकंदर ने ट्विटर पर दुःख जताया है कि उनकी दस साल से ज्यादा की फ्रेंड के संघी बॉयफ़्रेंड ने उन्हें शादी और बर्थडे पार्टी में नहीं आने दिया। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी दोस्त दिल्ली के ‘पॉश’ इलाके में रहती है।

निखिल वागले के प्रलाप में मिलाया सुर

दरअसल ट्विटर पर निखिल वागले ने हफिंगटन इंडिया की एक रिपोर्ट शेयर की थी, जिसमें बिना किसी सिर-पैर के दावा किया गया है कि दिल्ली की आवासीय कॉलोनियों में ‘एंटी-मुस्लिम’ भावनाएँ भड़काईं जा रहीं हैं।

इसी के सुर में सुर मिलाते हुए ज़ैनब ने उस ट्वीट को रीट्वीट किया। साथ में बताया कि उनकी दस साल से ज्यादा दोस्त रह चुकी लड़की ने, जो उच्च-मध्यम वर्ग की थी, उन्हें अपने बर्थडे की पार्टी में नहीं बुलाया क्योंकि उस दोस्त के नए-नए बने ‘संघी’ बॉयफ्रेंड को मुस्लिम पसंद नहीं थे। ज़ैनब के अनुसार उस दोस्त ने खुद यह कबूल किया। साथ ही ज़ैनब ने दावा किया कि उन्हें उस दोस्त की शादी में भी नहीं बुलाया गया।

पवित्र किताब पर सन्नाटा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को देश में बढ़ती नफ़रत के लिए ज़िम्मेदार बताने वालीं ज़ैनब को जब ‘पवित्र किताब’ के कुछ विवादित हिस्सों की याद दिलाई गई तो वह सन्नाटा मार कर बैठ गईं। लेखक संक्रांत सानु ने उनके ट्वीट पर तंज़ करते हुए ‘पवित्र किताब’ के मूल, अरबी रूप में से स्क्रीनशॉट पोस्ट किया और कहा कि यह असहिष्णु किताब भी “संघियों” ने ही लिखी होगी! उन्होंने यह भी लिखा कि एकेश्वरवाद में दूसरों के ‘नकली देवताओं’ से नफ़रत ज़रूरी है, जो एकेश्वरवादी पंथों के ‘ईश्वर का आदेश’ है, कोई आकस्मिक चीज़ नहीं।

उन्होंने ‘लोग सही तरह से समझे नहीं’ के प्रोपेगंडा को भी ठेंगा दिखाते हुए याद दिलाया कि आइएस का मुखिया बगदादी इस्लामिक स्टडीज़ में पीएचडी था, तालिबान के नेताओं ने अपनी पूरी ज़िंदगी ‘पवित्र किताब’ को पढ़ने में लगा दी थी। इसके बाद उनके द्वारा निकाले गए निष्कर्ष अगर गलत हैं, तो यह तो बड़ी समस्या की बात है।

अंत में उन्होंने ज़ैनब को सलाह दी कि उनके जैसे ‘लिबरल’ मुस्लिम अगर इस्लामी असहिष्णुता के ख़िलाफ़ लड़ने में अपना वक्त खपाएँ, बजाय ‘संघियों’ को कोसने के, तो वे समाज में एक सकारात्मक योगदान करेंगे।

सोनभद्र नरसंहार पर सख्त हुए CM योगी: हटाए गए DM और SP, कुल 15 लोगों पर कार्रवाई

सोनभद्र नरसंहार मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़ा ऐक्शन लिया है। सोनभद्र के ज़िलाधिकारी अंकित अग्रवाल को हटा दिया गया है। उनकी जगह एस रामलिंगम को नया जिलाधिकारी बनाया गया है। ज़िलाधिकारी के अलावा सोनभद्र के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सलमान ताज पाटिल को भी हटा दिया गया है। उनकी जगह प्रभाकर चौधरी को नया एसपी नियुक्त किया गया। यह कार्रवाई तीन सदस्यीय जाँच कमिटी की रिपोर्ट के आधार पर की गई है। अपर मुख्य सचिव राजस्व रेणुका कुमार ने सोनभद्र नरसंहार मामले की एक हज़ार पेज की जाँच रिपोर्ट सौंपी है। इसमें तीन सदस्यीय जाँच कमिटी प्रमुख सचिव श्रम सुरेश चंद्रा और कमिश्नर मिर्ज़ापुर एके सिंह भी शामिल थे।

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने यह जानकारी रविवार (4 अगस्त) को सोनभद्र नरसंहार मामले पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। सीएम योगी ने कहा, “17 जुलाई 2019 को जनपद सोनभद्र के घोरावल थाना व तहसील के ग्राम उम्‍भा में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटित हुई थी। इसके उपरान्त मैंने 21 जुलाई को उस गाँव का दौरा किया था। मेरे साथ प्रदेश के मुख्य सचिव व प्रदेश के पुलिस महानिदेशक भी साथ में थे।”

इस दौरान उन्होंने बताया कि स्थिति का अवलोकन करने के बाद हमने दो प्रकार की कमिटियाँ गठित की थीं। एक कमिटी अपर मुख्य सचिव राजस्व श्रीमती रेणुका कुमार की अध्यक्षता में गठित हुई, दूसरी कमिटी पुलिस से सम्बंधित मामलों की जाँच के लिए एडीजी ज़ोन वाराणसी के नेतृत्व में गठित थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें ये दोनों रिपोर्ट 3 अगस्त को प्राप्त हुईं और उसी क्रम में व्यापक परीक्षण करने के बाद ही यह कार्रवाई की गई है। ग़ौरतलब है कि पूर्वी यूपी के सोनभद्र ज़िले के गाँव उम्‍भा में हुए हत्‍याकांड में 10 आदिवासी किसानों की मौत हुई थी। मुख्य आरोपी ग्राम प्रधान के अलावा कुल 24 लोगों को इस मामले में गिरफ़्तार किया गया था।

इसके अलावा उन्होंने इस बात का ज़िक्र किया कि मिर्ज़ापुर और सोनभद्र में सरकारी ज़मीनों के दुरुपयोग की अगले तीन महीनों में जाँच की जाएगी। उन्होंने बताया कि 8 राजपत्रित और 7 गैर-राजपत्रित अधिकारियों के ऊपर कार्रवाई की गई है। साज़िश करने वालों के ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कॉन्फ्रेंस में उन्होंने बताया कि 10 अक्टूबर 1952 को आदर्श कृषि सहकारिता समिति कॉन्ग्रेस के पूर्व एमएलसी महेश्वर प्रसाद नारायण सिंह और दुर्गा प्रसाद राय ने गठित की थी। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इसके बाद साल 1989 में ज़मीन को ग़लत तरीके से बेचने का काम शुरू हुआ।

Blenders Pride के ऐड पर प्रियंका चोपड़ा ‘दीदी’ से यूज़र्स ने पूछा उनके अस्थमा का हाल

फ़िल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा आए दिन अपनी किसी न किसी गतिविधि के चलते सुर्ख़ियों में बनी रहती हैं। कभी वो बिकिनी में दिखती हैं तो कभी सिगरेट का धुआँ उड़ाती नज़र आती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी इन्हीं तस्वीरों को देखकर लोग टीका-टिप्पणी करते हैं। फ़िलहाल, वो अपने एक ऐड को लेकर चर्चा में है, जिस पर यूज़र्स ने उनके अस्थमा का हाल तक पूछ डाला। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने नामी-गिरामी ब्रैंडेड शराब के नाम पर होने वाली फैशन टूर की ऐड की क्लिप इंस्टाग्राम पर पोस्ट की।

इस वीडियो क्लिप को पोस्ट करते समय प्रियंका चोपड़ा ने इसके कैप्शन में लिखा, “ज़िंदगी ख़ुद को बार-बार सुदृढ़ बनाना है। आपको हर मौक़े को हाथ में लेना होगा, जोख़िम का सामना भी करना होगा और अपने लिए रास्ता भी बनाना होगा। सभी की सफलता उनकी अपनी है, यह वो चीज़ है जिसे आप ख़ुद कमाते हैं। यह आपका गर्व है।”

ख़बर के अनुसार, प्रियंका चोपड़ा ने जिस ब्रांड के लिए यह ऐड किया है, उसमें उन्होंने तीन अलग-अलग शेड्स के ज़रिए अपनी क़ामयाबी के बारे में बताया। इस वीडियो क्लिप के सोशल मीडिया पर पहुँचते ही यूज़र्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

सोशल मीडिया पर किसी ने उनके अस्थमा के बारे में पूछा तो किसी ने कहा कि प्रियंका को अस्थमा की बीमारी देश में ही होती है, लेकिन विदेश जाते ही उनकी बीमारी हवा हो जाती है।

एक यूज़र ने दीदी का संबोधन करते हुए लिखा कि कोई दीदी को सिगार लाकर दो। वहीं, एक अन्य यूज़र ने तंज कसा कि ये लोग पैसों के लिए ज़हर तक का प्रमोशन कर देंगे। सोशल मीडिया पर इससे पहले भी प्रियंका चोपड़ा को घेरा गया था, जिसमें यूज़र्स ने उन्हें ये याद दिलाने की कोशिश की थी वो बाढ़ से बेहाल असम की ब्रांड एम्बेसडर हैं।

दर्जी की दुकान से 15 लाइव ग्रेनेड बरामद, LoC से घुसे जैश के 4-5 आतंकी: सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर

आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के जिहादी सीमा रेखा (LoC) पार कर हिंदुस्तान के अंदर आ गए हैं। इस घटना के मद्देनज़र सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट जारी किया गया है, और उनकी तलाश जारी है। इस बीच एक दर्जी की दुकान में 15 हथगोले (ग्रेनेड, वो भी लाइव) मिलने के बाद उसे हिरासत में ले लिया गया है।

LoC के पास दुकान

हालाँकि दुकान के मालिक का नाम तो नहीं सामने आया है, लेकिन यह खबर आ रही है कि इस दर्जी की दुकान संवेदनशील केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास ही थी। इस दुकान में आज (4 अगस्त) ही एक धमाका हुआ था, जिसमें स्थानीय नागरिक अब्दुल हमीद बजाद की मौत हो गई थी। इसके बाद इस दुकान से सेना और पुलिस की संयुक्त टीम ने 15 और ग्रेनेड बरामद किए और मालिक को हिरासत में ले लिया

BAT के 4 प्रयास, आखिर 4-5 जिहादी घुसाने में सफल

पाकिस्तानी फ़ौज के विशेष दस्ते बॉर्डर एक्शन फ़ोर्स (BAT) का पिछले काफ़ी समय से हिंदुस्तान में जिहादी घुसाने का प्रयास चल रहा था। पिछले एक हफ़्ते में कम-से-कम चार बार BAT ने सीमा के पास हरकत करने की कोशिश की थी, लेकिन हिंदुस्तानी सेना ने उन्हें मुँह-तोड़ जवाब दिया था।

लेकिन अब सूत्रों के हवाले से मीडिया रिपोर्टें आ रही हैं कि सीमा पर हो रही इन झड़पों की आड़ में पाकिस्तान जैश के 4-5 दहशतगर्दों को भेजने में सफल रहा है। सभी दहशतगर्द पीओके (पाकिस्तान-ऑक्युपाइड कश्मीर) से ताल्लुक रखते हैं। हालाँकि केरन सेक्टर में हुई ऐसी ही एक कोशिश को सेना ने न केवल नाकाम किया था, बल्कि कोशिश करने वाले 4 घुसपैठियों को मार गिराया था, जिनकी लाशें अब भी हिंदुस्तान-पाकिस्तान के बीच की ज़मीन पर पड़ी हैं

इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक उनके सूत्र ने बताया कि घुसपैठ की कोशिशें केरन के अलावा गुरेज़, तंगधार और माछिल में भी हुईं थीं।

इरफ़ान पठान, कोच और ट्रेनर सहित 100 युवा क्रिकेटरों को कहा गया- अपने घर जाएँ

भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा रहे ऑलराउंडर और जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम के मेंटर इरफ़ान खान को घाटी छोड़ घर लौट जाने को कहा गया है। घाटी में बढ़ रहे तनाव और स्वतन्त्रता दिवस समेत कई त्यौहारों पर मंडरा रहे आतंकी हमले के मद्देनज़र यही सलाह उनके कैम्प में आए 100 अन्य युवा क्रिकेटरों को भी दी गई है। इरफ़ान को भारी सुरक्षा इंतज़ाम के साथ सुरक्षा बल श्रीनगर एयरपोर्ट तक छोड़ने भी गए, जहाँ से वह हवाई मार्ग से अपने घर लौटेंगे।

सपोर्ट स्टाफ़ को भी कहा गया जाने को

इरफ़ान पठान जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम के मेंटर के तौर पर पिछले कुछ समय से घाटी में ही थे। उनके साथ सपोर्ट स्टाफ़ के तौर पर कोच मिलाप मेवाड़ा और ट्रेनर सुदर्शन वीपी भी थे, जो घाटी के नहीं बल्कि राज्य से बाहर के हैं। उन्हें भी घर जाने को कह दिया गया है। इन सभी के अलावा जम्मू कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (जेकेसीए) के कैम्प के लिए शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम, श्रीनगर में इकट्ठा करीब 100 युवा क्रिकेटरों को भी उनके घर भेज दिया गया है। इनमें अंडर-19 और अंडर-16 के खिलाड़ी भी शामिल हैं

हाल में तनाव बढ़ने पर सरकार ने अमरनाथ यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं और कश्मीर घूमने गए पर्यटकों को भी उनके घर लौट जाने की एडवाइजरी जारी की है। जिहादी हमले की आशंका के मद्देनज़र यह कदम उठाया गया है। इसके अलावा पिछले एक पखवाड़े में हज़ारों अर्धसैनिक बलों की अतिरिक्त तैनाती घाटी में सुरक्षा इंतज़ामों को चाक-चौबंद करने के लिए की गई है।

बकरीद पर पशुओं की क़ुर्बानी सड़कों पर न दें, फोटो सोशल मीडिया पर न डालें: मौलाना केआर फ़िरंगी

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य मौलाना केआर फ़िरंगी महली ने सभी मुस्लिमों से अपील करते हुए कहा, “मैं सभी मुस्लिमों से अपील करता हूँ कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी ईद-उल-अजहा पर केवल उन्हीं पशुओं की क़ुर्बानी दी जानी चाहिए जिस पर सरकार ने कोई प्रतिबंध नहीं लगाया है।”

इसके अलावा उन्होंने कहा कि पशुओं की क़ुर्बानी सड़कों पर नहीं दी जानी चाहिए। उनकी क़ुर्बानी घर या मदरसे के अंदर दी जा सकती है, जिससे अन्य समुदाय के लोगों को किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि पशुओं की क़ुर्बानी की कोई भी फ़ोटो सोशल मीडिया पर नहीं जानी चाहिए।

ग़ौरतलब है कि भारत में बकरीद का चाँद शुक्रवार (2 अगस्त) को नज़र आ गया है। इसके साथ ही बकरीद का त्योहार 12 अगस्त को मनाया जाएगा। दरअसल, बकरीद का चाँद जिस रोज नज़र आता है उसके ठीक 10वें दिन बकरीद मनाई जाती है। इस्लाम के अनुसार, इस त्योहार में पशुओं की क़ुर्बानी दी जाती है और इस महीने हज यात्रा भी की जाती है।

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा कश्मीर मुद्दे पर मध्यस्थता का समय अभी: घबराए पाक PM इमरान ने गाया ‘पुराना गाना’

जम्मू-कश्मीर के हालातों को लेकर बनी संदेह की स्थिति के बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने आनन-फानन में रविवार (अगस्त 4, 2019) को इस्लामाबाद में राष्ट्रीय सुरक्षा समिति (NSC) की बैठक बुलाई है। भारतीय सेना द्वारा आतंकवादियों और घुसपैठ कर रहे पाक सैनिकों को मुँहतोड़ जवाब दने से पाकिस्तान सदमे में आ गया है। उसने आरोप लगाया है कि भारतीय सेना ने नियंत्रण रेखा (LoC) पर कलस्टर बम का इस्तेमाल किया है। हालाँकि, भारतीय सेना ने कलस्टर बम के इस्तेमाल करने की बात को गलत बताया है।

इसके साथ ही, इमरान खान ने ट्वीट करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा कश्मीर मुद्दे पर मध्यस्थता की बात दोहराई। उन्होंने ट्विटर लिखा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कश्मीर मुद्दे पर मध्यस्थता का प्रस्ताव दिया था। अभी इसी का समय है। भारतीय सुरक्षा बलों की आक्रामक कार्रवाई की वजह से नियंत्रण रेखा पर स्थिति बिगड़ती जा रही है।

दरअसल, भारतीय सेना के एक्शन से पाकिस्तान काफी घबराया हुआ है। पाकिस्तान ने इसके मद्देनज़र LoC के पास पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में सेना के लिए एडवाइजरी भी जारी की है। इसमें एलओसी पर फायरिंग के चलते सेना को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है।

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के केरन सेक्टर में भारतीय सेना ने शनिवार (अगस्त 3, 2019) को पाकिस्तानी BAT (Border Action Team) की घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम करते हुए 5 से 7 घुसपैठिए को मार गिराया। सेना ने रविवार को सबूत के तौर पर 4 शवों की सैटेलाइट तस्वीरें जारी करते हुए पाकिस्तानी सेना से कहा कि वो सफेद झंडे के साथ आकर इन शवों को ले जा सकती है। मगर, पाकिस्तान ने इन शवों को लेने से इनकार कर दिया।

J&K बैंक घोटाला: महबूबा मुफ्ती क्या अवैध नियुक्तियों में आपकी भी सहमति? ACB ने भेजा नोटिस

जम्मू कश्मीर में जारी सियासी माहौल के बीच भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने जम्मू-कश्मीर बैंक में कथित घोटालों की जाँच करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती से बैंक में अवैध भर्तियों के बारे में अपनी स्थिति स्पष्ट करने के लिए कहा है। ACB ने महबूबा ने पूछा है कि क्या अवैध नियुक्तियों में उनकी भी सहमति है?

ACB के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) ने इस संदर्भ में पत्र जारी करते हुए कहा कि जाँच के दौरान ये बात सामने आई है कि कुछ मंत्रियों के सिफारिशों पर जम्मू कश्मीर बैंक के अध्यक्ष द्वारा अवैध तरीके से नियुक्ति की गई है। एसएसपी ने महबूबा को नोटिस जारी करते हुए कहा कि इस संदर्भ में वो अपनी स्थिति बताएँ कि इसमें उनका मौखिक या फिर किसी और तरह का कोई समर्थन था या नहीं। 

वहीं, ACB द्वारा जारी किए गए पत्र का जवाब देते हुए महबूबा ने अपने ट्वीट में लिखा कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो से पत्र मिलने पर उन्हें कोई ताज्जुब नहीं है। उनका कहना है कि मुख्य धारा के नेताओं को एकजुट करने और सामूहिक प्रतिक्रिया के लिए संभावित प्रयासों को विफल करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। महबूबा ने कहा कि वो बहुत छोटी इकाई है, जो आज उन्हें एकजुट करती है। साथ ही उन्होंने कहा कि इस तरह की रणनीति से काम नहीं चलेगा।

नाबालिग लड़की से एक साथ इश्क का एंगल: जहांगीर ने मसलाहउद्दीन और आतिफ़ को रॉड से मार डाला

उत्तर प्रदेश के बदायूँ में दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाले जहांगीर को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। दरअसल यह मामला प्रेम प्रसंग का है, जिसके चलते LLB के छात्र जहांगीर ने दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया। पुलिस को इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में चार दिन लगे और पाँचवे दिन घटना का ख़ुलासा करते हुए आरोपित को पकड़ लिया।

एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी के अनुसार, 30 जुलाई को हुई आतिफ़ (19 वर्षीय) और सबलू (26 वर्षीय) की हत्या में पुलिस ने आतिफ़ के ताऊ मोहम्मद मियां की शिक़ायत पर हत्या का मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी थी। घटनास्थल से मिले साक्ष्य और सीसीटीवी फुटेज की मदद से हत्याकांड को अंजाम देने वाले जहाँगीर का नाम सामने आया। पुलिस ने शनिवार (3 अगस्त) सुबह तीन बजे आरोपित जहाँगीर को छोटे सरकार के पास से गिरफ़्तार कर लिया। एसएसपी ने आरोपित पर 25 हज़ार रुपए की ईनामी राशि भी घोषित की हुई थी।

एसएसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान जहांगीर ने अपना ग़ुनाह क़बूल करते हुए बताया कि वो अपनी रिश्तेदारी में एक नाबालिग लड़की से मोबाइल पर कॉल/मैसेज के माध्यम से बात करता था। इधर उसका दोस्त सबलू उर्फ़ मसलाहउद्दीन भी उसी लड़की से मोबाइल पर बात करने लगा। इस बात का पता जब जहांगीर को लगा तो उसने उसे बहुत समझाया कि वो उस लड़की से बात न करे।

सबलू ने जहांगीर की बात नहीं मानी और ये बात जहांगीर को इतनी नागवार लगी कि उसने पास में पड़ी लोहे की रॉड उठा ली और सबलू के सिर पर दे मारी। इससे सबलू बेहोश हो गया। इसी दौरान आतिफ़ वहाँ आ पहुँचा। सबलू की हालत देख वो चिल्ला पड़ा। जहाँगीर ने उसे चुप कराने के लिए उसका गला दबा दिया और उसी लोहे की रॉड से आतिफ़ के भी सिर पर वार किया। इससे दोनों की ही घटना-स्थल पर मौत हो गई। इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम देकर जहांगीर मौक़े से फ़रार हो गया।